BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पति की हत्या करने के बाद कब्र के ऊपर चूल्हा जलाकर पकाती थी खाना,कहा की है ये घटना जानिये

पति की हत्या करने के बाद कब्र के ऊपर चूल्हा जलाकर पकाती थी खाना,कहा की है ये घटना जानिये

अनुपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने पति की हत्या कर शव को अपने ही घर में दफनाने का आरोप है। आरोपी महिला शव दफन की गई जगह पर ही चूल्हा जलाकर खाना पकाती रही।

अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र पर आने वाले ग्राम करौदा टोला की रहने वाली महिला प्रतिमा बनावल ने अपने पति की हत्या कर शव को घर में दफन कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दफनाए गए शव को भी बरामद कर लिया है। यह घटना बीते एक माह पूर्व की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक करौदा टोला निवासी पेशे से वकील मोहित प्रसाद बनावल की हत्या का आरोप उसकी पत्नी प्रतिमा बनावल पर लगा है जबकि मोहित बनावल के गुमशुदगी की शिकायत आरोपी महिला ने ही थाने में दर्ज कराई थी ताकि उस पर किसी का शक न जा सके।

मोहित के बड़े भाई अर्जुन बनावल जब मोहित की पत्नी प्रतिमा बनावल से पूछताछ करता, तब भाई अर्जुन को ही उल्टा फंसा देने की धमकी आरोपी महिला देने लगी। महिला अपने घर पर किसी को नहीं आने देती। इससे अर्जुन को प्रतिमा पर शक होने लगा।

घर में ताला लगाकर जब महिला गई तो लोग अंदर घुसे। अंदर घुसते ही लोगों को बदबू का अहसास होने लगा। घर पर तलाशी के दौरान बड़ा भाई उस जगह पहुंच गया, जहां मोहित की लाश दफन की गई थी।

अर्जुन ने 100 डायल को सूचना दी और आरोपी पत्नी प्रतिमा को परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पत्नी प्रतिमा बनावल से पुलिस ने पूछताछ की, तब महिला ने सारी कहानी से पर्दा उठाया।

प्रतिमा ने बताया कि उसने मोहित का कत्ल कर घर के एक कमरे में गड्ढा कर दफन कर दिया है। लाश के ऊपर एक महीने से वह खाना बना रही है। प्रतिमा की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। 

महाराष्ट्र ड्रामा अशोक चव्हाण के बयान से एक बार फिर आ गया है भूचाल भाजपा फिर मुश्किल में ...

महाराष्ट्र ड्रामा अशोक चव्हाण के बयान से एक बार फिर आ गया है भूचाल भाजपा फिर मुश्किल में ...

 मुंबई। एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने के बाद कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं शरद पवार साहब से मिला। मुझे बताया गया कि विधायकों के हस्ताक्षर वाले पत्र का अजित पवार ने गलत इस्तेमाल किया। विधायकों ने बीजेपी को किसी भी तरह का समर्थन देने से इंकार किया है। उनके पत्र का गलत इस्तेमाल हुआ है। चव्हाण ने कहा कि हमारे 44 विधायक सुरक्षित हैं।

अशोक चव्हाण ने यह भी कहा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के पास संख्या बल है। बगावत करने वाले कई विधायक वापस लौट आए हैं और बाकी भी लौट आएंगे। हमारे 44 विधायक सही जगह पर हैं और सुरक्षित हैं। इसको लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है।
 
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा हेतु शुद्धिपत्र,जाने क्या हुए है बदलाव

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा हेतु शुद्धिपत्र,जाने क्या हुए है बदलाव

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा सहायक प्राध्यापक उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुद्धि पत्र जारी किया गया है जिसके अंतर्गत 1384 रिक्त पदों पर परीक्षा पर भर्ती की जाएगी इसके तहत अंग्रेजी भौतिक शास्त्र राजनीति शास्त्र हिंदी गृह विज्ञान वाणिज्य रसायन शास्त्र गणित अर्थशास्त्र इतिहास वनस्पति शास्त्र प्राणी शास्त्र भूगोल समाजशास्त्र विषयों पर परीक्षाएं होने वाली है इस शुद्धि पात्र के माद्यम से जाने क्या क्या हुए है बदलाव ..

पूरी जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक को क्लीक करे ...

www.psc.cg.gov.in/pdf/ADVERTISEMENT/Corrigendum-AP2019_3.pdf

मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की नई वेबसाइट को करेंगे लॉन्च तथा सिरपुर भ्रमण हेतु बस सेवा का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की नई वेबसाइट को करेंगे लॉन्च तथा सिरपुर भ्रमण हेतु बस सेवा का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 24 नवम्बर को रायपुर में छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की नई वेबसाइट को लॉन्च करेंगे। इस विभागीय वेबसाइट में छ.ग. राज्य के पयर्टन से सम्बन्धी सभी जानकारी उपलब्ध रहेंगी और इसमें पर्यटन मंडल द्वारा संचालित इकाईयों में ऑन लाईन आरक्षण की सुविधा भी रहेगी।

                इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री निवास से प्रातः 9 बजे सिरपुर भ्रमण हेतु बस सुविधा का पर्यटक बस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरपुर भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिदिन होटल जोहार छत्तीसगढ़ रायपुर से प्रस्थान करेगी। पर्यटक भ्रमण में प्रति व्यक्ति ए.सी. बस में बेसिक प्लान राशि रूपये 600 है जिसमें  दोपहर का भोजन, गाईड एवं अन्य शुल्क, वाहन सहित शाम की चाय दी जाएगी। इस भ्रमण कार्यक्रम हेतु अधिक जानकारी के लिए कॉल सेंटर, गढ़हटरी, गुरूघासीदास परिसर रायपुर टोल फ्री नं. 18001026415 एवं फोन नं. 0771-4224999 पर भी किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने  जारी किया नोटिफिकेशन, कितने पदों पर होंगी भर्तियां और क्या है नियम जानिये

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, कितने पदों पर होंगी भर्तियां और क्या है नियम जानिये

छत्तीसगढ़ पीएससी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. 9 फ़रवरी को प्रारम्भिक परीक्षा होगी . जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस साल 15 डिप्टी कलेक्टर और 30  डीएसपी समेत 199 पदों के लिए परीक्षाएं होंगी. मुख्य परीक्षा  17 से 20 जून के बीच होगी. अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 दिसंबर से 4 जनवरी तक करा सकेंगे।

 

नीचे दिए लिंक को क्लीक कर पूरा नोटिफिकेशन देखे ....

www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_SSE_2019.PDF

 रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय निर्माण एवं संचालन समिति की बैठक 25 नवम्बर को

रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय निर्माण एवं संचालन समिति की बैठक 25 नवम्बर को

रायपुर, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय निर्माण एवं संचालन समिति की प्रबंधकारिणी की बैठक 25 नवम्बर को अपरान्ह 4 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित बैठक कक्ष में आयोजित की गई है।

नगरीय निकाय चुनाव में अभ्यर्थियों को ऑफलाईन के साथ ऑनलाईन नामांकन की मिलेगी सुविधा,अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय के लिए अलग खाता खोलना होगा

नगरीय निकाय चुनाव में अभ्यर्थियों को ऑफलाईन के साथ ऑनलाईन नामांकन की मिलेगी सुविधा,अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय के लिए अलग खाता खोलना होगा

रायपुर, नगरीय निकायों के आम निर्वाचन में चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों को ऑफलाईन के साथ-साथ ऑनलाईन नामांकन की सुविधा मिलेगी। इस बार अभ्यर्थियों को अपने निर्वाचन व्यय के संबंध में नामांकन तिथि के दिन पृथक से खाता खोलना होगा। स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला में आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने रायपुर संभाग के जिला निर्वाचन अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में निर्वाचन प्रक्रिया और इस संबंध में बनाए गए नये प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रशिक्षण में बताया कि तीन लाख से ऊपर जनसंख्या वाले नगर निगम के लिए पांच लाख रूपए और तीन लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम के लिए तीन लाख की व्यय सीमा निर्धारित की गई है। नगर पालिका क्षेत्रों के लिए डेढ़ लाख और नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए 50 हजार की व्यय सीमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को नामांकन प्रस्तुत करने के दिन निर्वाचन व्यय के लिए पृथक से खाता खोलना होगा तथा दिन प्रतिदिन होने वाले चुनावी खर्चे का निर्धारित प्रारूप में ब्यौरा देना होगा। चुनावी व्यय के आंकलन के लिए प्रत्येक निकाय में व्यय संपरीक्षक की नियुक्ति की जानी है। एक निर्वाचन व्यय संपरीक्षक को 5 से 8 वार्डों के लेखा जांच की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अभ्यर्थी को निर्वाचन में हुए समस्त व्यय का पृथक लेखा निर्वाचन की तारीख से 30 दिन के अंदर अधिसूचित अधिकारी के पास जमा करना अनिवार्य है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को ऑफलाईन के साथ-साथ ऑनलाईन नामांकन करने की सुविधा दी गई है। ऑनलाईन नामांकन के लिए अभ्यर्थी को केवल मोबाईल नंबर की आवश्यकता होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने कहा कि नामांकन भरने की अवधि में सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सभी दिन नामांकन लेने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के नामांकन रद्द होने की स्थिति में कारण का स्पष्ट रूप से उल्लेख करना आवश्यक होगा। कार्यशाला में उप निर्वाचन आयुक्त  एस. आर बांधे, सचिव सुश्री जिनेविवा किंडो, उप सचिव (पंचायत)  संतोष देवांगन, उप सचिव नगरीय निकाय  दीपक अग्रवाल और संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित थे। 

आज दिनांक 24 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 24 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 24 नवम्बर  का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा 

मेष:किसी वाद विवाद को पकड़कर आपको अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से ज्यादा तर्क-वितर्क नहीं करना चाहिए। यदि आपको सफल होना है तो इस दौर में जो हालात हैं उनके साथ समझौता करना ही बुद्धिमानी होगी। कारोबार और व्यापार में जो उतार-चढ़ाव आया है उसे संभालना भी आवश्यक है।

वृषभ:आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा, अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रुकावटें दूर होंगी। यदि आप गृहस्थ जीवन सही तरीके से व्यतीत करना चाहते हैं तो जीवनसाथी के प्रति ईमानदार होना जरूरी है।

मिथुन:आपका काम करने का तरीका नया है। किसी भी जटिल कार्य को आसानी से पूरा कर देने में आपको ज्यादा वक्त नहीं लगता है। आज भी किसी ऐसी ही समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आपके ऊपर जाएगा जिससे आपको फायदा मिलेगा।

कर्क:किसी भारी काम का बोझ आज आपके ऊपर आ सकता है इसके लिए हो सकता है कि आपको अपने काम से छुट्टी लेनी पड़े। यदि आप किसी उद्योग का संचालन कर रहे हैं तो छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना नहीं भूलें।

सिंह:किसी अच्छे अधिकार क्षेत्र में घुसकर अपना वर्चस्व कायम रखना आपकी पुरानी आदत है। कभी-कभी इसके कारण आप लोगों के बीच में आलोचना का शिकार भी हो सकते हैं। आप एक अच्छे अधिकारी बन सकते हैं, लेकिन पहले अच्छा कार्यकर्ता बनना जरूरी है।

कन्या:हो सकता है आजकल आपको कोई ज्यादा महत्वपूर्ण और जरूरी काम सौंप दे, लेकिन आपको बिना किसी शंका और विचार के अपने कर्तव्य पर व्यस्त रहना चाहिए। काम किसी भी स्तर का हो या यदि आप उसे सफलता से पूरा कर दें तो आपका ही नाम अच्छे कार्यकर्त्ताओं में गिना जाएगा।

तुला:आज सुबह से ही कुछ अजीब सा माहौल आपके आगे पीछे बना रहेगा। घर के दैनिक कार्य भी कुछ अटकलों के बाद ही पूरे हो रहे हैं। काफी दिनों से व्यापार व्यवसाय की स्थितियां भी नाजुक चल रही हैं। व्यापार क्षेत्र में जो उतार-चढ़ाव आया है वह सिर्फ आपके लिए ही नहीं है।

 

 

वृश्चिक:कई बार आप न चाहते हुए भी ऐसे दौर में फंस जाते हैं जहां से निकलने पर काफी जद्दोजहद करी पड़ती है। आज भी कारोबार की कुछ ऐसी ही उलझन आपको परेशान कर रही है। अधिक मुनाफे के चक्?कर में कुछ ऐसा न कर बैठें आप कि लेने के देने पड़ जाएं।

धनु:शेयर बाजार के चक्कर में पड़कर आपने काफी धन नष्ट कर दिया है। यदि धन कमाने के ये जोखिम भरे कदम सभी को रास आते तो लोग मेहनत मजदूरी क्यों करते। बेहतर है आप कारोबार के अपने पुराने रास्ते पर उतर जाएं और आए दिन जो नुकसान हो रहा है उससे बचने की कोशिश करें।

मकर:आज आपके अन्दर खूब सारी एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। छुट्टी के बावजूद खूब सारा काम निपटा देने की इच्छा करेगी। लेकिन आज आपके कार्यक्षेत्र में काम उतनी स्पीड से नहीं चल रहा होगा जितना बाकी दिनों में चलता है। आपको सारी चीजें अपने कंट्रोल में लेनी पड़ सकती हैं।

कुंभ:लंबे समय संघर्ष करने के बाद अब आपको लगेगा कि कहीं बैठकर एकांत में कुछ समय गुजारना चाहिए। यह समय अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का है अगर मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो परिश्रम करने में कठिनाई होगी।

मीन:धन कमाने के लिए कई प्रकार के रास्ते आपको नजर आएंगे। आपके सहयोगी और पार्टनर इस बात पर मतभेद रख सकते हैं कि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। वास्तव में यह एक पलायनवादी सोच है। किसी भी प्रतियोगिता में हार जीत होती रहती है।

जैन श्रमण संघ ने स्कूलों में अंडा परोसे जाने की घोर निंदा,कहा संस्कारो से छेडछाड बर्दास्त नहीं

जैन श्रमण संघ ने स्कूलों में अंडा परोसे जाने की घोर निंदा,कहा संस्कारो से छेडछाड बर्दास्त नहीं

 छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में मध्यान्ह भोजन में बच्चों को अंडा वितरण किया जा रहा है स्कूली बच्चों को अंडा मिलने के बाद सभी बच्चे सामूहिक रूप से बैठकर के भोजन कर रहे हैं यह घोर निंदनीय कृत्य है विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा पूर्व में इसके लिए जगह-जगह पर धरना और ज्ञापन सौंपा गया था इसके बावजूद भी छत्तीसगढ़ शासन स्कूलों में अंडा परोसने का कार्य  जारी किया है विद्यालय एक संस्कार देने का मंदिर होता है लेकिन इस मंदिर को आज मांसाहारी भोजनालय बनाकर अंडा खाने के लिए बच्चों को विवश किया जा रहा है अबोध एवं नासमझ बच्चों को यह निर्णय दिया जा रहा है कि वह क्या खाएं क्या ना खाएं आदि काल से हमारे ऋषि मुनि यह बताते आ रहे हैं कि अंडा एक तामसी भोजन है और इसको खाने से हमारे शरीर में तामसी व्रतियों का विकास होता है बालक इससे मनोविकार से ग्रसित हो जाता है साथ ही कठोर कृत्य के लिए आक्रोशित हो जाता है ऐसी परिस्थिति में नौनिहाल बालकों को अंडा खिलाया जाना बेहद ही शर्मनाक बात है जानकारी के अनुसार सप्ताह में 1 दिन बुधवार को जिले के स्कूलों में अंडा वितरण की शुरुआत की गई है और इसके लिए संकुल समन्वयक के आला अधिकारी व कर्मचारी से लेकर के स्कूल के शिक्षकों को भी इस कार्य में मशक्कत करनी होगी आजकल के शिक्षक शिक्षा संस्कार देने के बजाय बच्चों को सिर्फ खिलाने पिलाने के लिए ही रह जाएंगे शैक्षणिक कार्यों को छोड़कर के शिक्षकों को इस तरह से कार्यों में लगाना भी उचित नहीं है अंडा के विरोध में जैन संत छत्तीसगढ़ प्रवर्तक श्री रतन मुनि जी महाराज महा साध्वी श्री प्रियदर्शन जी एवं साध्वी लब्धि यशा जी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इस लेने पर गहरा विरोध दर्ज करते हुए वीर प्रभु परमात्मा से प्रार्थना की है कि सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें पूर्व में विभिन्न समाजो के विरोध प्रदर्शन के पश्चात सरकार ने यह सांत्वना दिया था कि स्कूलों में अंडा वितरण नहीं किया जाएगा उन्हें घर में पहुंचा करके दिया जाएगा लेकिन स्कूलों में अंडा वितरण किया जाना सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर कर रही है सरकार की इस प्रवृत्ति को देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि आने वाले समय में स्कूलों से मां सरस्वती की मूर्ति को हटाकर के मधुशाला खोलने की तैयारी की जा रही है अंडा खिलाने के नाम पर  कमीशन खोरी का यह गोरखधंधा बनाया जा रहा है जो पालक अपने बच्चों को संस्कार देना चाह रही है सरकार अपनी तानाशाही प्रवृत्ति के कारण से बच्चों के भविष्य को अंधकार की गर्त में दबाने की कोशिश कर रही है विभिन्न सामाजिक संगठन विशेषकर के कबीरपंथी परिवार गायत्री परिवार जैन समाज एवं सर्व शाकाहारी समाज इसके पुरजोर विरोध में आगे आ चुकी है यदि अंडा वितरण तुरंत बंद नहीं किया जाएगा तो भविष्य में और धरना प्रदर्शन या कड़ी कार्यवाही की जाएगी  अंडा वितरण यदि समाप्त नहीं किया जाता है तो सर्व शाकाहारी समाज जिससे शासन को इस नगरी निकाय चुनाव में विरोध एवं छत्तीसगढ़ शासन नुकसान की के लिए  तैयार रहे  जिस विद्यालय में शाकाहारी शिक्षक शिक्षिकाएं है उनके माध्यम से अंडा वितरण करने से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं  अंडा एक मांसाहारी भोजन है यह किसी भी वनस्पति से उगता नहीं है अपितु मुर्गी से उत्पन्न होता है और अंडे के अंदर भी जीव पाया जाता है जिससे इसका विकास होते रहता है और अंडा को भोजन के रूप में प्राप्त करना एक जीव हत्या का दोष लगता है  

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अबोध बालकों को पाप का भागीदार बनाया जा रहा है जिस विद्यालय में भावी भविष्य का निर्माण किया जाता है वहां उन्हें मांसाहारी बनाने की तैयारी चल रही है श्री जैन श्रमण संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने  सरकार के इस कृत्य पर विरोध जताया है श्रमण संग दुर्ग के अध्यक्ष निर्मल बाफना मंत्री टीकम छाजेड़ प्रेम चौरड़िया प्रवीण श्री श्रीमाल

विजय करनावट सुरेश लुनिया हरिश श्री श्री माल रमेश बाधमार विनय देश लहरा प्रकाश काकरिया सरिता श्री श्री माल  सपना संचेती श्रेया बाघमार  युक्ता बोहरा ने संयुक्त रुप से कहा कि यदि सरकार ने लगातार अंडा वितरण जारी रखा तो हम इसका विरोध जारी रखेंगे  हम बच्चै स्कूल विद्या अध्ययन के लिए जाते हैं  और वहां उन्हें सिर्फ अध्यन करा कर ज्ञान सिखाया जाए  विद्यालय एक मंदिर है इसे मंदिर ही रहने दें मधुशाला में परिवर्तित ना करें अन्यथा सरकार भविष्य के धरना प्रदर्शन के लिए तैयार रहें

 

निकाय चुनाव के बैलेट पेपर में पहली बार होने जा रहा है नोटा का उपयोग, नजदीकी मुकाबले हो सकते है प्रभावित और क्या बदलाव हो रहा है जाने

निकाय चुनाव के बैलेट पेपर में पहली बार होने जा रहा है नोटा का उपयोग, नजदीकी मुकाबले हो सकते है प्रभावित और क्या बदलाव हो रहा है जाने

रायपुर. पार्षद बनकर राजनीति की शुरुआत करने जा रहे प्रत्याशियों के सामने अपने ही वार्ड में नकारे जाने का खतरा हो गया है। अगले माह होने जा रहे निकाय चुनावों में छत्तीसगढ़ में पहली बार मतपत्रों नोटा का इस्तेमाल होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ईव्हीएम की तरह तरह बैलेट पेपर पर भी नोटा(नन ऑफ द एबव) का ऑप्शन रखेगा। पहली बार साल 2013 के चुनाव में लोगों ने ईव्हीएम में नोटा का उपयोग किया था। राज्य सरकार ने इस साल दिसंबर में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर का निर्णय लिया है।

बैलेट पेपर के साथ मतपेटियों का उपयोग भी किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग केन्द्रीय चुनाव आयोग की तर्ज पर इस बार यह प्रयोग करने जा रहा है। दूसरी ओर बैलेट पेपर में नोटा रखे जाने से पार्षद चुनाव में जीत का अंतर काफी कम रह जाएगा क्योंकि बड़े निगमों को छोड़ दें तो लगभग सभी निकायों में वार्डों की जनसंख्या 15 सौ से 15 हजार तक ही है। इसमें भी जीत का हार अंतर 300 से 1200 तक का होता है। यदि अब मतदाताओं के पास नोटा का ऑप्शन भी रहेगा तो निश्चित ही जीत का का अंतर काफी कम हो सकता है। इसके अलावा कहीं-कहीं पर तो जीत-हार के अंतर से ज्यादा नोटा को भी मिल सकते हैं।  


अल्फाबेट नहीं पार्टी के आधार पर होंगे नाम, फोटो भी 
वहीं इस बार बैलेट पेपर में प्रत्याशियों के नाम अल्फाबेटिकल नहीं बल्कि पार्टी के नाम के आधार पर रहेगा। क्योंकि पिछले बार हुए निकाय चुनाव में अल्फाबेट के कारण बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम काफी नीचे थे। इस बार नामो के साथ तस्वीरें भी होंगी।


लोकसभा में 5.57 फीसदी नोटा को 

लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग 5.57 फीसदी वोट नोटा को पड़े। राज्य में कुल 1करोड़ 89 लाख 16 हजार285 वोटर हैं। कुल 71.48 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया इनमें से 5.57 प्रतिशत यानी 1लाख 96 हजार 265 लोगों ने नोटा दबाया। सबसे ज्यादा बस्तर में 41667 और सबसे कम दुर्ग में 4271 लोगों ने नोटा का उपयोग किया। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में दुर्ग लोकसभा सीट से ही भाजपा प्रत्याशी ने सबसे बड़ी जीत 3लाख 91 हजार978 वोटों से दर्ज की है।

 

विधानसभा में आप से ज्यादा वोट नोटा को
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर नोटा का सर्वाधिक प्रयोग किया गया है। इनमें चार बस्तर संभाग की हैं। इस बार नोटा में सबसे ज्यादा वोट दंतेवाड़ा सीट पर पड़ा है। इसके विपरीत जिन 10 सीटों पर सबसे कम नोटा का उपयोग हुआ है, उनमें से ज्यादातर शहरी क्षेत्र की विधानसभा सीटें शामिल हैं। वहीं नोटा को आम आदमी पार्टी से ज्यादा वोट मिले। आप ने 85 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे इन्हें कुल 0.9फीसदी वोट मिले, जबकि नोटा को 2फीसदी वोट मिले। आप के अलावा भाकपा, सपा और राकांपा उम्मीदवारों का वोट शेयर भी नोटा से कम रहा। 

इसलिए नोटा जरूरी : आयोग के अधिकारियों का मानना है कि जब देश में होने वाले सभी बड़े चुनाव में नोटा का ऑप्शन दिया जाता है तो इसमें भी देना जरूरी है। अफसरों का यह भी मानना है कि कानूनन और नियमानुसार इसलिए भी ऐसा किया जा रहा है ताकि चुनाव के बाद उन तक कोई आपत्ति न पहुंचे। 

ताकि विवाद न हो 
 
ईव्हीएम की तरह इस बार हम बैलेट पेपर में भी नोटा का उपयोग करने जा रहे हैं। साथ ही प्रत्याशियों के नाम पार्टी के आधार पर होंगे, अल्फाबेटिकल नहीं। प्रत्याशियों की तस्वीरें भी साथ में होंगी। चुनाव के बाद होने वाले किसी भी तरह के विवाद से निपटने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ऐसा करने जा रही है।  

-ठाकुर राम सिंहराज्य निर्वाचन आयुक्त

    

  2021 से स्कूलों में नहीं होंगी परीक्षाएं,जाने क्या है पूरा मामला...

2021 से स्कूलों में नहीं होंगी परीक्षाएं,जाने क्या है पूरा मामला...

सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए ये फैसला लिया है कि साल 2021 से वह स्कूलों में एग्जाम सिस्टम को पूरी तरह से खत्म कर देगी| सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों को ध्यान में रखकर  मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2021 से स्कूली परीक्षाओं को खत्म करने का फैसला लिया है. अब स्कूलों में परीक्षाओं की जगह बच्चों की पढ़ाई का मूल्यांकन होगा|

सरकार 2021 में इसे हर हाल में लागू करने में लगी है. अब 10+2 प्रणाली को रद्द करके सरकार 2021 से मूल्यांकन सिस्टम शुरु करने जा रही है. सरकार शिक्षा में ‘5-3-3-4’ प्रणाली लागू करेगी जिसमें पांच साल फाउंडेशन स्टेज, तीन साल की प्री-प्राइमरी स्कूल के साथ पहली और दूसरी कक्षा, तीन साल के लिए प्रिपरेटरी स्टेज कक्षा तीन से पांच, तीन साल के लिए मिडिल स्टेज कक्षा छह से आठ और चार साल के लिए सेकेंडरी स्टेज कक्षा नौ से 12 शामिल होगा|
 बंशीलाल महतो का निधन,लीवर कैंसर का चल रहा था ईलाज...

बंशीलाल महतो का निधन,लीवर कैंसर का चल रहा था ईलाज...

कोरबा| पूर्व सांसद बंशीलाल महतो का निधन हो गया| जानकारी के मुताबिक महतो को लीवर कैंसर हो गया था. इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था| इलाज के बाद शनिवार को एयर एंबुलेंस से कोरबा लाया जा रहा था. इस दौरान बिलासपुर के चकरभाठा में निधन हो गया| अब उनके पार्थिव शव को कोरबा ले जाया जा रहा है| बता दें कि बंशीलाल महतो 2014 में कोरबा लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे. उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता चरणदास महंत को हराया था. महतो ने 2019 का लोकसभा चुनाव स्वास्थगत कारणों से नहीं लड़ा था| 
 
 ट्रेन टिकट बुक करने का आईआरसीटीसी ने बदला नियम,जाने क्या है नया बदलाव...

ट्रेन टिकट बुक करने का आईआरसीटीसी ने बदला नियम,जाने क्या है नया बदलाव...

दिसंबर आने वाला है और इसी के साथ आप न्यू ईयर और क्रिसमस को लेकर एक्साइटेड भी होंगे. ऐसे में अगर आप सर्दियों के लिए वेकेशन प्लान कर रहे है तो आपको बता दें कि रेलवे में टिकट बुक करने को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं. टिकट बुकिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इंडियन रेलव लगातार काम कर रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नई सुविधाएं शुरू की हैं. रेलवे के लिए टिकट बुकिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टुरिज्म कॉरपोरेशन ने अपने वेबसाइट के इंटरफेस में कई बदलाव किया है|

नए बदलाव में ट्रेन टिकट सर्च विकल्प को अब मुख्य वेबसाइट को होम स्क्रीन पर दिया गया है. इसके बाद अब पैसेंजर्स को ट्रेनों के विकल्प को ढूंढने वाले लोगों के लिए लॉग-इन जानकारी नहीं देनी होगी| आईआरसीटीसी की वेबसाइट में बदलाव के बाद अब बुक इयर टिकट बॉक्स अब आपके स्क्रीन की बायीं तरफ होगा. इसमें आपको अपने यात्रा की डिटेल्स भरनी होगी. इसमें आपको  बोर्डिंग स्टेशन और गंतव्य स्टेशन को चुनना है. तारीख भी चुनने का विकल्प होगा. अगला विकल्प सीट/बर्थ चुनने का होगा. सभी जानकारियां भरने के बाद फाइंड ट्रेन के विकल्प पर क्लिक करना होगा| आपको ट्रेनों के बारे में पता लगाने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉग इन करने जरूरत नहीं होगी. हालांकि, टिकट बुक करते समय आपको लॉग-इन करना होगा|
 
6 हजार 342.6 क्विंटल धान बरामद,अवैध परिवहन एवं भण्डारण के 89 प्रकरण है दर्ज

6 हजार 342.6 क्विंटल धान बरामद,अवैध परिवहन एवं भण्डारण के 89 प्रकरण है दर्ज

अब तक 89 प्रकरण दर्ज एवं 5 वाहन भी जब्त

महासमुंद। जिले में धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन के खिलाफ बड़े पैमाने पर सघन जांच अभियान चलाकर जब्त किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण के 89 प्रकरण दर्ज किए गए है वही 15 हजार 857 बोरे धान अर्थात 6 हजार 342.6 क्विंटल धान जब्त किया गया है, साथ ही परिवहन में संलिप्त 5 वाहन भी जब्त किए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि 21 नवम्बर को धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण के 23 प्रकरण दर्ज किए गए। जिसमें दो हजार 604 बोरा धान अर्थात 1041.8 क्विंटल धान बरामद किया गया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण के जिन प्रकरणों को दर्ज किया गया उनमें श्री सांई बाबा राईस मिल, जोगनीपाली, सरायपाली 384 कट्टा धान, कैलाश अग्रवाल, भंवरपुर, बसना दुकान के गोदाम से 187 कट्टा धान, अन्नपूर्णा राईस इंण्डस्ट्रीज., जोगनीपाली, सरायपाली से 224 कट्टा धान, अंबिका फूड प्रोडक्ट, जोगनीपाली, सरायपाली से 53 कट्टा धान, मनीषा एग्रोटेक माधोपाली, सरायपाली से 150 कट्टा धान जप्त किया गया।

इसी प्रकार आदित्य राईस मिल महासमुन्द से 60 कट्टा धान, साहू किराना दुकान शेर से 50 कट्टा धान , सावित्री राईस मिल नवागढ़ से 248 कट्टा धान, अग्रसेन राईस मिल, नवागढ़ से 100 कट्टा धान, बृजलाल साहू ग्राम खेमड़ा बागबाहरा से 393 कट्टा धान, टीकाराम पटेल बाराडोली बसना से 52 कट्टा धान, भुनेश्वर जगत भैंसाखुरी बसना से 62 कट्टा धान, भुनेश्वर साव चंदखुरी बसना से 81 कट्टा धान, पुरूषोत्तम अग्रवाल भंवरपुर बसना से 345 कट्टा धान जब्त किया गया।
स्कूल में घुसकर युवक ने किया छात्रा के साथ छेड़छाड़ व् मारपीट,मामला दर्ज

स्कूल में घुसकर युवक ने किया छात्रा के साथ छेड़छाड़ व् मारपीट,मामला दर्ज

महासमुंद। शासकीय उमावि कलेंडा में स्कूल में घुसकर एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। शिक्षकों ने डायल 112 को सूचना कर युवक को पुलिस के हवाले किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ धारा 354, 323, 8 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार घनश्याम पिता कृष्णचंद्र पाण्डे (21) ने प्रार्थना के पूर्व कक्षा में बैठी छात्रा के साथ सरेआम छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। अन्य छात्राओं ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। बाद डायल 112 बुलाकर युवक को पुलिस के हवाले किया। 

प्रदेश में दो नये विश्वविद्यालय जा रहे है खुलने भूपेश केबिनेट में लिया गया निर्णय.....

प्रदेश में दो नये विश्वविद्यालय जा रहे है खुलने भूपेश केबिनेट में लिया गया निर्णय.....

मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में दो नये विश्वविद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया, इनमें महात्मा गांधी के नाम पर उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय और रायगढ़ में स्वर्गीय श्री नंद कुमार पटेल के नाम पर नये विश्वविद्यालय प्रारंभ करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया ।

 

 सार्क देशों के मेहमान की छत्तीसगढ़ी अंदाज में की जाएगी मेहमाननवाजी,जाने पूरी खबर

सार्क देशों के मेहमान की छत्तीसगढ़ी अंदाज में की जाएगी मेहमाननवाजी,जाने पूरी खबर

रायपुर। दिसंबर में होने वाले आदिवासी महोत्सव में सार्क देशों के मेहमान शामिल होने वाले हैं, जिनकी मेहमाननवाजी छत्तीसगढ़ी अंदाज में की जाएगी। राज्य सरकार की मंशा के अनुरुप देश विदेश के मेहमानों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसा जाएगा। होटल एवं रेस्टॉरेंट एसोसिएशन द्वारा राजधानी के 40 से भी अधिक वीआईपी होटलों में बड़े पैमाने पर खानपान की तैयारी की जा रही है। 

इसके लिए होटलों के सैफ को गढ़कलेवा में विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है औऱ ट्रेनिंग के बाद अब होटलों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन मिलना शुरु हो गए हैं, खाने में चिला, फरा, चौसेला मीठे में खुर्मी, अनर्सा का मेनू रखा गया है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकप्रिय व्यंजनों को दूसरे देश के लोगों तक प्रमोट करने के लिए ये पहल की जा रही है।
 छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यवाही शुरू  चिटफंड  कम्पनियों के विरूद्ध 403 प्रकरण दर्ज

छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यवाही शुरू चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध 403 प्रकरण दर्ज

154 प्रकरणों में की जा रही है कुर्की की कार्रवाई

निवेशकों के धन वापसी की प्रक्रिया शुरू
रायपुर। चिटफंड कम्पनियों के मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही इन कम्पनियों से धोखाधडी के शिकार लोगों की धन वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। राज्य में अनियमित वित्तीय (चिटफंड) कम्पनियों के विरूद्ध 403 प्रकरणों दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है बिलासपुर सिविल लाइन में दर्ज प्रकरण में 2 लाख 80 हजार रूपए की राशि वापस कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा चिटफंड कम्पनियों के प्रबंधकों और संचालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने और इन कम्पनियों के एजेन्टों और अभिकर्ताओं के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। 

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित आज कैबिनेट की बैठक में अनियमित  वित्तीय (चिटफंड) कम्पनियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा गई और अधिकारियों को दर्ज प्ररकणों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 से अक्टूबर 2019 तक दर्ज किए प्रकरणों में छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 एवं नियम 2005 के तहत 248, ईनामी चिट और धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम 1978 के तहत 65 और भारतीय दण्ड विधान की धारा के तहत 90 प्रकरण शामिल हैं।  इन दर्ज किए गए प्रकरणों में डारेक्टर के विरूद्ध 379, पदाधिकारियों के विरूद्ध 148 प्रकरण शामिल हैं। धन वापसी की प्रक्रिया में कुल 154 प्रकरणों में सम्पत्ति का चिन्हांकन किया गया है तथा इन प्रकरणों में कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।
 तृतीय लिंग समुदाय की कहानी के साथ,विद्या राजपूत के संघर्षो की कहानी को न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया प्रकाशित,

तृतीय लिंग समुदाय की कहानी के साथ,विद्या राजपूत के संघर्षो की कहानी को न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया प्रकाशित,

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तृतीय लिंग समुदाय के लिए हो रहे उल्लेखनीय कार्यों को न्यूयॉर्क टाइम्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है। राज्य सरकार इस वर्ग के कल्याण के लिए कई तरह के कार्यक्रम चला रही है। तृतीय लिंग समुदाय को लिंग चयन के साथ ऑपरेशन, सरकारी नौकरियों में आरक्षण के साथ ही नई उद्योग नीति में भी इस वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। न्यूयार्क टाइम्स में आर्टिकल 'माई लोनलीनेस किप मी गोइंग, फाइटिंग फॉर इक्वलिटी इन इंडिया" टाइटल के साथ प्रकाशित हुआ है। इस आर्टिकल में इस समुदाय से जुड़ी विद्या के संघर्ष की कहानी को शामिल किया गया है।

राज्य में इस तरह के कार्यों के चलते तृतीय लिंग समुदाय के जीवन में व्यापक बदलाव आया है और यह अब मुख्यधारा से जुड़कर विकास कर रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के जरिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के तृतीय लिंग समुदाय के लोगों की उपलब्धियों और विकास को लेकर प्रकाशित आलेख के विषय में छत्तीसगढ़ की तृतीय लिंग समुदाय के लोगों के अधिकारों के संघर्ष कर रही संस्था 'मितवा" की प्रमुख विद्या राजपूत सोनी ने कहा कि जब इस समाचार का लिंक मेरे ह्वाट्सएप पर आया और मैंने इसे पढ़ा तो बहुत भावुक हो गई।

आज हमारे संगठन के द्वारा हो रहे कार्यों की सभी जगह सराहना हो रही है। यह अपने आप में पूरे भारत में गर्व का विषय है। सन 2009 से जो संघर्ष का दौर शुरू हुआ था वह आज अपने सुखद पड़ाव पर पहुंच चुका है।

स्वयं तृतीय लिंग समुदाय से आने वाली विद्या आगे कहती हैं कि चाहे पुलिस की भर्ती हो, नि:शुल्क आवासीय व्यवस्था हो, अन्य सरकार की कल्याणकारी नीतियां हों, सभी कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडल राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ को देखा जा रहा है।

शुरुआती दौर में मेरे लिए संघर्ष के पल बहुत कठिन थे। आज अपने लक्ष्यों को पूरा होते देख मुझे बहुत ही सुकून का अनुभव होता है। आज भी तृतीय लिंग समुदाय के अंदर बहुत सारी समस्याएं हैं, परेशानियां हैं, लेकिन हम अपने मेहनत और इच्छाशक्ति से इन बाधाओं को पार कर रहे हैं। कई बार ऐसी चुनौतियां आती है कि लगता है सामने बहुत अंधेरा है, लेकिन दूसरे ही क्षण एक आशा भरा सवेरा सामने आ जाता है।

विकास की यह इबारत इस कारण लिखी जा सकी, क्योंकि सच में छत्तीसगढ़ के लोग बहुत ही संवेदनशील और सहयोगात्मक हैं। यह उपलब्धियां केवल मेरी ही नहीं पूरे राज्य के लोगों की है।
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय खोलने के राज्य सरकार के निर्णय का कांग्रेस  ने किया स्वागत

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय खोलने के राज्य सरकार के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत

सही दिशा में, सही समय पर उठाया गया सही कदम

रायपुर। स्व.शहीद नंदकुमार पटेल के नाम पर रायगढ़ में विश्वविद्यालय खोलने के राज्य सरकार के निर्णय का प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने स्वागत करते हुये कहा है कि भूपेश बघेल सरकार का यह फैसला सही दिशा में, सही समय पर उठाया गया सही कदम है। शहीद नंदकुमार पटेल की स्मृति को चिरस्थायी करने में यह निर्णय एक बड़ी भूमिका निभायेगा।