अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा अकैडमिक्स में अच्छा परफॉर्म करें तो इस इच्छा को पूरा करने की चाबी आपके पास है। पिछले दिनों हुई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि जिन बच्चों के पैरंट्स उनकी स्कूल लाइफ में इंट्रस्ट लेते हैं, उन बच्चों के रिपोर्टकार्ड में बहुत तेजी से सुधार होता चला जाता है। साथ ही अकैडमिक्स से जुड़े हर प्लेटफॉर्म पर ये बच्चे उन बच्चों की तुलना में अच्छा परफॉर्म कर पाते हैं, जिनके पैरंट्स उनकी स्कूल लाइफ में इंट्रस्ट नहीं लेते हैं।
आज 22 नवम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
रायपुर। नगरीय निकाय औऱ पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर आज राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सचिव स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास,सामान्य प्रशासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और नगरी प्रशासन विभाग के सचिव और अधिकारी मौजूद थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि बैठक में सभी विभाग के सचिवों से चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेकर उसकी समीक्षा की गई। आपको बता दें कि निकाय चुनाव के लिए करीब 45 लाख मतपत्र और पंचायत चुनाव के लिए करीब 6 डेढ़ करोड़ मतपत्र की जरूरत होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सरकारी प्रिटिंग प्रेस ने इतनी संख्या में पत्र छापने में असमर्थता जाहिए की है। इसे देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला स्तर पर टेंडर पूरा कर मतपत्र छपवाने का निर्णय लिया है। जिस तरह से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने आज पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली और बचे हुए कामों को शीघ्र से शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया है।
राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त ठाकुर राम सिंह का कहना है कि वे निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।
रायपुर. राजधानी की स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में स्पाइसजेट विमान की गुरुवार दोपहर को आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. एक यात्री की तबीयत खराब होने के कारण विमान को उतारा गया है. मरीज को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, लेकिन विमान ने अभी तक उड़ान नहीं भरी है. इस कैटेगरी की विमान रायपुर से ऑपरेट नहीं होती है. इस विमान को पुशबैक करने का औजार दिल्ली से मंगवाया जा रहा है, जो कि विस्तारा की विमान से रात 8 बजे पहुंचाया जाएगा. इसके बाद ही स्पाइसजेट की विमान यहां से मुंबई के लिए रवाना होगी.
बता दें कि स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 6481 गुवाहाटी से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी. तभी अचानक एक यात्री जितेंद्र शिंदे की ह्दय गति कमजोर हो गई. तब पायलटों ने विमान का रास्ता नहीं बदला और यात्री को रायपुर में उतारा गया. यह विमान 2:15 पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर उतरी. पहले से ही खड़े एंबुलेंस के द्वारा मरीज को तुरंत अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया.
रायपुर। पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा आज जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार 16 प्रधान आरक्षकों एम. टी. (चालक-मेकेनिक) को सहायक उप निरीक्षक एम.टी. (चालक-मेकेनिक) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
इनकी सूची देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करे
dprcg.gov.in/uploads/file/F2297CD9AE0241D08821AC4401852A3A.pdf
70 वर्षीय बुजुर्ग के आख में घूम रहा था 7 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा वो भी जिन्दा,कैसे पहुचा वो आँख में जाने
गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के आंखों से 7 सेंटीमीटर का जिंदा कीड़ा मिला है बुर्जुग की पिछले 2 महीनों से आंखों में भयानक दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स भी हैरान थे। जब डॉक्टरों ने माइक्रोस्कोप से बुजुर्ग की आंखों की जांच की तो वे हैरान रह गए। बुजुर्ग की आंख में डॉक्टरों को 7 सेंटीमीटर का जिंदा कीड़ा दिखाई दिया।
आपने आसमान से बारिश होते देखा होगा, बर्फ गिरते देखा होगा पर आपने कभी आसमान से नोटों के बण्डल व नोट गिरते नहीं देखा होगा ऐसा ही कुछ वाकया हुआ कोलकाता में एक बिल्डिंग से अचानक नोटों की बारिश होने लगी. बिल्डिंग से होती नोटों की इस बारिश को देखकर लोग हैरान रह गए. जानकारी के मुताबिक, जब नोट खिड़की से फेंके गए उस वक्त इस इमारत में आयकर विभाग के अधिकारी छापेमारी के लिए गए थे।
आपको बता दें कि 2000, 500 और 100 रुपये के नोट हवा में उड़ रहे थे और आसपास का नजारा देख लोग हैरान हो रहे थे। लोगो को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर इतने सारे नोट अचानक से आसमान में कैसे उड़ने लगे. आसमान से नोटों की बारिश के बाद अब बारी थी नोटों के बंडल के गिरने की।
आसमान से बारी-बारी से 2000, 500 और 100 रुपये के नोट के बंडल गिर रहे थे. नोटों के कुछ बंडल बिल्डिंग की खिड़की पर अटक गए थे, तो उन्हें डंडे की मदद से नीचे गिराया गया.ऊपर से नोटों के बंडल गिर रहे थे और नीचे खड़े कर्मचारी उनको उठाने में लगे थे. बेहद चौंकाने वाली ये तस्वीरें कोलकाता से आई हैं. यहां आयात-निर्यात व्यवसाय से जुड़ी निजी फर्म के ऑफिस में DRI अधिकारी तलाशी लेने के लिए पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि छापेमारी की खबर से दफ्तर में अफरा तफरी मच गई और दफ्तर के अंदर खिड़की से करीब आठ से 10 लाख रुपये के 500 और 2000 रुपये के नोटों की गड्डियां नीचे फेंकी गई |
भूपेश कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा निर्णय,प्रदेश के 51 जगहों को पर्यटन दृष्टि से किया जायेगा विकसित...
रायपुर| आज भूपेश कैबिनेट ने एक बड़ा निर्णय लिया जिसमे प्रदेश के 51 जगहों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में राज्य सरकार ने सरगुजा से लेकर बस्तर के बीच स्थित आठ स्थलों का चयन किया है। इनमें-
सीतामढ़ी ( कोरिया),
रामगढ़ ( सरगुजा),
शिवरीनारायण ( जांजगीर चाँपा),
तुरतुरिया (बलौदा बाज़ार),
चंद्रखुरी (रायपुर),
राजिम ( गरियाबंद),
सिहावा (धमतरी )
जगदलपुर ( बस्तर ) शामिल हैं। इस परियोजना की शुरुआत माता कौशल्या मंदिर चंद्रखुरी से की जाएगी।
कोरबा। नशे में आए दिन मारपीट किए जाने से खिन्न होकर मायके गई पत्नी को ले आने के नाम से निकले युवक की आज सुबह झरनापारा पंपहाउस में एक पेड़ में लगाए गए फांसी के फंदे से लटकी लाश देखने के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सीएसईबी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
कोरबा | जिले के करतला, कुदमुरा एवं धरमजयगढ़ के छाल रेंज में सक्रिय बिगड़ैल दंतैल हाथी गणेश एक बार फिर कुदमुरा रेंज में पहुंच गया है। हाथी को आज सुबह तौलीपाली के निकट जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। हालांकि दंतैल ने अभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन इसके पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर दंतैल की निगरानी में जुट गए हैं। आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सावधान कर दिया गया है। उधर 22 हाथियों का एक अन्य दल बालकोनगर रेंज के सराईपाली में विचरणरत है। इन हाथियों ने बीती रात ग्रामीणों के खेत में पहुंचकर वहां पककर तैयार धान फसल को रौंद दिया जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कटघोरा के केंदई रेंज में मौजूद 30 हाथियों ने कोरबी पहुंचकर फसल को रौंद दिया है।
कोरबा। शारदा विहार निवासी देव निराला के घर के कुत्ते ने पड़ोसी फातिमा बेगम को काट लिया। जिसके बाद मामला सीधे थाने पहुंचा। दरअसल पूरा मामला शहर के शारदा विहार का है जहां देव निराला के परिवार ने अपने घर पर कुत्ता पाल रखा है। शाम के घुमने के दौरान कुत्ते ने पड़ोसी फातिमा बेगम को काट लिया। जिस पर फातिमा और देव के परिवार के बीच कहा सूनी हो गई। निराला परिवार अपनी गलतियां को मानने के बजाए फातिमा से हुज्जतबाजी पर उतर आया और उनके बीच हाथापाई भी हो गई। मामला आखिरकार पुलिस थाने तक पहुंच गया और निराला परिवार पर जुर्मदर्ज किया गया है।
कोंडागांव। जिले में धान के समर्थन मूल्य में अवैध खरीदी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे है। कलेक्टर नीलकंठ टीकाम के द्वारा अपील की गई है कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगो की सूचना तथा ऐसे अवैध धान तस्करी करने वाले वाहनों की जानकारी देने वालो को यथा योग्य पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही उनका नाम गोपनीय रहेगा। इस हेतु इस संबंध में जिले के समस्त जागरूक एवं प्रबुद्ध नागरिक जिला कलेक्टर 9425598888, पुलिस अधीक्षक 9479190084, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोंडागांव 8839392611, फरसगांव 9406474135, केशकाल 8827662723 एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोंडागांव 8226062057, फरसगांव 9479190093, केशकाल 9479194010 के मोबाइल नंबरो पर सूचना/व्हाट्सअप/मेसेज भेज सकते है।
भिलाई| छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री माया साहू को फोन पर धमकी कोई और नहीं उसके फिल्म का प्रमोटर सागर साहू ही देता था। वह माया का मुंहबोला भाई भी है। पुलिस ने सागर और उसके एक दोस्त लकेश्वर उर्फ लक्की साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इधर सागर ने बड़ा खुलासा करते हुए मामले में एक और नया मोड़ ला दिया है। उसने कहा है कि वह माया के कहने पर ही उसे धमकी देता था। पुलिस ने बताया कि मामले में माया साहू के कपड़े और घटना स्थल पर गिरे तरल पदार्थ के सैंपल कलेक्ट किया है। उसे एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट में यह मामला स्पष्ट हो जाएगा।
घटना के बाद जमा हुए लोग




.jpg)







.jpg)
.jpg)

.jpg)




.jpg)