BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 दोस्तो के साथ मछली पकड़ने गए एक युवक के हाथो लगी ऐसी मछली,जिसको बेचते ही होगई  उसकी  चाँदी-चाँदी

दोस्तो के साथ मछली पकड़ने गए एक युवक के हाथो लगी ऐसी मछली,जिसको बेचते ही होगई उसकी चाँदी-चाँदी

हावड़ा जिले के उलूबेरिया में 18.50 किलो की एक जंबो भेटकी मछली गंगा से पकड़ी गई। मीडिया की खबरों के अनुसार तरुण सुबह अपने दोस्तो के साथ मछली पकड़ने गए थे। यहां मछली पकड़ने के दौरान ही उनके हाथ ये अजीबोगरी मछली लगी।

इस मछली का वजन आम मछलियों के मुकाबले थोड़ा अलग था। ऐसे में तरुण ने जब कांटा लगाया तो उन्हें कांटे पर कुछ जरूरत से ज्यादा भार महसूस हुआ। मगर जैसे ही उन्होंने कांटा को खींचा उन्हें एक बहुत भारी मछली कांटे में फंसी हुई नज़र आई। इसके बाद उन्होंने मछली का वजन करने का फैसला किया। जब तरुण ने अपने दोस्तों के साथ मछली को तौला तो उसका वजन 18 किलो 500 ग्राम मिला। मछली का वजन करने के बाद तरुण मछली को फुलेश्वर बाजार लेकर गए जहां उस मछली की नीलामी की गई। नीलामी के दौरान तरुण को इस मछली के बदले अच्छी खासी रकम मिल गई। नीलामी में एक स्थानीय मछुवारे ने इस मछली को लगभग 12 हजार रुपये में खरीदा। मछुवारे का कहना है कि अब वह इस मछली को 13 से 14 हजार के दाम पर बेचेगा। 

कुछ दिन पहले ही जापान में 405 किलोग्राम की टूना मछली पकड़ी गई थी। जिसकी नीलामी 3.64 करोड़ येन (3,23,300 डॉलर) में हुई। इतने ऊंचे दाम पर बिकने की वजह से ये दुनिया की सबसे महंगी मछली बन गई थी। इसकी एक वजह ये है कि जापान में मछली की मांग बहुत अधिक रहती है।
 
हरकतें देख युवती ने तोड़ी दोस्ती,युवक ने घुस्से में किया कुछ ऐसा की दर्ज हो गया उसके खिलाफ मामला...

हरकतें देख युवती ने तोड़ी दोस्ती,युवक ने घुस्से में किया कुछ ऐसा की दर्ज हो गया उसके खिलाफ मामला...

इंदौर| एक युवक के खिलाफ विजय नगर पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपित से पहले युवती की दोस्ती थी, लेकिन उसकी हरकतें देखकर युवती ने उसे छोड़ दिया। इस पर युवक ने युवती को बस स्टॉप पर रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की।


पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत पर सचिन पाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि सचिन पाल नाम का लडक़ा काफी दिन से परेशान कर रहा है। पहले सचिन और वह दोस्त थे। मगर कुछ समय बाद हमारी आपस में नहीं बनी तो उससे बात करना बंद कर दी। इसके बाद से ही परेशान कर लगा था। गुरुवार को जब कॉलेज से घर जा रही थी तब एमआर 9 आई बस स्टॉप के सामने वह मिल गया। उसे जबर्दस्ती रोकने और बात करने से मना किया। इस पर आरोपित ने विवाद किया और उनका हाथ पकड़ लिया। जबर्दस्ती करने लगा तो उसने उसे रोका। इस पर बदमाश ने विवाद किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। 

छेडख़ानी कर दी जान से मारने की धमकी-
एक अन्य मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है। यहां पर युवती ने साहिल शेख निवासी खजराना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपित द्वस पर बुरी नीयत रखता है। इसके चलते उसका पीछा करता रहता है। कल उसे पत्रकार कॉलोनी में रोका और उसके साथ में छेडख़ानी की और जान से मारने की धमकी दी। इसी प्रकार हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने दीपक पिता हरीशचन्द्र निवासी प्रकाशचन्द्र सेठी नगर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की है। आरोपित उसे घर के पास रोका और छेडख़ानी की।
 
भूपेश सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 1,333 साख सहकारी समितियों को भंग करने का दिया हुआ आदेश होगा रद्द

भूपेश सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 1,333 साख सहकारी समितियों को भंग करने का दिया हुआ आदेश होगा रद्द

बिलासपुर, हाईकोर्ट राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए सहकारी समितियों को भंग करने के आदेश को निरस्त कर दिया है। राज्य में कुल 1,333 साख सहकारी समितियां हैं जिन्हें रद्द करने का आदेश जारी किया गया था।

याचिकाओं में कहा गया है कि प्रजातांत्रिक तरीके से चुनी हुई समितियों को भंग करना गलत है। कुल 170 से ज्यादा दायर की गई याचिकाएं। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच द्वारा की गई मामले पर सुनवाई

बता दें कि 2019 में भूपेश सरकार ने राज्य भर की 1333 साख सहकारी समितियों को भंग करने का आदेश जारी कर दिया था। इसके साथ ही नई समितियों का पुनर्गठन करने हेतु प्रावधान सरकार ने लाया था। जिसे प्रदेशभर के सहकारी समितियों द्वारा उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। मामले में कुल 170 से ज्यादा याचिकाएं दाखिल की गई थी। जिस पर एक साथ सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इन याचिकाओं को स्वीकार करते हुए राज्य शासन के आदेश को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने यह माना है कि प्रजातांत्रिक तरीके से चुनी हुई समितियों को भंग करना गलत है।

 दुपहिया वाहन चालको के ऊपर कोर्ट का नया फरमान,जानिए आखिर क्या है आदेश...

दुपहिया वाहन चालको के ऊपर कोर्ट का नया फरमान,जानिए आखिर क्या है आदेश...

अगर आप दुपहिया वाहन चलाते हैं तो आपने भी नोटिस किया होगा कि ट्रैफिक पुलिस अक्सर नियम तोड़ने वालों को रोकने के लिए वाहन पर डंडा मारती है, लेकिन अब ऐसा करना गैरकानूनी होगा और ट्रैपिक पुलिस को इस तरह से डंडे का इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया गया है। ये आदेश केरल हाइकोर्ट ने दिया है जिसके मुताबिक 1 दिसंबर 2019 से वाहनों पर इस तरह से डंडे का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी।

केरल हाईकोर्ट ने 1 दिसंबर 2019 से दुपहिया वाहन सवारों और पिलियन सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है वहीं अब पुलिस द्वारा वाहनों को रोकने, पीछा करने अथवा उनपर लाठी चलाने संबंधी कानून भी लागू कर रही है। केरल हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को ऐसा करने से मना कर नियम तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए आधुनिक तकनीकि का इस्तेमाल करने की बात कही है। यह फैसला अदालत ने मलप्पुरम, केरल के एक 18 वर्षीय याचिकाकर्ता को जमानत देने के मद्देनजर किया था। दरअसल याचिकाकर्ता का कहना था कि बिना हेलमेट बाइक चलाने पर पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही थी और बचने की कोशिश में गाड़ी एक कार से टकरा गई । याचिकाकर्ता का कहना है कि अगर पुलिस बाइक का हैंडलबार न पकड़ती तो इस घटना से बचा जा सकता था। दरअसल ऐसा देखा गया है कि कई बार ऐसा करने की वजह से कई दुर्घटनाएं हुई हैं और कई वाहन चालकों की जान चली गई है। यही वजह है कि हाईकोर्ट ने इसे गैरकानूनी बताया है। कोर्ट का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस ऐसा करके न सिर्फ अपनी बल्कि वाहन चालक और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं।

कोर्ट ने मोटर व्हीकल (ड्राइविंग) रेगुलेशन 2017 का हवाला देते हुए कहा है कि यह साफ़ लिखा है कि ट्रैफिक अपराधियों को राज्य सरकार द्वारा नियुक्त ट्रैफिक पुलिस या किसी अन्य अधिकृत अधिकारी द्वारा सही तरीके से जांच के लिए कैसे रोकना चाहिए।

इस तरह से पता लगाया जाएगा अपराधियों का-
अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा डिजिटल सिग्नलिंग डिवाइस जैसे डिजिटल वीडियो कैमरा, सर्विलांस कैमरा, मोबाइल फोन के कैमरे का इस्तेमाल कर गाड़ी और उसके मालिक की जानकारी निकालने का आदेश दिया है।


 
क्या आपने कभी सुना है मुर्गे को मारने के कारण दर्ज होता है  एफआईआर,जाने कहा की है घटना

क्या आपने कभी सुना है मुर्गे को मारने के कारण दर्ज होता है एफआईआर,जाने कहा की है घटना

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक आपसी विवाद में मुर्गे की हत्या का मामला थाने की चौखट तक जा पहुंचा है। इस मामले से बिहार पुलिस भी हैरान है और कशमकश में है कि आखिर मामले का निपटारा कैसे किया जाए। फिलहाल पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मुर्गे की गर्दन पर ब्लेड चलने का सबूत मिला है। पुलिस उप अधीक्षक ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव निवासी कमला देवी का पड़ोस के ही एक परिवार से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। इस क्रम में पड़ोसी ने दौड़ा कर कमला देवी के पालतू एक मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मार डाला।

इसी बीच आरोपी ने कमला देवी और उसके पुत्र इंदल के साथ भी कथित रूप से मारपीट की। मोहनिया के पुलिस उप अधीक्षक रघुनाथ सिंह ने बताया, ‘कमला देवी के बयान पर इस मामले की एक एफआईआर धारा 429, 341, 323 के तहत दर्ज कर ली गई है, जिसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्रावधान के मुताबिक मृत मुर्गे का पोस्टमॉर्टम प्रखंड पशु अस्पताल दुर्गावती में कराया गया।

रविदास मंदिर विवाद ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है ,सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब उठा नया विवाद

रविदास मंदिर विवाद ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है ,सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब उठा नया विवाद

रविदास मंदिर विवाद

नईदिल्ली। संत रविदास मंदिर मामले पर अब एक और नया विवाद खड़ा हो गया| हालांकि सुप्रीम कोर्ट अपने आदेश में पहले ही मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर चुकी है,लेकिन ताजा विवाद मंदिर के ढांचे को लेकर है| मंदिर की ओर से वकील विकास सिंह ने मंदिर के स्थायी ढांचे की मांग की है.वहीं कोर्ट ने भरोसा दिलाया है कि मंदिर पक्ष को सुनने के बाद ही इस मामले की सुनवाई करेंगे|

संत रविदास मंदिर पक्ष की ओर से वकील विकास सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के 21 अक्टूबर, 2019 के पहले के आदेश में संशोधन किया जाए| मंदिर स्थल पर संत रविदास का एक स्थायी मंदिर बने न कि लकड़ी से बना एक पोर्टेबल केबिन| वहीं दूसरी ओर इस मामले पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हम इस मामले में पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर की ओर से पेश वकील विकास सिंह का उल्लेख सुनकर मामले की सुनवाई करेंगे|

केन्द्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल ने पीठ को बताया कि उन्होंने भक्तों और सरकारी अधिकारियों सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ परामर्श किया और केंद्र सरकार ने साइट के लिए भक्तों की संवेदनशीलता और विश्वास को देखते हुए जमीन देने के लिए सहमति व्यक्त की| वेणुगोपाल ने पीठ को बताया कि सात याचिकाकर्ताओं में से पांच, जिन्होंने मंदिर के विध्वंस के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था, उसमें से सरकार के प्रस्ताव पर केवल दो सहमत हैं. कोर्ट का कहना है कि वह उनकी आपत्तियों को सुनने के बाद आदेश पारित करेगा|
गौरतलब रहे कि मंदिर टूटने के बाद संत रविदास के भक्तों ने इसका खासा विरोध किया था|सड़क से लेकर जंतर-मंतर तक हंगामा किया था. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार भी मंदिर को तोडऩे के विरोध में आ गई थी. भीम आर्मी के चन्द्रशेखर ने भी दिल्ली आकर इसका विरोध किया था|
 गाय चोरी के शक में भीड़ ने की दो लोगो की पीट-पीटकर हत्या,14 गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में भीड़ ने की दो लोगो की पीट-पीटकर हत्या,14 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में मॉब लिंचिंग
कूचबिहार। कूचबिहार जिले में पशु चोरी के संदेह में भीड़ ने दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी और इस मामले में कथित संलिप्तता को लेकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि रबीउल इस्लाम और प्रकाश दास एक वैन से दो गायों को लेकर जा रहे थे तभी माथाबांगला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि भीड़ ने वैन रोकी और उसमें गायों को देखा। लोगों ने दावा किया कि ये गाएं कुछ दिन पहले इलाके से चुरा ली गई थीं और उन्हें पशु तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। भीड़ ने दोनों से पूछा कि वे कहां से आए हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों की पिटाई की और वैन को आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने हाल में पश्चिम बंगाल (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की रोकथाम) अधिनियम, 2019 पारित किया था जिसे राज्यपाल की मंजूरी मिलने का इंतजार है। 
 
 एकलौते बेटे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा था फिर क्यों उठाया ऐसा कदम

एकलौते बेटे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा था फिर क्यों उठाया ऐसा कदम

कोरब| रायपुर में रहकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी एनआईटी में पढ़ाई कर रहे कुसमुंडा के इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। छात्र का नाम अंगेश आनंद साहू पिता छबीलाल साहू है मृतक अंगेश के पिता एसईसीएल कुसमुंडा के सिविल विभाग में बतौर अभियंता पदस्थ हैं अंगेश ने रायपुर में डंगनिया के शांति विहार कालौनी के एक मकान में खुदखुशी की है वह छबिलाल का इकलौता और होनहार बेटा था। बताया जा रहा है कि डीडीनगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

परिजनों के मुताबिक मृतक अंगेश साहू सेमेस्टर एग्जाम में फेल हो गया था और बैक लगने की वजह से वो काफी उदास रहने लगा था। सम्भवतः इसी वजह से छात्र ने ऐसा खौफ नाक कदम उठाया होगा फिलहाल मौके से कोई सुसाइडल नोट पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। डीडीनगर पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं पुलिस ने घटना के संबध में बताया कि मृतक किराये के मकान में रहता था। घटना के संबंध में जांच की जा रही हैं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए मुख्यमंत्री ने लोक कला परिषद के गठन करने का लिया निर्णय

छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए मुख्यमंत्री ने लोक कला परिषद के गठन करने का लिया निर्णय

राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली और समृद्ध संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के लिए राज्य लोक कला परिषदके गठन का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने परिषद के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह परिषद एक स्वायत्तशासी इकाई के रूप में कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने राज्य लोक कला परिषद के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए मुख्य सचिव को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
    
राज्य लोक कला परिषद लोक कलाओं से संबंधित साहित्य को संकलित कर प्रकाशित करने का कार्य करेगी साथ ही राज्य में कार्यरत सभी प्रकार की लोककला मंडलियों की सूची तैयार कर उनका पंजीयन कराने और मंडलियों को वाद्य यंत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने संबंधी कार्य करेगी। यह परिषद नियमित रूप से विकासखण्ड स्तरीय, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा का आयोजन, उत्कृष्ट कलाकारों को मानदेय उपलब्ध कराने संबंधी कार्य, लोक कलाओं के प्रशिक्षण हेतु संस्थानों की स्थापना तथा अन्य राज्यों की लोक कलाओं का राज्य की लोक कलाओं से आदान-प्रदान सुनिश्चित करने का कार्य करेगी।
    
राज्य लोक कला परिषद द्वारा आधुनिक प्रचार माध्यमों की सहायता से लोक कलाओं का प्रचार-प्रसार, राज्य की पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक धरोहरों वाले स्थानों पर वार्षिक महोत्सव का आयोजन, लोक कलाओं के संरक्षण संवर्धन हेतु शासन को सुझाव देने का कार्य भी करेगी। मुख्यमंत्री ने राज्य लोक कला परिषद के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि परिषद की प्रशासनिक व्यवस्था ऐसी रखी जाए कि लोक कला जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों तथा लोक कला के क्षेत्र में जुड़े व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार संख्या में परिषद में शामिल किया जा सके।
    
मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की परम्परा सदियों से चली आ रही है। जमीन से जुड़ी व मिट्टी की सुगन्ध और संस्कृति से सराबोर को बचाए रखना हमारी जवाबदारी है। लोक कला व संस्कृति में अपनत्व की भावना रहती है। लोक कलाएं केवल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं है, बल्कि इनमें इतिहास, विज्ञान, और जीवन की सार-गर्भिता के भी दर्शन होते हैं। सामाजिक सौहाद्र, सांस्कृतिक चेतना को बनाए रखने के साथ ही समाज को जागृत करने का कार्य लोक कलाओं के माध्यम से ही संभव है। चूंकि यह हमारे जीवन से जुड़ी हुई हैं अतः इसका संरक्षण किया जाना जरूरी है। वर्तमान समय में कलाकारों को संरक्षण के अभाव में नयी पीढ़ी लोक संस्कृति से अनजान है अथवा विमुख होती जा रही है। लोक कलायें हमारी धरोहर एवं अस्मिता हैं। इनकी रक्षा हेतु हर संभव प्रयास किया जाना अत्यावश्यक है। राज्य की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के महत्व को देखते हुए राज्य लोक कला परिषद के गठन का निर्णय लिया गया है। यह परिषद स्वायत्तशासी इकाई के रूप में कार्य करेगी।

    

 देश छोड़ भाग खड़ा हुआ आरोपी नित्यानंद, उसके खिलाफ दर्ज है दुष्कर्म और अपहरण का मामला...

देश छोड़ भाग खड़ा हुआ आरोपी नित्यानंद, उसके खिलाफ दर्ज है दुष्कर्म और अपहरण का मामला...

अहमदाबाद।  गुजरात पुलिस ने गुरुवार को नित्यानंद के देश छोड़कर भागने की पुष्टि की है। और आपको बता दे की नित्यानंद के उपर दुष्कर्म और अपहरण का मामला भी दर्ज है नित्यानंद के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने उसकी दो महिला अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार को ही नित्यानंद के खिलाफ पुलिस ने एक फौजदारी मुकदमा दर्ज किया था। नित्यानंद पर अपना आश्रम योगिनी सर्वज्ञपीठम चलाने के लिए कथित तौर पर बच्चों को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप भी लगा है। बता दें कि नित्यानंद के खिलाफ कर्नाटक में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज है। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक वह पहले ही देश छोड़कर भाग गया है।

10 दिनों से बंधक थे बच्चे
पुलिस के मुताबिक बच्चों के अपहरण के मामले में नित्यानंद की दो महिला अनुयायियों साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर बच्चों को अगवा करने और उन्हें एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की ओर से बताया गया है कि एक फ्लैट और योगिनी सर्वज्ञापीठम आश्रम से छुड़ाए गए बच्चों के बयान के आधार पर ही नित्यानंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 9 से 10 साल की उम्र के बच्चों को छुड़ाया। उन्होंने कहा कि उन्हें 10 दिनों से ज्यादा वक्त से बंधक बनाकर रखा था और बाल श्रमिक के तौर पर काम कराया जाता था। अहमदाबाद (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक एस.वी. असारी के मुताबिक नित्यानंद विदेश भाग गया है और जरुरत पड़ने पर गुजरात पुलिस उचित माध्यम के जरिये उसकी हिरासत हासिल करेगी। असारी ने यह भी कहा कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है। उसे यहां ढूंढना वक्त की बर्बादी होगी।
 
राजधानी में जुआ व सट्टा के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 76 गिरफ्तार

राजधानी में जुआ व सट्टा के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 76 गिरफ्तार

हजारों रुपये व ताश की 52 पत्ती एवं सट्टापट्टी जब्त
अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुई कार्रवाही 
रायपुर। राजधानी पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जुआ व सट्टापट्टी लिखे जाने की सूचना पर अभियान चलाकर सट्टा पट्टी व जुआ खेलते पाये जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपये ताश की 52 पत्ती व सट्टापट्टी जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार जुआ व सट्टा के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर टिकरापारा थाना क्षेत्र में जुआ खेलते पाये जाने पर नीलकंठेश्वर मंदिर के पास से डिकेश्वर देवांगन व अन्य दो जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 सौ 85 रुपये व ताश की 52पत्ती जब्त किया है। इसी तरह नीजामी चौक संजय नगर में जुआ खेलते पाये जाने पर अवध किशोर साहू 35 वर्ष एवं अन्य तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 हजार 1 सौ 90 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया गया है। आमानाका पुलिस ने देशी शराब दुकान के पास जुआ खेलते पाए जाने पर अरविंद सिंह 34 वर्ष एवं अन्य दो जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास 1 हजार 8 सौ रुपये जब्त किया है व खमतराई थाना क्षेत्र में शीतला पारा उरकूरा के पास जुआ खेलते पाये जाने पर किशन पांडेय 27 वर्ष व अन्य दो जुआरियों को गिरफ्तार कर 2 हजार 2 सौ 30 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। वहीं डीडी नगर क्षेत्र में डंगनिया खदान बस्ती के पास राजेश साव 40 वर्ष व अन्य चार जुआरियों को जुआ खेलते पाये जाने पर 2690 व ताश की पत्ती जब्त की गई है एवं मोवा में शराब दुकान के पास करण कुर्रे 22 वर्ष एवं अन्य दो जुआरियों को जुआ खेलते पाये जाने पर गिरफ्तार कर उनके पास से 1530 रुपये व ताश की पत्ती जब्त किया गया है। माना कैंप क्षेत्र में धरमपुरा के पास जुआ खेलते पाये जाने पर राकेश कुमार साहू 43 वर्ष एवं अन्य चार जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1530 व तााश पत्ती जब्त की गई है। उरला क्ष्ेत्र में शहीद नगर बीरगांव के पास जुआ खेलते पाये जाने पर राकेश कुमार धु्रव 20 वर्ष एवं अन्य एक जुआरी को गिरफ्तार कर उसके पास से 950 रुपये जब्त किया गया है। अभनपुर थाना क्षेत्र में जुआ खेलते पाये जाने पर नौ जुआरियों को सिंगारभाठा के पास पुुलिस ने छापा मारकर 4965 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। गोबरानवापारा में जुआ खेलते पाये जाने पर खटौरिया पारा नवापारा में सुनील सेन  एवं अन्य एक जुआरी को गिरफ्तार कर उनके पास 1050 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। खरोरा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर भाठापारा खरोरा व मुड़पार खरोरा एवं ग्राम छडिय़ा के पास से 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1210 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। राखी थाना क्षेत्र के ग्राम निमोरा में जुआ खेलते पाये जाने पर दो जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास 215 रुपये व ताश की पत्ती जब्त की है। विधानसभा व राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में जुआ खेलते पाये जाने पर पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास 750 रुपये व ताश की पत्ती जब्त की गई है। वहीं सट्टापट्टी लिखते पाये जाने पर पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपये व सट्टापट्टी जब्त किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में किशन सागर 29 वर्ष पिता बोरो सागर को नलघर चौक नेहरू नगर के पास सट्टा पट्टी व नगदी 1450 रुपये के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी तरह खम्हारडीह में सट्टापट्टी लिखने की सूचना पर खम्हारडीह ओव्हर ब्रिज के नीचे व विजय नगर से जितेंद्र बैरागी एवं भागवत सेन को गिरफ्तार कर उनके पास से 21 सौ रुपये व सट्टापट्टी जब्त किया गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में केनाल रोड के पास सट्टापट्टी लिखते पाये जाने पर शेख फरीदु को पुलिस ने गिरफ्तार कर इसके पास से 700 रुपये नगदी व सट्टापट्टी जब्त किया है। गंज थाना क्षेत्र में सट्टापट्टी लिखते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 430रुपये जब्त किया गया है। देवेंद्र नगर क्षेत्र में सट्टापट्टी पाये जाने पर अब्दुल कादिर 70 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास 635 रुपये व सट्टापट्टी जब्त किया है। खमतराई में सट्टापट्टी लिखते पाये जाने पर पुलिस ने धनलक्ष्मी नगर व गीतानगर भनपुरी में सुमित जायसवाल व जगदीश सितानी को सट्टापट्टी लिखने के जुर्म में गिरफ्तार कर उसके पास से 6 हजार 5 सौ रुपये व सट्टापट्टी पुलिस ने जब्त किया है। इसी तरह सेजबहार थाना क्षेत्र में ग्राम मुजगहन व मेडिसाइन अस्पताल के पास सट्टापट्टी लेते पाये जाने पर रोहित माहेश्वरी व बाबू सरकार को गिरफ्तार कर उनके पास से 1440 रुपये व सट्टापट्टी जब्त किया गया है। गोबरा नवापारा क्षेत्र में कुम्हारपारा के पास सट्टापट्टी लिखते पाये जाने पर राजा राव को गिरफ्तार कर उसके पास सट्टापट्टी व 15 सौ रुपये जब्त किया गया है। खरोरा व नेवरा थाना क्षेत्र में सट्टापट्टी लिखने की सूचना पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर  उसके पास से 1280 रुपये व सट्टापट्टी जब्त किया है। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सट्टापट्टी ग्राम नकटा व देवांगन फल सेंटर के पास सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने र अजय मार्कडेय व नरेश देवांगन को गिरफ्तार कर पुलिस ने 1375 रुपये व सट्टापट्टी जब्त किया है। राखी थाना क्षेत्र में सट्टापट्टी लिखते पाये जाने पर लोकनाथ जांगड़े 28 वर्ष पिता श्यामलाल जांगड़े को गिरफ्तार कर उसके पास से सट्टापट्टी व 920 रुपये जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया है। 
17 हाथियों का दल फिर पहुंचा सिरपुर वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

17 हाथियों का दल फिर पहुंचा सिरपुर वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

महासमुंद। 17 हाथियों का दल एक बार फिर सिरपुर क्षेत्र में पहुंच गए हैं। बीती रात यह दल खड़सा के खेतों में पहुंच गया। महासमुंद और बलौदाबाजार में भ्रमण करने वाले बार दल के 17 हाथी चार दिन पहले बार अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्राम छताल डबरा की ओर चले गए थे। हाथियों का दल पिछले चार दिन से इसी क्षेत्र में था पर बुधवार की शाम वन विभाग को मादा हाथी चंदा एमई-4 की सेटेलाइट लोकेशन मिली, जिसमें मादा हाथी के साथ 16 हाथियों का दल खड़सा पहुंच गया था। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने आस-पास के गांवों को अलर्ट किया है।

 कलेक्टर परिसर में गुड़ाखू करते दो पकड़ाए, लगा जुर्माना

कलेक्टर परिसर में गुड़ाखू करते दो पकड़ाए, लगा जुर्माना

महासमुंद। कलेक्टर कार्यालय परिसर में धूम्रपान, गुड़ाखू, पाऊच इत्यादि का उपयोग प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत् 50 रूपये का अर्थदण्ड का प्रावधान है। बुधवार को बिसाहू राम मुखर्जी एवं लीलाराम ध्रुवंशी  गुड़ाखू करते पकड़े गए। जिनसे जुर्माना वसूल किया गया। 
 
मोटरसाइकिल ठीक से चलाने कहकर हाथ मुक्का व रॉड से मारा, मामला दर्ज

मोटरसाइकिल ठीक से चलाने कहकर हाथ मुक्का व रॉड से मारा, मामला दर्ज

रायपुर। मोटरसाइकिल ठीक से चलाने की बात कहकर युवक को हाथ मुक्का व रॉड से मारने की रिपोर्ट मोवा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सौरव रोलिंग मिल सड्डू विधानसभा रायपुर निवासी सनत कुमार पटेल आयु 30 वर्ष पिता काशीराम पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गुरुवार को मोटरसाइकिल से जाते समय सड़क किनारे मोटरसाइकिल में बैठे तीन युवकों ने प्रार्थी को बाइक ठीक से चलाने के चलते गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं रॉड से मारा जिसके चलते सिर में पहना हेलमेट टूट गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के मोटरसाइकिल नंबर हीरो होंडा सीजी 04 एमपी 4505 में सवार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

दर्दनाक हादसा: बेमेतरा में एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में घुसी, कार में सवार 8 लोगों की मौके पर मौत

दर्दनाक हादसा: बेमेतरा में एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में घुसी, कार में सवार 8 लोगों की मौके पर मौत

बेमेतरा। आज पूरा इलाका उस समय सन्न हो गया जब पता चला कि एक आई-20 कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। कार में सवार 3 पुरुष, 4 महिलाएं और एक 1 साल का बच्चा का मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा मोहतरा की ओर से बेमेतरा अनियंत्रित गति से आ रही आई 20 कार क्रमांक सी जी 10 एफ ए 7585 से बेमेतरा शहर की ओर आ रही, मोहभ_ा वार्ड के पास स्थित तालाब में अनियंत्रित होकर गहरे पानी मे घुस गई । कार में सवार 3 पुरुष 4 महिलाएं एक 6 माह की बच्ची की जल समाधि से मौके पर ही मौत हो गई ।

घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होने पर तत्काल मोहभट्टा वार्ड के नागरिकों के द्वारा रस्सी के माध्यम से तालाब में घुसे कार को खींचने का प्रयास किया गया, इसी बीच प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा यह जानकारी बेमेतरा थाने में दी गई, पुलिस को जानकारी होने पर तत्काल टीआई राजेश मिश्रा दलबल सहित मौके पर पहुंचकर, जेसीबी के माध्यम से तालाब में घुसे कार को बाहर निकाला गया। जिसमें सवार सभी 8 सदस्य को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी होते ही जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी अस्पताल पहुंचकर मृतकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी, मामला दर्ज

सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी, मामला दर्ज

रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपये चोरी किए जाने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवानंद नगर खमतराई निवासी नारायण प्रसाद 59 वर्ष पिता स्व.हरेकराम ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी रेल वे बैगन शॉप डब्ल्यूआरएस ने सीनियर टेक्रिशियन के पद पर कार्यरत है। माता जी का स्वर्गवास होने के चलते वह पूरे परिवार के साथ बिलासपुर चला गया था। 14  नवंबर से 17 नवंबर के मध्य प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर किसी ने कमरे में प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के सोने का झुमका 01 जोडी, सोने का करनफुल 01 जोडी, सोने का मंगलशुत्र 02 नग, सोने का बिस्कीट 04 नग, सोने का चैन 01 नग, सोने की रिंग 03 नग, 03 जोडी सोने की बाली, सोने का लाकेट 03 नग, चांदी का बडा पायल 03 जोडी, चांदी का छोटा पायल 01 जोडी जेवर व नगदी पांच हजार रुपये चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

दूसरे की जमीन को अपना बताकर दो करोड़ 70 लाख रुपये में बेचा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

दूसरे की जमीन को अपना बताकर दो करोड़ 70 लाख रुपये में बेचा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर। दूसरे की जमीन को अपना बताकर करोड़ों रुपये में बेचने वाले आरोपी के खिलाफ अभनपुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार टैगोर नगर रायपुर निवासी अमित शर्मा 22 वर्ष पिता एचएच शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 30 जून 2017 को अजय गुप्ता 60 वर्ष पिता पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने ग्राम छछानपैरी स्थित दूसरे के नाम की भूमि को अपना बताकर प्रार्थी को दो करोड़ 70 लाख रुपये में रजिस्ट्री कार्यालय अभनपुर में आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

सुलभ शौचालय का सेवा शुल्क मांगने पर युवक पर किया धारदार औजार से हमला, मामला दर्ज

सुलभ शौचालय का सेवा शुल्क मांगने पर युवक पर किया धारदार औजार से हमला, मामला दर्ज

रायपुर। सुलभ शौचालय इस्तेमाल करने के बाद सेवा शुल्क मांगे जाने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर गले पर धारदार औजार से मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार लिली चौक पुरानी बस्ती निवासी पप्पू साहू 34 वर्ष पिता अमरनाथ साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी बूढ़ातालाब के पास सुलभ शौचालय में काम करता है। 21 नवंबर गुरुवार को धरनास्थल के पास सुलभ शौचालय इस्तेमाल करने का सेवा शुल्क मांगे जाने पर हेमलाल देवांगन 32 पिता साधुराम देवांगन ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व धारदार औजार से गले पर मारकर प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307, 384 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

ठंड में इजाफा होते ही हरी-भरी सब्जियों की आवक बढ़ी

ठंड में इजाफा होते ही हरी-भरी सब्जियों की आवक बढ़ी

प्याज और टमाटर के भाव भी गिरे 

रायपुर। ठंड की शुरूआत होते ही बाजारों में अब अन्य राज्यों से सब्जी की अधिक मात्रा में आवक होने से सब्जियों के दामों में कमी आई है। वहीं 80 रुपये किलो तक पहुंची प्याज 50 रुपये किलो तक बाजार में बिक रही है। 80 रुपये किलो की दर पर बिक रहे टमाटर 30 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। मटर की आवक भरपूर होने के कारण बड़े दाने की मटर 40 से 50 रुपये किलो की दर पर बिक रही है। सब्जियों में आवक बढ़ते ही शहर के मुख्य बाजार शास्त्री बाजार में ग्राहकों की आवाजाही में वृद्धि होते ही गृहिणियों की रसोई में पहले जैसा स्वाद भोजन में प्राप्त करने का सौभाग्य शहर के लोगों को मिल रहा है इधर लाल गाजर, गोभी, हरी मिर्च शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, शलजम, बैगन, मुनगा, सेमी, कुंदरू, हरीभाजियां, धनिया पत्ती, ककड़ी, मूली सहित अन्य ताजी सब्जियों के नवंबर के महीने में आवक होते ही बाजारों में सब्जी खरीददारों की रौनक देखी जा रही है।  बाजारों में बिकने वाली हरी सब्जियां के दाम थोक में करीब प्रति किलो 10 से 15 रुपये तक का अंतर बताया जा रहा है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में लोकल बाडिय़ों से सब्जियों की आवक शुरू होते ही दामों में और कमी आएगी।  
रायपुर के इन इलाको में पंपों से पानी आपूर्ति बंद होते ही पानी के लिए मारामारी

रायपुर के इन इलाको में पंपों से पानी आपूर्ति बंद होते ही पानी के लिए मारामारी

टैंकर का इंतजार करते लोग, हो रहे परेशान 

रायपुर। शहर में नगर निगम द्वारा मूल जल आपूर्ति केंद्र (इंटक वेल) में पंप में आई खराबी के चलते शहर में पानी आपूर्ति बंद होने से आधा शहर भरी ठंड में प्यासा रहने पर मजबूर हैं। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा 150 एमएलडी प्लांट में 19 नवंबर से 23 नवंबर के मध्य पानी टंकी 19 केंद्रों में पानी की आपूर्ति के लिए बाधित होने की जानकारी दी गई थी। साथ ही नगर निगम आयुक्त एवं महापौर द्वारा यह भी दावा किया गया था कि शहर के प्रभावित क्षेत्रों में लगातार टैंकरों से जलापूॢत कर लोगों को असुविधा से बचाया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों के कुछ नागरिकों ने चर्चा के दौरान बताया कि नगर निगम टैंकर से पानी आपूर्ति के मामले में विफल साबित हुआ है। रहवासियों के अनुसार जोनवार आयुक्तों को जिम्मेदारी दी गई थी जिसका निर्वहन करने में कोताही बरती गई है। तकनीकी खराबी के चलते 20 नवंबर को कुछ मुख्य लाइन की कनेक्टिविटी में वाल्व में खराबी आने के कारण फिल्टर प्लांट में 21 नवंबर को कुछ ही क्षेत्र की टँकियों में 25 से 30 प्रतिशत ही जलापूर्ति हो पाई। वहीं जोन क्रमांक पांच के अंतर्गत आने वाले वार्ड डीडी नगर, डंगनिया और चंगोराभाठा टंकी में पानी नहीं मिल पाने के कारण एवं टैंकर से पानी आपूर्ति में विलंब होने के कारण लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। उक्त मामले में निगम आयुक्त द्वारा बताया गया कि पानी टंकियों की सफाई भी अरसे से नहीं हुई थी जिसके चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए उक्त कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि नए मोटरपंपों के लगने के बाद बची हुई पांच पानी टंकी की सफाई एवं संधारण कार्य दो दिसंबर तक बदलने की कार्य योजना बनाई गई है।