जिम ट्रेनर की मौत की गूंज सदन में
गरियाबंद | जिला दण्डाधिकारी एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी श्याम धावडे़ द्वारा आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन-2019 के निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने तथा लोक शांति सुरक्षा, साथ ही आम व्यक्ति सुरक्षा हेतु आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17 के तहत गरियाबंद जिला के नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले समस्त शस्त्र लायसेंसियों को आदेश किया गया है कि वे अपने-अपने आग्नेय अस्त्र-शस्त्र 7 दिवस के भीतर नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करें। नगरीय निकाय निर्वाचन-2019 की समाप्ति तक गरियाबंद जिला के नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले शस्त्र लायसेंसियों के शस्त्र लायसेंस निलंबित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त लायसेंसी अपने शस्त्र गरियाबंद नगर के शस्त्र डीलर जिनके पास शस्त्र डिपोजित करने अनुज्ञप्ति है, वहां भी जमा कर सकते है, जो व्यक्ति शस्त्र डीलर थानेवार जानकारी तैयार कर संबंधित थाने में एवं दण्डाधिकारी कार्यलय में प्रस्तुत करेंगे। इस आदेश से समस्त मान्यता प्राप्त बैंको के सुरक्षा गार्ड संस्थाओं के सुरक्षा गार्ड, संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्ति राष्ट्रीय रायफल संघ व जिला रायफल संघ तथा इस जिले के औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं महत्वपूर्ण शासकीय संस्थाओं के सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षा गार्ड मुक्त रहेंगे।
यह आदेश जिले नगरीय निकाय क्षेत्र में निवासरत सभी लायसेंसी तथा बाहर के जिले से आये लायसेंसी पर भी लागू होगा। सभी लायसेंसी आचार संहिता समाप्त होने के उपरान्त अपने शस्त्र वापस प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे अनुज्ञप्तिधारी व्यक्ति, जिसके पास सुरक्षा के लिहाज से शस्त्र होना अति आवश्यक है। अनुज्ञप्तिधारी के आदेवन पर कमेटी द्वारा विचार उपरान्त इस आदेश से मुक्त रखने अथवा नहीं रखने क संबंध में निर्णय लिया जा सकेगा। जिला कमेटी को दिये जाने वाले आवेदन कलेक्ट्रेट गरियाबंद के कक्ष क्रमांक 16 मंे लायसेंस शाखा में दिया जा सकेगा।
इस कंडिका में उल्लेखित वे सभी अनुज्ञप्तिधारी, जिन्हें इस आदेश से मुक्त रखा गया है, को भी अपने अस्त्र-शस्त्र की सूचना संबंधित थाने में आवश्यक रूप से तत्काल देनी होगी, तथा अपने अस्त्र बिना थाना प्रभारी की अनुमति के अपने परिसर की सीमा क्षेत्र से बाहर नहीं ले जा सकेंगे। संबंधित थाना प्रभारी एवं संबंधित शस्त्र डीलर यह सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह जमा किये जाने वाले शस्त्र का उचित रूप से पंजी बनाकर उसमें जमा किये जाने वाले शस्त्रों का इन्द्राज करेंगे और शस्त्र जमा करने वालों को इस संबंध में में पावती देंगे। जमा कराये गये शस्त्रों को समूचित रूप से अपने अभिरक्षा में सुरिक्षत रखेंगे एवं निर्वाचन प्रक्रिया के समाप्ति के पश्चात एक सप्ताह के अंदर संबंधित अनुज्ञप्तिधारियों को शस्त्र लौटाना सुनिश्चित करेंगें। 25 नवम्बर से निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक के लिए नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले के शस्त्र लायसेंसियों के शस्त्र लायसेंस निलंबित कर दिया गया है।

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के अंतर्गत अमरावती परिक्षेत्र में सुबह जंगल में भालूओं ने एक ग्रामीण पर हमला कर घालय कर दिया है। जिसे कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल का इलाज जारी है।
नई दिल्ली | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को यहां तिहाड़ जेल में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात की। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद चिदंबरम इसी जेल में हैं। इससे लगभग एक महीने पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी तिहाड़ में चिदंबरम से मुलाकात की थी।
रायपुर | आम आदमी पार्टी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव लड़ने हेतु प्रत्याशियों की सूचि जारी की गयी है जो जिले वार इस प्रकार है : -

बिलासपुर। शिवनाथ एक्सप्रेस में चोरी की घटना सामने आई है। ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्रियों के मोबाइल और नगदी समेत अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। दोनों ने मामले की शिकायत जीआरपी पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि स्लीपर और प्रथम श्रेणी कोच में सफर कर रहे दो यात्रियों को चोरों ने अपना शिकार बनाया है। अज्ञात चोर ने 4 नगद व अन्य जरूरी दस्तावेज पार कर दिए। यात्रियों की शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस ने अज्ञातों की धरपकड़ शुरू कर दीं। इधर चोरी की खबर फैलते ही ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
इसरो ने रचा इतिहास
बिलासपुर। नर्सिंग होम एक्ट के तहत जिले के कई अस्पतालों में कई सुविधाओं की है कमी और खमियों का उजागर हुआ। जिसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर तत्काल इसे दूरे करने के कड़े निर्देश दिए है। बता दें कि बिलासपुर के दो गांवों में 37 मरीज एचआइवी के पॉजिटीव मरीज मिले। अचानक इतनी बड़ी संख्या में एचआईवी के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, आज जिले के 11 निजी हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में ये कहा गया है कि 7 दिन के अंदर ही अस्पताल में जो खमियां है उसे दूर ले। वहीं, निरीक्षण के दौरान फिर से खामियों को उजागर होता है तो तत्काल लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इधर नोटिस जारी होने से शहर के अन्य अस्पतालों में हड़कंप मच गया है।
रायपुर। शीत सत्र के तीसरे दिन सदन में भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर को जान से मारने की धमकी देने का मामला बीजेपी सदस्य शिवरतन शर्मा ने उठाया| विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्यमंत्री को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया कि धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया जा चुका है। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में सदस्यों को समझाइश की कि सदन की गरिमा का ख्याल रखते हुए सदन में जाति सूचक शब्दों का उपयोग न करें। कोई सदस्य अगर किसी मसले पर बोल रहा है तो व्यवधान पैदा ना करें। शीत सत्र के दूसरे दिन सदन में अजय चंद्राकर ने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कैबिनेट को असंवैधानिक तक करार दिया था। इसके बाद से सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष अनुपूरक बजट पर चर्चा से मना करते हुए सदन से वॉक आउट किया था।
धमतरी। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसके चलते घटनास्थल पर ही कार चालक की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भखारा से रायपुर की ओर आ रहे राइस मिलर अपनी कार क्रमांक सीजी 05 एई 2311 का चालक जितेंद्र अग्रवाल की कार ग्राम कानामुका के पास धुंध के चलते अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो जाने की जानकारी मिली है।
कोरबा। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्रिंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति भी कर दी है। कोरबा नगर निगम के लिये कलेक्टर किरण कौशल पदेन रिटर्निंग ऑफि सर रहेंगी। निगम के वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 13 तक के अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन के लिये राहुल देव, नगर निगम आयुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे और कलेक्टोरेट के नजूल न्यायालय कक्ष क्रमांक 13 में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। वार्ड क्रमांक 14 से वार्ड क्रमांक 26 तक के लिये अपर कलेक्टर प्रिंयका ऋ षि महोबिया सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगी। श्रीमती महोबिया अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष क्रमांक 5 में उपस्थित रहकर इन वार्डों के अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगी। कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 से लेकर 39 तक के लिये संयुक्त कलेक्टर विजेन्द्र पाटले सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाये गये हैं। पाटले कार्यालय कलेक्टर कोरबा कक्ष क्रमांक 32 में उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों से इन वार्डों के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. जयवर्धन कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 40 से 53 तक के लिये सहायक रिटर्निंग ऑफि सर होंगे और वे जिला पंचायत परिसर में भूतल पर स्थित सभाकक्ष क्रमांक ए में उपस्थित रहकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। वार्ड क्रमांक 54 से लेकर 67 तक के लिये डिप्टी कलेक्टर अजय उरांव सहायक रिटर्निंग ऑफि सर बनाये गये हैं। उरांव सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष क्रमांक 23 में उपस्थित रहकर इन वार्डों के अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। नगर पालिका परिषद दीपका के लिये पोड़ीउपरोड़ा के एसडीएम अरूण कुमार खलखो रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के लिये नायब तहसीलदार शशिभूषण सोनी और वार्ड क्रमांक 11 से 21 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में उप तहसील कार्यालय दीपका में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। नगर पालिका परिषद कटघोरा के लिये एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी रिटर्निंग ऑफि सर होंगी। कटघोरा के वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार रवि राठौर और 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे.बी. सिंह सहायक रिटर्निंग ऑफि सर होंगे और तहसील कार्यालय कटघोरा में उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। नगर पंचायत पाली के लिये तहसीलदार विश्वासराव मस्के रिटर्निंग ऑफि सर होंगे। वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार प्रांजल मिश्रा और 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी रंजना अग्रवाल तहसील कार्यालय पाली में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगी। नगर पंचायत छुरीकला के लिये तहसीलदार रोहित कुमार सिंह को रिटर्निंग ऑफि सर बनाया गया है। छुरीकला के वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार पंचराम सलामे और 9 से 15 तक के लिये सीएमओ ए.आर.डिक्सेना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नगर पंचायत कार्यालय छुरीकला में उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।
रायपुर। तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर आाश्रम तिराहा चौपाटी के पास एक्टिवा सवार एवं अन्य खड़ी वाहनों को टक्कर मार दिया। जिसके चलते विवेक देवांगन 27 वर्ष पिता सुरेश देवांगन निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास लाखेनगर पुरानी बस्ती निवासी को चोट लगी व एक्टिवा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अन्य लोगों को भी कार की ठोकर से चोट आया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार क्रमांक सीजी 04 एचएस 3700 के चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
बीच बचाव करने आये साथी को चाकू से वार कर आरोपी हुआ फरार
रायपुर। एसपी बनकर बदमाश ने बिलासपुर के वकील से 25 हजार रुपए की ठगी कर ली| धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया गया है.आरोपी को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया गया है| आरोपी का नाम ज्ञानेश्वर सिंह राजपूत बताया जा रहा है.ज्ञानेश्वर सिंह पुणे में इवेंट ऑर्गनाइजर का काम करता है।
कोरबा। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शहर की सफ़ाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की सफ़ाई के काम मे कोताही बरतने वाले लापरवाह अधिकारियों को सख़्त करवाई की चेतावनी भी दी। आपको बता दे की शहर को स्वच्छ बनाने का महाअभियान जारी है। कलेक्टर किरण कौशल आज फिर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने स्कूटर पर निकली। इस दौरान कलेक्टर ने नाले के ऊपर बनाई दीवार ढहाई गई।










.jpg)






