नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 पांच मन सूखी लाल मिर्च से किया जाएगा श्मशान काली हवन...

पांच मन सूखी लाल मिर्च से किया जाएगा श्मशान काली हवन...

रायपुर। श्यामा तंत्र पिठिका द्वारा श्यामा आध्यात्म पीठ के तत्वावधान में आगामी 25 नवंबर (मार्गशीर्ष अमावस्या) को माँ श्मशान काली का तंत्रोक्तपूजन व हवन का आयोजन किया गया है। पीठ के अध्यक्ष चरण सिंह सोनवानी ने बताया कि यह आयोजन महादेवघाट रायपुरा में संपन्न होगा। इस पूजन में पराविज्ञान लेखक एवं तांत्रिक शशिमोहन बहल के साथ ही भारत के कोने-कोने से तांत्रिक, कपालिक तथा कौल भास्कर सम्मिलित होंगे। आयोजन का यह दसवां वर्ष है। पूजा की तैयारी पूर्णत: की ओर है। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्घालु हिस्सा लेते हैं। 25 नवंबर को प्रात: दस बजे से पूजन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। महाश्मशान में लघु रूद्री 11 ब्राम्हाणों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का दुग्ध अभिषेक किया जाएगा। समस्त अज्ञात मृतकों की आत्म शांति एवं सद्गति के लिए संपूर्ण श्राद्घ कर्म एवं नारायण नागबलि का पूजन किया जाएगा।
संध्या छ: बजे से वेदी निर्माण, दिगपाल बलि क्षेत्रपाल, अष्ट भैरव, क्षेत्र कीलन, पूजन तथा दीपदान होगा। रात्रि आठ बजे से माँ श्मशान काली विग्रह व विशेष घट स्थापना, तांत्रोक्त पूजन विधान प्रारंभ निरंतर प्रात: साढ़े चार बजे तक होगा। रात्रि नौ बजे से त्रिकोणीय हवन कुण्ड में अग्नि स्थापना एवं अविरल आहुति प्रात: साढ़े चार बजे तक, रात्रि दस बजे से विशेष द्रव्यों द्वारा माँ श्मशान काली के छ: सिंहासनों के लिए चतुष्कोणास्त्र कुण्ड में पांच मन सूखीलाल मिर्च से हवन तथा सर्पाया पूजन किया जाएगा। प्रात: साढ़े पांच बजे आरती, पुष्पांजलि एवं विग्रह विसर्जन का कार्यक्रम होगा। सभी अनुष्ठान महादेवघाट मुक्तिधाम खारून नदी तट रायपुरा में होंगे।
महाराष्ट्र के मुददे पर संसद के भीतर और बाहर कांग्रेस का हँगामा

महाराष्ट्र के मुददे पर संसद के भीतर और बाहर कांग्रेस का हँगामा

नईदिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुद्दे पर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को संसद के भीतर तथा बाहर जमकर हँगामा किया और सरकार के विरोध में नारे लगाए। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले पार्टी के सांसदों ने संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और नारेबाजी की। पार्टी के लोकसभा तथा राज्यसभा के सदस्यों ने कहा कि महाराष्ट्र में संविधान की हत्या की गई है और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर सरकार का गठन किया गया है।


बाद में पार्टी के सांसदों ने राज्यसभा तथा लोकसभा में भी जमकर हँगामा किया और सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी जिसके कारण दोनों सदनों में प्रश्नकाल और शून्यकाल बाधित रहा। हँगामा कर रहे केरल के एर्नाकुलम से लोकसभा में कांग्रेस सदस्य हीबी ईडन और केरल के ही त्रिसूर से पार्टी के सदस्य टी.एन. प्रतापन को काले रंग का बड़ा सा बैनर लेकर सदन में आने और अध्यक्ष ओम बिरला का आदेश नहीं मानने के कारण सदन से बाहर निकाले जाने का आदेश दिया गया। इस बीच युवक कांग्रेस के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के मुद्दे पर यहाँ संसद के घेराव का प्रयास करते हुए प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
पुरानी रंजिश के चलते युवक को धारदार औजार से मारकर किया घायल, मामला दर्ज

पुरानी रंजिश के चलते युवक को धारदार औजार से मारकर किया घायल, मामला दर्ज

रायपुर। पुरानी रंजिश के चलते युवक को गाली-गलौज कर धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चटौद विधानसभा निवासी हितेश पटेल 21 वर्ष पिता भरत पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 24 नवंबर को ईश्वर प्रसाद वर्मा ने प्रार्थी को पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर धारदार औजार से कोहनी व कुल्हे के ऊपर मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के पचास साल बुक विमोचित

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के पचास साल बुक विमोचित

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा पर आधारित पुस्तक छत्तीसगढ़ी सिनेमा के पचास साल पुस्तक का विमोचन पद्मश्री ममता चंद्राकर, फिल्म निर्माता मोहन सुंदरानी, अलख राय, फिल्म निर्देशक प्रेम चंद्राकर व कलाकार दिनेश साहू ने किया। फिल्मकार लेखक तपेश जैन की यह सातवीं पुस्तक है। इससे पहले श्री जैन ने छत्तीसगढ़ के शिल्पी, छत्तीसगढ़ कल और आज, अंजोर, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल, छत्तीसगढ़ी सिनेमा कल और आज, पर्यटन का गढ़ छत्तीसगढ़ पूर्व में लिखी है। सभी पुस्तकें संदर्भ पुस्तक है। किताब का प्रकाशन जयपुर के श्याम प्रकाशन ने किया है। इस अवसर पर निर्माता-निर्देशक प्रेम चंद्राकर की आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म लोरिक चंदा - एक दूसर बर की शुभकामनाएं दी गई।


गौरतलब है कि चंद्राकर अपनी फिल्मों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं लोक परंपराओं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करते है। उनकी फिल्मों में छत्तीसगढ़ की छटा देखने को मिलती है, वहीं गीत- संगीत परंपरा पर आधारित होते है। 29 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की खासियत यह भी है कि इसमें प्रसिद्ध गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर ने छह गीत गाए है। इस फिल्म में पहली बार तीन सगी बहनें जागेश्वरी मेश्राम, कुंती मढ़रिया तथा योगिता मढ़रिया ने अभिनय किया है। वहीं टीवी सीरियल से चर्चित संजय बतरा के साथ ही गुलशन साहू, चिमन साहू, जितेंद्र साहू, डा. अजय सहाय सहित कई नामचीन कलाकारों ने अभिनय किया है। पद्मश्री श्रीमती ममता चंद्राकर ने लेखक तपेश जैन को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें और बेहतर कार्य करने की बात कहीं। सुंदरानी वीडियो वल्र्ड के निर्माता मोहन सुंदरानी ने श्री जैन को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए उनके कार्यों की प्रशंसा की।
राजधानी में एक बार फिर सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी सहित लाखों की चोरी, मामला दर्ज

राजधानी में एक बार फिर सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी सहित लाखों की चोरी, मामला दर्ज

राजधानी में सूने मकानों को चोर लगातार बना रहे निशाना

पर्याप्त गश्त के अभाव में चोरी की  घटनाओं में हुआ इजाफा 
रायपुर। राजधानी में लगातार सूने मकानों में  चोरी होने के बावजूद भी अभी तक पुलिस एक भी चोर को पकडऩे में सफलता हासिल नहीं कर पाने के चलते चोरों का हौसला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन शहर में मोटरसाइकिल चोरी व सूने मकानों का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रुपये चोरी होने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही एक मामला फिर प्रकाश में आया है। पुरानी बस्ती के भाठागांव इलाके में देर रात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपये करीब पांच लाख का सामान चोरी होने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। शहर के बाहर बनी कालोनियों में पर्याप्त गश्त नहीं होने के कारण चोर आसानी से सूने मकानों को बनाते हैं निशाना। ऐसी स्थिति में घर परिवार के सदस्य बाहर यात्रा के बजाय स्थानीय कामकाज से भी बाहर निकलते हैं तो संदिग्ध लोगों द्वारा की जा रही रेकी के परिणामस्वरूप चोरी की घटनाओं में हो रहा इजाफा शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है। मिली जानकारी के अनुसार पाश्र्व पतिनाथ ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी रिश्तेदार की शादी में 21 तारीख को कोलकाता गया था आज सुबह जब वापस भाठागांव स्थित अपने मकान सांईविला पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ था व कमरे में रखे सारे सामान बिखरे पड़े हुए थे। चोर मकान का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर आलमारी में रखे नगदी रुपये व सोने चांदी के जेवरात करीब पांच लाख रुपये के सामान चोरी कर ले गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम जांच में जुटी हुई है। 


 
गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बनेगा अब छत्तीसगढ़ का चौथ टाइगर रिजर्व,भूपेश सरकार ने लिया फैसला....

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बनेगा अब छत्तीसगढ़ का चौथ टाइगर रिजर्व,भूपेश सरकार ने लिया फैसला....

कोरिया| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुए राज्य वन्य जीव बोर्ड की 11वीं बैठक में गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने का फैसला लिया गया है। 1440.705 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ का चौथ टाइगर रिजर्व होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अभी चानकमार टाइगर रिजर्व, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व और इंद्रावती टाइगर रिजर्व है।


गौरतलब है कि साल 2001 में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभाजन के साथ ही संजय राष्ट्रीय उद्यान सीधी को दो भागों में बांटकर गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था। इसके बाद से गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में आ गया था।

बैठक में टाइगर रिजर्व बनाने के साथ ही यहां राज्य के वनों में बाघों की संख्या में वृद्धि और उनकी सुरक्षा के लिए रेडियो कॉलरिंग व्यवस्था करने का भी फैसला लिया गया। वहीं, बारनावापारा अभयारण्य से चीतलों की अधिक संख्या को देखते हुए, उन्हें गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान और उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व में शिफ्ट करने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान राजकीय पशु वन भैंसा और विलुप्त हो रहे गिद्धों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अचानकमार टायगर रिजर्व, गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और सरगुजा जिले के मैनपाट में गिद्धों की पांच प्रजातियां पाई जाती हैं। इनके संरक्षण के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।
68 हजार 500 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करे आवेदन...

68 हजार 500 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करे आवेदन...

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् यानी कि यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड में 68 हजार 500 शिक्षक पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और अर्ह अभ्यर्थी 28 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि अंतिम तारीख 3 दिसंबर होगी।


इच्छुक अभ्यार्थी यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड के शिक्षक पदों पर अवेदन करने से पहले नियम एवं शर्तों को जरूर पढ़ लें। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो आवेदन से पहले फॉर्म को भलि-भांति पढ़ लें, क्योंकि विभाग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी का गलत फॉर्म विभाग द्वारा एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। आवेदन से जुड़ी स्टेप्स अभ्यर्थियों को विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन से ऑर्डर मिलने के बाद सचिव बेसिक शिक्षा परिषद् रूबी सिंह ने पुनर्मूल्यांकन में पास नौ अभ्यर्थियों और बाहर से कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा था।
एक करोड़ साठ लाख रुपये की लागत से रौशन हुए दर्जनों गांव

एक करोड़ साठ लाख रुपये की लागत से रौशन हुए दर्जनों गांव

दो दिन के भीतर रुर्बन क्षेत्रों के गांव जगमग

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरुप जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक रुर्बन गांवों में राज्य अक्षय क्रेडा विभाग द्वारा सोलर लाईट लगाई गई जिससे पूरा क्षेत्र जगमग हुआ जिसकी कुल लागत एक करोड़ साठ लाख रुपये है। विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने शनिवार व रविवार को क्रमश: डिमरापाल मेडिकल कॉलेज सड़क मार्ग, बाबू सेमरा, खम्हारगांव,खुटपदर,मारकेल, आमागुड़ा,बम्हनी,कस्तूरी,नगरनार,उपनपाल,करणपुर, माड़पाल में विधिवत् भूमीपूजन के बाद बटन दबाकर शुभारंभ किया।* *विधायक रेखचंद जैन के अलावा बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,विधायक राजमन बेंजाम, वरिष्ठ नेता मिथिलेश स्वर्णकार,शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष बलराम मौर्य, प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय, लीगल सेल के प्रदेश सचिव अवधेश झा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिशान कुरैशी कमलेश पाठक ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी लैखन बघेल संतोष सेठिया लक्ष्मण सेठिया एवं अन्य मौजूद थे।
 विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू...

विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू...

दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरूआत आज हुआ। जिसमें सर्वप्रथम दिवंगत नेताओं कैलाश जोशी, बाबू लाल गौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और पूर्व सांसद बंशीलाल महतो, पूर्व विधायक मालूराम सिंघानिया को श्रद्दांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि- सुषमा स्वराज के निधन से देश की राजनीति में एक अपूरणीय क्षति हुई है। बाबूलाल गौर हमेशा श्रमिको के पक्ष में खड़े नजर आए, लड़ते रहे। मुख्यमंत्री रहे, विभिन्न विभागों का दायित्व संभाला. सहज, सरल, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। अरुण जेटली का संसदीय चर्चा में अमूल्य योगदान रहा है. कुशल रणनीतिकार और कानूनविद थे। मालूराम सिंघानिया का मिलनसार व्यक्तित्व रहा है। उन्होंने गौ सेवा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। बंशीलाल महतो किसानों और आदिवासियों के बीच लंबे समय तक काम करते रहे। उनका अचानक जाना दुखद रहा।
अधेड़ की डंडे से पिटाई, मामला दर्ज

अधेड़ की डंडे से पिटाई, मामला दर्ज

रायपुर। अधेड़ को बेवजह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडे से पीटाई करने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बंधवापारा सुलभ के पास पुरानी बस्ती निवासी मोहन सेन आयु 50 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि रविवार को बंधवापारा में सुलभ शौचालय के पास चमगादड़ नामक व्यक्ति ने बेवजह प्रार्थी को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडे से पिटाई कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर अपराध कायम कर लिया है।

रायपुर से बिलासपुर जा रही मालगाड़ी का डिब्बा इंजन से अलग हुआ, हो सकता था बड़ा हादसा

रायपुर से बिलासपुर जा रही मालगाड़ी का डिब्बा इंजन से अलग हुआ, हो सकता था बड़ा हादसा

तिल्दा। रायपुर से बिलासपुर जा रही मालगाड़ी का डिब्बा इंजन से अलग हो जाने के चलते बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन से डिब्बा अलग हो जाने के चलते डाउन मेन लाइन पर जोता रेल फाटक के पास घटना हुई। धीमी रफ्तार होने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही डीजल इंजन से जोड़कर मालगाड़ी में लगे 59 डिब्बों को स्टेशन तक लाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आजाद हिंद एक्सप्रेस को तिल्दा में रोक दिया गया। वहीं गोडवाना एक्सप्रेस को 20 मिनट तक आउटर में रोका गया था व बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को भी कुछ देर तक आउटर में रोकने के बाद उसके गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया। 

अज्ञात युवक ने मकान के अंदर फेक दिया आग का गोला,मामला दर्ज

अज्ञात युवक ने मकान के अंदर फेक दिया आग का गोला,मामला दर्ज

कोरबा। ढोढ़ीपारा बस्ती में गहरी नींद में सो रहे एक परिवार के मकान में अज्ञात युवक ने आग का गोला फेंका। इस हादसे में महिला बाल-बाल बच गई। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार जाग गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना की शिकायत सीएसईबी पुलिस चौकी में की गई है।


सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा में बेवा भुवनेश्वरी साहू अपनी बूढ़ी मां और दो मासूम बच्चों के साथ रहती है। वह राशन दुकान चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करती है। उसने बताया कि शनिवार की रात 10 बजे दुकान बंद करके पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। रात लगभग एक बजे अज्ञात युवक ने उसके घर मे आग का गोला फेंका। सामने कमरे में सो रही उसकी मां सोलंकी के बिस्तर पर फेंके गए आग के गाले से आग लग गई। महिला आग देखकर चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर बेटी भुवनेश्वरी और दोनों बच्चे जाग गए। तत्काल पूरा परिवार घर से बाहर निकल गया। आसपास के लोगों को जानकारी होने पर आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग बुझाने के प्रयास में भुवनेश्वरी भी झुलस गई। घटना की शिकायत वार्ड पार्षद ने सीएसईबी पुलिस से की है। भुवनेश्वरी के मुताबिक रात को दुकान बंद करते समय गुटखा खाने को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। शायद उन युवकों ने ही उसे जान से मारने की नीयत से इस तरह का कृत्य किया गया है। समय रहते अगर आग न बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
 
एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर रकम उड़ाने वाले गिरोह में सीबीआई आरक्षक भी शामिल

एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर रकम उड़ाने वाले गिरोह में सीबीआई आरक्षक भी शामिल

 कोरबा। एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर दुसरे के खातों से रकम उड़ाने वाले गिरोह को पुलिस ने पकडऩे में कामयाबी पाई है। दिलचस्प बात यह है की आरोपियों में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी की सीबीआई का एक आरक्षक भी शामिल है। सभी की पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त चार आरोपियों से 8 नग मोबाईल व 5 हजार 680 रूपये जब्त किया है। सभी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर जिला दाखिल कर दिया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ माह पहले कटघोरा पुलिस में डुङ्गा के रहने वाले छेदु जायसवाल ने शिकायत दर्ज की थी कि उसके खाते से किसी ने कूटरचना करते हुए 1 लाख 80 हजार की बड़ी रकम पार कर दी है। उन्होंने आशंका जताई थी कि जब वह अपने खाते की जांच करने कटघोरा के एस बी आई परिसर के ए टी एम पहुंचे थे, तभी वहां पहले से मौजूद ठगो ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। इसी तरह इस घटना के आस-पास एक अन्य शख्स को आरोपियों ने अपना शिकार बनाया था। इस बार उनके निशाने पर खुद एक पुलिसकर्मी था। उसके खाते से भी रहस्य्मयी ढंग से करीब 1 लाख 60 हजार रूपये पार कर लिए गए थे। लगातार दो-दो बैंकिंग ठगी के सामने आने से पुलिस के भी कान खड़े हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही मामलो पर गंभीरता दिखाते हुए साइबर सेल और कटघोरा पुलिस को पड़ताल कर आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके पश्चात कटघोरा एस डी ओ पी व प्रभारी रघुनन्दन शर्मा ने इस पूरे मामले पर बारीकी से अनुसंधान शुरू किया
पुलिस ने इसके लिए एटीएम के सी सी टी वी फुटेज खंगाले। साथ ही आरोपियों के मोबाइल नंबर की भी जानकारी जुटाई। साइबर सेल के प्रभारी दुर्गेश राठौर की मदद से यह जानकारी सामने आई कि आरोपियों का मोबाइल नंबर एक संदिग्ध लेनदेन से जुड़ा हुआ है। आरोपियों ने यह रकम एटीएम क्लोन के जरिये सुंदरगढ़ एवं झाड़सुगुड़ा के एटीएम से निकाले थे। इसके पश्चात पुलिस की एक विशेष टीम झारखंड के रांची रवाना की गई। यहाँ पुलिस ने दबिश देते हुए मामले में लिप्त मनोरंजन कुमार, जय भगवान त्रिपाठी, राजीव रंजन तथा सी बी आई आरक्षक रंजीत कुमार को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से हुई पूछताछ में सभी ने अपराध कारित करना स्वीकार कर लिया।

इस तरह इस पूरे मामले के भंडाफोड़ में जिला एस पी के निर्देशन, ए एस पी के मार्गदर्शन, डी एस पी मुख्यालय व कटघोरा एस डी ओ पी पंकज पटेल के अगुवाई व थाना प्रभारी रघुनन्दन शर्मा के नेतृत्व में साइबर सेल व कटघोरा थाना के पुलिस स्टाफ  की महत्वपूर्ण भूमिका रही पुलिस ने दोनों ही मामले के पटाक्षेप होने से राहत की सांस ली है।
रेस्टोरेंट में मारपीट व लूट के मामलें में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

रेस्टोरेंट में मारपीट व लूट के मामलें में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी अब भी फरार

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन स्थित एक कैफे में बैंक कर्मी से मारपीट और लूट करने के मामले में फरार आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य आरोपी को अभी फरार है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व सिविल लाइन स्थित स्काई कैफे रेस्टोरेंट में सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा के पुत्र हर्पवर्धन शर्मा ने अपने दो दोस्तों सौरभ सबलानी तथा हिमांशु खटवानी के साथ मिलकर एक बैंक कर्मी कविश पांडे के साथ मारपीट की थी तथा उसके पैसे लूट लिये थे। तीनों ने कविश से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी तथा नही देेने पर मारपीट की थी तथा उसके पर्स से पैसे निकाल लिये थे। इस घटना की  वीडियो फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ  केस दर्ज किया था किंतु  तीन फरार थे जिसके चलते उकी गिर$फतारी नही हो पाई थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी सौरभ और हिमांशु को गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात के मुख्य आरोपी हर्षवर्धन शर्मा अभी फरार है।
शादी का प्रलोभन देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, 6 साल बाद शादी करने से किया इंकार

शादी का प्रलोभन देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, 6 साल बाद शादी करने से किया इंकार

बलात्कार का मामला दर्ज 

रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर पिछले 6 साल से लगातार शारीरिक संबंध बनाया व शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई। मिली जानकारी के अनुसार कुशालपुर पुरानी बस्ती रायपुर निवासी प्रार्थियां 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शादी का प्रलोभन देकर आजाद ठाकुर 28 वर्ष पिता पुरुषोत्तम ठाकुर ने प्रार्थियां के साथ 23 नवंबर 2013 से लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। प्रार्थियां द्वारा शादी की बात करने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
छत्तीसगढ़ में गठित होगा ट्रेडीशनल मेडिसिन बोर्ड: मुख्यमंत्री ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में गठित होगा ट्रेडीशनल मेडिसिन बोर्ड: मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्य सम्मेलन सह प्रशिक्षण का किया शुभारम्भ

राज्य भर से लगभग एक हजार वैद्य शामिल हुए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहां है कि छत्तीसगढ़ के परंपरागत वैद्यों के ज्ञान को लिपिबद्ध करने  और  जड़ी बूटियों के संरक्षण- संवर्धन तथा वैद्यों के ज्ञान के ज्ञान का लाभ पूरे समाज तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ में ट्रेडीशनल मेडिसिन बोर्ड का गठन किया जाएगा । मुख्यमंत्री  राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में 'राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्य सम्मेलन सह प्रशिक्षण' कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे  यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग, राज्य औषधि पादप बोर्ड, लघु वनोपज संघ तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की । छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष भरत साय और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 
आज दिनांक 25 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 25 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 25 नवम्बर  का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा 

मेष:
आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। रात्रि में इन लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है।

वृषभ:
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब है। खान-पान से बचें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। 

धनु: 
राशि वाला कोई व्यक्ति आपके समक्ष प्रस्ताव पेश करेगा, किन्तु उसके बहकावे में न आए।

मिथुन:
आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरम्भ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। जमीन जायदाद में निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क:
भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यावसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी।

सिंह:
स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियतापूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। रात्रि में आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या:
सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

तुला:
आज आपको बहुकोणीय व्यापारिक साझेदारी और संबंधों से लाभ होगा, लेकिन निजी संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।

वृश्चिक:
आपकी राशि पर शनि-गुरु का द्विद्वादश योग मिश्रित फलकारक है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु:
सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा।

मकर:
आपकी राशि से दशम स्थान तुला राशि पर चन्द्र संचार कर रहा है। आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजऱ सकते हैं। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है।

कुंभ:
राशि स्वामी शनि के एकादश भाव में होने से निजी संबंधों पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार सुनें। हर मामले में अतिवादी होने से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। आज आपके कार्य क्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।

मीन:
आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार कर रहा है। जो कि आपकी राशि से अष्टम भाव है। जो उम्मीदें संजो रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधों के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।
अब रायपुर के सर्किट हाउस वाले इंडियन कॉफी हाउस में वाहन ले कर नही जा सकती आम जनता,जानिए क्या हुआ ऐसा

अब रायपुर के सर्किट हाउस वाले इंडियन कॉफी हाउस में वाहन ले कर नही जा सकती आम जनता,जानिए क्या हुआ ऐसा

रायपुर के सर्किट हाउस स्तिथ इंडियन कॉफी हाउस के लिए नए प्रमुख सचिव का फरमान जारी हुआ है जिसके चलते अब वहाँ आने वाले लोगो को गाड़ी के साथ प्रवेश नही है मतलब आपको अगर इंडियन कॉफी हाउस में खाने जाना है तो आपको अपनी गाड़ी कैंपस के बाहर रखनी होगी।
इस फैसले से वहां आने जाने वाले लोग नाखुश लग रहे है उनका यह भी कहना है अगर पार्किंग की सुविधा नही होगी तो कैसे कोई आएगा
वहां आये एक सज्जन ने तो यह भी कहा कि सरकार इससे अच्छा तो कॉफी हाउस को आमजनो के लिए बंद ही कर दे ।
इस फैसले से काफी हाउस के संचालक से बात करने पर उन्होंने कहा कि इससे ग्राहकी तो प्रभावित हो रही है पर सरकार के आदेश के अनुसार हम कार्य करेंगे। 

 छत्तीसगढ़ में है पर्यटन की अपार संभावनाएं हम इसे विकसित करने बढ़ाएंगे सुविधाए और बेहतर माहौल  : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में है पर्यटन की अपार संभावनाएं हम इसे विकसित करने बढ़ाएंगे सुविधाए और बेहतर माहौल : भूपेश बघेल

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल की नई वेबसाइट- लॉन्च की। उन्होंने इस अवसर पर अपने निवास से सिरपुर भ्रमण हेतु बस सेवा का शुभारम्भ करते हुए पर्यटक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में अनेक सुरम्य प्राकृतिक स्थल और ऐतिहासिक धरोहरें हैं । पर्यटन विभाग के साथ-साथ संस्कृति विभाग और ग्रामोद्योग विभाग को मिलकर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राम वन गमन मार्ग, माता कौशल्या मंदिर ,सिरपुर में बौद्ध स्तूप, बस्तर में चित्रकोट, तीरथगढ़ जलप्रपात ,बारसूर में गणेश जी की प्रतिमा, रामगढ़ में प्राचीनतम नाट्यशाला स्थित है । बस्तर से सरगुजा तक छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। गृह एवं पर्यटन मंत्री  श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ में मोटल बनाए गए थे पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया था । अब सरकार पर्यटकों के लिए सुविधाओं  का विस्तार कर  पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगी।

पर्यटन विभाग की इस नई वेबसाइट में छत्तीसगढ़ राज्य के पयर्टन से सम्बन्धी सभी जानकारियां उपलब्ध हैं । इसमें अब पर्यटकों को पर्यटन मंडल द्वारा संचालित इकाईयों रिसोर्ट और मोटल में ऑन लाईन आरक्षण की सुविधा भी मिल सकेगी । पर्यटन मंडल द्वारा मैनपाट, अमरकंटक के कबीर चबूतरा, केंवची के पास आमडोब, सरोदाददर, मोहरा, चित्रकोट, तीरथगढ़ और बालोद में रिसोर्ट का संचालन किया जा रहा है। पर्यटन मंडल के गंगरेल, मचटोली, सिरपुर और चम्पारण्य के रिसोर्ट निजी क्षेत्र को संचालन के लिए दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर अपने निवास से सिरपुर भ्रमण हेतु बस सेवा का शुभारम्भ करते हुए पर्यटक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरपुर भ्रमण के लिए बस प्रतिदिन होटल जोहार छत्तीसगढ़ रायपुर से प्रस्थान करेगी। पर्यटक भ्रमण में प्रति व्यक्ति ए.सी. बस में बेसिक प्लान राशि रूपये 600 है जिसमें दोपहर का भोजन, गाईड एवं अन्य शुल्क, वाहन सहित शाम की चाय दी जाएगी। इस भ्रमण कार्यक्रम हेतु अधिक जानकारी के लिए कॉल सेंटर, गढ़हटरी, गुरूघासीदास परिसर रायपुर के टोल फ्री नं. 18001026415 एवं फोन नं. 0771-4224999 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, पर्यटन विभाग के विशेष सचिव श्री अम्बलगन पी. और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की प्रबन्ध संचालक श्रीमती इफ्फ त आरा सहित पर्यटन मंडल के अधिकारी उपस्थित थे।

 

घर में घुस आए चोरों को समझ लिया बिल्ली की शैतानी, सुबह नींद से जागे तो मामला ही अलग निकला

घर में घुस आए चोरों को समझ लिया बिल्ली की शैतानी, सुबह नींद से जागे तो मामला ही अलग निकला

रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर 26 स्थित एक ठेकेदार के मकान में चोरों ने धावा बोलकर बैग से नकदी 3.50 लाख रुपये पार कर दिया। चोरी की घटना के दौरान कुछ गिरने की आवाज सुनकर नींद से उठकर ठेकेदार ने देखा लेकिन कुछ नहीं दिखा तो बिल्ली होगी सोचकर सो गया। तड़के साढ़े चार बजे उठकर देखा तो कुर्सी पर रखा 3.50 लाख रुपये से भरा बैग गायब था। छत के रास्ते से कमरे में घुसे चोर ने वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलत: उप्र के आजमगढ़ निवासी ठेकेदार रामनारायण राज(55) पिछले पांच साल से राखी थानाक्षेत्र के अटलनगर सेक्टर 27 स्थित पी-2 ए मकान नंबर 433 में रहकर कलिंगा कॉलेज मे भवन निर्माण का कार्य करा रहे है।

शाम 6 बजे घर आए तो उनका ड्राइवर गाड़ी की चाबी देकर चला गया। वे घर का मेन गेट और कमरे का दरवाजा बंदकर खाना खाने के बाद कुछ देर टीवी देखने के बाद रात 10 बजे सो गए। रात 12 बजे रामनारायण नींद में थे तो उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी तब उठकर देखे लेकिन कुछ नहीं दिखा। बिल्ली सोचकर फिर सो गए।तड़के 4.30 बजे उठकर कुर्सी पर रखे बैंग की तरफ देखा तो वह गायब था। बैग में नकदी 3.50 लाख रुपये रखे थे। 5 नवम्बर को बैंक से दो लाख मजदूरों को भुगतान करने निकाला था जबकि डेढ़ लाख रुपये पहले से रखे थे। बैंग में पैसे के साथ एक रजिस्ट्रर, कैलकुलेटर, रफ कापी आदि भी रखा था। बैग की तलाश में पूरा घर झान मारा लेकिन पता नहीं चला। छत की सीढ़ी में जाकर देखा तो दरवाजा खुला हुआ मिला। आशंका है चोर इसी रास्ते से कमरे में घुसकर चोरी कर भाग गया होगा।