


रायपुर। भाजपा किसान नेता संदीप शर्मा ने कहा कि धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने किसानों से बड़ा धोखा किया है। सरकारी धान खरीदी प्रारंभ नहीं करने से किसानों के समक्ष बड़ी कठिन परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। लघु सीमांत किसान के पास अपने रोजमर्रा के खर्चे के लिए पैसा नहीं है। पैसों के अभाव में किसान अपने बीमार बच्चों का इलाज नहीं करवा पा रहे हैं वहीं तेल नोन गुड़ सब्जी के लिए भी मोहताज हो गये हैं। राज्य सरकार के तुगलकी फरमान के चलते गांव गांव के छोटे व्यापारी भी किसानों के चिल्हर धान खरीदने से इंकर कर रहे हैं। एक- तरफ जहां सरकार फरमान के अंतर्गत धान खरीदने के लिए व्यापारी को हर किसान से आधार कार्ड और ऋण पुस्तिका की फोटो कापी रखने कहा जा रहा है वहीं व्यापारी द्वारा चिल्हर खरीदी के धान को मंडी ले जाते समय ग्रामीण व्यापारी के छोटे वाहनों को 15 फरवरी तक जब्ती बनाया जा रहा। शर्मा ने कहा कि यह घोर अंधेरगर्दी है। साथ ही साथ जिस व्यापारी के गोदाम में 4 क्विंटल से अधिक धान पाया जा रहा है उसे भी जब्त कर छोटे व्यापारी को भयभीत किया जा रहा है। साथ-साथ छोटे ग्रामीण धान क्रेता एवं किसानों के ऊपर धारा 151 में कार्रवाई की धमकी भी दिये जाने की खबर है।
संदीप शर्मा ने आगे कहा कि इस वर्ष सरकार ने पूरे राज्य में किसानों के खेत का गिरदावरी रिपोर्ट तैयार किया है और जो किसान जितने रकबे में धान बोया है उतने का ही पंजीयन पटवारी रिपोर्ट के अनुसार किया है। अब यह निश्चित है कि किसान अपने पंजीकृत रकबे के अनुसार ही धान सरकारी खरीद केन्द्र में ले जायेगा, बचत धान किसान निजी व्यापारी को ही बेचेगा ऐसी परिस्थिति किसानों के बचत धान को अवैध धान कह कर जब्ती बनाना कहां तक उचित है। दूसरी बात प्रदेश के अधिकांश मंडी में धान खरीदी की कोई व्यवस्था नहीं है। छूरा, गरियाबंद, फिंगेश्वर जैसे स्थानों के उप मंडियां बंद पड़ी है तब ऐसी परिस्थिति में उस क्षेत्र के किसान अपना अतिरिक्त धान या जरूरी खर्चे के लिये बेचे जाने वाले धान कहां बेचे।
श्री शर्मा ने तमाम तरह की सस्ती राजनीति और हथकंडे छोड़ जल्द से जल्द 2500 रुपये में धान खरीदी शुरू करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि बैंक द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर रक्त दान अभियान 06 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बैंक द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रक्त दान महादान है। हर व्यक्ति को रक्त दान करना चाहिए।
प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी कि एचडीएफसी बैंक द्वारा वर्ष 2007 से हर वर्ष रक्त दान अभियान आयोजित किया जाता है। यह 13वां साल है, अब तक इस अभियान के माध्यम से 3 लाख 10 हजार 746 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। छत्तीसगढ़ मंे पिछले एक सप्ताह से रक्त दान के लिए कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 15 कैंप आयोजित हो चुके है। इस वर्ष 40 कैंप आयोजित करने का लक्ष्य है। 15 कैंपों में 961 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। राज्य सरकार यदि प्रस्ताव देती है तो बैंक द्वारा गांवों में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ स्थित उपाध्यक्ष श्री सुनील नागपाल, सहायक उपाध्यक्ष श्री कोटेश बाबू भी उपस्थित थे।
रायपुर| राजधानी के कलेक्ट्रेट गार्डन समेत शहर के छह स्थानों पर अब रोज सुबह योग कराया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने इसकी पहल करते हुए रविवार को कलेक्ट्रेट गार्डन में नियमित योगाभ्यास की कक्षा का शुभारंभ कराया। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक रोज सुबह छह से सात बजे तक योग कराया जाएगा, इसके लिए ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने रविवार को कलेक्ट्रेट गार्डन में स्वयं योग कर नियमित योगाभ्यास कक्षा का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर हो रहा है। नियमित योगाभ्यास की कक्षा का संचालन योग आयोग की महत्वपूर्ण पहल है।
दुर्ग| सरकारी स्कूलों में लगाई गई सेनेटरी नैपकिन मशीन दम तोड़ते नजर आ रही है। मशीनें खराब होने के कारण बेटियों को सस्तेदर पर नैपकिन नहीं मिल पा रही है। जिले के 540 स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन मशीनें इंस्टॉल कराई गई थी। 125 हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों में लगी सेनेटरी नैपकिन मशीनें खराब हो चुकी हैं, जिसके चलते छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। संबंधित स्कूल के प्राचार्यों ने खराब सेनेटरी मशीनों की मरम्मत की मांग को लेकर विभागीय अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। समय पर पैड मशीन रिपेयरिंग नहीं होने के कारण छात्राओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अंबिकापुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसानों को राहत देने बिचौलियों और जमाखोरों के खिलाफ प्रशासन की जांच-कार्रवाई जारी है। रविवार अवकाश के दिन भी प्रशासनिक टीम ने 39 लाख रुपये से अधिक का 2163 क्विंटल धान जब्त किया। प्रशासनिक टीम द्वारा अब ग्रामीण क्षेत्र के छोटे व्यवसायियों के यहां नहीं बल्कि राइस मिलों में दबिश दी जा रही है। राइस मिलरों द्वारा भी नियम प्रक्रियाओं को ताक में रखकर अवैध तरीके से धान का भंडारण किया जाना पाया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी ने बताया कि रविवार को टीम ने बिलासपुर रोड में अमन कोल्ड स्टोरेज में 180 क्विंटल, बीएम फूड में लगभग 199 क्विंटल के अलावा लखनपुर के अग्रोहा राइस मिल से 1650 क्विंटल तथा जय भवानी राइस मिल से 118 क्विंटल धान जब्त किया।
यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने mAadhaar ऐप के यूजर्स को नया तोहफा दिया है। UIDAI की नई ऐप mAadhaar में एक नया फीचर 4-digit passcode जोड़ा गया है। यूजर्स ऐप में मौजूद जानकारी को पिन सेट करके उसे और सुरक्षित कर सकते हैं। इस फीचर को लेकर UIDAI ने ट्वीयट किया है। ट्वीट के मुताबिक यूजर्स इस फीचर का उपयोग ऐप में दिए गए ‘My Aadhaar’ सेक्शन में किसी आधार प्रोफाइल, जैसे आधार लॉक/अनलॉक, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, VID जेनेरेटर, eKYC आदि के लिए कर सकेंगे।
जनपद पंचायत धरसीवां और नगर पालिक निगम बीरगांव क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसम्बर निर्धारित की गई है। आवेदक अपना आवेदन कार्यालयीन दिवस में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय धरसींवा 2 में सीधे अथवा पंजीकृत डॉक से भेज सकते है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12 वीं अथवा 11 वीं बोर्ड उत्तीर्ण (पूर्ववर्ती) व आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 08 वी बोर्ड उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इन पदों के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदिका उसी ग्राम एवं शहरी क्षेत्रों हेतु उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है।
जनपद पंचायत धरसींवा क्षेत्र के देवरी केन्द्र क्रमांक-04, सिलयारी केन्द्र क्रमांक-02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु देवरी केन्द्र क्रमांक-03, पंडरभठ्ठा केन्द्र क्रमांक-01, सियारी केन्द्र क्रमांक-04, मलौद केन्द्र क्रमांक-01, मांढ़र केन्द्र क्रमांक-09, नेउरडीह केन्द्र क्रमांक-01, सांकरा केन्द्र क्रमांक-03, मुरेठी केन्द्र क्रमांक-01, मोहदी केन्द्र क्रमांक-04 के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।
इसी तरह नगर पालिक निगम बिरगांव क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु बिरगांव केन्द्र क्रमांक-10 इंदिरा गांधी वार्ड नं. 34, बिरगांव केन्द्र क्रमांक-11 सुभाषचंद बोस वार्ड नं. 35, अछोली केन्द्र क्रमांक-04 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड नं.07, सरोरा केन्द्र क्रमांक09 रविन्द्रनाथ टैगोर रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड नं. 40, सरोरा केन्द्र क्रमांक-10 रविन्द्रनाथ टैगोर रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड नं. 40, सरोरा केन्द्र क्रमांक-11 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड नं. 40, रावाभाठा केन्द्र क्रमांक-11 मेटल पार्क वार्ड नं. 09, रावाभाठा केन्द्र क्रमांक-12 ठाकुर प्यारे लाल वार्ड नं. 11 के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी सहायिका पद बिरगांव केन्द्र क्रमांक-03 सुभाषचंद्र बोस वार्ड नं. 35. बिरगांव केन्द्र क्रमांक-07 इंदिरा गांधी वार्ड नं. 34, बिरगांव केन्द्र क्रमांक-09 खूबचंद बघेल वार्ड नं. 33, बिरगांव केन्द्र क्रमाक-10 इंदिरा गांधी वार्ड नं. 34, बिरगांव केन्द्र क्रमांक-11 सुभाषचंद बोस वार्ड नं. 35, सरोरा केन्द्र क्रमांक-08 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड नं. 39, सरोरा केन्द्र क्रमांक -09 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड नं. 40. सरोरा केन्द्र क्रमांक -10 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड नं. 40. रावाभाठा केन्द्र क्रमांक-11 मेटल पार्क वार्ड नं. 09, रावाभाठा केन्द्र क्रमांक-12 ठाकुर प्यारे लाल वार्ड नं. 11, बिरगांव केन्द्र क्रमांक-18 जय बूढ़ादेव वार्ड नं. 27 में भर्ती किया जाना है।

बालोद| रविवार को दो सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई वहीं 16 लोग घायल हो गए। पहली घटना में प्रीतम कुमार अपनी बाइक से डौंडीलोहारा से दल्लीराजहरा जा रहा था, तभी ग्राम सिवनी मार्ग तालाब के पास बिजली खंभे से बाइक टकरा गई जिससे घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। पिकनिक मनाकर लौट रहे 16 लोग पिकअप पलटने से घायल हो गए।

-आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा लागू की गई एकीकृत एकल खिड़की प्रणाली
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले अचार संहिता लगने के पूर्व राज्य सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिनमें नम्रता गांधी उप सचिव कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है। सुश्री नुपूर राशि पन्ना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोंण्डागांव को अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुंगेली, कुुदन कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी कबीरधाम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग, जगदीश सोनकर अपर कलेक्टर बस्तर को अस्थायी रूप से अपर कलेक्टर महासमुंद, विजय दयाराम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी को अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी कबीरधाम के पद पर तथा प्रबंध संचालक सहकारी शक्कर कारखाना कबीरधाम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विजय कुमार लंगेह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)सरायपाली को अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद, कुणाल दुदावत सहायक कलेक्टर बिलासपुर को अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। शौरभ कुमार संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा विभाग को संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नईदिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुद्दे पर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को संसद के भीतर तथा बाहर जमकर हँगामा किया और सरकार के विरोध में नारे लगाए। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले पार्टी के सांसदों ने संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और नारेबाजी की। पार्टी के लोकसभा तथा राज्यसभा के सदस्यों ने कहा कि महाराष्ट्र में संविधान की हत्या की गई है और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर सरकार का गठन किया गया है।
रायपुर। पुरानी रंजिश के चलते युवक को गाली-गलौज कर धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चटौद विधानसभा निवासी हितेश पटेल 21 वर्ष पिता भरत पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 24 नवंबर को ईश्वर प्रसाद वर्मा ने प्रार्थी को पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर धारदार औजार से कोहनी व कुल्हे के ऊपर मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा पर आधारित पुस्तक छत्तीसगढ़ी सिनेमा के पचास साल पुस्तक का विमोचन पद्मश्री ममता चंद्राकर, फिल्म निर्माता मोहन सुंदरानी, अलख राय, फिल्म निर्देशक प्रेम चंद्राकर व कलाकार दिनेश साहू ने किया। फिल्मकार लेखक तपेश जैन की यह सातवीं पुस्तक है। इससे पहले श्री जैन ने छत्तीसगढ़ के शिल्पी, छत्तीसगढ़ कल और आज, अंजोर, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल, छत्तीसगढ़ी सिनेमा कल और आज, पर्यटन का गढ़ छत्तीसगढ़ पूर्व में लिखी है। सभी पुस्तकें संदर्भ पुस्तक है। किताब का प्रकाशन जयपुर के श्याम प्रकाशन ने किया है। इस अवसर पर निर्माता-निर्देशक प्रेम चंद्राकर की आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म लोरिक चंदा - एक दूसर बर की शुभकामनाएं दी गई।