BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सौतेली मां ने सात लाख की सुपारी देकर करा दी अपने बेटे की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला...

सौतेली मां ने सात लाख की सुपारी देकर करा दी अपने बेटे की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला...

धमतरी। एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक माँ ने ममेरे भाई व उसके दोस्त को सुपारी देकर अपनी ही बेटे की हत्या करा दी आपको बता दे की-पिता की मौत के बाद सौतेली मां का दूसरों के साथ अवैध संबंध था। इससे नाराज पुत्र आए दिन उससे गाली-गलौज व मारपीट करता था। सौतेले पुत्र की मारपीट और गाली-गलौज से त्रस्त महिला ने उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने बुजुर्ग पिता के साथ मिलकर षड़यंत्र रचा। ममेरे भाई व उसके दोस्त को पुत्र की हत्या के लिए सात लाख की सुपारी दी। तीन नवंबर को हमला हुआ था और 18 नवंबर को युवक ने दम तोड़ दिया। एएसपी मनीषा ठाकुर ने एसपी कार्यालय में दीपक सेन हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि धमतरी शहर के पीजी कॉलेज मैदान के पास तीन नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने ग्राम पोटियाडीह निवासी दीपक सेन 25 वर्ष पुत्र स्व. रूपेश सेन को अधमरा कर छोड़ दिया था। रातभर युवक लहूलुहान हालत में मैदान में तड़पता रहा। सुबह लोगों की नजर पड़ने के बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। 18 नवंबर को दीपक की रायपुर में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज के आधार पर मृतक की सौतेली मां के ममेरे भाई ग्राम परसट्टी निवासी विजय सेन 29 वर्ष पुत्र रामायण सेन को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने राज खोले।


विजय सेन से पुलिस को पता चला कि मृतक दीपक सेन की हत्या करने के लिए उनकी सौतेली मां संतोषी बाई व सौतेला नाना राधेश्याम सेन ने सात लाख रुपये की सुपारी दी थी। मोटी रकम के लालच में आकर विजय सेन ने अपने दोस्त युवराज साहू निवासी परसट्टी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। तीन नवंबर को प्लानिंग के अनुसार विजय और युवराज साहू शाम को रुद्री रोड स्थित दीपक के सेलून में गए।
रात आठ बजे सेलून बंद कर दीपक दोनों के साथ निकल गया। पीजी कॉलेज मैदान में तीनों ने पहले एक घंटे तक शराब पी। जब दीपक को नशा हो गया, तब विजय ने दीपक के दोनों हाथ पकड़ लिये। युवराज ने वहीं पर पड़े सीमेंट कांक्रीट से दीपक के सिर पर ताबड़तोड़ कई बार वार किया। इसके बाद विजय ने भी पत्थर से दीपक के सिर पर कई बार वार किया। इसके बाद दीपक अधमरा होकर बेहोश हो गया।
 
 कचरे के ढेर में कपकपाते मिली नवजात शिशु, मानवता हुई शर्मसार

कचरे के ढेर में कपकपाते मिली नवजात शिशु, मानवता हुई शर्मसार

तलाम। एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोई अज्ञात व्यक्ति नवजात बालिका को बुधवार सुबह डाट की पुल रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 5 पर सड़क किनारे कचरे के ढेर के पास निर्वस्त्र अवस्था में छोड़कर भाग गया। एक व्यक्ति ने बालिका को रोता देख चाइल्डलाइन को सूचना दी। चाइल्ड लाइन टीम ने पुलिस के माध्यम से उसे एमसीएच स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई ले जाकर भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बालिका की तबीयत ठीक नहीं बताई जाती है।
 
जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे सड़क किनारे कचरे के ढेर के समीप बालिका रो रही थी और उसके आसपास कुत्ते भौंक रहे थे। तभी वहां से गुजर रहा है महेंद्र जाजम नामक व्यक्ति की बालिका पर नजर पड़ी, उसने तत्काल चाइल्डलाइन को सूचना दी। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन के टीम मेंबर मौके और रेलवे पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक मांगू सिंह यादव मौके पर पहुंचे। बालिका को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस पर फोन किया गया लेकिन फोन वेटिंग पर होने पर संपर्क नहीं हो पाया। बालिका के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और सर्दी का मौसम होने से वहां कांप रही थी तथा उसकी सांसे चल रही थी। उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे तत्काल बाइक से ले जाने का निर्णय लिया। चाइल्ड लाइन के टीम मेम्बर मनोहर पाटीदार और आशीष देवड़ा बाइक पर बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती करवाया।

डॉ नावेद कुरैशी ने बताया कि बालिका का वजन करीब 2 किलो है, सामान्यता बच्चे का वजन ढाई किलो से अधिक होना चाहिए। ठंड के मौसम में खुले में पड़े होने से बालिका के शरीर का तापमान भी कम हो गया जो 37 डिग्री होना चाहिए। जबकि बालिका का तापमान करीब 33 डिग्री के आसपास है उसकी सांसे चल रही है। उसे आईसीयू में रखा गया है जहां उसकी देखरेख की जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि 25 दिन पहले प्रताप नगर बायपास पर भी अज्ञात व्यक्ति एक नवजात बालिका को लावारिस छोड़ कर चला गया था उसे भी नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। तबीयत खराब होने पर बाद में उसे इंदौर रेफर किया गया था जहां 4 दिन पहले उसकी मौत हो गई थी।
 रायपुर के डीकेएस अस्पताल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान,अब नहीं होगा नि:शुल्क  ईलाज

रायपुर के डीकेएस अस्पताल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान,अब नहीं होगा नि:शुल्क ईलाज

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान देते हुए कहा कि डीकेएस अस्पताल में मुफ्त इलाज बंद होगा| अस्पताल की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए यह फैसला लिया गया है| और उन्होंने यह भी कहा की डीकेएस स्वायत्त संस्था है और वर्तमान में डीकेएस घाटे में चल रहा है. इलाज के लिए मुख्यमंत्री की अनुशंसा लेनी होगी और संजीवनी कोष से इलाज होगा. मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि टीएस सिंहदेव ने कहा कि डीकेएस के प्रबंधन में जहां सुधार करने की कोशिश की गई है, वहां सुधार भी हुआ. लेकिन बहुत कुछ करना बाकी है. डीकेएस एक स्वायत्त संस्था के रूप में पंजीकृत पिछली सरकार ने कर दी थी. शासन इसमें सीधे तौर पर बहुत कम योगदान देता है. वर्तमान में बहुत सारे जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक फ्री इलाज के लिए अनुशंसा करते हैं. डीकेएस ऐसा सिस्टम नहीं है जैसा मेकाहारा हो गया या अन्य सरकारी अस्पताल में है. महीने में करीब एक करोड़ का फ्री इलाज हो रहा है, जबकि उसके लिए पैसे नहीं मिलते है|

उन्होंने कहा कि डीकेएस अस्पताल नाम के लिए सरकारी है. वास्तविक स्वरूप उसका स्वायत्त है. अपने पैसे से खड़े रहना है. प्रबंधन को मैंने डायरेक्शन दिया है. फ्री इलाज के लिए अगर संजीवनी कोष से राशि मिलती है या मुख्यमंत्री के कहने पर ही फ्री इलाज की व्यवस्था करें. अन्यथा जो भी प्रकरण आएंगे बिना संजीवनी कोष के उसको स्वीकृति डीकेएस नहीं कर पाएगा. डीकेएस के पास गार्ड को देने के लिए पैसे नहीं है. बिजली बिल पटाने के पैसे नहीं है. अन्य जो ऊपरी खर्चा है उसके लिए पैसे नहीं है. यह करीब 2 करोड़ के आसपास है. आमदनी मुश्किल से 50 लाख है. सवा करोड़ से ज्यादा का वहां पर डिफिशिएंट है. ऐसे में वह संस्था नहीं चल पाएगी|
 
 शराब पिलाने के विवाद पर युवक की चाकू गोदकर की हत्या,मामला दर्ज

शराब पिलाने के विवाद पर युवक की चाकू गोदकर की हत्या,मामला दर्ज

रायपुर। शराब नहीं पिलाने पर आरोपी ने युवक को चाकू से गोदकर हत्याकर दी। घटना की रिपोर्ट गोल बाजार थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव आवास मकान नं. 32 डी गोल बाजार रायपुर निवासी सूरजवंशी 20 वर्ष पिता स्व. वेदकुमार वंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी का भाई विकास वंशी 18 वर्ष लोहार पारा शिव मंदिर के पास अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान मोटर सायकल सवार पीयुष बघेल पिता भोला बघेल ने मृतक को शराब पिलाने की बात कहकर विवाद करने लग गया।  विवाद बढ़ते ही पियुष बघेल ने अपने पास रखे चाकू निकालकर मृतक के पेट व गले पर मारकर हत्याकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट मृतक के दोस्तों ने पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया   है। वहीं आरोपी के खिलाफ धारा 302/ए के तहत अपराध कायम कर अपराध कायम कर लिया है। 

 
 शिकायत करने वालों से सेहत पर पड़ता है भारी नुकशान, जानिए इससे छुटकारा पाने के तरिके...

शिकायत करने वालों से सेहत पर पड़ता है भारी नुकशान, जानिए इससे छुटकारा पाने के तरिके...

शिकायत करना कुछ मायनों में अच्छा हो सकता है लेकिन यह हमारी ज्यादा मदद कभी नहीं कर सकता. निश्चित रूप से यह कुछ हद तनाव तो दूर करता है लेकिन जब हम किसी के बारे में लगातार शिकायत करने लग जाते हैं तो हम वास्तविक समस्याओं से घिर जाते हैं. जितना अधिक हम शिकायत करते हैं, उतना ही हम समस्याओं से घिरे होते हैं. दरअसल हम उन लोगों से घिरे होते हैं जिन्हें शिकायत करने की आदत होती है और हम जितने दुखी हो जाते हैं. द नो कंप्लेनिंग रूल किताब के लेखक जॉन जोर्डन के मुताबिक शिकायत करने के नुकसान इतने गंभीर हो सकते हैं जिनकी तुलना सेकेंड हैंड धुएं से की जा सकती है|

नकारात्मकता को अपनी आदत बना लेना गलत
यदि हम सभी लगातार शिकायत करने लगे या दूसरों को ऐसा करते हुए सुनने लगे तो हम जल्द ही बुरी तरह से दुखी होने वाले हैं और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है. हालांकि कई समय पर नेगेटिव होना कोई गलत नहीं है पर नकारात्मकता को अपनी आदत बना लेना गलत है. ऐसा करने पर जीवन में आगे बढऩे की जरूरत खत्म हो जाती है. अपने जीवन में मौजूद लोगों के बारे में सोचें. सबसे अधिक शिकायत कौन करता है? वह शिकायत आपको कैसे प्रभावित करती है?

शिकायत करने से दूसरों के साथ संबंध खराब होते हैं
एक ऐसा व्यक्ति जो एक ऐसे घर में पला-बढ़ा हो जहां उसके माता-पिता लगातार छोटी-छोटी चीजों के बारे में शिकायत करते हों. ईमानदारी से कहा जा सकता है कि इन सब चीजों ने उस व्यक्ति को बहुत नीचे ला दिया होगा और वास्तव में जिस तरह से वह निकला उससे प्रभावित हो सकता था. शायद वह व्यक्ति कम उम्र में अधिक प्रेरित हो गया जो कि उसकी वास्तविकता नहीं थी. आपको बता दें कि लगातार शिकायत करने से न केवल दूसरों के साथ संबंध खराब होते हैं बल्कि यह वास्तव में अन्य तरीकों से कहर भी बरपा सकती है. हालांकि यह साफ बात है कि शिकायत आपके मूड और आपके आसपास के अन्य लोगों की खुशी को कम कर सकती है|

दिमाग और शरीर पर पड़ता है प्रभाव
शिकायत करने से आपके दिमाग और शरीर पर भी प्रभाव पड़ सकता है. शिकायत करने से जितना अधिक हम घबराते हैं, हम उतना ही नकारात्मक हो जाते हैं. हर बार जब हम शिकायत करते हैं तो हमारा दिमाग खुद को फिर से साबित करने का काम करता है. इसका मतलब है कि यह समान प्रतिक्रियाओं को बार-बार होने के लिए तैयार करता है. यह एक तरह से हमें समय बीतने के साथ-साथ उसी मानसिकता में फंसने के लिए मजबूर करता है. जो लोग हर समय शिकायत करते रहते हैं, वह यह नहीं जानते कि वो कितने नकारात्मक होते हैं. कोई उनकी कितनी भी मदद करने की कोशिश करें या सलाह दें, उनके लिए यह कभी पर्याप्त नहीं होता|

कोर्टिसोल के उत्पादन को बढ़ाता है
आपने कभी गौर नहीं किया होगा कि एक गंभीर स्तर पर शिकायत करने वाला सभी को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. वह अपने नकारात्मक चीजों को उन सभी तक फैलाते हैं जो किसी ऐसी चीज से घिरे हुए हैं जिससे वह कभी नहीं बच सकते. यह समझना भी जरूरी है कि थोड़ी शिकायत तब ठीक हो सकती है जब वह तनाव को दूर करने के बजाय स्थिर हो जाए. ऐसा इसलिए है क्योंकि यह इंसानों के अंदर कोर्टिसोल के उत्पादन को बढ़ाता है. जब ऐसा होता है तो लोग हाई ब्लड प्रेशर और ग्लूकोज स्पाइक्स का सामना करते हैं|

शिकायत से बचने की कोशिश करें
इसका बहुत अधिक उत्पादन कई गंभीर स्वास्थ्य मुद्दों को सामने ला सकता है और शरीर में बीमारी के खतरों को बढ़ा सकता है. हमें इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए. अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो आपके बारे में बहुत अधिक शिकायत कर रहा है या आपके जीवन में मौजूद कुछ लोग बहुत नकारात्मक हो रहे हैं, तो एक बहुत जरूरी कदम उठाएं. अपनी शिकायत पर नजर रखने से पहले इसे बंद कर दें. जो लोग इसकी कोशिश करने से इनकार करते हों और अधिक सकारात्मक हो, उनसे संबंध न रखें. आप यकीन नहीं होगा कि सिर्फ एक सप्ताह में आप कितना समृद्ध महसूस करने लगेंगे|
 
 5 लाख का लोन देने के नाम पर युवक से 82 हजार की ठगी

5 लाख का लोन देने के नाम पर युवक से 82 हजार की ठगी

बागबाहरा पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी पर दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

महासमुंद। बागबाहरा में लोन देने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के मैनेजर ने युवक को अलग-अलग बहाना बताकर उससे 82 हजार रुपए अपने बैंक खाते में जमा करा लिए लेकिन लोन नहीं दिया। पुलिस ने मामले में कंपनी के दो लोगों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। बागबाहरा थाना प्रभारी संजय राजपूत ने बताया कि ग्राम बागबाहरा कला निवासी हरदेव वर्मा पिता झब्बुलाल (30) फारेस्ट विभाग में दैनिक वेतनभोगी के रूप में चालक के पद पर है। जनवरी में इसे रुपए की जरुरत थी। उसने एक फायनेंस कंपनी के टोल फ्री नंबर *******065 पर कॉल कर 5 लाख रुपए का लोन लेने की बात कही। प्रार्थी ने मांगे गए सभी दस्तोवज भी ई-मेल के माध्यम से भेजा। इसके बाद वहां से लोन अप्रूवल होने का मैसेज आया और देवकुमार जौहरी नाम के व्यक्ति से बात करने के लिए नंबर दिया। इसके बाद प्रार्थी ने देवकुमार से चर्चा की और ललित मोहन त्रिपाठी नाम के एक व्यक्ति का खाता नंबर *************672 पंजाब नेशनल बैंक का दिया। इसमें 5500 रुपए जमा करने को कहा। जिस पर प्रार्थी ने 4 फरवरी को 5,500 रुपए जमा कराया। इसके बाद कंपनी के ओर से फिर फोन आया कि जिस खाता नंबर पर रुपए जमा किए थे, उसी पर विभिन्न दस्तावेजों का नाम लेकर रुपए मांगा। जिस पर प्राथी ने 6, 8, 14, 18 एवं 22 को क्रमश: 22800, 18730, 35000 एवं 10000 रुपए जमा किया। एक महीने बीतने के बाद ऋण के संबंध पूछने का प्रयास किया तो दोनों का मोबाइल बंद होना बताया किया। जब प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत पर जांच के बाद अपराध दर्ज प्रार्थी हरदेव वर्मा ने 2 महीने पूर्व पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ल को मामले की जानकारी देते हुए उचित कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की थी। जिस पर एसपी ने बागबाहरा थाना प्रभारी को मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। आवेदन प्राप्त होने के बाद बागबाहरा पुलिस ने हर पहलुओं पर जांच की। अपराध घटित होना या गया तो पुलिस ने कर्नाटक बेंगलुरु निवासी देवकुमार जौहरी, ललित मोहन त्रिपाठी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
अवैध धान परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है, प्रदेश में अब तक 46 हजार 554 क्विंटल धान जब्त

अवैध धान परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है, प्रदेश में अब तक 46 हजार 554 क्विंटल धान जब्त

विभिन्न जिलों में मंगलवार को छह हजार क्विंटल अवैध धान जब्त

रायपुर। राज्य के विभिन्न जिलों में मंगलवार 19 नवम्बर को अवैध धान का परिवहन करते हुए पाए जाने पर छह हजार क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसे मिलाकर प्रदेश में अब तक 46 हजार 554 क्विंटल धान जब्त किया गया है। 19 नवम्बर को अवैध धान परिवहन करने वाले 05 वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है । उल्लेखनीय है खाद्य मंत्री अमरजीत ने 18 नवम्बर को मंत्रालय में प्रदेश के सभी जिलों की खाद्य अधिकारियों की बैठक लेकर सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के जिन जिलों में 19 नवम्बर को जांच के दौरान अवैध धान परिहन करने वालों से धान जब्त की गई है उनमें महासमुंद जिले में 682 क्विंटल धान, कांकेर में 480 क्विंटल धान, बिलासपुर में 436 क्विंटल धान, जांजगीर-चांपा 160 क्विंटल धान, रायगढ़ 562 क्विंटल धान, बालोद में 138 क्विंटल धान, राजनांदगांव जिले में एक हजार 622 क्विंटल धान, गरियाबंद में 80 क्विंटल धान, बलरामपुर में 586 क्विंटल धान, कोरिया में 148 क्विंटल धान, सरगुजा में 52 क्विंटल धान और सूरजपुर में 122 क्विंटल धान जब्त की गई है। इसी प्रकार रायपुर जिले में 137 क्विंटल धान, दुर्ग में 293 क्विंटल धान और दंतेवाड़ा जिले में 498 क्विंटल धान जब्त किया गया है।
जस्ट 999 कंपनी का एमडी गिरफ्तार, अब तक 23999 लोगों से वसूले 26 करोड़, जाने पूरी खबर

जस्ट 999 कंपनी का एमडी गिरफ्तार, अब तक 23999 लोगों से वसूले 26 करोड़, जाने पूरी खबर

हासमुंद | जस्ट 999 कंपनी के एमडी को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इसके पहले पुलिस ने कंपनी के एमडी को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया था, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इधर, इससे पहले मामले में कंपनी के दो कर्मचारियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान टीम को जानकारी मिली कि कंपनी का एमडी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आम लोगों को रकम दोगुना करके 28 हजार रुपए में मोटर साइिकल दिलाने का दावा करता था। साथ ही चेन बनाकर लोगों को जोडऩे का प्रलोभन देकर अब तक 23999 लोगों से सदस्य बनाकर 26 करोड़ 14 लाख 20 हजार 318 रुपए की उगाही कर और फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी किया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जस्ट 999 की कंपनी सरायपाली क्षेत्र में संचालित है, जो शासकीय एवं अद्र्धशासकीय कर्मचारियों से 999 से लेकर एक लाख 25 हजार रुपए प्रति व्यक्ति रकम लेकर कुछ उत्पाद िजसमें मोबाइल, चिप रेडियेशन किट, नारियल तेल, टी-शर्ट, वाटर प्यूरीफायर जार, जस्ट 999 का स्टीकर, स्नेटरी नैपकिन, नोनी सिरप, हेल्थ टॉनिक दे रही है और कंपनी का सदस्य बनाने के लिए प्रेरित भी कर रही है। इसकी सूचना मिलते ही सरायपाली पुलिस ने 4 नवंबर को जगन्नाथ विहार कॉलोनी के कार्यालय में छापामार कार्रवाई की। जहां कार्य कर रहे कर्मचारी टंकेश्वर पटेल एवं निमेश पटेल को हिरासत में लेकर कंपनी के बारे में पूछताछ की गई और कार्यालय से टेबल, कुर्सी, दस्तोवज, स्टीकर अन्य उत्पाद बरामद किए। जिसमें एमडी रूपधर चौधरी का फोटो लगा था। कर्मचारियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मुख्य कार्यालय रायपुर स्थित धमतरी रोड लालपुर के रियो काम्पलेक्स की तीसरी मंजिल कमरा नंबर 8-9 में है। कंपनी के एमडी रूपधर चौधरी है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया दोनों के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। खुलासे के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा और टीआई मल्लिका बेनर्जी मौजूद थीं। एमडी ने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए कंपनी के कर्मचारियों के गिरफ्तार होते ही पुलिस ने एमडी रूपधर चौधरी को भी िहरासत में लिया और कंपनी के संबंध में पूछताछ की गई। जिसमें उसने कंपनी एवं उत्पादों को सही ठहराते हुए विधि अनुसार कार्य करना बताया। जिस पर पुलिस को जवाब संतोषप्रद नहीं लगा। जिसके बाद इसे नोटिस देकर कंपनी के वैध दस्तावेज, क्रियाकलापों और सदस्यों के बारे में जानकारी मांगी गई। इसके लिए उसे समय दिया गया, लेकिन एमडी ने एक भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इसके बाद पुलिस ने 18 नवंबर को एमडी के साथ रायपुर स्थित मुख्य कार्यालय में छापामार कार्रवाई की। जहां से महत्वपूर्ण दस्तोवज कम्प्यूटर, सीपीयू, बैंक खाता सहित विभिन्न दस्तावेज जब्त किए गए।

 
तमेर पारा में महिला ने फेका आयुक्त के समक्ष गोबर, घर ढूंड कर वसूला गया 5 सौ जुर्माना, जाने कहा की है ये घटना

तमेर पारा में महिला ने फेका आयुक्त के समक्ष गोबर, घर ढूंड कर वसूला गया 5 सौ जुर्माना, जाने कहा की है ये घटना

दुर्ग | तमेर पारा वार्ड 30 में आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा नालियों और सड़कों, गलियों की सफाई का निरीक्षण किया जा रहा था। इस दौरान वार्ड की एक महिला आयुक्त के समक्ष गोबर लेकर पहॅुची और सड़क नाली किनारे फेक कर चली गई। आयुक्त ने उपस्थित सफाई सुपरवाईजर व स्वच्छता निरीक्षक को तत्काल निर्देश दिये इनके घर जाकर तुरंत 500 रुपये जुर्माना लेवें। निगम स्वास्थ्य विभाग अमला ने तमेर पारा में घर को ढूंढकर उनके पति भोला ताम्रकार को इस संबंध में जानकारी दी गई और उनसे 500 का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान दरोगा राजू सिंग, सफाई सुपरवाईजर व अन्य उपस्थित थे। इस दिशा में आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क किनारे कचरा करने वाले और नालियों में कचरा डालने वाले से भी कुल 14 सौ जुर्माना वसूल किया गया। कार्यवाही के दौरान संतराबाड़ी पोलसायपारा के बीच स्टेशन रोड में रामस्वरुप देवांगन किराना दुकान से 5 सौ, सविता धनवानी से 4 सौ और हरिओ चाय नाश्ता दुकान से 5 सौ नाली में कचरा डालने व सड़क किनारे गंदगी करने के कारण जुमार्ना लिया गया। स्वास्थ्य विभाग अमला ने उन्हें हिदायत देते हुये कहा दोबारा नाली में कचरा डालते, या दुकान के सामने सड़क पर कचरा गंदगी फैलाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

 
आज दिनांक 20 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 20 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 20 नवम्बर  का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
 
मेष:
आज आपको दिन से पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा-मोटा कर्ज दिया जा सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा।

वृषभ:
आज दिन की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। बिजनस में कॉन्ट्रैक्ट पाने में आपकी जीत हो सकती है, बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है।

मिथुन:
आज आप दूसरों के भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल हो पाएंगे।

कर्क:
आज आपके पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे। उन मौके को पहचानकर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए की मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें।

कन्या:
आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। बिजनस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा।

तुला:
आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाला नहीं है। आपके ओरिजनल आइडियाज पसंद किए जाएंगे।

वृश्चिक:
आज का दिन आपको बहुत बिजी रखेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नजऱ डाल लें।

धनु:
आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है।

मकर:
आज सुबह से ही किसी नए प्रोग्राम को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। अपनी उमंगो पर काबू रखें।

कुंभ:
आज दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। कोई भी नौकरी शुरुआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें।

मीन:
आज आप अपने में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।
1 जनवरी से बदलने वाला है सोने के गहने खरीदने से जुड़ा ये नियम, सरकार ने दी मंजूरी

1 जनवरी से बदलने वाला है सोने के गहने खरीदने से जुड़ा ये नियम, सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली. अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि नए साल यानी 1 जनवरी से सोने के गहने खरीदने के नियम बदल जाएंगे. दरअसल, लंबे इंतजार के बाद कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय ने सोने चांदी की ज्वेलरी की अनिवार्य हॉलमार्किंग को हरी झंडी दे दी है. अनिवार्य हॉलमार्किंग 1 जनवरी से लागू होगी.


मंत्रालय इसी हफ्ते इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. हालांकि दूरदराज के इलाकों में अनिवार्य 
 लागू करने के लिए 1 साल का वक्त दिया जाएगा. सरकार के इस फैसले से इसका ज्वेलरी इंडस्‍ट्री पर बहुत बड़ा असर पड़ने वाला है. हालांकि ग्राहकों को इससे फायदा होगा. मौजूदा समय में सिर्फ 40 प्रतिशत आभूषणों की हॉलमार्किग की जाती है. भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है, जो मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है. भारत प्रति वर्ष 700-800 टन सोने का आयात करता है.

अनिवार्य हॉलमार्किंग को हरी झंडी- सरकार 14 कैरट, 16 कैरट, 18 कैरट, 20 कैरट और 22 कैरेट की ज्वेलरी की हॉलमार्किंग अनिवार्य करेगी. इसके लिए 400 से 500 नए असेसिंग सेंटर खुलेंगे. फिलहाल देश में 700 से जायदा असेसिंग सेंटर हैं. सरकार को लगता है कि अभी और असेसिंग की जरूरत है.

ग्रामीण ज्वेलर्स पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी सरकार- ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाने के लिए 1 साल तक का वक़्त मिलेगा. इस दौरान सरकार ज्वेलर्स पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी. सोने की ज्वेलरी की हॉलमार्किंग पूरी तरह से अनिवार्य बनाया गया है. इस दौरान बीआईएस (BIS) ग्राहकों को मैंडेटरी हॉलमार्किंग ज्वेलरी लेने के लिए जागरूक करेगा.

क्या होती है हॉलमार्किंग- हॉलमार्किंग से जूलरी में सोने कितना लगा है और अन्य मेटल कितने हैं इसके अनुपात का सटीक निर्धारण एवं आधिकारिक रिकार्ड होता है. नए नि‍यमों के तहत अब सोने की जूलरी की हॉल मार्किंग होना अनि‍वार्य होगा. इसके लि‍ए ज्‍वैलर्स को लाइसेंस लेना होगा

 

कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली भारत बचाओ रैली 30 को नहीं होगी, जाने नयी तारीख

कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली भारत बचाओ रैली 30 को नहीं होगी, जाने नयी तारीख

 कांग्रेस की भारत बचाओ रैली अब 30 नवम्बर को नहीं होगी, बल्कि कांग्रेस ने इसके लिए नई तारीख तय की है। अब दिल्ली में 30 नवम्बर की जगह 14 दिसंबर को यह रैली निकाल जाएगी।

आर्थिक मंदी, महंगाई, बेरोजगारी आदि तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस भारत बचाओ रैली का आयोजन करने जा रही है। इस रैली में देशभर के कांग्रेसी शामिल होंगे.

रायपुर में जोमेटो कर्मचारियों का सैलरी की मांग लेकर जोरदार प्रदर्शन जारी

रायपुर में जोमेटो कर्मचारियों का सैलरी की मांग लेकर जोरदार प्रदर्शन जारी

 जोमेटो एक ऐसा नाम जो खानपान की वस्तुओं की घर-पहुँच सेवा में अग्रणी है ,जोमैटो के कर्मचारी इन दिनों खुश नहीं हैं। कम से कम रायपुर में तो स्थिति यही लग रही है। ऑनलाइन इनफार्मेशन मिलते ही खाने का पैकेट लेकर ग्राहक तक पहुँचने के लिए जीतोड़  मेहनत करने वाले जोमैटो के डिलीवरी स्टाफ बड़ी एकत्र होकर देवेंद्र नगर में नारेबाजी कर रहे हैं। वे थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। कम मेहनताना और काम करने के अधिक घंटे को लेकर वे प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उनकी कम्पनी के कोई भी जिम्मेदार वहां नहीं पहुंचा है । बताया जा रहा है कि जोमैटो के ये कर्मचारी गत 3 दिनों से हड़ताल पर हैं।

एक मां ने बनाया बेटे के मर्डर का प्लान, मामा को दी थी 7 लाख रुपए में सुपारी

एक मां ने बनाया बेटे के मर्डर का प्लान, मामा को दी थी 7 लाख रुपए में सुपारी

धमतरी. पुलिस ने एक मां को उसके बेटे के कत्ल के इंल्जाम में गिरफ्तार किया है। आरोपी मां का बेटे से रिश्ता सौतेला था। धमतरी पुलिस ने 15 दिन रची गई इस साजिश का पर्दाफाश किया। मामले में आरोपी मां समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना धमतरी के पीजी कॉलेज ग्राउंड से शुरू होती है। 4 नवंबर की रात यहां दीपक सेन नाम के युवक अधमरी अवस्था में मिला था। सोमवार को दीपक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दीपक को जान से मारने की साजिश के तहत हमला किया गया था। मृतक की सौतेली मां संतोषी ने इस काम की सुपारी मृतक के मामा विजय को दी थी।

दीपक पोटियाडीह गांव में सेलून चलाता था। इसकी हत्या की प्लानिंग को अंजाम देने घटना की शाम मामा विजय, दीपक के सेलून पहुंचा। शराब पीने की बात कहकर आरोपी अपने भांजे को दुकान से लेकर चला गया। इस वक्त आरोपी के साथ उसका साथी युवराज साहू भी मौजूद था। तीनों एक ही बाइक में सवार होकर पीजी कॉलेज के ग्राउंड पहुंचे यहां, शराब पी। इसके बाद युवराज ने दिपक का हाथ पकड़ लिया। पास ही पड़े कांक्रीट के बड़े टुकडे से दीपक पर विजय ने कई वार किए। उसका सिर कुचलकर भाग गए। इसके बाद इलाज के दौरान दीपक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सदभावना सामाजिक संस्था द्वारा सर्व वैश्य समाज विशिष्ट वैवाहिक परिचय सम्मेलन 2019 का आयोजन  22 दिसम्बर को बिलासपुर में

सदभावना सामाजिक संस्था द्वारा सर्व वैश्य समाज विशिष्ट वैवाहिक परिचय सम्मेलन 2019 का आयोजन 22 दिसम्बर को बिलासपुर में

बिलासपुर. सदभावना सर्व वैश्य समाज छत्तीसगढ का एक दिवसीय पांचवा वार्षिक विशिष्ट वैवाहिक परिचय सम्मेलन आगामी २२ दिसम्बर 2019 रविवार को लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम बिलासपुर (छ ग)  मे आयोजित होने जा रहा है

सदभावना सर्ववैश्य समाज का राष्ट्रीय स्तर पर प्रसंशित  विशिष्ट वैवाहिक परिचय सम्मेलन हेतू वैश्य समाज की सामान्य व सामान्य से अधिक आयु के अविवाहित युवक- युवती, विधवा, विधुर, तलाकशुदा, निशक्त, मांगलिक,प्रतिभागीयो के  संक्षिप्त बायोडाटा

 

1 प्रतिभागी का नाम.....

2 पिता का नाम.......

3 जन्म तिथि/उम्र.... ..

4 वैश्य समूह..........

5 व्यवसाय..........

6 वैवाहिक स्थिति.....

7 निवास/पता.........

8 व्हाटसप नंबर..........

9 प्रतिभागी के साथ    .  . आयोजन मे शामिल होने वाले परिजनो की संख्या. .............

 

प्रपत्र मे ही बायोडाटा निःशुल्क स्वीकार किये जा रहे है  

नोट.....

1 बायोडाटा (हिंदी में) के साथ पासपोर्ट/क्लोजअप फोटो (नवीनतम) ही नीचे मार्कर पेन या कंप्यूटर से प्रिंट हुआ नाम व व्हाटसप नंबर सहित ही स्वीकार होगे

2 वैवाहिक परिचय सम्मेलन हेतू बायोडाटा हेतू पंजीयन निःशुल्क है. पत्रिका मे संक्षिप्त विवरण B/w निःशुल्क व कलर सशुल्क होंगे.

3 अल्प समय मे सैकडो विशिष्ट प्रतिभागियो के रिश्ते तय होने व नया जीवन आरंभ करने सशक्त व विश्वसनीय सामाजिक  मंच के आयोजन मे समस्त अग्रवाल,दसा,बीसा, दानी, गुप्ता, अग्रहरि, मारवाडी, हरियाणवी, केसरवानी, कसौधन गुप्ता, गहोईवैश्य, अयोध्यावासी, हलवाई, रौनियार गुप्ता, जैन, माहेश्वरी, खण्डेलवाल, सहित अन्य समकक्ष बनिक वैश्य समाज के प्रतिभागी व परिजन को एक दिसम्बर 2019 के पूर्व तय प्रोफार्मा मे ही बायोडाटा 98271-73534 (व्हाटसप नंबर) मे भेजकर एवं मो. नं.  95168-03004 पर  सम्पर्क कर पंजीयन कराना आवश्यक रहेगा.  आयोजन स्थल मे सीमित स्थान होने के कारण निर्धारित संख्या के पश्चात पंजीयन समय पूर्व भी समाप्त किया सकता है

4 प्रति व्यक्ति "प्रवेश सहयोग" दो सौ रूपये होगा

5 समय पूर्व पंजीकृत प्रतिभागीयो हेतू यथासंभव प्रातः व शाम अल्पाहार प्रसाद व  दोपहर भोजन प्रसाद की  व्यवस्था रहेगी..

6 सदभावना केवल प्रतिभागीयो को एक मंच उपलब्ध कराने प्रयासरत है. वैवाहिक रिश्ते तय करने के पूर्व प्रतिभागीयों के विवरण की पुष्टी स्वंय कर लेवे.

सम्पर्क..

राजीव अग्रवाल (संयोजक)

 एवं समस्त टीम

सदभावना सर्व वैश्य समाज बिलासपुर छत्तीसगढ.

95168-03004

98271-73534 

रायपुर डॉ भीमराव मेडिकल कॉलेज में निकली है वाक् इन इंटरवियुह पर सविदा नियुक्ति के अवसर जानिए किन पदों पर क्या योग्यता वाले कर सकते है आवेदन

रायपुर डॉ भीमराव मेडिकल कॉलेज में निकली है वाक् इन इंटरवियुह पर सविदा नियुक्ति के अवसर जानिए किन पदों पर क्या योग्यता वाले कर सकते है आवेदन

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के निम्नलिखित रिक्त पदों की पूर्ति हेतु संविदा भर्ती नियम 2012 के अधीन पात्रता रखने वाले छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदकों से निम्नलिखित नियम शर्तों एवं चयन प्रक्रिया के अनुसार निर्धारित दिनांक को वॉक इन इंटरव्यू में उपस्थित होने हेतु सर्कुलर जारी हुआ है

विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें

drbramhraipur.in/recruitment/staff%20nurse%20and%20tech.pdf 

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया ने नव निर्मित डम्पिंग जोन का किया औचक निरीक्षण, काम की धीमी गति को लेकर जताई नाराजगी

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया ने नव निर्मित डम्पिंग जोन का किया औचक निरीक्षण, काम की धीमी गति को लेकर जताई नाराजगी

रायपुर। नगरी प्रशासन शिव डहरिया ने सकरी में नव निर्मित डम्पिंग जोन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रतिदिन आ रहे कचरे की जानकारी ली। इसके साथ ही मंत्री ने कचरे को डिकंपोज करने के लिए बनाए जा रहे हैं प्लांट के निर्माण की धीमी गति पर अप्रसन्नता भी व्यक्त किया। उन्होंने समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उनके साथ विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद रहे।बता दें कि पिछले 15 वर्षों से शहर की साफ-सफाई एवं कचरे की डम्पिंग को लेकर समस्या हो रही है। बताया जा रहा है किडम्पिंग जोन बनने से शहर की जनता को शुद्ध हवा मिलेगी। साथ ही वातावरण भी प्रदूषण मुक्त होगा।


 

महा साध्वी प्रिय दर्शना श्रीजी महाराज अपने साध्वी समुदाय के साथ आनंद सरोवर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम से बिहार कर पार्श्व तीर्थ नगपुरा पहुंची है

महा साध्वी प्रिय दर्शना श्रीजी महाराज अपने साध्वी समुदाय के साथ आनंद सरोवर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम से बिहार कर पार्श्व तीर्थ नगपुरा पहुंची है

छत्तीसगढ़ प्रवर्तक लोकमान्य संत श्री रतन मुनी जी एवं डॉ सतीश मुनि जी एवं साध्वी लब्धि यशा जी महाराज साहब भी नागपुरा जैन मंदिर में विराजमान है तीनों संत सतिया के चातुर्मास संपन्न कर नागपुरा पधारे हैं पूज्य गुरुदेव रतन मुनि जी महाराज एवं साध्वी प्रिय  दर्शना  एवं  साध्वी  लब्धि यशा जी के दर्शन वंदन के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रांतों से दर्शनार्थी संत सातियों के सानिध्य  लाभ लेने धर्म आराधना करने धर्म निष्ठ श्रावक श्राविकाओं का आवागमन जारी है अतिथि सत्कार का लाभ पार्श्व तीर्थ नगपुरा का संचालक मंडल ले रहा है संत श्री रतन मुनी जी महाराज का प्रतिदिन मंगल पाठ दोपहर 1:30 बजे आयोजित होगा साध्वी श्री प्रिय दर्शना श्री जी का आगे बिहार धमधा देवकर साजा बीजा गंडई कवर्धा की ओर होने की संभावना है उसी रास्ते से आगे साध्वी मंडल उदयपुर राजस्थान की ओर बिहार करेंगे

आज की बिहार यात्रा में निर्मल बाफना टीकम छाजेड़ सुरेश लुनिया प्रेम चौरडिया विजय कर्णावट आशीष काकरिया अमित बाघमार नितिन संचेती अमित जैन विनय देश लहरा सरिता श्री श्री माल श्रेया बाघमार युक्ता बोहरा सहित श्रमण संघ दुर्ग के सभी वर्ग के लोगों ने इस विहार यात्रा में हिस्सा लिया

 स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर भूपेश बघेल जी ने कहा  दूर दृष्टि, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा हमारा मूलमंत्र होना चाहिए, अर्पित की उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर भूपेश बघेल जी ने कहा दूर दृष्टि, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा हमारा मूलमंत्र होना चाहिए, अर्पित की उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने हमें दूर दृष्टि, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा का रास्ता बताया। प्रदेश और देश के विकास के लिए यही हमारा मूलमंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना चाहते हैं। इसके लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री आज यहां न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं के संगठन वानी द्वारा श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित विकास सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

 कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक द्वय मोहन मरकाम और सत्यनारायण शर्मा, दैनिक देशबंधु के प्रधान संपादक ललित सुरजन, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय प्रदीप शर्मा और राजेश तिवारी विशेष अतिथि के रूप में सम्मेलन में उपस्थित थे। भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वैच्छिक संस्थाएं यदि शासकीय योजनाओं से जुडऩा चाहती हैं, तो उनका स्वागत है। स्वैच्छिक संस्थाएं गांवों में लोगों को प्रशिक्षण देने का और ग्रामीणों को स्वावलम्बी बनाने का काम करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिले। 

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया।

बघेल ने कहा कि श्रीमती गांधी ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी। श्रीमती इंदिरा गांधी बचपन से देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। उन्होंने बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की वानर सेना बनायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी को आयरन लेडी कहा जाता था। वे एक अनुशासित और कठोर शासक थीं, लेकिन उनके दिल में आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों के प्रति कोमल भावनाएं थीं। इस अवसर पर वानी संगठन के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बसंत यादव ने भी अपने विचार प्रकट किए।

बालोद जिले की जनता को मुख्यमंत्री ने दी 101 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात...

बालोद जिले की जनता को मुख्यमंत्री ने दी 101 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सिंघोला में आयोजित पंच एवं सरपंच कृषक सम्मेलन एवं आभार कार्यक्रम में 101 करोड़ 54 लाख रूपए लागत के 169 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 86.75 करोड़ रूपए लागत से बनने वाले 114 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 14.79 करोड़ रूपए लागत के 55 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने शासन के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यों का लोकार्पण किया, इनमें प्रमुख रूप से एक करोड़ 78 लाख की लागत के बालोद में निर्मित पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन, एक करोड़ 79 लाख रूपए की लागत सेे अर्जुन्दा में पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन, एक करोड़ 77 लाख रूपए की लागत सेे बालोद के लाईवलीहुड कॉलेज में 50 सीटर कन्या छात्रावास और एक करोड़ 21 लाख रूपए लागत के गुरूर विकासखण्ड के कोचवाही में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन सहित अनेक निर्माण कार्य शामिल हैं।

 मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यों का शिलान्यास किया, इनमें प्रमुख रूप से 23 करोड़ 15 लाख रूपए लागत के गुण्डरदेही बायपास मार्ग (खल्लारी से मुड़ियापार), 11 करोड़ 17 लाख रूपए लागत के खप्परवाड़ा, सिरसिदा, मतवारी सड़क एवं पुल-पुलिया, 02 करोड़ 34 लाख रूपए लागत से कंवर-गंगोरीपार-भोथली बासीन मार्ग पर स्थित चोरहा नाला (बासीन नाला) पर पुल और एक करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से बालोद में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।