BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 अवैध शराब ठिकानो पर आबकारी अमले की बड़ी कार्यवाही

अवैध शराब ठिकानो पर आबकारी अमले की बड़ी कार्यवाही

छतरपुर: जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के आदेश पर जहरीली एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को  सहायक आबकारी आयुक्त  रविन्द्र मानिकपुरी के निर्देशन में  पुन: बड़ी कार्रवाई की गयी,जिसमे आबकारी उपनिरीक्षक ब्रत्त नौगाव एवं सयुक्त  टीम द्वारा ग्राम सरसेड,इमलिया, कैथोकर आदि क्षेत्रो में दबिश देते हुए  8 प्रकरण पंजीबद्ध किये, कार्यवाही दौरान  90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ,23 बल्क लीटर देसी मदिरा , 22.5 बल्क लीटर  विदेशी मदिरा जप्त की गई, साथ ही जमीन में गड़े 12 छोटे -बड़े ड्रमों में रखा करीब 2000 लीटर गुड़ लाहन एवं अवैध मदिरा बनाने की भट्टिया आदि को मौके पर नस्ट किया गया द्य जप्त एवं नष्ट की गयी अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 130000 रूपए है द्य कैथोकर  निवासी विज्जन कलार  पिता देशराज कलार उम्र लगभग 25 वर्ष के घर पर मुखबिर सूचना पर दबिश दी  गयी जो आरोपी विज्जन कलार के मकान से 50 लीटर से अधिक मात्रा में अवैध  मदिरा बरामद हुई द्य आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क,34(2) ,36 के तहत प्रकरण किया गया ।आरोपी विज्जन कलार मौके से फरार होने में सफल रहा ।आरोपी को  जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जावेग,आरोपी की  गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
बड़ी खबर: यात्रियों बस पर चट्टानें गिरने से मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंचा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बड़ी खबर: यात्रियों बस पर चट्टानें गिरने से मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंचा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 16 दिन बाद एक बार फिर लोगों पर मौत का पहाड़ टूटा है। बुधवार सुबह करीब 11:56 बजे भावानगर से 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस (एचपी25ए-3048), टिपर, दो कारों, सूमो और अखबार की गाड़ी पर चट्टानें गिर गईं, जिसमें कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हो गई है। 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है जबकि 14 घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है। गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो गया है।

एनएच के करीब 100 मीटर हिस्से पर टनों के हिसाब से मलबा और चट्टानें गिर गईं। रात 9:00 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे को हटाकर टिपर, दो कारों और एक सूमो को निकाल लिया गया है। हालांकि, टीमें अभी बस को नहीं खोज पाई हैं। दिन में ड्रोन की मदद से भी बस को खोजा गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रात को एनएच से करीब 400 मीटर नीचे उतरकर टीमें सतलुज नदी के पास भी पहुंचीं पर बस का कोई सुराग नहीं मिला। सेना, आईटीबीपी की तीन बटालियनों के 200 जवान, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने सुबह दोबारा रेस्क्यू शुरू करे दिया है।

बस के ड्राइवर-कंडक्टर समेत 13 घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भावानगर पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दिन में राहत-बचाव कार्य तेजी से चलता रहा लेकिन पहाड़ से पत्थर गिरने से रेस्क्यू अभियान में परेशानी आती रही। बारिश ने भी बचाव कार्य में बाधा डाली। बताया जा रहा है कि बस मूरंग से रिकांगपिओ पहुंची, जहां सवारियां बैठाने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 22 सवारियां बैठी थीं। अभी तक चार पुरुषों, पांच महिलाओं और एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। एक शव बाद में भी मिला। सभी मृतक हिमाचल के निवासी थे।

मोदी-शाह ने जयराम से फोन पर ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन कर राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। शाह ने भी आईटीबीपी के डीजी से बात कर मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मदद करें कार्यकर्ता : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि किन्नौर जिले में भूस्खलन बेहद परेशान करने वाला है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित क्षेत्र में हरसंभव मदद करने के लिए कहा है।

टीमें तैनात, बचाव कार्य जारी : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश विधानसभा में भोजनावकाश के बाद बुधवार को सदन को अवगत कराया कि टीमें राहत के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। सेना से हेलीकाप्टर उपलब्ध कराने के लिए सरकार बातचीत कर रही है। घायलों के उपचार के लिए निकट के अस्पताल में व्यवस्था कर दी गई है। एंबुलेंस भी उपलब्ध करवा दी हैं। जिला किन्नौर के डीसी और एसपी पूरी टीम के साथ तैनात हैं।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 83 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 16 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 148 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1557 है | आज प्रदेश में 42763 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 01, रायपुर से 04, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 04, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 06, रायगढ़ से 02, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 08, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 06, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 01, जशपुर से 05, बस्तर से 16, कोंडागांव से 03, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 05, कांकेर से 06, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

BIG BREAKING: भारत ने किया क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

BIG BREAKING: भारत ने किया क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित की गई एक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। ये परीक्षण ओडिशा स्थित बालासोर में किया गया है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने करीब 150 किमी का सफर पूरा किया। इस मिसाइल में इंडीजिनीयस क्रूज इंजन लगा है। सूत्रों के हवाले से बताया है कि भविष्यय में इस मिसाइल के और भी परीक्षण किए जाएंगे। इस मिसाइल का परीक्षण में खरा उतरना चीन और पाकिस्ताेन दोनों के ही लिए खतरे की घंटी है। इससे पहले भारत ने यहां से ही आकाश मिसाइल (Akash-NG) का भी सफल परीक्षण किया था। ये मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली है। इससे पहले भारत ने यहां से ही आकाश मिसाइल (Akash-NG) का भी सफल परीक्षण किया था। ये मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली है। इससे दो दिन पहले डीआडीओ ने पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था।

बड़ा हादसा: हिमाचल में फिर भूस्खलन से कोहराम, मलबे में दबे 40 लोग, मदद को पहुंच रहीं सेना और एनडीआरएफ की टीमें

बड़ा हादसा: हिमाचल में फिर भूस्खलन से कोहराम, मलबे में दबे 40 लोग, मदद को पहुंच रहीं सेना और एनडीआरएफ की टीमें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को हुए भयानक भूस्खलन के बाद करीब 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। डिप्टी कमिश्नर सादिक हुसैन ने इसकी जानकारी दी। विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी घटना की पुष्टि की है। एक महीने से भी कम समय में किन्नौर में भूस्खलन की यह दूसरी बड़ी घटना है।
हालांकि उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ घटना की जानकारी ही मिली है। बस के अलावा कुछ और गाड़ियां भी दबी हैं। एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन भी बचाव के काम में जुटा है।


उन्होंने बताया कि मलबे के नीच 40 यात्रियों से भरी एक हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के साथ ही कई अन्य वाहन भी दबे हुए हैं। यह किन्नौर के रेकोंगे पेओ से शिमला की ओर जा रही थी।


एनडीआरएफ के साथ ही स्थानीय बचाव टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। सादिक हुसैन ने यह भी बताया कि अभी तक चट्टानों से बड़े-बड़े पत्थर गिर ही रहे हैं, जिसकी वजह से बचाव कार्य में बाधा आ रहा है।
 

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 112 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 17 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 185 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 04 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1623 है | आज प्रदेश में 42034 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 00, बालोद से 04, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 03, रायपुर से 03, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 08, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 08, रायगढ़ से 07, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 10, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 02, कोरिया से 02, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 02, जशपुर से 07, बस्तर से 17, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 04, कांकेर से 11, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

BIG BREAKING : लोकसभा से पास हुआ OBC आरक्षण संशोधन बिल, अब राज्यों को मिलेगा ये अधिकार.........

BIG BREAKING : लोकसभा से पास हुआ OBC आरक्षण संशोधन बिल, अब राज्यों को मिलेगा ये अधिकार.........

नई दिल्लीराज्य सरकारों को ओबीसी आरक्षण के लिए जातियों की सूची तैयार करने का अधिकार देने वाले बिल पर लोकसभा ने मुहर लगा दी है। लोकसभा ने इस विधेयक को 386 मतों से पारित किया है, वहीं इसके खिलाफ कोई मतदान नहीं पड़ा। संविधान में 127वें संशोधन के लिए लाए गए विधेयक के तहत राज्यों को अपने मुताबिक ओबीसी आरक्षण के लिए सूची तैयार करने की ताकत मिलेगी।

अब इस बिल को राज्यसभा में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। उसके बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह देश भर में कानून के तौर पर लागू हो जाएगा। इस नए कानून से महाराष्ट्र समेत कई राज्यों को स्थानीय स्तर पर जातियों को ओबीसी आरक्षण की सूची में शामिल करने का मौका मिलेगा। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की ओर से मराठा आरक्षण पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया है।

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 100 से ज्यादा, इस जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 100 से ज्यादा, इस जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 111 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 18 बस्तर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में पचास से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 7, बलौदाबाजार 3, बलरामपुर 0, बस्तर 18, बेमेतरा 0, बीजापुर 3, बिलासपुर 3, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 1, दुर्ग 7, गरियाबंद 3, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 8, जशपुर 10, कबीरधाम 3, कांकेर 11, कोंडागांव 1, कोरबा 1, कोरिया 1, महासमुंद 7, मुंगेली 1, नारायणपुर 0, रायगढ़ 7, रायपुर 8, राजनांदगांव 0, सुकमा 4, सूरजपुर 2, और सरगुजा 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

बड़ी खबर: कड़ी फटकार के बाद मरम्मत कर हिन्दुओं को सौंपा गया मंदिर, 90 आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: कड़ी फटकार के बाद मरम्मत कर हिन्दुओं को सौंपा गया मंदिर, 90 आरोपी गिरफ्तार

पेशावर/नई दिल्ली: पाकिस्तान सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय दबाव और भारत की फटकार के बाद सोमवार को कहा कि पंजाब प्रांत में भीड़ के हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मंदिर की मुरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है और इस मामले में कुल 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लाहौर से करीब 590 किलोमीटर दूर स्थित प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग कस्बे में गत बुधवार को एक मंदिर पर भीड़ ने हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर जहां भारत ने कड़ा विरोध जताया था वहीं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में भी पाक की जमकर किरकिरी हुई थी।

भीड़ ने एक स्थानीय मदरसे को कथित तौर पर अपवित्र करने के लिए गिरफ्तार किए गए 8 वर्षीय हिंदू लड़के को अदालत द्वारा रिहा करने के विरोध में मंदिर पर हमला किया था। रहीम यार खान जिले के पुलिस अधिकारी असद सरफराज ने सोमवार को कहा, `सरकार ने मंदिर की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है और इसे स्थानीय हिंदू समुदाय के हवाले कर दिया गया है।` उन्होंने कहा कि यह पूजा-अर्चना के लिए तैयार है। मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में पूछे जाने पर सरफराज ने कहा, ` वीडियो फुटेज की मदद से कुल 90 संदिग्धों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।`

अधिकारी ने बताया कि मुख्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकार ने हैदराबाद के लोगों को भगवान की मूर्तियां बनाने का काम सौंपा है। इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदारी ने मंदिर पर हुए हमले को `शर्मनाक` करार देते हुए बताया था कि पुलिस ने मामले में 50 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मंदिर पर हमला करने के आरोप में 150 से अधिक लोगों के खिलाफ आतंकवाद और पाकिस्तान दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में त्योहारों के आते ही बढ़ने लगा है कोरोना संक्रमण, आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में त्योहारों के आते ही बढ़ने लगा है कोरोना संक्रमण, आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 90 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बलौदाबाजार से सर्वाधिक 10 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 111 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1700 है | आज प्रदेश में 27929 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 06, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 05, गरियाबंद से 05, बिलासपुर से 05, रायगढ़ से 05, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 02, कोरिया से 01, सूरजपुर से 02, बलरामपुर से 01, जशपुर से 08, बस्तर से 08, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 08, नारायणपुर से 04, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

बड़ी खबर : विदेशी नागरिक अब भारत में टीकाकरण के पात्र होंगे

बड़ी खबर : विदेशी नागरिक अब भारत में टीकाकरण के पात्र होंगे

नई दिल्ली | कोविड-19 से सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक ऐतिहासिक पहल के रूप में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों को कोविड-19 का टीका लेने के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। ऐसे विदेशी नागरिक कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के उद्देश्य से अपनी पहचान के दस्तावेज के रूप में अपने पासपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं। उनके द्वारा एक बार इस पोर्टल पर पंजीकृत हो जाने के बाद, उन्हें टीकाकरण के लिए एक स्लॉट मिल जाएगा।

भारत में, विशेष रूप से बड़े महानगरीय इलाकों में, बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक रह रहे हैं। इन इलाकों में जनसंख्या घनत्व अधिक होने के कारण कोविड-19 के फैलने की संभावना अधिक है। इस तरह के संक्रमण की संभावना को देखते हुए सभी पात्र लोगों का टीकाकरण करना जरूरी है।

इस पहल से भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह कदम भारत में रहने वाले गैर-टीकाकृत व्यक्तियों से संक्रमण के फैलने की संभावनाओं को भी कम करेगा। यह कोविड-19 वायरस के आगे संचरण से समग्र सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।

राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी, 2021 से सभी राज्यों और केन्द्र - शासित प्रदेशों में चलाया जा रहा है। यह टीकाकरण कार्यक्रम अपने वर्तमान चरण में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को शामिल करता है। 9 अगस्त, 2021 तक भारत ने देशभर में टीके की 51 करोड़ से अधिक खुराकें दी हैं। 

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, जाने आज छत्तीसगढ़ में कितने मरीजों की हुई पहचान

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, जाने आज छत्तीसगढ़ में कितने मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | राज्य में आज शाम तक 79 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 7 बस्तर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में पचास से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

 
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 0, बलौदाबाजार 8, बलरामपुर 0, बस्तर 7, बेमेतरा 1, बीजापुर 2, बिलासपुर 5, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 2, दुर्ग 9, गरियाबंद 1, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 0, जशपुर 8, कबीरधाम 0, कांकेर 8, कोंडागांव 0, कोरबा 3, कोरिया 1, महासमुंद 5, मुंगेली 1, नारायणपुर 1, रायगढ़ 5, रायपुर 6, राजनांदगांव 1, सुकमा 0, सूरजपुर 2, और सरगुजा 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
ओबीसी संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश

ओबीसी संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश

नई दिल्ली। लोकसभा में सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया। जो राज्य सरकार और संघ राज्य क्षेत्र को सामाजिक तथा शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों की स्वयं की राज्य सूची/संघ राज्य क्षेत्र सूची तैयार करने के लिए सशक्त बनाता है।

आज जारी हुई किसान सम्मान निधि योजना की किस्त

आज जारी हुई किसान सम्मान निधि योजना की किस्त

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इसके तहत सुबह 12.30 बजे 9.75 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 19500 करोड़ रुपये से अधिक राशि हस्तांतरित की जाएगी।
पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कुछ लाभार्थी किसानों से बात भी करेंगे। इसके अलावा पीएम राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे।
इस योजना के तहत किसान परिवारों को हर वर्ष चार किस्तों में 6000 रुपये की मदद दी जानी है। इस योजना के तहत अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये किसानों को दिये जा चुके हैं।


10 अगस्त को महोबा में उज्ज्वला 2.0 योजना का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश के महोबा में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों के लिए उज्ज्वला 2.0 का 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरभूमि महोबा से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम के शुभारंभ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा आ रहे हैं। उनके साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
गुरुवार को कमिश्नर दिनेश सिंह और आईजी के सत्यनरायन ने डीएम व एसपी के साथ पुलिस लाइन ग्राउंड व हेलीपैड का जायजा लेने पहुंचे थे। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि दस अगस्त को उज्जवा योजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
महोबा में सीएम योगी आदित्यनाथ, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी पुलिस लाइन ग्राउंड में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
 

उपलब्धि : आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्यक्षता, ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे

उपलब्धि : आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्यक्षता, ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की समुद्री सुरक्षा पर एक खुली चर्चा की डिजिटल माध्यम से अध्यक्षता करेंगे। इस विमर्श का विषय `समुद्री सुरक्षा बढ़ाना-अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के रखरखाव के लिए एक मामला` होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस डिबेट में यूएनएससी के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और वहां की सरकारों के शामिल होने की संभावना है। इसमें संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी और प्रमुख क्षेत्रीय संगठनों के भी सम्मिलित होने की संभावना है।
बता दें कि पीएम मोदी ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। पीएमओ ने बताया, `संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओपन डिबेट की अध्यक्षता करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे
गौरतलब है कि भारत इस वर्ष अगस्त महीने के लिए यूएनएससी की अध्यक्षता कर रहा है। एक अगस्त से भारत ने यह जिम्मेदारी संभाल भी ली है।यूएनएससी में सिर्फ 5 स्थायी सदस्य अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, रूस और फ्रांस है। वर्तमान में भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है।
पीएमओ ने कहा कि इस खुली परिचर्चा के केंद्र में समुद्री अपराध और असुरक्षा तथा इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना होगा।` पीएमओ के अनुसार यूएनएससी ने समुद्री सुरक्षा और समुद्री अपराध के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है और कई प्रस्ताव पारित किए हैं। हालांकि, यह पहली बार होगा कि समुद्री सुरक्षा पर उच्च स्तरीय और खुली चर्चा गहन तरीके से होगी।
पीएमओ ने कहा, `कोई एक देश समुद्री सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की चिंता नहीं कर सकता ऐसे में यूएनएससी में इसे व्यापक विषय के रूप में आगे बढ़ाना अहम है। समुद्री सुरक्षा में एक व्यापक दृष्टिकोण होना चाहिए, जिससे वैध समुद्री गतिविधियों की रक्षा हो सके और साथ ही समुद्री क्षेत्र के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों से निपटा जा सके।`
 

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 35 हजार नए केस, 447 मौतें

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 35 हजार नए केस, 447 मौतें

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में 35 हजार केस सामने आए हैं, जबकि 447 लोगों की मौत हुई है। यानी रविवार के मुकाबले चार हजार कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35, 499 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 39,466 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,02,188 है। बता दें कि रविवार को 39,070 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह आंकड़ा 5 अगस्त के बाद सबसे कम है।
नए मामलों की तुलना में कोविड मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है। देश में अब कोरोना रिकवरी की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.40% हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 3,11,39,457 कोरोना मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। भारत में फिलहाल कोरोना के 4,02,188 एक्टिव केस हैं। देश में अब कोरोना का वीकली पॉजिटिविटी रेट घट रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पांच राज्यों से 83.72% नए कोरोना केस सामने आए हैं, जिसमें अकेले केरल से 52.42% केस हैं। जिन राज्यों में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक नए केस आए हैं उनमे केरल से 18,607 केस, महाराष्ट्र से 5,508, आंध्र प्रदेश से 2,050, तमिलनाडु से 1,956 तथा कर्नाटक से1,598 नए केस हैं।
देश में बीते 24 घंटे में 447 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जिसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 151 कोरोना मरीजों की जान गई है। जबकि दूसरे नंबर पर केरल में 93 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा है।
00 दिल्ली में 0.10% कोरोना पॉजिटिविटी रेट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 66 नए मामले सामने आए हैं। राहत की खबर ये है कि इस दौरान कोविड के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.10 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 14.11 लाख कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना महामारी से अब तक 25,066 मरीजों की मौत हुई है।
 

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट कल से कम हुए मामले, 89 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट कल से कम हुए मामले, 89 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 76 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 19 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 89 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1721 है | आज प्रदेश में 25481 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 07, रायगढ़ से 04, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 09, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 04, कोरिया से 00, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 07, बस्तर से 19, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 08, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है

अब पल भर में Whatsapp पर मिल जाएगा कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, जानें तरीका

अब पल भर में Whatsapp पर मिल जाएगा कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, जानें तरीका

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है. वैक्सीन लेने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करना बहुत जरूरी है, क्योंकि कई जगहों पर वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी हो गया है. अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो आपके पास वैक्सीन सर्टिफिकेट या फिर आरटी-पीसीआर निगेटिव की रिपोर्ट जरूर होनी चाहिए. अब आपको वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. आप कुछ ही पलों में अब वैक्सीन सर्टिफिकेट व्हाट्सऐप पर डाउनलोड कर सकते हैं. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, जो कोई भी अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहता है, वह एक नंबर पर एक व्हाट्सएप संदेश भेज सकता है और एक ही बार में प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है.

ऐसे पल भर में पाए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

– वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के लिए केंद्र सरकार ने MyGov कोरोना हेल्पडेस्क व्हाट्सऐप चैटबॉक्स लॉन्च किया है.

– MyGov कोरोना हेल्पडेस्क व्हाट्सऐप नंबर 9013151515 को अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में ऐड करें.

– अब अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें और सर्च बार में MyGov नंबर ढूंढें, अब चैट विंडो खोलें और डायलॉग बॉक्स में डाउनलोड सर्टिफिकेट टाइप करें.

– व्हाट्सऐप से आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.

– व्हाट्सऐप चैटबॉक्स में मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें. जिस सर्टिफिकेट को आपको डाउनलोड करना है, उसे टाइप करें इसके बाद आपके चैटबॉक्स में आपका कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट आ जाएगा 

आईसीएमआर अपडेट : आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक बस्तर से, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक बस्तर से, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर,राज्य में आज शाम तक 65 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 14 बस्तर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में पचास से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 0, बलौदाबाजार 1, बलरामपुर 0, बस्तर 14, बेमेतरा 0, बीजापुर 0, बिलासपुर 8, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 0, दुर्ग 2, गरियाबंद 0, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 8, जशपुर 7, कबीरधाम 0, कांकेर 6, कोंडागांव 1, कोरबा 1, कोरिया 0, महासमुंद 0, मुंगेली 0, नारायणपुर 0, रायगढ़ 4, रायपुर 4, राजनांदगांव 0, सुकमा 1, सूरजपुर 2, और सरगुजा 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

बड़ी खबर: IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से पुलिस को मिला मेल, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

बड़ी खबर: IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से पुलिस को मिला मेल, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

15 अगस्त से ठीक पहले आतंकी संगठन ने अलकायदा ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट यानी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस को मिले ईमेल में आतंकवादी संगठन अलकायदा ने आईजीआई एयरपोर्ट पर हमला करने की योजना के बारे में चेतावनी दी।
आईजीआई हवाई अड्डे के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जांच के बाद खतरे को बेतुका और धमकी को फर्जी पाया गया है। इसके बाद से बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) को हवाई अड्डे से टरमिनेट कर दिया गया। बयान में कहा गया है कि, "जांच में कुछ खास न मिलने के बाद भी एडीश्नल अलर्ट जारी कर दिया गया है और आईजीआई हवाईअड्डे पर सभी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।"
गौरतलब है कि ये धमकी भरा ईमेल india.212@protonmail.com से आया था। इस ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा था, "अलकायदा सरगना की ओर से IGI एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट की साजिश।" इस ईमेल में लिखा है, करनबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारदा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं और वो एयरपोर्ट पर अगले एक से तीन दिन में बम रखने की साजिश रच रहे हैं। धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर एंटी-सबोटाज चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है और लगातार पेट्रोलिंग भी हो रही है।
बता दें कि पहले भी ऐसे ही तरह की धमकी भरे मेल आ चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, इसी साल 21 मार्च को भी एक ऐसा ही मेल मिला था, जिसमें करनबीर और शैली को ISIS का सरगना बताया गया था।