नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11641  ने जीती कोरोना से जंग, कुल 12239  नए मरीज मिले 223  मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11641 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 12239 नए मरीज मिले 223 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 12239 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 1086 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 11641 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 223 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 130859 है | आज प्रदेश में 61914 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 518, राजनांदगांव से 393, बालोद से 414, बेमेतरा से 170, कबीरधाम से 434, रायपुर से 718, धमतरी से 352, बलौदा बाजार से 728, महासमुंद से 409, गरियाबंद से 188, बिलासपुर से 605, रायगढ़ से 1086, कोरबा से 712, जांजगीर- चाम्पा से 1021, मुंगेली से 572, जीपीएम से 345, सरगुजा से 436, कोरिया से 577, सूरजपुर से 583, बलरामपुर से 375, जशपुर से 561, बस्तर से 241, कोंडागांव से 166, दंतेवाड़ा से 97, सुकमा से 54, कांकेर से 395, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 63, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 9676 कोरोना पॉजिटिव, आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले, देखे सभी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 9676 कोरोना पॉजिटिव, आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले, देखे सभी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.50 तक 9676 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 845 अकेले रायगढ़ जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 340, बलौदाबाजार 498, बलरामपुर 209, बस्तर 186, बेमेतरा 151, बीजापुर 57, बिलासपुर 469, दंतेवाड़ा 68, धमतरी 276, दुर्ग 490, गरियाबंद 169, जीपीएम 265, जांजगीर-चांपा 717, जशपुर 427, कबीरधाम 337, कांकेर 244, कोंडागांव 107, कोरबा 617, कोरिया 429, महासमुंद 355, मुंगेली 508, नारायणपुर 16, रायगढ़ 845, रायपुर 625, राजनांदगांव 317, सुकमा 39, सूरजपुर 521, और सरगुजा 394 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

केंद्र ने किया बड़ा बदलाव : अस्पताल में भर्ती के लिए नहीं होगी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की जरूरत

केंद्र ने किया बड़ा बदलाव : अस्पताल में भर्ती के लिए नहीं होगी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की जरूरत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की विकराल दूसरी लहर के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को कोविड-19 के इलाज को लेकर कई अहम बदलाव किए हैं। अब मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के लिए कोविड-19 की पॉजिटिव रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। पहले अस्पतालों में भर्ती करवाने के लिए कोविड की पॉजिटिव रिपोर्ट या फिर सीटी-स्कैन की जरूरत होती थी।


कोरोना मरीजों को कोविड सुविधाओं में भर्ती करवाने के लिए राष्ट्रीय नीति में संशोधन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कोरोना का संदिग्ध मामला अगर होता है तो उसे सीसीसी, डीसीएचसी या डीएचसी वॉर्ड में भर्ती किया जाए। किसी भी मरीज को सर्विस देने के लिए इनकार नहीं किया जा सकता है। इसमें ऑक्सीजन या आवश्यक दवाएं भी शामिल हैं, भले ही मरीज किसी दूसरे शहर का ही क्यों न हो।

मंत्रालय ने आगे जानकारी दी कि किसी भी मरीज को इस आधार पर प्रवेश देने से मना नहीं किया जा सकता है उसके पास उस शहर का वैलिड आईडी कार्ड नहीं है, जहां पर अस्पताल स्थित है। अस्पताल में एंट्री जरूरत के हिसाब से होगी।

 

टीकों की कमी के बीच राज्य सरकार का फैसला, 35-44 आयु वर्ग के लोगों को पहले वैक्सीनेट करने का लक्ष्य

टीकों की कमी के बीच राज्य सरकार का फैसला, 35-44 आयु वर्ग के लोगों को पहले वैक्सीनेट करने का लक्ष्य

मुंबई, तीसरे चरण के वैक्सीनेशन में डोज की कमी और वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़ को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बीच का रास्ता निकाला है. नए रास्ते के तहत राज्य सरकार अब सबसे पहले 35 से 44 साल की उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाने पर विचार कर रही है. सरकार का मानना है कि इस कदम से वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोगों की भीड़ भी कम होगी और टीके कमी से जूझ रहे राज्य सरकार को राहत भी मिल सकती है.


टीकों की कमी से जूझ रहें हैं कई राज्य

बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक मई से देश भर में वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि महाराष्ट्र समेत कई राज्य टीकों की कमी से जूझ रहे हैं. टीकों की कमी के कारण कई राज्यों में 18 से 44 साल के उम्र वाले लोगों के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी नहीं आई है.


मुख्यमंत्री इस कदम पर जल्द ही फैसला ले सकते हैं इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश तोपे ने जानकारी दी है. राजेश तोपे ने कहा कि 18-34 साल के लोगों को टीका तभी लगेगा जब राज्य सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल जाएंगे.

 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में पहली बार 4 हजार से ज्यादा मौत, लगातार तीसरे दिन चार लाख नए केस

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में पहली बार 4 हजार से ज्यादा मौत, लगातार तीसरे दिन चार लाख नए केस

नई दिल्ली, देश में अब हर दिन न सिर्फ केस बढ़ रहे हैं, बल्कि मौतों के मामलों में भी बड़ा इजाफा हो रहा है. पहली बार भारत में एक दिन में चार हजार से ज्यादा मौत का आंकड़ा सामने आया है. वहीं, चौथी बार और लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 401,078 नए कोरोना केस आए और 4187 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,18,609 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.


7 मई तक देशभर में 16 करोड़ 73 लाख 46 हजार 544 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 22 लाख 97 हजार 257 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 30 करोड़ 4 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 22 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 18 लाख 92 हजार 676
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 79 लाख 30 हजार 960
• कुल एक्टिव केस- 37 लाख 23 हजार 446
• कुल मौत- 2 लाख 38 हजार 270

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 13039  ने जीती कोरोना से जंग, कुल 13628 नए मरीज मिले 208  मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 13039 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 13628 नए मरीज मिले 208 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 13628 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 1238 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 13039 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 208 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 131041 है | आज प्रदेश में 61939 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 443, राजनांदगांव से 506, बालोद से 429, बेमेतरा से 192, कबीरधाम से 450, रायपुर से 818, धमतरी से 430, बलौदा बाजार से 711, महासमुंद से 454, गरियाबंद से 290, बिलासपुर से 605, रायगढ़ से 1238, कोरबा से 801, जांजगीर- चाम्पा से 1144, मुंगेली से 638, जीपीएम से 318, सरगुजा से 542, कोरिया से 589, सूरजपुर से 661, बलरामपुर से 598, जशपुर से 541, बस्तर से 198, कोंडागांव से 299, दंतेवाड़ा से 78, सुकमा से 74, कांकेर से 452, नारायणपुर से 48, बीजापुर से 78, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।

 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 10429 कोरोना पॉजिटिव, आज रायगढ़ में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 10429 कोरोना पॉजिटिव, आज रायगढ़ में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.15 तक 10429 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 776 अकेले रायगढ़ जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 397, बलौदाबाजार 588, बलरामपुर 329, बस्तर 212, बेमेतरा 178, बीजापुर 59, बिलासपुर 421, दंतेवाड़ा 71, धमतरी 310, दुर्ग 409, गरियाबंद 247, जीपीएम 213, जांजगीर-चांपा 764, जशपुर 427, कबीरधाम 289, कांकेर 300, कोंडागांव 204, कोरबा 651, कोरिया 447, महासमुंद 361, मुंगेली 508, नारायणपुर 34, रायगढ़ 776, रायपुर 734, राजनांदगांव 387, सुकमा 55, सूरजपुर 589, और सरगुजा 469 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 बंगाल हिंसा: दंगे भड़काने की कोशिश के आरोप में कंगना रणौत के खिलाफ एफआईआर

बंगाल हिंसा: दंगे भड़काने की कोशिश के आरोप में कंगना रणौत के खिलाफ एफआईआर

कोलकाता। हर सुलगते मुद्दे पर अपनी राए बेबाकी से रखने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल के उल्टाडांगा एफआईआर दर्ज की गई है। कंगना पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश की है। यह एफआईआर टीएमसी नेता ऋजु दत्ता ने दर्ज कराई है। 

ऋजु दत्ता ने कहा कि कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की छवि बिगाडऩे की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने कंगना के ऑफिशियली इंस्टाग्राम का लिंक देते हुए कहा कि कंगना ने अपने अकाउंट से एक नहीं बल्कि ऑफेंसिव पोस्ट किए हैं। ऋजु दत्ता ने एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही पुलिस स्टेशन में उन तस्वीरों के स्क्रीन शॉट भी जमा कराए हैं जिनमें कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया था।

बता दें कि ट्विटर के नियमों की बार-बार खिलाफवर्जी की वजह से भी ट्विटर ने उन्हें हमेशा के लिए बैन कर दिया है। इससे पहले भी ट्विटर उनको कई बार कुछ-कुछ समय के लिए बैन करता रहा है, लेकिन इस बार उसने यह कदम हमेशा के लिए उठाया है।
कोरोना अपडेट : देश में दूसरे दिन भी 4 लाख से अधिक मामले, 3915 की मौत

कोरोना अपडेट : देश में दूसरे दिन भी 4 लाख से अधिक मामले, 3915 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार कहर बरपा रही है। गुरुवार को भी संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख पार कर गया। गुरुवार को देशभर में कुल 4,14,188 नए मामले सामने आए और 3915 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामले 2,14,91,598 हो गए हैं, जिनमें 1,76,12,351 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 2,34,083 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं, कुल सक्रिय मामलों की संख्या 36,45,164 है। देश में अब तक 16,49,73,058 लोगों को टीका लग चुका है।

10 दिनों में 36,110 लोगों की मौत
पिछले 10 दिनों से रोजाना तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो रही है। इस तरह कसे 10 दिन में कुल 36,110 लोगों की मौत हुई है। यानी हर घंटे में 150 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
10 दिनों की अवधि में किसी भी देश में मौत का ये सर्वाधिक आंकड़ा है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक अमेरिका में 10 दिनों में 34,798 लोगों की मौत हुई थी। ब्राजील में 10 दिनों में 32,692 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
देश में पिछले 24 घंटे में कुल 4,14554 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बुधवार को 4,12,784 लोग संक्रमित पाए गए थे। 13 राज्यों में पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक की सबसे अधिक मौतें हुईं।
जनसंख्या के हिसाब से सबसे छोटे राज्य उत्तराखंड में 151 लोगों की जान गई जो कि देश में 10वां सबसे अधिक आंकड़ा रहा। उत्तराखंड के हरिद्वार में ही कुंभ मेले का आयोजन हुआ था।

महाराष्ट्र में 853 की मौत
महाराष्ट्र में भी मौतों की संख्या में कमी आती नहीं दिख रही है। बीते 24 घंटे में यहां 853 लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और दिल्ली में मौत का आंकड़ा 300 से अधिक रहा। छत्तीसगढ़ में 200 से अधिक की जान गई।
तमिलनाडु में 195, राजस्थान में 161, प. बंगाल में 117, केरल में 63 और जम्मू-कश्मीर में 52 लोगों की मौत हुई। गुरुवार 6 मई को लगातार 16वां दिन रहा जब संक्रमण के मामले तीन लाख से अधिक रहे। महाराष्ट्र में 50 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं, दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा जहां गुरुवार को 49,058 मामले सामने आए।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 10894 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 13846 नए मरीज मिले 212 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 10894 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 13846 नए मरीज मिले 212 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 13846 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 1324 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 10894 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 212 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 131245 है | आज प्रदेश में 61344 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 729, राजनांदगांव से 620, बालोद से 403, बेमेतरा से 319, कबीरधाम से 382, रायपुर से 987, धमतरी से 393, बलौदा बाजार से 641, महासमुंद से 422, गरियाबंद से 249, बिलासपुर से 803, रायगढ़ से 954, कोरबा से 921, जांजगीर- चाम्पा से 1324, मुंगेली से 569, जीपीएम से 349, सरगुजा से 564, कोरिया से 610, सूरजपुर से 487, बलरामपुर से 337, जशपुर से 595, बस्तर से 186, कोंडागांव से 281, दंतेवाड़ा से 83, सुकमा से 54, कांकेर से 503, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 38, अन्य राज्य से 07 मरीज शामिल है ।

 

BIG BREAKING : कोरोना कहर के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 9 मई से राजधानी, शताब्दी जैसी ट्रेनें अगले आदेश तक बंद

BIG BREAKING : कोरोना कहर के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 9 मई से राजधानी, शताब्दी जैसी ट्रेनें अगले आदेश तक बंद

कोरोना की दूसरी लहर के कहर और कई राज्यों में पाबंदियों के बीच रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। 9 मई से राजधानी, शताब्दी, और दुरंतों एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। माना जा रहा है कि रेलवे ने यह फैसला ट्रेनों में यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए लिया है।
देखे कौन कौन सी ट्रेन होने जा रही है बंद
 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 11987 कोरोना पॉजिटिव, 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले, आज फिर सर्वाधिक यहाँ से

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 11987 कोरोना पॉजिटिव, 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले, आज फिर सर्वाधिक यहाँ से

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.57 तक 11987 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1000 अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 398, बलौदाबाजार 555, बलरामपुर 274, बस्तर 202, बेमेतरा 301, बीजापुर 38, बिलासपुर 697, दंतेवाड़ा 70, धमतरी 383, दुर्ग 693, गरियाबंद 252, जीपीएम 254, जांजगीर-चांपा 1000, जशपुर 542, कबीरधाम 278, कांकेर 340, कोंडागांव 225, कोरबा 773, कोरिया 550, महासमुंद 386, मुंगेली 414, नारायणपुर 32, रायगढ़ 789, रायपुर 915, राजनांदगांव 559, सुकमा 55, सूरजपुर 469, और सरगुजा 543 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 ATS ने किया 21 करोड़ रुपए का यूरेनियम बरामद, दो गिरफ्तार

ATS ने किया 21 करोड़ रुपए का यूरेनियम बरामद, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुंबई में ATS ने कुर्ला मानखुर्द इलाके से 7 किलो यूरेनियम बरामद किया है. बरामद किए गए यूरेनियम की कीमत 21 करोड़ रुपए के करीब है. ATS ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जिगर जयेश पंड्या और अबु ताहिर अफजल हुसैन है। दोनों यूरेनियम को बेचने की फिराक में थे।

एटीएस डीआईजी शिवदीप लांडे के मुताबिक, नागपाड़ा की ATS यूनिट के पीआई भालेकर को फरवरी महीने में यूरेनियम की गुप्त सूचना मिली थी। ATS की नागपाड़ा यूनिट ने सूचना को पुख्ता कर सबसे पहले जिगर पंड्या को हिरासत में लिया और फिर उससे मिली सूचना के आधार पर कबाड़ डीलर अबू ताहिर का नाम पता चला।

ताहिर से पूछताछ के बाद यूरेनियम, कुर्ला मानखुर्द के कबाड़ गोदाम में होने की जानकारी मिली। जिसे जब्त कर भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर से मदद ली गई. इसके बाद BARC ने जब पुख्ता कर दिया कि बरामद पदार्थ असली यूरेनियम है। तो फिर ATS ने 5 मई को दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। BARC के मुताबिक, जब्त यूरेनियम आम इंसान के लिए घातक साबित हो सकता है।
कोरोना अपडेट: देश में दूसरी बार एक दिन में 4 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में पहली बार 3980 मौत

कोरोना अपडेट: देश में दूसरी बार एक दिन में 4 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में पहली बार 3980 मौत

नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण का तांडव थमता नजर नहीं आ रहा है. हर तरफ दहशत का माहौल है. देश में दूसरी बार एक दिन में चार लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 412,262 नए कोरोना केस आए और 3980 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,29,113 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 30 अप्रैल को देश में 401,993 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.


5 मई तक देशभर में 16 करोड़ 25 लाख 13 हजार 339 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 19 लाख 55 हजार 733 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 29 करोड़ 67 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 21 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 10 लाख 77 हजार 410
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 72 लाख 80 हजार 844
• कुल एक्टिव केस- 35 लाख 66 हजार 398
• कुल मौत- 2 लाख 30 हजार 168
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 82 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस बढ़कर 17 फीसदी हो गया. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 9674 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 15157 नए मरीज मिले 253 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 9674 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 15157 नए मरीज मिले 253 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15157 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 1279 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 9674 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 253 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 129211 है | आज प्रदेश में 59857 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 604, राजनांदगांव से 577, बालोद से 409, बेमेतरा से 338, कबीरधाम से 327, रायपुर से 916, धमतरी से 471, बलौदा बाजार से 661, महासमुंद से 517, गरियाबंद से 298, बिलासपुर से 1193, रायगढ़ से 1142, कोरबा से 1279, जांजगीर- चाम्पा से 1006, मुंगेली से 635, जीपीएम से 386, सरगुजा से 720, कोरिया से 683, सूरजपुर से 701, बलरामपुर से 383, जशपुर से 605, बस्तर से 189, कोंडागांव से 262, दंतेवाड़ा से 138, सुकमा से 43, कांकेर से 593, नारायणपुर से 41, बीजापुर से 36, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है ।
 

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 13581 कोरोना पॉजिटिव, आज सर्वाधिक मिले इस जिले से

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 13581 कोरोना पॉजिटिव, आज सर्वाधिक मिले इस जिले से

रायपुर, राज्य में आज शाम 5.55 तक 13581 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1167अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 25 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 402, बलौदाबाजार 596, बलरामपुर 286, बस्तर 208, बेमेतरा 287, बीजापुर 38, बिलासपुर 1008, दंतेवाड़ा 139, धमतरी 456, दुर्ग 542, गरियाबंद 249, जीपीएम 301, जांजगीर-चांपा 924, जशपुर 557, कबीरधाम 247, कांकेर 353, कोंडागांव 235, कोरबा 1167, कोरिया 623, महासमुंद 486, मुंगेली 622, नारायणपुर 34, रायगढ़ 977, रायपुर 874, राजनांदगांव 520, सुकमा 36, सूरजपुर 733, और सरगुजा 683 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

कोविड-19 पर केन्द्र के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी: कोरोना की तीसरी लहर जरूर आएगी, इसे टाला नहीं जा सकता

कोविड-19 पर केन्द्र के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी: कोरोना की तीसरी लहर जरूर आएगी, इसे टाला नहीं जा सकता

कोरोना की बेकाबू रफ्तार और रोजाना इसके नए मामले साढे तीन लाख के पार आने के चलते देश में स्थिति बेहद भयावह बनी हुई है. कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर बेहद जानलेवा साबित हो रही, जिसमें रोजाना साढे तीन हजार से लोगों की मौत हो गई है. इस बीच केन्द्र सरकार के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकर विजय राघवन ने बुधवार को तीसरी लहर की चेतावनी देते हुए कहा कि यह जरूर आएगी.


राघवन ने कहा कि वायरस संक्रमण के काफी मामले आ रहे हैं, इसलिए यह इस वक्त नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी. लेकिन यह अवश्य आएगी इसलिए हमें नई लहर के लिए तैयारी कर देनी चाहिए. स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को नहीं टाला जा सकता है.


उन्होंने कहा कि वैक्सीन को अपडेट करने की आवश्यकता पड़ेगी ताकि इस नए कोरोना स्ट्रेन से मुकाबला किया जा सके. उन्होंने उम्मीद जताई कि हमें नए लहर की तैयार कर देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन अपग्रेड करने के साथ ही सर्विलांस की भी आवश्यकता होगी.

 

 ममता बनर्जी को शिवराज ने दी चेतावनी, कहा ये

ममता बनर्जी को शिवराज ने दी चेतावनी, कहा ये

भोपाल। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से हो रही हिंसा की घटनाओं पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी को चेतावनी दी है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि- `दीदी याद रखना.. राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं होता है। परिस्थितियां बदलने में देर नहीं लगती है। अंतत: दंड भोगना ही पड़ता है। टीएमसी को जनता ने अपना रक्षक चुना लेकिन इस पार्टी के कार्यकर्ता जनता के भक्षक बने हुए हैं और सिर्फ दो दिन में लोकतंत्र को खंडित कर दिया! दीदी को यह याद रखना चाहिये कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं होता है। परिस्थितियों को बदलते देर नहीं लगती है, अंतत: दण्ड भोगना ही पड़ता है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरीके से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। जनता पर अत्याचार किया जा रहा है। यह अत्यंत दुखदायी और निंदनीय है। जनता ने अगर टीएमसी को जनादेश दिया है। उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए। 

अगले ट्वीट में उन्होंने कहा- टीएमसी को जनता ने अपना रक्षक चुना, लेकिन इस पार्टी के कार्यकर्ता जनता के भक्षक बने हुए हैं। जिन्होंने सिर्फ 2 दिन में लोकतंत्र को खंडित कर दिया है। पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार से टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जनता पर अत्याचार किया जा रहा है, वह अत्यंत दुःखदायी और निंदनीय है। जनता ने अगर टीएमसी को जनादेश दिया है, तो उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए।

इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि उसके 9 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे गए हैं। लेकिन ऐसा ही दावा टीएमसी भी कर रही है। टीएमसी का कहना है कि उसने अपने तीन कार्यकर्ताओं को हिंसा में खो दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा- `कार्यकर्ताओं पर प्रहार हो रहा है, उनके साथ इस विपत्ति काल में खड़े होकर प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है।`
BIG BREAKING : RBI ने दूसरी लहर से निपटने को 50,000 करोड़ की मदद का किया ऐलान

BIG BREAKING : RBI ने दूसरी लहर से निपटने को 50,000 करोड़ की मदद का किया ऐलान

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शशिकान्त दास ने बुधवार की सुबह 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस किया। आरबीआई गवर्नर ने प्रेस बात करते हुए कहा की सेन्ट्रल बैंक कोविड की परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा दुनिया के मुकाबले भारत में रिकवरी तेज हो रही है, लेकिन पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है।

आरबीआई गर्वनर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा पहली लहर के बाद इकोनाॅमि में बेहतर रिकवरी देखी गई थी। उन्होंने उम्मीद जताई की अच्छे मानसून की वजह से गांवों में मांग बढ़ेगी। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए बैंकों द्वारा 31 मार्च 2022 तक अस्पतालों, ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं, वैक्सीन आयातकों, कोविड दवाओं के लिए 50,000 करोड़ रुपये के प्राथमिकता पर आधारित कर्ज की घोषणा की। केवाईसी को लेकर भी रिजर्व बैंक ने बड़ी छूट देते हुए विडियो केवाईसी और नाॅन फेस टू फेस डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन को बढ़ावा देने को कहा।

बैंकों को कोविड लोन बुक बनाने का निर्देश, साथ ही प्रायोरियटी सेक्टर लिए इंसेंटिव का ऐलान। आरबीआई ने 25 करोड़ रुपये तक कर्ज लेने वाले व्यक्तिगत, छोटे उधारकर्ताओं को ऋण के पुनर्गठन का दूसरा मौका दिया, यदि उन्हें पहली बार में इस सुविधा का लाभ न लिया हो तो। देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। मंगलवार को महज एक दिन में 3 लाख 82 हजार से अधिक केस सामने आए, जो सोमवार की तुलना में करीब 28 हजार केस अधिक हैं। बता दें कि भारत में कोविड-19 के मामले दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं और महज 15 दिनों में संक्रमण के 50 लाख से अधिक मामले आए हैं। 

आरबीआई गवर्नर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा भारत को कोविड संकट से बाहर निकलने की क्षमता पर विश्वास है

आरबीआई गवर्नर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा भारत को कोविड संकट से बाहर निकलने की क्षमता पर विश्वास है

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक वर्तमान में कोविड की स्थिति की निगरानी करना जारी रखेगा। विशेष रूप से नागरिकों, व्यापारिक संस्थाओं, दूसरी लहर से प्रभावित संस्थानों के लिए अपने कमांड में सभी संसाधनों और उपकरणों को तैनात करेगा।
भारत की अर्थव्यवस्था पर शक्तिकांता दास ने कहा, ग्लोबल इकनमी में रिकवरी के संकेत हैं। भारतीय इकनॉमी भी दबाव से उबरती दिख रही है। भारत के कोविड संकट से बाहर निकलने की क्षमता पर विश्वास है। ग्रामीण मांग को मजबूत रखने के लिए अच्छे मानसून की उम्मीद है। मैन्यफैक्चरिंग यूनिट्स में धीमापन थमता नजर आ रहा है। ट्रैक्टर सेगमेंट में तेजी आई बरकरार है। हालांकि अप्रैल में ऑटो रजिस्ट्रेशन में कमी दिखी है। कोविड प्रतिबंधों के बावजूद व्यवसायों ने जीवित रहना सीख लिया है।
बता दें, देश में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदिया लगा दी गई हैं।