नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटे में 3.82 लाख नए केस आए, 3780 लोगों की हुई मृत्यु

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटे में 3.82 लाख नए केस आए, 3780 लोगों की हुई मृत्यु

नई दिल्ली, देश में कोरोना की सुनामी जमकर कहर बरपा रही है. बीते दिन एक दिन सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा सामने आया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 382,315 नए कोरोना केस आए और 3780 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,38,439 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में एक मई को रिकॉर्ड 3689 संक्रमितों की मौत हुई थी.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 6 लाख 65 हजार 148
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 69 लाख 51 हजार 731
• कुल एक्टिव केस- 34 लाख 87 हजार 229
• कुल मौत- 2 लाख 26 हजार 188
• कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 डोज दी गई

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11308  ने जीती कोरोना से जंग, कुल 15785 नए मरीज मिले 210 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11308 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 15785 नए मरीज मिले 210 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15785 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 1283 मरीज, दुर्ग से 899, राजनांदगांव से 626, बालोद से 454, बेमेतरा से 260, कबीरधाम से 463, रायपुर से 1008, धमतरी से 580, बलौदा बाजार से 733, महासमुंद से 554, गरियाबंद से 298, बिलासपुर से 1223, रायगढ़ से 1220, कोरबा से 1206, मुंगेली से 615, जीपीएम से 299, सरगुजा से 697, कोरिया से 511, सूरजपुर से 522, बलरामपुर से 451, जशपुर से 633, बस्तर से 195, कोंडागांव से 302, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 45, कांकेर से 551, नारायणपुर से 38, बीजापुर से 41, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 11308 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 210 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 124459 है | आज प्रदेश में 57034 टेस्ट हुए है |  

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 12126 कोरोना पॉजिटिव, रायपुर हजार से कम, आज फिर सर्वाधिक जांजगीर-चांपा जिले से

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 12126 कोरोना पॉजिटिव, रायपुर हजार से कम, आज फिर सर्वाधिक जांजगीर-चांपा जिले से

रायपुर। राज्य में आज शाम 6.00 तक 12126 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1104 अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 421, बलौदाबाजार 601, बलरामपुर 292, बस्तर 225, बेमेतरा 239, बीजापुर 44, बिलासपुर 840, दंतेवाड़ा 70, धमतरी 473, दुर्ग 808, गरियाबंद 269, जीपीएम 194, जांजगीर-चांपा 1104, जशपुर 541, कबीरधाम 362, कांकेर 391, कोंडागांव 211, कोरबा 1083, कोरिया 449, महासमुंद 472, मुंगेली 549, नारायणपुर 37, रायगढ़ 847, रायपुर 954, राजनांदगांव 531, सुकमा 42, सूरजपुर 492, और सरगुजा 638 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

बड़ी खबर: भारत में मिला कोरोना का एक नया वैरिएंट 15 गुना ज्यादा है संक्रामक

बड़ी खबर: भारत में मिला कोरोना का एक नया वैरिएंट 15 गुना ज्यादा है संक्रामक

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रहा है. इसी बीच कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट ‘एपी स्ट्रेन’ (AP Strain) सामने आया है. इस वैरिएंट को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में खोजा गया है. यह वैरिएंट 15 गुना ज्यादा संक्रामक है. यानी पहले की अपेक्षा 15 गुना ज्यादा तक संक्रमण फैला सकता है. इसकी वजह से 3 से 4 दिन में ही लोग बीमार हो रहे हैं.
वैज्ञानिक भाषा में ‘एपी स्ट्रेन’ को N440K वैरिएंट बुलाया जा रहा है. इसकी खोज सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने किया है. यह वैरिएंट B1.617 और B1.618 वैरिएंट से ज्यादा ताकतवर है. पहली कोरोना लहर जैसी हालत नहीं है. इस बार नए वैरिएंट तेजी से लोगों को बीमार कर रहे हैं
बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस का नया एपी स्ट्रेन वैरिएंट जल्दी विकसित हो रहा है. इसका इनक्यूबेशन पीरियड और बीमारी फैलाने की समयसीमा कम है. ये काफी तेजी से फैल रहा है. यह ज्यादा से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है. इस स्ट्रेन से संक्रमित लोग 3 से 4 दिन में ही गंभीर हालत में पहुंच जा रहे हैं. इस वैरिएंट को लेकर अभी वैज्ञानिक भी परेशान हैं.
 

देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत, फैसले में देरी से जा रही लोगों की जान- राहुल गांधी

देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत, फैसले में देरी से जा रही लोगों की जान- राहुल गांधी

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट किया, "कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है और वह है पूर्ण लॉकडाउन. राहुल गांधी का ट्वीट ऐसे समय आया है जब देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है.


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "इस समय कोरोना से निपटने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाना ही एकमात्र उपाय है और सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है." उन्होंने आगे लिखा, "समाज के कुछ तबकों को न्याय योजना का लाभ देकर पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए ताकि लोगों की जिंदगियां समय रहते बचाई जा सके." राहुल गांधी इससे पहले भी कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार को अपने सुझाव देते आए हैं.


बता दें कि राहुल गांधी ने एक बार कहा था कि लॉकडाउन सिर्फ कोरोना संक्रमण को कुछ समय के लिए रोकने में मदद करता है, उसे पूरी तरह खत्म नहीं करता. हालांकि, इसबार उन्होंने खुद आगे बढ़कर पूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की है. 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटे में आए 3.57 लाख नए केस, 3449 की हुई मृत्यु

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटे में आए 3.57 लाख नए केस, 3449 की हुई मृत्यु

नई दिल्ली, कोरोना वायरस का एक बेहद आक्रामक रूप देशभर में तबाही मचा रहा है. भारत में लगातार सातवें दिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 357,229 नए कोरोना केस आए और 3449 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,20,289 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले रविवार को देश में 368,060 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.


3 मई तक देशभर में 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख 08 हजार 390 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 29 करोड़ 33 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 16.63 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 21 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 2 लाख 82 हजार 833
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 66 लाख 13 हजार 292
• कुल एक्टिव केस- 34 लाख 47 हजार 133
• कुल मौत- 2 लाख 22 हजार 408

 

कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में कोरोना का प्रकोप हुआ कम, आज प्रदेश में 15274 नए मरीजों की हुई पहचान, 14376 मरीज हुए स्वस्थ्य

कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में कोरोना का प्रकोप हुआ कम, आज प्रदेश में 15274 नए मरीजों की हुई पहचान, 14376 मरीज हुए स्वस्थ्य

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15274 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 1251 मरीज, दुर्ग से 931, राजनांदगांव से 583, बालोद से 442, बेमेतरा से 303, कबीरधाम से 435, धमतरी से 450, बलौदा बाजार से 747, महासमुंद से 702, गरियाबंद से 303, रायपुर से 1102, रायगढ़ से 1182, कोरबा से 1223, बिलासपुर से 1014, मुंगेली से 622, जीपीएम से 313, सरगुजा से 509, कोरिया से 579, सूरजपुर से 516, बलरामपुर से 369, जशपुर से 609, बस्तर से 172, कोंडागांव से 221, दंतेवाड़ा से 71, सुकमा से 26, कांकेर से 520, नारायणपुर से 32, बीजापुर से 44, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 14376 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 266 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 120977 है | आज प्रदेश में 58493 टेस्ट हुए है |  

कोरोना के बेहद कम लक्षण वाले मरीज डॉक्टर की सलाह के बिना न कराएँ सीटी-स्कैन, भविष्य में हो सकती है यह खतरनाक बीमारी : AIIMS निर्देशक

कोरोना के बेहद कम लक्षण वाले मरीज डॉक्टर की सलाह के बिना न कराएँ सीटी-स्कैन, भविष्य में हो सकती है यह खतरनाक बीमारी : AIIMS निर्देशक

नई दिल्ली | कोरोना मरीजों के लिए सरकार ने बिना डॉक्टर की सलाह के सीटी-स्कैन और स्टेरॉयड से बचने की सलाह दी है | सरकार का मानना है कि जिन मरीजों को बेहद कम लक्षण हैं, उन्हें सीटी-स्कैन नहीं कराना चाहिए, क्योंकि इससे भविष्य में कैंसर की संभावना होती है |

कोरोना से लड़ने के लिए देश में क्या स्थिति है, इसके लिए सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने साझा प्रेस ब्रीफिंग की | इस ब्रीफिंग में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (एम्स) के निदेशक, डॉक्टर रणदीप गुलेरिया भी मौजूद थे |

प्रेस वार्ता के दौरान एम्स के डायरेक्टर ने जानकारी दी कि वे कोविड मरीज जिन्हें कम लक्षण हैं, उन्हें ना कोई सीटी-स्कैन कराने की जरूरत है और ना ही स्टेरॉयड लेने की जरूरत है | क्योंकि एक सीटी-स्कैन करीब 300-400 एक्स-रे के बराबर होता है और रेडिएशन भी छोड़ता है | इससे सीटी-स्कैन कराने वाले मरीज को भविष्य में कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है |

रणदीप गुलेरिया के मुताबिक, कम लक्षण वाले मरीजों को शुरुआती दिनों में स्टेरॉयड से भी बचना चाहिए | क्योंकि शुरूआती दिनों में लेने से इससे शरीर पर गलत प्रभाव पड़ सकता है | एम्स के डायरेक्टर की मानें तो जिन्हें 'मॉडरेट सिम्प्टम' हैं, उन्हें ही ऑक्सीजन, स्टेरॉयड और मेडिसन की जरूर पड़ती है | जबकि सीरियस यानि गंभीर मरीजों को ही रेमडेसिविर इंजेक्शन और प्लाजमा थेरेपी दी जाती है |

रणदीप गुलेरिया ने ये भी साफ किया कि जिन लोगों को पहले कोरोना हुआ है, उन्हें भी वैक्सीन की दोनों डोज़ लेना अनिवार्य है |

उन्होनें बताया कि कोरोन का इलाज सभी मरीजों को ठीक प्रकार से मिल सके, इसके लिए एम्स और स्वास्थ्य मंत्रालय देश के दूर-दराज के मेडिकल संस्थानों से लगातार वेबिनार के जरिए जुड़ रहा है |

लॉकडाउन ब्रेकिंग : राज्य के जिलों में लॉकडाउन बढ़ने का दौर फिर हुआ शुरू, इस जिले में आगामी आदेश तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

लॉकडाउन ब्रेकिंग : राज्य के जिलों में लॉकडाउन बढ़ने का दौर फिर हुआ शुरू, इस जिले में आगामी आदेश तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

श्योपुर | मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण हड़कंप मचा हुआ है | रोजाना हजारों की संख्या में नए कोरोना मरीजों की पहचान हो रही है |  हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ा​ दिया गया है | इसी बीच मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से लॉकडाउन को ले कर एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि श्योपुर जिले में 4 मई से आगामी आदेश तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 12126 कोरोना पॉजिटिव, आज सर्वाधिक मिले जांजगीर-चांपा से, देखें सभी जिलों के आकडे

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 12126 कोरोना पॉजिटिव, आज सर्वाधिक मिले जांजगीर-चांपा से, देखें सभी जिलों के आकडे

रायपुर। राज्य में आज शाम 6.00 तक 12126 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1062 अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 381, बलौदाबाजार 651, बलरामपुर 255, बस्तर 168, बेमेतरा 220, बीजापुर 38, बिलासपुर 684, दंतेवाड़ा 74, धमतरी 393, दुर्ग 768, गरियाबंद 273, जीपीएम 294, जांजगीर-चांपा 1062, जशपुर 561, कबीरधाम 284, कांकेर 343, कोंडागांव 139, कोरबा 973, कोरिया 452, महासमुंद 579, मुंगेली 467, नारायणपुर 34, रायगढ़ 685, रायपुर 929, राजनांदगांव 470, सुकमा 24, सूरजपुर 425, और सरगुजा 500 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

विधानसभा चुनाव परिणाम एक नज़र में ...

विधानसभा चुनाव परिणाम एक नज़र में ...

2 मई, 2021 को असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती की गई।

चुनाव परिणाम


असम
भाजपा नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध के बावजूद विधानसभा चुनाव जीतने में सफल रही।
माजुली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जीत हासिल की।
जलकबारी से असम के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक ने जीत हासिल की।
विरोधी सीएए कार्यकर्ता अखिल गोगोई ने सिबसागर से जीत हासिल की।
बीजेपी ने 60 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 29, AIUDF ने 16, AGP ने 9 और BPF ने 4 सीटें जीतीं। अन्य दलों ने आठ सीटें जीतीं।
राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को “मित्रजोत” (मित्रों का गठबंधन) कहा जाता है और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को “महाजोत” (महागठबंधन) कहा जाता था।

मित्रजोत में भाजपा, असोम गण परिषद (AGP), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) और गण सुरक्षा पार्टी (GSP) द्वारा किया गया था।

महाजोत में कांग्रेस, AIUDF (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट), BTC (बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल), बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (GSP) शामिल हैं।

तमिलनाडु
तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटें हैं।
DMK ने 126, AIADMK ने 64, कांग्रेस ने 18, BJP ने 4 और PMK ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है।
स्टालिन (पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि के बेटे) के तहत डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की संभावना है।


पश्चिम बंगाल
राज्य की विधानसभा में 294 सीटें हैं।
इन सीटों में से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने 212 सीटें जीतीं।
बीजेपी ने 77 सीटें जीती हैं।


केरल
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला Left Democratic Front (LDF) अग्रणी है। LDF को 99 सीटों पर जीत मिली है। CPI (M) ने 62 सीटें जीती, कांग्रेस ने 21 सीटें जीती, CPI ने 17 और IUML ने 15 सीटें जीती हैं। 

 सरकार ने पत्रकारों को घोषित किया फ्रंटलाइन वर्कर्स, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा-

सरकार ने पत्रकारों को घोषित किया फ्रंटलाइन वर्कर्स, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा-

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब कोरोना का शिकार होने वाले अधिमान्य पत्रकारों या उनके परिजनों को भी वैसी ही सुविधाएं मिलेंगी, जैसी फ्रंट लाइन वर्कर्स को मिलती हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस संबंध में घोषणा कर दी है। 

उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के दौरान बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, पत्रकार वायरस की चपेट में आ रहे हैं और इनमें से कई को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस स्थिति को देखते हुए अनेक पत्रकार संगठनों की तरफ से पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी।

सरकार के इस निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा है- हमारे पत्रकार मित्र कोविड के खतरनाक काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने धर्म का निर्वाह कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है।
 अदालतों की टिप्पणी पर मीडिया की रिपोर्टिंग नहीं रोक सकते : सुप्रीम कोर्ट

अदालतों की टिप्पणी पर मीडिया की रिपोर्टिंग नहीं रोक सकते : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग से साफ कहा है कि उच्च न्यायालयों में सुनवाई के दौरान दी जाने वाली टिप्पणी पर रिपोर्टिंग करने से मीडिया को नहीं रोका जा सकता है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते केस के बीच चुनाव कराए जाने पर मद्रास हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को लेकर टिप्पणी दी थी कि उसपर हत्या का केस चलना चाहिए। चुनाव आयोग ने मद्रास हाईकोर्ट की इस टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उसके खिलाफ हत्या के आरोपों वाली मद्रास उच्च न्यायालय की टिप्पणी को लेकर मीडिया में लगातार चर्चा हो रही है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। मद्रास हाई कोर्ट ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच चुनावी रैलियों को मंजूरी देने पर चुनाव आयोग के खिलाफ टिप्पणी दी थी। पीठ ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया महत्त्वपूर्ण एवं शक्तिशाली प्रहरी है और उसे उच्च न्यायालयों में हुई चर्चाओं की रिपोर्टिंग से रोका नहीं जा सकता है। 

मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा था कि निर्वाचन आयोग के संबंधित अधिकारियों पर चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कर पाने में विफल रहने के लिए संभवत: हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। निर्वाचन आयोग ने मद्रास उच्च न्यायालय की आलोचनात्मक टिप्पणियों के खिलाफ शनिवार को शीर्ष अदालत का रुख किया था जिनमें उसे देश में कोविड-19 के मामले बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। आयोग ने इन टिप्पणियों को अनावश्यक और अपमानजनक बताया था।
 बड़ी खबर: जिला अस्पताल में 24 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की कमी से तोड़ा दम

बड़ी खबर: जिला अस्पताल में 24 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की कमी से तोड़ा दम

चामराजनगर। कर्नाटक के चामराजनगर जिले से बेहद दुखद खबर आ रही है। यहां जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे के दौरान 24 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें कोरोना संक्रमित मरीज भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इन मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के साथ-साथ अन्य कारणों से हुई है। जिला प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार का कहना है कि ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत की असल वजह पता लग सकेगी।

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चामराजनगर की घटना पर जिला कलेक्टर से बात की है। मुख्यमंत्री ने कल कैबिनेट की आपातकालीन बैठक भी बुलाई है।
 
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3 लाख 68 हजार नए मामले, 3417 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3 लाख 68 हजार नए मामले, 3417 लोगों की मौत

India Corona Case Updates: भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी घातक हो गई है. हर दिन रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में तीन लाख 68 हजार नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 3 हजार 417 मरीजों की मौतें हो गई. वहीं 3 लाख 732 लोगों ने कोरोनो को हराया.


कुल कोरोना मामले- 1 करोड़ 99 लाख, 25 हजार 604
कुल डिस्चार्ज- 1 करोड़ 62 लाख 93 हजार 003
कुल मौतें- 2 लाख 18 हजार 959
एक्टिव केस- 34 लाख 13 हजार 642
कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 71 लाख 98 हजार 207 लोगों को दी गई वैक्सीन
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 12168  ने जीती कोरोना से जंग, कुल 11825  नए मरीज मिले 154  मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 12168 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 11825 नए मरीज मिले 154 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 11825 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बिलासपुर से सर्वाधिक 1086 मरीज, दुर्ग से 794, राजनांदगांव से 527, बालोद से 297, बेमेतरा से 139, कबीरधाम से 198, धमतरी से 202, बलौदा बाजार से 596, महासमुंद से 505, गरियाबंद से 364, रायपुर से 1011, रायगढ़ से 825, कोरबा से 900, जांजगीर-चांपा से 955, मुंगेली से 479, जीपीएम से 268, सरगुजा से 479, कोरिया से 359, सूरजपुर से 295, बलरामपुर से 226, जशपुर से 512, बस्तर से 89, कोंडागांव से 207, दंतेवाड़ा से 66, सुकमा से 27, कांकेर से 373, नारायणपुर से 14, बीजापुर से 30, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 12168 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 154 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 120367 है | आज प्रदेश में 42032 टेस्ट हुए है |  

टीएमसी की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को दी बधाई

टीएमसी की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को दी बधाई

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत पर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को बधाई दी। महामारी के दौरान केंद्र सरकार बंगाल की जनता के कल्याण के लिए हर संभव मदद जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल के भाई और बहनों का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारी पार्टी को इतनी जीत दिलाई भाजपा लगातार बंगाल की जनता की सेवा करती रहेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और कोरोना महामारी को दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन देना जारी रखेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा की पहले की नगण्य उपस्थिति से राज्य में काफी वृद्धि हुई है। भाजपा जनता की सेवा करती रहेगी। मैं चुनावों में उत्साही कार्यकर्ताओं के प्रयास के लिए सराहना करता हूं।
 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 9521 कोरोना पॉजिटिव, आज रायपुर में हजार से कम मिले संक्रमित, देखें सभी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 9521 कोरोना पॉजिटिव, आज रायपुर में हजार से कम मिले संक्रमित, देखें सभी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 6.00 तक 9521 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 875 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 22 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 268, बलौदाबाजार 529, बलरामपुर 204, बस्तर 101, बेमेतरा 97, बीजापुर 28, बिलासपुर 858, दंतेवाड़ा 58, धमतरी 124, दुर्ग 675, गरियाबंद 334, जीपीएम 239, जांजगीर-चांपा 720, जशपुर 464, कबीरधाम 163, कांकेर 293, कोंडागांव 75, कोरबा 840, कोरिया 302, महासमुंद 406, मुंगेली 356, नारायणपुर 13, रायगढ़ 490, रायपुर 875, राजनांदगांव 386, सुकमा 25, सूरजपुर 246, और सरगुजा 352 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

सरकार बनाने को लेकर केरल की इस धारणा को बदला मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने, जाने क्या है नया रिकॉर्ड

सरकार बनाने को लेकर केरल की इस धारणा को बदला मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने, जाने क्या है नया रिकॉर्ड

केरल विधानसभा चुनाव में लेफ्ट यानी एलडीएफ एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. यहां तक कि एलडीएफ 140 सीटों की विधानसभा में 100 का आंकड़ा छूती दिख रही है. केरल में हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है. लेकिन मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस ट्रेंड को बदलकर नया रिकॉर्ड कायम किया है.


आखिर क्या कारण है कि केरल के लोगों ने दोबारा पिनराई को चुना?


1- राज्य में निगाह वायरस का कहर हो या फिर दो बार आई बाढ़. या इस वक्त की कोरोना महामारी? हर चुनौती से लड़ने में लेफ्ट की सरकार कामयाब रही. जमीन पर उनका काम भी दिखा. लोगों तक राशन और हर तरह की मदद पहुंचाई गई. कोरोना काल में जब लॉकडाउन रहा और लोग काम पर नहीं जा पाए तब भी उनके घर बैठे सरकार ने मदद पहुंचाई. इसका फायदा पिनराई विजयन को राज्य भर में हुआ.


2- केरल एक ऐसा राज्य है जहां हिंदू, मुसलमान और ईसाइयों की संख्या लगभग एक बराबर है. ऐसे में यहां लोगों की एकता खूब देखी जाती है. हर त्यौहार लोग एक साथ मनाते है. बीजेपी का यहां ध्रुवीकरण वाला कार्ड काम नहीं कर पाया. लोगों ने ध्रुवीकरण के खिलाफ खड़े होकर बकायदा एक तरफा वोट डाले ताकि राज्य में तीसरी पार्टी की एंट्री को रोक सकें.


3- कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी भी एक बड़ी वजह कह सकते हैं. जहां यूडीएफ (कांग्रेस नीत गठबंधन) के भीतर कई गुट और अंदरूनी लड़ाई देखी गई. परदे के पीछे कई ऐसे गुट है जो एक दूसरे के खिलाफ काम करते रहें.


4- केरल में मोदी से ज्यादा राहुल गांधी को पसंद किया जाता है. यहीं कारण है कि 2019 लोक सभा चुनाव में राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए केरल के लोगों ने कांग्रेस को एक तरफा वोट किया था. लेकिन राज्य के विधानसभा चुनाव में लोगों ने लेफ्ट के काम को ज्यादा पसंद किया.


5- राहुल गांधी के वायनाड से सांसद होने के बावजूद केरल में कांग्रेस कुछ खास नहीं कर पाई. यहां तक कि वायनाड की खुद की सीट पर भी 7 में से 4 सीटें जीत पाई. 3 सीटें लेफ्ट के खाते में गई है. इसकी अहम वजह लोगों की नाराज़गी दिखी. सांसद होने के बाद लोगों तक राहुल का कनेक्ट काम देखा गया. ऐसे में यहां भी लोगों ने विधानसभा चुनाव के लिए एलडीएफ को चुना. जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान वायनाड से राहुल ने रिकॉर्ड जीत हासिल की थी.


6- सबरीमाला के मुद्दे को भी बीजेपी ने जम कर उठाया, यहां तक कि कांग्रेस ने भी लेफ्ट को खूब घेरने की कोशिश की. लेकिन यह कोशिश नाकाम रही. ऐन मौके पर पिनराई विजयन ने सबरीमाला पर अपना रुख नरम कर दिया था.


7- केरल के लोगों ने वोट डिवाइड होने नहीं दिया और पिनराई विजयन के काम को खूब सराहा.

 

BIG BREAKING : नंदीग्राम से हार गईं ममता बनर्जी: अमित मालवीय

BIG BREAKING : नंदीग्राम से हार गईं ममता बनर्जी: अमित मालवीय

बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया- ममता बनर्जी नंदीग्राम से हारीं। शुभेंदु अधिकारी ने 1622 वोटों से हराया।