नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 नौकरी के नाम पर 900 नर्सों से धोखाधड़ी, ईडी ने फर्म की 7 करोड़ की संपत्ति की अटैच

नौकरी के नाम पर 900 नर्सों से धोखाधड़ी, ईडी ने फर्म की 7 करोड़ की संपत्ति की अटैच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कुवैत में नौकरी के नाम पर 900 नर्सों से धोखाधड़ी करने वाली मुंबई की एक कंपनी की साढ़े सात करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है।

मुंबई के जेवीपीडी योजना इलाके में एक डूप्लेक्स फ्लैट, केरल में एक जमीन का टुकड़ा और एक मर्सिडीज बेंज कार के अलावा पीजे मैथ्यू और अन्य की 4.55 करोड़ रुपये की नकदी भी अटैच की गई।

ईडी ने एक बयान जारी कर बताया कि अटैच की गई संपत्ति मैथ्यू इंटरनेशनल के प्रोपराइटर पीजे मैथ्यू, केलिन मैथ्यू और थॉमस मैथ्यू व उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम पर है। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मैथ्यू और मोहम्मद नैना प्रभु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। आयकर विभाग की नजर भी मैथ्यू पर है और उसकी अप्रैल 2015 के दौरान उसकी 4.55 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है।

ईडी ने जांच में पाया कि पीजे मैथ्यू ने 900 नर्सों से कुवैत में नौकरी देने के नाम पर 18.5 लाख से 20 लाख रुपये तक प्रत्येक से वसूले थे। इसके अलावा हर एक नर्स से 20,000 रुपये का निर्धारित शुल्क भी वसूला गया था। मैथ्यू इंटरनेशनल ने गैरकानूनी ढंग से 205.71 करोड़ रुपये वसूले थे। इस पैसे को हवाला के जरिये कुवैत भेजा गया। इसमें एर्नाकुलम के आईडियल फोरेक्स के मालिक मोहम्मद असलम ने मैथ्यू की मदद की। ईडी ने दिसंबर 2018 में आईडियल फोरेक्स में छापा मारकर 30 लाख रुपये मूल्य की भारतीय और विदेशी मुद्रा जब्त की थी।
 
कोरोना अपडेट : कोरोना का कहर लगातार जारी, एक ही दिन 2 हजार के करीब संक्रमित, अकेले दुर्ग का ही आकड़ा इतना, देखें शेष जिलों में मरीजो की संख्या

कोरोना अपडेट : कोरोना का कहर लगातार जारी, एक ही दिन 2 हजार के करीब संक्रमित, अकेले दुर्ग का ही आकड़ा इतना, देखें शेष जिलों में मरीजो की संख्या

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1910 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 691 मरीज, रायपुर से 507, राजनांदगांव से 98, बालोद से 21, बेमेतरा से 70, कबीरधाम से 18, धमतरी से 42, बलौदा बाजार से 31, महासमुंद से 30, गरियाबंद से 14, बिलासपुर से 117, रायगढ़ से 28, कोरबा से 40, जांजगीर-चांपा से 19, मुंगेली से 2, जीपीएम से 4, सरगुजा से 35, कोरिया से 27, सूरजपुर से 36, बलरामपुर से 9, जशपुर से 36, बस्तर से 17, कोंडागांव से 3, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 1, कांकेर से 09, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 2 , अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 460 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10491 है |  

BIG BREAKING : नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को उड़ाया, हमले में 4 जवान शहीद, कई जख्मी

BIG BREAKING : नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को उड़ाया, हमले में 4 जवान शहीद, कई जख्मी

नारायणपुर । कड़ेनार-मंदोडा के पास नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट कर दिया। इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए हैं और 8 से ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है, बस में डीआरजी के जवान सवार थे। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है। घटना के बाद भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।
हमले में घायल जवानों को पास के घौड़ाई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल जवानों को नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया है। इसमें से भी कई जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने 4 जवानों के शहीद होने की पुष्टि कर दी है। हमले में 8 जवान घायल हैं। बस में हमले के वक्त 30 जवान सवार थे। हमला घौड़ाई और पल्लीनार के बीच किया गया है। जिले के एसपी-डीजीपी घटना पर नजर बनाए हैं। घटना के बाद जवान इलाके की सर्चिंग के लिए निकल गए हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को लाने के लिए एमआई-17 हेलिकॉप्टर रवाना हो चुके हैं। सभी घायलों को नारायणपुर से रायपुर लाया जाएगा।
 

Coronavirus Guidelines: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

Coronavirus Guidelines: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

Coronavirus Guidelines: कई राज्यों में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अप्रैल महीने के लिए गाइडलाइन जारी किया है. इस गाइडलाइन में मुख्य रूप से टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति पर काम करने पर जोर दिया गया है. साथ ही टीकाकरण अभियान पर फोकस अधिक रखने के लिए कहा गया है. जिन भी राज्यों में आरपीसीआर टेस्ट का आंकड़ा कम है इसे बढ़ाये जाने की सलाह दी गई है.


गाइडलाइन में कहा गया है कि जब नए कोरोना केस का पता चले तो उसका समय पर इलाज हो और उसपर नजर रखी जाए. कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के जरिए सभी संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन की जाए. कंटेनमेंट जोन की जानकारी जिला कलेक्टर वेबसाइट पर डालें और इस लिस्ट को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से साझा करें.


गाइडलाइन में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने के लिए उचित जुर्माने की भी बात कही गई है. यह भी साफ किया गया है कि इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट (दूसरे राज्य में जाने) को लेकर पाबंदियां नहीं लगाई जाए.

जिन राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी है उसको लेकर गाइडलाइन में चिंता जताई गई है. राज्यों से कहा गया है कि टीकाकरण में तेजी लाएं. कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए यह जरूरी है.


महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु में तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटो में सामने आए नए संक्रमण के मामलों में से 81% मामले सिर्फ इन 6 राज्यों से हैं.

 

बेटी करती थी दूसरे समाज के युवक के साथ प्यार, इसलिए माता-पिता व भाई ने युवती को उतारा मौत के घाट

बेटी करती थी दूसरे समाज के युवक के साथ प्यार, इसलिए माता-पिता व भाई ने युवती को उतारा मौत के घाट

 सनावद। एक युवती का अन्य समाज के युवक से प्रेम उसके परिजनों को इतना नागवार गुजरा कि उसे मौत के घाट उतार दिया। मां-पिता, भाई, बुआ और फूफा ने मिलकर 16 मार्च को उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया। गिरफ्तार पांचों आरोपियों ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत मुंह दबाने या दम घुटने से हुई है। आरोपियों ने शव को एक दिन घर में छिपाकर रखा। दूसरे दिन करीब चार बजे कुएं में फेंक दिया। वहीं, अगले दिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पूछताछ में सख्ती बरती तो सच सामने आ गया।

 बड़ी खबर: अब इनको नहीं भरनी पड़ेगी टूशन फीस, सरकार ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: अब इनको नहीं भरनी पड़ेगी टूशन फीस, सरकार ने जारी किया आदेश

चंडीगढ़। हरियाणा में सालाना 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों की परास्नातक की छात्राओं को अब ट्यूशन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध में सभी सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों को एक पत्र भेजा है। इस बीच हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा कि नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन पूर्व निर्धारित समय सुबह आठ बजकर 30 मिनट से सुबह 11 बजे के बजाए अब सुबह 10 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक किया जाएगा।
 भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

ग्वालियर। ग्वालियर में मंगलवार की सुबह भीषण अनहोनी लेकर आई। पुरानी छावनी पर बस और ऑटो की भिड़ंत में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद घटनास्थल का दृश्य बेहद ह्रदय विदारक था। ग्वालियर में आनंदपुर ट्रस्ट अस्पताल के सामने आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें बारह महिलाएं और एक ऑटो चालक थे। तीन अन्य को अस्पताल ले जाया गया, उनकी हालत भी नाजुक है। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं।

ग्वालियर के एस पी अमित सांघी ने बताया कि ऑटो ग्वालियर से मुरैना रोड पर चमन पार्क तरफ जा रहा था जिसमें आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए रसोई बनाने का काम करने वालीं महिलाएं थीं। ये रात भर काम कर लौट रहीं थीं। ये सब दो ऑटो में सवार थीं मगर एक ऑटो खराब होने के बाद एक ही ऑटो में बैठ गईं। बस मुरैना से ग्वालियर आ रही थी। ऑटो और बस की सामने सामने की टक्कर में कोई नहीं बचा।

अब इस हादसें के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में वह लिखते हैं- ``ग्वालियर में बस और ऑटो में टक्कर से हुए भीषण हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित होने से बहुत दुःख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!``

उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट कर कैप्शन में लिखा है, `ग्वालियर में बस व ऑटो में हुई भीषण दुर्घटना में 13 लोगों की दुखद मृत्यु का समाचार व्यथित करने वाला है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इस ह्रदय विदारक दुर्घटना में पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाए, घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो।`
 
BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में फट कोरोना बम, आज प्रदेश में 1500 से अधिक नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में फट कोरोना बम, आज प्रदेश में 1500 से अधिक नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1525 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 468 मरीज, रायपुर से 349, राजनांदगांव से 115, बालोद से 20, बेमेतरा से 53, कबीरधाम से 22, धमतरी से 16, बलौदा बाजार से 21, महासमुंद से 39, गरियाबंद से 10, बिलासपुर से 85, रायगढ़ से 18, कोरबा से 44, जांजगीर-चांपा से 19, मुंगेली से 5, जीपीएम से 3, सरगुजा से 63, कोरिया से 51, सूरजपुर से 24, बलरामपुर से 4, जशपुर से 53, बस्तर से 8, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा से 1, कांकेर से 22, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 5 , अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 527 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 9205 है |  

बड़ी खबर: ये मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित, लगातार कई कार्यक्रमों में हुए थे शामिल

बड़ी खबर: ये मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित, लगातार कई कार्यक्रमों में हुए थे शामिल

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ये जानकारी साझा की है।  

कूड़ेदान में ले जाकर 8 साल की मासूम से रेप, 40 फोटो देखकर बच्ची ने की आरोपी की पहचाना

कूड़ेदान में ले जाकर 8 साल की मासूम से रेप, 40 फोटो देखकर बच्ची ने की आरोपी की पहचाना

भोपाल। शहर में आठ साल की बच्ची से रेप हुआ है। बच्ची जब अपने घर के बाहर खेल रही थी, तब गुजरात के रहने वाले आरोपी ने अयोध्या नगर इलाके में नगर निगम के एक कूड़ेदान के भीतर ले जाकर बच्ची से रेप किया। हालांकि, 40 तस्वीरें देखने के बाद पीडि़त बच्ची ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया गया। यह घटना शनिवार की दोपहर एक बजे की है।


पुलिस के मुताबिक, पीडि़त बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी काले रंग का शर्ट पहने और दाढ़ी रखा आरोपी वहां आया। आरोपी ने बच्ची को पास की दुकान से तंबाकू का पाउच लाने को कहा। तंबाकू का पाउच लाने के बाद बच्ची को आरोपी ने कूड़ेदान के पीछे खड़े शख्स को उसे देने के लिए कहा। जैसे ही बच्ची कूड़ेदान के पीछे गई, आोरोपी ने उसे कूड़ेदान के भीतर धकेल दिया और उसके रेप किया। रेप करने के बाद घटनास्थल से आरोपी भाग गया।

इस घटना के बारे में बच्ची ने अपने नानी को बताया। इसके बाद बच्ची की नानी पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शरू कर दी। फिलहाल, बच्ची की हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश करने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया। बाहर से अयोध्या नगर जेजे कलस्टर आए हुए सभी लोगों में से आरोपी को पकडऩे के लिए ये टीमें बनाई गईं। पीडि़ता द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर 40 संदिग्धों की तस्वीरें खींची गईं और फिर पीडि़ता को दिखाया गया। 

40 संदिग्धों की तस्वीर देखने के बाद बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुजरात का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और मगर उसकी पत्नी कुछ साल पहले ही उसे छोड़ चुकी है। रेप करने के बाद आरोपी गुजरात भागने की फिराक में था, मगर भोपाल में संडे लॉकडाउन की वजह से उसके नापाक मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। 
 यहां खेली जाती है `जूता मार होली`, जाने इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

यहां खेली जाती है `जूता मार होली`, जाने इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

शाहजहांपुर। जिस तरह मथुरा के बरसाना-नंदगांव की `लट्ठमार होली` दुनिया भर में प्रसिद्ध है, उसी तरह शाहजहांपुर जिले में हर साल होली के दिन खेली जाने वाली `जूता मार होली` की भी एक अलग पहचान है। इसकी तैयारी में पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है।

आयोजकों के मुताबिक इस बार `लाट साहब` दिल्ली से आएंगे जबकि पिछली बार `लाट साहब` रामपुर से लाए गए थे। होली के दिन भैंसा गाड़ी पर निकलने वाले जुलूस में `लाट साहब` मुख्यम आकर्षण होते हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चन्द ने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ `लाट साहब` के जुलूस के मार्ग पर फ्लैग मार्च किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

लाट साहब को जूसे से मारते हैं
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. विकास खुराना ने बताया कि `यहां होली वाले दिन `लाट साहब` का जुलूस निकलता है और उन्हें भैंसा गाड़ी पर तख्त डालकर बिठाया जाता है। लाट साहब का जुलूस बड़े ही गाजे-बाजे के साथ निकलता है और इस दौरान लाट साहब की जय बोलते हुए होरियारे उन्हें जूतों से मारते हैं।`

डॉ खुराना ने बताया, `शाहजहांपुर शहर की स्थापना करने वाले नवाब बहादुर खान के वंश के आखिरी शासक नवाब अब्दुल्ला खान पारिवारिक लड़ाई के चलते फर्रुखाबाद चले गए। वो 1729 में 21 साल की उम्र में वापस शाहजहांपुर आए। वह हिंदू-मुसलमानों के बड़े प्रिय थे और इसी बीच होली का त्योहार आ गया और तब दोनों समुदाय के लोग उनसे मिलने के लिए घर के बाहर खड़े हो गए। जब नवाब साहब बाहर आए तो लोगों ने होली खेली। बाद में उन्हें ऊंट पर बैठाकर शहर का एक चक्कर लगाया गया इसके बाद से यह परंपरा बन गई।`
 
उन्होंने बताया कि 1857 तक हिंदू- मुस्लिम दोनों मिलकर यहां होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाते थे तथा नवाब साहब को हाथी या फिर घोड़े पर बैठा के शहर में घुमाया जाता था। परंतु हिंदू मुस्लिम का यह सौहार्द प्यार अंग्रेजों को रास नहीं आया। खुराना ने बताया, ``इसके बाद 1858 में बरेली के सैन्य शासक खान बहादुर खान के सैन्य कमांडर मरदान अली खान ने एक टुकड़ी के साथ शाहजहांपुर में हिंदुओं पर हमला कर दिया जिसमें तमाम हिंदू मुसलमान मारे गए थे। तब शहर में सांप्रदायिक तनाव हो गया क्योंकि विद्रोह के बाद अंग्रेजों की नीति थी फूट डालो और राज करो।`

क्यों पड़ा `लाट साहब` नाम
डॉक्टर खुराना के मुताबिक 1947 के बाद नवाब साहब के जुलूस का नाम बदल कर प्रशासन ने `लाट साहब` कर दिया और तब से यह लाट साहब के नाम से जाना जाने लगा। इसी दौरान अंग्रेज यहां से चले गए और फिर अंग्रेजों के प्रति लोगों में जो आक्रोश था उससे ही इस नवाब के जुलूस का रूप विकृत हो गया। लाट साहब का यह जुलूस चौक कोतवाली स्थित फूलमती देवी मंदिर से निकलता है और वहां लाट साहब मंदिर में मत्था टेकते हैं तथा पूजा अर्चना करते हैं। इसके बाद कोतवाली में सलामी लेते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर में पहुंचते हैं और पुन यह जुलूस चौक में ही आकर समाप्त हो जाता है।

पुलिस प्रशासन सख्त
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि होली पर निकलने वाले छोटे तथा बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पांच पुलिस क्षेत्राधिकारी, 30 थाना प्रभारी तथा 150 उपनिरीक्षक, 900 सिपाही के अलावा दो कंपनी पीएसी तथा दो कंपनी आरपीएफ तथा दो ड्रोन कैमरों की मांग की गई है जो संभवत 25 मार्च तक यहां आ जाएंगे।
 
 बड़ी खबर: जारी हुआ इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

बड़ी खबर: जारी हुआ इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने आरबीआई ग्रेड बी 2021 फेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट्स आरबीआई ग्रेड बी 2021 फेज 1 परीक्षा में सफल घोषित किये गए हैं, वे फेज-2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in/Scripts/CallLetters.aspx पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीआई ग्रेड बी 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेटऑफ बर्थ, पासवर्ड का उपयोग करना होगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा नीचे दिए गए लिंक के जरिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स सबसे पहले आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट को लॉग इन करें। उसके बाद होम पेज पर करेंट वैकेंसी सेक्शन में कॉल लेटर पर क्लिक करें। यहां परीक्षार्थी अपने पद के अनुसार एडमिशन लेटर फेज फर्स्ट, फेज सेकेंड और पेपर थर्ड पर क्लिक करें। जो पेज खुलेगा उसपर अब RBI ग्रेड B 2021 रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सिक्योरिटी कोड एंटर करें। एंटर करने के बाद RBI ग्रेड B 2021 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद आरबीआई ग्रेड बी फेज-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें।

भर्ती आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर होगी :
ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल - 270 पद, ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर- 29 पद, ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम- 23 पद।

महत्वपूर्ण तिथियों
आरबीआई ग्रेड बी फेज- 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड- 20 मार्च, 2021
आरबीआई ग्रेड एग्जाम परीक्षा की तारीख- 31 मार्च, 2021
आरबीआई ग्रेड एग्जाम- 1 अप्रैल, 2021
 
 प्रेमिका ने दिया छत पर धोखा: आत्महत्या करने छत पर गए प्रेमी युगल, पर हुआ कुछ ऐसा की आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान

प्रेमिका ने दिया छत पर धोखा: आत्महत्या करने छत पर गए प्रेमी युगल, पर हुआ कुछ ऐसा की आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान

इंदौर। गुना से भागकर इंदौर आए प्रेमी युगल को तलाशते हुए पुलिस भी इंदौर पहुुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों ने साथ मरने की कसम खाई और कूदकर जान देने के लिए छत पर जा चढ़े। प्रेमी तो छत से कूद गया, लेकिन तभी नाबालिग प्रेमिका ने हाथ छुड़ा लिया। युवक की मौत हो गई, जबकि लड़की बच गई। घटना गत दिवस मूसाखेड़ी क्षेत्र की है। गुना से 300 किमी दूर भागकर इंदौर में दोनों अपनी जिंदगी साथ जीने आए थे। इस पर नाबालिग लड़की के घर वालों ने प्रेमी मोनू पुत्र रामदीन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया था। दो दिन से गुना पुलिस इंदौर पुलिस की मदद से तलाश कर रही थी। गत दिवस पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी के पालदा में एक मकान में रह रहे हैं। मौके पर पहुुंची पुलिस को देखकर मोनू युवती के साथ छत पर चढ़ गया। दोनों ने कसम खाई कि अगरएक साथ नहीं रह सकते तो जान तो दे ही सकते हैं। इसके बाद मोनू ने छत से छलांग लगा दी, नाबालिग पीछे हट गई। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि इस घटना में मोनू की मौत हो गई। लड़की नाबालिग है, उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
कोरोना अपडेट : एक्टिव मरीजो की संख्या 8 हजार से ज्यादा, कुल संक्रमित 1 हजार आज सर्वाधिक मिले दुर्ग जिले से, देखे सभी आकड़े

कोरोना अपडेट : एक्टिव मरीजो की संख्या 8 हजार से ज्यादा, कुल संक्रमित 1 हजार आज सर्वाधिक मिले दुर्ग जिले से, देखे सभी आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1000 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 345 मरीज, रायपुर से 321, राजनांदगांव से 28, बालोद से 8, बेमेतरा से 14, कबीरधाम से 3, धमतरी से 23, बलौदा बाजार से 16, महासमुंद से 17, गरियाबंद से 8, बिलासपुर से 93, रायगढ़ से 16, कोरबा से 13, जांजगीर-चांपा से 2, मुंगेली से 1, जीपीएम से 7, सरगुजा से 23, कोरिया से 19, सूरजपुर से 4, बलरामपुर से 1, जशपुर से 19, बस्तर से 8, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 1, कांकेर से 4, नारायणपुर से 1, बीजापुर से , अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 208 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 8442 है |  

बड़ा फैसला: अलग से जारी होगी शादी, होली और अन्य सार्वजानिक आयोजनों को लेकर गाइडलाइन, विभागों को दिए निर्देश, लॉकडाउन को लेकर कही ये बड़ी बात

बड़ा फैसला: अलग से जारी होगी शादी, होली और अन्य सार्वजानिक आयोजनों को लेकर गाइडलाइन, विभागों को दिए निर्देश, लॉकडाउन को लेकर कही ये बड़ी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश में कोरोना टीकाकरण और कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बचाव के सभी उपायों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जगह मास्क के उपयोग और शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने कहा।
क्या कहा मुख्यमंत्री ने
मुख्यमंत्री ने इसी महीने आने वाले होली पर्व के साथ ही शादी, अंत्येष्टि और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गृह, स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पर्यटन और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड संक्रमितों की पहचान के लिए रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने कहा। उन्होंने संक्रमितों के इलाज के लिए सभी कोविड अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटरों में आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों के साथ ही अन्य सभी सेवाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था रखने कहा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के को-मोरबिडिटी वालों के टीकाकरण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
ये मंत्रीगण रहे मौजूद
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। वहीं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल मुख्यमंत्री निवास में बैठक में शामिल हुए। विधायकद्वय शिशुपाल शोरी और शकुन्तला साहू भी बैठक में मौजूद थीं।
ये अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लई, गृह विभाग और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला भी उपस्थित थीं।
 

बड़ा फैसला: छतीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी बंद करने का लिया निर्णय

बड़ा फैसला: छतीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी बंद करने का लिया निर्णय

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश में कोरोना टीकाकरण और कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. इस बैठक के बाद मंत्री चौबे ने अपने बयान में स्पष्ट कर दिया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। सभी परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी।

हालांकि ये आदेश 10-12 वीं की परीक्षा के लिए लागू नहीं होगा. वहीं प्रदेश में अब लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगेगा या नहीं इसको लेकर भी विचार किया जा रहा है. ये बैठक अब खत्म हो गई है.
आपको बता दे इस उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल तथा विधायक शिशुपाल शोरी और सुश्री शकुन्तला साहू मौजूद हैं.

Antilia Case: महाराष्ट्र एटीएस ने मनसुख हिरेन हत्या मामले में आरोपी पुलिस वाले समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Antilia Case: महाराष्ट्र एटीएस ने मनसुख हिरेन हत्या मामले में आरोपी पुलिस वाले समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई, महाराष्ट्र एटीएस ने मनसुख हिरेन हत्या मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मनसुख हिरेन हत्या मामले को सुलझा लिया है. महाराष्ट्र एटीएस ने दावा किया है कि गिरफ्तार किए गए दो लोगों का हाथ मनसुख की हत्या के पीछे था. गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी पुलिस वाला और दूसरा बुकी है. दोनों ही आरोपियों को आज 3 बजे ठाणे के होलीडी कोर्ट में प्रोड्यूस किया जाएगा.


कल ही एंटीलिया केस में बरामद काली एसयूवी के मालिक मनसुख हिरेन की मौत की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई. इस संबंध में कल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया था. मनसुख हिरेन की मौत के मामले की जांच पहले एटीएस द्वारा की जा रही थी और इसकी निगरानी मुख्य अतिरिक्त महानिदेशक जय जीत सिंह और उप महानिरीक्षक शिवदीप लांडे कर रहे थे. मनसुख हिरेन की डेड बॉडी गायब होने के एक दिन बाद 5 मार्च को मिली थी और हिरेन का शव ठाणे में एक क्रीक में पाया गया था.

 

कोरोना अपडेट : प्रदेश में बेकाबु हुई कोरोना की रफ़्तार, संक्रमित 12 सौ से ज्यादा, देखे सभी जिलों के आकडे

कोरोना अपडेट : प्रदेश में बेकाबु हुई कोरोना की रफ़्तार, संक्रमित 12 सौ से ज्यादा, देखे सभी जिलों के आकडे

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1273 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 426 मरीज, दुर्ग से 391, राजनांदगांव से 71, बालोद से 14, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से 6, धमतरी से 19, बलौदा बाजार से 20, महासमुंद से 25, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 50, रायगढ़ से 23, कोरबा से 16, जांजगीर-चांपा से 11, मुंगेली से 12, जीपीएम से 6, सरगुजा से 49, कोरिया से 26, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से 2, जशपुर से 25, बस्तर से 13, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा से 0, कांकेर से 13, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 287 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7693 है |  

BIG BREAKING : आदित्य ठाकरे हुए कोरोना पॉज़िटिव, संपर्क में आने वालों को दी टेस्ट कराने की सलाह

BIG BREAKING : आदित्य ठाकरे हुए कोरोना पॉज़िटिव, संपर्क में आने वालों को दी टेस्ट कराने की सलाह

मुंबई, शिनसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्विटर खुद इस बात की जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वो अपना कोरोना टेस्ट करवा लें.


आदित्य ठाकरे ने संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "कोरोना वायरस के हल्के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है. मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मैं टेस्ट कराने का आग्रह करता हूं."
 

 रसायन फैक्ट्री में विस्फोटों: चार कर्मचारियों की मौत, एक जख्मी

रसायन फैक्ट्री में विस्फोटों: चार कर्मचारियों की मौत, एक जख्मी

मुंबई। महाराष्ट्र में रत्नागिरि जिले के खेड़ तालुक में शनिवार सुबह एक रसायन फैक्ट्री में दो विस्फोटों में चार कर्मचारियों की मौत हो गई और उनका एक सहकर्मी घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि दमकल और पुलिस कर्मियों ने करीब 40 अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाला।

रत्नागिरी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ``आज सुबह करीब नौ बजे रसायन फैक्ट्री की एक ईकाई में दो बड़े विस्फोट हुए। हादसे में घायल कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य कर्मचारी को गंभीर चोटें आयी हैं और उसका इलाज चल रहा है।``

उन्होंने बताया कि विस्फोटों के बाद आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार फैक्ट्री में एक बॉयलर अत्यधिक गर्म होने के कारण फट गया। बहरहाल घटना की सटीक वजह का पता लगाया जा रहा है।