भोपाल: मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में 21 मार्च (रविवार) को इंदौर, भोपाल और जबलपुर में एक दिन का लॉकडाउन लगाए जाने का फैसला लिया है.
आदेश के मुताबिक, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में 31 मार्च से स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर, भोपाल और जबलपुर में शनिवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा. लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग चलते रहेंगे.
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1097 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 382 मरीज, दुर्ग से 320, राजनांदगांव से 48, बालोद से 9, बेमेतरा से 25, कबीरधाम से 7, धमतरी से 23, बलौदा बाजार से 22, महासमुंद से 19, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 51, रायगढ़ से 13, कोरबा से 28, जांजगीर-चांपा से 2, मुंगेली से 7, जीपीएम से 13, सरगुजा से 44, कोरिया से 10, सूरजपुर से 13, बलरामपुर से 4, जशपुर से 34, बस्तर से 3, कोंडागांव से 3, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 8, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 3, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 333 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6753 है |
आज 1,097 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 333 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/TNp3W1SbHw
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 19, 2021
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1066 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 310 मरीज, दुर्ग से 281, राजनांदगांव से 59, बालोद से 8, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से 7, धमतरी से 33, बलौदा बाजार से 8, महासमुंद से 22, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 77, रायगढ़ से 10, कोरबा से 17, जांजगीर-चांपा से 31, मुंगेली से 6, जीपीएम से 0, सरगुजा से 60, कोरिया से 37, सूरजपुर से 30, बलरामपुर से 15, जशपुर से 19, बस्तर से 8, कोंडागांव से 4, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 0, कांकेर से 3, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 286 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6025 है |
1066 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 286 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,10,838 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/ZSthp050Fe
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 18, 2021
14 वर्ष की किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपित और उसकी मां ने किशोरी के साथ किया जबरन शादी का ढोंग
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 887 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 287 मरीज, दुर्ग से 243, राजनांदगांव से 46, बालोद से 10, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 4, धमतरी से 17, बलौदा बाजार से 17, महासमुंद से 21, गरियाबंद से 8, बिलासपुर से 58, रायगढ़ से 18, कोरबा से 3, जांजगीर-चांपा से 16, मुंगेली से 2, जीपीएम से 0, सरगुजा से 36, कोरिया से 25, सूरजपुर से 10, बलरामपुर से 3, जशपुर से 20, बस्तर से 9, कोंडागांव से 2, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 0, कांकेर से 6, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 211 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5299 है |
आज 887 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 211 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 5,299 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/iGGVda2geB
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 17, 2021
रायपुर, कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बनाए गए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयेजित की गई।
कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सहित कोविड-19 के बढ़ते पॉजिटिव मामले को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे क्षेत्रों जहां कोविड प्रभावित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है, में लगातार विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ऐसे क्षेत्रों में जहां कोविड प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उन्हें जरूरत पडऩे पर कंटेनमेंट जोन घोषित करने की कार्यवाही करें। उन्होंने कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने वाले नागरिकों और मास्क लगाए बिना घूमने वाले नागरिकों के विरूद्व कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने माना हॉस्पिटल, लालपुर हॉस्पिटल और आयुर्वेदिक कॉलेज हॉस्पिटल को कोरोना मरीजों के लिए यथा शीघ्र तैयार कर वहां चिकित्सकों और मेडिकल स्टॉफ कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चिकित्सालयों में आई.सी.यू की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने कहा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आकड़ों के आधार पर बताया कि रायपुर शहर के अमलीडीह, न्यू राजेन्द्व नगर, समता कॉलोनी रामकुन्ड, डंगनिया, डीडी नगर, पचपेड़ी नाका, अवंति विहार, खम्हारडीह, मोवा, टाटीबंध, कटोरा तालाब, हीरापुर तथा रायपुरा जैसे क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ऐसे व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे क्षेत्रों को जरूरत पडऩे पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है।
बैठक में कोरोना पॉजिटिव आए सभी मरीजों के कांटेक्ट सूची तैयार कर ट्रेसिंग कर उनका भी सैंपल लेने पर जोर दिया गया, जिससे उन्हें कोरोना से बचाया जा सकें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए स्वयं सेवी संगठनों की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के नियंत्रण एवं बचाव के लिए मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया भी प्रभावशाली भूमिका निभा सकता है।
कलेक्टर ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाले मार्केट एरिया में टेस्टिंग कराने को कहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर परसदा में चल रहे मैच के सभी प्रवेश द्वारों से दर्शकों को मास्क के बिना प्रवेश नहीं देने के सख्त निर्देश दिए साथ ही यह भी सुनिश्चत करने को कहा कि मैच देख रहे दर्शक मास्क का उपयोग करें। उन्हें कोरोना अनुरूप आचरण की अवेहलना करने वाले नागरिकों एवं दर्शकों के विरूद्व समुचित कार्यवाही करने तथा अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्रों के जोन कमिश्नरो को प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ भीड-भाड़ वाले एरिया को नियमित रूप से सैनिटाइज कराने को कहा। उन्होंने कहा कि इंसीडेंट कमांडर, जोन कमिश्नर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से टीम बनाकर कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार, कोविड 19 के जिला नोडल अधिकारी राजीव पांडे, इंसीडेंट कमांडर, जोन कमिश्नर, पुलिस विभाग के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रामस्वरूप दिल्ली में सांसदों के लिए बने गोमती एपार्टमेंट की दूसरी मंजिल के फ्लैट नंबर 204 में रहते थे। रोजाना जल्दी उठ जाते थे, लेकिन बुधवार को काफी देर तक नहीं उठे तो उनका नौकर उनके कमरे में गया, लेकिन दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो 8 बजे के करीब पुलिस को खबर दी गई।











