नई दिल्ली | प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस का टीका लगवाया है। उन्होंने कोवैक्सीन की पहली डोज ली। वे खुद सुबह-सुबह एम्स अस्पताल पहुंचे और कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने लोगों से कोरोना का टीका लगाने और भारत को कोविड-19 से मुक्त कराने के लिए साथ आने आने की अपील की है। टीका लगवाकर उन्होंने सभी चुनावी राज्यों को संदेश देने की कोशिश की है।
Took my first dose of the COVID-19 vaccine at AIIMS.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2021
Remarkable how our doctors and scientists have worked in quick time to strengthen the global fight against COVID-19.
I appeal to all those who are eligible to take the vaccine. Together, let us make India COVID-19 free! pic.twitter.com/5z5cvAoMrv
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह-सुबह एम्स अस्पताल पहुंचे अस्पताल जाने के लिए उन्होंने कोई तय रूट फॉलो नहीं किया जिससे लोगों को उनके काफिले के कारण किसी तरह की परेशानी न हो। उन्हें पुडुचेरी की नर्स पी निवेदा ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान प्रधानमंत्री के पीछे केरल की नर्स खड़ी थी। उन्होंने गले में असम का गमछा डाला हुआ था तो उनकी वेशभूषा पश्चिम बंगाल की थी।
प्रधानमंत्री ने लोगों से की ये अपील
वैक्सीन लगवाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, `मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली, यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है। मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो वैक्सीन लेने के योग्य हैं, साथ आएं, हम मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएंगे।`
विपक्ष के सवालों का दिया जवाब
विपक्ष ने भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को आपात मंजूरी दिए जाने पर सवाल खड़े किए थे। विपक्ष का कहना था कि कोवैक्सीन को फेज-3 के ट्रायल के बिना ही आपात मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इसका टीका लगवाने को कहा था जिससे इसकी सुरक्षा को लेकर भ्रम दूर हों। इसके अलावा जब मांग उठी थी कि सांसदों-विधायकों को पहले टीका लगाया जाए तो प्रधानमंत्री मोदी ने दो टूक कहा था कि कोई कतार न तोड़े। वहीं आज बारी आने पर उन्होंने सबसे पहले टीका लगवाया, वो भी भारत बायोटेक का जिसकी विश्वसनीयता पर खड़े संकट को उन्होंने दूर करने का प्रयास किया है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने की तारीफ
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना टीका लगाने की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, `यह सुनकर अच्छा लगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोवैक्सीन लगवाई है। इससे वैक्सीन को लेकर फैले संदेह को दूर करने में मदद मिलेगी और जिन लोगों में इसे लेकर हिचकिचाहट है अब वो उनके दिमाग से निकल जाएगी। अधिक लोगों का टीकाकरण करने का महत्वपूर्ण चरण आज से शुरू हुआ है। मैं भारत के सुरक्षित रहने के लिए प्रार्थना करती हूं।`
गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को दिखाना होगा प्रमाणपत्र
भारत सरकार ने शनिवार को बीमारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें हृदय प्रत्यारोपण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, किडनी की बीमारी, किडनी फेल के मरीज, जिन मरीजों का डायलिसिस चल रहा है, लिवर सिरोसिस, श्वास संबंधी रोगी, लिम्फोमा कैंसर पीड़ित, प्लास्टिक एनिमिया, थैलेसीमिया, एचआईवी, मस्कुलर डिस्ट्राफी और एसिड अटैक के गंभीर मरीजों को शामिल किया गया है। इन बीमारियों से पीड़ित 45 से 60 साल मरीज मेडिकल सर्टिफिकेट सर्टिफिकेट दिखाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 141 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 59 मरीज, दुर्ग से 26, राजनांदगांव से 1, बालोद से 1, बेमेतरा से 2, कबीरधाम से 0, धमतरी से 1, बलौदा बाजार से 0, महासमुंद से 1, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 19, रायगढ़ से 13, कोरबा से 0, जांजगीर-चांपा से 0, मुंगेली से 1, जीपीएम से 1, सरगुजा से 0, कोरिया से 1, सूरजपुर से 3, बलरामपुर से 0, जशपुर से 8, बस्तर से 0, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 0, कांकेर से 1, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 130 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2774 है |
141 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 130 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,05,951 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/QBJoXegWDw
— Health Department CG (@HealthCgGov) February 28, 2021
नई दिल्ली | भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,64,511 हो गई है। देश में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या अब देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.48 प्रतिशत है।
मंडी | हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है | खबर मिली है मंडी जिले में एक अनियंत्रित कार 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है | जानकारी के अनुसार इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए | वहीं, पिता- पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई है |
पढ़ें : BIG BREAKING CG: कांग्रेस के इस जिला सचिव ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप
सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है | साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले जांच शुरू कर दी गई है |
जानकारी के मुताबिक, मंडी- बजौरा सड़क पर मरोगी के पास आज सुबह यह हादसा हुआ है | कहा जा रहा है कि पिता-पुत्र सहित तीन लोग मंडी से कुल्लू की तरफ जा रहे थे | इसी दौरान हादसा हो गया और इसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई | तीनों दिल्ली के रहने वाले थे |
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है | पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपे दिया जाएगा | डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है | उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच करने में पुलिस जुट गई है | डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है |
भोपाल | राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना अंतर्गत आंनद नगर में एक कंप्यूटर कोचिंग संचालक ने 24 वर्षीय बीकॉम की छात्रा को कमरे में बंद कर अश्लील हरकत की। पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की। जब पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपित ने ने उसके साथ मारपीट भी की। जब पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपित ने उसे कोचिंग से बाहर निकलने दिया।
पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पिपलानी थाने की एसआइ सुरेखा आरमा के अनुसार छात्रा पिपलानी में रहती है। वह लॉकडाउन के पहले पिपलानी के आनंद नगर में कंप्यूटर कोचिंग के लिए जाती थी। कंप्यूटर कोचिंग को सिद्धार्थ लेकसिटी निवासी 37 वर्षीय योगेश खरे संचालत करता है।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के इस इलाके में स्नैचिंग के दौरान हुई महिला की हत्या, देखें VIDEO
आरोपित ने छात्रा के साथ लॉकडाउन में ही अश्लील हरकत करना शुरू कर दी थी, जिसके बाद से छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया था, इसके बाद भी आरोपित योगेश खरे ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया था। वह छात्रा को फोन पर उससे अश्लील बातें किया करता था। छात्रा ने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया था, उसके बाद भी आरोपित नंबर बदल-बदलकर उसे परेशान कर रहा था। गत दिवस आरोपित ने छात्रा की सहेली के माध्यम से उसे मिलने बुलाया था छात्रा मजबूर होकर मिलने पहुंची थी।
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में स्नैचिंग के दौरान हत्या का मामला सामने आया है | खबर मिली है कि यह घटना राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बीते शनिवार की रात करीब 9 बजे की है | जब सिमरन कौर नाम की महिला अपने दो साल के मासूम बच्ची को लेकर पैदल जा रही थी | उसी दौरान कुछ दूरी से पीछा करता हुआ एक बदमाश आता है और महिला को सुनसान सड़क पर अकेले देख उस महिला के गले से गोल्ड चेन लूटने की कोशिश करता है, लेकिन महिला के द्वारा उसका विरोध किया जाता है |
दिल्ली के आदर्श नगर में स्नैचिंग का विरोध करने पर गोद मे बच्चा लेकर जा रही महिला के गर्दन पर बदमाश ने दो बार चाकू से किया वार, अस्पताल में महिला की मौत। दिल्ली में आए दिन होती है स्नैचिंग की वारदात, इस वारदात ने फिर उठाए पुलिस पैट्रोलिंग पर सवाल। @indiatvnews @DelhiPolice pic.twitter.com/gsrlIr18la
— Abhay parashar (@abhayparashar) February 28, 2021
मिली जानकारी के अनुसार महिला के विरोध करने के बाद उस बदमाश ने अपने पैकेट से धारदार चाकू निकाला और उस महिला पर ताबड़तोड़ दो बार चाकू से वार कर चेन लूटने की कोशिश की | चाकू से हमले के बाद महिला घायल होकर अपनी जान बचाने के लिए दो साल की बेटी को लेकर भागी, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद धीरे-धीरे उसकी आंखें बंद होने लगी | क्योंकि उस बदमाश ने चाकू से महिला की गर्दन पर ही हमला कर दिया था | इससे काफी खून निकलने लगा | स्थानीय लोगों ने घायल महिला सिमरन कौर को फोर्टिस अस्पताल शालीमार बाग पहुंचाया | जहां पर कुछ ही देर के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है |
पंजाब की रहने वाली थी मृतका
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 25 साल की मृतक महिला सिमरन कौर पंजाब के पटियाला में रहने वाली थी | करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी | दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सिमरन कौर की मां -पिता रहते हैं | पिछले कुछ दिनों पहले वो अपनी दो साल की मासूम बेटी के साथ वो दिल्ली अपनी मायके आई हुई थी | शनिवार को रात में सिमरन घर के पास से अपनी मां और 2 साल को बेटी को गोद मे लेकर स्थानीय बाजार में सामान खरीदने गयी थी |
सीसीटीवी में दिख रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि चाकू लगने के बावजूद सिमरन ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी | मौके पर पहुंची नॉर्थ वेस्ट जिला की डीसीपी उषा रंगनानी, डीसीपी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा और ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है, जिसमे आरोपी का चेहरा और उसका बेखौफ अंदाज़ साफ नजर आ रहा है | आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है | इसके लिए 10 टीमों का गठन भी किया गया है |
पुणे | महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि कोरोना के बढ़ते केस की वजह से पुणे शहर में 14 मार्च तक स्कूल, कॉलेज, निजी कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया है | शहर में सार्वजनिक आन्दोलन पर भी रोक लगाई गई है | जानकारी के अनुसार आज पुणे शहर के मेयर मुरलीधर मोहोल ने कॉलेज, स्कूल और निजी कोचिंग संस्थाओं को 14 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है | कोरोना के बढ़ते केस को देखते यह फैसला लिया गया है |
Schools, colleges, pvt coaching classes here to remain closed till 14th Mar, due to the rise in COVID19 cases. No public movement expect essential services allowed between 11pm to 6am. Restrictions imposed in Pune city earlier extended till 14 Mar: Pune Mayor Murlidhar Mohol pic.twitter.com/ZFPcDRolVx
— ANI (@ANI) February 28, 2021
नईदिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महीने के आखिरी रविवार को अपने रेडियो प्रोग्राम `मन की बात` कार्यक्रम को संबोधित किया। यह मन की बात की 74वीं कड़ी थी । प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन के शुरू में पानी बचाने के महत्व के बारे में बताया। पीएम ने कहा, कल माघ पूर्णिमा का पर्व था। माघ महीना विशेष रूप से नदियों, सरोवरों और जलस्रोत्रों से जुड़ा हुआ माना जाता है। माघ महीने में किसी भी पवित्र जलाशय में स्नान को पवित्र माना जाता है। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में पानी बचाने के अभियान में जुटे लोगों के बारे में बताया। पीएम ने अपील की कि गर्मी में पानी का संकट न आए, इसके लिए अभी से पानी बचाया जाना चाहिए। उन्होंने जल स्रोतों की सफाई की अपील भी की। संत रविदास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं संत रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से जुड़ा हुआ हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को कोई भी काम करने के लिये, खुद को, पुराने तौर तरीकों में बांधना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल सीखने के लिए बहुत प्रयास नहीं कर पाया। मैं तमिल नहीं सीख पाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये एक सुंदर भाषा है।
जानिए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें-
इस बार हरिद्वार में कुंभ भी हो रहा है। जल हमारे लिए जीवन भी है, आस्था भी है और विकास की धारा भी है। पानी एक तरह से पारस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। कहा जाता है पारस के स्पर्श से लोहा, सोने में परिवर्तित हो जाता है। वैसे ही पानी का स्पर्श जीवन के लिए जरूरी है।
मेरे प्यारे देशवासियो, जब भी माघ महीने और इसके आध्यात्मिक सामाजिक महत्त्व की चर्चा होती है तो ये चर्चा एक नाम के बिना पूरी नहीं होती। ये नाम है संत रविदास का। माघ पूर्णिमा के दिन ही संत रविदास की जयंती भी होती है।
संत रविदास कहते थें- करम बंधन में बन्ध रहियो, फल की ना तज्जियो आस। कर्म मानुष का धम्र है, सत् भाखै रविदास।। अर्थात हमें निरंतर अपना कर्म करते रहना चाहिए, फिर फल तो मिलेगा ही मिलेगा, कर्म से सिद्धि तो होती ही होती है।
संत रविदास ने समाज में व्याप्त विकृतियों पर हमेशा खुलकर अपनी बात कही। उन्होंने इन विकृतियों को समाज के सामने रखा। उसे सुधारने की राह दिखाई। तभी तो मीरा ने कहा था- `गुरु मिलिया रैदास, दीन्हीं ज्ञान की गुटकी।`
हम अपने सपनों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहें, ये बिलकुल ठीक नहीं है। जो जैसा है वो वैसा चलता रहे, रविदास कभी भी इसके पक्ष में नहीं थे। आज हम देखते हैं कि देश का युवा भी इस सोच के पक्ष में बिलकुल नहीं है।
आज ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भी है। आज का दिन भारत के महान वैज्ञानिक, डॉक्टर सी.वी. रमन द्वारा की गई ‘Raman Effect’ खोज को समर्पित है। केरल से योगेश्वरन ने नमो एप पर लिखा है कि रमन इफ़ेक्ट की खोज ने पूरी विज्ञान की दिशा को बदल दिया था।
जब हम विज्ञान की बात करते हैं तो कई बार इसे लोग फिजिक्स-केमिस्ट्री या फिर लैब्स तक ही सीमित कर देते हैं, लेकिन विज्ञान का विस्तार इससे कहीं ज्यादा है और ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ में विज्ञान की शक्ति का बहुत योगदान है।
हैदराबाद के चिंतला वेंकट रेड्डी के एक डॉक्टर मित्र ने उन्हें एक बार विटामिन-डी की कमी होने वाली बीमारीयां और इसके खतरे के बारे में बताया। रेड्डी किसान हैं, उन्होंने मेहनत की और गेहूं-चावल की ऐसी प्रजातियां विकसित की जो खास तौर पर विटामिन-डी से युक्त है। जब आसमान में हम अपने देश में बने लड़ाकू विमान तेजस को कलाबाजिंयां खाते देखते हैं, तब भारत में बने टैंक, मिसाइलें हमारा गौरव बढ़ाते हैं। जब हम दर्जनों देशों तक मेड इन इंडिया वैक्सीन को पहुंचाते हुए देखते हैं तो हमारा माथा और ऊंचा हो जाता है।
गुजरात के पाटन जिले में कामराज भाई चौधरी ने घर में ही सहजन के अच्छे बीज विकसित किए हैं। सहजन को कुछ लोग सर्गवा बोलते हैं, इसे मोंगिया या ड्रम स्टिक भी कहते हैं।
कोलकाता के रंजन ने अपने पत्र में बहुत ही दिलचस्प और बुनियादी सवाल पूछा है और साथ ही, बेहतरीन तरीके से उसका जवाब भी देने की कोशिश की है। आत्म निर्भर भारत की पहली शर्त होती है- अपने देश की चीजों पर गर्व होना, अपने देश के लोगों द्वारा बनाई वस्तुओं पर गर्व होना। जब प्रत्येक देशवासी गर्व करता है, प्रत्येक देशवासी जुड़ता है, तो आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक आर्थिक अभियान न रहकर एक राष्ट्रीय भावना बन जाता है।
आप हमारे मंदिरों को देखेंगे तो पाएंगे कि हर मंदिर के पास तालाब होता है। हजो में हयाग्रीव मधेब मंदिर, सोनितपुर के नागशंकर मंदिर और गुवाहाटी में उग्रतारा मंदिर के पास इस प्रकार के तालाब हैं। इनका उपयोग विलुप्त होते कछुओं की प्रजातियों को बचाने के लिए किया जा रहा है।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कुछ समय से वार्षिक जलीयपक्षी सर्वेक्षण करती आ रही है। इस सर्वेक्षण से जल पक्षियों की संख्या का पता चलता है और उनके पसंदीदा रहवास की जानकारी मिलती है।
श्रीहरिकोट । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज एक और नया इतिहास रच दिया है। इसरो ने आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इस साल का पहला रॉकेट अंतरिक्ष में रवाना किया। पीएसएलवी-सी51 (PSLV-C51)पी एसएलवी का 53वां मिशन है। इस मिशन में ब्राजील के एक मुख्य सैटेलाइट एमैजोनिया के अलावा 18 अन्य सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे गए। प्रक्षेपित किए जाने वाले उपग्रहों में चेन्नै की स्पेस किड्ज़ इंडिया (SKI) का सतीश धवन SAT (SD SAT) शामिल है। इसके शीर्ष पैनल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी गई है। SKI भगवदगीता को SD कार्ड में भेजा गया है। एसकेआई ने कहा, `यह उनकी (प्रधानमंत्री की) आत्मानिर्भर पहल और अंतरिक्ष निजीकरण के लिए एकजुटता और आभार व्यक्त करने के लिए है।`
इसरो के मुताबिक, इस रॉकेट को चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया है। इसकी उल्टी गिनती शनिवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो गई थी। पीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) सी51/अमेजोनिया-1 इसरो की वाणिज्य इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) का पहला समर्पित वाणिज्यिक मिशन है।
अमेजोनिया-1 के बारे में बयान में बताया गया है कि यह उपग्रह अमेजन क्षेत्र में वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील के लिए विविध कृषि के विश्लेषण के लिए उपयोगकर्ताओं को दूरस्थ संवेदी आंकड़े मुहैया कराएगा तथा मौजूदा ढांचे को और मजबूत बनाएगा।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 240 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 68 मरीज, दुर्ग से 52, राजनांदगांव से 4, बालोद से 0, बेमेतरा से 1, कबीरधाम से 0, धमतरी से 1, बलौदा बाजार से 16, महासमुंद से 3, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 34, रायगढ़ से 10, कोरबा से 4, जांजगीर-चांपा से 5, मुंगेली से 0, जीपीएम से 0, सरगुजा से 7, कोरिया से 5, सूरजपुर से 6, बलरामपुर से 0, जशपुर से 5, बस्तर से 4, कोंडागांव से 2, दंतेवाड़ा से 5, सुकमा से 0, कांकेर से 4, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 174 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2767 है |

नई दिल्ली | केंद्र जल्द ही छत्तीसगढ़ राज्य को 4,800 करोड़ रुपये की खाद्य सब्सिडी जारी करेगा। उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज एक बैठक में यह जानकारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को दी।
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि 1 मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की तैयारियों के बीच केंद्र सरकार ने अस्पतालों की लिस्ट जारी कर दी है |
कोविड वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए बड़ी संख्या में प्राइवेट अस्पतालों को इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है | आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल में शामिल किए गए तकरीबन 10 हजार प्राइवेट अस्पतालों और 600 सीजीएचएस अस्पतालों को सेंटर बनाया गया है | इसके अलावा राज्य चाहें तो अपने यहां की हेल्थ स्कीम के मुताबिक अन्य प्राइवेट अस्पतालों को भी जोड़ सकते हैं |
वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों तथा किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को 1 मार्च से कोरोना वायरस रोधी टीका सरकारी केंद्रों पर नि:शुल्क लगाया जायेगा | वहीं, निजी क्लिनिकों एवं केंद्रों पर उन्हें इसके लिए शुल्क देना पड़ेगा |
मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसा केस दर्ज किया है, जिससे आई चौंक जायेंगे | मिली जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम ब्रांच में केस दर्ज हुई है कि कुछ लड़के जो की फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसमें वे अश्लील वीडियो अपलोड करते हैं।
ये लोग कुछ लड़कियों को प्रैंक करने के लिए बुलाते हैं। मुंबई के सार्वजनिक जगहों पर 5-10 मिनट के इस वीडियो की शूटिंग की जाती है और उसके बाद उन्हें यूट्यूब और सोशल मीडिया में अपलोड किया जाता है।
पढ़ें : शादी का झांसा देकर नर्स के साथ दुष्कर्म, एफआइआर दर्ज
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये लोग प्रैंक के दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से टच करते है, इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके 17 यूट्यूब चैनल और कुछ फेसबुक पेज थे जो बंद करने के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने लिखा है। अनुमान है कि इन चैनल ऑपरेटर्स को इससे कम से कम 2 करोड़ की आमदनी हुई है।
मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ने एक केस दर्ज किया है जिसमें कुछ लड़के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल चलाते हैं जिसमें वे अश्लील वीडियो अपलोड करते हैं। ये कुछ लड़कियों को प्रैंक करने के लिए बुलाते हैं। मुंबई के सार्वजनिक जगहों पर 5-10 मिनट के इस वीडियो की शूटिंग की जाती है: मुंबई पुलिस pic.twitter.com/SRN3cUmegW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने शनिवार की सुबह पश्चिम दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर पर ड्यूटी के दौरान पीसीआर वैन में अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित रूप से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। एएसआई तेज पाल (55) पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में तैनात थे। वह गाजियाबाद के राजनगर में रहते थे। पुलिस को घटना के बारे में सुबह करीब सात बजे सूचना मिली और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एएसआई ने कथित रूप से अपने सीने में गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि पीसीआर वैन के ड्राइवर एएसआई को एबीजी अस्पताल ले गये जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अपराध शाखा की टीम ने पीसीआर वैन का मुआयना किया। मामले की जांच जारी है।
सावधान रहें, साइबर अपराधी कोविड-19 का हवाला देकर चमत्कारी इलाज, हर्बल उपचार, टीके, त्वरित जांच आदि जैसी आकर्षक पेशकश करके ग्राहकों को लुभा सकते हैं। चिकित्सा परामर्श देने एवं तत्काल भुगतान करने का आग्रह करने वाले संदिग्ध /अवांछित कॉल, ई-मेल अथवा टैक्स्ट का जबाव न दें।
— Cyber Dost (@Cyberdost) February 25, 2021















