BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : हिस्ट्रीशीटर यासीन अली को राजधानी पुलिस ने चरस के साथ धरदबोचा, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : हिस्ट्रीशीटर यासीन अली को राजधानी पुलिस ने चरस के साथ धरदबोचा, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर राजधानी रायपुर ने निगरानी बदमाश व हिस्ट्रीशीटर यासीन अली को पुलिस ने गांजा व चरस के साथ गिरफ़्तार किया है।

मामला पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विज्ञान भवन गेट के नज़दीक का है, जहां पुलिस ने आरोपी यासीन अली (उम्र 34) के पास से प्लास्टिक की बोरी में करीब 335 ग्राम चरस सहित 5 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी सहित धारा 21 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : देर रात्रि राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय की दीवार में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवक जख्मी


आपको बता दें कि 31 अगस्त 2019 को बदमाश यासीन को गिफ्तार करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया था।इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए यासीन को छुड़वा लिया। मौका देख यासीन वहां से फरार हो गया।

इसके बाद 24 महिलाओं को गिरफ़्तार कर बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था। सैकड़ों पुलिस टीमो को फरार यासीन के पीछे लगाया गया था, जिसके बाद पंडरी के बस स्टैंड से पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर यासीन को गिरफ्तार कर लिया था।

BIG BREAKING : देर रात्रि राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय की दीवार में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवक जख्मी

BIG BREAKING : देर रात्रि राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय की दीवार में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवक जख्मी

रायपुरराजधानी के खम्हारडीह थाना इलाके में सोमवार रात एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) की दीवार में जा घुसी। घटना के दौरान कार में तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों को चोटें आई हैं। वहीं कार के सामने वाले हिस्से के भी परखच्चे उड़ गए।

इसके अवाला कांग्रेस मुख्यालय के बाहर दुकान लगाने वालों को भी छुटपुट नुकसान हुआ है। दुकानों को ठोकर मारते हुए कार दिवार में जा घुसी। इसकी सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।


बता दें कि शंकर नगर के इस इलाके में शाम के वक्त काफी भीड़ देखने को मिलती है। खास तौर पर शाम को लोग दोस्तों और परिवार के साथ लुत्फ उठाने निकलते हैं। जिन दुकानों को नुकसान पहुंचा है वहां लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। गनीमत रही की देर रात की घटना होने के चलते दुकान बंद थी। अन्यथा हादसा काफी बड़ा हो सकता था।

 

रिक्त पदों की भर्ती के लिए दावा-आपत्ति 12 तक

रिक्त पदों की भर्ती के लिए दावा-आपत्ति 12 तक

 जगदलपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिला बस्तर जगदलपुर के अधिनस्थ जिला, जनपद पंचायतों में विभिन्न पदों के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए 12 जनवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्रों की प्रारंभिक जांच उपरांत दावा-आपत्ति के लिए सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसका अवलोकन जिला जनपद पंचायत के सूचना पटल पर एवं जिला कार्यालय के वेब साईट पर भी किया जा सकता है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार दस्तावेज शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति, अनुभव, निवास प्रमाण पत्र तथा आवेदक के संबंध में किसी भी पक्ष को कोई आपत्ति हो तो प्रकाशित सूची में कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए आवेदक अथवा कोई भी पक्षकार अपना अभ्यावेदन 12 जनवरी तक कार्यालयीन अवधि में आवश्यक साक्ष्य एवं प्रमाणों के साथ जिला पंचायत कार्यालय के आवश्यक शाखा में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

खेती बचाओ यात्रा: छत्तीसगढ़ से 7 जनवरी को होगा दिल्ली रवाना 1000 किसानों का जत्था- डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर

खेती बचाओ यात्रा: छत्तीसगढ़ से 7 जनवरी को होगा दिल्ली रवाना 1000 किसानों का जत्था- डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर

रायपुर, छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ से जुड़े संगठनों की आवश्यक बैठक मंथन हॉल कचहरी चौक रायपुर में सम्पन्न हुई जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए कॉरपोरेट परस्त व किसान, कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला किसान संघ बालोद के संरक्षक व पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर ने तथा संचालन अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के राज्य सचिव तेजराम विद्रोही ने किया।
किसान आंदोलन की समीक्षा के लिए आधार वक्तव्य कृषक बिरादरी के संयोजक डॉ संकेत ठाकुर ने रखा।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर ने कहा कि हमें चरणबद्ध तरीके से प्रदेश व्यापी खेती बचाओ यात्रा व किसान आंदोलन के स्वरूप को आगे बढ़ाना होगा | बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 4 जनवरी 2021 को केंद्र सरकार के साथ किसानों की होने वाली बैठक के बाद तीनों कानून वापस नहीं लिये जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य गारण्टी कानून नहीं बनाया जाने पर अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति (AIKSCC) व संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के साथ एकजुटता कायम करने छत्तीसगढ़ से 1000 किसानों का जत्था 7 जनवरी को राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगा ।
प्रदेश के किसानों को इन काले कानूनों से अवगत कराने 8 जनवरी से 22 जनवरी 2021 तक "खेती बचाओ" यात्रा प्रदेश के सभी धान खरीदी केन्द्रों में चलाई जाएगी । यह यात्रा 22 सितम्बर 2020 को किसान महासंघ से सम्बद्ध संयुक्त किसान मोर्चा धमतरी से जारी खेती बचाओ आंदोलन का राज्यव्यापी स्वरूप होगा। 23 जनवरी को देशव्यापी किसान आंदोलन के आह्वान पर राजभवन मार्च होगा तथा 24 जनवरी को दूसरा जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा जो 26 जनवरी को दिल्ली के ट्रैक्टर रैली एवं किसानों द्वारा आयोजित परेड में शामिल होगा ।

बैठक में देश व्यापी किसान आंदोलन के संदर्भ में चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की मोदी नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा लाये गए तीनों कानून को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा केवल अच्छा है कहकर प्रचारित किया जा रहा है लेकिन कैसे अच्छा है इस सवाल का जवाब उनके पास नहीं है। लगातार किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिशें जारी है। किसानों की प्रमुख दो ही माँग है कि कॉरपोरेट परस्त व किसान, कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी तीनों कानून वापस लिए जाएं तथा स्वामीमथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य गारण्टी कानून पारित किया जाए।
राज्य में किसानों की धान खरीदी पर हो रही कठिनाइयों पर भी व्यापक चर्चा की गई जिसमें किसान केन्द्र एवं राज्य सरकार के बीच घटिया राजनीति व झगड़ों का शिकार हो रहे हैं। खेती बचाओ यात्रा के दौरान इन कठिनाइयों के विरुद्ध मोर्चा खोल धान खरीदी को सुचारू रूप से जारी रखने राज्य सरकार को बाध्य करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में राजधानी प्रभावित किसान कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष रूपन चन्द्राकर, नदी घाटी मोर्चा के संयोजक गौतम बंद्योपाध्याय, संयुक्त किसान मोर्चा के डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर, आदिवासी भारत महासभा के सौरा यादव, किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुंद से जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, तत्पर के संयोजक एवं पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के उपाध्यक्ष मदन लाल साहू व सदस्य ललित कुमार, आल इंडिया किसान खेत मजदूर संघ से विश्वजीत हारोडे, राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति से पारसनाथ साहू, अखिल भारतीय क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन के राज्य संयोजक टिकेश कुमार, क्रांतिकारी नवजवान भारत सभा के गणपत लाल, खेती बचाओ संघर्ष समिति धमतरी से शत्रुघन लाल साहू, राष्ट्रीय किसान मोर्चा से टिकेश्वर साहू, सतवंत महिलांग, संजय चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चन्द्राकर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बलजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, मनिंदर सिंह खालसा, गुरुदेव सिंह ढिल्लन सहित कृषकगण द्वारिका साहू, प्रवीण चन्द्राकर, गोविंद चन्द्राकर, मूरित राम ठाकुर, नरेन्द्र टण्डन, गजेन्द्र सिंह कोसले, टीकम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
 

इस केंद्र में  बच्चों और महिलाओं को गर्म भोजन देना जल्द सुनिश्चित करें : महिला एवं बाल विकास मंत्री

इस केंद्र में बच्चों और महिलाओं को गर्म भोजन देना जल्द सुनिश्चित करें : महिला एवं बाल विकास मंत्री

 रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास भवन में रायपुर जिला के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर शतप्रतिशत आंगनबाड़ियों में बच्चों और महिलाओं को गर्म भोजन देना जल्द सुनिश्चित करें, जिससे राज्य सरकार का तीन साल में कुपोषण दूर करने का लक्ष्य पूरा हो सके।

श्रीमती भेंड़िया ने रायपुर जिले में कुपोषण की स्थिति तथा उसे दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयास, पूरक पोषण आहार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की स्थापना, विभागीय भवनों की स्थिति, महिला सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान ,बाल संरक्षण योजना तथा विभाग की समस्या मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देंश दिए। इस अवसर पर विभाग की सचिव श्रीमती शहला निगार, संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
श्रीमती भेड़िया ने कहा कि कुपोषण दूर करना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। हमें बच्चों एवं महिलाओं के हित में काम करना तथा उन्हें सुरक्षित रखना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देंशित किया कि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करें। उन्होंने विभागीय सचिव से कहा कि विभाग की कार्ययोजनाओं की प्रगति के संबंध में जिला कलेक्टरों से निरंतर चर्चा करते रहें, ताकि जिला के कलेक्टर फील्ड के अधिकारियों से बेहतर समन्वय बनाकर लक्ष्य पूरा कर सकें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी और महिला बाल विकास अधिकारियों को पंचायत स्तर पर संपर्क कर योजनाओं की हितग्राहियों तक पहुंच  की वस्तुस्थिति का जायजा लेने हेतु भी निर्देंशित किया। उन्होंने कहा कि रेडी टू ईट की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर संबंधित स्व सहायता समूह को आगे काम न दिया जाये।
सचिव श्रीमती निगार ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को अपने मूल उद्देश्य को सर्वोपरी  रखकर काम करना चाहिए। अधिकारी कुपोषण को तकनीकी रूप से अच्छी तरह समझें। विषय को अच्छी तरह समझने से उसके परिणाम भी अच्छे आयेंगे। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने बताया कि रायपुर जिले को कुपोषण मुक्त करने हेतु ’लक्ष्य सुपोषण’ के नाम से अभिनव पहल की गई है। इसकेे तहत अतिगंभीर कुपोषित बच्चों की पोषण पुनर्वास केन्द्रों की तर्ज पर उनके घर पर ही समुचित देखभाल की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिले के अधिकारी कर्मचारी, अशासकीय संस्थाओं, उद्योगों, जनप्रतिनिधियों, चैरिटेबल  संस्थाओं सहित विभिन्न दान दाताओं के द्वारा स्वेच्छा से 80 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग किया गया है। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की मदद से सुपोषण टोकरी के माध्यम से बच्चों को नियमित पोषण आहार प्रदान किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम आये हैं। 02 अक्टूबर 2019 कोे लक्षित 819 अति गंभीर कुपोषित बच्चों में से 659 बच्चों के पोषण स्तर में परिवर्तन हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत जिले के 4 हजार 792 बच्चें कुपोषण मुक्त हुये है तथा 12 हजार 844 महिलाओं के हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार हुआ है। जिले में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के तहत एक लाख 34 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिले में विभिन्न मदों से स्वीकृत 1406 आंगनबाड़ी भवनों में से 1365 भवन निर्माण के कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। विगत 2 वर्षों में जिले के 1470 आंगनबाड़ी केन्द्रों को डबल सिलेंडर गैंस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है, जिससे अब जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र धुंआ रहित हो चुके हेैं। इस पर विभागीय सचिव ने जिला कलेक्टरों से गैंस रिफिलिंग से संबंधित प्रस्ताव मगांने के निर्देंश दिए। रायपुर के लिए सखी सेंटर भवन की मांग पर अधिकारियों ने बताया कि जिले के लिए एक अतिरिक्त सखी सेंटर हेतु प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। इसके साथ ही जिले में मानसिक बीमार महिलाओं के लिए रिम्स में संचालित आश्रय गृह को 50 बिस्तर से बढ़ाकर 100 बिस्तर किये जाने की मांग रखी गई।
 
छत्तीसगढ़ में  इस जिले के गौठानों से मालामाल हो रहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाएं

छत्तीसगढ़ में इस जिले के गौठानों से मालामाल हो रहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाएं

 उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के गौठानों में गौ-सेवा के साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मुर्गी पालन, मछली पालन, बकरी पालन, बत्तख पालन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन जैसे आर्थिक गतिविधियां की जा रही है, जो उनको आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। नरहरपुर विकासखण्ड के श्रीगुहान गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। बारिश के दिनों में सब्जी की खेती से दो महिला स्व-सहायता समूह द्वारा 06 लाख रूपये का सब्जी विक्रय किया गया है। वर्तमान में भी उनके द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। श्रीगुहान के गौठान में जय माॅ तुलसी महिला स्व-सहायता समूह और जय माॅ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा साग-सब्जी की खेती की जा रही है, उनके द्वारा बारिश में करेला, बरबट्टी, भिण्डी, लौकी, टमाटर, धनिया इत्यादि का उत्पादन किया गया, जिससे उन्हें भरपूर लाभ हुआ। जय माॅ तुलसी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सब्जी उत्पादन कर 4 लाख 50 हजार रूपये में विक्रय कर 2 लाख 80 हजार रूपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त किया है। इस समूह के महिलाओं द्वारा गौठान के पास 2 एकड़ भूमि लीज में ली गई है, जिसमें उनके द्वारा सब्जी-भाजी की खेती की जा रही है। इसी प्रकार जय माॅ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने 1 लाख 50 हजार रूपये की सब्जी का विक्रय किया है। उनके द्वारा वर्तमान में भी सब्जी की खेती के लिए तैयारी की जा रही है। श्रीगुहान के गौठान में अन्य महिला स्व-सहायता समूह द्वारा भी आर्थिक गतिविधियां की जा रही है । जय माॅ बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठान में कड़कनाथ मुर्गी का पालन किया जा रहा है, जिससे उत्पादित अंडों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में विक्रय किये जाने की योजना है, मुर्गियों ने अंडा देना भी प्रारंभ कर दिया है। इस समूह की महिलाओं द्वारा मशरूम उत्पादन का कार्य भी किया जा रहा है तथा लगभग 10 हजार रूपये का मशरूम बेचा भी जा चुका है। समूह की महिलाओं द्वारा वर्तमान में 112 बैग मशरूम लगाया गया है। उन्होंने बताया कि उत्पादित मशरूम को स्थानीय बाजार में विक्रय किया जाता है। जय गंगा मैय्या स्व-सहायता समूह द्वारा गौठान से लगे तालाब में मछली पालन कार्य किया जा रहा है, उनके द्वारा तालाब में 10 किलो मछली बीज डाला गया है, जो बढ़कर लगभग पौन किलो हो चुके हैं, मछली के बढ़ने पर विक्रय करने से अच्छी आमदनी होगी। जय भवानी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बत्तख पालन का कार्य किया जा रहा है। गौठान में खरीदे गये गोबर से ज्योति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट बनाने का बीड़ा उठाया है, उनके द्वारा 15 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है तथा वर्तमान में 60 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट विक्रय के लिए उपलब्ध है। इस समूह की महिलाओं द्वारा गौठान में बकरी पालन का कार्य भी किया जा रहा है। सब्जी उत्पादन के लिए गौठान में नर्सरी बेड बनाये गये हैं तथा दो महिला स्व-सहायता समूहों- जय माॅ तुलसी स्व-सहायता समूह और जय माॅ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। गौठान समिति द्वारा पशुधन के लिए नैपियर घास लगाये गये हैं। इस प्रकार श्रीगुहान का गौठान जिले के अन्य गौठानों के लिए उदाहरण साबित हो रहा है।

 
खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत निःशुल्क बनाये जायेंगे ‘ई-कार्ड‘

खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत निःशुल्क बनाये जायेंगे ‘ई-कार्ड‘

कोण्डागांव। जिला कोण्डागांव के समस्त पंजीकृत शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों एवं योजना में पंजीकृत समस्त निजी चिकित्सालयों में ओपीडी तथा आईपीडी में आने वाले सभी  पात्र मरीजों का आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत् पात्रता के अनुसार ‘ई-कार्ड‘ निःशुल्क प्रदाय किया जायेगा। योजनांतर्गत् जिला अस्पताल कोण्डागांव, एमसीएच अस्पताल कोण्डागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोण्डागांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसगांव, केशकाल, माकड़ी, विश्रामपुरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल, धनोरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लंजोड़ा, बड़ेडोंगर, बहिगांव, अडे़गा, बासकोट, बडबत्तर, अनतपुर, सलना, रांधना, चिपावंड, ईरागांव, कोनगुड़, शामपुर, बडेराजपुर, लुभा, बडेकनेरा, दहिंकोंगा, बम्हनी, बुनागाॅव, बयानार, सोनाबाल, के0एन0एच0 अस्पताल, शिवांमृता अस्पताल, एकता अस्पताल कोण्डागांव में ओपीडी तथा आईपीडी में आने वाले समस्त पात्र मरीजों का ई-कार्ड निःशुल्क प्रदाय किया जायेगा। सीएमएचओ डाॅ0 टी.आर. कुॅवर ने हितग्राहियों को  राशनकार्ड एवं आधार कार्ड जाँच कर ई- कार्ड जारी किया जाएगा। 
 
भूपेश सरकार ने बदला अब इस बोर्ड का नाम ...

भूपेश सरकार ने बदला अब इस बोर्ड का नाम ...

 रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्तरीय वैद्य सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की आदिवासी एवं स्थानीय स्वास्थ्य परम्पराओं को सहेजने और पूर्व की भांति प्रचलन में लाने के लिए हर्बल मेडिसिनल बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य औषधि पादप बोर्ड को छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के नाम से पुनर्गठित किया गया है। बोर्ड के गठन से राज्य के आदिवासी समुदाय की पारंपरिक एवं प्रचलित स्वास्थ्य परंपराओं तथा परंपरागत उपचारकर्ताओं के ज्ञान को सहेजने संवर्धित करने का काम तेजी से हो पाएगा। गठन उपरांत बोर्ड कार्यालय का नाम परिवर्तित हो गया है।

  छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि संस्था के कार्यो में वनौषधि के विकास के लिए शोध और अनुसंधान कराना, केन्द्रीय औषधि पादप बोर्ड या राज्य शासन द्वारा वित्त पोषित तथा राज्य के विभिन्न विभागों, संगठनों द्वारा क्रियान्वित, उपार्जन, भण्डारण, प्रसंस्करण एवं विपणन की योजना बनाना, औषधि पौधों की पहचान एवं संसाधनों का सर्वेक्षण, औषधि वनस्पतियों का प्रसंस्करण (कुटीर उद्योग एवं लघु उद्योगों की स्थापना) तथा वनौषधियों के निर्माण तथा उत्पादों के निर्यात एवं विपणन की योजना बनाना, औषधि पौधों की मांग एवं आपूर्ति का आकलन कराना तथा औषधि पौधों के कृषिकरण को प्रोत्साहित करना, प्रदेश की वनौषधि जैव विविधता को सुरक्षित रखने हेतु औषधीय पौधों का संरक्षण, संवर्धन, विनाश विहीन विदोहन, प्रसंस्करण एवं औषधीय पौधों के उपयोग तथा जनजातीय एवं स्थानीय स्वास्थ्य परम्परागत ज्ञान को जन सामान्य में जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करना शामिल है।

  साथ ही औषधि पौधों के विकास के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से सहयोग प्राप्त करना, जनजातीय एवं स्थानीय परंपरागत उपचारकर्ताओं की पहचान करना, क्षमता विकास के कार्य, सर्वेक्षण एवं प्रशिक्षण का आयोजन कर आदिवासी एवं स्थानीय स्वास्थ्य परंपराओं का अभिलेखीकरण, उपचार केन्द्र की स्थापना, संचालन, जनजातीय एवं स्थानीय परंपरागत उपचारकर्ताओं तथा समुदाय के औषधि पौधों के ज्ञान एवं उपयोग को पेटेंट करने एवं पेटेंट उपरांत उत्पादन एवं व्यवसायीकरण के प्रयास, जनजातीय और स्थानीय मानव, पशुओं एवं पादपों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी परंपरा और प्रथाओं के ज्ञान का अभिलेखन कर, उनके बौद्धिक संपदा को लिपिबद्ध का कार्य, जनजातीय एवं स्थानीय परंपरागत उपचारकर्ताओं के उत्थान के लिए नीति एवं योजना बनाना, औषधीय पौधों के वैज्ञानिक उपयोग के आधार पर जनजातीय एवं स्थानीय परंपराओं के द्वारा राज्य में सार्वभौमिक स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए प्रयास, राज्य में सर्वेक्षण द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य एवं आहार परंपराओं जिसमें स्थानीय समुदाय एवं परिस्थितिकीय विशिष्ट घरेलू उपचार, आहार विधियों एवं इनके मौसमी उपयोगिता के आधार पर एटलस तैयार करना, जनजातीय एवं स्थानीय स्वास्थ्य परंपरागत ज्ञान, औषधीय पौधों से संबंधित अन्य अनुषांगिक कार्य शामिल है।

 

 
6 जनवरी को सीएम रहेंगे जीपीएम जिले  के दौरे पर

6 जनवरी को सीएम रहेंगे जीपीएम जिले के दौरे पर

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 जनवरी से बिलासपुर संभाग के दौरे पर हैं वे कल 5 जनवरी को जांजगीर-चांपा जाएंगे जहां वे लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे। 

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री बघेल 5 जनवरी को निर्धारित कार्यकम के अनुसार कोरबा जिले के सतरेंगा से सुबह 10ः30 बजे रवाना होकर से पाली तहसील के ग्राम पोलमी आएंगे। इसके बाद दोपहर 12.10 बजे जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड बलौदा के ग्राम औरईकला पहुचेंगे जहां गौठान का निरीक्षण कर  स्व सहायता समूहों से चर्चा के बाद विकासखंड नवागढ़ के ग्राम सरखों में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करेंगे।
 
 
मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय के हाईस्कूल ग्राउण्ड में 1.15 बजे किसान सम्मेलन में शामिल होंगे और विभिन्न  विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 3.50 बजे दिव्यांग स्कूल एवं लाइब्रेरी के अवलोकन के बाद शाम 4.10 बजे भीमा तालाब के सौंदर्यीकरण का अवलोकन करेंगे। वे शाम 4.45 बजे विभिन्न संगठनों के प्रमुखों, समाज प्रमुखो, जनप्रतिनिधियों, युवा प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। श्री बघेल रात्रि विश्राम जांजगीर-चांपा में करेंगे।
 
 
मुख्यमंत्री 6 जनवरी को सर्किट हाउस जांजगीर-चांपा से सुबह 11 बजे प्रस्थान कर पेण्ड्री पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 12.15 बजे गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत जोगीसार पहुंचेंगे। जहां वे नरवा स्टापडेम का निरीक्षण करेंगे एवं महिला स्व सहायता समूह से मुलाकात करेंगे।
 
 
इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा एक बजे विकासखंड मरवाही के ग्राम दानीकुंडी पहुंचेंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन और विभिन्न योजनाओं में सामग्री और चेक वितरण करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। वे 2.15 बजे दानीकुंडी में विविध सुविधा सह मूल्य संवर्धन केन्द्र का निरीक्षण करेंगे और 3.15 बजे से विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, युवा प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे दानीकुंडी से प्रस्थान कर शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।
 
धान उठाव में देरी, क्षमता से 300 प्रतिशत अधिक धान जाम

धान उठाव में देरी, क्षमता से 300 प्रतिशत अधिक धान जाम

महासमुंद। धान उठाव में देरी की वजह से जिले के 138 खरीदी केंद्रों में 22.82 लाख क्विंटल धान जाम है। इनमें से 92 सोसायटी ऐसे हैं, जहां बफर लिमिट से अधिक धान जाम है। केंद्रों की हालात यह है कि यहां धान खरीदी प्रभावित हो रही है और किसानों से कम मात्रा में धान की खरीदी की जा रही है। केंद्रों में धान रखने के लिए जगह कम होने के कारण समिति प्रबंधन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 10 खरीदी केंद्र तो ऐसे हैं, जहां क्षमता से 300 प्रतिशत अधिक धान जाम है।

READ ALSO:-  बड़ी खबर: मकान की दीवार ढहने से नाती की मौत और दादा की हालत गंभीर 

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि ऐसे केंद्रों से लगातार उठाव का काम जारी है। उठाव में तेजी लाने के लिए मिलर्स के अलावा संग्रहण केंद्रों में भी धान भेजने की शुरुआत जिले में की जा चुकी है। जिला खाद्य अधिकारी नीतिश त्रिवेदी ने बताया कि खरीदी केंद्रों में धान शेष है, लेकिन मिलर्स से लगातार उठाव भी जारी है। यही कारण है कि वर्तमान में जिले के किसी भी केंद्र में खरीदी प्रभावित होने वाली स्थिति नहीं आई है।

दंतेवाड़ा कलेक्टर एनवीएस में प्रवेश दिलाने आदिवासी बच्चो का कर रहे मार्गदर्शन

दंतेवाड़ा कलेक्टर एनवीएस में प्रवेश दिलाने आदिवासी बच्चो का कर रहे मार्गदर्शन

दंतेवाड़ा । कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विकासखण्ड अन्तर्गत संचालित शालाओं के छात्र-छात्राओं को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित कराने निर्देशित किया  है। कोविड-19 के वजह से जहां पूरे देश में अध्यापन और अध्ययन प्रभावित हो गया है। ऐसी स्थिति में कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा  क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाकर लाभांवित करने का प्रयत्न कर रहें है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के गरीब बच्चों को अधिक से अधिक लाभांवित कर नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलाना उन्होंने लक्ष्य रखा है। नवोदय विद्यालय में चयन परीक्षा के लिए पूर्व वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अधिक बच्चों ने पंजीयन कराया है। 
इसके कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर बच्चों के पंजीयन के लिए शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा था। निर्देश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयक से पूर्व वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष काफी अधिक बच्चों को नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा के लिए पंजीयन कराया गया है।
सत्र 2020 में नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वी में प्रवेश के लिए 2 हजार 971 और 9वी के लिए 4 सौ 69 छात्रों ने पंजीयन कराया था। वही इस सत्र 2021 में कुल 4हजार 172 छात्राओं ने पंजीयन कराया है। इसमें कक्षा 6वी के लिए 3 हजार 627 और कक्षा 9वी के लिए 5सौ 45 बच्चों का पंजीयन हुआ है।
 

 

 बड़ी खबर: मकान की दीवार ढहने से नाती की मौत और दादा की हालत गंभीर

बड़ी खबर: मकान की दीवार ढहने से नाती की मौत और दादा की हालत गंभीर

महासमुंद। शनिवार को भंवपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम ललितपुर में मकान की कच्ची दीवार ढहने से दादा और नाती दबकर घायल हो गए। उपचार के दौरान जहां पोते की मौत हो गई वहीं घायल दादा को गंभीर हालत में रायुपर रिफर किया गया है। मामले में सूचना पर सरायपाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर बरतराम रात्रे पिता बुधुराम रात्रे (65) और हरीश रात्रे पिता छबीलाल रात्रे (5) अपने निर्माणाधीन घर के आंगन में धूप सेंक रहे थे। इसी दौरान आंगन मेें मिट्टी से निर्मित दीवार अचानक ढह गई और दादा और नाती दोनों दब गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरायपाली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पोता हरीश रात्रे की मौत हो गई, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद भी दादा बरतराम रात्रे के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होनेे पर उन्हें रायुपर रिफर कर दिया गया। मामले की जानकारी डायल 112 की टीम ने सरायपाली पुलिस को दी। थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि सूचना पर मर्ग कायम कर लिया गया है। चूंकि मामला बसना थाना क्षेत्र का है इसलिए  जांच के लिए बसना थाना को भेजा जाएगा।

गीली थी दीवार-
दीवार के ढहने की वजह ग्रामीणों ने दीवार के गीली होने का बताया है। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी की दीवार थी जो काफी पुरानी थी। शनिवार को अचानक ढह गई।
 रायपुर: वाहन चोरी करने वाला गिरफ्तार, नशे की लत एवं महंगे शौक पूरा करने देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम

रायपुर: वाहन चोरी करने वाला गिरफ्तार, नशे की लत एवं महंगे शौक पूरा करने देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम

रायपुर। नशे की लत एवं अन्य महंगे शौक पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम।

पढ़िए पूरी खबर-
प्रार्थी दीपक यादव ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शद्दाणी दरबार हाउसिंग बोर्ड कलोनी ब्लक नंबर 26 फ्लैट नंबर 412 थाना माना जिला रायपुर का रहने वाला है तथा कोटेक महिन्द्रा बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी दिनांक 23.12.2020 को अपने दोस्त के ज्योति के होण्डा एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एच टी 8358 को लेकर डी एम टावर रावांभाठा स्थित कोटक महेन्द्रा बैंक के सामने खड़ी कर वाहन का लाॅक कर बैंक अंदर काम से चला गया। शाम करीबन 04ः00 बजे प्रार्थी बाहर आकर देखा तो उक्त वाहन वहां पर नहीं थी। कोई अज्ञात चोर उक्त वाहन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 04/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

रायपुर शहर में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। इसी तारतम्य में थाना खमतराई की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि भनपुरी बाजार में एक व्यक्ति सस्ते दाम में एक्टीवा वाहन बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री ये अक्षय कुमार (परि.भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी खमतराई श्री संजय पुढ़ीर के नेतृत्व में थाना खमतराई की टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी किया जाकर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम लक्ष्मण बारले निवासी कबीर नगर का होना बताया। टीम द्वारा व्यक्ति से एक्टीवा वाहन तथा वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा एक्टीवा वाहन को थाना खमतराई क्षेत्र के डी एम टावर रावांभाठा स्थित कोटक महेन्द्रा बैंक के सामने से चोरी करना बताया गया। टीम द्वारा आरोपी लक्ष्मण बारले से चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा रायपुर शहर के अलग- अलग थाना क्षेत्रों से अन्य 09 नग दोपहिया वाहनों को चोरी करना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से 06 नग एक्टिवा, 02 नग प्लेजर, 01 नग मेस्ट्रो एवं 01 नग होण्डा मोटर सायकल कुल 10 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त अन्य 09 नग दोपहिया वाहनों पर पृथक से धारा 41(1$4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी-
लक्ष्मण बारले  पिता गोपाल बारले उम्र 21 वर्ष साकिन हीरापुर सतनामी मोहल्ला कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर। आरोपी को गिरफ्तार करने तथा मशरूका बरामद करने में निरीक्षक संजय पुढ़ीर थाना प्रभारी खमतराई, उप निरीक्षक अजय झा, सउनि. रामनाथ चंद्रवंशी, वरूण देवता, शिवदयाल वर्मा, गेंदू राम नवरंग, प्र.आर. रमेश यादव, आरक्षक सुदीप मिश्रा, पुष्पराज परिहार, हिमांशु राठौर एवं सुनील सिलवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 बड़ी खबर: चरित्र पर संदेह और मारपीट से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बड़ी खबर: चरित्र पर संदेह और मारपीट से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायपुर। चरित्र पर संदेह एवं शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त करने पर पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोडेरा खरोरा निवासी सलूजा उर्फ अन्नू टण्डन 24 ने पति रोशन टण्डन 27 पिता भोजराम टण्डन द्वारा चरित्र पर संदेह कर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर मारपीट करने की वजह से 11 दिसंबर अगस्त को अपने घर के कमरा में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर खरोरा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया था। पंचनामा पोस्टमार्टम व गवाहों से पुछताछ के बाद पुलिस ने मृतिक के पति द्वारा चरित्र पर संदेह कर लगातार मारपीट व प्रताडि़त करने की वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 
जिले के नए कलेक्टर ने संभाला अपना पदभार, पढ़ें पूरी खबर

जिले के नए कलेक्टर ने संभाला अपना पदभार, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद महासमुन्द जिले के नवागत कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह ने आज पूर्वान्ह में जिला अधिकारियों की मौजूदगी में काम-काज संभाला। इस मौके पर एसडीएम महासमुन्द और एसडीएम बागबाहरा सर्वश्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी और श्री भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर, श्रीमती ऋतु हेमनानी, सुश्री पूजा बंसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार

श्री सिंह इससे पहले जिला गौरेला-पेण्ड्रा मारवाही के कलेक्टर थे। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने पूर्व कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल से उनके बंगले पर जाकर मुलाकात की। कार्यालय में जिले के अधिकारियों ने कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की कोरोना से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने पदभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण और अवलोकन के बाद धान खरीदी कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण और समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र कुमार नायक साथ रहे। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रूबरू हुए जिले के अधिकारियों से, आत्मीय वातावरण में जाना हालचाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रूबरू हुए जिले के अधिकारियों से, आत्मीय वातावरण में जाना हालचाल

बिलासपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने बिलासपुर प्रवास के दूसरे दिन आज न्यू सर्किट हाउस बिलासपुर में लगभग दो घंटे तक जिले में पदस्थ अधिकारियों से रूबरू हुए। आत्मीय माहौल में उनका हालचाल जाना और प्रदेश के विकास के लिये निष्ठा, उत्साह एवं टीम भावना से कार्य करने के लिये उन्हें प्रेरित किया।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला आया सामने, गर्भवती होने के बाद शादी से किया इंकार


    श्री बघेल ने अधिकारियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हुआ वर्ष था और आप सभी ने टीम भावना के साथ चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। वर्ष 2021 लोगों के जीवन में खुशहाली लाएगा, ऐसी मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की कोरोना से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर


    मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा अब विकासखंड स्तर पर भी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने का निर्णय राज्य शासन ने लिया है। इससे ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती इलाके में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के बच्चे उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शासकीय सेवकों को अपने बच्चों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शालाओं में एडमिशन कराने के लिए प्रेरित किया।


    मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिये कलेक्टर एवं उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने न्यू सर्किट हाउस के अरपा सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आत्मीय वातावरण में बातचीत कर घर-परिवार का हालचाल जाना।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पत्नी ने अपने पति की टंगिया मारकर की हत्या, अपने 3 बच्चों को भी कुँए में फेका, पढ़ें पूरी खबर


    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन छत्तीसगढ़ की राजधानी जिले में स्थित रतनपुर रही है, जिसका एक गौरवशाली इतिहास रहा है। हमें छत्तीसगढ़ के इतिहास को पढ़ने की जरूरत है कि हमारा प्राचीन छत्तीसगढ़ कितना वैभवशाली रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस पर्यटन स्थल में लगी भीषण आग, 10 से अधिक दुकाने जलकर खाक


इस अवसर पर गृह मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ठाकुर और श्री चिन्तामणी महाराज, विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल उपस्थित थे।

विधायक की संवेदनशीलता, एक बच्चे से सीसी सड़क निर्माण का कराई भूमि-पूजन

विधायक की संवेदनशीलता, एक बच्चे से सीसी सड़क निर्माण का कराई भूमि-पूजन

धमतरी | नव वर्ष में प्रथम भूमि पूजन कार्य, विधानसभा विकास निधि से स्वीकृत अंबेडकर वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन विधायक रंजना डीपेंद्र साहू एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी के समक्ष नन्ही बच्ची आराध्या पांडे के कर कमलों से संपन्न किया गया। इस अवसर पर विधायक रंजना साहू ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं, इनका मन कोरे कागज की तरह होता है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पत्नी ने अपने पति की टंगिया मारकर की हत्या, अपने 3 बच्चों को भी कुँए में फेका, पढ़ें पूरी खबर 

हम जो छाप बच्चों के मन मस्तिष्क  पर डालेंगे उसका असर आजीवन दिखेगा। बच्चों का संस्कारवान, गुणवान, चरित्रवान,  देश का योग्य नागरिक बनाना हम सब का अहम दायित्व है, आज अंबेडकर वार्ड में समस्त जनप्रतिनिधियों के समक्ष नन्ही गुडिय़ा आराध्या पांडे की कर कमलों से यह पवित्र सीसी रोड़ का भूमिपूजन कार्य का शुभारंभ किया जाना अत्यंत सुशोभित समय है। वार्ड पार्षद पूर्व सभापति व वार्ड पार्षद राजेंद्र शर्मा ने कहा कि उक्त सीसी रोड की मांग बहुत दिनों से वार्ड वासियों के द्वारा की जा रही थी, बरसात के दिनों में वार्ड वासियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था, उक्त समस्या से विधायक जी को सूचित करने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधानसभा विकास निधि से 5 लाख कि राशि की स्वीकृति दिए।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला आया सामने, गर्भवती होने के बाद शादी से किया इंकार 

जिनके लिए समस्त वार्ड वासियों के तरफ से विधायक जी का मैं आभार प्रकट करता हूं। यह पुनित भूमि पूजन और सार्थक हुआ जब इसका भूमि पूजन एक नन्ही सी बच्ची आराध्या पांडे के द्वारा हुआ, क्योंकि बच्चों में बुद्धिमता बड़ों से तनिक भी कम नहीं होती, इनकी सोच, इनकी परिकल्पना का दायरा भले ही सीमित होता है, लेकिन अपने सीमित दायरे में भी इनकी सोच औरों की तरह ही होता है। इस भूमि पूजन पर आए सभी आगंतुकों काम है हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की कोरोना से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

इस अवसर पर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विजय साहू, नरेंद्र रोहरा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम, प्रीतेश गांधी भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, चेतन हिंदूजा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, अनीता यादव सरपंच रुद्री, तनवीर उस्मान, विजय सिंह ठाकुर, सरिता पिंटू यादव, मुकेश शर्मा, कुलेश सोनी, शब्बीर खान, यशोदा सोनकर, डॉ राहुल ठाकुर, शब्बीर खान, डॉक्टर दिनेश ठाकुर, शरीफ खान, मोनू कुशवाहा, शिव सिन्हा, सहित विभिन्न जन उपस्थित रहे।

 

 
जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने दिसंबर में किया रिकॉर्ड स्टील उत्पादन, पढ़ें पूरी खबर

जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने दिसंबर में किया रिकॉर्ड स्टील उत्पादन, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरजिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने दिसंबर में रिकॉर्ड 7.27 लाख टन स्टील का मासिक उत्पादन किया है। कंपनी के अंगुल, रायगढ़ और पतरातू प्लांट के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि के फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में पिछले वर्ष के मुकाबले जेएसपीएल का स्टील उत्पादन 20 फीसदी बढ़कर लगभग 19.3 लाख टन हो गया। जबकि उपरोक्त अवधि में ही बिक्री 12 फीसदी बढ़कर लगभग 18.8 लाख टन हो गई।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला आया सामने, गर्भवती होने के बाद शादी से किया इंकार

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जेएसपीएल के ओडिशा स्थित अंगुल के एकीकृत स्टील प्लाट ने 4.16 लाख टन स्टील का उत्पादन किया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित स्टील प्लांट ने 3.11 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। स्टील बिक्री में भी कंपनी ने शानदार सफलता हासिल की है और दिसंबर-2020 में 7.11 लाख टन स्टील की बिक्री कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पत्नी ने अपने पति की टंगिया मारकर की हत्या, अपने 3 बच्चों को भी कुँए में फेका, पढ़ें पूरी खबर 


जेएसपीएल ने वित्त वर्ष-2021 की तीसरी तिमाही में लगभग 19.3 लाख टन स्टील का उत्पादन किया जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 16.1 लाख टन था। इसी तरह वित्त वर्ष-2021 की तीसरी तिमाही में लगभग 18.8 लाख टन स्टील की बिक्री दर्ज की गई। जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 16.7 लाख टन दर्ज की गई थी। विदेशी कारोबार मोर्चे पर भी जेएसपीएल ने पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 3.87 लाख टन स्टील का निर्यात किया है, जो कुल बिक्री का 21 फीसदी है।

राजधानी  रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला आया सामने, गर्भवती होने के बाद शादी से किया इंकार

राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला आया सामने, गर्भवती होने के बाद शादी से किया इंकार

रायपुर | शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार कर देने की रिपोर्ट पण्डरी थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता 19 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसके घर के पास धरसींवा ग्राम मोहन्दी में नोहर निषाद का आना-जाना लगा रहता था।
 
 
इसी दौरान करीब एक वर्ष पहले दोनों के बीच जान पहचान हुई जिसके बाद नोहर निषाद ने शादी का झांसा देकर कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीडि़ता जब गर्भवती हो गई तब आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने रविवार को आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376, 506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 
कैट ने की 2021 को भारतीय व्यापार सम्मान वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा

कैट ने की 2021 को भारतीय व्यापार सम्मान वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा

रायपुर कैट के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वर्ष 2021 को देश भर में भारतीय व्यापार सम्मान वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की। जिसके अंतर्गत देश भर में बड़े पैमाने पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की कोरोना से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

कैट की यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल पर वोकल और स्वआत्मिर्भर भारत को गाँवों और कस्बों तक मूर्तरूप देने और वही दूसरी ओर भारत के 7 करोड़ व्यापारियों ने देश के लोगों को विपरीत परिस्थितियों में बिना किसी सरकारी सहायता के सभी सामान मुहैय्या कराये जाने से देश की अर्थव्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण रोल को रेखांकित करना है। कैट से सम्बंधित देश भर के 40 हजार से ज्यादा व्यापारी संगठन इस अभियान में हिस्सा लेंगे।

पढ़े : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पत्नी ने अपने पति की टंगिया मारकर की हत्या, अपने 3 बच्चों को भी कुँए में फेका, पढ़ें पूरी खबर


कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया की वर्ष 2021 को भारतीय व्यापार सम्मान वर्ष के रूप में देश भर में बेहद उत्साह से मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की एक बड़ी श्रंखला तय की गई है। कैट इस वर्ष मुख्य रूप से देश के ई कॉमर्स व्यापार को विदेशी कंपनियों के चंगुल से मुक्त कराने, देश के रिटेल व्यापार को भारतीय सामान पर आधारित रखने का एक बड़ा कार्यक्रम वर्ष भर चलाएगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP की कोरोना संक्रमण से हुई मौत

दूसरी ओर 10 जून से शुरू हुए अपने चीनी सामान बहिष्कार अभियान के अंतर्गत इस वर्ष के अंत तक चीन से भारत आने वाले सामान में 1 लाख करोड़ रुपए के व्यापार की कमी करने के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा। इसके साथ ही ई कॉमर्स पालिसी, नेशनल रिटेल ट्रेड पालिसी, केंद्र और सभी राज्यों में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, जीएसटी कर प्रणाली का सरलीकरण और व्यापारियों की उसकी पालना के बोझ को कम करना, व्यापारियों के लिए एक पृथक आय कर स्लैब बनाना देश के सभी जिलों में अधिकारियों और व्यापारियों की एक संयुक्त समिति का गठन, फूड सेफ्टी स्टैण्डर्ड एक्ट को देश की जमीनी हकीकत से जोडऩा आदि विषय इस वर्ष प्रमुखता से उठाये जाएंगे और उन पर निर्णय कराया जाएगा।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की कोरोना से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की कोरोना से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद | प्रदेश के महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि महासमुंद जिले के  जनपद पंचायत अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भागीरथी चन्द्राकर का आज सुबह एम्स रायपुर में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पत्नी ने अपने पति की टंगिया मारकर की हत्या, अपने 3 बच्चों को भी कुँए में फेका, पढ़ें पूरी खबर 

मिली जानकारी के अनुसार विगत 29 दिसम्बर को भागीरथी चंद्राकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव पाये जाने के बाद एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था । जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में काफी हद तक सुधार हो रहा था।

BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार

लेकिन उनके फेफड़े में इंफेक्शन की वजह से उनकी हालत नाजुक हो गई और चिकित्सकीय प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नही जा सका। श्री चन्द्राकर के निधन पर महासमुंद शहर में शोक की लहर है।

पीसीसी चीफ मरकाम ने केंद्र पर लगाया पक्षपात का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

पीसीसी चीफ मरकाम ने केंद्र पर लगाया पक्षपात का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर आरोप लगते कहा कि उन्होंने किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया। पीसीसी चीफ मरकाम ने आज राजीव भवन में पत्रकारों से रु-ब-रु होते हुए यह आरोप लगाए।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पत्नी ने अपने पति की टंगिया मारकर की हत्या, अपने 3 बच्चों को भी कुँए में फेका, पढ़ें पूरी खबर 

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार बार बार धान के बोनस के नाम पर धान खरीदी प्रभावित कर रही है। धान खरीदी में बोनस प्रति क्विंटल की दर से दिया जाता है। न्याय योजना प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जा रहा है। मार्कफेड के माध्यम से 16 हजार करोड़ रुपये का लोन राज्य सरकार ले रही है।

पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस पर्यटन स्थल में लगी भीषण आग, 10 से अधिक दुकाने जलकर खाक 

आज की पत्रकार वार्ता में पीसीसी चीफ मोहन मारकाम के साथ गिरीश देवांगन, रामगोपाल अग्रवाल, शैलेश नितिन त्रिवेदी, चंद्रशेखर शुक्ल, सुशील आनंद शुक्ला, विकास तिवारी भी उपस्थित है। आगे उन्होंने कह कि भाजपा लगातार धान खरीदी को लेकर अनर्गल बयान बाजी कर रही ही।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP की कोरोना संक्रमण से हुई मौत 

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी भी झूठे आरोप लगा रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ खड़ी है। भाजपा केवल धान खरीदी को बाधित करने का प्रयास कर रही है। अभी केंद्र ने 24 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि छत्तीसगढ़ को पूर्व में दी गई 60 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी की अनुमति को जारी रखे।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पत्नी ने अपने पति की टंगिया मारकर की हत्या, अपने 3 बच्चों को भी कुँए में फेका, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पत्नी ने अपने पति की टंगिया मारकर की हत्या, अपने 3 बच्चों को भी कुँए में फेका, पढ़ें पूरी खबर

पेंड्रा | छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि जिले में आमाडाण्ड पंचायत के डोंगराटोला में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। एक महिला ने अपने पति की टंगिया मारकर हत्या कर दी है, इसके बाद आरोपी महिला ने 3 बच्चों को हत्या की नीयत से कुएं में फेंक दिया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार हल्ला सुनकर जुटी भीड़ ने कुएं में कूदकर तीनों बच्चों की जान बचा ली है। बताया जा रहा है कि पति कि हत्या करने के बाद आरोपी महिला ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की भी कोशिश की है | हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : श्रमिकों से भरी बस पलती, एक मजदूर की मौत हुई, 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल 

पेंड्रा थाना के आमाडाण्ड पंचायत के डोंगराटोला में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : श्रमिकों से भरी बस पलटी, एक मजदूर की मौत हुई, 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : श्रमिकों से भरी बस पलटी, एक मजदूर की मौत हुई, 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल

अंबिकापुरअंबिकापुर में श्रमिकों से भरी बस पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाते हुए रास्ते में पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई वही एक दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर के श्मशान घाट हादसे में अब तक 25 लोगों के शव बरामद, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार

घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर जलाशय मोड़ के पास हुई है, जहां श्रमिकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को इलाज के लिए लखनपुर सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है।

BIG BREAKING : रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP की कोरोना संक्रमण से हुई मौत

BIG BREAKING : रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP की कोरोना संक्रमण से हुई मौत

रायपुरराजधानी रायपुर में कोरोना को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप अधीक्षक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। उप अधीक्षक का नाम सुनील शर्मा है, जो पुलिस मुख्यालय रायपुर में फारेंसिक डिपार्टमेंट के फिंगर प्रिंट विंग में पदस्थ थे।

पढ़ें : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस पर्यटन स्थल में लगी भीषण आग, 10 से अधिक दुकाने जलकर खाक

पहले उनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन चार दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कल देर शाम सुनील शर्मा की मौत हो गयी। सुनील शर्मा की उम्र करीब 55 साल थी और वो बिलासपुर के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक सुनील शर्मा करीब दो सप्ताह पहले कोरोना पॉजेटिव हुए थे। जिसके बाद डाक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि रायपुर में अब तक कोरोना से कई पुलिस अधिकारी की मौत हो चुकी है।