BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस पर्यटन स्थल में लगी भीषण आग, 10 से अधिक दुकाने जलकर खाक

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के इस पर्यटन स्थल में लगी भीषण आग, 10 से अधिक दुकाने जलकर खाक

अंबिकापुर जिले के मैनपाट से आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां कमलेश्वरपुर थाना अंतर्गत 10 से ज्यादा दुकानों में भीषण आग लग गई। कुछ ही घंटों में दुकान के साथ-साथ कीमती सामान जलकर खाक हो गया।

सूचना के बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया है। जानकारी के अनुसार मैनपाट के पर्यटन स्थल पर यह आगजनी की घटना हुई है। एक दुकान में आग लगते ही बारी-बारी से उससे लगे 10 से ज्यादा दुकानों में आग फैल गई।


भीषण आग की लपटों को लोगों को बुझाने की कोशिश की। बता दें कि जिन दुकानों में आग लगी वो सभी दुकानें बांस बल्ली से बने हुए थे। जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। आग से दुकानें सहित सामान पूरी तरह से जलकर खाक गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं आग से भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी ने पत्रकारों को दी गलत जानकारी - आर.पी. सिंह

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी ने पत्रकारों को दी गलत जानकारी - आर.पी. सिंह

रायपुर, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने आज एक बयान जारी करते हुए यह आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी देवी ने पत्रकारों को गलत जानकारी दी है उन्हें तत्काल इसके लिए पत्रकार बंधुओं एवं प्रदेश के किसानों से क्षमा याचना करनी चाहिए। वास्तविकता यह है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा प्रतिवर्ष बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं से ऋण लिया जाता है। इस वर्ष भी मार्कफेड नें 9500 करोड़ रुपए का ऋण लिया है ना कि केंद्र सरकार से राज्य को कोई 9000 करोड़ की कोई कथित राशि मिली है। काँग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि मिलिंग उपरांत चावल जमा होने पर चावल की भुगतान राशि मार्कफेड को प्राप्त होती है जिससे इस ऋण का पुनर्भुगतान किया जाता है। इस वर्ष भी अब तक मार्कफेड द्वारा कुल 9500 करोड़ का ऋण लिया गया है जिसमें से 7000 करोड़ का ऋण एनसीडीसी द्वारा दिया गया है। यह राशि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया अनुदान नहीं है बल्कि ऋण है जिसका इसी विपणन वर्ष में पुनर्भुगतान किया जाना है। इस विपणन वर्ष के अंत तक अनुमानित 16000 करोड़ तक का ऋण लेने की योजना है जिसे अन्य वित्तीय संस्थाएं जैसे यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, नाबार्ड, पीएनबी इत्यादि से लेने की भी योजना है।
खरीफ विपणन वर्ष 2020- 21 के लिए धान उपार्जन हेतु 21.48 लाख कृषको का पंजीयन किया गया है। जिनसे 90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है। 1 जनवरी तक 13.50 लाख किसानों से लगभग 53 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वर्तमान में राज्य के पीडीएस की आवश्यकता हेतु ही नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने की अनुमति है। यह लगभग 30 लाख मीट्रिक टन धान की मिलिंग हेतु ही सीमित है। शेष अनुमानित 60 लाख मैट्रिक टन धान जिससे लगभग 40 लाख मीट्रिक टन चावल की बिलिंग हो सकती है उसे एफसीआई में जमा करना आवश्यक है। जिसकी अनुमति भारत सरकार से अप्राप्त है।
वर्तमान में राज्य के पीडीएस की आवश्यकता हेतु नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने के लिए आवश्यक 30 लाख मीट्रिक टन धान से अधिक का उपार्जन हो चुका है एवं उपार्जन लगातार राज्य शासन की अनुमति से चल रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से आग्रह है केंद्र की मोदी सरकार से बात करके शीघ्र एफसीआई को चावल उठाने के निर्देश दें। सिर्फ जुबानी जमा खर्च से प्रदेश के किसानों का हित होने वाला नहीं है।
 

मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा: बिलासपुर एयरपोर्ट अब बिलासा बाई केवटिन के नाम से जाना जाएगा साथ ही इन जगहों को भी इनके नाम किया

मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा: बिलासपुर एयरपोर्ट अब बिलासा बाई केवटिन के नाम से जाना जाएगा साथ ही इन जगहों को भी इनके नाम किया

बिलासपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में आयोजित आमसभा में बिलासपुर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का नाम पूर्व विधायक डॉ शिव दुलारे मिश्र के नाम पर करने की घोषणा की। इसी प्रकार बिलासपुर के तारबाहर स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक स्कूल का नामकरण शेख गफ्फार के नाम से करने की घोषणा की। बिलासपुर के चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट का नाम बिलासा बाई केवटिन के नाम पर करने की घोषणा की। 

सब्जी के कैरेटों में छुपाकर 72 लाख का सिगरेट ले जाते दो गिरफ्तार

सब्जी के कैरेटों में छुपाकर 72 लाख का सिगरेट ले जाते दो गिरफ्तार

महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने टेमरी फारेस्ट नाका के पास सब्जी कैरेटों की आड़ में अवैध सिगरेट का परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 बोरियों में भरे 120 कार्टून गोल्ड स्टीफ सिगरेट बरामद की है। जब्त सिगरेट की कुल कीमत 72 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज यहां कंट्रोल रूम में पत्रकारों को बताया कि समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को जिले की सीमा पर गांजा, अवैध शराब और मादक पदार्थों के परिवहन को लेकर सघन जांच के निर्देश दिए गए थे। आज मुखबिर से सूचना मिली कि ओडि़शा से धूम्रपान सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। जो ओडि़शा से महासमुंद के रास्ते रायपुर ले जाने की तैयारी है। सूचना पर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई तभी ओडि़शा की और से आइशर वाहन क्रमांक ओडी 2 एवाय 8394 को टेमरी फारेस्ट नाका के पास रोका गया। जांच के दौरान उसमें सब्जी के खाली कैरेट दिखाई दिए। इन कैरेटों को हटाने पर प्लास्टिक की सफेद बारियां पाई गई उनकी तलाशी के दौरान 60 बारियों में पाई गई प्रत्येक बारियों में दो कार्र्टून और प्रत्येक कार्टून में 48 पैकेट, एक पैकेट में 25 नग गोल्ड स्टीफ सिगरेट का डिब्बा पाया गया। प्रत्येक डिब्बे की कीमत 50 रुपए अंकित है। जिसकी कुल कीमत 72 लाख रुपए होना पाया गया। उपरोक्त संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू और अनुविभागीय अधीक्षक लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान उमाकांत तिवारी, रनसाय मिरी एवं संतोष सांवरा ने की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन में सवार चालक खुर्दा जिला खुर्दा ओडि़शा निवासी आलोक प्रधान पिता गतिकृष्ण प्रधान (28) और परिचालक जय देवसिंग चंदन पिता सुखलदेव (19) के पास उक्त सिगरेट की बोरियोंं का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। सिगरेट के अलावा परिवहन में प्रयुक्त पांच लाख रुपए का वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
 

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : शहर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 1 युवक की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : शहर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 1 युवक की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है | खबर मिली है कि बिलासपुर जिले के रोहरा मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है| जानकारी मिली है कि तेज रफ़्तार दो मोटरसाइकिल आपस में भीड़ गए है | ये भिड़ंत इतनी तेज थी कि  एक मोटरसाईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन सवार घायल हो गए| घायलों को 108 की मदद से पथरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है| इस हादसे में लौदा निवासी धनेश्वर कुर्रे (20 वर्ष), विकास कुर्रे (15 वर्ष) और सतवंतिन कुर्रे (18 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गए हैं| तीनों को उपचार के लिए 108 की मदद से पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया है|

सीएम भूपेश बघेल ने 1.43 करोड़ के नरवा विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सीएम भूपेश बघेल ने 1.43 करोड़ के नरवा विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज जुनवानी ग्राम से होकर गुजरने वाले चक्रधरपुर नाले में लगभग 1.43 करोड़ के नरवा विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने नाले का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाले के दोनों किनारों पर फलदार वृक्ष लगाये जाये।

पढ़ें : BIG BREAKING : अंतिम संस्कार के दौरान भरभरा कर गिरा श्मशान का छत, अब तक 12 लोगों के शव बरामद

जिससे वन्य प्राणियों और ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल सके। नरवा विकास योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा कैम्पा मद से इस नाले पर संरक्षण कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि ढेंगुर नाला और रानीदरहा नाला मिलकर चक्रधरपुर नाले के रूप में आगे बढ़ती है और रायगढ़ में केलो नदी में समाहित हो जाती है।

पढ़ें : जिले के इस क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती की मिली लाश, आरोपियों ने युवती के निकाले आँख, जाने कहाँ की है यह घटना 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 11 हजार हेक्टेयर रकबा क्षेत्र का पानी समेट कर 35 किलोमीटर लम्बी यात्रा करती है। नाले के इर्द-गिर्द 9 गांव बसे हैं। लगभग डेढ़ हजार की आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलने वाला है। नाले पर पानी रोकने हेतु विभिन्न संरचना निर्माण से पानी अब ठहरने लगा है। लोग बाग अब नाले के किनारे अपने खेतों पर साग-सब्जी की खेती करने लगे हैं। डीएफओ श्री प्रणय मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 8 नालों पर नरवा विकास के कार्य किये गए हैं। चक्रधरपुर नाले सहित 8 नालों पर कैम्पा मद से 3.2 करोड़ रुपये के कार्य किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर नाले में 208 लूज बोल्डर, 69 ब्रशवुड, 49 गेबियन और 3 स्टॉप डेम बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि यह जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्र है। नाले पर पानी ठहरने से हाथियों को पर्याप्त पानी मिलेगा और पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र में हाथियों के विचरण पर लगाम लगेगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, विधायक श्री प्रकाश नायक, विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार एवं विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े सहित कलेक्टर श्री भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, डीएफओ श्री प्रणय मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहित वन प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र पहुंचे सीएम बघेल, किसानों से की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र पहुंचे सीएम बघेल, किसानों से की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर किसानों से चर्चा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र से संबद्ध भेलवाटिकरा, बरलिया, रेगड़ा आदि गांवों के किसानों से चर्चा कर उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने किसानों से खेती-बाड़ी, धान फसल का रकबा, धान बेचने की मात्रा एवं भुगतान, बारदाना आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, विधायक श्री प्रकाश नायक, विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार एवं विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े उपस्थित थे।

 भेलवाटिकरा गांव के किसान श्री केदार पटेल ने बताया कि वे 20 एकड़ में खेती करते है, अभी तक 200 क्विंटल धान बेचा है उन्हें 3 लाख 73 हजार रुपये का भुगतान हो चुका है। उन्होंने धान बेचकर थ्रेसर मशीन खरीदा है। केदार के भाई श्री जय पटेल भी 20 एकड़ में खेती करते है उन्होंने 160 क्विंटल धान बेचा है और 2 लाख 98 हजार रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया है। बरलिया गांव के किसान श्री अखंड लाल साव 25 एकड़ में खेती करते है उन्होंने भी 160 क्विंटल धान बेचकर 2 लाख 98 हजार रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया है। किसान श्री अखंड लाल ने बताया कि वे गोधन न्याय योजना के तहत 60 क्विंटल गोबर बेचकर 12 हजार रुपये का भुगतान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने रेगड़ा गांव के किसान श्री कुबेर डनसेना एवं रवि यादव से भी चर्चा की।

बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में 18 गांवों के 480 किसान धान बेचने के लिये पंजीकृत है। इनमें से 270 किसानों ने इस वर्ष एक दिसम्बर से अब तक 11 हजार 132 क्विंटल धान की बिक्री कर चुके है। किसानों को एक करोड़ 73 लाख एक हजार 761 रुपये का ऑनलाईन भुगतान किया गया है। पिछले साल 2019-20 में इस केन्द्र में 18 हजार 238 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। पिछले साल की तुलना में आज की तारीख में धान खरीदी में 61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केन्द्र में बारदानों की कमी नहीं है।

आज की तारीख में 13 हजार 117 नग बारदानें उपलब्ध है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

वन विभाग ने राजधानी के इस क्षेत्र में जब्त की लाखों रुपयों की लकड़ी, पढ़ें पूरी खबर

वन विभाग ने राजधानी के इस क्षेत्र में जब्त की लाखों रुपयों की लकड़ी, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर वन विभाग ने राजधानी के बिरगांव क्षेत्र स्थित एक यार्ड में अवैध रुप से रखी लकड़ियों का जखीरा बरामद किया है। जब्त की गई लकड़ियों की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पढ़ें : हाथरस में फिर इंसानियत हुई शर्मसार : डेढ़ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर 

जानकारी के मुताबिक वन विभाग को बिरगांव स्थित उमिया बाजार मैं स्थित एक यार्ड मैं तस्करी कर लकड़ी छिपाए जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर दबिश दी। जहां बड़ी तादाद में लकड़ियां रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि ओडिशा के बरगढ़ निवासी संजय छाबड़िया ने किराये पर यह यार्ड लेकर इसमें लकड़िया रखी थी।

राजधानी रायपुर के बस स्टैण्ड से यात्री का बैग चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

राजधानी रायपुर के बस स्टैण्ड से यात्री का बैग चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर | राजधानी में बस स्टैण्ड से यात्री का लेपटॉप,मोबाईल व कपड़ा बैग समेत किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज की गई है। 

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर : चाकूबाजी में घायल युवक को थाने बुलाने पर हुआ हंगामा, मोहल्ले वासियों ने थाने का किया घेराव 

मिली जानकारी के अनुसार विवेकानंदनगर मोपका बिलासपुर निवासी कृष्ण कुमार झा 39 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी एस्सार प्रोजेक्ट में किरंदुल बस्तर में मेकनिकल इंजिनियर का काम करता है।  2 जनवरी को रात 10.40 बजे पंडरी बस स्टैण्ड महिन्द्रा ट्रेवल्स के आफिस के पास चबुतरे में बैठकर जगदलपुर जाने के लिये बस का इंतजार कर रहा था।
 
 
चबुतरे पर अपना बैग रखा था जिसमें इस्तेमाली कपड़ा व डेल कंपनी का मोबाईल एवं लेपटॉप रखा था,11.20 बजे बस आने पर नंबर देखने गया। इसी दौरान किसी ने बैग चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का अपराध कायम कर लिया है।
 
बड़ी खबर रायपुर : चाकूबाजी में घायल युवक को थाने बुलाने पर हुआ हंगामा, मोहल्ले वासियों ने थाने का किया घेराव

बड़ी खबर रायपुर : चाकूबाजी में घायल युवक को थाने बुलाने पर हुआ हंगामा, मोहल्ले वासियों ने थाने का किया घेराव

रायपुर | चाकूबाजी में घायल युवक के खिलाफ अपराध दर्ज करने पर गुस्साए स्थानीय निवासियों ने राजेन्द्रनगर थाने का घेरावकर दिया। गुस्साए नागरिकों ने घंटो थाना परिसर में हंगामा करते रहे। जिसके बाद एएसपी,सीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल को थाने में तैनात किया गया है। 

पढ़ें : हाथरस में फिर इंसानियत हुई शर्मसार : डेढ़ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर 

मिली जानकारी के अनुसा स्थानीय लोगों का कहना है कि 01 जनवरी की देररात असामाजिक तत्वों द्वारा महात्मागाँधी नगर के एक लड़के के उपर चाकू से हमला कर कुछ युवकों ने घायल कर दिया था। इलाज के लिये उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था,जिसकी शिकायत राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई थी।
 
 
शिकायत के बाद उल्टे ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही की जगह पीडि़त को थाने में बैठा लिया। जिसके बाद आरोपी मोहल्ले की औरतों के साथ गाली-गलौच कर रहै थे। इसके विरोध में मोहल्ले के लोगों ने थाने पहुंचकर घेराव कर हंगामा कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सभी लोगों को समझाईश देकर घर भेज दिया है व जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएंगी। 
 
बुजुर्गों की चौपाल संस्था द्वारा आयोजित परिचर्चा में विकास उपाध्याय ने कहा, बुजुर्गों के अनुभव से युवाओं को मिलती है प्रेरणा

बुजुर्गों की चौपाल संस्था द्वारा आयोजित परिचर्चा में विकास उपाध्याय ने कहा, बुजुर्गों के अनुभव से युवाओं को मिलती है प्रेरणा

रायपुर। समाजपरिवार में बुजुर्ग वटवृक्ष का रूप होता है। उनके आदर्श संस्कारों का युवा पीढ़ी को जीवन में अनुसरण करना चाहिए। बुजुर्गों का मान-सम्मान हमारी सुसभ्य संस्कृति स्वस्थ मानसिकता का परिचायक है। बदलते परिवेश में नई पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभव सीख से प्रेरणा मिलती है। यह बात संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने शनिवार को बुजुर्गो की चौपाल की ओर से बुजुर्गो के प्रति बदलते युवा की सोच पर आयोजित ऐतिहासिक परिचर्चा समारोह में बतौर अध्यक्षता संबोधन में कही। 

इस दौरान आयोजन के मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जिस परिवार को बुजुर्ग का आशीर्वाद मिल जाता है, वह खुशनसीब होता है और निरंतर तरक्की भी करता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को सामाजिक परिवर्तन के दौर में अपनी सेवाभावी सोच को मानसिक विचार बनाने का आह्वान किया। 

संस्था प्रमुख प्रशांत पांडे ने युवाओं से बुजुर्गों की सेवा और उनकी उचित देखभाल का दायित्व निभाने की बात कही। साथ ही परिचार्च के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, महापौर एजाज ढेबर, पंकज शर्मा, पार्षद सतनाम सिंह पनाग, पार्षद जीतेन्द्र अग्रवाल, थाना प्रभारी योगिता खापर्डे, डॉ. हरिकृष्ण प्रधान, अध्यक्ष जया गढ़पाले, पद्मा शर्मा, पूजा पांडे, ज्योति जैन, मोहित चंद्राकर, शैलेन्द्र रात्रे सहित सैकड़ो की संख्या में समाज सेवक मौजूद रहें।

सम्मानित हुए अनेक सामाजिक संगठन

आयोजन के दौरान 21 से अधिक सामाजिक सेवा संस्था को साल श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमे ऐसे संस्था है शामिल है जो समाज में अपने संगठन के माध्यम से लगतार सेवा कार्य कर रहें है। तथा अपने अपने कार्य क्षेत्र में उपलब्धिया प्राप्त की है।

पिकप और मोटर साइकिल में हुई जबरदस्त भिड़त 2 युवक गंभीर, जाने कहा की है यह खबर

पिकप और मोटर साइकिल में हुई जबरदस्त भिड़त 2 युवक गंभीर, जाने कहा की है यह खबर

कोंडागांवजिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरगांव तालाब के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 केशकाल में पिकप और मोटर साइकिल के बीच जबरदस्त  भिड़त में मोटर साइकिल सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार केशकाल अस्पताल में जारी है।

पढ़ें : बड़ी खबर : खेत में खून से लथपथ मिली पूर्व डाकिये की लाश, इलाके में मचा हड़कंप 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम मोटर साइकिल सवार युवक कांकेर से पिकनिक मनाकर कोंडागांव लौट रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशासे आ रही पिकप क्रमांक सीजी 07 बीएस 0802 से जबरदस्त टक्कर में 02 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ : आर्मी के जवान ने लुटी युवती की इज्जत, युवती ने आर्मी जवान पर लगाया आरोप, पढ़ें पूरी खबर 

मौके पर केशकाल पुलिस पहुंचकर घायलों को उपचार के केशकाल अस्पताल पंहुचाया, पिकप चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। केशकाल पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

 

 
छत्तीसगढ़ : जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वाले पटवारी की सेवा समाप्ति का आदेश हुआ जारी

छत्तीसगढ़ : जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वाले पटवारी की सेवा समाप्ति का आदेश हुआ जारी

बीजापुर जिले के भोपालपटनम के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर शासकीय नौकरी करने वाले पटवारी राजु प्रसाद शाह को शिकायत-जांच के बाद शिकायत सही पाये जाने पर सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : खेत में खून से लथपथ मिली पूर्व डाकिये की लाश, इलाके में मचा हड़कंप 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपालपटनम में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के जांच में पूर्वजों के नाम पर कृषि भूमि नहीं होने का तथा स्थाई जाति प्रमाण पत्र तहसील कार्यालय बीजापुर से 2006 में एवं स्थाई जाति प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीजापुर कार्यालय से 2007 में बनने का लेख किया गया।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ : आर्मी के जवान ने लुटी युवती की इज्जत, युवती ने आर्मी जवान पर लगाया आरोप, पढ़ें पूरी खबर

पटवारी द्वारा दिनांक 31 दिसंबर 2020 को जवाब दिया गया कि उनका जाति प्रमाण पत्र न्यायालय की प्रक्रिया के तहत जारी किया गया था एवं चयन के पश्चात् उनके प्रमाण पत्र का सत्यापन हुआ था पटवारी के चयन के पश्चात किए गए सत्यापन के विषय में इस कार्यालय में कोई नस्ती नहीं है।  पटवारी की सेवा पुस्तिका कार्यालय तहसीलदार के पास संधारित है अत: इस कार्यालय के पत्र क्रमांक 171/अधिक/रीडर/ 2020 बीजापुर दिनांक 31 दिसंबर 2020 के द्वारा तहसीलदार उसूर से इनकी जाति प्रमाण पत्र सत्यापन के विषय में जानकारी मांगी गई जवाब में कार्यालय तहसीलदार के पत्र क्रमांक 1245 /तह/रीडर /2021 आवापल्ली दिनांक 01 जनवरी 2021 में लेख किया गया है कि इनके जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन नहीं हुआ है। पटवारी द्वारा प्रस्तुत जाति प्रमाण पत्र कूटरचित फर्जी पाए जाने के फलस्वरुप नियुक्ति आदेश की शर्त कंडिका 01 के तहत पटवारी की सेवा 02 फरवरी 2021 से समाप्त करने का आदेश जारी किया गया।  

 

 
बड़ी खबर : खेत में खून से लथपथ मिली पूर्व डाकिये की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : खेत में खून से लथपथ मिली पूर्व डाकिये की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जिले में कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पखनाचुआ ग्राम पंचायत के बाबूपारा के पास खेत में खून से लथपथ एक शव मिला है । खेत में शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है |

पढ़ें : छत्तीसगढ़ : आर्मी के जवान ने लुटी युवती की इज्जत, युवती ने आर्मी जवान पर लगाया आरोप, पढ़ें पूरी खबर 

जानकारी के अनुसार झाड़ियों में खून से सने शव की शिनाख्त ग्रामीणों ने पूर्व डाकिये श्याम सिंह ठाकुर बाबूपारा के रूप में की है। जानकारी के अनुसार देर शाम जब बुजुर्ग घर नहीं पहुँचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तब मृतक का शव मृतक के ही खेत में पड़ा मिला।

पढ़ें : खुशखबरी : DCGI ने भारत में कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी, जल्द ही मिलेगी कोरोना से राहत

सुबह परिजनों ने कुआकोंडा थाने में इसकी सूचना दी। मौके पर परिजनों ने बगल के खेत वाले से पुराने विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई है। बगल के खेत के पास कपड़ा और कुछ सामान भी मिला है। मौके पर कुआकोंडा पुलिस पहुँचकर घटना की जाँच में जुट गई है। 

छत्तीसगढ़ : आर्मी के जवान ने लुटी युवती की इज्जत, युवती ने आर्मी जवान पर लगाया आरोप, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ : आर्मी के जवान ने लुटी युवती की इज्जत, युवती ने आर्मी जवान पर लगाया आरोप, पढ़ें पूरी खबर

जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में फिर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है | खबर मिली है कि जम्मू कश्मीर में पदस्थ आर्मी जवान समेत दो लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : खड़ी ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ़्तार बस, चालक समेत 4 यात्री घायल, पढ़ें पूरी खबर

पीड़िता ने आर्मी जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जशपुर के नारायणपुर थाना में जम्मू कश्मीर में पदस्थ आर्मी जवान के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरआज प्रातः स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने सिविल लाइन्स स्थित निवास स्थान पर वासुदेव हॉस्पिटल डंगनिया, रायपुर के लिए तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन कर प्रदेशवासियों को समर्पित की।

पढ़ें : जब भाभी के साथ देवर करना चाहता था अश्लीलता की हद पार, ऐसे हो गया भंडाफोड़ 

उन्होंने इस एम्बुलेंस सेवा को जन-जन के लिए लाभकारी होने की कामना करते हुए इसे लोकसेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय व युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

BIG BREAKING : खड़ी ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ़्तार बस, चालक समेत 4 यात्री घायल, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : खड़ी ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ़्तार बस, चालक समेत 4 यात्री घायल, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में देर रात सड़क हादसा हुवा हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना साकरा थाना क्षेत्र के  सांकरा पुल के पास शिवनाथ ट्रवेल्स की बस राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे मेें बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

पढ़ें : खुशखबरी : DCGI ने भारत में कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी, जल्द ही मिलेगी कोरोना से राहत 

वहीं राहत की बात यह है कि किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बस चालक समेत चार लोगों को मामूली चोट आई। वहीं बस में बैठे सवारी पूरी तरह से सुरक्षित है।

पढ़ें : जब भाभी के साथ देवर करना चाहता था अश्लीलता की हद पार, ऐसे हो गया भंडाफोड़ 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर घायलों को सांकरा स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने सुरक्षित यात्रियों को दूसरे बस से भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों के साथ न्याय कर रही हैः शैलेश नितिन त्रिवेदी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों के साथ न्याय कर रही हैः शैलेश नितिन त्रिवेदी

रायपुर। कांग्रेस ने धान खरीदी में अव्यवस्था के लिए सीधे तौर पर पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। दोनों पर केंद्र सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एक तरफ भाजपा के नेता एफसीआई को चावल नहीं लेने के लिये केंद्र से चिट्ठी लिखवा रहे है, बारदाना संकट पैदा कर रहे है, तो दूसरी तरफ 2500 रू. कि्ंवटल के दर पर धान खरीदी की मांग कर रहे है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र छत्तीसगढ़ किसानों के सामने आ गया है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में अव्यवस्था की साजिश के लिए सीधे-सीधे भाजपा जिम्मेदार हैं।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के धान, मक्का एवं गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 10हज़ार रुपया की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान कर रही है तो भाजपा नेताओं को तकलीफ हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कांग्रेस से राजनैतिक तौर पर सीधी लड़ाई लड़ने में अक्षम साबित हो गये है। राज्य की जनता भाजपा नेता के बहकावें में नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मोदी सरकार के साथ मिलकर केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के किसानों के आर्थिक संपन्नता उन्नति पर रोड़ा अटका रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह किसानों को धान की कीमत 2100रु प्रति क्विंटल एवं 300रु बोनस देने का वादा कर वादा पूरा नहीं कर पाए, वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों को वादा अनुसार स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य एवं 50 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ देने, सस्ते दरों में डीजल एवं रासायनिक खाद की पूर्ति का वादा किया था जिसे बीते 7 साल में पूरा नहीं कर पाए हैं, किसान सम्मान निधि के नाम से किसानों को ठगने का काम किया गया और देशभर में किसान मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार अपने नीतियों, अपने संसाधन, अपने बलबूते पर राज्य के किसानों को लाभान्वित कर रहे है। कृषि को लाभकारी बना रहे है। किसानों की आय बढ़ा रहे है तो भाजपा नेताओं को रास नहीं रहा है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यकाल के बाद भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। मुद्दों के दीवालियापन से जूझ रहे हैं। राजनीतिक रूप से कांग्रेस से लड़ने में अक्षम भाजपा अब केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर संघीय व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर, षड्यंत्र कर राजनीतिक धरातल सहेजने में जुटी हुई है। 15 साल के कुशासन और भ्रष्टाचार की सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता ने उखाड़ फेंका और रमन सिंह सहित भाजपा के रीति-नीति सिद्धांतों को नकार दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने मनगढ़ंत आरोप लगाने एवं वहीं आधारहीन बात करने वाले भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ के आम जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। ऐसे में केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर किसानों, मजदूरों, युवाओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी साजिश कर रही है, षड्यंत्र कर रही है।
 

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले को 1146 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात : हितग्राहियों को विभिन्न योजनान्तर्गत 5.90 करोड़ रुपए की सामग्री वितरित

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले को 1146 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात : हितग्राहियों को विभिन्न योजनान्तर्गत 5.90 करोड़ रुपए की सामग्री वितरित

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 1146 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस मौके पर विभिन्न योजनान्तर्गत हितग्राहियों को 5.90 करोड़ रुपये की राशि की सामग्री वितरण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा श्री चक्रधर सिंह सिदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग रायगढ़ द्वारा नवनिर्मित 22 करोड़ 40 लाख रुपए के 5 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड रायगढ़ द्वारा निर्मित 7 करोड़ 93 लाख लागत की आवर्धन जल प्रदाय योजना, लोक निर्माण विभाग रायगढ़ द्वारा कराया गया 11 करोड़ 32 लाख रुपये लागत का एक सड़क निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग रायगढ़ द्वारा भवन निर्माण के 15 करोड़ 32 लाख रुपये लागत के दो कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल रायगढ़ द्वारा कराए गए 7 कार्य लागत 38 करोड़ 36 लाख रुपये, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पूर्ण किए गए 13 कार्य लागत 3 करोड़ 23 लाख रुपये, वन विभाग द्वारा भीमसेन से भकुर्रा वनमार्ग निर्माण कार्य लागत 45 लाख रुपये, शिक्षा विभाग राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन रायगढ़ के 3 कार्य लागत 1.05 करोड़ रुपये, किसान उपभोक्ता बाजार उपमंडी प्रांगण चिखली लागत 78 लाख रुपये, नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत 4 कार्य लागत 2 करोड़ 75 लाख रुपये, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 4 कार्य 10 करोड़ 2 लाख 83 हजार रुपये, जिला शहरी विकास अभिकरण रायगढ़ के 2 कार्य लागत 2 करोड़ रुपये, जिला कमाण्डेंट होमगॉर्ड के एक कार्य लागत 95 लाख रुपये एवं कृषि विभाग द्वारा बोईरदादर रायगढ़ में 01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला भवन शामिल है।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जिन कार्यो का भूमिपूजन किया, उनमें मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग रायगढ़ अंतर्गत 6 कार्य लागत 40 करोड़ 53 लाख रुपये, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 01 के 11 कार्य लागत 91 करोड़ 36 लाख रुपये तथा परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 02 के 11 कार्य लागत 67 करोड़ 90 लाख रुपये, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना) के 5 कार्य लागत 7 करोड़ 23 लाख रुपये, लोक निर्माण विभाग रायगढ़ के 4 सड़क कार्य लागत 16 करोड़ 78 लाख रुपये एवं लोक निर्माण विभाग रायगढ़ के 5 भवन कार्य लागत 6 करोड़ 83 लाख रुपये, जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ के 5 कार्य लागत 10 करोड़ 2 लाख रुपये, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 6 कार्य लागत 1 करोड़ 18 लाख रुपये, वन विभाग रायगढ़ के 4 कार्य लागत 94 लाख रुपये, धरमजयगढ़ वनमंडल के 25 कार्य लागत 8 करोड़ 86 लाख रुपये, शिक्षा विभाग रायगढ़ के 2 कार्य लागत 2 करोड़ 42 लाख रुपये, किसान उपभोक्ता बाजार उपमंडी प्रांगण चिखली विकास कार्य लागत 78 लाख रुपये, नगर पालिक निगम रायगढ़ के 5 कार्य लागत 2 करोड़ 41 लाख रुपये, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 5 कार्य लागत 2 करोड़ 33 लाख रुपये, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायगढ़ के 9 कार्य लागत 15 करोड़ 30 लाख रुपये, उच्च शिक्षा विभाग के तहत शासकीय महाविद्यालय खरसिया में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य एवं रायगढ़ में महाविद्यालय भवन निर्माण लागत 5 करोड़ 48 लाख रुपये शामिल हैं। 

भाजपा प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास कल से..

भाजपा प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास कल से..

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरेन्दश्वरी व सह प्रभारी श्री नितिन नबीन जी कल तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे है। प्रदेश प्रभारी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय व सह प्रभारी के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय प्रवास कार्यक्रम में साथ रहेंगे। नेता द्वय कल सुबह 09:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। नेता द्वय सुबह 10ः30 से 12.00 बजे तक पहली बैठक में उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री व प्रदेश महमंत्री शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12ः00 से दोपहर 02ः00 तक संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश मोर्चा की बैठक लेंगे। नेता द्वय 03ः30 बजे निरंजन धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के भ्रातशोक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरेन्दश्वरी जी 04 जनवरी को बलौदाबाजार जिले में तथा 05 जनवरी 2021 को महासमुंद जिले में भाजपा जिला कार्यालय में विभन्न स्तर की बैठके लेगी। प्रदेश प्रभारी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी रहेंगे।
प्रदेश सह प्रभारी श्री नितिन नबीन जी 04 जनवरी को मुंगेली जिले में तथा 05 जनवरी 2021 को बेमेतरा जिले में भाजपा जिला कार्यालय में विभन्न स्तर की बैठके में शामिल होंगे। सह प्रभारी जी के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी प्रवास कार्यक्रम में साथ रहेंगे तथा मुंगेली जिले के प्रवास के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी भी साथ रहेंगे।
 

सडक हादसा: पाटेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक परिवार के 40 लोग घायल

सडक हादसा: पाटेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक परिवार के 40 लोग घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल एक परिवार ट्रैक्टर में सवार होकर पाटेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहा था और बीच रास्ते में ही पलट गया। बताया जा रहा है इस हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र रायगढ़ घाट के पास का है, जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हदसे में एक ही परिवार के 40 लोग घायल हुए हैं। ट्रैक्टर में 21 महिला, 5 पुरूष और 14 बच्चे सवार थे। ट्रैक्टर पलटने से कुछ लोगों की हालत गंभीर हो गई है। सभी को इलाज के लिए डौंडीलोहारा स्वास्थ केंद्र लाया गया है। वहीं 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए राजनांदगांव रिफर किया गया है। सभी लोग ग्राम राहुद के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। 

बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत 2 लोग हुए घायल

बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत 2 लोग हुए घायल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक घर में गैस का सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर फटने के कारण इतना जोरदार धमाका हुआ कि घर की छत उड़ गई। इस धमाके में एक पुरुष और एक महिला घायल हो गये हैं। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के भैंसमुंडी इलाके की है, जहां एलपीजी सिलेंडर फट गया। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान हादसा हुआ है। ब्लास्ट के बाद सिलेंडर दो टुकड़ों में बंट गया। इस हादसे में एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

BIG BREAKING : एम्स में भर्ती मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान, जाने क्या थी वजह

BIG BREAKING : एम्स में भर्ती मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान, जाने क्या थी वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित एम्स में भर्ती मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, मरीज कैंसर रोगी था, इलाज के बाद भी उसे राहत नहीं मिल रही थी। एम्स के सर्जरी विभाग में भर्ती मरीज ने यह भयानक कदम उठा लिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है। एम्स में पिछले छह महीने में मरीजों के कूदकर जान देने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले दो कोरोना संक्रमितों ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय भोज कुमार जनरल सर्जरी वार्ड में भर्ती था। युवक 9 दिसंबर से भर्ती था और सर्जरी भी हुई थी। एक जनवरी रात करीब दो बजे के आसपास ए-1 ब्लाक के वार्ड नंबर 2, दूसरे माले से उसने कूदकर जान दे दी। घटना रात की है, लेकिन शनिवार को शाम पांच बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें अस्पताल में सही इलाज नहीं मिल पा रहा था। मरीज भी इसे लेकर बेहद परेशान था। मामले की पुष्टि एम्स ने कर दी है।


 

कल बिलासपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री बघेल, जाने कहां-कहां जाएंगे...

कल बिलासपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री बघेल, जाने कहां-कहां जाएंगे...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 जनवरी को रायगढ़ से सुबह 10.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे विकासखण्ड पुसौर के ग्राम झपोरा में आदर्श धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद 11.40 बजे ग्राम तरडा के गौठान का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से लारा एनटीपीसी हेलीपेड आकर दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 1.10 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और 1.15 बजे नूतन चैक में सेंट्रल लायब्रेरी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 1.35 बजे बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.35 बजे बिलासपुर के तारबहार अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने के बाद शाम 4 बजे राजेन्द्र नगर चैक में पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी की मूर्ति का अनावरण और 4.15 बजे न्यू सर्किट हाऊस भवन का लोकार्पण करने के बाद न्यू सर्किट हाउस में विभिन्न संगठन प्रमुखों, समाज प्रमुखों, अधिकारियों और युवा प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। श्री बघेल रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे।  

 बड़ी खबर: राज्य सरकार ने आईएएस स्तर के दो अधिकारियों के प्रभार में की फेरबदल

बड़ी खबर: राज्य सरकार ने आईएएस स्तर के दो अधिकारियों के प्रभार में की फेरबदल

रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस स्तर के दो अधिकारियों का प्रभार बदला है। एके टोप्पो को आयुक्त रायपुर सहित दुर्ग संभाग का प्रभार सौपा गया है। वहीं रायपुर आयुक्त जीआर चुरेन्द्र को बस्तर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। उक्त आदेश सचिव सामान्य प्रशासन विभाग कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है।