BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 BREAKING NEWS: खाद्य विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

BREAKING NEWS: खाद्य विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

रायपुर। राज्य सरकार ने खाद्य विभाग के अधिकारियों का तबादला किया है। जारी की गई तबादला सूची में सहायक खाद्य निरीक्षक से लेकर निरीक्षक तक के अधिकारी शामिल हैं। 

 

रायपुर रेल मंडल ने आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों की समय-सारणी में किया परिवर्तन, देखें पूरी सूची

रायपुर रेल मंडल ने आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों की समय-सारणी में किया परिवर्तन, देखें पूरी सूची

रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में चल रही कुछ गाड़ियों की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर से गाड़ी संख्या 08426 दुर्ग -पुरी दुर्ग से 16:10 बजे रवाना होकर रायपुर 16:55 बजे आगमन कर 17:10 के स्थान पर 17:05 बजे रवाना होगी। 1 दिसंबर से गाड़ी संख्या 08425 पूरी- दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस पुरी से 18:30 के स्थान पर 19:10 बजे रवाना होकर 11:55 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

पढ़ें : आबकारी विभाग की बड़ी कायर्वाही: 65 लीटर हाथभट्टी महुआ मदिरा व 1000 किग्रा महुआ लहान जप्त
02
दिसंबर से गाड़ी संख्या 08405 पुरी - अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस रायपुर स्टेशन पर 9:30 के स्थान 9:40 बजे आगमन कर 9:50 बजे रवाना होगी। भिलाई पावर स्टेशन पर 10.18 के बजाय 10:16 बजे आगमन कर 10:18 बजे रवाना होगी।


04
दिसंबर से गाड़ी संख्या 08406 अहमदाबाद पुरी स्पेशल एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन पर 1540 बजे के स्थान पर 15:05 बजे आगमन कर 15:10 बजे रवाना होगी भिलाई पावर स्टेशन पर 15.58 के स्थान पर 15:19 बजे आगमन कर 15:21 बजे प्रस्थान करेगी रायपुर स्टेशन पर 16:30 बजे के स्थान पर 15:50 बजे आगमन कर 16:00 बजे प्रस्थान करेगी ।

पढ़ें : बड़ी खबर: रायपुर में बिच सड़क पर नाबालिग का मर्डर: वीडियो हो रहा वायरल 
1
दिसंबर से गाड़ी संख्या 08518 विशाखापट्टनम -कोरबा स्पेशल एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से 20:05 बजे के स्थान पर 21:05 बजे रवाना होकर रायपुर स्टेशन पर 6:35 के स्थान पर 7:45 बजे आगमन कर 8:00 बजे रवाना होगी तिल्दा नेवरा स्टेशन पर 7:28 बजे के स्थान पर 8:31 बजे आगमन कर 8:33 बजे रवाना होगी भाटापारा स्टेशन पर 751 बजे के स्थान पर 8:53 बजे आगमन कर 8:55 बजे रवाना होगी एवं बिलासपुर 855 के स्थान पर 10:10 बजे पहुंचकर 10:20 बजे रवाना होगी एवं 12:15 बजे कोरबा पहुंचेगी।


1
दिसंबर से गाड़ी संख्या 08517 कोरबा- विशाखापट्टनम स्पेशल एक्सप्रेस कोरबा से 16:10 बजे रवाना होकर भाटापारा 18:56 बजे के स्थान पर 18:48 बजे आगमन कर 18:50 बजे रवाना होगी तिल्दा नेवरा स्टेशन पर 19:18 बजे के स्थान पर 19:11 बजे आगमन कर 19:13 बजे प्रस्थान करेगी विशाखापट्टनम 7:00 बजे के स्थान पर 6:20 बजे पहुंचेगी।


1
दिसंबर से गाड़ी संख्या 02843 पुरी - अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस रायपुर स्टेशन पर 9:30 के स्थान पर 9:40 बजे आगमन कर 9.50 बजे रवाना होगी। दुर्ग स्टेशन पर 10:38 बजे के स्थान पर 10:40 बजे आगमन कर 10:45 बजे रवाना होगी ।


3
दिसंबर से गाड़ी संख्या 02844 अहमदाबाद पुरी स्पेशल एक्सप्रेस अहमदाबाद से 18:40 बजे के स्थान पर 19:00 बजे रवाना होकर दुर्ग 15:40 बजे के स्थान पर 15:05 बजे आगमन कर 15:10 बजे रवाना होगी भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर 15:56 बजे के स्थान पर 15:19 बजे आगमन कर 15:21 बजे रवाना होगी रायपुर स्टेशन पर 16:30 बजे के स्थान पर 15:50 बजे आगमन कर 16:00 बजे रवाना होगी एवं पूरी 8.55 के स्थान पर 8:05 बजे पहुंचेगी।

 आबकारी विभाग की बड़ी कायर्वाही: 65 लीटर हाथभट्टी महुआ मदिरा व 1000 किग्रा महुआ लहान जप्त

आबकारी विभाग की बड़ी कायर्वाही: 65 लीटर हाथभट्टी महुआ मदिरा व 1000 किग्रा महुआ लहान जप्त

महासमुंद। कलेक्टर गोयल के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की ओर से अवैध मदिरा विक्रय और निर्माण पर बड़ी कायर्वाही की गयी।
 
 
30 नवम्बर को ग्राम मुनगाडीह थाना बसना में आरोपी संजय बघेल के रिहायशी मकान में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 65 लीटर हाथभट्टी महुआ मदिरा तथा 1000 किग्रा महुआ लहान जप्त किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा ३४(२), ५९(क) के तहत गिरफ़्तार कर न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया।
 
 
उक्त कायर्वाही में आबकारी उपनिरीक्षक वतन चौधरी, कौशल सोनी , दिनेश साहू के साथ आबकारी आरक्षक अनूप दास, अनिल गजलवार नगर सैनिक सोहन कोटक, शिरीष भोई व लक्ष्मीनारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग की ओर से अवैध मदिरा विक्रय, धारण, निर्माण तथा परिवहन पर सघन कायर्वाही की जा रही है।
 
 चेम्बर के वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी संतोष गोलछा का निधन

चेम्बर के वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी संतोष गोलछा का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रमुख सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा ने बताया कि आज प्रातः चेम्बर के वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी संतोष गोलछा (सी.ए.) का निधन हो गया। श्री गोलछा के निधन से व्यापारी एवं उद्योगपति समाज के साथ ही छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज को एक सप्ताह के अंदर दो निर्वाचन अधिकारी रमेशचन्द बाबरिया एवं संतोष गोलछा(सी.ए.) के निधन से दोहरा आघात पहुंचा है । इस अपूरणीय क्षति की पूर्ति करना निकट भविष्य में संभव नहीं है।

प्रकाशचन्द गोलछा ने बताया कि संतोष गोलछा (सी.ए.) मृदुभाषी, मिलनसार एवं धार्मिक, सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। निर्वाचन अधिकारी के रूप में निष्पक्ष रूप से चार बार चुनाव करवाने में अपना बहुमूल्य समय देते हुए चेम्बर को सराहनीय योगदान दिये। 

वे चार्टर्ड एकाउन्टेंट के साथ ही एक उद्योगपति भी थे, साथ ही चेम्बर के आयकर सलाहकार के संयोजक के रूप में चेम्बर के सदस्यों को निःस्वार्थ भाव से सेवायें देते रहे हैं। उन्होंनेे श्वेतांतबर जैन समाज के विभिन्न पदों पद पर रहते हुए समाजिक हित में विशेष योगदान दिये जो अविस्मरणीय है। 

संतोष गोलछा (सी.ए.) के निधन पर चेम्बर कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर चेम्बर चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली, प्रमुख सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा, निर्वाचन अधिकारी-बालकृष्ण दानी, के.सी.माहेश्वरी,सहायक निर्वाचन अधिकारी- संजय देशमुख, विजय जैन, महावीर तालेड़ा, अनिल जैन (कुचेरिया), चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम.रावते एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार को इस दुःसह दुख को सहन करने की शक्ति दे।
 प्लास्टिक का केरीबैग बिक्री करने वाले दुकानदारों पर निगम ने की कार्यवाही, कचरा फैलाने वाले दुकानदारों ठोका जुर्माना

प्लास्टिक का केरीबैग बिक्री करने वाले दुकानदारों पर निगम ने की कार्यवाही, कचरा फैलाने वाले दुकानदारों ठोका जुर्माना

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत कचरा फैलाने वाले 12 दुकानों से निगम की टीम ने जुर्माना वसूल किया। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने गंदगी फैलाने वालों, डस्टबिन नहीं रखने वाले तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में जोन क्रमांक एक के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि की टीम ने द्वितीय पाली में संध्याकालीन दुकानों का निरीक्षण किया और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूल किया।

जोन एक के स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना अपनी टीम के साथ वार्ड क्रमांक कोसानगर, जुनवानी और स्मृति नगर पहुंचे! इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं ग्लास का विक्रय करने पर आशीष जैन से 200 रुपए, दिनेश मेहता से 200 रुपए, निरंजन पांडे से 300 रुपए, ललित सिंह से 500 रुपए, गीता से 200 रुपए, सुब्रमण्यम से 1000 रुपए, रामेश्वर साहू से प्रतिबंधित डिस्पोजल तथा कचरा फैलाने पर 200 रुपए, लक्ष्मी कांत दुबे स्मृति नगर से 500 रुपए, महेश राव से 300 रुपए, राजू वर्मा जुनवानी से 200 रुपए, कैलाश भानकुटे से 500 रुपए तथा भारती सिंह से 200 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। इस प्रकार कुल 4300 रुपए जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की गई। फास्ट फूड जैसे अधिकतर दुकाने संध्याकालीन होती है! संचालित ठेले पर ज्यादातर खाद्य सामग्री संध्याकालीन एवं रात्रि के समय लगती है और इसी दरमियान कचरे को अव्यवस्थित तरीके से फेंकने की शिकायत प्राप्त होती है। जिसका निरीक्षण करने निगम की टीम लगातार ऐसे क्षेत्रों के लिए निकल रही है। कचरा पसारने वाले दुकानदारों को समझाइश देने साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। कार्रवाई की गई दुकानों में पुन: जाकर निगम की टीम फीडबैक भी प्राप्त कर रही है। ताकि जुर्माना देने के साथ ही सफाई के प्रति ऐसे दुकानदारों में व्यवहार परिवर्तन हो। और इसी उद्देश्य के साथ दुकानों में सूखा एवं गीला कचरा के लिए डस्टबिन रखे जाने प्रेरित भी किया जा रहा है। फिर भी समझदारी नहीं दिखाने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।
 बड़ी खबर: स्टेट बैंक की एटीएम मशीनों से सवा करोड़ रुपए हुआ गायब, बैंक अधिकारियों ने थाना कोतवाली में दर्ज करवाई एफआईआर

बड़ी खबर: स्टेट बैंक की एटीएम मशीनों से सवा करोड़ रुपए हुआ गायब, बैंक अधिकारियों ने थाना कोतवाली में दर्ज करवाई एफआईआर

जगदलपुर। जिला मुख्यालय के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अलग-अलग एटीएम मशीनों से पिछले 03 महीने में करीब सवा करोड़ रुपए की रकम निकालने की एंट्री एटीएम मशीन में नहीं दिखा रही है। बैंक के अधिकारियों ने जब एटीएम के हिसाब का मिलान किया तो गड़बड़ी सामने आई। बैंक के एटीएम मशीनों से यह पैसे तीन महीने में थोड़े-थोड़े कर निकाले गए हैं। एटीएम मशीनों से गड़बड़ झाले की जानकारी होने के बाद 24 नवंबर को पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूध्द एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एटीएम से निकाली गई रकम जब एक करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गई तब जाकर बैंक अधिकारियों में हड़कंप मचा, आनन-फानन में सभी एटीएम मशीनों की चेकिंग की गई और इसमें डाली गई और निकाली गई रकम का हिसाब मिलाया गया तो रुपए गायब होने की पूरी जानकारी नहीं मिलने पर इस काम में विषेशज्ञों को लगाया गया। इसके बाद जब विषेशज्ञों ने मामले की जांच की तो समझ में आया कि किसी ने एटीएम से बाकायदा पैसे निकाले हैं, लेकिन इसकी इंट्री नहीं हो पाई है। इसके बाद पूरी रकम का हिसाब किया गया तो करीब एक करोड़ रुपए गड़बड़ झाला सामने आया। 

सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि एसबीआई के अधिकारियों ने एटीएम से करीब एक करोड़ रुपए की रकम पिछले दो-तीन महीनों में एटीएम से गायब होने की शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
 राज्यपाल से नवनियुक्त मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल से नवनियुक्त मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में नवनियुक्त मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें नये दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव जैन ने राज्यपाल को 'पहला गिरमिटिया और 'भूतो न भविष्यति पुस्तकें एवं पुष्पगुच्छ भेंट की और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने भारत दर्शन और आमचो बस्तर नामक पुस्तकें एवं पुष्पगुच्छ भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं नियंत्रक हरबंश मिरी भी उपस्थित थे।
 बड़ी खबर: तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

बड़ी खबर: तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

कोरबा। कोरबा कटघोरा बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर आज दोहर लगभग 12 बजे के आस पास तेज रफ्तार से आ रही राजधानी बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोग बस के चक्के के नीचे आ गए, जिसमें मोटरसाइकिल चालक कि मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे तथा बुजुर्ग को घायल अवस्था में सुरक्षित निकाला गया। दोनों को गंभीर अवस्था में कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया गया।

अम्बिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार राजधानी बस क्रमांक CG11- DB 4500 तुमान (पुटुवा) से आये मोटर सायकिल सवार CG 12 AD 8810 तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मोटर साइकिल सीधे बस के नीचे जा फंसी, इसमें एक कि मौत गई, एक बच्चे और बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बस में फंसे युवक को कटघोरा पुलिस घण्टों रेस्क्यू कर निकाला गया जिससे सड़क में जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। जाम को पुलिस ने तत्परता से हटाया। घटना के बाद बस ड्राइवर व हेल्पर सीधे थाना में जाकर घटना की जानकारी दी। घायल बुजुर्ग से पूछने पर बताया कि वे लोग मोबाइल रिपेरिंग के लिए पुटुवा तुमान से कटघोरा आये थे।
छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती किसानों के द्वारा संपन्न

छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती किसानों के द्वारा संपन्न

बलोदा| बलोदा बाजार जिला ग्राम पंचायत रीको कला विकासखंड कसडोल का पहला धान खरीदी केंद्र है जहां किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती से संपन्न हुआ, मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा विपणन वर्ष 2020- 21 , 1 दिसंबर को धान खरीदी का शुभारंभ हुआ है। ग्राम पंचायत रीकोकला में नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति और धान उपार्जन केंद्र खोला गया पिछले वर्ष ग्राम पंचायत रीकोकला में धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग को लेकर किसानों के द्वारा रोड तक की लड़ाई लड़ी गई थी परंतु कुछ कारणवश ना खुलने के कारण छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने  इस वर्ष नवगठित सहकारी साख समिति एवं धान उपार्जन केंद्र खोलने की सौगात दी जिसके लिए रीकोकला गांव एवं आसपास के किसान भाइयों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। आज छत्तीसगढ़ महतारी की महा आरती में श्री वासुदेव अवस्थी, श्री रतन डड़सेना, राजीव अवस्थी कांग्रेस नेता  संतोष दीवान खोलबहरा राम ठाकुर जनपद सदस्य  नैंन सिंह नेताम दुर्गा प्रसाद नायक  सरपंच चमरू निषाद राम  माखन डड़सेना मिलुबैगा रामचरन डड़सेना ,सुनील दीक्षित, सुरीत साहू आदि किसान भाई शामिल हुए। 
 
 राष्ट्रीय सेवा योजना दूर्गा महाविद्यालय द्वारा मनाया गया विश्व एड्स दिवस

राष्ट्रीय सेवा योजना दूर्गा महाविद्यालय द्वारा मनाया गया विश्व एड्स दिवस

रायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना दूर्गा महाविद्यालय द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने संबोधित किया कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए यह कार्यक्रम किया गया। 
 
 बड़ी खबर: रायपुर में बिच सड़क पर नाबालिग का मर्डर: वीडियो हो रहा वायरल

बड़ी खबर: रायपुर में बिच सड़क पर नाबालिग का मर्डर: वीडियो हो रहा वायरल

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकू-बाजी और छेड़-छाड़ जैसे मामले बढ़ते ही जा रहे है | राजधानी में चाकूबाजी की घटना में फिर एक युवक की हत्या होने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। 

 

  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात राहुल तांडी व गोपी सागर नशे की हालत में रविवार को रात 12 बजे बुढ़ा तालाब के पास बैठे थे, तभी जुबेर नाम के एक व्यक्ति ने इन्हे बोरियाखुर्द छोड़ देने की बात कही, इसके बाद राहुल व गोपी एवं जुबेर एक साथ बोरियाखुर्द आरडीए कालोनी स्कूटर से 12.30 बजे पहुंचे। वहां पहले से मौजूद जावेद नाम के व्यक्ति ने राहुल की गाड़ी को धक्का देकर गिरा दिया व उसके ऊपर धारदार हथियार से ताबड़तोड वार कर हत्या कर दी। बीच -बचाव करने पर चाकू से गोपी सागर के उपर भी आरोपियों ने वार किया जिसके बाद वह घटना स्थल से भागकर इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। राहुल तांडी की हत्या में जावेद का भाई जुबेर ने भी साथ दिया जब मृतक पर आरोपी धारदार हथियार से वार कर रहा था तो जुबेर मृतक को पकड़ रखा था। गोपी सागर ने पुलिस को बताया कि 1 माह पहले भी मृतक व आरोपी के बीच विवाद होने के बाद मारपीट हुआ था,उसी रंजिश को लेकर जुबेर 18 वर्ष व जावेद 20 वर्ष ने एक राय होकर मृतक की हत्या कर दी। मृतक राहुल तांडी नेहरु नगर निवासी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर धारा 302,323,34 के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। इस वारदात की विडियो भी आरोपियों ने मिल कर बनाया है जो अब वायरल होने लगी है |इस विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की कैसे आरोपी मृतक के उपर चाकुओं से वार करते जा रहा है |
 

 बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक सत्य नारायण शर्मा हुए कोरोना संक्रमण के शिकार

बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक सत्य नारायण शर्मा हुए कोरोना संक्रमण के शिकार

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा कोरोना संक्रमण का शिकार हो गये है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। श्री शर्मा ने ट्वीट किया कि कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मेरा अनुरोध है कि पिछले दिनों मेरे संपर्क में जो भी व्यक्ति आये हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। मैं जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी की सेवा में लौटूंगा। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें।
 
BREAKING  NEWS: माओवादियों ने सिविलियन गाड़ी को आईईडी से उड़ाया

BREAKING NEWS: माओवादियों ने सिविलियन गाड़ी को आईईडी से उड़ाया

बीजापुर। अमूमन सुरक्षाबलों को निशाना बनाने वाले नक्सलियों ने अब सिविलियन्स को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही मामला बासागुड़ा थाना इलाके का हैं’ जहां तररेम मार्ग पर माओवादियों ने सिविलियन गाड़ी को आईईडी से उड़ा दिया। बासागुड़ा-तर्रेम के बीच राजपेटा के नज़दीक तररेम मार्ग से जा रही चार पहिया सूमो गाड़ी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिससे गाड़ी में सवार 2 ग्रामीण घायल हो गए।
घायल ग्रामीणों के नाम मोहम्मद इकबाल और बलराम प्रधान हैं। मामला बासागुड़ा थाना इलाके का हैं’। एसपी कमललोचन कश्यप ने मामले कि पुष्टि कि हैं। घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा लाया जा रहा हैं।
 बड़ी खबर: नक्सलियों ने की सरपंच के पति की हत्या, शव के पास फेकें पर्चे

बड़ी खबर: नक्सलियों ने की सरपंच के पति की हत्या, शव के पास फेकें पर्चे

दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर क्षेत्र में नक्सलियों ने ग्रामीण को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया हैं। ग्राम बेड़मा के सरपंच के पति की नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी हैं। मृतक का नाम संतोष कश्यप हांदावाड़ा हैं। मामले की पुष्टि दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव ने की हैं।
शासकीय सेवा का सपना देखने वाले युवा परीक्षा न होने से मायूस: क्या आयु सीमा खत्म होने के बाद आयोजित होगी भर्ती परीक्षा, पढ़े पूरी खबर

शासकीय सेवा का सपना देखने वाले युवा परीक्षा न होने से मायूस: क्या आयु सीमा खत्म होने के बाद आयोजित होगी भर्ती परीक्षा, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। कोरोना के चलते एक ओर जहां सभी वर्ग बेहाल हैं तो वहीं सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे अभ्यर्थियों में से हजारों ऐसे हैं जिनकी उम्र शासकीय सेवा के लिए अब खत्म होने वाली है। ऐसे अभ्यर्थियों की आज तक की सारी तैयारियां अब बर्बाद होने के कगार पर है। 

पढ़ें : बड़ी खबर: रायपुर में बिच सड़क पर नाबालिग का मर्डर: वीडियो हो रहा वायरल

मंत्रालय के साथ ही अन्य शासकीय विभागों में सैकड़ों की संख्या में पद रिक्त हैं, नई भर्ती के लिए विभागीय विज्ञापन जारी होने के बाद कोरोना संकट शुरू हो गया। इसके चलते पिछले कई माह से व्यापमं द्वारा एक बार भी परीक्षा आयोजित नहीं कराई जा सकी है। व्यापमं भी कोरोना संकट के सामने बेबस है कि वो ऑफ लाइन एग्जाम नहीं ले सकता। दूसरी ओर इसका सबसे बड़ा खामियाजा उन अभ्यर्थियों को उठाना पड़ रहा है जिनकी उम्र अब शासकीय सेवा के लिए पार होने के कगार पर है। इसमें बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी हैं। इनकी तादात पूरे प्रदेश में लाखों में हैं।
 
 
पढ़े-लिखे और शासकीय सेवा का सपना संजोने वाले इन अभ्यर्थियों द्वारा अब तक जी-जान से तैयारी की गई है, लेकिन परीक्षा ही आयोजित नहीं हो पा रही है। व्यापमं की मजबुरी है कि वो अभी किसी भी तरह से परीक्षा आयोजित नहीं कर सकता, क्योंकि कोरोना संकट खत्म नहीं हुआ है। इसके अलावा परीक्षा आयोजित करने को लेकर किसी भी तरह की गाइड लाइन जारी नहीं हुआ है। वहीं अभ्यर्थियों की मुसीबत यह है कि पिछले कई माह से परीक्षा आयोजित न होने से अब उनकी उम्र सीमा शासकीय सेवा के लिए अनिवार्य सीमा को पार करने के कगार पर पहुंच चुका है। नई भर्ती के लिए सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए उम्र सीमा निर्धारित है। लेकिन अब अभ्यर्थियों की उम्र इस बाउण्ड्री पर पहुंच गई है कि यदि अब उनकी भर्ती नहीं होती तो वे जीवन भर शासकीय सेवा में जाने का अपना मौका और सपना दोनों खो देंगे। 
 बड़ी खबर रायपुर: फीटर का काम करते समय उचाई से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान हुई मौत

बड़ी खबर रायपुर: फीटर का काम करते समय उचाई से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान हुई मौत

रायपुर। कंपनी में फीटर काम करते समय मजदूर की उचाई से गिरने से इलाज के दौरान मौत हो जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सितलतरा धरसींवा निवासी आनंद कुमार भोई आयु 33 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गोपाल स्पंज कंपनी में फिटर का काम करते समय उचाई से गिरने की वजह से इलाज के दौरान प्रसन्नजीत पांजा 35 वर्ष पिता गुरुचरण पांजा की इलाज के दौरान मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। मृतक से लापरवाही पूर्वक काम कराने व सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान नही रखने की रिपोर्ट पर धारा 287,304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। 
 बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते 17 जुआरी पकड़ाए, नगदी हजारों रुपयें व ताश की पत्ती जब्त

बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते 17 जुआरी पकड़ाए, नगदी हजारों रुपयें व ताश की पत्ती जब्त

रायपुर। जुआ खेलने की सूचना पर खरोरा व धरसींवा पुलिस ने 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर ग्राम असौंधा खार खरोरा में 30 नवंबर को शाम 5.20 बजे मौके पर रेड की कार्रवाही के दौरान घेराबंदी कर ईश्वरी पारधी आयु 30 वर्ष पिता रमजान पारधी एवं अन्य 12 जुआरियों को पकड़ उनके पास से नगदी 39 हजार 430 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। इसी तरह धरसींवा पुलिस ने बीती रात गुड़ी चौक तिवरैया में काटपत्ती जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों के नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम विनोद साहु आयु 35 वर्ष पिता महेशराम साहु,हेमलाल साहु आयु 18 वर्ष पिता पंचराम साहु,कुलेश्वर साहु आयु 35 वर्ष पिता नरेश साहु,अरुण धीवर 31 वर्ष पिता बलदाऊ धीवर,सभी जुआरी ग्राम तिवरैया धरसींवा के रहने वाले है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नगदी 1730 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है। 
 छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन विभिन्न मांगों को लेकर आज से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन विभिन्न मांगों को लेकर आज से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन आज से अपनी मांगों को लेकर के प्रदेशव्यापी हड़ताल करने जा रहा है। हड़ताल के पहले चरण में प्रदेश भर के दो लाख से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी अपने जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा और कर्मचारी अधिकारी मशाल लेकर सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे। आंदोलन का दूसरा चरण 11 दिसंबर को और 19 दिसंबर को तीसरे चरण में प्रदेशभर के कर्मचारी अधिकारी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थल पर एकत्रित होकर धरना देंगे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा बता रहे हैं कि वेतनमान, नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, महंगाई भत्ता लागू करने, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति, पेंशनरों संबंधी समस्या जैसी कई मांगे लंबे समय से लंबित हैं। बार-बार शासन को बताने के बावजूद भी इस पर कोई हल नहीं निकल रहा है। इस कारण से अब कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं, फिर भी अगर बात नहीं मानी जाएगी तो बड़ा आंदोलन के लिए भी छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारी तैयार हैं।
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के अजय सहाय की फिल्म नौकरानी को मिला दादासाहेब फाल्के आईकान अवार्ड

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के अजय सहाय की फिल्म नौकरानी को मिला दादासाहेब फाल्के आईकान अवार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित निर्माता निर्देशक एवं अभिनेता डॉ अजय मोहन सहाय की शार्ट फिल्म नौकरानी को मुम्बई में आयोजित दादासाहेब फाल्के आईकान अवार्ड फिल्म्स 2020 समारोह में प्रथम स्थान मिला। 

इसके मुख्य आयोजक कल्याणजी जाना थे। उन्हें दादासाहेब फाल्के आईकान अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, तमाम फिल्मी हस्तियों, निर्माता, निर्देशकों व जूरी के सदस्यो से मिली प्रंशसा से अभिभूत हूँ। पुरस्कार मिलने का पूरा श्रेय उन्होंने अपने साथी कलाकारों को देते हुए उन्हें याद किया। डॉ सहाय ने कहा कि फ़िल्म के कलाकारों- यासमीन परवीन , स्वाति वर्मा, प्रियान्शी गुप्ता ,इशिता सत्पथी, पुष्पांजलि शर्मा, डॉ नेहा शुक्ला, राजेश पंड्या, दिव्या यादव, संतोष वर्मा, भूपेंद्र कुर्रे व विशेष रूप से भाई सलीम खान को जाता है जो कंधे से कंधा मिलाकर मुझे सहयोग देते रहे, मेरा मार्गदर्शन करते रहे । लक्ष्मण यादव को बेहतरीन फोटोग्राफी व आकाश कदम का शानदार संपादन के लिऐ आभार माना। डॉ सहाय छत्तीसगढ़ के निराले निर्माता निर्देशक है, उनमे एक दो नहीं बहुमुखी प्रतिभायें है। लेखक भी है तो शानदार अभिनेता भी हैं. यही नहीं उतने ही अच्छे और प्रख्यात मधुमेह रोग विशेषज्ञ भी है। कोरोना काल में उन्होंने जनता के लिए अपने आप को 24 घंटे समर्पित कर रखे थे. डॉ सहाय ने इस शार्ट फिल्म में बालश्रम का बेहतरीन ढंग से चित्रण किया है। जो संदेशात्मक भी है। यास्मीन ने जो भूमिका निभाई है वह आने वाल समय में एक बड़े कलाकार होने का संकेत देता है।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पुरानी रंजिश के चलते रिस्तेदार ने शादी में चलाई गोली, युवक के सीने में जा लगी गोली

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पुरानी रंजिश के चलते रिस्तेदार ने शादी में चलाई गोली, युवक के सीने में जा लगी गोली

गरियाबंद। गरियाबंद स्थित अतरमरा में शादी के दौरान गोली चलाने पर एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। किसी रिश्तेदार ने ही घटना को अंजाम दिया है। गोलीकांड में एक युवक के घायल होने की खबर है, जिसे इलाज के लिए रायपुर में भर्ती कराया गया है। मामले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बीते सोमवार को गांव के चतुर्वेदी परिवार में लड़के की शादी थी। सुबह तकरीबन 10 ज्यादातर रिश्तेदार बारात के लिए निकल चुके थे। इसी दौरान घर पर मौजूद रिस्तेदारो में आपसी रंजिश के कारण नौबत गोलीकांड तक आ गयी। 

किसी रिश्तेदार ने दूसरे रिश्तेदार को गोली मार दी। गोली सीधे एक युवक के सीने में जा लगी। घायल युवक को तत्काल रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी परिवार में ये घटना हुई है। दो रिश्तेदारों के बीच आपसी रंजिश की बात सामने आयी है। फिलहाल अज्ञात द्वारा गोली चलाने की शिकायत थाना में दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गोलीकांड में एक युवक घायल हुआ है। युवक के सीने में गोली लगी है। युवक को ईलाज के लिए रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जिस शख्स पर गोली चलाने की शंका की जा रही है वह शादी वाले परिवार का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि मामला अज्ञात व्यक्ति के नाम से दर्ज होने के कारण पुलिस जांच के बाद ही असली आरोपी का चेहरा सामने आ पायेगा। 
 धान खरीदी आज से शुरू, 2305 खरीदी केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

धान खरीदी आज से शुरू, 2305 खरीदी केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज से शुरू हो गई है, इसकी निगरानी सीधे राजधानी से होगी। इसके लिए खाद्य और कृषि विभाग दोनों ने अपने-अपने मुख्यालयों में कंट्रोल रूम बनाए हैं, जो अगले 61 दिनों तक चौबीस घंटे काम करेंगे। यहां से धान की तस्करी समेत अन्य सभी गड़बड़ियों के साथ किसानों की समस्याओं पर निगाह रखी जाएगी। 

दो लाख 45 हजार किसानों ने कराया पंजीयन-
किसानों को तकलीफ से बचाने के लिए इस बार 2305 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं पिछले साल की तुलना में इस साल दो लाख 45 हजार ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराया है। इस बार सरकार ने 90 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य रखा है। खरीदी केन्द्रों में इस बार धान को भींगने से बचाने के लिए चूबतरे बनाए गए हैं। किसानों को पांच बार टोकन दिए जाएंगे। 

एक सप्ताह के लिए वैध होगा टोकन-
टोकन एक सप्ताह के लिए वैध रहेगा। एक सप्ताह के भीतर भी यदि किसान धान नहीं बेच पाया तो उसे फिर से टोकन दिया जाएगा। प्रदेश में 2017-18 में कुल 56.85 लाख टन धान की खरीदी हुई थी जबकि दो साल में यह आंकड़ा 83.94 लाख टन तक पहुंच गया है। 
इस बार धान का रकबा 27 लाख 59 हजार 385 हेक्टेयर से अधिक है। जबकि किसानों की संख्या बढ़कर 12 लाख 6 हजार से 18 लाख 38 हजार हो गई है। 
 
भाजपा ने जारी की रायपुर शहर जिला पदाधिकारी-कार्यकारणी की सूचि, देखे किन किन को मिली जगह

भाजपा ने जारी की रायपुर शहर जिला पदाधिकारी-कार्यकारणी की सूचि, देखे किन किन को मिली जगह

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी राजधानी रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने पार्टी के वरिष्ठजनों से रायशुमारी के बाद जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी घोषित की।  

अजब-गजब : रायगढ़ में सड़क की हो गई चोरी ? सीएसपी से की शिकायत

अजब-गजब : रायगढ़ में सड़क की हो गई चोरी ? सीएसपी से की शिकायत

रायगढ़, सड़क चोरी होने की की अनोखी शिकायत सीएसपी से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि रात में सड़क बनी फिर सुबह गायब हो गई। पता लगाएं कि आखिर सड़क कहाँ गई ?
सड़क की चोरी वो भी एक सप्ताह में दो बार ! जी हां, सड़क चोरों ने यह कारनामा छत्तीसगढ़ के रायगढ जिला मुख्यालय में कर दिखाया है। दरअसल पिछले हफ्ते यह सड़क रात में बनी और सुबह होते ही गायब हो गई ! सड़क के नाम से उखड़ी हुई बजरी का मलबा ही बचा था। बात मीडिया में आई तो कलेक्टर और विधायक जांच करने पहुंचे और सड़क दुबारा बनाने के निर्देश दिए। रात सड़क दुबारा बनी और सुबह होते होते फिर चोरी हो गई ! सड़क के नाम पर फिर वही बिखरा हुआ बजरी मलवा बचा है। अब देखना होगा कि पुलिस सड़क चोर को ढूंढ लेती है या फिर कलेक्टर और विधायक मौका मुआयना कर फिर से सड़क बनाने के निर्देश देंगे और अपना पुराना बयान दुहरायेंगे कि भ्रष्टाचार बर्दास्त नही किया जाएगा।
मजेदार वाकया रायगढ़ का है, जहां ढिमरापुर कोतरा रोड बाईपास मार्ग से लोग त्रस्त हैं। इस रास्ते पर इतनी धूल है कि जो उस सड़क से निकलता है धूल से लथपथ जाता है। इस सड़क की मरम्मत और निर्माण भी किया गया, लेकिन भाजयुमो नेता प्रवीण द्विवेदी का कहना है कि यदि सड़क बनी तो गई कहाँ ? क्या किसी ने चुरा लिया ? यदि चुराया है तो पुलिस खोजे।
इस सड़क की शिकायत के बाद कुछ दिन पहले सड़क निर्माण की बात सामने आई थी, लेकिन सड़क फिर से उखाड़ जाने पर स्थानीय विधायक और कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे। लेकिन भाजयुमो नेता का कहना है कि उन्हें बताया गया कि कल ही इस सड़क का पुनः निर्माण किया गया। जब आज अपने समर्थकों के साथ उस सड़क को देखने पहुंचे तो वहां से सड़क नदारद थी।
लिहाजा भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और सड़क चोरी की शिकायत कर दी। ऐसे में सीएसपी रायगढ़ क्या बोलते, लेकिन उन्हें आश्वासन देकर विदा किया। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण द्विवेदी, जितेंद्र निषाद, रामजाने भारद्वाज, आकाश सोनी एवं अन्य शामिल थे।
 

 नक्सल प्रभावित क्षेत्र में परीक्षा के लिए फ्लाईट की सुविधा दी जाती थी, अब सफल हुए विद्यार्थी अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे- ओपी चौधरी

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में परीक्षा के लिए फ्लाईट की सुविधा दी जाती थी, अब सफल हुए विद्यार्थी अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे- ओपी चौधरी

 रायगढ़। पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश के मुखिया होने के नाते संवेदनहीनता से ऊपर उठकर संवेदनशीलता का परिचय दें। ऐसे क्षेत्र से निकल रही प्रतिभाओं को समझने का प्रयास करें। ये सभी बेटियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं हैं, ऐसे में ये सभी बच्चियाँ पहले राउंड की काउंसलिंग की हकदार हैं। जल्द से जल्द उनके फस्र्ट राउंड के काउंसलिंग में प्रवेश की व्यवस्था कराएं।


दंतेवाड़ा में छू लो आसमान प्रोजेक्ट की 25 से अधिक अनुसूचित जनजाति की छात्राओं ने मेडिकल की परीक्षा में क्वालीफाई किया है। लेकिन सरकार के निकम्मेपन और संवेदनहीनता के कारण इन बच्चियों का रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ है। ऐसे में वे कॉउंसलिंग में भाग नहीं ले पा रही हैं।

उन्हें क्वालीफाई करने के बावजूद डॉक्टर बनने से वंचित किया जा रहा है। इसके दर्द को कम्पटीशन परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा समझ सकते हैं, उनके माता-पिता समझ सकते हैं। सोचिए कि बस्तर की उन बेटियों और उनके माता-पिता पर क्या गुजर रही होगी।

आदिवासी क्षेत्र दंतेवाड़ा के बच्चे जो नक्सल प्रभावित हुआ करता था, जिसको शिक्षा रूपी प्रहार से बदलने का प्रयास किया गया। यूथ आइकॉन और दंतेवाड़ा में कलेक्टर रह चुके ओपी चौधरी ने छू लो आसमान नाम का एक शिक्षा के क्षेत्र में प्रोजेक्ट वहां बनाया। ताकि वहां के बच्चे शिक्षा के स्तर को बढ़ा सकें। वहां के बच्चे अब वास्तव में आसमान छूने लगे हैं। पर उन बच्चों के समक्ष एक बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो चुकी है। छू लो आसमान के बच्चे कभी परीक्षा के लिए लेट हो जाते थे तो उन्हें हवाई मार्ग के से परीक्षा देने भेजा जाता था, परन्तु आज वहीं के बच्चे परीक्षा में सफल होने पर भी अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, वो भी शासन और प्रशासन से, कितनी बड़ी लापरवाही कहनी चाहिए इसे ।
आसमान के साफ होते ही ठंड ने दिखाया अपना असर, ग्रामीण अंचलों व मैदानी इलाकों में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

आसमान के साफ होते ही ठंड ने दिखाया अपना असर, ग्रामीण अंचलों व मैदानी इलाकों में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

 रायपुर। चक्रवाती तूफान निवार के गुजर जाने के बाद जैसे ही मौसम फिर से सामान्य हुआ है ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों व मैदानी इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। 


राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में इस समय ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तूफान के चलते डिस्टर्ब हुआ मौसम अब काफी हद तक सुधर गया है। आसमान में छाए बादलों के छंट जाने के बाद ठंड अपने पूरे फार्म में लौट आया है। इधर हवा की दिशा में भी क्रमश: बदलाव आना शुरू हो गया है। परिणाम स्वरूप अब ठंड पहले से कहीं ज्यादा महसूस होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आसमान में छाए बादलों के चलते ठंड का असर काफी हद तक कम हो गया था। वहीं राज्य में नमीयुक्त हवा आने के कारण व पश्चिमी हवा के मिलने से मौसम पूरी तरह से बिगड़ चुका था। इसमें चक्रवाती तूफान निवार का भी महत्वपूर्ण असर रहा, जिसके चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया था। लेकिन अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, आसमान में छाए बादलों के छंटते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इधर नमीयुक्त हवाओं के आने का भी क्रम बंद हो गया है, जिसके चलते आसमान पूरी तरह से साफ हो चुका है। हवा की दिशा में आ रहे क्रमश: बदलाव के बाद अब ठंड धीरे-धीरे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। इसके साथ ही दिन के तापमान में मामूली अंतर आने तथा रात में तापमान के और गिरने की संभावना बनी हुई है।