रायपुर। जी.ई. रोड पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड यूथ हब और ग्रीन काॅरीडोर तैयार कर रहा है। स्मार्ट सिटी की शहरी सौंदर्यीकरण व सुविधाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का भूमिपूजन नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया 6 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे करेंगे। आयुर्वेदिक काॅलेज, गेट क्रमांक-1 के समीप होने शिलान्यास की अध्यक्षता संसदीय सचिव विकास उपाध्याय करेंगे। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे। लोकसभा सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज़ ढेबर, नगर पालिक निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, जोन 5 के अध्यक्ष मन्नू यादव, जोन 7 के अध्यक्ष मनीराम साहू, पार्षद कुंवर रजयंत सिंह ध्रुव, मधु चंद्रवंशी बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित रहेंगे।
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर के मध्य से गुजर रहे जी.ई. रोड को आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मार्ग को सुंदर, हरीतिमायुक्त आकर्षक स्वरूप देने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से लगभग 17.71 करोड़ की लागत से वृहद कार्य योजना तैयार कर विवेकानंद आश्रम के समीप से आमानाका तक यूथ हब बनाकर ग्रीन कॉरीडोर विकसित किया जाएगा। इस कार्य योजना के तहत साइंस कॉलेज मैदान के पास सर्वसुविधायुक्त वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, जिसमें 65 दुकानें व वेंडिंग कार्ट संचालित होंगे। योजना के अनुरूप आमानाका के समीप वेंडिंग जोन स्थापना के साथ आयुर्वेदिक कॉलेज, साइंस कॉलेज कैम्पस, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कैम्पस को विकसित किया जाएगा। जीई रोड के जिस क्षेत्र में वर्तमान में वेंडिंग जोन संचालित है, उसे व्यवस्थित व सर्वसुविधायुक्त बनाते हुए स्मार्ट ठेला और दो व चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के साथ ही धूप से बचने के लिए शैड और बैठक व्यवस्था भी इस योजना के अंतर्गत की जाएगी। बच्चों के खेलने के लिए उपयुक्त क्रीडा स्थल की योजना भी इसमें शामिल है। सड़कों में इंटरसेक्शन, साइड वॉल में लाइटिंग, लैंडस्कैपिंग के साथ एच.टी. और एल.टी. केबल भी लगाए जाएंगे। इस मार्ग पर भूमिगत जल निकासी व्यवस्था के अलावा संचार प्रणाली को भी अंडर ग्राउंड किया जाएगा। योजना के तहत बसवे और पाथवे निर्माण का प्रावधान भी किया गया है।
जी.ई. रोड को भव्य, आकर्षक व जन सुविधा अनुरूप विकसित किए जाने की इस योजना के पूर्ण होने पर इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और समता काॅलोनी, चौबे काॅलोनी, दीनदयाल उपाध्याय नगर, मंगल बाजार, रोहणीपुरम, कोटा, सुंदर नगर, टाटीबंध, तात्यापारा, विवेकानंद आश्रम, रामकुंड क्षेत्र सहित शहर के समीपवर्ती क्षेत्र के निवासियों को उन्नत सु-विकसित क्षेत्र का लाभ मिलेगा एवं निर्धन परिवारों को अपनी आजीविका के संचालन के लिए एक सर्वसुविधायुक्त वेंडिंग जोन की सुविधा प्राप्त होगी।
राजनांदगांव, पीड़ितागण के मोबाईल नंबरो पर दिनांक 30अगस्त 2020 से किसी काम्या साहू नाम के फर्जी फेसबुक एकाउंट में आवेदिकागण के फोटो डाल कर अश्लील फोटो एवं अश्लील मैसेज भेजा करता था इस प्रकार आरोपी द्वारा आवेदिकागण के मोबाईल फोन के फेसबुक पर काम्या साहू के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज एवं अश्लील फोटो भेजा करता था कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक-554/2020 धारा- 354(क)(1)(iv), 509 (ख) भाववि एवं 66 (सी), 66 (डी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे गंभीरता लेते हुए थाना कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र चतुर्वेदी, चौकी चिखली प्रभारी चेतन चंद्राकर एवं उनके टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए सक्त निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री डी. श्रवणकुमार के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक नगर श्री कविलाश टंडन, अतिधपुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयप्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन व निरीक्षक वीरेन्द्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी कोतवाली, चौकी चिखली प्रभारी चेतन चंद्राकर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का लोकेशन चिखली क्षेत्र का पाये जाने पर पतासाजी के लिए टीम चिखली रवाना किया गया जो चिखली आसपास पूछताछ करने पर आरोपी दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव का होना पाया गया जो उसके सकूनत पर दबिश दिया गया। जो आरोपी अपने सकूनत पर उपस्थित मिला जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी से गवाहो के समक्ष घटना के विषय मे पूछताछ करने पर आरोपी पुष्पेन्द्र साहू द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताया कि पीड़ितागण उसके सहपाठी थे जो पूर्व रंजिश को लेकर अपने दादी के मोबाइल नंबर 9770897832 से काम्या साहू के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें पीड़ितागण के फोटो का उपयोग कर उनको एवं उनके पहचानवालों को अश्लील मैसेज करता था। आरोपी पुष्पेन्द्र साहू पिता अशोक कुमार साहू उम्र 21 वर्ष साकिन दीनदयाल नगर चिखली चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव द्वारा घटना कारित करना स्वीकारने पर दिनांक 05.11.2020 को विधिवत गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली, चौकी चिखली एवं सायबर सेल टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।
रायपुर। राजधानी के एक अंधे कत्ल का खुलासा हुआ है। प्रार्थी अशोक गिलहरे ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका लड़का किशन गिलहरे ग्राम जुगेसर मंदिर हसौद में अपने मामा नारायण प्रसाद कोशले के घर करीबन एक माह पूर्व से रह रहा था, जो रोजी मजदूरी का काम करता था। 3 नवम्बर को प्रार्थी का लड़का किशन गिलहरे भानसोज में रिस्तेदार के बेकरी दुकान में करीबन 1 बजे गया और शाम 5 बजे वहां से घर जाने निकला पर वह घर नहीं पहुंचा। तब प्रार्थी एवं अन्य लोग किशन गिलहरे का खोजबीन किये परंतु रात्रि में कोई पता नही चला। 4 नवम्बर के प्रातः एक व्यक्ति ने प्रार्थी को बताया कि खम्हरिया जाने वाले रोड में एक गाड़ी जला है। प्रार्थी जाकर देखा तो एक्टिवा क्रमांक सी जी/04/एल एस/9192 जला था और इसी एक्टिवा वाहन को किशन गिलहरे लेकर निकला था। प्रार्थी आगे पीपरहट्ठा पीपरघाट तरफ जाकर देखा तो उसका लड़का किशन गिलहरे का शव अधजला मृत अवस्था में पडा था। कोई अज्ञात आरोपी प्रार्थी का लड़का किशन गिलहरे की हत्या कर लाश को जला दिया और एक्टिवा वाहन को दूसरे स्थान पर ले जाकर जला दिया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 376/20 धारा 302, 201, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर शव को जलाने की घटना को एसएसपी अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक माना लालचंद मोहले और थाना प्रभारी मंदिर हसौद राजेन्द्र दीवान को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना मंदिर हसौद की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर हत्या के सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुये अज्ञात आरोपी के संबंध में पतासाजी करते हुये जानकारी जुटानी प्रारंभ की गई। टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुये आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। चूंकि आरोपी बड़े ही शातिर किस्म के थे जो हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से मृतक के शव एवं एक्टिवा वाहन को अलग - अलग स्थानों पर जलाये थे। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण किया जाकर भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान लोगों से पूछताछ के आधार पर टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक किशन गिलहरे का पीपरहट्टा निवासी एक अपचारी बालक के साथ गाली-गलौच एवं विवाद हुआ था। जिस पर संदेह के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा अपचारी बालक से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर बार - बार अपना बयान बदल रहा था एवं टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहा था जिस पर टीम का शक अपचारी बालक के उपर और भी गहरा हो गया एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अपचारी बालक अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त घटना को कारित करने के साथ ही मृतक के शव एवं एक्टिवा वाहन को जलाना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में शामिल आरोपी पूनम ठाकुर, प्रकाश निर्मलकर, राहुल वर्मा एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों/अपचारियों ने बताया कि घटना में शामिल एक अपचारी बालक का मृतक किशन गिलहरे से गाली-गलौच एवं विवाद हुआ था। जिस पर आरोपियों/ अपचारियों द्वारा मृतक किशन की हत्या करने की योजना बनायी गयी तथा आरोपियों/अपचारियों द्वारा मृतक पर लगातार नजर रखकर मौके की तलाश की जा रहीं थी। इसी दौरान दिनांक घटना को मौका पाकर पीपरहट्टा के सूनसान स्थान पर आरोपियों/अपचारियों ने मृतक किशन गिलहरे की चाकू मारकर हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जला दिये तथा मृतक की एक्टिवा वाहन को दूसरे स्थान पर ले जाकर जला दिये थे। आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मृतक का माबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है। आरोपियों/अपचारियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी/अपचारी
01. पूनम ठाकुर पिता लक्ष्मीनारायण ठाकुर उम्र 19 साल निवासी पीपरहट्टा मंदिर हसौद रायपुर।
02. प्रकाश निर्मलकर पिता महेश निर्मलकर उम्र 19 साल निवासी तिगड्डा चैक भानसोज मंदिर हसौद रायपुर।
03. राहुल वर्मा पिता पवन वर्मा उम्र 19 साल निवासी पीपरहट्टा मंदिर हसौद रायपुर।
04. दो अपचारी बालक।
रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने निगम मुख्यालय भवन के प्रथम तल पर निगम सभापति चेम्बर में नगर निगम रायपुर के सचिवालय के माध्यम से दिनांक 6 नवंबर 2020 शुक्रवार को प्रात: 11 बजे निगम मुख्यालय भवन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में आयोजित वर्तमान नगर पालिक निगम परिषद की पहली सामान्य सभा की बैठक को लेकर नगर निगम रायपुर के सत्ता पक्ष कांग्रेस, विपक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं निर्दलीय पार्षदों की पृथक-पृथक बैठक लेकर उनसे राजधानी रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक के संचालन हेतु सभी पार्षदों से सहयोग मांगा ।
सभापति प्रमोद दुबे ने महापौर एजाज ढेबर, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, एल्डरमेनों, सत्ता पक्ष कांग्रेस के पार्षदों, विपक्ष भाजपा के पार्षदों, निर्दलीय पार्षदों के पृथक -पृथक बैठक लेकर उनसे कहा कि रायपुर नगर निगम राजधानी का नगर निगम है एवं यहां की सामान्य सभा की गतिविधि व कार्यवाही का संदेष न सिर्फ राजधानी रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ प्रदेष एवं देष में पहुंचता है। इसलिए नगर निगम के सभी पार्षदों का दायित्व है कि वे सभा संचालन में सहयोग करें। सभापति दुबे ने पार्षदों से अनुरोध किया कि वे सामान्य सभा की बैठक के दौरान अनावष्यक व्यवधान बैठक की कार्यवाही में न डाले एवं एमआईसी द्वारा नियमानुसार प्रक्रिया के तहत निर्धारित सामान्य सभा की बैठक के एजेण्डे से हटकर विषय में अपने विचार न रखे। सभापति दुबे ने सत्ता पक्ष विपक्ष एवं निर्दलीय पार्षदों को बताया कि नगर निगम की सामान्य सभा की वर्तमान परिषद की पहली बैठक में वर्तमान के नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की अवधि को देखते हुए कोविड 19 के वायरस संक्रमण से सुरक्षा व बचाव हेतु सामान्य सभा हाल में सभी जनप्रतिनिधि पार्षदों से उपस्थित जनों के लिए मास्क, हैण्ड सेनेटाईजर, फेस शील्ड की व्यवस्था करवाने संबंधित अधिकारियों को प्रषासनिक तौर पर निर्देषित किया गया है। वहीं सामान्य सभा की बैठक में प्रवेष के पूर्व मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के स्वास्थ्य कारी नियम का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन संचालन व बैठक व्यवस्था में करवाने निर्देषित किया गया है। सामान्य सभा हाल में प्रवेष लेने के पूर्व आक्सीमीटर से सभी लोगो के शरीर के तापमान एवं पल्स की जांच नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव हेतु अनिवार्य रूप से करने की प्रषासनिक व्यवस्था करने के निर्देष संबंधित निगम अधिकारियों को दिये गये है। सभापति दुबे ने बैठक में सभी जनप्रतिनिधि पार्षदों से वर्तमान के कोविड 19 संक्रमण काल से सुरक्षा व बचाव हेतु विषेष ध्यान रखकर नगर हित में सामान्य सभा में लोककल्याणार्थ मुद्दों पर खुलकर बहस करने का सुझाव दिया।
रायपुर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर डॉ एस भारतीदासन ने रायपुर जिले के अपर कलेक्टरों के मघ्य कार्य विभाजन किया है।
इसके तहत पद्मिनी भोई साहू को रायपुर जिले के सभी अनुविभाग के लिए अपर कलेक्टर, रायपुर जिले के सभी अनुविभाग के अंतर्गत नई राजधानी क्षेत्र में रायपुर विकास प्राधिकरण से अनुमति पश्चात् भूमि विक्रय की अनुमति, पूरा परियोजना के अंतर्गत नई राजधानी क्षेत्र में रायपुर विकास प्राधिकरण से अनुमति पश्चात् भूमि विक्रय की अनुमति, प्रभार क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के समस्त प्रकरण अपील, पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन प्रकरण (कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र एवं भू-आबंटन तथा भू-अर्जन के प्रकरणों को छोड़कर) की सुनवाई एवं निपटारा। प्रभार क्षेत्र के लिए पंचायत राज अधिनियम के प्रकरणों एवं अपील की सुनवाई एवं निपटारा, प्रभार क्षेत्र के लिए पंजीयक, सार्वजनिक न्यास तथा जिले के लिए सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रथम अपीलीय अधिकारी। इसी तरह भू-बंटन, भू-अभिलेख, एन.आर.डी.ए. से संबंधित कार्य, विभागीय जांच अधिकारी, आर.बी.सी. के तहत आर्थिक अनुदान की स्वीकृति, राहत एवं पुनर्वास शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा, सहायक अधीक्षक, राजस्व, सामान्य कार्यपालन, राजस्व अधिकारियों की बैठक, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, संजीवनी/जनदर्शन, सी.एस.सी/च्वाईस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र, आदिवासी विकास विभाग और शाखाओं के लिए प्रभारी अधिकारी। इसके अतिरिक्त समय-समय पर कलेक्टर द्वारा सौंपे गये अन्य कार्य का संपादन भी करेंगी।
बी.सी.साहू,अपर कलेक्टर आर्बिट्रेशन प्रकरण, अभियोजन, धूम्रपान निषेध, बंधवा मजदूर शाखा, बाल श्रम परियोजना, योजना मंडल, राजस्व मोहर्रिर, हिन्दी-अंग्रेजी अभिलेख कोष्ठ, अल्प बचत, रायपुर जिला अंतर्गत् राजस्व न्यायालयों एवं कार्यालयों का रोस्टर के अनुसार निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करना, ऋण मुक्ति अधिनियम से संबंधित प्रकरण, प्रपत्र एवं स्टेशनरी शाखा, नाजरात शाखा, जनगणना शाखा, 20 सूत्रीय शाखा, परीक्षा शाखा, रेडक्रास सोसायटी, सीनियर सिटीजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिकायत निवारण प्रकोष्ट-संजीवनी, जनदर्शन, अन्तयाव्यसायी विकास निगम, आवक-जावक शाखा, सेन्ट्रल डाक शाखा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एवं नया रायपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय, माना शाखा के प्रभारी अधिकारी रहेगें। इसके अतिरिक्त समय-समय पर कलेक्टर महोदय द्वारा सौंपे गये कार्य शामिल होंगे।
श्री एन.आर.साहू अपर कलेक्टर को रायपुर जिले के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बनाया गया है। वे वित्त, खनिज, जिला कोषालय, नगर भूमि सीमा, नगरीय प्रशासन, नजूल, भू-अर्जन, सामान्य निर्वाचन, स्थानीय निर्वाचन, खाद्य विभाग, आबकारी विभाग, अनुज्ञप्ति लिपिक, संख्यिकी लिपिक, केन्द्रीय जेल से संबंधित कार्य, जिला विवाह अधिकारी, उद्योग (सी.एस.आर.), लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरण, परिवर्तित भूमि शाखा, पर्यावरण एवं प्रदूषण निवारण से संबंधित कार्य, नगर सेना शाखा के प्रभारी अधिकारी रहेगें। इसके अतिरिक्त समय-समय पर कलेक्टर द्वारा सौंपे गये अन्य कार्य शामिल होंगे।
रायपुर। राजधानी में ड्रग्स पैडलिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी रायडन की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। आजाद चौक थाना पुलिस ने आश्रम तिराहा के पास 21 अक्टूबर को रायडन बुथेलो को गिरफ्तार किया था। आजाद चौक के मामले में रायडन ने अपने अधिवक्ता बृजेशनाथ पांडेय के माध्यम से विशेष न्यायालय एनडीपीएस में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया।
रायपुर | विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का पश्चिम विधान सभा क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं के निदान को लेकर आज भी भ्रमण जारी रहा। विकास उपाध्याय डी.डी. नगर के कंचन अश्व परिसर परिक्षेत्र में प्रबुद्ध जनों से मुलाकात कर यहाँ आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की एवं लोकमान्य सोसायटी के आमंत्रण पर सोसायटी के सदस्यों एवं वहाँ के रहवासियों से मुलाकात की, सोसायटी के पहुँच मार्ग को लेकर दशकों से लंबित रोड निर्माण के गतिरोध को समाप्त कर सोसायटी के लोगों की माँग पर इसे पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए।
पढ़ें : मेडिकल स्टोर में छापामार कार्रवाई: भारी मात्रा में नशीली दवाई के साथ संचालक गिरफ्तार
डी.डी. नगर के लोकमान्य सोसाइटी जहाँ बुद्धिजीवी वर्ग रहते हैं, में पहुँच मार्ग दशकों से लंबित था। सोसायटी के लोगों ने इसे लेकर विधायक उपाध्याय को आमंत्रित किया था। विधायक विकास उपाध्याय ने मौके पर ही इसका मुआयना कर इसके मरम्मत हेतु आवश्यक सिविल मटेरियल का इंतजाम करने का आदेश देते हुए निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिया।
पढ़ें : बड़ी खबर: राजधानी में मिली युवक की अधजली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस
विधायक विकास उपाध्याय का पश्चिम विधान सभा अपने क्षेत्र में लगातार दौरा जारी है। वे रोज सुबह से ही क्षेत्र के किसी भी जगह पहुंचकर आम जनता से जुड़े समस्याओं को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। डी.डी. नगर में आज पहुंचकर आ रही मूलभूत समस्याओं को लेकर चर्चा की एवं उसके उचित निदान को लेकर मौके पर ही लोगों को बताया कि कोई भी समस्या अब समस्या नहीं रहेगी। एक जनसेवक के रूप में वे हमेशा उनके साथ रहेंगे।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु द्वारा त्यौहार के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने, आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने निर्देशित किया गया है।
पढ़ें : बड़ी खबर: राजधानी में मिली युवक की अधजली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

















