BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सीसीटीवी कैमरे में कपड़ा लपेटकर चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

सीसीटीवी कैमरे में कपड़ा लपेटकर चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुर | जिले की परपा थाना पुलिस ने शातिर चोरो आदर्श कुमार उर्फ अभय को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी पहले रैकी करते फिर सूने मकानों में वारदात को अंजाम देते थे।

पढ़ें : बड़ी खबर: चरित्र संदेह के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, आत्महत्या का रूप देने शव को लटकाया फंदे पर

आरोपी शातिर चोर ठंड का फायदा उठाकर सुने मकान में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। ऐसे ही एक मामले में इन चोरों ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कपड़ा लपेटकर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि घर के खिड़की दरवाजे मजबूत होने की वजह से चोर घटना को अंजाम नही दे सके लेकिन इनका शातिर अंदाज कैमरे में कैद हो गया। 

पढ़ें : बड़ी खबर: बॉलीवुड के अब इस एक्टर कि हुई मौत, बॉलीवुड में शोक की लहर

परपा टीआई बुधराम नाग ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कंगोली पुजारीपारा पारा में मिरीह रजन पटनायक के घर में चोरी व हाल में संजय ठाकुर के घर का प्रयास करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपियों में मेटगुड़ा निवासी आदर्श कुमार उर्फ अभय, किशारे वासनिक और गणपत सेटूटी उर्फ मलिंगा कालीपुर निवासी है।
 
 
इनमें गणपत सेटूटी उर्फ मलिंगा शहर का शातिर चोर है, कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। इनके कुछ अन्य साथी घटना के बाद से फरार है, जिनकी पता तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपीयो को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
 
बड़ी खबर: राजधानी में मिली युवक की अधजली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

बड़ी खबर: राजधानी में मिली युवक की अधजली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मंदिर हसौद के नारा-पिपरहट्टा इलाके में एक युवक की अधजली लाश और वहीं किशन की बाइक उसके शव से करीब एक किलोमीटर दूर जली अवस्था में मिली है।
 
 
शुरुआती जांच में युवक की हत्या के बाद जलाने की आशंका जताई रही है। 24 वर्षीय युवक की पहचान किशन गहरे के रुप में हुई है। युवक नजदीक के गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था। किशन के परिजन उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था। मंदिर हसौद पुलिस समेत सायबर की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
रायपुर शहर के भीतर शहरवासियों के लिए सुंदर पर्यटन स्थल उपलब्ध: सुश्री उइके

रायपुर शहर के भीतर शहरवासियों के लिए सुंदर पर्यटन स्थल उपलब्ध: सुश्री उइके

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर का भ्रमण किया। उन्होंने बूढ़ा तालाब में नौका विहार भी किया। इस अवसर पर परिसर में रंगबिरंगी रोशनी की गई और आतिशबाजी भी की गई। राज्यपाल ने कहा कि ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब रायपुर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव है। इस अल्प अवधि में सौंदर्यीकरण करने के पश्चात एक सुंदर स्वरूप में शहरवासियों के लिए प्रस्तुत किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, महापौर एजाज ढेबर तथा नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार बधाई के पात्र हैं।
 
 
रायपुर शहर के अंदर शहरवासियों के लिए पर्यटन तथा सहपरिवार समय व्यतीत करने के लिए एक सुंदर जगह है। अभी तक छत्तीसगढ़वासी छत्तीसगढ़ से बाहर दूसरे राज्यों में पर्यटन के लिए जाते थे। मगर अब शासन के प्रयासों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में ही कई सुंदर पर्यटन स्थल विकसित हो रहे हैं। इससे हमारे प्रदेश के ही नहीं दूसरे प्रदेश के लोग भी पर्यटन के लिए आएंगे और निश्चित ही प्रदेश की राजधानी रायपुर देश में प्रथम स्थान पर सबसे खुबसूरत शहर के रूप में जाना जाएगा। राज्यपाल ने महापौर एवं जिला प्रशासन को ऐतिहासिक बूढ़ेश्वर मंदिर को विकसित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, सभापति प्रमोद दुबे, रायपुर नगर निगम के पार्षदगण तथा कलेक्टर एस. भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 बड़ी खबर: चरित्र संदेह के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, आत्महत्या का रूप देने शव को लटकाया फंदे पर

बड़ी खबर: चरित्र संदेह के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, आत्महत्या का रूप देने शव को लटकाया फंदे पर

रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग थाना अंतर्गत ग्राम अमेठी में चरित्र संदेश के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने फांसी के फंदे पर लटकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरंग के अमेठी गांव में आज सुबह एक पेड़ पर एक युवती का शव लटका हुआ मिला, जिसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के शरीर में चोट के कई निशान मिले थे। इस आधार पर घटना को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की गयी। जांच के दौरान मृतिका की पहचान भूरी उर्फ रीवा धर्मा के रूप में की गयी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतिका की शादी कुछ सालों पहले ही हुई थी और उसके पति का नाम हरिवंश धर्मा है।
 
 
मृतिका एक ब्यूटीशियन थी और ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतिका के पति हरिवंश धर्मा को पकड़कर जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद भी होता रहता था। आज सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को अमेठी गांव के जंगल ले गया और वहां पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिये उसने अपनी पत्नी के शव को फंदे पर लटका दिया था, ताकि ये आत्महत्या का मामला लगे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी हरिवंश को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर ही है।
बड़ी खबर: घर के बाहर खेल रहे 6 साल के मासूम की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

बड़ी खबर: घर के बाहर खेल रहे 6 साल के मासूम की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

बिलासपुर। घर के सामने खेल रहे छह वर्षीय बालक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल बालक ने उपचार के दौरान सिम्स में दम तोड़ दिया। मामले में बिल्हा पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
 

बिल्हा थाना क्षेत्र के अमेरीकापा निवासी संतोष साहू राजमिस्त्री हैं। उनका 6 वर्षीय पुत्र भरत मंगलवार की सुबह घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान बिल्हा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक के कमर और पैर में गंभीर चोटे आई।
 
 
घटना के बाद ट्रेलर का चालक वहां से फरार हो गया। घायल बालक को इलाज के लिए परिजन सिम्स लेकर गए, जहाँ उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी के साथ ऑनलाइन ठगी: OTP के जरिये पार हुए हजारों रूपयें

न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी के साथ ऑनलाइन ठगी: OTP के जरिये पार हुए हजारों रूपयें

रायपुर। राजधानी रायपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस लाइन निवासी रिंकल लालवानी के पास सोमवार को लगभग 11:30 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसने अपने आप को आंगनबाड़ी से होना बताया और प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के अंतर्गत 5 हज़ार रुपए बैंक खाता में डालने की बात कही।
 

इसके लिए वेरिफिकेशन की बात करते हुए अज्ञात आरोपी ने रिंकल से उनका आधार नंबर पूछा और बैंक पासबुक का फोटो, बैंक का कैंसिल चेक सहित डेबिट कार्ड की फोटो व्हाट्सएप करने को कहा। रिंकल द्वारा ऐसा नहीं करने पर अज्ञात मोबाइल धारक आरोपी ने उन्हें क्विक सपोर्ट नामक ऐप को डाउनलोड करने कहा, इसके बाद उस पर यूजर आईडी और ALLOW वाला ऑप्शन क्लिक करते ही रिंकल का फोन हैक हो गया, जिसके बाद आरोपी ने OTP के माध्यम से रिंकल के नागपुर महाराष्ट्र स्थित ICICI बैंक खाते से कुल 3 बार में 24 हज़ार रुपए उड़ा लिए।
 

रिंकल विदिशा मध्यप्रदेश में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल छत्री की पत्नी हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने आवेदिका रिंकल की शिकायत पर मोबाइल नंबर धारक के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है, पुलनस ने मामला साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए राज्य सरकार ने घोषित किया विशेष पैकेज, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए राज्य सरकार ने घोषित किया विशेष पैकेज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए दूरदर्शितापूर्ण निर्णयों से कोरोना संकट काल में भी छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत अब इस्पात (स्पंज आयरन एण्ड स्टील) क्षेत्र के मेगा अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट में निवेश हेतु विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया गया।

पढ़ें : अब ईदगाह मस्जिद में चार युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, लगाए जय श्रीराम के नारे

       मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मेगा निवेशकों के लिए घोषित किए गए पैकेज में अधितम 500 करोड़ रूपए तक का निवेश प्रोत्साहन (बस्तर संभाग हेतु 1000 करोड़ तक) मान्य होगा। इसके लिए प्रस्तावित इकाईयों को 31 अक्टूबर 2024 को अथवा उसके पूर्व व्यावसायिक उत्पादन प्रारंभ करना जरूरी होगा। इसी तरह 100 करोड़ रूपए का स्थाई पूंजी निवेश मद में निवेश कर व्यावसायिक उत्पादन आरंभ करने वाली नवीन इकाईयों को आर्थिक निवेश प्रोत्साहन दिया जाएगा।

पढ़ें : आज मोदी केबिनेट की बैठक में लिए जा सकते है कई अहम फैसले, पढ़े पूरी खबर 

    राज्य सरकार द्वारा कोर सेक्टर के उद्योगों को पूरे राज्य में विद्युत शुल्क छूट की पात्रता भी प्रदान की गई। बिजली में सब्सिडी मिलने से इस्पात सहित कोर सेक्टर के उद्योगों को नई संजीवनी मिली है। इससे इन कोर सेक्टर के उद्योगों को देश भर के मार्केट का लाभ मिलेगा। स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए बी-स्पोक पालिसी के तहत विशेष पैकेज घोषित करते हुए, क्षेत्रवार छूट की सीमा 60 प्रतिशत से 150 प्रतिशत तक कर दी गई है। लाॅकडाउन की अवधि में राज्य के द्वारा 27 लाख टन का स्टील उत्पादन किया गया, जो भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक उत्पादन है।

   गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को बिजली दर में रियायत, अनुदान सहायता, विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान करने की सरल और सुविधाजनक व्यवस्था के साथ स्थानीय उद्योगों के उत्पादों को प्राथमिकता देने जैसे अनेक संवेदनशील फैसलों ने छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत के लिए संजीवनी का काम किया है। कोरोना के दौर में जब पूरे देश में औद्योगिक गतिविधियां थमी हुई थी, तब छत्तीसगढ़ के कोर सेक्टर के उद्योगों में उत्पादन जारी रहा। चालू वित्तीय वर्ष मेें माह अप्रैल के आखरी सप्ताह में कोर सेक्टर के अलावा अन्य उद्योगों में भी उत्पादन की गतिविधियां प्रारंभ हो चुकी थी।

 राजधानी के एक मोबाइल शॉप में चोरों ने बोला धावा, 7 नग मोबाइल ले हुए फरार

राजधानी के एक मोबाइल शॉप में चोरों ने बोला धावा, 7 नग मोबाइल ले हुए फरार

रायपुर। रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल शॉप में चोरी होने की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है। पुलिस को शॉप के संचालक मुकेश तिवारी ने चोरी की सूचना दी। शॉप से चोरों ने 7 नाग मोबाइल चोरी किया है। चोरी हुए मोबाइल की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।
 

मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह मोहबाबाजार में दीपा मोबाईल के नाम से मोबाईल शॉप का संचालन करता है। दुकान में नये मोबाईल सेट की बिक्री एवं रिपेयरिंग काम होता है। 02 नवंबर को वह रात्रि 09.15 बजे बंद कर घर चला गया। सुबह करीबन 04.30 बजे नरेन्द्र टेलर्स ने मुकेश को फोन से चोरी की जानकारी दी।
 
 
नरेंद्र टेलर ने बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। सूचना पाकर आया तो देखा दुकान के शटर में लगा ताला टुटा हुआ था, दुकान अंदर जाकर चेक किया तो विक्रय के लिये रखे नये मोबाईल और अन्य व रिपेयरिंग के लिए आये मोबाईल नहीं थे। पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद अपराध दर्ज कर लिया है।
आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते हुआ एक गिरफ्तार

आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते हुआ एक गिरफ्तार

महासमुंद, सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बटकी में एनएच 53 के सर्विस रोड स्थित ढाबा में सोमवार को बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा. साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत ने बताया कि आरोपी इमलीभाठा वार्ड 10 निवासी दीपक ठाकुर (37) कार क्रमांक सीजी 04 एचडी 1124 में बैठकर आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन नम्बर लेकर सट्टा खिला रहा था. जिसे साइबर सेल और सिंघोड़ा थाना की टीम ने पकड़ लिया. आरोपी युवक से 1 कार कीमती करीब 2 लाख, 1 नग मोबाइल कीमती 12 हजार रुपए, 1 नग कीपैड मोबाइल 1000 रुपए, 1 नग सट्टा-पट्टी, 1 नग डाट पेन, नगदी रकम 4150 कुल 2 लाख 17,150 रुपए जब्त कर 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की. कार्रवाई में सिंघोड़ा थाना प्रभारी सिंघोडा चंद्रकांत साहू एवं प्रआर अश्विनी मार्कण्डेय, मिनेश सिंह आर हेमंत नायक, योगेन्द्र दुबे, युगल पटेल त्रिनाथ प्रधान, ललित यादव, संदीप भोई, शुभम पाण्डेय, रवि यादव, अजय जांगड़े, दिनेश जायसवाल, मनोहर साहू का योगदान रहा. 

निगम के सामान्य सभा के लिए भाजपा पार्षद दल की बैठक हुई संपन्न, जानिये किन मुद्दों पर घेरेंगे महापौर को ...

निगम के सामान्य सभा के लिए भाजपा पार्षद दल की बैठक हुई संपन्न, जानिये किन मुद्दों पर घेरेंगे महापौर को ...

रायपुर, आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर, राजबंधा मैदान में भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला द्वारा रायपुर के पार्षदों की बैठक जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी की अध्यक्षता में आहूत की गई थी ।
6 नवंबर को होने वाले नगर निगम की सामान्य सभा में जनता के मुद्दों को प्रखरता से उठाने के लिए पार्षद दल की रणनीतियां बनी।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी में केंद्र का पैसा आ रहा है परंतु इसके किसी भी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय नेतृत्व को श्रेय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी लगातार भीड़ भरी सभाएं, और जन्मदिन मना रहे और यहां कोरोना का बहाना करके सामान्य सभा 9 महीने में करवा रहे हैं । जबकि नियम है कि सामान्य सभा प्रत्येक 2 माह में होनी चाहिए।


बैठक को वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर, मीनल चौबे,मृत्युंजय दुबे, मनोज वर्मा, प्रमोद साहू, सरिता वर्मा ने संबोधित करते हुए बताया कि दीपावली निकट है पर शहर की अधिकतर स्ट्रीट लाइट बंद है। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और वार्डों में सफाई कर्मचारियों का भेदभाव पूर्ण, असमान वितरण हुआ है । कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में ,छोटा होने के बावजूद ज्यादा सफाई कर्मी और भाजपा पार्षदों के बड़े वार्ड में कम सफाई कर्मी लगाए गए हैं।
भाजपा पार्षदों ने महापौर की खामियों को गिनाते हुए कहा कि उनकी जानकारी व सहमति के बिना महापौर द्वारा पार्षद निधि में कटौती किए जाने व कोरोना काल में उनका अनाज किसको और कब बांट दिया है इसकी जानकारी ना होने पर सामान्य सभा में कड़े विरोध करने का निर्णय लिया है।
बैठक में सभी भाजपा पार्षदों ने एक स्वर में महापौर की एकला चलो की नीति व मनमानी पूर्ण रवैए के खिलाफ सामान्य सभा में ताकत से विरोध करने का निर्णय लिया।
बैठक में कमलेश्वरी शर्मा, नारद कौशल, टेसू साहू, सुशीला धीवर, विश्वदिनी पाण्डेय, तिलक भाई पटेल, विनोद अग्रवाल, गोदावरी साहू, कामिनी देवांगन, सुनील चंद्राकर, रजियंत ध्रुव, भोलाराम साहू, सुमन राम प्रजापति, रोहित साहू, दीपक जैसवाल, मधु चंद्रवंशी, सरिता दुबे, सीमा कंदोई, रवि कुमार ध्रुव, सावित्री साहू, चंद्रपाल धनगर, राजेश ठाकुर पार्षद उपस्थित थे और सीमा संतोष साहू ने बैठक के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन किया।
 

डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा अगासदिया सम्मान से सम्मानित होंगे राकेश तिवारी

डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा अगासदिया सम्मान से सम्मानित होंगे राकेश तिवारी

रायपुर, समकालीन लोकमंचीय कला जगत के विलक्षण साधक राकेश तिवारी को 4 नवंबर संध्या 3.20 बजे डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा सम्मान प्रदान किया जायेगा । अगासदिया द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला यह सम्मान गायन, वादन, अभिनय एवं मंच संचालन के साथ जनगीत लेखन के लिए दिया जाता है।
राकेश तिवारी किशोरावस्था से नाचा के मंच पर सक्रिय रहे । उन्होंने दशमत कयना तथा राजा फोकलवा की प्रस्तुति से अपार यश अर्जित किया। श्री तिवारी गायन एवं अभिनय के साथ वादन में भी प्रवीण हैं। इस अवसर पर माता कौशल्या समिति की पत्रिका आगमन के तेरहवें अंक का विमोचन भी होगा। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कृषि विभाग के पूर्व निदेशक समाजसेवी सालिक राम वर्मा तथा अध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा होंगे। मंच संचालन नारायण चंद्राकर करेंगे । राकेश तिवारी का परिचय महेश वर्मा देंगे । कलाकार राजेन्द्र साहू डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित राजगीत का गायन करेंगे । इस अवसर पर राकेश तिवारी भी पारंपरिक गीत प्रस्तुत करेंगे।
 

यातायात पुलिस की मुस्तैदी से तीन आरोपी चाकू लेकर घूमते रंगे हाथ पकड़ाए

यातायात पुलिस की मुस्तैदी से तीन आरोपी चाकू लेकर घूमते रंगे हाथ पकड़ाए

धमतरी, पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे ने शहर भ्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा ले रही थी। मकई चौक में थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल, यातायात प्रभारी सत्यकला रामटेके आर अन्य स्टाफ को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने आवश्यक दिशा निर्देश दे रही थी।
उसी दौरान सोमवार रात 9.30 बजे एक मोटरसाइकिल में तीन लड़के मकई चौक में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाते हुए आए, जिन्हें ड्यूटीरत यातायात जवान द्वारा रोकने पर गोल बाजार की ओर भागने लगे। यातायात प्रभारी ने गोल बाजार में तैनात यातायात जवानों को उक्त मोटरसाइकिल को रोकने व चेक करने निर्देशित किया। गोल बाजार में तैनात आरक्षक भगवानी राम साहू और चंद्रभूषण राजपूत ने तत्परता से मोटरसाइकिल को रोककर चेक किया। मोटरसाइकिल चालक शराब सेवन किया हुआ था। वह पास अवैध रूप से बटंची चाकू रखा हुआ था। जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना कोतवाली को सुपुर्द किया गया है। पकड़े गए तीनों लड़कों कलेश्वर रजक (18 वर्ष ) पिता सुभाष रजक रामसागर पारा, जय यादव (18 वर्ष ) पिता उलवंत यादव बजरंग चौक, ईश्वर यादव (18 वर्ष ) पिता स्व. चंपू यादव बजरंग चौक धमतरी के विरुद्ध से वैधानिक कार्यवाही की गई।
 

 मरवाही उप चुनाव में शाम 5 बजे तक 71.99 फ़ीसदी मतदान, ईव्हीएम मशीनों में तकनीकी ख़राबियों की शिकायतों का सिलसिला जारी

मरवाही उप चुनाव में शाम 5 बजे तक 71.99 फ़ीसदी मतदान, ईव्हीएम मशीनों में तकनीकी ख़राबियों की शिकायतों का सिलसिला जारी

मरवाही। मरवाही उप चुनाव में शाम पाँच बजे तक 71.99 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया है। अंतिम आँकड़े शाम करीब छ बजे के बाद जारी होंगे, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। ईव्हीएम मशीनों में तकनीकी ख़राबियों की शिकायतों के आने का सिलसिला जारी रहा है। पंक्तियों के लिखे जाने तक कुल 19 ईव्हीएम मशीनों में ख़राबी पाई गई, जिससे बदला गया है।

जिन 19 ईव्हीएम मशीनों में ख़राबी पाई गई उनमें तीन सीयू तीन पीयू और तेरह व्ही पैट मशीनें शामिल हैं। पूरे दिन कोई मतदान केंद्रों से ईव्हीएम मशीनों की शिकायतें आती रही हैं। हालांकि कहीं पर भी ईव्हीएम मशीनों की वजह से मतदान प्रभावित नही हुआ है।

ज़िला निर्वाचन कार्यालय ने अब से कुछ देर पहले पाँच बजे तक के मतदान के अधिकृत प्रतिशत आँकड़े के रुप में 71.99 फ़ीसदी मतदान होने की जानकारी सार्वजनिक की है। इनमें महिला मतदाता 72.10% जबकि पुरुष मतदाता 71.89% हैं। मरवाही विधानसभा में कुल चार थर्ड जेंडर मतदाता थे, जिनमें से दो के द्वारा मतदान किए जाने की सूचना है।
 
 भूपेश बघेल ने मरवाही और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत का किया दावा, मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से की चर्चा

भूपेश बघेल ने मरवाही और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत का किया दावा, मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से की चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री बिहार चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से बात करते हुए मरवाही और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। तो फिर से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मरवाही में जीत पक्की है, बस देखना है कि कितने मतों से कांग्रेस जीत हासिल करेगी। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। बिहार में तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जारी है। मुख्यमंत्री ने मरवाही उपचुनाव को लेकर कहा कि यहां कितने रिकॉर्ड अंतरों से हम जीते हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में चल रहे 28 सीटों के मतदान को लेकर कहा कि वहां में भी हमारी जीत हो रही है। जब नतीजे आएंगे, तो एक बार फिर से कमलनाथ की सरकार बनेगी। बिहार में महागठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ महागठबंधन है जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे हैं । दूसरी तरफ ठगबंधन है, जिसमें नीतीश कुमार और चिराग पासवान हैं, जो लगातार तलवार भांज रहे हैं। 
 पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल किया है, घटना स्थल के सर्चिंग के दौरान हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के उसूर थाना क्षेत्र के मारूड़बाका और कमलापुर के बीच जंगलो पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल किया है। वही घटना स्थल के सर्चिंग के दौरान मौके से दो रायफल, 2 पिठु, विस्फोटक, नक्सली साहित्य बरामद किया गया है, सर्चिंग अभी भी जारी है। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने की है
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: फेसबुक का प्यार युवती को पड़ा महंगा, दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने लुट ली युवती की आबरू

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: फेसबुक का प्यार युवती को पड़ा महंगा, दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने लुट ली युवती की आबरू

अंबिकापुर। एक बार फिर से फेसबुक का प्यार एक युवती को महंगा पड़ गया। युवती के फेसबुक प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की आबरू लुट ली। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभी एक आरोपी फरार है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक प्रेमी ने युवती को धमकी देकर अपने साथ घर ले गया। जहां पहले से तीन लोग मौजूद थे. चारों ने युवती के साथ दुष्कर्म कर दिया.लड़की किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद परिजनों को गैंगरेप की जानकारी दी। फिर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। 
ये घटना जशपुर के लुडक में हुई थी। अंबिकापुर मिशन चौक में रहने वाली युवती की पहचान आरोपी युवक से फेसबुक के माध्यम से ढाई महीने पूर्व हुई थी और युवक-युवती फेसबुक के जरिए एक दूसरे से बात किया करते थे। बातचीत का सिलसिला प्रेम संबंध में बदल गया फिर वह फोन पर बात करने लगे, प्रेम संबंध होने के बाद युवक ने युवती को गुदरी बाजार में बुलाया और गुदरी बाजार से उसे मैनपाट जाने की बात कहकर युवक ने युवती को डरा धमकाकर अपने निवास जशपुर लुडेग ले गया। जहां अपने अन्य 4 साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 
अवैध शराब के साथ एक महिला व युवक गिरफ्तार,19 पौवा देशी शराब जब्त

अवैध शराब के साथ एक महिला व युवक गिरफ्तार,19 पौवा देशी शराब जब्त

रायपुर। अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक महिला व युवक को गिरफ्तार कर उनके पास से 19 पौवा देशी शराब जब्त की है। 


मिली जानकारी के अनुसार राखी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बेचने के जुर्म में नवागांव सेक्टर 28 नवा रायपुर में पुलिस ने अवैध शराब के साथ अलग-अलग जगह से श्रीमती दुर्गा भारती 40 वर्ष पति काशीराम भारती के पास से 13 पौवा देशी शराब व कमलनारायण कोशले 22 वर्ष पिता लक्ष्मण कोशले के पास से 6 पौवा देशी शराब जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही की गई र्है। 
बड़ी खबर : नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या, पर्चा फेक कर नक्सालियों ने सरपंच पति पर लगाये यह आरोप

बड़ी खबर : नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या, पर्चा फेक कर नक्सालियों ने सरपंच पति पर लगाये यह आरोप

धमतरी जिले के सुदूर वन क्षेत्रो में इन दिनों माओवादियों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। माओवादी निर्दोष गाँव वालों को अपना शिकार बना रहे है।  जिले के संवेदनशील खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम करही में माओवादियों द्वारा सरपंच पति की नृसंश हत्या कर देने की खबर प्रकाश में आई है। हत्या के बाद इलॉके में दहशत का माहौल है। 

पढ़ें : झाडिय़ों के बीच मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जाने कहा की है यह खबर

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना  को अंजाम देने का मकसद मुखबिरी का सक हैं, माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के सक के आधार पर सरपंच पति  का गला रेतकर हत्या कर दी।  घटना के बाद खबर लगते ही पुलिस की टीम दलबल के साथ रवाना हो गई हैं।
 
झाडिय़ों के बीच मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जाने कहा की है यह खबर

झाडिय़ों के बीच मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, जाने कहा की है यह खबर

मुंगेली | मुंगेली लोरमी रोड पर जमकोर और उमरिया के बीच सुनसान इलाके में झाडिय़ों के बीच युवक की लाश मिली है। मृतक युवक के गले में निशान है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में जुआ खेलते व सट्टा पट्टी लिखते 14 गिरफ्तार, हजारों रुपयें नगदी जब्त, पढ़ें पूरी खबर

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाडिय़ों में युवक की लाश को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, मृत युवक के गले के पास कुछ ऐसे निशान मिले जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का जान पड़ रहा है।
 
 
जानकारी के अनुसार मृतक बेमेतरा नवागांव घोघरा निवासी राम गोपाल दुबे का पुत्र सौरभ दुबे है। नवागांव से युवक जमकोर कैसे पहुंचा, या फिर उसकी हत्या कर लाश को यहां फेंक दी गई है, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।
 
बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में जुआ खेलते व सट्टा पट्टी लिखते 14 गिरफ्तार, हजारों रुपयें नगदी जब्त, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में जुआ खेलते व सट्टा पट्टी लिखते 14 गिरफ्तार, हजारों रुपयें नगदी जब्त, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी पुलिस ने जुआ व सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर जुआ खेलते व सट्टा पट्टी लिखते 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 63450 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती सहित सट्टा-पट्टी जब्त किया है। 

पढ़ें : 12 साल की मासूम भतीजी को चाचा ने बनाया अपने हवस का शिकार, मासूम हो गई प्रेग्नेंट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती क्षेत्र में अश्वनीनगर सामुदायिक भवन के सामने जुआ खेलने की सूचना पर सोमवार 2 नवंबर को पुलिस ने रेड की कार्रवाही के दौरान घेराबंदी करने जुआ खेल रहे कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए। वहीं पकड़े गए दो व्यक्तियों से नाम पता पुछने उन्होंने अपना नाम प्रमोद सेन 30 वर्ष पिता राजकुमार सेन निवासी भीम नगर एवं चिरिंजीव गोस्वामी 28 वर्ष पिता दिलीप गोस्वामी निवासी अश्वनीनगर पुरानी बस्ती बताया। दोनों आरोपियों के फंड व उनके पास से 27 हजार 130 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
 
 
इसी तरह खरोरा पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जुआ खेतले तीन लोगों ग्राम कठिया से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नगदी 3500 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की गई है। नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम दीप कुमार यादव 27 वर्ष पिता प्रकाश यादव,लोकेश कुमार महिलांग 29 वर्ष पिता मिलाप महिलांग एवं महेन्द्र कुमार बंजारे 28 वर्ष पिता संतोष बंजारे तीनों जुआरी ग्राम कठिया के रहने वाले है। वहीं आरंग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते 3 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है।
 
 
जुआ खेलने की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने ग्राम भानसोज आजाद चौक के पास जुआ खेलते राम सिंह धीवर 48 वर्ष पिता भुखउ,सोनू चंद्राकर 18 वर्ष पिता रोहित चंद्राकर एवं मुकेश सेन 22 वर्ष पिता शारदा सेन को पकड़ उनके पास से नगदी 760 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पुरानी बस्ती पुलिस ने सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर राजटावर के पास सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से सट्टा पट्टी व नगदी 22 हजार 7 सौ रुपयें जब्त किया है।
 
 
पकड़े गए आरोपियों के नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम ओगरे बाग 28 वर्ष पिता नकुल बाग एवं रविन्द्र दौडिय़ा 46 वर्ष पिता स्व.गोपाल दौडिय़ा निवासी कुकरी पारा व कमासीपारा पुरानी बस्ती के रहने वाले है। वहीं उरला व सिविल लाईन से अलग-अलग जगह से महेश मुन्ने 38 वर्ष के पास से सट्टा पट्टी व नगदी 3180 रुपयें व कमलेश तिवारी के पास से सट्टा -पट्टी व नगदी 5810 रुपयें जब्त की है। उत्कलनगर नाला सिविल लाईन में   सुंदरलाल ठाकुर 35 वर्ष के पास से 370 रुपयें नगदी व सट्टा-पट्टी जब्त किया है। सभी आरोपियों खिलाफ जुआ एवं सट्टा के तहत  के धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज किया गया है। 
 
स्टोर से 400 किलो सरिया चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

स्टोर से 400 किलो सरिया चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

दंतेवाड़ा | जिले के थाना किरन्दुल में प्रार्थी विनोद कुमार (ठेकेदार) के आईबीपी पेट्रोल पंप के पास स्थित छड़, सिमेन्ट अन्य सामाग्री रखने के स्टोर से सरिया करीब 400 किलो कीमत करीब 48 हजार रूपये की चोरी के माल सहित चोरी के आरेपी विजय झाड़ी, धीरज निषाद, एस कुमार (कबाड़ी) को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के 06 अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।

पढ़ें : बड़ी खबर: करोडो रुपए का गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, आरोपी ऐसे कर रहे थे गांजा की तस्करी 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्रकरण में थाना किरन्दुल में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 62/2020 दर्ज कर आरोपी विजय झाड़ी पिता अनिल झाड़ी साकिन सुभाष नगर किरन्दुल द्वारा अपने मालिक मनोज गुप्ता के केम्पर पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 18 एल/7822 पर उक्त चोरी गये सामाग्री को अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी कर चटाई कैम्प किरन्दुल के कबाड़ी एस कुमार के पास रात्रि में ही बिक्री कर दिया गया था। जहां से चोरी गये माल को वाहन सहित बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 380, 411, 34 भा.द.वि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आज उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय बचेली भेजा गया था, जहां से जिला जेल दन्तेवाड़ा रिमाण्ड पर भेज दिया। 
 
दीपावली पर्व के लिए बाजार में छाई रौनक, राजधानी में कोरोना के खौफ को मात देकर लोग कर रहे खरीददारी

दीपावली पर्व के लिए बाजार में छाई रौनक, राजधानी में कोरोना के खौफ को मात देकर लोग कर रहे खरीददारी

रायपुर। दीपोत्सव के लिए महज 9 दिन का समय शेष रह गया है। राजधानी रायपुर में कोरोना के खौफ को मात देकर अब लोग त्योहारी खरीददारी में जुट गए हैं। बाजार में भी दीपावली का उत्साह नजर आ रहा है। व्यापारी भी त्योहारी सीजन को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर चुके हैं, बाजार में दीपावली की खरीददारी शुरू हो चुकी है। 
 

दीपोत्सव के लिए बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हैं, लोगों में भी दीपावली पर्व को लेकर बेहद उत्साह नजर आ रहा है। शहर के गोलबाजार, मालवीय रोड, बंजारी रोड, शास्त्रीबाजार, सदरबाजार, पंडरी बाजार में त्योहारी खुमारी सिर चढ़कर बोलने लगी है। शहर के सराफा बाजार के साथ ही कपड़ों की दुकान, सजावटी सामान, रंग, पेंट, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिकल्स, ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस समय त्योहारी उत्साह स्पष्ट देखा जा सकता है।
 
 
लोग दीपावली पर्व की तैयारियों में जुट कर लगातार खरीददारी करने में जुटे हुए हैं। इस समय सबसे ज्यादा होम एप्लायंस, ज्वेलरी और इलेक्ट्रानिक सेक्टर में ग्राहकी का जोर दिख रहा है। इन सभी सेक्टरों में दीपावली की खरीददारी काफी पहले से शुरू हो चुकी है। इस वर्ष अधिमास के चलते दीपावली पर्व एक माह विलंब से मनाया जा रहा है।
 
 
12 नवंबर को धनतेरस के साथ दीपावली पर्व का आगाज होगा और 16 नवंबर तक चलेगा। 12 नवंबर को धनतेरस होने के कारण व्यापारियों को इस बात की प्रबल संभावना नजर आ रही है कि इस वर्ष दीपावली में धन की वर्षा जरूरी होगी। धनतेरस जैसा पर्व महीने के शुरूआत में और प्रथम पखवाड़े में आ रहा है, लिहाजा व्यापारी वर्ग को उम्मीद है कि इस वर्ष धनतेरस में अच्छा व्यापार होगा। 

चाइनीज ऑयटम से परहेज :
चीन के साथ देश की टकराहट के मद्देनजर इस वर्ष व्यापारियों ने भी चाइनीज प्रोडक्ट को बॉयकट करना शुरू कर दिया है। दीपावली में प्रतिवर्ष चाइनीज पटाखों के अलावा झालर और सजावटी सामानों की भारी बिक्री होती थी। लेकिन विगत कुछ सालों से लोगों के साथ ही व्यापारियों में जागरूकता आई है और अब व्यापारी वर्ग भी चाइनीज प्रोडक्ट से बॉयकाट करना शुरू कर चुके हैं। बाजार में इस समय देशी ऑयटमों की खासी डिमांड बनी हुई है, अधिकांश व्यापारी चाइनीज पटाखों, झालरों, सजावटी सामानों और अन्य वस्तुओं को बेचने से परहेज कर रहे हैं। 
 बड़ी खबर: करोडो रुपए का गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, आरोपी ऐसे कर रहे थे गांजा की तस्करी

बड़ी खबर: करोडो रुपए का गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, आरोपी ऐसे कर रहे थे गांजा की तस्करी

महासमुंद। नारियल की बोरियों के नीचे गांजा तस्करी करते हुए सिंघोड़ा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग ट्रक में गांजा की तस्करी कर रहे थे। तलाशी के दौरान ट्रक से टीम को 10 क्विंटल 5 किलो गांजा मिला। जिसकी अंतरराज्यीय कीमत 2 करोड़ एक लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी संबलपुर ओडिशा के रहने वाले है। बता दें कि अभी तक के जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है। 
 

मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने सोमवार शाम पुलिस नियंत्रण कक्ष में की। उन्होंने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में ग्राम नाकटीदेउल जिला संबलपुर ओडिशा निवासी अशोक कुमार देहुरी पिता प्रसन्न कुमार देहुरी (22) एवं अशोक कुमार साहू पिता अनिरुट्ट साहू (27) को गिरफ्तार किया है।
 
 
ये दोनों ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 2027 में नारियल के बोरियों के नीचे गांजा की तस्करी कर रहे थे, लेकिन सिंघोड़ा की टीम ने नेशनल हाइवे - 53 ग्राम रेहाटीखोल के पास घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी के दौरान बोरियों के नीचे खाकी टेप में बंधे 990 पैकेट गांजा मिला। जिसका वजन 10 क्विंटल 5 किलो ग्राम है। उन्होंने बताया कि यह जिले की सबसे बडी़ कार्रवाई  है। इसके पूर्व 9 क्विंटल 55 किलो गांजा बरामद किया जा चुका है। 

गरियाबंद से गांजा तस्करी की मिली थी सूचना- 
एसपी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गरियाबंद से दो लग्जरी कार में गांजा की तस्करी की जा रही है, जो महासमुंद की ओर आएगी। सूचना के बाद जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों के थाना प्रभारियों व साइबर सेल को नजर रखने व वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए। जिस पर टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
 
 
सिंघोड़ा पुलिस नेशनल हाइवे ग्रास रेहाटीखोल के पास चेकिंग कर रही थी, उसी समय टाटा 1109 क्रमांक सीजी 17 एच 2027 तेज रफ्तार से आ रही थी, जिसे रोककर तलाशी ली। टीम को ट्रक में नारियल की बोरियां मिली। ट्रक में सवार दोनों से पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब दे रहे थे, वहीं वाहन के पासिंग नंबर पर भी संदेह हुआ । इसके बाद टीम ने दोबारा ट्रक की चेकिंग की तो, नारियल के बोरियों के नीचे गांजा मिला। 

आरोपी संबलपुर से अमरकंटक जा रहे थे गांजा लेकर-
पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह संबलपुर ओडिशा से 33 बोरियों में 990 पैकेट गांजा भरकर अमरकंटक मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। गांजा किसके पास छोडऩे जा रहे थे, इसके बारे में आरोपियों ने पुलिस को अभी नहीं बताया है। इस संबंध में एसपी ने कहा कि आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है, उसे केवल अमरकंटक तक आने के लिए कहा गया था। वहां जाने के बाद ही पता चलता। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, यदि इसमें किसी की संलिप्तता पाई गई, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।  

कार्रवाई के दौरान ये थे शामिल-
धरपकड़ की कार्रवाई में सिंघोड़ा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू, सउनि सनातन बेहरा, आरक्षक शोभाराम वर्मा, सरोज बारिक, श्रीकांत भोई, चितरंजन प्रधान, रमाकांत त्रिपाठी, जैकी प्रधान, शुशांत बेहरा, आलोक शर्मा शामिल थे। 

टीम ने ये किया आरोपियों सेे जब्त- 
पुलिस ने आरोपियों से 10 क्विंटल 5 किलो गांजा कीमत 2 करोड़ एक लाख रुपए के अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक कीमत 5 लाख, 9 हजार के दो मोबाइल एवं 4700 रुपए नगदी कुल 2 करोड़ 6 लाख 13 हजार 707 रुपए बरामद किया है| 
 खेत में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, जताई जा रही हत्या की आशंका

खेत में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, जताई जा रही हत्या की आशंका

धमतरी। जिले के बिरेझर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में शव मिलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शव नवागांव कचना की रहने वाली एक महिला का है। संदिग्ध हालत में मिले शव को देख हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई है।
 

बिरेझर थाना प्रभारी शांता लकड़ा ने बताया आज सुबह नवागांव के क्षेत्र के खेत में एक महिला का शव मिला है, मृतका का नाम पूजा देवांगन बताया जा रहा है। वही महिला की सिर पर चोट के निशान पाए गए है। वहीं मौत का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मर्ग कायम कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 छत्तीसगढ़ में दस्तावेजों के पंजीयन में 13.63 प्रतिशत और राजस्व प्राप्ति में 8.71 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

छत्तीसगढ़ में दस्तावेजों के पंजीयन में 13.63 प्रतिशत और राजस्व प्राप्ति में 8.71 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में 5 डिसमिल से छोटे भू-खण्डों की खरीदी-बिक्री में लगी रोक को हटाने, सम्पत्ति की शासकीय गाइड लाइन दरों में और पंजीयन शुल्क में कमी जैसे- जनहितैषी निर्णयों से विशेषकर प्रदेश के मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिली है।
 
 
इन निर्णयों की वजह से प्रदेश में कोरोना काल में भी राजस्व दस्तावेजों के पंजीयन और राजस्व प्राप्ति में पिछले वर्ष अक्टूबर माह की तुलना में इस वर्ष अक्टूबर माह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2019 के अक्टूबर माह में 16 हजार 504 दस्तावेजों का पंजीयन हुआ था, जबकि वर्ष 2020 के अक्टूबर माह में 18 हजार 754 दस्तावेजों का पंजीयन हुआ है, जो गत वर्ष के अक्टूबर माह से 13.63 प्रतिशत अधिक है। इस तरह वर्ष 2019 के अक्टूबर माह में दस्तावेजों के पंजीयन से 117 करोड़ 60 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि वर्ष 2020 के अक्टूबर माह में दस्तावेजों के पंजीयन से 127 करोड़ 85 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह राशि वर्ष 2019 के अक्टूबर माह की तुलना में 8.71 प्रतिशत अधिक है। 
 

गौरतलब है कि कोरोना काल में पंजीयन कार्यालय लॉकडाउन के कारण लंबी अवधि तक बंद रहे अथवा कम क्षमता और कोरोना गाइड लाइन प्रतिबंधों के साथ संचालित हुए, बावजूद इसके पंजीयन और राजस्व प्राप्ति में वृद्धि दर्ज की गई। राज्य सरकार द्वारा रियल सेक्टर को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक निर्णय लिए गए छोटे भू-खण्ड़ों की खरीद बिक्री से रोक हटाई गई, सम्पत्ति की गाइड लाइन दरों में 30 प्रतिशत की कमी की गई, भूमि नामंतरण और डाइवर्सन की प्रक्रिया सरल की गई। इसके साथ ही रजिस्ट्री शुल्क 4 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया गया और दस्तावेजों के पंजीयन के लिए सिंगल विन्डो प्रणाली से सभी प्रकार की अनुमति और अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया आसान बनाई गई। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए दस्तावेजों के पंजीयन ऑनलाइन ई-पंजीयन प्रणाली से किए जा रहे हैं। कोविड-19 से संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए पंजीयन हेतु ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट बुकिंग को अनिवार्य किया गया है।