मरवाही। प्रदेश भर में मरवाही उपचुनाव कौतुहल का विषय बना हुआ है। इस बीच भाजपा की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मनोज रॉय को चुनाव प्रक्रिया से अलग कर दिया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही DEO मनोज राय पर स्थानीय और पोलिंग पार्टी में गड़बड़ी की आशंका का भाजपा ने आरोप लगाया था। कलेक्टर डोमन सिंह ने इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में दी है।
बता दें भारतीय जनता पार्टी ने जिला शिक्षा अधिकारी मनोज राय पर कांग्रेस के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया था। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मरवाही उप चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में शिकायत दी थी। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर चुनाव में साड़ी और अन्य चीजें बांटने का भी आरोप लगाया था।
रायपुर, कंपनी में काम करने के दौरान आक्सीजन पाईप फटने से झुलस गया। इलाज के लिये उसे कालडा अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उसका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर इस्पात कंपनी उरला में 31 अक्टूबर को 1 बजे काम करने के दौरान आक्सीजन पाईप फटने के चलते कन्हैया यादव 21 वर्ष पिता छोटेलाल यादव निवासी उरला उसकी चपेट में आ जाने से झुलस गया। इलाज के लिये उसे कालडा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ धारा 287,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
सारंगढ़, दीपावली के अवसर पर अवैध पटाखे लाकर खपाने की सूचना पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सारंगगढ़ क्षेत्र में रिहायशी इलाकों में दो जगहों पर शनिवार को पुलिस ने टीम बनाकर छापा मारने के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध पटाखा जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सारंगगढ़ पुलिस ने सुल्तानिया गली व लक्ष्मीबाई काम्पलेक्स के पीछे दो व्यापारियों द्वारा अवैध रुप से अपने मकान में भारी मात्रा में पटाखा भंडारण की सूचना पर छापा मारने के दौरान लक्ष्मी काम्पलेक्स में व्यापारी के मकान से 48 कार्टून व 8 बोरी में विभिन्न प्रकार के पटाखे कीमत 8 लाख 20 हजार रुपयें एवं सुल्तानिया गली मकान से 7 कार्टून में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे कीमत 30 हजार रुपयें को जब्त किया है। दोनों व्यापारियों के पास से पटाखे रखने के संबंध में कोई कागजात नही मिलने पर पुलिस ने मोहनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना 32 वर्ष निवासी लक्ष्मीबाई काम्पलेक्स की बगल वार्ड क्रमांक 4 एवं राजेश अग्रवाल 48 वर्ष सुल्तानिया गली सारंगढ़ के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
दंतेवाड़ा, जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियन के तहत आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को 01-01 लाख रुपये के 05 ईनामी व स्थायी वारंटी सहित 27 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि विगत 04 महीने पहले शुरू किए गए लोन वर्राटू अभियान से 45 ईनामी सहित 177 नक्सलियों आत्मसमर्पण किया है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत पुलिस के द्वारा गांव-गांव में नक्सलियों की सूचि का बैनर-पोस्टर लगाकर लगातार आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप आज 05 ईनामी नक्सली व 02 स्थायी वारंटी सहित 27 नक्सलियों ने सौरभ कुमार डिप्टी कमाण्डेन्ट पूरनमल, उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू के समक्ष थाना बारसूर में आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों के विरूध्द कई मामले दर्ज है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा सभी समर्पित नक्सलियों को 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया गया है।
गरियाबंद, गांजा की बड़ी खेप पकड़ने में राजिम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राजिम पुलिस ने 10 लाख रुपए के गांजा समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी 2 कारों में 1 क्विंटल गांजा भरकर ओडिशा से भिलाई आ रहे थे. राजिम पुलिस को मुखबिर के जरिये इस बात की सूचना मिली.
राजिम पुलिस ने शिवाजी चौक के पास तीनों गांजा तस्करों को दबोच लिया. पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली. वाहन तलाशी के दौरान 1 क्विंटल गांजा जब्त हुआ है. जब्त गांजे की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है. राजिम पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले में विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है.
रायपुर, बीच बचाव करने गए व्यक्ति को हाथ-मुक्का एवं नुकीले औजार से मारकर गंभीर रुप से घायल कर देने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है।
Also Read:- अपार्टमेंट की छत में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, नगदी 57 हजार रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त
मिली जानकारी के अनुसार अछोली निवासी रंभा बाई निषाद आयु 45 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 31 अक्टॅूबर को रात 9 बजे नाती ने आकर बताया की प्रार्थिया के बेटे मनीष के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे है। घटना स्थल पर पहुंचने पर मनीष घायल अवस्था में बैठा हुआ था,पुछने पर बताया कि योगेश उर्फ जानी के साथ नटवर व रितेश मारपीट कर रहे थे। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्का व नुकीले औजार से कई बार पेट के दाहिने व बाये वार कर चोट पहुंचाया। उपचार के लिये मनीष को नारायणा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवम्बर को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम 'छत्तीसगढ़ विचार माला' का विमोचन किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ विचार माला 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' के अंतर्गत 9 पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। इन पुस्तकों में 'हमारे राम', 'हमारे बापू', 'न्याय विरासत और विस्तार', 'पहल', 'सम्बल', 'आवश्यकता: बोधघाट महत्ता इन्द्रावती', 'जनगणमन की विजयगाथा मनरेगा' तथा 'लोकवाणी आपकी बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ', 'जय हिन्द-जय छत्तीसगढ़' शामिल हैं।
पढ़ें : अनलॉक-6.0 : आज से देश में शुरू हुआ अनलॉक 6, जानें क्या क्या हुआ अनलॉक
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी की वर्चुअल उपस्थिति में आज राज्य के 19 लाख किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त 1500 करोड़ रूपए अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत एवं मंत्रीगणों की विशेष मौजूदगी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राज्य के 30 नगरीय स्लम एरिया में मोबाइल हॉस्पिटल-सह-लैबोरेटरी का शुभारंभ भी हुआ। समारोह में नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, सांसद श्री पी.एल. पुनिया एवं विधायक श्री मोहन मरकाम सहित अन्य विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं जिलों से अन्य लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
पढ़ें : रिश्ता हुआ शर्मसार : पिता ने ही बनाया अपनी सगी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार, पढ़ें पूरी खबर
सांसद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान और मजदूर देश की नींव है। इनके कमजोर होने से देश कमजोर होगा। सांसद श्री राहुल गांधी ने कहा कि देश वर्तमान समय में कोविड-19 के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में जो कमजोर हैं, उन्हें ज्यादा कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों की हालत किसी से छुपी नही है। किसानों के आत्महत्या की खबरें लगातार आ रही हैं। हमें किसानों और मजदूरों की रक्षा करनी चाहिए, उनके साथ खड़ा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शहर की नींव गांव है और गांव की नींव किसान और मजदूर है। यदि किसान और मजदूर कमजोर होंगेे, तो पूरा देश कमजोर हो जाएगा। किसानों और मजदूरों की रक्षा का मतलब देश की रक्षा के साथ-साथ देश की नींव को मजबूत करना और भविष्य को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि इसी तरह देश के भविष्य की नींव बच्चे और युवा हैं। युवाओं को यदि बेहतर अवसर और भविष्य नहीं मिलेगा तो इससे देश कमजोर होगा।
पढ़ें : BIG BREAKING : इस देश में लगा 2 दिसंबर तक लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने किया एलान
सांसद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों और गरीबों की भलाई के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की ये तीनों योजनाएं नींव को मजबूत बनाने और उसकी रक्षा करने वाली है। इससे पूरे देश को मजबूती मिलेगी। श्री राहुल गांधी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ ने पूरे देश को रास्ता दिखाया है। चाहे वो किसानों की मदद और जमीन की रक्षा का मामला हो, उद्योग धंधों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण और युवाओं को स्वावलंबी बनाने का काम हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मंत्रि-मंडल एवं सहयोगियों की टीम पूरे विजन के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ एक नया मॉडल राज्य बन रहा है। किसानों, आदिवासियों के हितों की रक्षा और बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करके युवाओं के भविष्य को गढ़ने का काम छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू करके आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों एवं युवाओं को भी अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा सुलभ कराई है।

सांसद श्री राहुल गांधी ने देश में किसानों की वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज किसान परेशान है, उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में पारित तीन नये कृषि कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि उपज मंडियों और न्यूनतम समर्थन मूल्य का महत्वपूर्ण रोल है। इससे किसानों के हितों की रक्षा होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी सिस्टम में कमियां हो सकती है। इसका ये मतलब नही है कि उसको खत्म कर दिया जाए। सिस्टम में सुधार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में 2006 में मंडियों को खत्म करने के बाद से लगातार किसानों की स्थिति कमजोर हुई है। केन्द्र सरकार के इन तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ हम लड़ाई लड़ रहे हैं। पंजाब और छत्तीसगढ़ में इसका विरोध हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से इन तीनों कृषि कानूनों पर फिर से विचार करने और मंडी सिस्टम को मजबूत बनाने का आग्रह किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री इस पर पुर्नविचार जरूर करेंगे।

सांसद श्री राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक यूनिक स्टेट है। यहां जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक सम्पदा भरपूर है। छत्तीसगढ़ गरीब नही है, जनता गरीब है। मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने इन विसंगतियों को दूर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राशि यहां के लोगों की बेहतरी और छत्तीसगढ़ को नये विजन के साथ आगे ले जाने के लिए खर्च की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की दिशा में सरकार और उसकी पूरी टीम एक साथ मिलकर काम कर रही है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के 21 वें स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने कहा कि हमें खुशी हैं कि पिछड़ेपन और असंतुलित विकास को दूर कर छत्तीसगढ़ के आम लोगों की भावना के अनुरूप विकास करने के छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माताओं की सोच के अनुरूप काम करने में हम सफल हुए हैं । हमने पिछले 22 महीनों में ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया हैं जिसके मूल में छत्तीसगढ़ के गरीब, किसान, वनाश्रित, अनुसूचित जाति और पिछड़े लोगों का उत्थान है। इन योजनाओं के सफल परिणाम सभी क्षेत्रों में अब साफ तौर पर दिखने भी लगे हैं। रोजगार उपलब्धता, कृषि उत्पादन, भू-जल स्तर में वृद्धि, स्वच्छता, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र, जीएसटी के आंकड़े, बिजली उत्पादन आदि में हमारी सफलता राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित हो रही हैं। आदिवासी क्षेत्रों में संचालित पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की योजनाओं की सफलता की प्रशंसा नीति आयोग और अन्य नीति निर्माता संस्थाओं ने की है।
पढ़ें : नहर किनारे मिला पालीथिन में बंद नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी
श्री बघेल ने कहा कि बीते एक साल में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की बदौलत 67 हजार कुपोषित बच्चे कुपोषण के चक्र से बाहर आ गये हैं । राज्य में कुपोषित बच्चों की संख्या में 13.79 प्रतिशत की गिरावट आयी है । उन्होंने कहा श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी ने जो विजन दिया था, उस विजन को हम जमीन पर मूर्तरूप देने में कामयाब हो रहे हैं । श्री राहुल गांधी के न्याय के विजन को हमने जिस तरह से कृषि क्षेत्र में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से मूर्तरूप दिया है। इससे छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण कृषि क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रान्तिकारी बदलाव आये है । हमारी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि सही सोच और नीयत के साथ शुरू की गई कोई योजना लोगों के जीवन में किस तरह सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इसका विलक्षण उदाहरण हैं ।
पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए सचिव की हुई नियुक्ति, जाने किसे मिली जिम्मेदारी
गोधन न्याय योजना का जिक्र करते हुए श्री बघेल ने कहा कि हमने गोबर संग्राहकों से गोबर खरीद कर उन्हें अभी तक 39 करोड़ रूपये का भुगतान किया है । इससे छत्तीसगढ़ के गांवो में ग्रामीणों को रोजगार और आय का अतिरिक्त जरिया मिला हैं । उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना गरीब गोपालकों के जीवन स्तर को उंचा उठाने, उन्हें रोजगार और आय के नये साधन उपलब्ध कराने के लिए बनायी गयी हैं। मुझे यह बताने में आज गर्व महसूस हो रहा हैं कि हम अपने उददेश्य में सफल हुए हैं। मैं यह भी कहना चाहूँगा कि अगर आपकी नीयत साफ हो और आपके मन में वास्तव में गरीबों का उत्थान करने की इच्छा हो, तो इस तरह की अनूठी योजना बनती है और सफल भी होती है ।
पढ़ें : राजधानी में फिर आया शदी का प्रलोभन दे कर दुष्कर्म का मामला सामने, पढ़ें पूरी खबर
श्री बघेल ने कहा कि हमने केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानून से अपने राज्य के किसानों के साथ होने वाले अन्याय को रोकने का पुख्ता उपाय कर दिया हैं। मंडी एक्ट में संशोधन किया है अब हमारे राज्य के किसानों को कोई हानि नहीं होगी। राज्य के अधोसंरचना और औद्योगिक विकास की दिशा में भी हमने महत्वपूर्ण कदम उठाये है। हमने उद्योगों की स्थापना के लिए 25 एम.ओ.यू. किये है और 22 नवीन एम.ओ.यू. प्रस्तावित हैं। इससे राज्य में लगभग 20 हजार करोड़ का पूंजी निवेश होगा और लगभग 36 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। हमारे अथक प्रयासों के बाद केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को धान से इथेनाल बनाने की योजना को अनुमति प्रदान की है। इससे हमारे किसानों की आय में अतिरिक्त इजाफा होगा। राज्य में इथेनाल बनाने के उद्योग लगने पर लगभग 10 हजार करोड़ का निवेश आने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधोसरंचना को सुदृढ़ करने का काम भी तेज गति से जारी हैं। धरसा विकास योजना के तहत गांव के कच्चे रास्तों को पक्का करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा हैं । इससे ग्रामीणों और मवेशियों को बरसात सहित सभी मौसम में सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी । उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 13 हजार 230 करोड़ रूपये की लागत से सड़क और पुल-पुलिया के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हमने ई-श्रेणी में पंजीयन आरंभ किया हैं। उच्च गुणवत्ता की विद्युत उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल है। हम आज आदिवासी बहुल बस्तर के बीजापुर जिले में 132/33 के.व्ही. के उपकेन्द्र एवं 87.5 कि.मी. 132 के.व्ही. बारसूर बीजापुर लाईन का भी उदघाटन कर रहे है ।
श्री बघेल ने कहा कि आज सांसद श्री राहुल गांधी अपनी वर्चुअल मौजूदगी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के करीब 19 लाख से अधिक किसानों को 1500 करोड़ रूपये की राशि उनके खाते में अंतरित कर रहे हैं। इसके पहले हम 21 मई और 20 अगस्त को 1500-1500 करोड़ रूपए की दो किस्त किसानों दी थी। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना अंतर्गत हम 52 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शुरू कर रहे हैं। यहां शिक्षा निशुल्क होगी। इन स्कूलों में अभी तक 27 हजार 741 बच्चे प्रवेश ले चुके हैं। श्री बघेल ने कहा कि स्लम में रहने वाले नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना की भी शुरूआत कर रहे है। इससे स्लम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और श्रमिकों को स्वस्थ्य रखने के लिए सुबह-शाम चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे।
राज्योत्सव के वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे एवं अंत में आभार प्रदर्शन, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, केबिनेट मंत्री सर्वश्री मोहम्मद अकबर, डॉ. प्रेमसाय सिंह, डॉ. शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत, कवासी लखमा, श्रीमती अनिला भेंड़िया, गुरू रूद्र कुमार, उमेश पटेल, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रूचिर गर्ग, मुख्यसचिव श्री आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बिलासपुर | बिलासपुर से इलाज करवा कर तखतपुर स्थित घर लौट रहे पिता ने अपनी बच्ची को ही हवस का शिकार बनाया है। बच्ची की मां की शिकायत पर तखतपुर पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। तखतपुर में पिता ने अपनी बच्ची को ही हवस का शिकार बनाया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : इस देश में लगा 2 दिसंबर तक लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने किया एलान
मामला एक दिन पहले यानि 31 अक्टूबर की है। बच्ची से जानकारी मिलने के बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत की है। बहरहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है । सूत्रों के अनुसार तखतपुर निवासी एक व्यक्ति बच्ची का इलाज कराने बिलासपुर स्थित अस्पताल आया था। बच्ची की उम्र करीब 13 साल है।
पढ़ें : अनलॉक-6.0 : आज से देश में शुरू हुआ अनलॉक 6, जानें क्या क्या हुआ अनलॉक
जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर को 13 साल की नाबालिग बीमार बच्ची की इलाज कराने के बाद बच्ची पिता के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान कानन पेण्डारी के पास व्यक्ति की नीयत डोल गयी और बच्ची को वहीं जंगल में हवस का शिकार बनाया।
भिलाई | रिसाली के आशीष नगर में नहर किनारे बच्ची का शव मिला है। प्लास्टिक में शव पैक था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। जांच के नाम पर फि लहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सिर्फ कायमी दर्ज कर जांच का दावा पुलिस कर रही है।
बीते 15 दिनों में यह तीसरा मामला है। नेवई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आशीष नगर इलाके से निकल रही नहर में नवजात के शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची को प्लास्टिक के पन्नी में रखकर फेंका गया था। शव दो दिन पुराना लग रहा है। शरीर में पानी भर जाने के कारण फूल गया था।
पढ़ें : राजधानी में फिर आया शदी का प्रलोभन दे कर दुष्कर्म का मामला सामने, पढ़ें पूरी खबर
पुलिस ने शव को लिखापढ़ी के बाद पीएम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट से पता चल पाएगा कि नवजात का शव मौत कैसे और कब हुई थी। पुलिस आशीष नगर समेत आसपास के इलाकों में नवजात को जन्म देने वाली मां की तलाश कर रही है। इसके साथ आस पास के अस्पताल, नर्सिंग होम,मितानिन और दाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस नहर तक पहुंचने के सभी रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक साथ दो भाईयों की लाश फंदे पर लटके देख पुलिस के होश गुम हो गए। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी की है। दोनों भाई इंजीनियर हैं, जिनमें से एक बतौर मैकेनिकल इंजीनियर जेपीएल में पदस्थ था। मृतक के शव के पास एक सुसाईड नोट भी मिला है।
पढ़ें : राजधानी में फिर आया शदी का प्रलोभन दे कर दुष्कर्म का मामला सामने, पढ़ें पूरी खबर
जिसमें आत्महत्या की बात की गयी है और परिवार को परेशान ना करने का अनुरोध किया गया है। पुलिस के मुताबिक़ मृतक का नाम अविनाश चौधरी और हरेकृष्ण चौधरी बताया जा रहा है। मृतक अविनाश जेपीएल में मैकेनिकल इंजीनियर हैं, वहीं उसका भाई हरेकृष्ण भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका है। वहीं उसके पिता उद्योग विभाग में पदस्थ हैं।
पढ़ें : BIG BREAKING : इस देश में लगा 2 दिसंबर तक लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने किया एलान
घटना के एक दिन पहले अविनाश ने अपनी पत्नी और मां को गांव भेज दिया था, जबकि अविनाश और हरेकृष्ण केलो बिहार में ही रूक गये थे। शनिवार को जब घर से उन दोनों को कॉल किया गया तो दोनों का फोन स्वीच आफ मिला। फ़ोन नहीं उठने के बाद मृतक के चचेरे भाई को हाल जानने के लिए भेजा गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
भाई ने जब एक पेड़ पर चढ़कर अंदर झांका तो दोनों का शव फंदे में लटके हुए मिला। घटना की सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं सुसाइड नोट के आधार आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है। सुसाइड नोट में दोनों ने स्वयं की मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है।
पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए सचिव की हुई नियुक्ति, जाने किसे मिली जिम्मेदारी
परिजनों के मुताबिक अविनाश अपने छोटे भाई हरेकृष्ण की तबीयत को लेकर बेहद परेशान था। दरअसल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही हरेकृष्ण की मानसिक स्थिति बिगड़ गयी थी, जिसका इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था।
रायपुर | दिनेश शर्मा छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव नियुक्त किये गए हैं । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के सचिव दिनेश शर्मा अपर सचिव विधानसभा के रूप में भी कार्यरत हैं । उन्हें आज सचिव पद पर पदोन्नत किये जाने के आदेश जारी हुआ ।
पढ़ें : राजधानी में फिर आया शदी का प्रलोभन दे कर दुष्कर्म का मामला सामने, पढ़ें पूरी खबर
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद विगत 20 वर्षों में यह प्रथम अवसर है, जब छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अधिकारी, विधानसभा के सचिव नियुक्त हुए हैं । यह सुखद संयोग ही है कि 1 नवम्बर छतीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर राज्य की सर्वोच्चय प्रजातांत्रिक संस्था, सबसे बड़ी पंचायत, विधानसभा में एक छतीसगढिया अधिकारी की वरीयता को सम्मान देते हुए उन्हें सेवा का अवसर दिया गया है ।
दिनेश शर्मा अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा में वर्ष 1994 में द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी के रूप में अपनी विधानसभा की सेवाएं आरम्भ की थी । इसके पश्चात, वर्ष 2000 में छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद बंटवारे में उनकी सेवाएं छतीसगढ़ विधानसभा में स्थानातरित हो गई । विधानसभा में उन्होंने कर्मठता के साथ वरिष्ठ प्रतिवेदक, प्रवरश्रेणी प्रतिवेदक, अवर सचिव के पद को सुशोभित किया ।
रायपुर | शादी का प्रलोभन देकर पहले लगातार शारीरिक संबंध बनाया फिर दो माह का गर्भ ठहर जाने की बात सुनकर शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़त युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जशपुर | छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के कुनकुरी हर्रादाड़ के निवासी आर्मी के एक जवान की लद्दाख में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक जवान के शव को लद्दाख से विशेष विमान के जरिए जशपुर लाने की तैयारी की जा रही है।
रायपुर | केंद्रीय गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर एक नवंबर से भारत गैस के उपभोक्ताओं द्वारा गैस रिफिल बुकिंग करने के नियमों में परिवर्तन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब हितग्राही उपभोक्ता आनलाइन बुकिंग के आधार पर गैस रिफिल बुक नहीं करा सकेंगे।
पढ़ें : अनलॉक-6.0 : आज से देश में शुरू हुआ अनलॉक 6, जानें क्या क्या हुआ अनलॉक
गैस कंपनी द्वारा ऑन लाइन बुकिंग पर हितग्राही उपभोक्ता से ओटीपी नंबर मोबाइल पर दर्ज होने पर उसकी जानकारी एजेंसी संचालक को देने पर ही गैस रिफिल बुक हो सकेगी। नये नियम के चलते भारत गैस के उपभोक्ताओं को आज रविवार होने के कारण गैस रिफिल प्राप्त करने में परिवर्तन की जानकारी नहीं होने पर तकलीफों का सामना करना पड़ा।
ओटीपी नंबर पूछने के मामले को लेकर कई उपभोक्ताओं ने संशय की स्थिति देखी गई। ज्यादातर उपभोक्ताओं का कहना था कि मोबाइल पर ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद ओटीपी नंबर पूछने के उपरांत उनके खाते से राशि निकल जाने का अंदेशा है। वहीं भारत गैस एजेंसी के अधिकतर संचालकों को नियम की पूर्ण जानकारी नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं के समक्ष स्थिति स्पष्ट नहीं करने के कारण अनिश्चितता की स्थिति का सामना करना पड़ा। पेट्रोलियम मंत्रालय के उक्त निर्देश के पीछे सरकार की क्या मंशा है। यह जानने को भी ज्यादातर उपभोक्ता उत्सुक दिखे।
रायपुर | छग बोर्ड के टॉप टेन बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों, राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम 10 की सूची में शामिल सभी बच्चों को लैपटॉप व टेबलेट देने जा रहे है।
पढ़ें : अनलॉक-6.0 : आज से देश में शुरू हुआ अनलॉक 6, जानें क्या क्या हुआ अनलॉक
मुख्यमंत्री को पूर्व में पत्र लिखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि कांग्रेस ने 12वी और 10 वी के टोपर बच्चों को लैपटॉप और टेबलेट देने की बात लिखी थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि प्रदेश में टेलेन्ट हन्ट के लिये विशेष अभियान चलाने का अनुरोध भी किया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम हुआ प्रारंभ, देखें लाइव JUST36NEWS के साथ
विधि कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि इससे पहले विवेक तन्खा ने मध्यप्रदेश के प्रावीण्य सूची के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये यह घोषणा की थी। हमारे अनुरोध पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिये भी यह घोषणा की है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम 10 स्थान पर आये सभी बच्चों को टेबलेट और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉप टेन में शामिल सभी बच्चों को लैपटॉप प्रदान किया जायेगा। कल कुछ बच्चों को दी जाएगी बाद में संदीप दुबे अध्यक्ष कांग्रेस विधि के हाथों से वितरण करेंगे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश आज 20 साल का हो गया है। कोरोना के चलते इस वर्ष राज्योत्सव कार्यक्रम वर्चुअल रूप से मनाने का फैसला लिया गया है | राज्योत्व के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को संबोधित कर रहे हैं |
देखिये सीधा प्रसारण :-
कोरबा। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर एससी/एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर मामले में बड़ी राहत मिली है। मंत्री व कोरबा क्षेत्र के विधायक जयसिंह अग्रवाल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर को बिलासपुर हाईकोर्ट ने निरस्त करने का आदेश दिया है।
दरअसल मंत्री जयसिंह और सुरेंद्र प्रताप जायसवाल पर साल 2017 में कोरबा के अजाक थाने में मामला दर्ज हुआ था। स्पेशल कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन थाने और एसपी को शिकायत नहीं की गई। बिलासपुर हाईकोर्ट ने एफआईआर को निरस्त करने का आदेश दिया है। स्पेशल कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन इसके लिए थाने और एसपी के पास शिकायत नहीं की गई। इसका लाभ मंत्री जयसिंह और दूसरे याचिकाकर्ता को मिला। कोरबा के चुइया निवासी दुखलाल कंवर ने स्पेशल से शिकायत की थी। इस पर कोर्ट के आदेश से कोरबा के अजाक थाने में एससी/ एसटी एक्ट 1989 के तहत मंत्री जयसिंह और सुरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके खिलाफ याचिका में कहा गया कि शिकायतकर्ता ने आवेदन सीधा स्पेशल जज की कोर्ट में 156 (3) सीआरपीसी के तहत दिया था।
याचिका में कहा गया- स्पेशल कोर्ट को सुनवाई का अधिकार नहीं
याचिकाकर्ताओं के वकील की ओर से कहा गया, बिना धारा 154 दंड प्रक्रिया सहिंता के भाग 1 और 3 का अनुपालन किए आदेश विधि के विपरीत होने के कारण निरस्त होने योग्य है। शिकायतकर्ता को मजिस्ट्रेट के यहां 156 (3) में आवेदन करना था।, लेकिन नहीं किया गया। स्पेशल कोर्ट को मामले की सुनवाई का अधिकार नहीं है। एफआईआर और स्पेशल कोर्ट के आदेश को निरस्त किया जाए।
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष राज्य अलंकरण पुरूस्कार प्रदान किये जाते है इस वर्ष भी इस अलंकरण सम्मान से विभिन्न क्षेत्रो में सम्मान दिया जा रहा है जिसकी घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गयी है
देखे पूरी सूचि :-

रायपुर। रायपुर समेत प्रदेश में आईपीएल के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं लगातार मिलने पर एसएसपी अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा के खाईवालों पर लगातार नजर रखकर मुखबीर तैनात किए गए है। इसी क्रम में 31 अक्टूबर को टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मुम्बई इंडियन्स बनाम देलही कैपिटल्स के मध्य चल रहे मैच में थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में कुुछ लोगों द्वारा क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिस पर सायबर सेल व थाना न्यू राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम का गठन किया जाकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर मुम्बई इंडियन्स बनाम देलही कैपिटल्स मैच के दौरान लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाते अनिल लालवानी, राहुल कटारे, कुमार कटारे, राहुल कटारे एवं संतोष उर्फ शुभम वाधवानी को रंगे हाथ पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी अनिल लालवानी, राहुल कटारे, कुमार कटारे एवं राहुल कटारे मूलतः शहडोल (म.प्र.) के निवासी है जो न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी अपने रिश्तेदार संतोष उर्फ शुभम वाधवानी के घर आकर उसके साथ मिलकर क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से नगदी 4,000 रूपये, 14 नग मोबाईल फोन, 1 नग लैपटाॅप एवं करोड़ो रूपये की सट्टा - पट्टी का हिसाब जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जा रही है। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
01. अनिल लालवानी पिता स्व0 कन्हैया लाल लालवानी उम्र 28 साल निवासी खेरमाई मंदिर के पीछे गणेशगंज थाना कोतवाली शहडोल (म.प्र.)।
02. राहुल कटारे पिता सुरेश कुमार कटारे उम्र 29 साल निवासी दीप होटल के पीछे बुराहर रोड थाना कोतवाली शहडोल (म.प्र.)।
03. कुमार कटारे पिता नंद कटारे उम्र 32 साल निवासी दीप होटल के पीछे बुराहर रोड थाना कोतवाली शहडोल (म.प्र.)।
04. राहुल कटारे पिता मनोहर कटारे उम्र 29 साल निवासी दीप होटल के पीछे बुराहर रोड थाना कोतवाली शहडोल (म.प्र.)।
05. संतोष उर्फ शुभम वाधवानी पिता गिरधारी लाल वाधवानी उम्र 26 साल निवासी गंगा विहार अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
रायपुर। राज्य सरकार ने आज कई कलेक्टर समेत आईआरएस अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। आदेश में तीन कलेक्टर सहित आईएएस और एक आईआरएस अफसर शामिल हैं।
अमृत खलको को राज्यपाल के सचिव के साथ संयुक्त सचिव कृषि एवं गन्ना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विशेष सचिव पंचायत एस प्रकाश को सचिव पीएचई पदस्थ करते हुए संचालक जल जीवन मिशन अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मोहम्मद कैसर को विशेष पंचायत तथा अतिरिक्त आयुक्त मनरेगा को संचालक पंचायत बनाया गया है।
कांकेर कलेक्टर कुमार लाल चौहान को जॉइंट सेक्रेटरी वन विभाग के साथ-साथ संचालक आजीविका मिशन का प्रभार दिया गया है।
रानू साहू को वाणिज्य कर आयुक्त के साथ-साथ पर्यटन मंडल एमडी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
निलेश क्षीरसागर संचालक कृषि एवं गन्ना आयुक्त को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है।
चंदन कुमार को सुकमा कलेक्टर से कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
इफ्फत आरा को एमडी पर्यटन से पाठ्य पुस्तक निगम का एमडी बनाया गया है।
विनीत नंदनवार को एडीएम रायपुर सुकमा कलेक्टर बनाया गया है।
अभिनव अग्रवाल (आईआरएस) को डायरेक्टर फूड को एमडी वेयरहाउसिंग बनाया गया है।

रायपुर, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों को धोखा देने वालो को छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 सीट में समेट कर वनवास में भेज दिया और जिसने किसान की पीड़ा व्यथा को समझा सदन से लेकर सड़क तक किसानों की हक की लड़ाई लड़ी। किसानों को उनका अधिकार दिलाने जेल यात्रा की उस कांग्रेस 69 सीट देकर सिर पर ताज दिया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत को किसानों के कर्ज माफ करने वाली, किसानों की धान को 2500 रुपया क्विंटल के दाम में खरीदने वाली, सबसे ज्यादा किसानों से धान खरीदने वाली कांग्रेस सरकार पर किसानों के साथ वादाखि़लाफ़ी का आरोप लगाने के पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। मूणत को एक बार भाजपा के 2013 के घोषणापत्र को पढ़ना चाहिए और रमन सिंह के 2013 से 2018 तक के पांच साल के कार्यकाल का आत्मावलोकन करना चाहिए। किस प्रकार उस दौरान किसानों के साथ धोखा छल हुआ था, अत्याचार, शोषण हुआ, शर्मसार कर देने वाली देश को झंकझोर देने वाली किसानों की आत्महत्या की घटनाएं हुयी, खेत के लिए जलाशय से पानी मांगने वाले किसानो के ऊपर लाठी बरसाई गई थी। किसानों के ऊपर रमन भाजपा सरकार ने बेइंतिहा जुल्म किया था। भाजपा ने ही तो किसानों को धान का कीमत 2100 रू. प्रति क्विंटल और 300 रु प्रति क्विंटल बोनस देने का वादा किया था। रमन सिंह ने वादा पूरा क्यों नही किया? 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ के किसानों को धोखा के अलावा कुछ नहीं मिला। रमन भाजपा के शासन काल का 2 साल का बोनस का बकाया है जिसे कांग्रेस किस्तों में देने का वादा किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही किसान विरोधी है। चुनाव में किए वादा को भाजपा के नेता चुनावी जुमला बताकर जनता का उपहास उड़ाते हैं। बीते 7 साल से मोदी की सरकार और 15 साल तक रमन सिंह की सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ धोखा, छल किया, वादाखि़लाफ़ी की। किसानों को रमन सिंह ने धान का समर्थन मूल्य 2100 रू. क्विंटल और 300 रू. प्रति क्विंटल बोनस नही दिया, वैसे ही मोदी सरकार भी देशभर के किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य, सस्ते दर पर डीजल, सस्ते दर पर रसायनिक खाद देने का वादा को अब तक पूरा नही किया है।
रायपुर, शनिवार को महापौर एजाज ढेबर ने 6 नवंबर को होने वाली सामान्य सभा को लेकर बैठक ली. बैठक में निगम सचिव हेमंत शर्मा, सभी जोन के कमिश्नर, विभागों के अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान महापौर ने 6 नवंबर को होने वाले नगर निगम परिषद की पहली सामान्य सभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की. साथ ही अधिकारियों से जानकारी ली.

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि वर्तमान में निगम परिषद के कार्यकाल की पहली बैठक 6 नवंबर को आयोजित की गई है. साथ ही उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों निर्देश देते हुए कहा कि पहले घंटे में आयोजित प्रश्नकाल के दौरान वार्ड पार्षदों के प्रश्नों और एम आई सी के संकल्प के अनुरूप निर्धारित सभी एजेण्डों को गंभीरता से लें
महापौर ढेबर ने 3 नवंबर 2020 को सामान्य सभा की बैठक के पूर्व सम्पूर्ण तैयारियों के साथ व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक लेने निगम सचिव शर्मा को निर्देषित किया.
रायपुर, एक नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रदेशवासियों को कई सौगातों के साथ यादगार बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से राजधानी रायपुर ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब को न सिर्फ नई पहचान मिलने जा रही है अपितु लोगों को पर्यटन और रोमांच के साथ मनोरंजन का वह आनंद भी मिलने जा रहा है जो इस समय सुकून के कुछ पल तालाश रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शहर के मध्य स्थित स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ा तालाब को विकसित करने के साथ आम लोगों को मनोरंजन एवं पर्यटन की सुविधा उपलब्ध कराने विशेष पहल की गई है। यहां सभी आयु वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। देश के सबसे बड़े फाऊंटेन के साथ लेजर शो, रंगबिरंगी जगमगाती लाइटे, म्यूजिकल फाउंटेन और टनल फाउंटेन और विशाल प्रवेश द्वार के साथ यहां का भव्य स्वरूप सबके लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
नगर निगम रायपुर व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बूढ़ा तालाब को नए सिरे से संवारा गया है। शहरवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन मनोरंजन औैर पर्यटन की सौगात देने यहां विगत कई दिनों से विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराए जा रहे थे। मुख्यमंत्री स्वयं भी इस कार्य पर नजर बनाए हुए थे। मुख्यसचिव श्री आर पी मण्डल द्वारा लगातार यहां के कार्यों का निरीक्षण कर निश्चित समय में और पूर्ण गुणवत्ता से इसे पूरा करने की पहल की गई। आखिरकार बूढ़ा तालाब का कायाकल्प का कार्य पूरा हो गया है। तालाब के किनारे भ्रमण के लिए फ्लोटिंग डेक लगाए गए हैं, जहां पैदल भ्रमण कर तालाब के स्वरूप का नैसर्गिक आनंद लिया जा सकता है। यहां बन रहे दो स्तरीय पाथवे से तालाब का भव्य स्वरूप देखा जा सकेगा। इस परिसर में विशाल प्रवेश द्वार, म्यूजिकल फाउंटेन और टनल फाउंटेन इस तालाब की खूबसूरती को बढ़ाएंगे। आकर्षक लैंडस्कैपिंग, लेजर शो, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते तालाब के दीवारों पर नजर आ रही पेंटिंग से तालाब का स्वरूप और भी निखरा हुआ सा लगेगा। तालाब पर बोटिंग की भी व्यवस्था की गई है, जो रोमांच से भरपूर होगा।
600 साल पहले कल्चुरी राजा ने बनवाया था इस तालाब को
ऐतिहासिक विवेकानंद सरोवर-बूढ़ा तालाब की अपनी अलग पहचान पहले से ही है। समय के साथ इस तालाब की सुध नहीं लिए जाने से इसके अस्तित्व का खतरा तो मंडरा ही रहा था, पानी के प्रदूषित होने और गंदगी का भी खतरा बना हुआ था। शहर के भीतर लगभग 87 एकड़ क्षेत्रफल में फैले बूढ़ा तालाब को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कायाकल्प कर एक नई पहचान दी है। राजधानी की पहचान बूढ़ा तालाब को लगभग 600 साल पूर्व सन् 1402 में कलचुरी राजवंश के राजा ब्रम्हदेव द्वारा बनवाया गया था। राजाराय सिंह ने इसे विस्तारित किया तथा अपने इष्ट देव बूढ़ादेव के नाम से इसका नामकरण बूढ़ा तालाब किया। बूढ़ा तालाब-विवेकानंद सरोवर से स्वामी विवेकानंद जी की भी बचपन की स्मृतियां जुड़ी हैं। इस ऐतिहासिक विरासत को 6 माह के भीतर संवारा गया। इस दौरान कोरोना काल में लाकडाउन की बाधा भी आई,इसके बावजूद समय पर कार्य पूरा कर तालाब को नए एवं आकर्षक स्वरूप में पुर्नजीवित कर दिया गया है।
1700 ट्रक कचरा भी निकाला गया
बूढ़ा तालाब को संवारने में एक बड़ी समस्या तालाब के चारों तरफ फैली गंदगी भी थी। तालाब में अतिक्रमण से पनपी गंदगी, कचरा, जलकंुभियों एवं जमें गाद की वजह से तालाब लगातार प्रदूषित होता जा रहा था। लोगों ने भी बूढ़ा तालाब-विवेकानंद सरोवर से दूरी बनानी शुरू कर दी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तालाबों के संरक्षण व संवर्धन को लोक जीवन से जोड़ते हुए इसके अस्तित्व को संवारने और इसे जन आकांक्षाओं के अनुरुप विकसित करने का संकल्प लिया। लगभग 1700 ट्रक कचरा एवं जलकुंभी निकालकर तालाब को एक नया रूप दिया गया है।
पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने की होगी क्षमता
बूढ़ा तालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर के उन्नयन कार्य को पूर्ण करने से पहले इसे न सिर्फ संवारने की दिशा में कार्य किया गया, तालाब के पानी को स्वच्छ बनाने और भीतर के अलावा बाहर के परिसर को भी आकर्षक व खूबसूरत बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। यहां दुर्गा देवी मंदिर एवं सुलभ से चांदनी चैक तक के क्षेत्र में लैंड स्केपिंग, प्लेसमेंकिंग एवं रीक्रिएशनल जोन तैयार किया गया है, जिसमें हर वर्ग के नागरिकों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। विश्व का दूसरा बड़ा फाउंटेन बूढ़ा तालाब-विवेकानंद सरोवर की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। तालाब के किनारे नव-निर्मित संरचना से स्वामी विवेकानंद जी की विशाल प्रतिमा तक पहुंचने बने फ्लोटिंग डेक ‘जल सेतु‘ का अहसास कराते हंै। आकर्षक प्रवेश द्वार, दो स्तरीय पाथवें, म्यूजिकल फाऊंटेन, टबल फाऊंटेन, आकर्षक लैंड स्केपिंग और जगमगाती रोशनी से तालाब कीखूबसूरती का आनंद रायपुरवासियों के साथ देश भर से पहुंचने वाले पर्यटक ले सकते हैं।
मनोरंजन के साथ सुविधाओं का भी रखा गया है ध्यान
बूढ़ा तालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर अपने लोकार्पण के साथ ही सभी को आकर्षित करेगी। बच्चों से लेकर बड़े सभी यहां सुकून महसूस करेंगे। बच्चों के लिए बनाए गए चिल्ड्रन पार्क में उनकी जरूरतों को विशेष ध्यान रखा गया है। बच्चे यहां भरपूर मनोरंजन करेंगे। साथ ही शहर के नागरिकों के लिए ओपन जिम इक्यूपमेंट भी लगाया गया हैं। जहां वे अपना शारीरिक फिटनेस ठीक रख सकते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार से ट्रैफिक की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए यहां बेहतर पार्किंग के साथ सड़क का चैड़ीकरण भी किया गया है।

























