महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुन्द पुलिस ने क्षेत्र में हीरा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बसना थाना क्षेत्र से बेशकीमती बहुमूल्य काला हीरा की तस्करी करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का कुछ ही देर में खुलासा करेगी।
सूरजपुर। सूरजपुर में लागू लॉकडाउन के दौरान कलेक्टर रणवीर शर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा और पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सूरजपुर कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से कलेक्टर पद से हटाने के निर्देश दे दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने रणबीर शर्मा को सूरजपुर कलेक्टर पद से हटाकर संयुक्त सचिव (प्रतीक्षारत) मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। वहीँ रायपुर जिला पंचायत सीईओ गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि आईएएस रणबीर शर्मा की इस करतूत से आईएएस एसोसिएशन भी नाराज है। अधिकारियों के इस संगठन ने सोशल मीडिया में एक ट्वीट के जरिए रणबीर शर्मा की हरकत पर निंदा जाहिर की है। एसोसएशन ने लिखा है कि मुश्किल के इस दौर में एक आईएएस का व्यवहार जनता के प्रति बेहद जिम्मेदार होना चाहिए।
गौरतलब है कि रणबीर शर्मा पहले भी कई विवादों से घिरे रह चुके है। साल 2012 बैच के आईएएस शर्मा सबसे पहले विवाद में तब आए जब उन्होंने पेंड्रा-मरवाही एसडीएम रहते हुए जंगली भालू पर पुलिस वालों को गोली चलाने के निर्देश दिए थे। जनवरी 2014 में ग्राम भर्रीडांड निवासी युवक भूपेंद्र सिंह लाश मिली थी, जिसे भालू ने मारा था। ग्रामीणों ने पुलिस और वनविभाग को जानकारी दी। देर रात भालू उसी शव के पास आया और उसे खाने लगा। ग्रामीण वहां से भाग गए मगर इस घटना के 24 घंटे के भीतर ही कुछ और लोगों पर भालू ने हमला किया था। तब सूचना पर रणवीर शर्मा वहां पहुंचे। साथ में पुलिस भी थी, भालू को जब खदेड़ा नहीं जा सका तो शर्मा के आदेश पर पुलिस ने इंसास रायफल से भालू पर फायरिंग की और वो वहीं मर गया।
ज्ञातव्य है कि वाइल्ड एनिमल प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत टाइगर, पैंथर, भालू की जान लेने पर सात साल तक की सजा का प्रावधान है। इन जानवरों के आदमखोर होने की दशा में भी पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ की अनुमति के बिना जान नहीं ली जा सकती। इस बारे में बेहद कड़े नियम हैं। गोली मारने के पहले निर्देश हैं कि पहले वन्य प्राणी को जाल में फंसाकर या बेहोश करने वाली गन का इस्तेमाल कर काबू में करने का प्रयास किया जाए। पेण्ड्रा में ऐसा प्रयास करने का सोचा भी नहीं गया। तब वन विभाग के प्रमुख पीसीसीएफ रामप्रकाश ने कहा था कि रिपोर्ट में यदि यह प्रमाणित हो गया कि भालू को जीवित पकडऩा संभव था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इसके बाद भी शर्मा अलग-अलग पदों पर बनते चले गए।
लेकिन, इसके बाद भी उन्होंने अपनी इस करतूत पर लगाम नहीं लगाया और जुलाई 2015 में रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था। उस वक्त वे कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में प्रशिक्षु आईएएस के तौर पर एसडीएम बनाये गए थे। चौगेल में पदस्थ पटवारी सुधीर लकड़ा ने शिकायत की थी कि एसडीएम रणवीर शर्मा जमीन के खरीद-फरोख्त मामले में जांच रोकने और कार्रवाई नहीं करने के लिए रकम की मांग कर रहे थे। पटवारी की शिकायत के मुताबिक रणवीर शर्मा ने 40 हजार मांगे थे, 30 में डील हुई थी। इसकी जानकारी पटवारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी थी। पटवारी ने पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपए एसडीएम कार्यालय के चपरासी गणेश राम शोरी के माध्यम से शर्मा को पहुंचा दिए और बात रिकॉर्ड कर ली। पटवारी ने दूसरी किश्त के 10 हजार रुपए दोबारा चपरासी के हाथ एसडीएम को भेजे। जैसे पैसे शर्मा के चेंबर में पहुंचे एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया। बाद में राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर रणवीर को एसडीएम के पद से हटाकर मंत्रालय में अवर सचिव बना दिया था।
रायपुर। सूरजपुर में कलेक्टर ने नवयुवक के साथ दुर्व्यवहार के दौरान उसका मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोबाइल की प्रतिपूर्ति के रूप में उस नवयुवक को नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराने आदेश जारी किए है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में इसकी जानकारी देते हुए लिखा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए हैं कि सूरजपुर में कलेक्टर द्वारा नवयुवक के साथ दुर्व्यवहार के दौरान नवयुवक के क्षतिग्रस्त मोबाइल की प्रतिपूर्ति के रूप में उस नवयुवक को नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाए।
मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी ने निर्देश दिए हैं कि सूरजपुर में कलेक्टर द्वारा नवयुवक के साथ दुर्व्यवहार के दौरान नवयुवक के क्षतिग्रस्त मोबाइल की प्रतिपूर्ति के रूप में उस नवयुवक को नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाए।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 23, 2021
रायपुर, सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा के थप्पड़ कांड के बाद अब सूरजपुर के ही एसडीएम का वीडियो वायरल हो गया है. एसडीएम प्रकाश राजपूत ने लॉकडाउन में बाहर घूमते हुए युवक को तमाचा जड़ दिया. साथ ही एसडीएम ने युवक से उठक-बैठक भी कराई. एक ट्विटर यूजर विश्वम्भर चौबे ने ये वीडियो सीएम भूपेश बघेल को टैग करते हुए लिखा है कि 'कलेक्टर साहब के थप्पड़ कांड के बाद अब SDM साहब को भी देख लीजिए. ये सूरजपुर के SDM प्रकाश राजपूत हैं.. #lockdown में बाहर घूमते युवक को थप्पड़ मार समझाइश दे रहे हैं. गजब थप्पड़मार प्रशासन है भाई... बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर थप्पड़ कांड में आज कड़ा एक्शन लिया है.थप्पड़ कांड के बाद सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा को हटा दिया गया है. गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है. कलेक्टर रणबीर शर्मा को मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कलेक्टर साहब के थप्पड़ कांड के बाद अब SDM साहब को भी देख लीजिए..ये सूरजपुर के SDM प्रकाश राजपूत हैं.. #lockdown में बाहर घूमते युवक को थप्पड़ मार समझाइस दे रहे हैं...गजब थप्पड़मार प्रशासन है भाई... सब नपेगे क्या? @sakshijoshii @Abhinav_Pan @MathurVipnesh pic.twitter.com/vQsT25lpVQ
— 8pm (@8pm300) May 23, 2021
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को ढेर कर दिया है। यह कार्रवाई डीआरजी जवानों ने की। मौके से दंतेवाड़ा डीआरजी ने मारे गए नक्सली का शव भी बरामद किया है। इसके अलावा मौके से 2 हथियार, 5 किलो का आईईडी, हैंड ग्रेनेड और माओवादियों के कैम्प सामग्री बरामद किए हैं। सुरक्षाबल मौके पर बड़े कैडर के नक्सली लिंगा और शंकर के होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैंं। फिलहाल मरने वाले माओवादी की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
Read Also:- छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड की परीक्षा हेतु गाइड लाइन हुआ जारी जानिए कैसे होंगी परीक्षाएं देखें पूरा दिशा निर्देश
मामले को लेकर एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि परलगट्टा-बेंनपल्ली गांव में नक्सली लगातार ग्रामीणों पर सुकमा-बीजापुर बार्डर पर सिलगेर पर बने जवानों के कैंप का विरोध करने का दबाव बना रहे हैं। इस बात की सूचना मिली थी, जिस पर डीआरजी की एक टुकड़ी मौके पर गई थी। एसपी ने यहां भी बताया है कि मौके पर 30 से 40 की संख्या में नक्सली मौजूद थे।
Read Also:- BIG BREAKING : थप्पड़ मार कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाया, इन्हें दिया सूरजपुर का चार्ज
रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा `स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना” के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष के प्रावीण्य सूची के छात्रों को 1.50 लाख रूपये (इसमें लेपटॉप की राशि भी शामिल है।) की सम्मान राशि तथा प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों को पदक वितरण किया जाता है।
शैक्षणिक सत्र 2018-19 एवं 2019-20 के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह वर्चुअल रूप से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 23 मई को दोपहर 12 बजे विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्ही के गोयल ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया है। उन्होंने जारी पत्र में बताया है कि उक्त दोनों वर्षों के हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी के आपके जिले के छात्र आपके कार्यालय में उपस्थित होकर विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री से रूबरू होंगे। उन्होंने जिला कलेक्टरों से ऐसे विद्यार्थियों को कलेक्ट्रेट के विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बुलाने और मुख्यमंत्री के साथ वार्तालाप में शामिल कराने का आग्रह किया है । मेधावी छात्रों का सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित कर दी जाएगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार की तरफ से धान की समर्थन मूल्य पर खरीद किये हुए अब लगभग 100 दिन पूरे होने वाले हैं, लेकिन 48 से 72 घंटे पर होने वाला धान का उठाव अब तक प्रशासन के गले की हड्डी बना हुआ है। दरअसल, इसका मुख्य कारण प्रशासन की लापरवाही ही है, जिस प्रशासन ने मिलर्स को धान की कस्टम मिलिंग के लिए अधिकृत किया उन तक धान समय पर पहुंचा कर देने की जिम्मेदारी धान संग्रहण केंद्र की होती है। इसके लिए पहले ही ट्रांसपोर्टिंग की व्यवस्था भी की जाती है, लेकिन छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों से धान की कस्टम मिलिंग में सरकार विफल साबित हो रही है।
धान की कस्टम मिलिंग के लिए खरीद केंद्र की तरफ से समय पर ट्रांसपोर्टिंग की व्यस्था नहीं होने से आज लगभग 100 दिन बाद भी संग्रहण केंद्रों पर धान जाम हैं। इन धान की बोरियों में बे-मौसम बरसात के कारण सीलन भी आने लगी है। यानि जो सीलन देखकर किसानों से धान की खरीदी सरकार नहीं करती अब प्रशासन वही सीलन धान का समय पर उठाव नहीं कर पैदा कर रहा है। यानि दूसरे नजर से देखें तो किसानों को सीलन के नाम पर सिर्फ परेशान किया गया।
अब लगभग 100 दिन बाद यदि रशासन ने सुध भी ली है तो, समिति प्रबंधन पर उठाव की समय पर व्यवस्था नहीं करने के नाम पर कार्रवाई करना छोड़ मिलर्स पर कार्रवाई क्र रहे हैं। कलेक्टर ने समय पर मिलिंग नहीं करने के नाम पर नोटिस भी थमाया था, जिसके जवाब के लिए 25 मई की तारीख को अंतिम घोषित किया गया था, लेकिन 23 मई तक एक भी मिलर्स ने जवाब प्रस्तुत नहीं किया, जिससे तिलमिलाए कलेक्टर ने 25 मई तक जवाब प्रस्तुत नहीं करने वाले मिलर्स को एक बार फिर ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही है।
रायपुर, कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो के साथ 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए अपना सर्टिफिकेट जारी करना शुरू कर दिया है. राज्य सरकार ने 18-44 साल के लोगों के टीकाकरण के लिए को-विन ऐप के बजाए अपना पोर्टल CGTEEKA लॉन्च किया है. इस पर 18-44 साल के लोग रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन लगवा सकते हैं और इसी के जरिए वैक्सीन सर्टिफिकेट पत्र जारी किए जा रहे हैं.
छत्तीसगढ़ बीजेपी ने फैसले का किया विरोध
प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर की बजाए मुख्यमंत्री बघेल की तस्वीर का उपयोग करने पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने एतराज जताया है. नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने कहा, “केंद्र की योजनाओं पर अनुचित क्रेडिट लेना छत्तीसगढ़ सरकार की स्टैंडर्ड प्रैक्टिस है. हालांकि यह केंद्र का निर्णय है कि राज्यों को टीका खरीदना चाहिए, लेकिन जब 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान भी केंद्र का ही फैसला है तो राज्यों को प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल करना चाहिए.”
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इस पर कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह कोई मुद्दा होना चाहिए. जब भारत सरकार पैसा और वैक्सीन प्रोवाइड करा रही थी तो सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की फोटो थी. ”
टीएस सिंह देव ने आगे कहा “ अगर राज्य सरकार कुछ कर रही है तो हम उनकी जगह मुख्यमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल करेंगे. जब केंद्र ने वित्तीय बोझ उठाने की जिम्मेदारी राज्यों पर छोड़ दी है और राज्य सरकारें अपने स्वयं के टीके खरीद रही हैं तो वे अपने स्वयं के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट क्यों नहीं जारी करें? वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों होनी चाहिए? ”
रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियो की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया है. वही रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है. सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है.
सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 23, 2021
यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि 'सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है. यह बेहद दुखद और निंदनीय है. छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं. किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है. इस घटना से क्षुब्ध हूँ. मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ.
Read Also:- कलेक्टर का थप्पड़ ट्विटर में कर रहा ट्रेंड, लोगो ने कहा
रायपुर। सूरजपुर कलेक्टर का युवक को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। इस मामले को IAS एसोसिएशन ने भी संज्ञान में लिया है। IAS एसोसिएशन ने ट्वीट कर कलेक्टर के व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है।
IAS एसोसिएशन ने लिखा कि IAS एसोसिएशन कलेक्टर सूरजपुर, छग के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। कलेक्टर सूरजपुर का व्यहार अस्वीकार्य है। यह सेवा और सभ्यता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। सिविल सेवकों को सहानुभूति रखनी चाहिए।
This shameless collector in Chattisgarh not only abused his power but also slapped an innocent boy out on the road during pandemic and slammed his phone on the road. Not only should he be dismissed from service but there should be FIR. @bhupeshbaghelpic.twitter.com/4LyW448kEh
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 22, 2021
ट्विटर में कर रहा ट्रेंड
लॉकडाउन का जायजा लेने निकले सूरजपुर कलेक्टर ने एक युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। वहीं उसका मोबाइल को पटकर तोड़ दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। ट्वीटर यूजर्स #SuspendRanbirSharmaias लिख रहे हैं। कई यूजर्स ने कलेक्टर के रवैये पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल कलेक्टर रणबीर शर्मा खुद से एक बाइक सवार को रोककर बाहर निकलने का कारण पूछा और जवाब सुनने के दौरान ही उन्होंने उस लड़के का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया और एक थप्पड़ जड़ दिया। जबकि लड़का बार बार ये कह रहा है कि वो जरूरी काम से घर से निकला था, लेकिन किसी ने उसकी एक नही सुनी। ये मामला शनिवार दोपहर का है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक का नाम अमन मित्तल है, उसकी दादी का इलाज सूरजपुर के कोविड अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि अमन अपनी दादी को खाना देकर लौट रहा। वहीं कलेक्टर के पूछने पर उसने पर्ची भी दिखाई, लेकिन साहब तो अपनी ही धुन में थे। फिर क्या मोबाइल पटक दिया और तमाचा भी जड़ दिया।
हालाकि बाद में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सोशल मिडिया के माध्यम से माफ़ी भी मांग ली है, पर जनता का गुस्सा बना हुआ है और उसे ससपेंड करने की बात कह रहे है.
LATEST: Collector Surajpur District of Chattisgarh Ranbir Sharma has issued an apology for his behaviour. This is being circulated by Chattisgarh Govt in media for damage control. He is a Govt servant and has to abide by civil service rules. Chattisgarh Govt needs to act ASAP. pic.twitter.com/ZpRN71PdJz
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 22, 2021
रायपुर । राजधानी रायपुर में आज 260 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 257 और होम आइसोलेशन से 253 कुल 510 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि 07 मरीजो की इलाज के दौरान मौत हो गई इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3055 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 4227 है।

उत्तर बस्तर कांकेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर के द्वारा जिले में मालिक्यूलर वायरोलाॅजी लैब के संचालन के लिए लैब टेक्नीशियन, लैब अटैण्डेट, डाटा एण्ट्री ऑपेरटर व स्वीपर, क्लीनर के पदों पर भर्ती के लिए जारी किये गये विज्ञापन को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
दंतेवाड़ा। आदिवासी विकास विभाग के तहत कर्मचारियों की असमय मृत्यु के बाद दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित सदस्यों को शासन से अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का प्रावधान है। अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने वालों में स्व.महैत्तर राम नाग के पुत्र राम प्रसाद नाग, प्री.मै.अ.आ बालक छात्रावास दन्तेवाड़ा, स्व. चिकट राम यादव पत्नि इशमनी यादव, प्रो.मै.अ ज.जा. कन्या छात्रावास दन्तेवाड़ा, स्व. मनीराम मुचाकी के पत्नि कुमारी मुचाकी को प्री.मै.अ. ज.जा. कन्या छात्रावास कासोली में चतुर्थ श्रेणी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी है।
दंतेवाड़ा । ग्राम नेटापुर, तहसील दंतेवाड़ा में गीदम कपड़ा व्यापारी से कपड़ा विक्रय करने, साथ ही भीड़ जमा करने पर सीईओ जनपद पंचायत दन्तेवाड़ा और सक्ष्म अधिकारियों से व्यापारी पर 3 हजार की चालानी कार्रवाई कर समझाईश दे कर हटाया गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रावधानित दस प्रतिशत पदों के सीमा-बंधन का नियम शिथिल किया है। शासन ने सीधी भर्ती के तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए दस प्रतिशत पदों के सीमा-बंधन में 31 मई 2022 तक के लिए छूट दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बीते 18 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में अनुकंपा नियुक्ति के लिए पदों के सीमा-बंधन में छूट देने का निर्णय लिया गया था। इसके परिपालन में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज शासन के सभी विभागों, छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल, बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर दिया है।
राज्य शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को जारी परिपत्र में कहा है कि सेवाकाल के दौरान शासकीय सेवकों का असामयिक निधन होने पर उनके परिवार के आश्रित सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2013 में पुनरीक्षित निर्देश जारी किए गए हैं। उस समय जारी परिपत्र में निर्देशित किया गया है कि अनुकम्पा नियुक्ति सीधी भर्ती के तृतीय श्रेणी के पद पर संवर्ग में स्वीकृत कुल पदों के दस प्रतिशत से अधिक नहीं की जाएगी।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी परिपत्र में कहा गया है कि वर्तमान में शासन के संज्ञान में आया है कि तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए दस प्रतिशत पदों का सीमा-बंधन होने के कारण कुछ विभागों एवं उनके अधीनस्थ कार्यालयों में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए रिक्त पद उपलब्ध नहीं होने के कारण अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण लंबित हैं। अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण की दृष्टि से राज्य शासन द्वारा पूर्व में प्रावधानित दस प्रतिशत पदों के सीमा-बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी की पत्नी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है। अमित जोगी ने ट्वीट कर बताया कि जीआई सर्जरी के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने लेप्रोस्कोपिक पद्धति से आंत से 6.5 सेमी का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल लिया है। सर्जरी लगभग 4 घंटे तक चला। रेणु जोगी अभी पोस्ट ऑपरेशन कक्ष में हैं, अमित जोगी ने सभी की शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद दिया है।
रायपुर। कोरोना महामारी से कई राज्यों मे संपूर्ण लॉकडाउन लगाया हैं जिसके कारण जन-जीवन बहुत प्रभावित हुआ हैं इससे छत्तीसगढ़ राज्य भी अछूता नही रहा हैं। राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्ष को आदेशित किया हैं कि मुख्यमंत्री से माँग करें की उनके राज्य की जनता कोरोना महामारी के चलते आर्थिक औऱ शारीरिक बहुत परेशान हैं इसलिए 3 महीने का बिजली का बिल माफ करें।
इसी मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुलराज पाण्डेय ने मीडिया को बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिलों मे संपूर्ण लॉकडाउन किया गया था जिससे कोरोना मरीजों की गिनती कम हुई। इसमे छत्तीसगढ़ की जनता ने भी अपना सहयोग दिया हैं परंतु संपूर्ण लॉकडाउन के चलते लोगों की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरीके से बिगड़ चुकी हैं। राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुलराज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि कम से कम 3 महीने का बिजली का बिल छत्तीसगढ़ की जनता को छूट देनी चाहिए ताकि इस समय कुछ राहत मिल सकें ।
कोरबा, कोरोना महामारी की इस दूसरी भयानक लहर में भी कोरोना योद्धा बिना सुरक्षा किट के काम कर रहे हैं। कोरबा निगम क्षेत्र के अंतर्गत सैकड़ों मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को घर-घर जाकर कोरोना पीड़ितों का सर्वे करने और कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने का काम दिया गया है। लेकिन ये `कोरोना योद्धा` बिना किसी सुरक्षा किट के मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर यह काम कर रहे हैं।
यह कड़वी सच्चाई तब उजागर हुई, जब दसियों कोरोना योद्धा निगम के मोंगरा वार्ड में बिना सेनेटाइजर और बिना मास्क और ग्लव्स के सर्वे के लिए पहुंचे। इन कोरोना योद्धाओं से माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि निगम से उन्हें ये सब सुरक्षा सामग्री नहीं दी जा रही है। तब निगम की इस कंगाली से व्यथित माकपा पार्षद ने तुरत-फुरत इन कोरोना योद्धाओं के लिए स्वयं सुरक्षा किट की व्यवस्था की। सर्वे दल के सभी सदस्यों के बीच वितरित किया। इस सुरक्षा किट में थर्मामीटर, साबुन, सेनेटाइजर, मास्क व दस्ताने आदि शामिल है।
कोरोना योद्धाओं के प्रति निगम प्रशासन के संवेदनहीन व लापरवाहीपूर्ण रूख की पार्षद राजकुमारी कंवर ने तीखी निंदा की है और कहा कि निगम प्रशासन न केवल कोरोना योद्धाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है, बल्कि इससे पूरे वार्ड में संक्रमण फैलने के खतरे की भी अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा किट के यदि एक भी कोरोना योद्धा संक्रमित हो जाता है, तो वह अनजाने में अपने पूरे सर्वे दल के साथ ही पूरे गांव को भी संक्रमित करेगा।
माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने निगम प्रशासन पर कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध फंड में लाखों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए जिम्मेदार निगम प्रशासन खुद कोरोना के फैलाव का काम कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि निगम क्षेत्र में कार्यरत सभी कोरोना योद्धाओं को ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर के साथ नियमित अंतराल में सुरक्षा किट उपलब्ध कराया जाए, जिसमे सेनेटाइजर, साबुन, मास्क व दस्ताने आदि भी शामिल हो। उन्होंने कहा कि मानव जाति के अस्तित्व के लिए खतरनाक हो चुके इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में निगम की कंगाली के तर्क को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए निगम में फंड की कमी को दूर करने के लिए माकपा कार्यकर्ता महापौर के साथ मिलकर चंदा इकट्ठा करने के लिए भी तैयार है।
रायपुर, स्टेडियम के पीछे जुआ खेलते 03 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार जुआ खेलने की सुचना पर कोतवाली पुलिस ने बुढ़ा तालाब इंडोर स्टेडियम के पीछे 03 लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा है। सभी आरोपी रुपये पैसा का दाव लगाकर जुआ खेलते पकड़ाए। आरोपियों के पास से पुलिस ने नगदी 3000 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती बरामद की है। पकड़े गए जुआरियों के नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम विकास धु्रवंशी 24 वर्ष पिता मनीष धु्रवंशी,आनंद सोनी पिता देवी प्रसाद,जुनैद खान पिता रफीक खान पुरानीबस्ती रायपुर निवासी बताया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।
रायपुर, अस्पताल से वापस परिवार सहित घर जा रहे कार चालक को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगरीपाली थाना पिथौरा निवासी कोमल प्रसाद पटेल 33 वर्ष थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी 21 मई को दोपहर 3.30 बजे अस्पताल रायपुर से अपने गृहग्राम मॉ-बहन एवं बच्चों के साथ कार से जा रहा था तभी नेशनल हाईवे रोड पारागांव निसदा के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 9149 का चालक ने पीछे से ठोकर मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। गाड़ी में बैठे किसी भी व्यक्ति को शारीरिक चोट नही आई है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।












