बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 14 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास शनिवार तड़के बहराइच हाईवे पर खड़ी डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल 10 यात्रियों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे डबल डेकर बस रुपईडीहा से गोवा जा रही थी। बस में 60 यात्री सवार थे। बस जब महंगूपुर गांव के पास पहुंची तो उसका टायर पंचर हो गया। बस चालक ने हाईवे के किनारे बस रोककर स्टेपनी बदलने लगा। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
बस में सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्री मजदूर वर्ग के हैं। शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाकी के यात्रियों को दूसरी बस से घर वापस भेजा जा रहा है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सभी महिला कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अगर किसी महिला के प्रसव एवं जन्म के तुरंत बाद बच्चे की मौत हो जाती है तो महिला कर्मचारी को 60 दिनों की मैटरनिटी लीव दी जाएगी।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि मृत शिशु पैदा होने या जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु की मृत्यु से मां को पहुंचने वाली भावनात्मक चोट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है क्योंकि ऐसी घटनाओं का मां के जीवन पर बहुत गहरा प्रभव पड़ता है।
डीओपीटी ने बताया कि मृत शिशु पैदा होने या जन्म के तुरंत बाद उसकी मृत्यु होने पर अवकाश/मातृत्व अवकाश के संबंध में स्पष्टीकरण का अनुरोध करने वाले कई आवेदन उसे मिले हैं। विभाग ने आदेश में कहा, ‘‘स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया है।
मेडिकल प्रमाणपत्र की होगी आवश्यकता
मृत नवजात शिशु के जन्म या प्रसव के तुरंत बाद उसकी मौत से पहुंचने वाले सदमे को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार की महिला कर्मचारियों को ऐसी स्थिति में 60 दिनों का विशेष मातृत्व अवकाश देने का फैसला लिया गया है। डीओपीटी ने अपने आदेश में कहा है, अगर केन्द्र सरकार की महिला कर्मचारी पहले ही मातृत्व अवकाश ले चुकी है और मृत शिशु पैदा होने या शिशु की मृत्यु होने तक उसका अवकाश जारी है तो, ऐसा होने की तारीख तक कर्मचारी द्वारा लिए गए अवकाश को उसके पास मौजूद अन्य किसी अवकाश में तब्दील किया जा सकता है, जिसमें किसी प्रकार के मेडिकल प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी।
आदेश के अनुसार, कर्मचारी को मृत बच्चे के जन्म या बच्चे की मृत्यु होने पर उस दिन से तत्काल 60 दिनों का विशेष मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। आदेश के अनुसार, अगर केन्द्र सरकार की महिला कर्मचारी ने मातृत्व अवकाश नहीं लिया है तो मृत शिशु के जन्म या शिशु की मृत्यु होने की तारीख से उसे 60 दिनों का विशेष मातृत्व अवकाश दिया जा सकता है।
इन महिलाओं को मिलेगा अवकाश
केन्द्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी किए गए आदेश के अनुसार, प्रसव से 28 दिन तक के भीतर नवजात शिशु की मृत्यु होने पर यह प्रावधान प्रभावी माना जाएगा। डीओपीटी के अनुसार, मृत शिशु का जन्म… जन्म के बाद शिशु में जीवन का कोई लक्षण नजर नहीं आना या 28 सप्ताह (सात महीने) की गर्भावधि के बाद जीवित बच्चे का जन्म नहीं होना, के रूप में परिभाषित है। आदेश के अनुसार, विशेष मातृत्व अवकाश का लाभ केन्द्र सरकार की सिर्फ उन महिला कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी दो से कम जीवित संतान हैं और जिनका प्रसव अधिकृत अस्पताल में हुआ है। अधिकृत अस्पताल से तात्पर्य सरकारी अस्पताल या ऐसे निजी अस्पतालों से है जो केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के पैनल में शामिल हैं। डीओपीटी के आदेश के अनुसार, पैनल से बाहर के किसी निजी अस्पताल में आपात स्थिति में प्रसव होने पर ‘इमरजेंसी प्रमाणपत्र’ देना अनिवार्य होगा।
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार की तड़के सुबह एक भीषण हादसा हो गया. यहां महंगूपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी एक बस में बेलगाम ट्रक ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में बस में सवार करीब 50 लोग घायल हो गए. इनमें से चार लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. वहीं कईयों लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. यह बस नेपाल से गोवा जा रही थी. बीच रास्ते में बस का पहिया पंक्चर होने की वजह से ड्राइवर सड़क के किनारे गाड़ी रोक कर पहिया बदल रहा था.
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिये बाराबंकी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं छह गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उनकी हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. घायल यात्रियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे.
नींद में था ट्रक का चालक
बस में सवार एक यात्री ने बताया कि सुबह के करीब साढ़े तीन बजे थे. पीछे से आए ट्रक के चालक को शायद नींद आ रही थी. करीब आधा किमी पहले से ही उसकी गाड़ी सड़क पर लहराकर चल रही थी. बावजूद इसके उसने गाड़ी नहीं रोकी और आखिर में आकर सड़क किनारे खड़ी बस में सीधी टक्कर मार दी.
बिहार। नवादा में इंटरमीडिएट के एक छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की छात्र की आंखें भी फोड़ दी गई थी और हत्या के बाद उसके शव को जलाया गया था।
मामला हिसुआ थाना क्षेत्र के भोला बीघा गांव का है, जहां इंटर के छात्र दीपक कुमार घर से गुरुवार को जानवर लेकर 1 बजे निकला था। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जिसक बाद शुक्रवार को गांव के ही बधार में उसका शव बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। छात्र का शरीर पूरी तरह जला हुआ था और आंख में भी चोट के निशान थे।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।
अफगानिस्तान के हेरात में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में धमाका होने से मस्जिद के मौलवी मौलाना मुजीब उर रहमान अंसारी समेत 20 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 200 लोगों के घायल होने की खबर है।
हेरात के पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इमाम मुजीब रहमान अंसारी अपने कुछ गार्ड और नागरिकों के साथ मस्जिद की ओर जाते समय मारे गए हैं। शुक्रवार के इस धमाके की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से मस्जिदों को निशाना बनाए जाने की वारदातें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। अधिकतर धमाके शिया समुदाय की मस्जिदों में हुए हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट मस्जिद के अंदर जुमे की नमाज के दौरान हुआ और यह आत्मघाती हमले के कारण हुआ। तालिबान ने हताहतों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि विस्फोट में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। अभी तक किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बिलासपुर। भंवर गणेश मंदिर से सेवादार को बंधक बनाकर प्राचीनकालीन गरुण देव की काले ग्रेनाइट से बनी मूर्ति चोरों को पुलिस वारदात के सात दिन बाद भी ढूंढ नहीं पाए है। ऐसे में अब SSP पारुल माथुर ने मूर्ति चोरों को पकड़वाने के लिए 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के इटवा पाली की है।
मस्तूरी के इटवा पाली में स्थित भंवर गणेश मंदिर में 10-11वीं शताब्दी की प्राचीन गरुण देव की मूर्ति थी। जहां मंदिर में सो रहे सेवादार महेश केंवट पर अज्ञात चोरों ने कट्टा अड़ा दिया और उसके आंख, हाथ-पैर व मुंह को बांधकर मंदिर के गर्भगृह से मूर्ति चोरी कर ले गए। इस घटना के बाद से मस्तूरी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम चोरों की तलाश कर रहती रही है। अब SSP ने आमजनों से मदद की अपील की है। चोरों की जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखने का भी भरोसा दिलाया है।
मध्य प्रदेश। सागर में सोते हुए सिक्योरिटी गार्डों की हत्या करने वाला सीरियल किलर को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। सीरियल किलर ने चार सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीरियल किलिंग करने वाले हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़ने लेने की बात कही थी।
सागर जिले के केसली का रहने वाले सीरियल किलर शिवप्रसाद ने चौकीदार शंभू शरण शर्मा की हत्या की है। जिसका मोबाइल फोन वो अपने साथ ले गया था। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर ही सागर पुलिस ने भोपाल पहुंच कर उसे गिरफ्तार किया है। अब आगे की पूछताछ में सामने आ सकेगा कि शिवप्रसाद चौकीदारों की हत्या क्यों कर रहा था।
बीते चार महीने में सागर में 4 चौकीदारों की हत्या हो चुकी है। एक ही पैटर्न से हो रही हत्याओं को लेकर सीरियल किलिंग की बात सामने आई थी। सीरियल किलिंग के चलते सागर में खौफ का माहौल बना हुआ था। पुलिस ने हत्यारे का एक स्केच भी तैयार कराया था। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज में मिली थी जिसमें एक आदमी भागता नजर आया था। जहां पर चौकीदार की हत्या हुई थी।
नई दिल्ली: इस साल मानसून की बारिश ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। छत्तीसगढ़, केरल समेत कई राज्यों में बाढ़ की स्तिथि बन गई थी। इस बीच केन्द्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश तक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के प्रभाव से हिमालय से सटे राज्यों के अलावा समीपवर्ती राज्यों में अगले चार दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।
मौसम केन्द्र नई दिल्ली के मुताबिक सितंबर के दूसरे सप्ताह से ही सामान्य से कहीं अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इसमें उत्तर प्रदेश, पश्चिमी दक्षिणी हिस्सा, मध्यप्रदेश, उत्तरी व पूर्वी हिस्सा और राजस्थान पूर्वी व के हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश से अतिभारी बारिश हो सकती है।
स्काई मेट वेदर मौसम एजेंसी के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में चल रही है और अमृतसर, अंबाला, बरेली, गोरखपुर, दरभंगा, बालुरघाट और फिर पूर्व की ओर उत्तरी बांग्लादेश और असम से होते हुए नागालैंड की ओर जा रही है। केरल तट के पास दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर आंतरिक तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी बिहार, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों, उत्तराखंड, शेष मध्य प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है।
अफगानिस्तान के हेरात प्रांत से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के एक मस्जिद में आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका हुआ। इसमें तालिबान के सबसे बड़े धर्मगुरुओं में से एक मुल्ला मुजीब उर रहमान अंसारी मारा गया। घटना गाजारघ शहर की है। पिछले महीने भी तालिबान का एक बड़ा नेता मारा गया था। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे ISIS के खुरासान ग्रुप (ISKP) का हाथ है। तालिबान ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
दो धमाके हुए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजाघर की मस्जिद में कुल 2 ब्लास्ट हुए। इस दौरान जुमे की नमाज चल रही थी। मुल्ला मुजीब ही इस मस्जिद का मुख्य इमाम था। धमाका उसके सामने वाली कतार में हुआ। माना जा रहा है कि यह फिदायीन हमला था और इसमें दो लोग शामिल थे।
दूसरा धमाका तब हुआ, जब लोग बाहर की तरफ भाग रहे थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुल्ला मुजीब चंद घंटे पहले हेरात में एक इकोनॉमिक कॉन्फ्रेंस में शिरकत के बाद सीधे मस्जिद पहुंचा था। इस बारे में उसके सेक्रेटरी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया
सिर कलम करने का फरमान सुनाया था
मुल्ला मुजीब को तालिबान के सबसे क्रूर नेताओं में से एक माना जाता था। वो लड़कियों की शिक्षा और उनके घर से निकलने का सख्त विरोधी था। करीब दो महीने पहले उसने एक फतवा जारी किया था। इसमें कहा गया था- अगर तालिबान शासन का कोई भी विरोध करता है या हुक्म नहीं मानता तो उसकी सजा सिर्फ यह होगी कि उसका सिर कलम कर दिया जाए। खास बात यह है कि इस फरमान या फतवे को तालिबान के ही प्रवक्ता ने मुजीब की निजी राय बताते हुए खारिज कर दिया था।
ISKP पर शक क्यों?
हेरात में बुधवार को ही तालिबान और ISIS के खुरासान ग्रुप यानी ISKP के बीच खूनी झड़प हुई थी। इस हमले में ISKP के 3 आतंकी मारे गए थे। इसके बाद खुरासान ग्रुप ने कहा था कि वो इन मौतों का बदला जरूर लेगा।
15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान की हुकूमत पर कब्जा करने वाले तालिबान के लिए सबसे बड़ा खतरा ISKP ही माना जा रहा है। हेरात समेत मुल्क के कई हिस्सों में तालिबान और ISKP के बीच झड़पें हो रही हैं। अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ते वक्त काबुल एयरपोर्ट पर जो धमाका हुआ था, उसके पीछे भी ISKP का ही हाथ था।
राजस्थान के पाली जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक महिला आधी रात में पति के सो जाने के बाद अपने प्रेमियों को बुला कर गंदा काम करती थी। जब ससुर ने दो मर्दों के साथ सोते हुए बहू को निर्वस्त्र हाल में देखा लिया तो महिला ने अपने आशिकों के साथ मिलकर ससुर को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नवोड़ा गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर की हत्या कर दी। उसका दिव्यांग पति चीखता रहा, लेकिन बहू के सिर पर खून सवार था। दिव्यांग धर्माराम ने पुलिस को बताया कि पत्नी भूरकी देवी का काफी समय से कुछ लोगों के साथ अवैध संबंध था। इस बारे में पिता चंपालाल को भी पता था। पिता अक्सर बहू को टोकते थे और घर बार संभालने की बात कहते थे, लेकिन वह उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती थी।
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी भूरकी देवी कुछ दिन मान गई थी, लेकिन फिर से उसने गंदा काम किया। मेरे सो जाने के बाद उसने अपने दो परिचितों को घर बुला कर उनके साथ दूसरे कमरे में चली गई। वहां जाने के बाद तीनों गंदा काम करने। जब पिता को पता चला तो वे कमरे में पहुंचे। उन्होंने तीनों को संदिग्ध हालत में देख लिया। दोनों लड़के वहां से भागने लगे तो पिता ने शोर मचा दिया।
आवाज सुनकर धर्माराम भी उठ गया। जब ससुर ने बहू को दोनों युवकों के साथ अपत्तिजनक हालत में देखा तो बहू ने दोनों के साथ मिलकर ससुर चंपालाल को डंडो से जमकर पीटा। इसके बाद चंपालाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भूरकी देवी, रमेश और ओटाराम को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
मध्यप्रदेश। भोपाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में एक ऐसा मामला पहुंचा कि काउंसलर भी पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह सुनकर चकरा गए। पति का कहना था कि पत्नी रोज उबली लौकी और दलिया खिलाती है। इस वजह से मैं उसके साथ नहीं रहना चाहता। बाद में दोनों को काउंसलर्स ने समझाइश दी और अब दोनों साथ रहने को राजी हो गए हैं।
प्राधिकरण से महिला ने संपर्क किया था। उसका कहना था कि पति चिड़चिड़ाता है। इस वजह से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। पहले भी दोनों का विवाद हुआ था। फिर वह पति के साथ रहने लगी थी। एक साल हो गया, लेकिन पति लेने नहीं आया। पति का कहना है कि उसके ससुर को दिल की बीमारी है। इस वजह से उसकी पत्नी उसे भी रोज-रोज लौकी की उबली सब्जी और दलिया खिलाती है। वह यह नहीं खाना चाहता। वह रोज-रोज यह खाकर तंग आ गया है। इसके अलावा पत्नी के मायके वाले भी रोजमर्रा की जिंदगी में बेवजह हस्तक्षेप करते हैं। इस वजह से पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता।
पति का कहना है कि मैं न तो बीमार हूं और न ही मुझे कोई दिल की बीमारी है। इसके बाद भी मुझे रोज-रोज लौकी खिलाई जा रही है। इससे ऊब गया हूं। बच्चों ने भी बताया कि मां रोज-रोज लौकी बनाती है।
2010 में हुई थी शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपती की शादी 2010 में हुई थी। उनका एक बेटा और एक बेटी भी है। महिला ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। इससे दोनों में दूरियां बढ़ गई थी। वह इस समय गौतम नगर क्षेत्र में अपने पिता के साथ रह रही थी।
लिखित समझौता हुआ
प्राधिकरण के सचिव एसपीएस बुंदेला के मुताबिक पत्नी को समझाइश दी गई है कि पति और बच्चों को सिर्फ लौकी न खिलाएं। अन्य सब्जियां भी बनाकर दें। साथ ही दोनों में लिखित समझौता भी कराया गया है। दोनों ने लिखकर दिया है कि वे एक-दूसरे के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करेंगे।
नई दिल्ली: रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े कर देने वाला एक मामला राजधानी दिल्ली के सबसे अहम नइ दिल्ली रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां पर 11 फर्जी टीटीई ड्यूटी करते हुए पकड़े गए। आरोपी 15 दिन से स्टेशन पर काम कर रहे थे और इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे अधिकारी के शक हो जाने के बाद इन आरोपियों को पकड़ा गया है। आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने इन फर्जीवाड़ों को रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।
हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, आरोपियों को बाकायदा प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी दी गई थी। वे हूबहू टिकट कलेक्टर की तरह सफेद शर्ट और काली पैंट पहनकर ड्यूटी करने आते थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस चले जाते थे। देश की राजधानी में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में फर्जी टीटीई को दबोचा गया है।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को रेलवे अधिकारी रितेश वाधवा कानपुर शताब्दी से सफर कर रहे थे और उन्होंने जब टिकट जांच करने वाले शख्श को देखा और जब पूछताछ की उन्हें शक हो गया जिसके बाद उसे नई दिल्ली स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाकियों की भूमिका को लेकर छानबीन चल रही है। आरोपी की पहचान गोरखपुर के भूपेंद्र चौरसिया के रूप में की गई है। पूछताछ में इसने 10 अन्य के बारे में बताया और कुछ आरोपियों के पास से फर्जी नियुक्ति के पत्र भी पाए गए।
पुलिस के द्वारा हुई पूछताछ में पता चला है कि ये सारे आरोपी उत्तरप्रदेश, पंजाब और हरियाणा के हैं। टीटीई की नौकरी लगवाने के लिए इन आरोपियों से 2-3 लाख रुपए लिए गए और ये सभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिना किसी के भनक लगे काम करते थे। हालांकि, अब पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
नई दिल्ली: दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप वाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर लांच करते रहता है। इसके तहत वह अपने यूजर्स को नया एक्सपीरियंस और जरुरी फायदे भी देता है। वहीं अब वाट्सऐप ने अपने सभी ग्रुप एडमिन यूजर को एक खास पावर दी है। इस फीचर के तहत अब किसी भी वाट्सऐप ग्रुप के एडमिन ग्रुप, ग्रुप के किसी भी सदस्य का मैसेज खुद से डिलीट फॉर एवरीवन कर सकते हैं।
इस नए फीचर से अब किसी भी वाट्सऐप ग्रुप का एडमिन किसी भी सदस्य द्वारा डाले गए किसी भी मैसेज को खुद से डिलीट फॉर एवरीवन कर सकते हैं यानी एडमिन के पास अब यह पावर आ गया है कि यदि उन्हें कोई मैसेज आपत्तिजनक लगता है तो वह उस मैसेज को तत्काल ग्रुप से हटा सकते हैं।
इस फीचर को सबसे अधिक महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है की किसी भी ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज आने की स्थिति में एडमिन को भी दोषी माना जाता था और एडमिन के पास यह पावर नहीं होता था कि डाले गए मैसेज को वह हटा सके। केवल जिस सदस्य द्वारा वह मैसेज डाला गया है वहीं उस मैसेज को हटा सकता था और हड़बड़ी में उसके द्वारा डिलीट फॉर मी कर देने से वह मैसेज सदैव के लिए ग्रुप में रह जाता था।
अब जहां सदस्य के पास खुद मैसेज को हटाने का पावर होगा वहीं चूक होने की स्थिति में एडमिन के पास भी यह पावर होगा कि वह किसी भी मैसेज को ग्रुप से हटा सकता है।
इस नए अपडेट का यूज करने के लिए केवल वाट्सऐप यूजर को अपना वाट्सऐप अपडेट करना होगा जिसके साथ ही उसके पास यह पावर आ जाएगा कि यदि वह एडमिन है तो किसी भी सदस्य का मैसेज वह डिलीट फॉर एवरीवन कर सकता है।
1 सितंबर गुरुवार से से आबकारी नीति में बदलाव के बाद अब शराब की बिक्री सिर्फ सरकारी दुकानों में होगी। आज से शराब की निजी दुकानें बंद हो जाएंगी। पुरानी व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगले हफ्ते से सरकारी दुकानों पर शराब की आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।
दिल्ली सरकार के आबकारी अधिकारियों ने बताया कि आबकारी नीति 2021-22 की जगह अब पुरानी व्यवस्था बहाल हो रही है। भ्रष्टाचार के आरोप के बाद दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को वापस ले लिया था। इसके तहत करीब 250 निजी शराब विक्रेताओं को लाइसेंस जारी किया गया था, जिसे वापस ले लिया गया है। अब दिल्ली सरकार की 300 से अधिक दुकानों के जरिए शराब बेची जाएगी।
इसके साथ ही ई-आबकारी एप लॉन्च किया जाएगा। इस एप पर शराब की सभी दुकानों और उपलब्ध ब्रांड्स की पूरी जानकारी होगी। इसके जरिए असली और नकली शराब का भी पता किया जा सकेगा।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम लिमिटेड, दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम, दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड विभाग और दिल्ली उपभोक्ता सहकारी थोक स्टोर लिमिटेड को इस साल के अंत तक 700 शराब की दुकानें खोलने का लक्ष्य दिया गया है।
रायपुर: अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 13 नवम्बर से 22 नवम्बर तक रायपुर में किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी थल सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 3 सितम्बर तक पंजीयन कर सकते हैं। जिसमें अग्निवीर सामान्य ड्यूटी व अग्निवीर सामान्य ड्यूटी अजजा वर्ग के लिए योग्यता 10वीं में प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक एवं न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं। अग्निवीर लिपिक के लिए योग्यता 12वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक एवं प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अग्निवीर तकनीकी के लिए योग्यता 12वीं में विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक एवं प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अग्निवीर ट्रेडमेन के लिए योग्यता 10वीं में प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक एवं अग्निवीर ट्रेडमेन के लिए योग्यता 8वीं में प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सभी पदों के लिए आयु सीमा आवेदक की जन्मतिथि 1 अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 की स्थिति में 17 वर्ष 6 माह से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
जम्मू कश्मीर/ बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू करने के बाद बुधवार रात सोपोर शहर के बोमई इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया।
गोलीबारी में एक आम नागरिक भी घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि दोनों आम नागरिकों पर हमले की साजिश रच रहे थे।
कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘जैश-ए-मोहम्मद के मारे गए आतंकवादियों की पहचान सोपोर के मोहम्मद रफी और पुलवामा के कैसर अशरफ के रूप में हुई है। आतंकवादी रफी पर इससे पहले दो बार पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों कई आतंकी अपराधों में शामिल थे। सूचना के अनुसार वे सोपोर क्षेत्र में आम नागरिकों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे।
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रथम स्वदेश निर्मित विमान वाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ को दो सितंबर को भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने के दौरान इसके (नौसेना के) एक नए ‘‘निशान’’ का अनावरण करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में एक समारोह के दौरान आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल करेंगे। इसमें कहा गया है, ‘‘वह औपनिवेशक अतीत को पीछे छोड़ते हुए नौसेना के नये निशान (इनसाइन) का भी अनावरण करेंगे। ’’ बयान में कहा गया है, ‘‘नया निशान समृद्ध भारतीय समुद्री धरोहर के उपयुक्त होगा।’’
नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे ने 25 अगस्त को कहा था कि आईएनएस विक्रांत हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने में योगदान देगा। करीब 20,000 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस पोत को कोच्चि में एक समारोह के दौरान नौसेना में शामिल किया जाएगा। बयान में कहा गया है, ‘‘दो सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे प्रधानमंत्री कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में प्रथम स्वदेश निर्मित विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल करेंगे।’’
भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, दो अक्टूबर 1934 को नौसेना का नया नामकरण ‘रॉयल इंडियन नेवी’ के रूप में किया गया था जिसका मुख्यालय बंबई (मौजूदा मुंबई) में बनाया गया था। आजादी के बाद देश का विभाजन होने पर रॉयल इंडियन नेवी को रॉयल इंडियन नेवी और रॉयल पाकिस्तान नेवी के रूप में विभाजित कर दिया गया। भारत के 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र घोषित होने पर ‘रॉयल’ शब्द को हटा दिया गया और इसकी जगह ‘इंडियन नेवी’ (भारतीय नौसेना) शब्दावली अपनाई गई।
नौसेना का मौजूदा डिजाइन एक सफेद ध्वज है जिस पर क्षैतिज और लंबवत रूप में लाल रंग की दो पट्टियां हैं। साथ ही, भारत का राष्ट्रीय चिह्न (अशोक स्तंभ) दोनों पट्टियों के मिलन बिंदु पर अंकित है। पीएमओ के बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री विशेष रूप से सामरिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के प्रबल समर्थक हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री प्रथम स्वदेश निर्मित विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल करेंगे जो रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम होगा।’’
पोत का डिजाइन भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है तथा इसका निर्माण पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की शिपयार्ड कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने किया है। बयान में कहा गया है कि विक्रांत अत्याधुनिक स्वचालित विशेषताओं से लैस है और वह भारत के सामुद्रिक इतिहास में अब तक का सबसे विशाल पोत है।
नई दिल्ली। देश और महाराष्ट्र में बुधवार से दस दिवसीय गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत हुई। पिछले दो साल के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यह त्योहार कई तरह की पाबंदियों के साए में मनाया गया था। महामारी का असर कम होने के बाद इस साल सार्वजनिक स्तर पर भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। एक से बढ़कर एक गणेश पंडाल स्थापित किए जाते हैं। लाखों रुपए खर्च कर बनाए जाने वाले पंडालों को बीमा भी कराया जाता है। ताकि किसी प्रकार के नुकसान की भरपाई हो सके
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मुंबई के सबसे अमीर गणेश मंडलों में से गौड़ सारस्वत ब्राह्मण (GSB) सेवा मंडल को गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए 316.40 करोड़ रुपए का बीमा कवर मिला है। इस सेवा मंडल की स्थापना 1955 में मध्य मुंबई के मांटुगा में किग्स सर्कल के पास हुई थी। एक स्वयंसेवक ने दावा किया है कि यह किसी मंडल की ओर से लिया गया अब तक सबसे ज्यादा बीमा कवर है।
बीमा में क्या-क्या होगा कवर?
जीएसबी सेवा मंडल के अध्यक्ष विजय कामथ ने कहा, बीमा के तहत सभी सार्वजनिक देनदारियां और मंडल आने वाले प्रत्येक भक्त को 10 दिनों के उत्सव के लिए कवर किया जाता है। उन्होंने आगे कहा, ‘मंडल ने भूकंप के जोखिम के साथ 1 करोड़ रुपए की मानक आग और विशेष जोखिम नीति भी ली है जिसमें फर्नीचर, जुड़नार, फिटिंग, कंप्यूटर, सीसीटीवी और स्कैनर जैसे इस्टॉलेशन शामिल हैं। हम सबसे अनुशासित गणेश मंडल हैं, इसलिए बप्पा (भगवान गणेश) के हर भक्त को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।
सोना-चांदी की वस्तुओं के लिए 31 करोड़ का कवर
316 करोड़ रुपए के बीमा में सोने, चांदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं के लिए 31.97 करोड़ रुपए का कवर और पंडाल, स्वयंसेवकों, पुजारियों, रसोइयों, फुटवियर स्टाल, कर्माचरियों, वैलेट पार्किंक, व्यक्यियों और सुरक्षा गार्डों के लिए 263 करोड़ रुपए का व्यक्तिग बीमा कवर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंडाल की ओर से भगवान गणेश की मूर्ति को सजाने में 60 किलो से अधिक का सोना इस्तेमाल किया जाता है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की शुरुआत की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब तबके के लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत रही है। वहीं अब श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का विस्तार लगातार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 'गढ़बो स्वस्थ छत्तीसगढ़' की परिकल्पना साकार हो रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने बुधवार को मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही मेयर एजाज ने मेडिकल स्टोर का जायजा लिया।
शिमला: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। इसी के साथ कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी ताल ठोक दी है।
छत्तीसगढ़ के सीएम और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए 10 गारंटियों का ऐलान किया है।
जारी किए गए घोषणा पत्र के मुताबिक कांग्रेस ने सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर पुरानी पेंशन बहाल करने, प्रत्येक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, गोबर खरीदी, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह, 5 लाख युवाओं को रोजगार, फलों के दाम तय करने का अधिकार बागवानों को देने का वादा किया है।
ये है हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की 10 गारंटी
1. पुरानी पेंशन स्कीम बहाल होगी।
2. महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे।
3. महंगाई कम करने, 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
4. युवाओं को 5 लाख रोजगार दिया जाएगा।
5. फलों की कीमत बागवानों को तय करने की सुविधा।
6. युवाओं को 680 करोड़ रुपए का स्टार्ट-अप फंड मिलेगा।
7. मोबाइल क्लीनिक के जरिए हर गांव में मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
8. हर विधानसभा में 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
9. गाय-भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदा जाएगा।
10. दो रुपए किलो के हिसाब से गोबर खरीदी।
























