BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
हरियाणा विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, क्या सरकार बचा पायेंगे खट्टर

हरियाणा विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, क्या सरकार बचा पायेंगे खट्टर

चंडीगढ़, हरियाणा विधानसभा में आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया है. विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने इस पर चर्चा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया है. प्रश्नकाल खत्म होने के बाद अध्यक्ष ने मंत्रिमंडल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार कर लिया.


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, 'मुझे नेता प्रतिपक्ष (भूपेंद्र सिंह हुड्डा) और कांग्रेस के 27 अन्य विधायकों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव प्राप्त हुआ है.' अध्यक्ष ने नोटिस को स्वीकार किया और चर्चा के लिए दो घंटे का समय तय किया. हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाले हरियाणा मंत्रिमंडल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है.

इससे पहले हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा था, 'अविश्वास प्रस्ताव से लोगों को पता चलेगा कि कितने विधायक सरकार के साथ हैं और कितने विधायक किसानों के साथ खड़े हैं.'

बीजेपी के समर्थन में कौन-कौन
90 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में सदस्यों की कुल संख्या 88 है, जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी के 40 सदस्य, जेजेपी के 10 और कांग्रेस के 30 सदस्य हैं. जेजेपी के अलावा सात निर्दलीय विधायक हैं और एक सदस्य हरियाणा लोकहित पार्टी का है, जिसने बीजेपी सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है.


किसान आंदोलन के चलते जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. अगर जेजेपी अपना समर्थन वापस भी ले लेती है तो भी राज्य में बीजेपी सरकार बनी रह सकती है. क्योंकि बीजेपी का दावा है कि उसके पास पांच और निर्दलीय का भी समर्थन है.

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच “मैत्री सेतु” का उद्घाटन, जाने क्या होगा फायदा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच “मैत्री सेतु” का उद्घाटन, जाने क्या होगा फायदा

नईदिल्ली।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच “मैत्री सेतु” का उद्घाटन किया। उन्होंने त्रिपुरा में और भी कई विविध आधारभूत संरचनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। इस अवसर पर त्रिपुरा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा पिछली सरकारों के 30 वर्ष और पिछले तीन वर्षों की ‘डबल इंजन’ सरकार के बीच अंतर को महसूस कर रहा है। बीते सालों की भ्रष्टाचार और कमीशन संस्कृति के बदले अब मिलने वाले लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जा रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जिन कर्मचारियों को समय पर उनका वेतन नहीं मिलता था, उन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार नियमित समय पर वेतन भी दिया जा रहा है। पहली बार त्रिपुरा में कृषि उपजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर निर्णय लिया गया है जबकि इससे पहले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने पिछली सरकारों के दौरान व्याप्त हडतालों की परिपाटी के स्थान पर अब कारोबार में सुगमता के वातावरण का भी उल्लेख किया। अब आ रहे निवेशों से उद्योगों में पहले होने वाली तालाबंदी का माहौल भी बदला है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा से होने वाले निर्यात में भी पांच गुना वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 06 वर्षों में केंद्र सरकार ने त्रिपुरा के विकास के लिए हर आवश्यकता का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लिए केन्द्रीय आबंटन में अच्छी खासी वृद्धि की गई है। केन्द्रीय विकास योजनाओं के लिए त्रिपुरा को 2009-2014 की अवधि में 3500 करोड़ रूपये मिले थे जबकि 2014- 2019 की अवधि में राज्य को 12,000 करोड़ रूपये से अधिक उपलब्ध कराए गए हैं। प्रधानमंत्री ने ‘डबल इंजन’सरकारों के लाभ गिनाए। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में ‘डबल इंजन’ सरकार नहीं है वहां गरीबों, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए लागू योजनाओं पर बहुत धीमी गति से काम हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार त्रिपुरा को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस ‘डबल इंजन’ सरकार ने त्रिपुरा को बिजली की कमी वाले राज्य से अब फ़ालतू बिजली वाले राज्य में बदल दिया है। उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा राज्य में आये परिवर्तन भी गिनाए – जैसे 02 लाख ग्रामीण परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उन्हें पाईपलाइन से जोड़ना, 2.5 लाख निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाना, त्रिपुरा के हर गांव को खुले में शौच से मुक्त करना, 50 हजार गर्भवती महिलाओं को मातृ वन्दना योजना के लाभ मिलना और 40 हजार निर्धन परिवारों को उनके नए घर मिलना इत्यादि। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में आपसी सम्पर्क से सम्बन्धित आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। उन्होंने त्रिपुरा में हवाई अड्डे के लिए तेजी से हो रहे काम, समुद्र के जरिए इन्टरनेट सुविधा, रेलवे लाइन पहुंचाना और जलमार्गों का हवाला दिया। उन्होंने हीरा- एचआईआरए विकास अर्थात राजमार्ग-हाईवे, आई-वे, रेलवे और वायुमार्ग-एयरवे का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच सम्पर्क से न केवल मित्रता प्रगाढ़ हो रही है बल्कि व्यापार के लिए भी यह एक मजबूत कड़ी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा किइस समूचे क्षेत्र को पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार गलियारे के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पिछले वर्षों के दौरान रेललाइनों और नदीजल मार्गों के जरिये परिवहन और सम्पर्क की पूरी हुई परियोजनाओं को इस सेतु (पुल ) से और ताकत मिली है। इससे त्रिपुरा के साथ-साथ दक्षिणी असम, मिजोरम और मणिपुर का बांग्लादेश और दक्षिणपूर्व-एशिया से परस्पर सम्पर्क में और बढ़ोत्तरी होगी। श्री मोदी ने कहा कि इस सेतु से बांग्लादेश में भी आर्थिक उन्नति के अवसर बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने इस सेतु परियोजना के पूरा होने में सहयोग देने के लिए बांग्लादेश सरकार और वहां के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस सेतु के निर्माण के लिए आधारशिला उनकी पिछली बांग्लादेश यात्रा के दौरान रखी गई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब पूर्वोत्तर भारत के निवासियों को अब किसी भी प्रकार की आवश्यकता की पूर्ति के लिए केवल सडक मार्ग पर निर्भर नहीं रहना होगा। उन्होंने कहा कि नदी के रास्ते वैकल्पिक मार्ग के रूप में बांग्लादेश के चिटगांव बन्दरगाह को पूर्वोत्तर भारत से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भंडारण और ट्रांस-शिपमेंट सुविधाओं के साथ सबरूम में आईसीपी एक पूर्ण रूप से सुसज्जित लौजिस्टिक हब के रूप में काम करेगा। फेनी नदी के ऊपर बने इस पुल के कारण अब अगरतला भारत के किसी भी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री बन्दरगाह के सबसे निकट का नगर हो जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-08 और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-208 के चौडीकरण के लिए जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गयी थी उनके पूरा होने के बाद पूर्वोत्तर भारत के बन्दरगाहों से सम्पर्क और सुधर जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जिन विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है वे त्रिपुरा को एक बेहतर नगर बनाने का प्रयास हैं। नए समेकित कमान केंद्र से यातायात से जुडी समस्याओं और अपराधों को रोरोकने में सहायता मिलेगी। इसी प्रकार बहुमंजिली पार्किंग, वाणिज्यिक परिसर और हवाई अड्डे को जोड़ने वाली सड़कों के चौडीकरण की आज उद्घाटन की गई परियोजनाओं से अगरतला में जीवन स्तर में सुधार और कारोबार में सुगमता में बहुत हद तक सुधार होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों से दशकों पुरानी ब्रू शरणार्थी समस्या का समाधान हो पाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 600 करोड़ रुपयों के पॅकेज से ब्रू समुदाय के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो सकेंगे। प्रधानमंत्री ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि अगरतला हवाई अड्डे का नाम महाराजा वीर विक्रम किशोर माणिक्य के नाम पर किया जाना उनकी त्रिपुरा के विकास के लिए दूरदृष्टि के सम्मान का परिचायक है। प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा की समृद्ध संस्कृति और साहित्य की सेवा में रत थांगा दारलोंग, सत्यराम रीआंग और बेनिचन्द्र जमातिया जैसी विभूतियों को सम्मानित करने का अवसर देने के पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बांस पर आधारित स्थानीय कलाओं को प्रधानमंत्री वन धन योजना के अंतर्गत प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे स्थानीय आदिवासियों को नए अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने शासन के तीन वर्ष पूरे करने पर त्रिपुरा सरकार को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार त्रिपुरा के निवासियों की सेवा करती रहेगी।

 इस देश ने सार्वजनिक स्थानों पर पूरे चेहरे को ढकने पर प्रतिबन्ध लगाया

इस देश ने सार्वजनिक स्थानों पर पूरे चेहरे को ढकने पर प्रतिबन्ध लगाया

स्विट्जरलैंड। स्विट्जरलैंड ने 7 मार्च, 2021 को सभी सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब जैसे पूर्ण चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था। यह विवादास्पद प्रस्ताव एक जनमत संग्रह के बाद पारित किया गया था जिसे लगभग 51.21 प्रतिशत मतदाताओं ने समर्थन दिया था। सार्वजनिक रूप से फुल-फेस कवरिंग पर प्रतिबंध लगाने का यह प्रस्ताव दक्षिणपंथी स्विस पीपल्स पार्टी जैसे समूहों द्वारा पेश किया गया था। इस जनमत संग्रह का मतलब है कि, स्विट्जरलैंड में सभी सार्वजनिक रूप से सुलभ स्थानों जैसे सड़कों पर, सार्वजनिक परिवहन में, दुकानों, रेस्तरां जैसे सार्वजनिक कार्यालयों में पूर्ण चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। हालांकि, पूजा के स्थानों और ऐसे अन्य पवित्र स्थलों पर पूर्ण-आवरण को अनुमति दी जाएगी। पूर्ण चेहरे को कवर करने के लिए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव, जो स्विस फेडरल सरकार द्वारा प्रस्तावित किया गया था, कहता है कि पर्यटकों के लिए अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी। फुल फेस कवर पर प्रतिबंध लगाने के इस प्रस्ताव में विशेष रूप से इस्लाम का उल्लेख नहीं है, लेकिन इसे मीडिया के बीच ‘बुर्का प्रतिबंध’ कहा जा रहा है। इस प्रस्ताव की व्यापक रूप से नागरिक समूहों और मानवाधिकार समूहों ने आलोचना की है। स्विट्जरलैंड में फुल-फेस कवरिंग पर प्रतिबंध लगाने का जनमत संग्रह कई बहसों के बाद पारित किया गया। फ्रांस पहला यूरोपीय देश है जिसने वर्ष 2011 में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब को प्रतिबंधित कर दिया था। यूरोपीय न्यायालय मानवाधिकार ने वर्ष 2014 में इस प्रतिबंध को हटा दिया था। 

 बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे से दो युवती और एक युवक गिरफ्तार

बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे से दो युवती और एक युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली। पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मार कर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, स्पा पार्लर में जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां के नजारे होश उड़ाने वाले थे, यहां महिलाओं के अलावा पुरुष भी थे, स्पा सेंटर पर छापा मार कर वेश्यवृति के मामले में दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है, एक युवती कूद कर भाग रही थी इसी दौरान पुलिस ने उसे भी धर दबोचा, पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला हरियाणा के हांसी का है जहां महिला थाना की इस्पेक्टर पुष्पा देवी को पता चला कि बडसी मार्केट की भाग्यशाली मार्केट में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, पुलिस ने एक 500 रुपये का नोट देकर फर्जी ग्राहक बना कर भेजा, इसी दौरान पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मार कर दो युवतियों और एक युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है एक युवती दीवार कूद कर भागने लगी तो पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया, गिरफ्तार युवतियों में से एक युवती गुरुग्राम और दूसरी हिसार की रहने वाली है, पुलिस ने वेश्यावृति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महाराष्‍ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में प्रतिदिन कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है

महाराष्‍ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में प्रतिदिन कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है

नईदिल्ली। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में प्रतिदिन कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है और पिछले 24 घंटों में जो नये मामले सामने आए हैं, उनमें इनका समग्र योगदान 86.25 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 18,599 नये मामले दर्ज किये गए हैं। महाराष्‍ट्र में दैनिक आधार पर सबसे अधिक 11,141 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसके पश्‍चात केरल में 2,100 तथा पंजाब में 1,043 नये मामले दर्ज हुए। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी वाले राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए केन्‍द्र सरकार नियमित आधार पर उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठकें आयोजित कर रही है। जिन राज्‍यों एवं केन्‍द्रशासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों का अधिकतम केस लोड और जहां प्रतिदिन अधिक मामले देखे जा रहे हैं, उनके नियंत्रण के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सचिव साप्‍ताहिक समीक्षा बैठकों में जानकारी ले रहे हैं। हाल ही में केन्‍द्र सरकार ने महाराष्‍ट्र और पंजाब में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए उच्‍चस्‍तरीय जन स्‍वास्‍थ्‍य टीमों को इन राज्‍यों में भेजा है। केन्‍द्र सरकार महाराष्‍ट्र, केरल, चंडीगढ़, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और जम्‍मू-कश्‍मीर में पहले हीउच्‍चस्‍तरीय टीमों को भेज चुकी है। इन राज्‍यों में कोरोना मामलों में हाल ही में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। ये केन्‍द्रीय टीमें राज्‍यों एवं केन्‍द्रशासित प्रदेशों के अधिकारियों के साथ संवाद कर कोरोना नियंत्रण एवं इसके प्रबंधन में आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी लेती हैं, ताकि इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों में आ रहे अवरोधों को दूर किया जा सके। 8 राज्‍यों में दैनिक आधार पर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में आज कोरोना के कुल सक्रिय मामले (केसलोड) 1,88,747 हैं और भारत में इस समय सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.68 प्रतिशत है। देश में अब तक किये गए कोरोना जांच परीक्षणों की कुल संख्‍या 22 करोड़ से अधिक (22,19,68,271) हो गई है और राष्‍ट्रीय आधार पर समग्र पॉजिटिविटी दर 5.06 प्रतिशत है। 8 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों की साप्‍ताहिक पॉजिटिविटी दर राष्‍ट्रीय औसत (2.29 प्रतिशत) से अधिक है और महाराष्‍ट्र में साप्‍ताहिक पॉजिटिव दर सबसे अधिक 11.13 प्रतिशत है। आज सुबह 7 बजे तक प्राप्‍त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में 3,76,633 सत्रों के जरिये 2.09 करोड़ (2,09,89,010) वैक्‍सीन के डोज लोगों को दिए जा चुके हैं। इनमें 69,85,911एचसीडब्ल्यू (पहली डोज), 35,47,548 एचसीडब्ल्यू (दूसरी डोज), 66,09,537 एफएलडब्ल्यू (पहली डोज) और 2,13,559 एफएलडब्ल्यू (दूसरी डोज), 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर रोगों से ग्रस्त 4,80,661 लाभार्थी (पहली डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 31,51,794 लाभार्थियों को दी गई डोज शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड से 97 लोगों की मौत हुईं है। 87.63प्रतिशत मौत के नए मामले सात राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 38मरीजों की मौत हुईं। इसके बाद पंजाब में कल 17 और केरल में 13लोगों की मौत हुई है। 18 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों मेंअंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पुदुचेरी, राजस्थान,सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री ने ‘’आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति को किया संबोधित, पढ़े पूरी खबर

प्रधानमंत्री ने ‘’आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति को किया संबोधित, पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली ।  स्वतंत्रता के 75 वर्ष का समारोह, आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय समिति की आज पहली बैठक आयोजित हुई। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पैनल को संबोधित किया। राज्यपालों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राजनेताओं, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, मीडिया शख्सियतों, आध्यात्मिक नेताओं, कलाकारों तथा फिल्म से जुड़े व्यक्तियों, खिलाड़ियों तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों के विख्यात व्यक्तियों सहित राष्ट्रीय समिति के विभिन्न सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। राष्ट्रीय समिति के जिन सदस्यों ने बैठक में इनपुट तथा सुझाव दिये, उनमें पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच डी देवेगौड़ा, श्री नवीन पटनायक, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती मीरा कुमार, श्रीमती सुमित्रा महाजन, श्री जे.पी. नड्डा, मौलाना वहीदुद्दीन खान शामिल थे। समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को “आजादी का अमृत महोत्सव” की योजना बनाने तथा इसके आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने महोत्सव के दायरे के और विस्तारित करने के लिए अपने सुझाव तथा इनपुट दिए। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी और अधिक बैठकें होंगी तथा आज प्राप्त हुए सुझावों एवं इनपुटों पर विचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश धूमधाम और उत्साह के साथ आजादी के 75 वर्ष का समारोह मनाएगा, जो ऐतिहासिक प्रकृति, गौरव और इस अवसर के महत्व के अनुकूल होगा। उन्होंने समिति के सदस्यों से प्राप्त होने वाले नए विचारों तथा विविध सोचों की सराहना की। उन्होंने आजादी के 75 वर्ष के महोत्सव को भारत के लोगों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष का समारोह एक ऐसा समारोह होना चाहिए, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम की भावना, शहीदों को श्रद्धांजलि तथा भारत के निर्माण के उनके संकल्प का अनुभव किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस समारोह को सनातन भारत के गौरव की झलकियों तथा आधुनिक भारत की चमक को भी साकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समारोह को संतों की आध्यात्मिकता की रोशनी तथा हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा और ताकत को भी परिलक्षित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विश्व के सामने इन 75 वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित करेगा तथा अगले 25 वर्षों के लिए हमारे लिए संकल्प करने की एक रूपरेखा भी प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी संकल्प बिना समारोह के सफल नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कोई संकल्प समारोह का रूप ले लेता है तो लाखों लोगों की प्रतिज्ञा और ऊर्जा उसमें जुड़ जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 75 वर्षों का समारोह 130 करोड़ भारतीयों की भागीदारी के साथ किया जाना है तथा लोगों की यह भागीदारी इस समारोह के मूल में है। इस समारोह में 130 करोड़ देशवासियों की अनुभूतियां, सुझाव तथा सपने शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि 75 वर्षों के समारोह के लिए पांच स्तंभों का निर्णय किया गया है। ये हैं- स्वतंत्रता संग्राम, 75 पर विचार, 75 पर उपलब्धियां, 75 पर कदम तथा 75 पर संकल्प। इन सभी को 130 करोड़ भारतीयों के विचारों तथा भावनाओं में शामिल किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कम ज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने तथा लोगों को उनकी कहानियों के बारे में भी बताने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश का हर कोना देश के बेटों और बेटियों की शहादत से भरा हुआ है और उनकी कहानियां देश के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत होंगी। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक वर्ग के योगदान को सामने लाना है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो पीढ़ियों से देश के लिए बहुत महान कार्य कर रहे हैं, उनके योगदान, विचार तथा सोच को राष्ट्रीय प्रयासों के साथ समेकित किये जाने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक समारोह स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरे करने, ऐसी ऊंचाई पर भारत को पहुंचाने, जिसकी उन्होंने कल्पना की थी, को लेकर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश ऐसी चीजें अर्जित कर रहा है, जिसके बारे में कुछ वर्ष पहले तक सोचा भी नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा कि यह समारोह भारत के ऐतिहासिक गौरव के अनुरूप होगा।

 

सेक्स रैकेट का खुलासा: बॉयफ्रेंड कराता था जिस्मफरोशी का धंदा नाबालिग किशोरी को भी देह व्यापार में धकेला

सेक्स रैकेट का खुलासा: बॉयफ्रेंड कराता था जिस्मफरोशी का धंदा नाबालिग किशोरी को भी देह व्यापार में धकेला

नोएडा। नोएडा पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करके खुलासा किया है जिसमे देह व्यपार में धकेली गई नाबालिग किशोरी ने बताया की उसे उसके बॉयफ्रेंड ने इस देह व्यापार के धंदे में धकेल दिया है। पुलिस ने अब इस किशोरी को देह व्यापार के धंधे से बाहर निकाल दिया है। फिलहाल किशोरी को नोएडा के एक नारी निकेतन में रखा गया है।


पढ़िए पूरी खबर-
पिछले सप्ताह नोएडा पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। विगत 27 फरवरी को नोएडा पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में एक गेस्ट हाउस पर रेड मारी थी। पुलिस ने यहां जिस्मफरोशी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था। जिसमें 4 लड़कियों को भी पकड़ा गया था। नोएडा पुलिस ने इन लड़कियों से पूछताछ आरंभ की। जिसके बाद इन लड़कियों में एक ऐसी नाबालिग किशोरी मिली, जिसको उसके बॉयफ्रेंड ने इस देह व्यापार में धकेल दिया था। 

पुलिस ने अब इस किशोरी को देह व्यापार के धंधे से बाहर निकाल दिया है। फिलहाल किशोरी को नोएडा के एक नारी निकेतन में रखा गया है।
गेस्ट हाउस से बरामद की गई 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की निवासी है। इस लड़की ने पुलिस को बताया है उसका बॉयफ्रेंड उसे शादी करने का झांसा देकर बिहार से दिल्ली ले आया था। उसको कुछ दिनों तक तो सही से रखा गया, किन्तु  उसके बाद उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। बाद में बॉयफ्रेंड की सच्चाई जानकर लड़की के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई।

लड़की ने पुलिस को यह भी बताया कि जिस्मफरोशी के लिए उसका बॉयफ्रेंड ग्राहकों की बुकिंग भी किया करता था और उसको नोएडा दिल्ली के अलग-अलग गेस्ट हाउस, होटलों में भेजा जाता था। यदि लड़की मना करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था। पिछले 2 महीने से लगातार उसे सेक्टर 24 के गेस्ट हाउस में ग्राहकों के पास भेजा जा रहा था। 
बड़ी खबर : हल्ला करने से मना करने पर युवक ने टीचर को मारी गोली, जाने कहाँ की है यह खबर

बड़ी खबर : हल्ला करने से मना करने पर युवक ने टीचर को मारी गोली, जाने कहाँ की है यह खबर

गाजियाबादगाजियाबाद के मुरादनगर इलाके से एक सनसनी खेज खबर सामने आई है | खबर मिली है कि मुरादनगर इलाके में एक छात्र ने अपने शिक्षक को बीच रास्ते में रोक कर गोली मार दी। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार का है, मुरादनगर के एक स्कूल में पढ़ाने वाले सचिन त्यागी ने 12वीं क्लास के एक छात्र को क्लास में शोर मचाने से रोका तो छात्र इतना बुरा मान गया कि उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

 

 

पुलिस सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में टीचर द्वारा टोकने से नाराज छात्र कुछ देर बाद सिर दर्द का बहाना बनाकर स्कूल से चला गया और अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ते में टीचर सचिन त्यागी का इंतजार करने लगा।

स्कूल की छुट्टी के बाद जब सचिन बाइक से घर जा रहे थे तो इस छात्र ने उन्हें रास्ते में रोका और फिर उनपर गोली चला दी,  इसके बाद वो मौके से फरार हो गया। गनीमत ये रही कि गोली शिक्षक सचिन त्यागी की छाती में छूकर निकल गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाया शारीरिक सम्बन्ध, गर्भवती होने पर दवा देकर किया गर्भपात, मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाया शारीरिक सम्बन्ध, गर्भवती होने पर दवा देकर किया गर्भपात, मामला दर्ज

कानपुर | नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से आरोपी शारीरिक संबंध बनाकर लड़की को गर्भवती होने पर गर्भपात करवा दिया । लड़की के पिता ने कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है ।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि गांव निवासी शक्तिभान सिंह चंदेल पुत्र राजा सिंह चंदेल अपने बहनोई जयपाल पुत्र किशुन पाल सिंह व बहन पूनम एवं रानू सिंह के सहयोग से लड़की को बहला फुसलाकर कर शादी का झांसा देकर तीन वर्षो से शारीरिक सबंध बनाये था गर्भवती होने पर दवा के माध्यम से उसका गर्भपात करवा दिया । नाबालिक लड़की ने जब शादी करने की बात कही तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे उसे भगा दिया मामले की जानकारी होने पर लड़की के पिता ने कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है वही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है । कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है ।

 

बड़ी खबर : प्रदेश के इन दो बड़े ज्वैलरी कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने की छापेमारी

बड़ी खबर : प्रदेश के इन दो बड़े ज्वैलरी कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने की छापेमारी

नई दिल्लीइनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तमिलनाडु के 2 बड़े ज्वैलरी कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है | इनमें से एक राज्‍य का लीडिंग बुलियन ट्रेडर और दूसरा ज्वैलरी रिटेलर है | यह छापेमारी 4 मार्च को चेन्‍नई, मुंबई, कोयंबटूर, मदुरई, त्रिची, त्रिशूर, नेल्लोर, जयपुर और इंदौर के 27 ठिकानों पर की गई | छापेमारी में 1,000 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति का पता चला है | इसके अलावा 1.2 करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की गई है |

नोटबंदी के दौरान नकदी जमा कराने के भी मिले सबूत
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने दावा किया कि छापेमारी के दौरान 1.2 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी भी जब्त की गई | सीबीडीटी ने दावा किया है कि बुलियन ट्रेडर के ठिकानों से मिले सबूतों से पता चला है कि नकद बिक्री, फर्जी नकदी क्रेडिट, बेहिसाब कैश डिपॉजिट, खरीद के लिए लोन की आड़ में डमी अकाउंट्स में नकदी जमा की गई थी | इसके अलावा नोटबंदी की अवधि के दौरान नकद जमा कराए जाने के संबंध में भी जानकारी मिली है |

BIG BREAKING : शहर के इस क्षेत्र में पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, एक दलाल समेत 7 युवतियां गिरफ्तार

BIG BREAKING : शहर के इस क्षेत्र में पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, एक दलाल समेत 7 युवतियां गिरफ्तार

भीलवाड़ा | राजस्थान के भीलवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि शहर की भीमगंज थाना पुलिस ने नेहरू विहार कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है | जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापामारी करते हुए एक दलाल सहित 7 युवतियों को गिरफ्तार किया है | यह युवतियां दिल्‍ली, यूपी और नेपाल से भीलवाड़ा में बुलायी गयी थी | मिली जानकारी के अनुसार देह व्यापार का दलाल युवक पहले भी पीटा एक्‍ट और मादक पदार्थ रखने के मामले में पकड़ा गया था |

पुलिस उप अधीक्षक सदर रामचंद्र चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरू विहार कॉलोनी में रहने वाला एक युवक क्षेत्र में सेक्स रैकेट चला रहा है | इस पर बोगस ग्राहक बनाकर वहां भेजा गया, और देह व्यापार की पुष्टि होते ही मौके पर धरपकड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया गया |

मौके से पुलिस ने एक दलाल और 7 युवतियों को हिरासत में लिया, जिन्‍हें पीटा एक्‍ट के तहत गिरफ्तार किया गया | जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने जिले के तमाम कस्बो में प्रोस्टीट्यूशन के कारोबार की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं |

कोलकाता में मोदी के मंच पर भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता में मोदी के मंच पर भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता। बंगाल चुनाव के लिए कोलकाता में होने वाली पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हो गए। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। इस दौरान सभा में जय श्री राम के नारे लग और खुद मिथुन ने पार्टी का झंडा लहराया।
कोलकाता में मोदी की रैली इसी मंच पर दो बजे से शुरू होने वाली है। उससे पहले ब्रिगेड ग्राउंड में बीजेपी बंगाल चीफ दिलीप घोष ने मिथुन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती इस मंच पर मोदी के भाषण से पहले अपना भाषण भी देंगे। मैदान में काफी भीड़ उमड़ी है। मिथुन चक्रवर्ती टीएमसी से राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार शाम को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी। कैलाश विजयवर्गीय ने इस बात की पुष्टि की थी कि मिथुन मोदी की रैली में उपस्थित रहेंगे, मगर उनके भाजपा में शामिल होने की खबर को संस्पेंस में रखा। हालांकि अब मिथुन भाजवा में शामिल हो गए हैं और बाहरी के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहीं ममता बनर्जी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।
 

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

जींद (हरियाणा)। महिला थाना पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसका यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने गत 9 फरवरी को पुलिस को दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लंबे समय से लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था और रोहताश नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वीडियो गांव के ही सुनील नाम के एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से बनाई थी। पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
 

सोमवार से शुरू हो रहा है संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, सांसदों के लिए बनाया गया टीकाकरण केंद्र

सोमवार से शुरू हो रहा है संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, सांसदों के लिए बनाया गया टीकाकरण केंद्र

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल यानि सोमवार से सभी कोरोना महामारी उपायों के साथ शुरू होगा। संसद का बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के संबोधन के साथ शुरू हुआ। बजट सत्र का पहला हिस्सा 27 फरवरी को संपन्न हुआ। बजट सत्र के पहले हिस्से में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट को पेश किया था। बजट सत्र का दूसरा चरण 8 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल को समाप्त होगा।

इस बार सांसदों के लिए टीकाकरण केंद्र
संसद परिसर के अंदर सांसदों के लिए एक टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है। लोकसभा के एक बुलेटिन में कहा गया है कि संसद सदस्यों के कल्याण के लिए मंगलवार 9 मार्च से संसद भवन मेडिकल सेंटर में एक COVID-19 टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के संसद सदस्य राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के वर्तमान चरण में टीका लगाने के लिए पात्र हैं। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति, जिन्हें कोरोना का खतरा है वे कोरोना वैक्सीन लगवाने के पात्र हैं। संसदीय आंकड़ों के अनुसार लोकसभा के 36 प्रतिशत सांसद और राज्यसभा के 62 प्रतिशत सांसद 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

कब से कब तक चलेगी संसद की कार्यवाही ?
बजट सत्र के पहले चरण की तरह इस बार भी कोरोना उपायों के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अलग-अलग समय पर होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सूचित किया कि राज्यसभा सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी जबकि लोकसभा शाम 4 से रात 10 बजे के बीच कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र का दूसरा भाग 8 अप्रैल को संपन्न होगा।

काफी अच्छा रहा बजट सत्र का पहला हिस्सा
लोकसभा सचिवालय ने बताया कि कि संसद में दो हिस्सों में चले बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा में 99.5 प्रतिशत उत्पादकता देखने को मिली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बजट सत्र 2021 के पहले चरण के दौरान बताया था कि लोकसभा 50 घंटे के निर्धारित समय के मुकाबले 49 घंटे और 17 मिनट बैठी।
संसद के बजट बजट सत्र के पहले हिस्से में राष्ट्रपति के अभिभाषण के मोशन ऑफ थैंक्स पर चर्चा 16 घंटे और 39 मिनट तक चली और इसमें 130 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। इसी दौरान केंद्रीय बजट 2021-2022 पर सामान्य चर्चा के लिए 10 घंटे आवंटित किए गए थे, सदन ने 14 घंटे और 40 घंटे तक बहस की। मिनट। केंद्रीय बजट 2021-2022 पर 117 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। शून्य काल की चर्चा में 173 सदस्यों ने भाग लिया। शून्य काल के दौरान सदस्यों द्वारा तत्काल सार्वजनिक महत्व के कई मामले उठाए गए।
 

शुभेंदू अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी चुनौती, कहा- नंदीग्राम में 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराउंगा

शुभेंदू अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी चुनौती, कहा- नंदीग्राम में 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराउंगा

कोलकाता, बीजेपी नेता शुभेंदू अधिकारी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर 'बाहरी' करार दिया है. उन्होंने दावा किया है कि वह ममता को करारी शिकस्त देने को लेकर '200 फीसदी' आश्वस्त हैं. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने से बच रही हैं.


शुभेंदू अधिकारी ने एक बयान में कहा, 'नंदीग्राम (चुनाव) मेरे लिए चुनौती नहीं है. मैं नंदीग्राम जा रहा हूं उन्हें (ममता बनर्जी) हराकर कोलकाता वापस भेजूंगा. मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, इसके लिए मैं पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. मैं नंदीग्राम और पूरे पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने का काम करूंगा. ममता बनर्जी 50,000 से अधिक मतों से यह चुनाव (नंदीग्राम में) हारने वाली हैं.'
ममता ने भवानीपुर सीट क्यों छोड़ दी?
कोलकाता के बेहाला इलाके में आयोजित एक रैली में अधिकारी ने बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, 'आपने अपनी भवानीपुर सीट क्यों छोड़ दी? आप क्यों वहां से भाग खड़ी हुईं? ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी ने मित्रा संस्थान के बूथ पर 2019 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी? यहां तक की आप अपने क्षेत्र में भी नहीं जीत सकतीं.'

नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने का विश्वास जताते हुए बीजेपी नेता अधिकारी ने कहा, 'मैंने नंदीग्राम में लक्ष्मण सेठ को हराया था. इस बार मैं माननीय (बनर्जी) को हराउंगा. वह नंदीग्राम के लिए बाहरी हैं जबकि मैं क्षेत्र का भूमिपुत्र हूं.' रैली के दौरान शुभेंदू अधिकारी ने ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सीबीआई ने बनर्जी के परिवार से पूछताछ कर अपना फर्ज निभाया है क्योंकि वे कानून से ऊपर नहीं हैं.

 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की 8 राज्यों के साथ बैठक

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की 8 राज्यों के साथ बैठक

नई दिल्ली । देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इसको लेकर अभी से सचेत हो गया है। मंत्रालय ने आज आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुखों के साथ बैठक कर कर कोरोना से निपटने के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कोरोना प्रभावित राज्यों से टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट पर खासा ध्यान देने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी पॉल ने आज हरियाणा, आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य सचिवों और एमडी के साथ बैठक कर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कहा कि वे सबसे खराब जिलों में प्राथमिकता समूहों के लिए परीक्षण बढ़ाने, ट्रेसिंग और टीकाकरण में तेजी लाने को कहा है।
 

इंजेक्शन लगाने के बहाने दिव्यांग महिला संग किया दुष्कर्म

इंजेक्शन लगाने के बहाने दिव्यांग महिला संग किया दुष्कर्म

कोंच/उरई, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदनी की एक दिव्यांग महिला शारीरिक रूप से कमजोर थी और वह इलाज के लिए निर्धारित इंजेक्शन लगवा रही थी। जिसे पड़ोस का ही एक युवक लगाता था इंजेक्शन को लगवाने के लिए दिव्यांग महिला को पड़ोसी युवक ने अपने घर बुलाया और इंजेक्शन लगाने के बाद दिव्यांग महिला संग बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। महिला द्वारा हो हल्ला मचाने पर महिला के परिजनों सहित मुहल्ले के लोग इक्कठे हो गए और पुलिस को सूचना दी गयी। घटित घटना क्रम के अनुसार घटना दिनांक 5 मार्च 2021 समय करीब 7 बजे शाम की है जब बीमार राधा पत्नी स्व किशुन निबासी ग्राम चांदनी पड़ोस में ही रहने वाले रेनू उर्फ राहुल पुत्र रामरतन उर्फ पप्पू रजक के घर पर निर्धारित इंजेक्शन लगवाने गयी थी तभी रेनू ने इंजेक्शन लगाने के बाद जबरदस्ती मुंह दबाकर दिव्यांग के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। महिला के चिल्लाने पर जब परिजन व पड़ोसी एकत्र होने लगे तो रेनू गाली गलौच करते हुए मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने घटना क्रम की बारीकी से जानकारी ली और अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दिव्यांग पीडि़ता अपने पति किशुन के साथ उरई में किराए से रहकर मेहनत मजदूरी करती थी लेकिन करीब 5 वर्ष पूर्व किशुन की मृत्यु हो गयी तब महिला पुन: ग्राम चांदनी आकर परिवारजनों के साथ रहकर अपने दो बच्चों का भरण पोषण मजदूरी करके करने लगी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376 और 504 में मुकद्दमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। 

सुगंधित पौधों की खेती और प्रसंस्करण करने से हिमाचल में किसानों की आमदनी इतने गुणा बढ़ गई

सुगंधित पौधों की खेती और प्रसंस्करण करने से हिमाचल में किसानों की आमदनी इतने गुणा बढ़ गई

हिमाचल प्रदेश  हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के किसानों ने मक्का, धान और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों से अतिरिक्त अपनी आय को बढ़ाने के लिए नए आजीविका विकल्पों की तलाश की है। सुगंधित पौधों की खेती ने किसानों को अतिरिक्त आमदनी उपलब्ध कराई है। किसानों ने उन्नत किस्म के जंगली गेंदे (टैगेट्स मिनुटा) के पौधों से सुगन्धित तेल निकाला है और जंगली गेंदा के तेल से होने वाले लाभ ने पारंपरिक मक्का, गेहूं और धान की फसलों की तुलना में किसानों की आय को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। सोसाइटी फॉर टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट (एसटीडी), मंडी कोर सपोर्ट ग्रुप, बीज विभाग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किए गए विभिन्न उपायों के माध्यम से किसानों के जीवन और आजीविका में सकारात्मक परिवर्तन लाया गया है। सोसाइटी फॉर टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट ने सीएसआईआर- हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के साथ मिलकर तकनीकी सहयोग से एक आकांक्षी जिले चंबा के भटियात ब्लॉक के परवई गांव में कृषक समुदाय को शामिल करते हुए सुगंधित पौधों (जंगली गेंदा, आईएचबीटी की उन्नत किस्म) की खेती और प्रसंस्करण कार्य शुरू किया है। 40 किसानों के एक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) जिसे ग्रीन वैली किसान सभा परवई कहा जाता है, उसका गठन किया गया है और वित्तीय मदद के लिए इसे हिमाचल ग्रामीण बैंक परछोड़ से जोड़ा गया है। परवाई गांव में 250 किलोग्राम क्षमता की एक आसवन इकाई स्थापित की गई और किसानों को जंगली गेंदा की खेती, पौधों से तेल की निकासी, पैकिंग तथा तेल के भंडारण की कृषि-तकनीक में प्रशिक्षित किया गया और इसके बाद जंगली गेंदा की खेती एवं उससे तेल निकलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। निकाले गए तेल को 9500 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है और इसका इस्तेमाल दवा उद्योगों द्वारा इत्र और अर्क तैयार करने में किया जाता है। पहले किसानों की आय जो परंपरागत फसलों से प्रति हेक्टेयर लगभग 40,000-50,000 रुपये होती थी, वहीं अब जंगली गेंदे की खेती और तेल के निष्कर्षण द्वारा प्रति हेक्टेयर लगभग 1,00,000 रुपये की वृद्धि हुई है। एक अन्य पहल के अनुसार, किसानों ने गीली मिट्टी के छत्ते की मधुमक्खी पालन तकनीक को अपनाकर परागण में सुधार किया है जिससे सेब का उत्पादन भी बढ़ा है और सेब उत्पादकों की आय में 1.25 गुना की वृद्धि हुई है। हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के तलहर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सीड डिवीजन के टाइम-लर्न कार्यक्रम के तहत सोसाइटी फॉर फार्मर्स डेवलपमेंट द्वारा क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान स्टेशन (आरएचआरएस) बाजौरा के डॉ. वाई.एस.परमार यूएचएफ के साथ तकनीकी सहयोग से हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में बालीचौकी ब्लॉक के ज्वालापुर गांव में स्वदेशी मधुमक्खियों (एपिस सेरेना) के लिए इस तकनीक की शुरुआत की गई। जिसमें ज़िले के कुल 45 किसान शामिल हुए। प्रशिक्षित किसानों द्वारा तैयार किए गए 80 मिट्टी के छत्ते सेब के बागों में लगा दिए गए, जिसने 6 गांवों में कुल 20 हेक्टेयर भूमि को कवर किया। गीली मिट्टी छत्ता मधुमक्खी पालन प्रौद्योगिकी दीवार छत्ता और लकड़ी के छत्ते प्रौद्योगिकी का एक संयोजन है। इसमें मिट्टी के छत्ते के अंदर फ्रेम लगाने और अधिक अनुकूल परिस्थितियों के लिए आंतरिक प्रावधान है, विशेष रूप से लकड़ी के पत्तों की तुलना में पूरे वर्ष मधुमक्खियों के लिए तापमान के अनुकूलन के लिए। इस प्रौद्योगिकी को बेहतर कॉलोनी विकास और सीमित संख्या में मधुमक्खियों के लिए लाया गया है, ये पहले से इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी के बक्से वाली तकनीकी की तुलना में ज़्यादा लाभदायक है। देशी मधुमक्खियां सेब के बाग वाले क्षेत्रों में बेहतर तरीके से जीवित रह सकती हैं, इस प्रौद्योगिकी के माध्यम से इतालवी मधुमक्खियों की तुलना में सेब के बागों की औसत उत्पादकता को लगभग 25 प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिली है। मौजूदा मिट्टी के छत्ते में इसके आधार पर एल्यूमीनियम शीट रखकर छत्ते के अंदर आसानी से सफाई के प्रावधान उपलब्ध कराये गए हैं। इस शीट को गाय के गोबर से सील कर दिया जाता है और मिट्टी के छत्ते को खोले बिना ही सफाई के लिए इसे हटाया जा सकता है। मिट्टी के छत्ते की छत भी पत्थर की स्लेट से बनी होती है, जो बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है और छत्ते के अंदर अनुकूल तापमान बनाए रखती है। इस प्रौद्योगिकी ने लकड़ी के बक्सों की तरह शहद के अर्क का उपयोग करके हाइजीनिक तरीके से शहद के निष्कर्षण में भी मदद की है और बेहतर प्रबंधन प्रणालियों को सामने रखा है, जैसे कि पारंपरिक दीवार के छत्ते की तुलना में भोजन, निरीक्षण, समूह और कॉलोनियों का विभाजन। गांव में एक सामान्य जन सुविधा केंद्र (सीएफसी) स्थापित किया गया है और किसानों को शहद के प्रसंस्करण तथा पैकिंग के कार्य में प्रशिक्षित किया गया है। वे स्थानीय स्तर पर 500-600 रुपये प्रति किलोग्राम शहद भी बेच रहे हैं। आवश्यकता के अनुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हस्तक्षेपों ने एक आकांक्षी जिले चंबा के किसानों और हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कृषि उत्पादकों को बेहतर जीवन के लिए आजीविका के नये विकल्प सुलभ कराने में मदद की है।

 

 

राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2020 – अंतिम परिणाम की घोषणा

राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2020 – अंतिम परिणाम की घोषणा

नईदिल्ली ।   सूची योग्यताक्रम में उन 533 उम्मीदवारों की है, जिन्‍होंने राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना तथा वायु सेना स्कंधों के 145वें पाठ्यक्रम एवं नौसेना अकादमी के 107वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 06 सितंबर, 2020 को आयोजित लिखित परीक्षा तथा बाद में रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए गए साक्षात्कारों के परिणाम के आधार पर अर्हता प्राप्त की है। उपर्युक्त पाठ्यक्रमों के आरंभ होने की तिथि के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया रक्षा मंत्रालय की वेबसाइटों अर्थात् www.joinindianarmy.nic.in, www.joinindiannavy.nic.in और www.careerairforce.cdac.in का अवलोकन करें।

2. इन सूचियों को तैयार करते समय स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के परिणामों को ध्‍यान में नहीं रखा गया है।

3. जिन उम्‍मीदवारों ने अपने द्वारा दावा की गई जन्‍मतिथि और शैक्षिक योग्‍यताओं आदि के समर्थन में अपेक्षित प्रमाण-पत्र सीधे अपर भर्ती महानिदेशालय, एडजुटेंट जनरल की शाखा, एकीकृत मुख्‍यालय, रक्षा मंत्रालय (सेना), पश्‍चिमी ब्‍लॉक सं.-III, विंग-I, आर. के. पुरम, नई दिल्‍ली-110066 में पहले जमा नहीं किए हैं, उनकी उम्‍मीदवारी ऐसा किए जाने तक अनंतिम रहेगी और उपर्युक्‍त प्रमाण-पत्र संघ लोक सेवा आयोग को नहीं भेजने हैं।

4. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपने पते में किसी प्रकार के परिवर्तन के संबंध में उपर्युक्त पते पर सेना मुख्यालय को तुरन्त, सीधे सूचित करें।

5. परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध है। तथापि, उम्मीदवारों के अंक, अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से 15 दिन के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

6. इस संबंध में अतिरिक्‍त जानकारी के लिए उम्मीदवार, संघ लोक सेवा आयोग परिसर के गेट “सी” के पास स्थित सुविधा केन्द्र पर किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 10.00 बजे से सायं 17.00 बजे के बीच व्‍यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नं. 011-23385271/011-23381125/ 011-23098543 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

कोरोना वैक्सीरन लगवाकर भांगड़ा करने लगे सरदार जी, सोशल मीडिया पर Viral

कोरोना वैक्सीरन लगवाकर भांगड़ा करने लगे सरदार जी, सोशल मीडिया पर Viral

Sardar Ji Video: कोरोनावायरस का इंजेक्शन लगने के बाद क्या कोई इतना खुश हो सकता है कि डांस करने लगे. अरे भाई हो सकता है और ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में शख्स भांगड़ा करता दिख रहा है. नाम है गुरदीप पंधेर. गुरदीप ने जब कोरोना वैक्सीन लगवाई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वो नाचने लगे.
गुरदीप के बैकग्रांउड में बर्फ से जमी झील दिख रही है. गुरदीप का डांस इतना अच्छा है कि लोग इसे भूल नहीं पा रहे.
गुरदीप पेशे से म्यू जिक आर्टिस्टी हैं. उन्होंरने ट्विटर पर अपना वीडियो पोस्ट किया. लिखा,
Yesterday evening I received my Covid-19 vaccine. Then I went to a frozen lake to dance Bhangra on it for joy, hope and positivity, which I’m forwarding across Canada and beyond for everyone’s health and wellbeing.
पोस्ट के मुताबिक उन्होंने एक दिन पहले ही कोरोना का टीका लगवाया था. वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने ये डांस किया.
देखें पोस्ट-