नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी देश की पहली अंडर वॉटर टनल, पढ़ें पूरी खबर

ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी देश की पहली अंडर वॉटर टनल, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से बढ़े तनाव को कम करने के लिए एक ओर जहां सैन्य कमांडर की बातचीत जारी है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश से असम तक सड़क परिवहन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. केंद्र सरकार ने ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे 14.85 किलोमीटर की टनल बनाने को सैद्धांतिक मंजरी दे दी है. बता दें कि देश में पहली बार नदी के नीचे बनने वाली टनल पूर्वी चीन की ताइहू झील के नीचे बन रही टनल से अधिक लंबी होगी.

केंद्र सरकार ने असम के गोहपुर (एनएच-54) से नुमालीगढ़ (एनएच-37) को जोडऩे के लिए ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे चार लेन की सड़क टनल बनाने की योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. बताया जाता है कि सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचएआईडीसीएल) ने अमेरिका की कंपनी की ओर से नदी के नीचे तैयार की जाने वाली टनल की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दी है. बता दें कि अमेरिका की लुइस बर्जर कंपनी ने ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे 14.85 किलोमीटर लंबी टनल बनाने की प्री-फिजिबिलटी रिपोर्ट और डीपीआर तैयार की है.
इस टनल की खास बात ये होगी कि इसके अंदर से सैन्य वाहन और हथियारों से लैस वाहनों को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है. यह टनल असम और अरुणाचल प्रदेश को जोडऩे के दृष्टिकोण से काफी अहम साबित हो सकती है. खबर है कि इस टनल को तैयार करने की तमाम प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और दिसंबर में इस टनल पर काम शुरू किया जाएगा.
पूर्वी चीन के ताइहू झील के नीचे निर्माणाधीन सड़क परिवहन टनल की लंबाई 10.79 किलोमीटर है. बता दें कि ताइहू झील के नीचे एक ही टनल बनाई जा रही है जबकि ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बन रही टनल में आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे. टनल के भीतर पानी न घुस सके इसके लिए कई सुरक्षा घेरे तैयार किए जाएंगे.
 
एक अगस्त तक बंगला खाली करेंगी प्रियंका, पढ़े पूरी खबर

एक अगस्त तक बंगला खाली करेंगी प्रियंका, पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें आवंटित सरकारी बंगला खाली नही करने के उनके अनुरोध संबंधी खबरों को गलत बताया है और कहा है कि वह एक अगस्त तक बंगला खाली कर देंगी।

 

वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया यह गलत खबर है। मैने सरकार से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है। मुझे बंगला खाली करने का पत्र एक जुलाई को मिला और उसके अनुसार मैं एक अगस्त तक 35 लोधी रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कर दूंगी।

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री ने लुटियन दिल्ली में कुछ समय और रहने के वाड्रा के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि वाड्रा को एसपीजी सुरक्षा होने के कारण 1997 में यह बंगला आवंटित किया गया था लेकिन अब उनकी यह सुरक्षा हटा दी गयी है इसलिए सरकार ने उन्हें एक अगस्त तक बंगला खाली करने नोटिस दिया है।
 आयकर विभाग का राजस्थान, दिल्ली और मुंबई में चला तलाशी अभियान

आयकर विभाग का राजस्थान, दिल्ली और मुंबई में चला तलाशी अभियान

नईदिल्ली। आयकर विभाग ने सोमवार को तीन समूहों पर तलाशी और सर्वेक्षण की कार्रवाई की। ये अभियान जयपुर में 20, कोटा में 6, दिल्ली में 8 और मुंबई में 9 परिसरों पर चलाए गए।

इनमें से एक समूह होटल, पनबिजली परियोजनाओं, धातु और वाहन क्षेत्रों जैसी कई व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रिय है। उस पर इन गतिविधियों से हुई बेनामी आय का रियल एस्टेट में निवेश किए जाने का संदेह है।
 
दूसरा समूह चांदी/सोने के आभूषण और चांदी की प्राचीन (एंटीक) वस्तुओं के कारोबार और यूके, अमेरिका आदि देशों के उपक्रमों से जुड़ा है, साथ ही उसकी इन देशों में संपत्तियां और बैंक खाते भी हैं। समूह पर मुख्य आरोप है कि उसने अपने चांदी के आभूषणों के कारोबार को नियमित बहीखातों से अलग रखा है।

तीसरा समूह होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में निवेश के स्रोत का सत्यापन किया जाना बाकी है। दस्तावेजों/डायरियों/डिजिटल डाटा के रूप में ऐसे कई प्रमाण मिले हैं, जिससे उनके सोने-चांदी में नकद कारोबार, संपत्तियों में नकद निवेश आदि के संकेत मिलते हैं। इन मामलों में जांच की प्रक्रिया जारी है।
 कोरोना से सीनियर अधिकारी की मौत-सीएम ने जताया शोक

कोरोना से सीनियर अधिकारी की मौत-सीएम ने जताया शोक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के कारण 24 और मरीजों की मौत हो गई. वहीं, हुगली जिले के डिप्टी मजिस्ट्रेट रैंक की एक वरिष्ठ अधिकारी देवदत्ता रे की भी कोरोना से मौत हो गई है. 38 साल की अधिकारी पिछले हप्ते कोरोना संक्रमित पाई गई थीं. श्रीरामपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. राज्य में रिकवरी रेट 61.09 प्रतिशत है.

जानकारी के मुताबिक, देवदत्ता रे में कोरोना के हल्के लक्षण मिले थे. पहले उन्हें दमदम स्थित अपने घर पर ही क्वारंटाइन होने को कहा गया था. लेकिन सांस में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. देवदत्ता रे हुगली जिले में प्रवासियों को लाने के अभियान की प्रभारी थीं.

उनकी मौत के बाद के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर शोक जाहिर किया है. ममता ने लिखा- देवदत्ता रे की कोविड से मौत हो गई है. वह चंदननगर में डिप्टी मजिस्ट्रेट और डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं. वह कोविड-19 की फ्रंटलाइन वॉरियर्स भी रहीं. मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना करती हूं.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों से 1,435 नए मरीज मिले हैं. इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या 31,448 हो गई. इनमें से 11,279 एक्टिव केस हैं. सोमवार को उत्तर 24 परगना में 363 और हावड़ा में 168 नए मामले दर्ज किए गए. दक्षिण 24 परगना में कोरोना के 95 नए मामले दर्ज हुए, जबकि दार्जिलिंग से 73 केस आए. इसके अलावा मालदा में 56 और बर्दमान से 49 नए संक्रमित मिले हैं.
बड़ी खबर: उपमुख्यमंत्री के पद से हटाए गए सचिन पायलट, तीन समर्थक मंत्रियों पर भी गिरी गाज

बड़ी खबर: उपमुख्यमंत्री के पद से हटाए गए सचिन पायलट, तीन समर्थक मंत्रियों पर भी गिरी गाज

जयपुर। राजस्थान से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सियासी संकट सुलझने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच कांग्रेस के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने वाले युवा नेता सचिन पायलट के खिलाफ पार्टी ने आज बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने उन्हें उपमुख्यमंत्री के पद साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया है। उनके साथ ही तीन समर्थक मंत्रियों पर भी गाज गिरी है। तीनों को मंत्रिमंडल से बाहर निकाल दिया है।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की कांग्रेस ने सचिन पायलट को बार-बार मनाने की कोशिश की। बावजूद नहीं मानने पर आज कांग्रेस ने यह कार्रवाई की है। वहीं अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द ही कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों को जगह दे सकते हैं। बता दें कि कांग्रेस ने सचिन पायलट के समर्थक मंत्री विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से बाहर निकाला गया है। इस मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक षडयंत्र के तहत राजस्थान की 8 करोड़ जनता के सम्मान को चुनौती दी है। बीजेपी ने साजिश के तहत कांग्रेस की सरकार को अस्थिर कर गिराने की साजिश की है। बीजेपी धनबल और सत्ताबल से कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों को खरीदने की कोशिश की है।
   बड़ी खबर: तीन पुलिसकर्मियों के संक्रमित हो जाने के बाद गौरेला थाना हुआ सील

बड़ी खबर: तीन पुलिसकर्मियों के संक्रमित हो जाने के बाद गौरेला थाना हुआ सील

मरवाही। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस वाले ज्यादातर संक्रमित हो रहे हैं इसी क्रम में 3 पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद गौरेला थाना सील कर दिया गया है। एसपी सूरज परिहार ने गौरेला थाना सील करने का आदेश जारी किया है। इस थाना के सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। पेंड्रा थाना के पुलिसकर्मी गौरेला थाना का काम भी संभालेंगे। 
बड़ी खबर: टीआई समेत 6 पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित मगरलोड थाना हुआ सील

बड़ी खबर: टीआई समेत 6 पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित मगरलोड थाना हुआ सील

धमतरी। जिले के मगरलोड थाने में पदस्थ थाना प्रभारी सहित 6 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार और सोमवार को इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को कोविड अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इसके साथ ही मगरलोड थाने को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। एक साथ 6 पुलिस कर्मियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद अब लोगों में चिंता का माहौल बन रहा है। जिले में अब कोरोना पैर पसारने लगा है, इसलिए सावधानी जरूरी है।


13 जुलाई को आई रिपोर्ट में धमतरी जिले के सात लोग कोरोना पाजिटिव पाए गये हैं। इनमें से छह संक्रमित मरीज मगरलोड थाना के हैं, जबकि एक मरीज नगरी ब्लाक के ग्राम मोदे के बुजुर्ग हैं। मगरलोड के टीआई समेत छह पुलिसकर्मियों तक कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है। संक्रमितों में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है।
 
एक दिन पहले 12 जुलाई को इसी थाने में पदस्थ एक आरक्षक और नगर सैनिक भी कोरोना पाजीटिव पाए गए थे। उसके बाद से मगरलोड थाना को सील कर दिया गया है। थाने का कामकाज अब बड़ी करेली पुलिस चौकी से संचालित हो रहा है। 
BIG BREAKING : शहर में मिले एक ही परिवार के 2 सदस्य कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : शहर में मिले एक ही परिवार के 2 सदस्य कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कि  धमतरी शहर में एक ही परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग मरीज के घर पहुंची है। दोनों मरीज को एम्स रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है। जिले में अब तक मिल चुके है 21 कोरोना के मरीज।

बड़ी खबर: राजधानी में आज फिर मिले 87 मरीज समेत प्रदेश में 184 नए मरीज

बड़ी खबर: राजधानी में आज फिर मिले 87 मरीज समेत प्रदेश में 184 नए मरीज

रायपुर,आज कुल 184 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई, जो की रायपुर से 87, राजनांदगांव से 26, दुर्ग से 25, मुंगेली से 9, गरियाबंद से 8, धमतरी से 7, बेमेतरा व कबीरधाम से 4-4, बिलासपुर से 3, बलौदाबजार से 2, बालोद, महासमुंद, रायगढ़, जांजगीर, सरगुजा, कोरिया, जशपुर, नारायणपुर, gpm से 1-1 मिले है, वहीं 49 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 4265 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1044 है। 

Google ने की भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा, पीएम मोदी से बातचीत के बाद सुंदर पिचाई ने की घोषणा

Google ने की भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा, पीएम मोदी से बातचीत के बाद सुंदर पिचाई ने की घोषणा

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज Google के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की | इस बातचीत के ठीक बाद सुंदर पिचाई ने भारत में 75,000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की |
जानकारी के अनुसार पिचाई ने कहा कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देने में मदद करने के लिए 75,000 करोड़ रुपए का फंड देंगे | गूगल अगले 5 से 7 सालों में 75 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगी |
इससे पहले पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई से हुई बातचीत की जानकारी देते हुए ट्वीट में लिखा, "आज सुबह सुंदर पिचाई के साथ बातचीत हुई | हमने कई विषयों पर बात की, खास तौर से तकनीक के जरिए भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के विषय में बातचीत की |"
पीएम मोदी ने आगे बताया, "सुंदर पिचाई और मैंने कोरोना के समय में उभर रही नई कार्य संस्कृति के बारे में बात की | हमने उन चुनौतियों पर भी चर्चा की जो वैश्विक महामारी ने स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में ला दी हैं हमने डेटा सिक्योरिटी और साइबर सिक्योरिटी के महत्व के बारे में भी बात की |"

श्रीपद्मनाभ स्वामी मंदिर प्रबंधन पर शाही परिवार का अधिकार बरकरार, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

श्रीपद्मनाभ स्वामी मंदिर प्रबंधन पर शाही परिवार का अधिकार बरकरार, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली | उच्चतम न्यायालय ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के प्रबंधन पर त्रावणकोर के पूर्ववर्ती राजपरिवार के अधिकार को सोमवार को बरकरार रखा। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय खंडपीठ ने त्रावनकोर रॉयल परिवार की अपील मंजूर कर ली। राज परिवार ने केरल उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी। तिरुवनंतपुरम के जिला जज की अध्यक्षता वाली कमिटी फिलहाल मंदिर की व्यवस्था देखेगी।  

ग़ौरतलब है कि शीर्ष अदालत में केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में वित्तीय गड़बड़ी को लेकर प्रबंधन और प्रशासन का विवाद नौ सालों से लंबित था। मंदिर के पास करीब दो लाख करोड़ रु. की संपत्ति है।
माना जाता है कि यह भारत का सबसे अमीर मंदिर है। कुछ साल पहले यह मंदिर तब चर्चा में आया था जब एक लाख करोड़ से अधिक का खजाना वहां मिला था, कहते हैं कि इससे कहीं अधिक वहां के तहखानों में बंद है। अब यह मंदिर एक बार फिर से चर्चाओं में है। 2016 में यहां से 186 करोड़ रुपये का सोना चोरी भी हो गया था। 
कहा जाता है कि 10वीं शताब्दी में इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। हालांकि कहीं-कहीं इस मंदिर के 16वीं शताब्दी के होने का भी जिक्र है। लेकिन यह काफी साफ है कि 1750 में त्रावणकोर के एक योद्धा मार्तंड वर्मा ने आसपास के इलाकों को जीत कर संपदा बढ़ाई। त्रावणकोर के शासकों ने शासन को दैवीय स्वीकृति दिलाने के लिए अपना राज्य भगवान को समर्पित कर दिया था। उन्होंने भगवान को ही राजा घोषित कर दिया था। मंदिर से भगवान विष्णु की एक मूर्ति भी मिली है जो शालिग्राम पत्थर से बनी हुई है। 
 
BIG BREAKING : रायपुर में मिले कोरोना के 67 नए मरीज, रायपुर बना कोरोना का हॉट स्पॉट

BIG BREAKING : रायपुर में मिले कोरोना के 67 नए मरीज, रायपुर बना कोरोना का हॉट स्पॉट

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। रायपुर में सोमवार दोपहर तक 67 नए मरीज मिले हैं। इसके चलके रायपुर अब कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। 

बड़ी खबर : सांसद सुनील सोनी के पीएसओ और ड्राइवर निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : सांसद सुनील सोनी के पीएसओ और ड्राइवर निकले कोरोना संक्रमित, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि रायपुर सांसद सुनील सोनी के पीएसओ और ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है |बता दें कि सांसद सुनील सोनी और उनके पत्नी व बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
राजधानी रायपुर महापौर एजाज ढेबर की भी कोरोना रिपोर्ट आ गई है, एजाज ढेबर की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। महापौर एजाज ढेबर की जांच उनके परिजनों के संक्रमित होने के बाद कराई गई थी ।

इसी बीच सांसद सुनील सोनी का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसी स्थिति में पूर्ण लॉकडाउन जरूरी है। उन्होने कहा कि सरकार को कोरोना नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।

नौडीहा गांव में निकला 102 मुगलकालीन चांदी के सिक्के, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

नौडीहा गांव में निकला 102 मुगलकालीन चांदी के सिक्के, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

पलामू। पांकी के नौडीहा गांव के भलही में खुदाई के दौरान धातु के घड़े में भरे लगभग 102 मुगलकालीन चांदी के सिक्के मिलने से क्षेत्र में चर्चा का बाजार गरम हो गया है| बचन बैठा के खेतों के समतलीकरण के दौरान एक घड़ा निकला जो बारिश से धुलने के बाद नौडीहा के जहीर मियां के परिजनों को लगा हाथ|पांकी पुलिस मामले की जांच कर रही है|
आतंकियों के 4 सहयोगी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

आतंकियों के 4 सहयोगी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर रविवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोर जिले में आतंकवादियों के 4 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें दो अलग-अलग तलाशी अभियानों के दौरान गिरफ्तार किया गया है। एक विशिष्ट इनपुट मिलने के बाद सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ पुलिस ने बांदीपोर के चंदरगीर इलाके में एक तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा, उसकी पहचान चंदरगीर के रहने वाले शफात अहमद डार के रूप में हुई है। उसके पास से एक जिंदा ग्रेनेड सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने कहा कि इसी तरह बांदीपोर में साधुनारा इलाके में एक तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान मुदासिर अहमद ख्वाजा, अब्दुल कयूम मार्गो और इशफाक अहमद डार के रूप में हुई है। ये सभी साधुनारा के निवासी हैं।
 
इनके पास से दो जिंदा ग्रेनेड, एक एके मैगजीन, एके -47 के 25 लाइव राउंड और एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने कहा, ये चारों लोग आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादियों को रसद उपलब्ध कराने और उन्हें आश्रय देने में सक्रिय रूप से शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू की गई है।
मार्केट में फंदे पर लटकती मिली बीजेपी विधायक की लाश, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप

मार्केट में फंदे पर लटकती मिली बीजेपी विधायक की लाश, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में मार्केट में भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव लटका हुआ मिला है। यह हादसा विधायक के गांव बिंदल में हुआ। भाजपा ने इसे हत्या बताया है। देवेंद्र सीपीएम से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की सदस्यता ली थी। 


प. बंगाल भाजपा ने कहा, उत्तर दीनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ का शव उनके गांव बिंदल में रस्सी से लटका मिला। पार्टी ने कहा, लोगों का इस बारे में स्पष्ट कहना है कि पहले उनकी हत्या की गई, इसके बाद उन्हें लटका दिया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने टीएमसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी से इसकी सीबीआई जांच की मांग की है।
 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आसपास को लोगों का स्पष्ट मानना है कि बीजेपी विधायक की पहले हत्या कर दी गई और बाद में शव को दुकान से लटका दिया गया।

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने विधायक के शव मिलने पर कहा, हम हेमाबाद के भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। तृणमूल कांग्रेस इस हत्या के पीछे है और उसने इसे आत्महत्या जैसा बना दिया है। मैं पश्चिम बंगाल के सीएम से अनुरोध करता हूं कि हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दें।

देवेंद्र नाथ रॉय 2016 में सीपीआईएम के टिकट पर उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमटाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में वे 2019 में बीजेपी में शामिल हो गए।
बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में मिले 2 और नए कोरोना संक्रमित मरीज, जाने किस क्षेत्र में मिले है मरीज

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में मिले 2 और नए कोरोना संक्रमित मरीज, जाने किस क्षेत्र में मिले है मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है की राजधानी रायपुर में कोरोना के 2 नए केस मिले है |  रविवार को राजधानी में बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद सोमवार को भी नए मरीज मिले हैं। आज रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ दो जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले भी PHQ में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं आज दो और जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। PHQ में अब बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल: कई पुलिसकर्मियों का जारी हुआ तबादला आदेश, देखे पूरी सूची

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल: कई पुलिसकर्मियों का जारी हुआ तबादला आदेश, देखे पूरी सूची

धमतरी। जिले में पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में फेरबदल किया गया है। 354 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। आपको बता दे की एसपी बीपी राजभानु ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। देखे पूरी सूची-

BIG BREAKING : CBSE 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की हुई घोषणा, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : CBSE 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की हुई घोषणा, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | सीबीएसई के छात्रों का इंतजार हुआ खत्म | सीबीएसई ने जारी की 12वीं कक्षा के रिजल्ट | मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। 12वीं के परिणाम http://cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा है कि सभी लोगों की मेहनत से रिजल्ट घोषित हो पाया है।

बड़ी खबर: छतीसगढ़ में फुटा कोरोना बम अकेले रायपुर से 96 समेत प्रदेश से 150 नए मरीजो की हुई पहचान

बड़ी खबर: छतीसगढ़ में फुटा कोरोना बम अकेले रायपुर से 96 समेत प्रदेश से 150 नए मरीजो की हुई पहचान

रायपुर, आज प्रदेश में रिकॉर्ड 150 नए मरिजो की पहचान हुई है , जिसमे से सर्वाधिक मरीज राजधानी रायपुर से 96 निकले है अब तक के आकड़ो में किसी एक जिले से एक दिन में ये सर्वाधिक है इसके साथ ही जांजगीर से 17, कांकेर से 9, सरगुजा से 5, बालोद, बिलासपुर, कोरिया, बस्तर, नारायणपुर से 3-3, धमतरी से 2, दुर्ग,गरियाबंद, कबीरधाम, बलौदाबाजार, रायगढ़, बलरामपुर से 1-1 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है, वही प्रदेश में आज 83 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है
आपको बता दे प्रदेश में आज 2 लोगो की मृत्यु भी हो गयी है जोकि दुर्ग और रायपुर जिले से है.
इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 909 हो गयी है