कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर ब्लाक में 27 और नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार अंतागढ़ में बीएसएफ के 19 और एसएसबी के 3 जवान के अलावा दुर्गुकोंदल ब्लॉक में 2 और भानुप्रतापपुर ब्लॉक में 2 मजदूर पॉजिटिव पाए गए। वहीं डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना सक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम 4 बजे मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की आपत बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना के रोकमथाम को लेकर चर्चा होगी । यह भी सम्भावना जताई जा रही है कि आज रात से राज्य में 15 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लग सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरोना को मात देने के लिए बड़े फैसले ले सकते हैं। राजधानी रायपुर कोरोना का हॉट स्पाट बना हुआ है। राजधानी में पुलिस, डॉक्टर, नौकरीपेशा, रहवासी, गृहणी, फेरीवाला, कपड़ा वाला सहित अन्य वर्ग के लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शोपियां के अमशीपोरा में आज सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। फिलहाल मुठभेड़ अभी जारी है। इस ऑपरेशन को सेना की 62-आरआर, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। इससे पहले कल हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। वही देर रात 27 कोरोना मरीज और मिले है इस तरह प्रदेश में कल 242 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें सबसे ज्यादा रायपुर से 127 मरीज सामने आए हैं। देर रात प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रायपुर से 21, महासमुंद से 4, राजनांदगांव से 2 और मरीजो की पहचान हुई है

रायपुर, आज 215 में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है सर्वाधिक जिला रायपुर से 106, दुर्ग से 23, राजनांदगांव से 18, बिलासपुर व सरगुजा से 17-17, बालोद से 8, जांजगीर चांपा से 7, गरियाबंद से 5 जशपुर से 4, रायगढ़ व मुंगेली से 3-3, दंतेवाड़ा से 2, बलोदा बाजार व धमतरी से 1-1 मरीज मिले है.
विगत रात्रि कुल 7 नए मरीज भी मिले थे ,वहीं प्रदेश में आज कुल 61 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं
आपको बता दें प्रदेश में आज कुल 3 लोगों की मृत्यु हो गई जोकि रायपुर जिले से 2 व एक महिला अन्य प्रदेश से इस तरह कुछ इस तरह कुल मृत्यु का आंकड़ा 24 हो गया है
प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1440 हो गई है
Chhattisgarh reported 215 new COVID-19 cases today, taking total number of cases to 4,976 including 3,512 recoveries .Number of active cases stands at 1,440.#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/1Nhj37mdT0
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 17, 2020
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कोरोना से एक और मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक इंद्रावती भवन में श्रम विभाग में कार्यरत था। तबियत बिगड़ने पर वह मेकाहारा में भर्ती था।
केंद्र की कमजोर नीतियों का फायदा उठाकर चीन ने देश में किया घुसपैठ-राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
रायपुर, प्रदेश में आज कुल 197 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है जिसमें सर्वाधिक रायपुर जिले से 57, बिलासपुर से 32, राजनांदगांव से 23, दुर्ग से 17, कबीरधाम से 16, सरगुजा से 14, जांजगीर से 12, बेमेतरा से 9, जसपुर से 5, कोरबा से 4, रायगढ़ व बलौदा बाजार से 3-3, बलरामपुर व अन्य राज्य से 1-1 हैं, इसके साथ ही आज कुल 127 मरीज आज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, विगत रात्रि अन्य राज्य के एक मरीज की भी पहचान की गई थी जो इसमें शामिल है.
जिला जांजगीर निवासी 65 वर्षीय एक व्यक्ति की कल अंबेडकर अस्पताल में मृत्यु हो गई है इसके साथ कुल मृतकों का आंकड़ा 21 हो गया, अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1282 हो गयी है।
आज अब तक कुल 197 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई ।राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1282 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/DZgLYzPoqW
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 16, 2020
कवर्धा। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है आय दिन सैकड़ो की संख्या में कोरोना मरीज बाहर आ रहे है इसी कड़ी में खबर है की छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आज शाम तक 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं,जिसकी पुष्टि सीएमएचओ सुदेश तिवारी ने की है। आज खैरबना कला, खदौड़ा खुर्द और बरहट्टी से मिले हैं। संक्रमितों में किराना दुकान और कपड़ा दुकान संचालक भी शामिल हैं।
चेन्नई। तमिलनाडु के दक्षिणी तिरुनेलवेली जिले में गुरुवार को पडीरी में टिंडीवनम-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग में एक यात्री वाहन के डिवाइडर से टकरा कर पलट जाने से उसमें सवार एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुंबई। मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. इससे पहले चेतावनी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. मंगलवार रात से ही शहर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है. मौसम विभाग ने अभी और बारिश की आशंका जताई है. इस बीच भारी बारिश के अलर्ट और उसके चलते संभावित आपात स्थिति पैदा होने को देखते हुए मुंबई से सटे ठाणे में एनडीआरएफ की टुकड़ी तैनात की गई है. इस टुकड़ी में 1 अधिकारी और 25 जवान शामिल हैं.















