नईदिल्ली। देश में लगभग पिछले 15 दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। गुरुवार की सुबह देश के 3 राज्य हिमाचल प्रदेश, गुजराज और असम भूकंप के झटकों से दहल गए। एक के बाद एक राज्यों में आए भूकंप ने सबको चौंका दिया। तड़के आए भूकंप से धरती हिली तो लोग अपने घरों के बाहर निकल आए। सब एक दूसरे को फोन करके हाल जानने लगे।
रायपुर, प्रदेश में आज फिर फूटा कोरोना बम आज कुल नए 154 कोरोना मरीजों की पहचान, सर्वाधिक रायपुर जिले से 77, नारायणपुर से 19, बिलासपुर से 11, सरगुजा से 10, जांजगीर चांपा, कोंडागांव व दंतेवाड़ा से 6-6, दुर्ग व कांकेर से 3-3, राजनांदगांव, बेमेतरा, धमतरी व गरियाबंद से 2-2, बालोद, बलौदा बाजार, कोरबा, कोरिया व सुकमा से 1-1 नए मरीज मिले हैं वहीं प्रदेश में कुल 49 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौटे हैं इस तरह प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1212 हो गई है
154 new #COVID19 positive cases have been reported in Chhattisgarh today of which 77 cases are from Raipur, taking the total number of cases to 4556, including 3324 discharged cases & 1212 active cases.#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/9053X6YXta
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 15, 2020
रायपुर, राज्यपाल अनसुईया उइके ने आज शाम छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
राज्य सरकार ने कामधेनु विश्वविद्यालय का नाम बदलकर दाउश्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव राजभवन भेजा था। चंद्राकर सूबे के बड़े सहकारी और किसान नेता थे। राजभवन ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर आज मुहर लगा दी। लिहाजा, राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय दाउश्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। ज्ञातव्य है, भाजपा सरकार ने दुर्ग के अंजोरा में कामधेनु विश्वविद्यालय प्रारंभ की थी।
राजभवन के सिकरेट्री सोनमणि बोरा ने कामधेनु विश्वविद्यालय का नाम बदलने की अनुमोदन की पुष्टि की है।
रायपुर, दो साल से अटका पड़ा रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव अब जिला प्रशासन की देखरेख में होगा। कलेक्टर एस भारतीदासन के निर्देश पर रायपुर के ज्वाइंट कलेक्टर राजीव कुमार पांडेय को चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। इस बाबत कलेक्टर कार्यालय की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है। दरअसल 2 जून 2019 को ही रायपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म हो गया था। एक साल के कार्यकाल के बाद नियमत: चुनाव कराया जाना था, लेकिन अध्यक्ष दामू अंबाडरे और कोषाध्यक्ष शगुफ्ता सरीन ने पद छोड़ने से इनकार कर दिया।
जबकि महासचिव प्रशांत दुबे, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर और ज्वाइंट सिकरेट्री अंकिता शर्मा और गौरव शर्मा ने कार्यकाल के आखिरी दिन ही अपना इस्तीफा दे दिया। पद नहीं छोड़ते देख और चुनाव कराने से इनकार कराये जाने का मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था, जिसके बाद हाइकोर्ट ने इस मामले में पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं को चुनाव कराने का निर्देश दिया था। अब करीब एक महीने के बाद कलेक्टर रायपुर की तरफ से रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

कलेक्टर ने अपने अपने आदेश में संयुक्त कलेक्टर राजीव कुमार पांडेय को निर्वाचक अधिकारी नियुक्त करते हुए सदस्यता पंजी और वैध मतदाता सूची के आधार पर 30 दिन के भीतर चुनाव कराने का निर्देश दिया है।
पूर्व महासचिव प्रशांत दुबे जी से just36News की टीम से बात करने पर उन्होंने बताया की नियम तो कहता है की अब तक चुनाव हो जाने चाहिए थे परन्तु किसी कारण चुनाव प्रकिया ना करना दुर्भाग्यजनक है मैंने नियमानुसार अपने कार्यकाल के समाप्ति के साथ अपना त्यागपत्र दे दिया था.
मण्डला। जिले के बीजाडांडी थाना के ग्राम मनेरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया जिससे 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह विवाद पारिवारिक ही था लेकिन इस कदर बढ़ गया कि मारपीट में 4 लोगों की मौत हो गई है। परिवार के कई सदस्य घायल हैं अभी मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
दुर्ग। 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद आंगनबाड़ी के बच्चों का अब तक कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया है। दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संपर्क में 80 से अधिक बच्चे आए हैं। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम आज बच्चों की जांच करने जाएगी।
मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण की मार झेल रहे महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. मुंबई में भी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने शहर में बुधवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है. मुंबई में हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है.
रायपुर,आज कुल 105 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई। जो कि बिलासपुर, सुकमा, नारायणपुर से 18-18, सरगुजा से 12, रायपुर से 9, बलरामपुर से 8, राजनंदगांव से 7, कोंडागांव से 3, रायगढ़, कोरबा, कांकेर से 2-2, दुर्ग, गरियाबंद, सूरजपुर, जशपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा से 1-1 है. वही आज कुल 73 मरीज स्वस्थ हो कर घर लौटे है, इसके साथ ही अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1084 हो गयी है ।
आपको बता दे आज रायपुर जिला के एक मरीज की मृत्यु हो गयी जिसके साथ अब कुल मृतकों की संख्या 20 हो गयी.
आज कुल 105 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई।राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1084 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/4YoPu6I855
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 14, 2020
रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इसी बीच खबर सामने आई है कि छत्तीसगढ़ में आज 36 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सुकमा से 18, कोंडागांव से 3, रायपुर से 14 और धमतरी से 1 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में आज मिले नए मरीजों में रायपुर में डीकेएस से 5, एम्स से 2 मरीज शामिल हैं। वहीं, कोंडागांव से 1 महिला डॉक्टर और धमतरी के मगरलोड थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
रायपुर | प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांग्रेस के 15 विधायकों को संसदीय सचिव की शपथ दिलाई | संसदीय सचिवों के शपथ ग्रहण के बाद तत्काल विभागों का बंटवारा कर दिया गया है | सभी 15 संसदीय सचिवों को अलग-अलग विभागों में दायित्व सौंपा गया है | जो अब मंत्रियों के विभागों के काम काज में उनका सहयोग करेंगे |
देखे सूची : -


सुकमा। कोरोना वायरस (कोविड-19) से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। जिसके चलते सरकार ने लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों पर रोक लगा दी थी लेकिन अब लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना का विस्फोट सा होता दिखाई पड़ रहा है। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, यहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आई है कि सुकमा जिले में 18 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मरीज सीआरपीएफ जवान हैं। इस खबर की पुष्टि कलेक्टर चंदन कुमार ने की है।
रायपुर | राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 जुलाई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाता है। रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित विकासखंड इस प्रकार हैं -

















