BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सीमित संसाधनों के साथ राहत काम में जुटे हैं माकपा कार्यकर्ता : बांट रहे हैं साबुन, मास्क, सैनिटाइजर और राशन

सीमित संसाधनों के साथ राहत काम में जुटे हैं माकपा कार्यकर्ता : बांट रहे हैं साबुन, मास्क, सैनिटाइजर और राशन

संसाधन सीमित हैं, लेकिन हौसले बुलंद। कोरोना संकट की  सबसे बड़ी मार गरीबों पर पड़ी है, जिसके पास इस हमले से निपटने के लिए ना साबुन है, ना सैनिटाइजर और मास्क। संकट इतना गहरा है कि बाजार में मेडिकल दुकानों में मास्क आसानी से उपलब्ध नहीं हैं और जो मास्क बिक रहे हैं, उसे केवल एक बार ही उपयोग किया जा सकता है और ये भी 50-60 रुपये से कम में भी नहीं बिक रहे हैं। गरीबों की क्षमता नहीं है कि एक तो घर में भूखे रहे, ऊपर से महंगे मास्कों का उपयोग करें। आम जनता की इस भारी समस्या को केंद्र में रखकर माकपा की ग्रामीण इकाईयां राहत काम संचालित कर रही है।

संकट की इस घड़ी में कोरबा में माकपा जिला सचिव प्रशांत झा के नेतृत्व में बांकीमोंगरा क्षेत्र के गांवों में वॉशेबल मास्क के वितरण का काम जारी है। गंगानगर, पुरैना भैरोताल आदि गांवों में 2000 से ज्यादा मास्कों का वितरण हो चुका है। यह मास्क भी माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर के नेतृत्व में जनवादी महिला समिति की टीम तैयार कर रही है। इस काम में उनके साथ देवकुंवर, चंद्रिका बाई, जनता कंवर, सपुलता, इंदू, वीनस, सुमन ,मंजुलता, लीलावती आदि महिला कार्यकर्ता दिन-रात लगी हुई हैं। उनके द्वारा बनाये सूती कपड़ों के इन वॉशेबल मास्कों को ग्रामीण जनता भी काफी पसंद कर रही है, क्योंकि इनका उपयोग एक लंबे समय तक किया जा सकता है और बाजार में बिकने वाले मास्कों की तुलना में इनकी गुणवत्ता काफी अच्छी है। पूरी सावधानी के साथ घर-घर जाकर इन मास्कों के वितरण में संजय यादव, जवाहर सिंह कंवर, आनंद, शिवरतन, हरी, दिलहरण बिंझवार आदि माकपा कार्यकर्ता अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। 

लेकिन आम जनता ही संकट में नहीं हैं। दिन-रात अपने काम में लगी पुलिस भी आवश्यक जीवन रक्षक मेडिकल किट से महरूम है। इसे देखते हुए माकपा कार्यकर्ताओं ने बांकीमोंगरा थाना प्रभारी व स्टाफ को भी 100 मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए हैं। माकपा के इस सेवाभावी कार्य को व्यापारियों का भी समर्थन मिल रहा है और मास्क बनाने के लिए आवश्यक कपड़े बिना किसी लाभ के उपलब्ध करा रहे है। उल्लेखनीय है कि कोरबा नगर निगम में माकपा के दो पार्षद निर्वाचित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में पार्टी के नेतृत्व में उनकी इस सक्रियता को जनता में काफी सराहा जा रहा है।

इस अभियान में लोगों को लगातार हाथ धोने व साफ रखने के तरीकों व इसकी जरूरत के बारे में भी आगाह किया जा रहा है तथा लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों से अनावश्यक बाहर न निकले।  सूरजपुर जिले के भैयाथान तहसील के गांवों में भी माकपा और छत्तीसगढ़ किसान सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा डेटॉल साबुन का वितरण किया जा रहा है और इस महामारी से बचने के लिए स्वच्छता रखने का आग्रह किया जा रहा है। किसान सभा नेता पूरन दास के नेतृत्व में पुनिता रजवाड़े, विजेश्वर सिंह और प्रकाश नारायण रजवाड़े, भगवान दास, लक्ष्मण, विक्की और राम सोनपाकर, चंद्रलाल सिंह, जगत सिंह, रामकिशुन सिंह, शशिराम, बिशन सिंह, जगत सिंह और चंद्र लाल स्प्रिंग आदि कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। वे इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं कि उनके इलाके के किसी गांव में कोई परिवार भूखा ना रहे। किसी घर में खाद्यान्न संकट का पता लगते ही गए अन्य घरों से राशन इकट्ठा कर उस घर तक पहुंचाने का भी काम कर रहे हैं। इसी तरह कोरबा में भी लॉक डाउन में फंसे दूसरे राज्यों और जिलों के अतिथि मजदूरों और वाहन चालकों के लिए दाना-पानी-रहवास की व्यवस्था में माकपा कार्यकर्ता लगे हैं।

केंद्र सरकार ने अफवाहों का किया खंडन, कहा- 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की कोई योजना नहीं

केंद्र सरकार ने अफवाहों का किया खंडन, कहा- 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की कोई योजना नहीं

नई दिल्ली । सरकार ने सोमवार को कहा कि पिछले हफ्ते मंगलवार को मध्यरात्रि से प्रभावी हुए 21 दिन के की अवधि बढ़ाने की उसकी कोई योजना नहीं है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ट्वीट कर बताया कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मीडिया में आ रहीं उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार बंद को आगे बढ़ा सकती है।

लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाहों पर केंद्र सरकार का बयान, ऐसी कोई योजना नहीं

 

पीआईबी ने कहा कि मीडिया में आ रहीं खबरें और कुछ अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि सरकार 21 दिन के बंद की अवधि खत्म होने के बाद इसे और बढ़ा सकती है। कैबिनेट सचिव ने इन खबरों से इंकार किया और कहा कि वे निराधार हैं।
ग्राहक 15 दिन से पहले गैस की दोबारा बुकिंग नहीं करा सकेंगे, IOC,HPCL ने किया ये एलान

ग्राहक 15 दिन से पहले गैस की दोबारा बुकिंग नहीं करा सकेंगे, IOC,HPCL ने किया ये एलान

नई दिल्ली, कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है और ऐसे में लोग जरूरी सामानों जैसे गैस, राशन के सामान, सब्जियों और फलों के लिए परेशान हैं कि कहीं इनकी सप्लाई बंद न हो जाए लिहाजा ज्यादा से ज्यादा इन सामानों की खरीदारी कर रहे हैं. ऐसे में देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने बड़ा एलान किया है.


15 दिन से पहले गैस की दोबारा बुकिंग नहीं करा पाएंगे
आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि लॉकडाउन के चलते एक बड़ा फैसला लिया गया है कि लोग 15 दिन से पहले गैस की रीफिल बुकिंग नहीं करा पाएंगे. उन्होंने वीडियो मैसेज में लोगों को ये भरोसा भी दिलाया है कि कंपनी के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल का स्टॉक है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि हमने अब यह व्यवस्था शुरू की है कि कम से कम 15 दिन के अंतर से पहले ग्राहक रीफिल बुकिंग नहीं करा सकेंगे. इसका एक ही मकसद है कि सिस्टम पर अनावश्यक दबाव न पड़े, लोगों को आश्वस्त करते हैं कि एलपीजी, पेट्रोल, डीजल समेत किसी पेट्रोलियम उत्पाद की कोई कमी नहीं है.
किसी तरह का ईंधन संकट नहीं-रसोई गैस भी पर्याप्त मात्रा में-संजीव सिंह
संजीव सिंह ने ये भी कहा कि भारत में किसी तरह का कोई फ्यूल संकट नहीं है, लॉकडाउन से भी ज्यादा की अवधि के लिए कंपनी के पास पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का पूरा स्टॉक है लिहाजा लोग किसी तरह की पैनिक बाइंग न करें और जरूरत पड़ने पर ही गैस बुकिंग कराएं.


एलपीजी पर कहा
रसोई गैस को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी नियमित सप्लाई की जा रही है और कोई किल्लत नहीं है. इसलिए लोग जरूरत से ज्यादा गैस की बुकिंग न कराएं. कंपनी अपने डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ मिलकर लोगों की जरूरतों के मुताबिक गैस की पूरी आपूर्ति को सुनिश्चित कर रही है, किसी को भी घबराहट में आकर पैनिक बाइंग करने की जरूरत नहीं है.


क्यों करनी पड़ी अपील
लॉकडाउन के चलते देश में लोग जरूरी सामानों की काफी ज्यादा खरीदारी करके रख रहे हैं. सरकारें लगातार लोगों से पैनिक बाइंग यानी घबराहट के चलते ज्यादा खरीदारी करने से बचने की अपील कर रही हैं. इसके बावजूद लोग दुकानों से एकमुश्त समान खरीद रहे हैं. इसके अलावा गैस जैसी जरूरत के सामानों की भी बुकिंग जमकर करा रहे हैं.


HPCL ने भी किया एलान
आईओसी के साथ साथ अब एचपीसीएल ने भी ग्राहकों के लिए गैस बुकिंग के बारे में एक एलान किया है. HPCL चेयरमैन मुकेश सुराणा ने बताया कि हमने ऐसा सिस्टम तैयार किया है जिसमें उपभोक्ता एक सिलेंडर लेने के 14 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग कर पाएगा. हालांकि लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आपको जरूरत के हिसाब से सिलेंडर मिलता रहेगा, हमारे 90 फीसदी डिलीवरी ब्वॉयज पूरी तत्परता से काम में जुटे हुए हैं.

 

आज दिनांक 30  मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 30 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 30 मार्च का राशिफल

मेष:

राशि का स्वामी मंगल दशम कर्म भाव में शनि की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। नवम भाव में बृहस्पति होने के कारण संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ:

आज का दिन संतोष और शांति का है। राजीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन:

राशि स्वामी के नवम भाव में होने के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क:

चन्द्रमा एकादश भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह:

राशी का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनने की संभावना है। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिला सकती है। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने की संभावना है। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या:

राशि स्वामी बुध पराक्रम वृद्धि कर रहा हैं रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला:

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

वृश्चिक:

आपकी राशि पर केतु योग अभी कुछ दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है।

धनु:

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ:

आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि उदय चल रहा है। अत: निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें।

मीन:

आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होने की आशंका है। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का दशम योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।

 

अब लॉक डाउन में बाहर निकलने से पुलिस माथे पर लिख रही है ये , क्या और कहा हुआ ऐसा पढ़े ये खबर

अब लॉक डाउन में बाहर निकलने से पुलिस माथे पर लिख रही है ये , क्या और कहा हुआ ऐसा पढ़े ये खबर

भोपाल, कोरोना वायरस के मद्देनजर देश के अलग-अलग हिस्सों में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है. ऐसे में कई जगहों पर पुलिसवालों को सख्ती से लोगों को नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है. हालांकि मध्यप्रदेश पुलिस की एक ऐसी तस्वीर आई है जो शर्मानाक है. MP पुलिस के महिला पुलिसकर्मी ने एक मजदूर के माथे पर लिख दिया कि उसने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है.


हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी कुमार सौरव का कहना है कि जिस महिला पुलिसकर्मी ने ये किया है उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है.


उन्होंने कहा,'' एक मजदूर के माथे पर नियम तोड़ने को लेकर लिखने का मामला सामने आ या है. यह कहीं से भी उचित नहीं है. कानून के मुतिबाक महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन ले लिया गया है.'' बता दें कि उस मजदूर के माथे पर लिखा गया था, '' मैंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंधन किया है, मझसे दूर रहें''

 

 

मन की बात में पीएम मोदी बोले, लॉकडाउन तोड़ेंगे तो कोरोना वायरस से नहीं बच पाएंगे

मन की बात में पीएम मोदी बोले, लॉकडाउन तोड़ेंगे तो कोरोना वायरस से नहीं बच पाएंगे

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान जो भी असुविधा हुई उसके लिए माफी मांगता हूं. कोरोना वायरस ने दुनिया को कैद कर दिया है. हर किसी को चुनौती दे रहा है. ये वायरस इंसान को खत्म करने पर उतारू है. इसलिए एकजुट होकर संकल्प लेना है, इसे हराना है.

पीएम मोदी ने कहा कि अगर आप लॉकडाउन का नियम तोड़ेंगे तो बचना मुश्किल हो जाएगा. दुनिया में सभी सुख का साधन स्वास्थ्य है. इस लड़ाई के अनेकों योद्धा घरों में नहीं घरों के बाहर रहकर काम कर रहें हैं. वो योद्धा हैं. ऐसे साथी जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं. वो हीरो हैं, योद्धा हैं. हमारी नर्स बहनें योद्धा हैं.

पीएम मोदी ने कहा कहा,'' मुझे पता है कि लोगों को लॉकडाउन की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.आपको होने वाली असुविधा और कठिनाई के लिए मैं क्षमा मांगता हूं. बीमारी और उसके प्रकोप से शुरुआत में ही निपटना पड़ता है, नहीं तो बाद में यह असाध्य हो जाता है. भारत आज यही कर रहा है.

पीएम मोदी ने मन की बात में कोरोना से पीड़ित और ठीक हुए मरीजों से बात कर रहे हैं. पीएम मोदी का कहना है कि लोगों की जिम्मेदारी न सिर्फ अपनी बल्कि परिवार और समाज और देश की है. उन्होंने कहा है कि कोरोना की लड़ाई जिंदगी और मौत की लड़ाई है जिसमें हमे मिलकर जीतना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हमारे जो फ्रंटलाइन सोल्जर हैं उनसे आज हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है. पीएम ने कहा कि डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ से हमें सीखने की जरूरत है. पीएम ने कहा कि कोरोना को हराने वाले साथियों से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है.

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि कोई कानून नहीं तोड़ना चाहता, लेकिन कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं क्योंकि अभी भी वो स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे. अगर आप लॉकडाउन का नियम तोड़ेंगे तो वायरस से बचना मुश्किल होगा.''

पीएम मोदी ने कहा कि जरा आप अपने पड़ोस में मौजूद छोटी परचून की दुकान के बारे में सोचिए. उन ड्राइवर, उन वर्कर के बारे में सोचिये, जो बिना रुके अपने का में डटे हैं ताकि देश भर में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन में कोई रुकावट ना आये.
 

आज दिनांक 29  मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 29 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 29 मार्च का राशिफल

मेष:

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वराशि राशि का चंद्रमा आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। मंगल क्रियाशील और पुरूषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।

वृषभ:

राशि का स्वामी वृष राशि का होने से जन्मस्थल हो गया है। राजनितिक प्रतिद्वन्दी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाये जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सांयकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। राशि का स्वामी बुध एकादश आय प्रमुख त्रिकोण में सूर्य के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार से मनोबल बढ़ सकता है। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें।

कर्क:

आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चने समाप्त होने की संभावना है। जन संपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। राशि का स्वामी चंद्रमा मेष राशि में गत होने से जाति व श्रेणी में हीन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।

सिंह:

आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षडय़ंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तन हो सकता है।

कन्या:

राशि का स्वामी बुध व सूर्य दोनों आज षष्ठ सप्त भाव में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंद्वियों के लिए आप सिरदर्द बने रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहने की संभावना है।

तुला:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र अष्टम भाव में और आज चंद्रमा भी वृष का राशि के साथ ही है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक:

आपकी राशि से तृतीय त्रिग्रही योग शनि से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाईनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु:

राशि का स्वामी बृहस्पति धनु में है। चंद्रमा आज वृष राशि अष्टम केन्द्र में संचार कर रहा है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता, शत्रुओं पर विजय और मनोर्थ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय-मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर:

राशि का स्वामी शनि यद्यपि प्रथम भाव में मार्गी है किन्तु चंद्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है, पंचम भाव में राज्य विजय कारक है। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद सम्बन्धी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सांयकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढ़ीला हो सकता है, ध्यान रखें।

कुंभ:

राशि का स्वामी शनि द्वादश व्यय भाव में स्वतन्त्र रूप से संचार कर रहा है। कर्म फल की सिद्धि कारक है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। भाई बंधुओं से मतभेद व क्रोध अधिक न करें।

मीन:

आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति राशि से दशम भाव में धनु: राशि का होकर विद्यमान है। चंद्रमा भी द्वितीय कोष भवन में चल रहा है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।

 

Corona से जंग, रेलवे कोचों में होगा कोरोना पीड़ितों का इलाज

Corona से जंग, रेलवे कोचों में होगा कोरोना पीड़ितों का इलाज

नई दिल्ली। रेलवे ने कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए गैर वातानुकूलित ट्रेन कोचों को पृथक वार्ड में तब्दील कर आईसीयू का प्रारूप पेश किया है।
रेलवे ने शनिवार को बताया कि अगले कुछ दिनों में अमल में लाई जा सकने वाली अच्छी पहलों को अंतिम रूप देने के बाद प्रत्येक रेलवे मंडल हर हफ्ते 10 कोच की एक रेक का निर्माण करेगा।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि उसके बाद हम आंतरिक इलाकों या जिस भी क्षेत्र को कोच की जरूरत होगी, वहां सेवा देंगे।

रेलवे ने कहा परिष्कृत पृथक वार्ड बनाने के लिए बीच की सीट को हटा दिया गया है, निचले हिस्से को प्लाईवुड से भरा गया है और गलियारे वाले तरफ से क्षेत्र विभाजित किया गया है ताकि कंपार्टमेंट पृथक हो जाए। इसके अलावा रेलवे ने चिकित्सा उपकरणों के लिए प्रत्येक कंपार्टमेंट में 220 वोल्ट के बिजली के प्वाइंट दिए हैं।

 

BIG NEWS:छग में मिला एक और कोरोना पाजिटिव मरीज रायपुर से ,अब छत्तीसगढ़ में हो गये कुल 7 मरीज

BIG NEWS:छग में मिला एक और कोरोना पाजिटिव मरीज रायपुर से ,अब छत्तीसगढ़ में हो गये कुल 7 मरीज

छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना पाजिटिव 6 लोगों की पहचान हो गई है, वहीं इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रही है। करीब 290 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण हो चुका है, जिसमें लगभग 22 लोगों के परीक्षण का रिपोर्ट आना शेष है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है
रायपुर एम्स में एक नया मरीज का कोरोना पाजिटिव आया है 
 जो देवेंद्र नगर का रहने वाला है मिल रही जानकारी के मुताबिक  कुछ दिनों पहले वो uk से लौटा था और मध्यप्रदेश से होते हुए रायपुर पहुंचा है। खबर मिलते ही युवक को एम्स दाखिल कर दिया गया है। इसके साथ परिजनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। उसके निवासस्थल देवेंद्र नगर के आसपास को भी आइसोलेट किया जा रहा है।

 

किराना विक्रेता ने अपने पूरे परिवार को मारकर की खुदकुशी, जाने कहा की है ये खबर

किराना विक्रेता ने अपने पूरे परिवार को मारकर की खुदकुशी, जाने कहा की है ये खबर

पानीपत | हरियाणा के पानीपत शहर में एक 36 वर्षीय किराना विक्रेता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को मारने के बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि मृतक ने परिवार को और खुद को मारने के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया।

मृतकों में उनकी आठ साल की बेटी और पांच साल का बेटा शामिल है। यह घटना राज नगर इलाके में हुई। पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद कारण था।
 

 

मध्यप्रदेश में संक्रमण वाले क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी 14 दिन नहीं जा पाएंगे अपने घर, डीजीपी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश में संक्रमण वाले क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी 14 दिन नहीं जा पाएंगे अपने घर, डीजीपी ने जारी किया आदेश

भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी से एक खबर सामने आई है | मध्यप्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी ने पुलिसकर्मियों के लिए निर्देश जारी किए हैं | जिसमें डीजीपी ने 58 साल से ऊपर के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भीड़भाड़ वाली जगह से दूर लगाने के निर्देश ​दिए हैं । डीजीपी जौहरी ने यह भी​ निर्देश दिए है कि ऐसे पुलिसकर्मी जो संक्रमण वाले क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे हैं उन पुलिसकर्मियों को 14 दिन तक घर नहीं जाने दिया जाए ।

जानकारी के अनुसार ऐसे पुलिसकर्मियों को नजदीक के स्कूल या कम्युनिटी हॉल में ड्रेस बदलने के निर्देश दिए गए हैं |  साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गर्म पानी भी उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है | 

दूरदर्शन ने पुराने दिन लौटाए, लोगो ने याद किया वो सुनहरा दौर

दूरदर्शन ने पुराने दिन लौटाए, लोगो ने याद किया वो सुनहरा दौर

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन की परिस्थिति में लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। समय बिताने के लिए जनता की मांग पर दूरदर्शन ने शनिवार से पौराणिक धारावाहिकों रामायण और महाभारत का एक बार फिर प्रसारण चालू कर दिया है । रामायण का प्रसारण डीडी नेशनल पर किया जा रहा है जबकि ‘महाभारत’ का प्रसारण डीडी भारती पर किया जायेगा ।
दूरदर्शन एक बार फिर सादगी भरे टीवी सीरीज को फिर प्रसारित करने जा रहा है । पुराने टीवी शो फिर से दिखाने की कड़ी शनिवार से दूरदर्शन पर शुरू हो गई है. शनिवार को रामायण दिखाया गया है। 
जानकारी मिली है कि अभिनेता शाहरुख खान की टीवी सीरीज सर्कस को वापस से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा । 28 मार्च शनिवार से सर्कस एक बार फिर से प्रसारित किया जाएगा. सुपरस्टार शाहरुख खान का यह शो रात 8 बजे से टेलिकास्ट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह शो साल 1989 में पहली बर दूरदर्शन पर दिखाया गया था. इस सीरीज में शाहरुख के साथ साथ दिग्गज डायरेक्टर आशुतोष गोवारिक और रेणुका शहाणे ने भी काम किया था।

इस राज्य में मिले 4 नए कोरोना पोजिटिव मरीज, कोरोना पोजिटिव मरीजो की संख्या में हुआ इजाफा, पढ़ें पूरी खबर

इस राज्य में मिले 4 नए कोरोना पोजिटिव मरीज, कोरोना पोजिटिव मरीजो की संख्या में हुआ इजाफा, पढ़ें पूरी खबर

इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में फिर मिले कोरोना पोजिटिव मरीज | खबर मिल रही है कि इंदौर में 4 नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज उज्जैन का रहने वाला है, इसके साथ ही यहाँ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हो गई है । बता दें अब तक यहां दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस प्रकार से पूरे मध्यप्रदेश में अब तक यह आंकड़ा बढ़कर 33 हो गया है, जो कि कल तक 27 था। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में ही पाए गए हैं, इसके अलावा राजधानी भोपाल में, न्यायधानी जबलपुर में, उज्जैन में, शिवपुरी में, ग्वालियर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल हैं।

आज दिनांक 28  मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 28 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 28 मार्च का राशिफल

मेष:

आज आपकी राशि पर द्वितीय भाव में चंद्रमा तथा दशम भाव में शनि भी आ जाएगा, फलस्वरूप आज आपको आपके कार्य क्षेत्र या दफ्तर में नए कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र उच्चाभिलाषी है। द्वादश भाव में बैठकर षष्ठम को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अत: आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

मिथुन:

द्वादश भाव में चंद्रमा और राशि से प्रथम भाव में मिथुन राशि का राहु आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होने की आशंका है। मिथुन राशि का राहु अकस्मात अग्रिचोर भय कारक है। सावधान रहें।

कर्क:

आपकी राशि पर धनु का बृहस्पति तथा एकादश भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति करा सकता है। नए संबंधों में स्थायित्व बनने की उम्मीद है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। मानसिक तनाव और भ्रम के कारण दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।

सिंह:

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल हो सकते हैं।

कन्या:

आपकी राशि से दशम राहू संचार कर रहा है, चंद्रमा आज नवम भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थकारक है। इसलिए अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला:

आज का दिन आपके लिए महान पुरषों से मेल जोल कारक है। अचानक हुए अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के बाद ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिल सकता है।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सांयकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

मकर:

आज आपकी राशि से पंचम का चंद्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजय कारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ:

राशि का स्वामी शनि द्वादश व्यय केंद्र में राजनितिक क्षेत्र में सफलता कारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंद्वी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृदि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन:

राशि का स्वामी देवगुरु पिछले कई दिनों से धनु राशि का होकर नवम भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज तृतीय घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

 

101 वर्षीय शख्स ने कोरोना को दी मात, जाने कहा की है यह खबर

101 वर्षीय शख्स ने कोरोना को दी मात, जाने कहा की है यह खबर

 रोम। इटली के तटीय शहर रीमिनी में 101 वर्षीय एक बुजुर्ग ने कोरोनावायरस से उबरने में सफलता पाई है। इस बीमारी से देश में कुल 80,589 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 8,215 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इतालवी समाचार रपटों में केवल च्मिस्टर पी.ज् के रूप में संदर्भित इस व्यक्ति को इस बीमारी से उबरने वाला सबसे उम्रदराज शख्स माना जा रहा है।


रीमिनी की वाइस-मेयर ग्लोरिया लिसी के अनुसार, 1919 में जन्मे मिस्टर पी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक सप्ताह पहले रीमिनी हॉस्पिटल ओस्पेदेल इनफर्मी डी रीमिनी में भर्ती कराया गया था।
 
गुरुवार को एक टेलीविजन साक्षात्कार में, लिसी ने कहा कि जैसा कि मरीज का ठीक होना शुरू होने लगा, अस्पताल में सब उसी के बारे में बातें करने लगे।

लिसी ने कहा, हर किसी ने 100 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को ठीक होते देख हम सभी के भविष्य के लिए उम्मीद देखी।

लिसी ने आगे कहा, उनका परिवार कल रात (बुधवार) उन्हें घर ले गया, और एक सबक पीछे छोड़ गया कि 101 साल की उम्र में भी, भविष्य समाप्त नहीं है।
कोरोनोवायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के बीच देश में मिस्टर पी की कहानी एक सकारात्मक खबर है।
संकट से निपटने के लिए शिरडी साईं ट्रस्ट राज्य सरकार को 51 करोड़ रुपये दान करेगा

संकट से निपटने के लिए शिरडी साईं ट्रस्ट राज्य सरकार को 51 करोड़ रुपये दान करेगा

शिरडी, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक तरफ लोग घरों में सहकर सहयोग दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग आगे आकर सरकार को आर्थिक मदद भी दे रहे हैं. कई खेल और फिल्मी सितारों ने प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्रियों के राहत कोष में पैसे दान किए हैं. अब इसी कड़ी में शिरडी साईं ट्रस्ट भी आगे आया है. कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए शिरडी साईं संस्थान राज्य सरकार को 51 करोड़ रुपये दान करेगी. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इससे बड़ी मदद मिलेगी. बता दें कि शिरडी साईं ट्रस्ट में हर साल करोड़ों रुपये का चंदा चढ़ता है.


पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 130 लोगों के मामले सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन घोषित होने से पहले ही शिरडी में लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी थी.


बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संकट के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है. देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू हो चुका है और कई राज्य सरकारों ने पहले ही लॉकडाउन का एलान कर दिया था. महाराष्ट्र के भी कई शहरों में पीएम मोदी के एलान करने से पहले ही लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी थी जिसमें मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवड़ जैसे शहरों के नाम शामिल हैं.

 

 

आइसोलेशन में रहा आईएएस अफसर भागकर पहुंचा कानपुर, जाने पूरी खबर

आइसोलेशन में रहा आईएएस अफसर भागकर पहुंचा कानपुर, जाने पूरी खबर

नईदिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया गया है| संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में कोई दूसरा न आए, इसके लिए विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों को निगरानी के काम में लगाया गया है| लेकिन केरल में एक आईएएस अफसर की करतूत हैरान करने वाली है| केरल के कोल्लम में तैनात आईएएस अफसर अनुपम मिश्र को कोरोना से संक्रमित होने के संदेह में आइसोलेशन में रखा गया था केरल सरकार के प्रवक्ता ने गुरुवार की शाम बताया कि यह युवा अधिकारी चरेंटाइन की अवधि के बीच में ही लापता हो गया है| प्रवक्ता ने बताया कि जब इस आईएएस अफसर को फोन किया गया, तो उसका लोकेशन कानपुर का मिला| इसके बाद यूपी सरकार से इस बारे में संपर्क किया गया है|

केरल सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि कोल्लम जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर अनुपम मिश्र इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन से लौटे थे| प्रवक्ता ने बताया कि एक आईएएस अफसर की इस तरह की लापरवाही गंभीर मामला है| केरल सरकार इस संदर्भ में यूपी शासन से संपर्क कर रही है. साथ ही इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय के संज्ञान में भी लाया जाएगा| प्रवक्ता ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के लॉकडॉउन का ऐलान करने से पहले बीते 21 मार्च को ही वह लापता हो गए|

कोल्लम के कलेक्टर अब्दुल नासिर ने बताया कि अनुपम मिश्र की इस लापरवाही के बारे में केरल सरकार को बताया गया है| कलेक्टर ने बताया कि अनुपम मिश्र के लापता होने की जानकारी उस समय मिली, जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनके घर जांच करने पहुंचे| ये जांच अधिकारी अनुपम मिश्र के लापता होने के 2 दिन बाद उनके घर पहुंचे थे जब जांच अधिकारियों ने अनुपम को फोन किया, तो उनका लोकेशन यूपी के कानपुर का निकला| कलेक्टर ने बताया कि अनुपम मिश्र ने चरेंटाइन के बीच यात्रा करने के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी|

आईएएस अधिकारी की इस लापरवाही को लेकर कोल्लम जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है| इस खबर के सामने आने के बाद कोल्लम जिला प्रशासन ने अनुपम मिश्रा के ड्राइवर, निजी सुरक्षा गार्ड और सेक्रेटरी को आइसोलेशन में रखे जाने का आदेश दिया है| सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे में जबकि पूरे देश में कोरोना की वजह से 700 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की खबर है| केरल में भी 126 लोग इस वायरस से पीडि़त हैं, एक आईएएस अधिकारी का यह व्यवहार सवाल खड़े करता है|

केरल सरकार के प्रवक्ता ने एक आईएएस अफसर के इस तरह लापता होने को लेकर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ऐसे में जबकि कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में अलर्ट है, एक प्रशासनिक अधिकारी की लापरवाही गंभीर मामला है| अनुपम मिश्र ने चरेंटाइन के नियमों का उल्लंघन किया है प्रवक्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के कर्तव्य का उदाहरण देते हुए कहा, एक कैप्टन इस तरह जहाज नहीं छोड़ सकता| उन्होंने कहा कि अनुपम मिश्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|
एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना से संक्रमित, कुछ दिन पहले ही हज से लौटे थे 4 सदस्य, जाने कहा की है ये खबर

एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना से संक्रमित, कुछ दिन पहले ही हज से लौटे थे 4 सदस्य, जाने कहा की है ये खबर

मुंबई | कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। यहां अब तक 130 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि कोल्हापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के एक ही परिवार के 12 लोग कोविड-1 वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं। पता चला है कि इन्हें यह संक्रमण घर के उन चार सदस्यों से मिला, जो हज करने गए थे। वहां से लौटने के बाद उनसे परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में लिया है।

जानकारी के मुताबिक सांगली जिले के इस्लामपुर गांव का रहने वाले इस परिवार के 4 सदस्य हज से लौटे थे। लौटने पर परिवार के 4 सदस्यों को अलग-थलग में रखा गया। जांच के बाद 23 मार्च को इन सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 25 मार्च को परिवार के 5 और सदस्यों का जांच कराया गया। ये पांचों भी पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद परिवार के 3 और लोगों को बुलाया गया, जो पॉजिटिव निकले। इस तरह से एक ही परिवार के 12 लोग खतरनाक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए।
इस बीच सांगली जिले के सिविल सर्जन संजय सालुनखे ने कहा कि परिवार के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल अब लिए जा रहे हैं। इन सबकी रिपोर्ट आज आ जाएगी। डॉक्टरों को इस बात का डर है कि कोरोना की ये चेन काफी लंबी हो सकती है। यानी इस गांव के कई लोग इसकी चपेट में आ गए होंगे। इसके अलावा डॉक्टरों ने परिवार के सारे करीबी रिश्तेदारों को भी अलग-थलग कर दिया गया है। गौरतलब है कि अब तक देश में संक्रमित लोगों की संख्या 700 के पार हो चुकी है
 
रामायण काल की होने जा रही है वापसी, पढ़े ये खबर

रामायण काल की होने जा रही है वापसी, पढ़े ये खबर

मुंबई । लोगों की मांग पर  दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण सीरियल का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।  सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया है कि 28 मार्च  से रामानंद सागर के सीरियल रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया जाएगा।  
श्री जावडेकर ने ट्वीट कर बताया है कि सीरियल का पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे प्रसारित होगा। 
गौरतलब है कि रामायण का टेलिकास्ट दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था। उस वक्त टीवी पर आने वाला यह सबसे लोकप्रिय मेगा सीरियल था। उस दौर में भारत के हर घर में टीवी नहीं हुआ करता था। जब रामायण-महाभारत का प्रसारण होता था तो पूरे मोहल्ले के लोग उस घर में इकट्ठे होते थे जहां टीवी मौजूद होता था। उस समय रामायण का लोगों के दिलो-दिमाग पर ऐसा जादू छाया हुआ था कि प्रसारण के समय सड़कें विरान हो जाया करती थीं।  इस सीरियल को देखकर लोग भावुक भी हो जाते थे।  
इस सीरियल के कलाकारों की लोकप्रियता ऐसी थी कि राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया कहीं सड़कों पर निकल जाते थे तो लोग उनकी पूजा करने करने लगते थे। सीरियल में हनुमान का किरदार दारा सिंह और रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था।
भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हुआ बढ़ोतरी, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 722, पढ़ें पूरी खबर

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हुआ बढ़ोतरी, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 722, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है । जानकारी के अनुसार भारत में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 722 हो गई है । वहीं 17 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित है। यहां हर दिन कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान 21 दिनों तक लॉकडाउन का ऐलान किया । वहीं आज लॉकडाउन के तीसरे दिन भी कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में कमी नहीं हुई | शुक्रवार को महाराष्ट्र में पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से चार नागपुर और एक गोंदिया में हैं । नागपुर के डिविजनल कमिश्नर ने इसकी जानकारी दी।