मुंबई | कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। यहां अब तक 130 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि कोल्हापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के एक ही परिवार के 12 लोग कोविड-1 वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं। पता चला है कि इन्हें यह संक्रमण घर के उन चार सदस्यों से मिला, जो हज करने गए थे। वहां से लौटने के बाद उनसे परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में लिया है।
जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा । @narendramodi
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) March 27, 2020
@PIBIndia@DDNational
नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है । जानकारी के अनुसार भारत में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 722 हो गई है । वहीं 17 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित है। यहां हर दिन कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान 21 दिनों तक लॉकडाउन का ऐलान किया । वहीं आज लॉकडाउन के तीसरे दिन भी कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में कमी नहीं हुई | शुक्रवार को महाराष्ट्र में पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से चार नागपुर और एक गोंदिया में हैं । नागपुर के डिविजनल कमिश्नर ने इसकी जानकारी दी।
आज 27 मार्च का राशिफल
मेष:
आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस कर सकते हैं। सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे। रात्रि में इन लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है।
वृषभ:
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब होने की आशंका है। खान-पान से बचें। आलस्य का भी त्याग करें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। वृश्चिक राशि वाला कोई व्यक्ति आपके समक्ष प्रस्ताव पेश कर सकता है, किंतु उसके बहकावे में न आए। सायंकाल से रात्रि तक किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन:
आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरम्भ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क:
भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। उपयुक्त व्यक्ति और उम्दा अवसर आपको मिलते रहेंगे, जिनकी अतीत में आपको तलाश थी। घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी।
सिंह:
निजी संबंध प्रेमपूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म समागम में व्यतीत होगा। रात्रि में आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिलने की आशंका है।
कन्या:
सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।
तुला:
आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन निजी संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगी कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं, अन्यथा आप संशयग्रस्त हो सकते हैं। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।
वृश्चिक:
आपकी राशि से तृतीय शनि एवं धनु: में केतु, का द्विग्रही योग मिश्रित फलकारक है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे।
धनु:
सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश कर सकते हैं। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नजर रखनी होगी।
मकर:
आपकी राशि से पहले स्थान मकर राशि पर शनि संचार कर रहा है। आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजर सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आ सकती है।
कुंभ:
राशि स्वामी शनि के एकादश भाव में होने से निजी संबंधो पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें। हर मामले में अतिवादी से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्य क्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।
मीन:
आज चमा मिथुन राशि पर संचार कर रहा है। जो कि आपकी राशि से पंचम भाव है। जो उम्मीदें संजो रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।
नई दिल्ली | कोरोना संकट के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं. वित्त मंत्री इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े आर्थिक पैकेज का एलान किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के एलान के बाद गरीबों को मदद चाहिए, इसलिए मदद पहुंचाना जरूरी है. हमारी कोशिश है कि कोई भूखा ना रहे. गरीबों और प्रवासियों के लिए हमारा पैकेज तैयार है. यह एक लाख सत्तर हजार करोड़ का है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा :
अप्रैल के पहले हफ्ते में किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये की किश्त डाल दी जाएगी. इसका फायदा 8.69 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिलेगा. मनरेगा के तहत मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाकर 180 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दी गई है. इसका फायदा पांच करोड़ परिवारों को फायदा होगा |
वित्तमंत्री ने कोरोना से लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके लिए 50 लाख रुपये जीवन बीमा का एलान किया. वित्त राज्य मंत्र अनुराग ठाकुर ने कहा कि अन्न और धन दोनों तरीकों से मदद करेंगे. वित्त मंत्री ने कहा- अगले तीन महीनों तक 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो ज्यादा राशन (गेहूं या चावल) मिलेगा. इसके साथ ही हर घर को उनकी पसंद की एक किलो दाल भी दी जाएगी.
60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक, विधवा और दिव्यांगजनों को एक हजार रुपये अगले तीन महीने में दो किश्तों में मिलेगा. इस फैसले से तीन करोड़ गरीब वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांदजनों को फायदा होगा. यह सारा फैसला डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उनके खाते में जाएगा. मनरेगा और पीएम किसान का पैसा भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ही जाएगा.
महिला जनधन खाता धारकों को अगले तीन महीने तक 500 रुपये दिए जाएंगे. इससे 20 करोड़ महिलाओं को फायदा होगा. यह पैसा भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत दिया जाएगा. अनुराग ठाकुर ने कहा- सरकार कठिन वक्त में मातृ शक्ति के साथ है.
स्वयं सहायता समूह के लिए भी एलान किया गया. वित्त मंत्री ने कहा- 63 लाख स्वयं सहायता समूह जो इस देश में काम कर रहे हैं, सात करोड़ परिवारों के 35 करोड़ लोग जुड़े हैं. स्वयं सहायता समूह को 10 लाख रुपये मिलता था बिना गारंटी के उसे बढ़ाकर बीस लाख किया जा रहा है.
उज्जवला स्कीम के तहत भी वित्त मंत्री ने बड़ा एलान किया. वित्त मंत्री ने रसोई गैस की दिक्कत महिलाओं को ना हो इसलिए उन्हें मुफ्त में अगले तीन महीने तक तीन गैस सिलेंडर मिलेंगे. इस फैसले से 8.3 करोड़ बीपीएल परिवारों को फायदा होगा.
वित्त मंत्री की ओर से संगठित क्षेत्र के लिए भी बड़ा एलान किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया- संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए और वो संस्थान जहां 100 से कम कर्मचारी हैं या ऐसे संस्थान जहां 90% कर्मचारियों की सैलरी 15000 से कम है उनके लिए बड़ा है. इनके ईपीएफ का 12% जो कर्मचारी देता है और 12% एंप्लॉयर देता था, यह दोनों ही अगले तीन महीने तक सरकार देगी. पीएफ स्कीम रेगुलेशन में बदलाव कर नॉन रिफंडेबल एडवांस 75 फीसदी जमा रकम या तीन महीने के वेतन को निकालने की सुविधा भी दी जाएगी.
वित्त मंत्री ने एलान किया- कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के वेलफेयर फंड में 31 हजार करोड़ है और 3.5 करोड मजदूर हैं. राज्य सरकारों से कहा गया कि उन्हें किसी भी आपदा की स्थिति में मदद करें. लॉकडाउन में ऐसे हालात हैं, इस धन का इस्तेमाल कर हम चाहते हैं राज्य सरकारें उन्हें फायदा पहुंचाएं.
रायपुर, छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. मंगलवार तक जो आंकड़ा एक का था वो बुधवार की शाम तक बढ़कर तीन हो गया और देर रात तक मिली जानकारी के मुताबिक और तीन और नए मरीज मिले हैं
इस तरह बुधवार को एक ही दिन 5 नए मरीज सामने से छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या अब 6 हो गई है.
जो तीन नए पेशेंट मिले हैं उसके अनुसार
रायपुर से 1 (अब रायपुर में कुल मरीजो की संख्या बढकर 3 हो गयी)
बिलासपुर से 1,
दुर्ग से 1 .
आज 26 मार्च का राशिफल
मेष:
आज आपके जन्म स्थान से प्रथम चंद्रमा, तथा दशम शनि मंगल, का योग बना हुआ है। अत: प्रयास करके सभी आवश्यक कार्य निपटा लें। अन्यथा राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से खर्चा बढ़ेगा।
वृषभ:
आज राशि का स्वामी शुक्र-बुध के साथ द्वादश भाव में कोई नई परेशानी पैदा कर सकता है। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सेहत का ख्याल रखें। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी।
मिथुन:
प्रथम भाव में मिथुन राशि का राहु और सप्तम पत्नी भाव में बृहस्पति होने के कारण आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जायेगी। संतान पक्ष से करियर संबंधी संतोषजनक समाचार मिलने का योग।
कर्क:
आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की स्थिति रहेगी। बड़े-बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में आपकी हर तरह से मदद करेंगे। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है।
सिंह:
दिन के पूर्वार्द्ध में व्यावसायिक जीवन में कुछ खटपट रहेगी। साहस व धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापिस आने का समय है। सायंकाल में दूर या पास की यात्रा का योग है।
कन्या:
आज आपकी राशि का स्वामी बुध षष्ठम भाव में संचार कर रहा है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में कुछ की आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर फायदा होगा।
तुला:
मेष राशि का चंद्रमा सप्तम भाव में आज पराक्रम व धन की वृद्धि करेगा। न्यायालयीय मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप आनंदित होंगे। सायंकाल के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक:
राशि का स्वामी मंगल मकर राशि पर और चंद्रमा मेष राशि षष्ठम भाव में संचार कर रहा है। प्रमाण के अनुसार आज आपके प्रभाव-प्रताप में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा।
धनु:
आज आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यंत यात्रा का योग है, उसमें खास कर चौकन्ने रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ होगा।
मकर:
आपकी राशि का स्वामी शनि प्रथम भाव में और राशि से द्वादश भाव धनु: राशि का गुरु आज आपको सुव्यवस्था का कोई कार्य सौंपेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे सोच-समझकर स्वीकार करें।
कुंभ:
चंद्रमा तृतीय भाव में मेष राशि पर संचार कर रहा है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़ धूप रहेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से औरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।
मीन:
राशि का स्वामी धनु: में तथा तृतीय पराक्रम आयु केंद्र भाव में चंद्रमा राज्य विजय कारक है। आज आप अपने विरोधियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रति प्रेम व आदर की भावना बढ़ेगी। देव, गुरु, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना में इच्छित कार्यों की सफलता में चल रहा व्यवधान समाप्त हो जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। लॉकडाउन रात 12 बजे से शुरू हो गया। इस बीच आज कोरोना से एक व्यक्ति की मौत के बाद आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया। Corona Virus और भारत में Lockdown से जुड़ी हर जानकारी...
-ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना संक्रमित। रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। प्रिंस की पत्नी कैमिला भी आइसोलेशन में। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 422 की मौत।
- गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक NPR, जनगणना टली
-मुंबई पुलिस ने कुल एक करोड़ रुपए कीमत वाले मास्क के 200 डिब्बे जब्त किए और 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
-कोविड-19 को काबू करने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण कस्बे में पुलिसकर्मियों के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और उनसे मारपीट करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- मध्यप्रदेश में Corona के 6 नए मामले, कुल 15 लोग संक्रमित
- कलेक्टर लोकेश जाटव ने की इंदौर में कर्फ्यू लागू करने की घोषणा।
- पंजाब में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू कर्फ्यू में बुधवार को थोड़ी ढील दी गई, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें।
- पटना शहर स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती एक और मरीज (29) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद
बिहार में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर अब 4 हो गई जबकि इससे शनिवार को एक मरीज की मौत हो गई थी।
- वुहान में बस सेवा आरंभ, चीन में विदेशों से आए संक्रमित लोगों के 47 नए मामले दर्ज।
- नीरज चोपड़ा, विकास कृष्णन ने ओलंपिक स्थगित करने को सही ठहराया, कहा- कोविड 19 पर रहे फोकस।
- रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई में 100 बिस्तरों का सेंटर बनाया है। भारत में यह अपनी तरह का पहला सेंटर है जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए समर्पित है। यह 100 बिस्तरों का अस्पताल रिलायंस फाउंडेशन के डॉक्टर्स ने सिर्फ 2 हफ्तों में तैयार किया है। इस सुविधा का सारा खर्च रिलायंस फाउंडेशन ने उठाया है।
- दिल्ली के मुख्यडमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि घर से बाहर निकलना ही नहीं है। दूध, सब्जी, दवा एवं अन्य जरूरी चीजों के लिए ही घर से बाहर निकलें।
- महाराष्ट्र में 5 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, राज्य में कुल 112 लोग संक्रमित।
- बंगाल ने सरकारी अस्पताल को पृथक केंद्र में बदला, छात्रावासों में फंसे कई छात्र।
- केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को कहा कि सरकार बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर बनाए हुए है।
- केंद्र सरकार ने राज्योंा को हेल्पनलाइन शुरू करने के आदेश दिए।
- गोवा में लोगों की मदद के लिए हेल्प लाइन शुरू।
- मध्यप्रदेश के उज्जैन में कर्फ्यू की घोषणा।
- तेलंगाना में कोविड-19 के तीन नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 39 हो गई।
- सऊदी अरब के शाह सलमान कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेताओं की बैठक की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अध्यक्षता करेंगे।
- गृह मंत्रालय ने निजी सुरक्षा एजेंसियों से 21 दिन के बंद की अवधि में किसी भी गार्ड का वेतन नहीं काटने या नौकरी से नहीं निकालने को कहा।
- केंद्र ने राज्य सरकारों से कोरोना वायरस से निपटने के लिए घोषित किए गए 21 दिन के लॉकडाउन (बंद) की अवधि में आम लोगों के लिए आवश्यक सेवाओं का निर्बाध परिचालन एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।
- महाराष्ट्र में कोविड-19 से सबसे पहले संक्रमित पाए गए पुणे के दंपत्ति को अब दो बार हुई जांच में संक्रमित नहीं पाया गया है और उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
- फ्लिपकार्ट ने सेवाएं बंद कीं।
- अमेजान ने गैरजरूरी उत्पा दों की बिक्री बंद कीं।
- इंदौर में 4 और उज्जैन में 1 कोरोना पॉजिटिव मिला।
- अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक इस महामारी से देश में 706 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएसएसई के मुताबिक अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमण के 53,740 मामले सामने आए हैं।
- कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6820 हो गई।
- जर्मनी में कोरोना वायरस (कोविड-19) के एक दिन में 4,764 नए मामले सामने आए हैं। इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 31,370 हो गई।
- तमिलनाडु के मदुराई में कोरोना से एक और मौत
- रात 12 बजे से पूरे देश में शुरू हुआ 21 दिन का लॉकडाउन।
- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों को अप्रैल और मई माह का चावल निःशुल्क देने का फैसला किया है।
- कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन का ख्याल रहेगा और प्रत्येक नागरिक को इसका समर्थन करना चाहिए। लेकिन पार्टी ने गरीबों, दैनिक वेतन भोगियों, किसानों और समाज में हाशिये पर रह रहे वर्ग के समक्ष उत्पन्न उन चुनौतियों को भी रेखांकित किया जिनका वे तीन हफ्ते के बंद के दौरान सामना करेंगे।
- देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे विदेशी नागरिकों को एअर इंडिया के दो विशेष विमानों से जोधपुर में भारतीय सेना के प्रतिष्ठान में आवश्यक तौर पर पृथक रखने के लिए ले जाया जाएगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 29 मार्च तक रद्द हो चुकी है।
- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी और यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति पर उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल फोंटेलिस के साथ कोरोना वायरस महामारी पर सहयोग के बारे में चर्चा की।
- फ्रांस में कोरोना वायरस से और 240 लोगों की मौत हो गई जिससे देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,100 हो गई है।
- चीन में 2 माह के बाद खत्म हुआ लॉकडाउन, काम पर लौटे कर्मचारी।
नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और इसके 562 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों में से 519 मरीज भारतीय हैं जबकि 43 विदेशी नागरिक हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 41 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
न्यूयॉर्क । कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में इस कदर खौफ पसरा है कि खांसना तक जुर्म हो गया है। अमेरिकी शहर न्यूजर्सी के एक शख्स के ऊपर आतंकी खतरे का मामला सिर्फ इसलिए दर्ज हुआ है क्योंकि उसने एक सुपरमार्केट में जाकर कर्मचारी के सामने खांस दिया था। खांसने के बाद उसने बताया कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित है। इसके बाद न्यूजर्सी के प्रशासन ने उसके ऊपर आतंकी खतरे का मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 50 साल के जॉर्ज फाल्कन के ऊपर आतंकी खतरे का चार्ज लगाया गया है। इसके साथ ही उसके ऊपर और भी चार्जेस लगाए गए हैं। न्यूजर्सी के अटार्नी जनरल के दफ्तर ने इस बात की पुष्टि की है। जब इस बारे में फाल्कन से बात की तो उन्होंने फेसबुक मैसेज के जरिए अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि न तो वो किसी के ऊपर खांसे हैं और न ही उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर कुछ कहा है।
हालांकि न्जूजर्सी अटार्नी जनरल ग्रेवाल के हवाले से कहा जा रहा है कि जॉर्ज फाल्कन वेगमैंस के सुपरमार्केट गया था। रविवार की शाम को सुपरमार्केट में जाकर जॉर्ज वहां मौजूद खाने-पीने की चीजों के पास खड़ा था। सुपरमार्केट की एक कर्मचारी ने उसे दूर रहने को कहा। जॉर्ज दूर हटने की बजाए कर्मचारी के ऊपर झुक कर खांस दिया। इसके बाद उसने हंसते हुए कहा कि उसे कोरोना वायरस का इंफेक्शन हुआ है।
इसके बाद फाल्कन सुपरमार्केट के दो और कर्मचारियों के पास गया और उनसे बोला कि आप लोग किस्मत वाले हो कि आपके पास नौकरी है। जब पुलिस ने शुरुआती तौर पर इस घटना के सिलसिले में उससे संपर्क स्थापित किया तो उसने अपनी पहचान बताने से इनकार कर दिया।
मंगलवार को न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने जॉर्ज के ऊपर लगाए गए आतंकी खतरे के मामले के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंन कहा कि यहां बहुत शरारती तत्व हैं। कानून का पालन करवाने और वायरस संक्रमण को गंभीरता से लेने के लिए एजेंसियों को सख्ती दिखानी जरूरी है।
नई दिल्ली | कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) समय रहते परीक्षण पर जोर दे रहा है, क्योंकि प्रारंभिक निदान जीवन को बचाने में मदद कर सकता है। डब्ल्यूएचओ के आह्वान के साथ, कोशकीय एवं आणविक जीविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) व्यापक वितरण के लिए किफायती और सटीक नैदानिक किट के विकास पर लगातार काम कर रहा है।
चेन्नई | तमिलनाडु में बुधवार को कोरोनावायरस के कारण पहली मौत की खबर है। इस महामारी के कारण मदुरई में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभाष्कर ने कहा कि कोविड-19 पाजिटिव मरीज की राजाजी अस्पताल में मौत हो गई।
आज 25 मार्च का राशिफल
मेष:
आज राशि का स्वामी दशम कर्म भाव केंद्र में मकर राशि का होकर संचार कर रहा है। नवम त्रिकोण में धनु राशि का बृहस्पति यद्यपि मार्गी है। यह उत्तम राज योग का सृजन कर रहा है। इससे आज आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। अचानक धन लाभ के भी योग हैं। सत्कर्म में खर्चा हो सकता है।
वृषभ:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र द्वादश भाव में सूर्य साथ मार्गी है। चंद्रमा आज एकादश भाव में राज्य से सम्मान दिलाएगा। अष्टम केंद्र भाव में धनु राशि का केतु, देवता गुरू, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना जागृत करेगा। आप अपने किये कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे।
मिथुन:
राशि का स्वामी बुध कुंभ राशि का होकर नवम भाव में विराजमान होकर लग्न को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। इससे आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। शत्रु पक्ष के चलते आपको कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने में सफल साबित होंगे।
कर्क:
आपकी राशि पर धनु: राशि का बृहस्पति सर्वत्र विजय विभूति सफलता देने वाला है। आज चंद्रमा भी दशम भाव में मनोर्थ सिद्धि कारक है। पुराने किसी महान सत्तारूढ़ पुरुष की कृपा से मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। चार पांच माह पूर्व खोई मूल्यवान वस्तु अचानक ही आज मिलने का योग है। सायं से लेकर रात्रि तक सक्रिय राजनीति में व्यस्त रहेंगे।
सिंह:
आज दिन भर आप विरोधियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अचानक हीआशा से अधिक लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास पुन: प्राप्त होगा। मीन राशि वाला कोई व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा। सतर्क रहें। किसी को भी अपनी बातें शेयर न करें। अन्यथा आने वाले समय में आपकी सफलता में वह व्यक्ति बाधक बन सकता है।
कन्या:
काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावट आज दूर होने के योग बन रहे हैं। आज आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान-विज्ञान, कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। शाम के समय मौज-मस्ती में पैसे खर्च होने की उम्मीद है।
तुला:
आज आपको अपने कार्यों को लेकर सजगत बरतनी होगी। अन्यथा साझेदारों या फिर किसी के उकसाने पर आप कोई फैसला लेकर अपना नुकसान भी कर सकते हैं। याद रखें कि बाद में कोई भी आपका साथ देने नहीं आएगा। आपको होने वाले लाभ में तो सभी आएंगे हिस्से के लिए लेकिन नुकसान से किसी का कोई लेना देना नहीं होगा। इसलिए हर कार्य के प्लस-माइनस को सोच-विचारकर ही कदम बढ़ाएं।
वृश्चिक:
आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्यकौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पायेंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनैतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।
धनु:
जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं। उसका निदान आज करना है। क्योंकि जिस तरीके से आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा।
मकर:
आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिन भर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद तथा तनाव भी समाप्त होने लगते हैं। कुछ ऐसा आपके भी साथ हो रहा है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ:
आजकल एकदम से बहुत सारे काम आपके आगे पीछे आ रहे हैं। आपके विरोधी भी कुछ ऐसी कोशिशें करेंगे कि आप फालतू कामों में उलझे रहे हैं। लेकिन आप सूझबूझ से काम लें और अपने काम में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। साथ ही दूसरों के कामों को अपने सिर लेने से साफ मना कर दें। बता दें कि आज राशि स्वामी शनि मकर राशि का होकर द्वादश भाव में बहु व्यय कारक है।
मीन:
जितना भी हो सके आज आप अपने रोजगार को ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक रूप से भी यह समय आपके हक में है। इस वक्त आप दूसरों को भी रोजगार में शामिल कर सकते हैं। हो सकता है इन नए लोगों की वजह से आपको भविष्य में लाभ ही लाभ हो।
पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का जो संकल्प हमने लिया था, एक राष्ट्र के नाते उसकी सिद्धि के लिए हर भारतवासी ने पूरी संवेदनशीलता के साथ, पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया.
पीएम मोदी ने कहा कि बच्चे-बुजुर्ग, छोटे-बड़े, गरीब-मध्यम वर्ग-उच्च वर्ग, हर कोई परीक्षा की इस घड़ी में साथ आया. एक दिन के जनता कर्फ़्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है, जब मानवता पर संकट आता है तो किस प्रकार से हम सभी भारतीय मिलकर, एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि आप कोरोना वैश्विक महामारी पर पूरी दुनिया की स्थिति को समाचारों के माध्यम से सुन भी रहे हैं और देख भी रहे हैं. आप ये भी देख रहे हैं कि दुनिया के समर्थ से समर्थ देशों को भी कैसे इस महामारी ने बिल्कुल बेबस कर दिया है.
पीएम मोदी ने कहा कि इन सभी देशों के दो महीनों के अध्ययन से जो निष्कर्ष निकल रहा है, और एक्सपर्ट्स भी यही कह रहे हैं कि कोरोना से प्रभावी मुकाबले के लिए एकमात्र विकल्प है Social Distancing. कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है. कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण की सायकिल को तोड़ना ही होगा.
पीएम मोदी ने कहा कि मेरी आपसे प्रार्थना है कि आप इस समय देश में जहां भी हैं, वहीं रहें. अभी के हालात को देखते हुए, देश में ये लॉकडाउन 21 दिन का होगा.
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है.
पीएम मोदी ने कहा कि पहले एक लाख लोग संक्रमित होने में 67 दिन लगे और फिर इसे 2 लाख लोगों तक पहुंचने में सिर्फ 11 दिन लगे. ये और भी भयावह है कि दो लाख संक्रमित लोगों से तीन लाख लोगों तक ये बीमारी पहुंचने में सिर्फ चार दिन लगे
पीएम मोदी ने कहा कि यही वजह है कि चीन, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली-ईरान जैसे देशों में जब कोरोना वायरस ने फैलना शुरू किया, तो हालात बेकाबू हो गए. उपाय क्या है, विकल्प क्या है? कोरोना से निपटने के लिए उम्मीद की किरण, उन देशों से मिले अनुभव हैं जो कोरोना को कुछ हद तक नियंत्रित कर पाए.
पीएम मोदी ने कहा कि उन डॉक्टर्स, उन नर्सेस, पैरा-मेडिकल स्टाफ, pathologists के बारे में सोचिए, जो इस महामारी से एक-एक जीवन को बचाने के लिए, दिन रात अस्पताल में काम कर रहे हैं. आप उन लोगों के लिए प्रार्थना करिए जो आपकी सोसायटी, आपके मोहल्लों, आपकी सड़कों, सार्वजनिक स्थानों को sanitize करने के काम में जुटे हैं, जिससे इस वायरस का नामो-निशान न रहे.
पीएम मोदी ने कहा कि अब कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए, देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने आज 15 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है.
पीएम मोदी ने कहा कि इससे कोरोना से जुड़ी टेस्टिंग फेसिलिटीज, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट्स, आइसोलेशन बेड्स, ICU बेड्स, वेंटिलेटर, और अन्य जरूरी साधनों की संख्या तेजी से बढ़ाई जाएगी. मैंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि इस समय उनकी पहली प्राथमिकता, सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं ही होनी चाहिए, हेल्थ केयर ही प्राथमिकता होनी चाहिए.
पीएम मोदी ने कहा कि मेरी आपसे प्रार्थना है कि इस बीमारी के लक्षणों के दौरान, बिना डॉक्टरों की सलाह के, कोई भी दवा न लें. किसी भी तरह का खिलवाड़, आपके जीवन को और खतरे में डाल सकता है.
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है हर भारतीय संकट की इस घड़ी में सरकार के, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करेगा. 21 दिन का लॉकडाउन, लंबा समय है, लेकिन आपके जीवन की रक्षा के लिए, आपके परिवार की रक्षा के लिए, उतना ही महत्वपूर्ण है.
पीएम मोदी ने कहा कि मेरी आपसे प्रार्थना है कि आप इस समय देश में जहां भी हैं, वहीं रहें. अभी के हालात को देखते हुए, देश में ये लॉकडाउन 21 दिन का होगा.
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है.
A person from Yunnan Province died while on his way back to Shandong Province for work on a chartered bus on Monday. He was tested positive for #hantavirus. Other 32 people on bus were tested. pic.twitter.com/SXzBpWmHvW
— Global Times (@globaltimesnews) March 24, 2020






















