मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
ने पूरे देश मे लॉक डाउन के चलते आजीविका पर पड़ रहे प्रभावों के मद्देनजर, राज्य सरकार द्वारा दो माह का अग्रिम राशन वितरित करने की घोषणा को, नितांत अपर्याप्त बताया है और मांग की है कि यह राशन मुफ्त में वितरित किया जाए।
आज यहां जारी एक बयान में माकपा राज्य सचिवमंडल ने कहा है कि प्रदेश की 80% अर्थव्यवस्था अनौपचारिक क्षेत्र से जुड़ी है, अधिकांश जनता के पास आय का कोई नियमित स्रोत नहीं है और उसकी स्थिति रोज कमाने-खाने वाले की है। एनएसएसओ के अनुसार पिछले पांच सालों में बड़े पैमाने पर प्रदेश में गरीबी भी बढ़ी है। ऐसी स्थिति में, जब प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप्प हो, इस तबके के पास राज्य सरकार द्वारा घोषित इस 'उपहार' को भी खरीदने की आर्थिक क्षमता नहीं बची है।
माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने कहा है कि कोरोना हमले से निपटने के लिए, जो कि सामुदायिक संक्रमण के चरण में पहुंचने वाला है और प्रदेश में ही 600 लोग होम आइसोलेशन में पड़े हैं, सोशल डिस्टेंसिंग के उपायों पर कड़ाई से अमल के साथ ही इस महामारी से लड़ने के लिए आम जनता के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बनाकर रखा जाना जरूरी है। इसके लिए सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराना ही कारगर उपाय होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिला अस्पतालों में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के 71% पद खाली है। ऐसे में भी यह जरूरी है कि नागरिक इतने स्वस्थ रहे कि उन्हें अस्पतालों में जाने की नौबत ही न आये।
माकपा नेता पराते ने कहा कि दो माह का अग्रिम राशन मुफ्त में बांटने के लिए केवल 400-500 करोड़ रुपयों की जरूरत पड़ेगी। राज्य सरकार के हाथ में इस समय खाद्यान्न का विशाल अतिरिक्त भंडार है, जिसका उपयोग वह इथेनॉल बनाने में करना चाहती है। इस विश्वव्यापी महामारी के संकट के समय इस खाद्यान्न का उपयोग प्रदेश के नागरिकों को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए करना चाहिए।
नई दिल्ली | भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में लगातार इजाफा होता जा रहा है। सोमवार को देश में तकरीबन 100 नए कोरोना संदिग्ध सामने आए। भारत में एक दिन में सामने आने वाला ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना पीड़ितों की मौत का आंकड़ा नौ हो गया। हालात से निपटने के लिए 30 राज्यों में लॉकडाउन किया गया है | इस स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी आज एक बार फिर से देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन रात 8 बजे होगा। इससे पहले पीएम मोदी कोरोना संकट पर बीते गुरुवार को भी देश को संबोधित कर चुके हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2020
Will address the nation at 8 PM today, 24th March 2020, on vital aspects relating to the menace of COVID-19.
नई दिल्ली, कोरोना वायरस को रोकने के लिए दिल्ली और केंद्र सरकार ऐहतियात के तौर पर हर कदम उठा रही है. दिल्ली में कर्फ्यू जैसे हालात हैं. ऐसे में जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मूड में हैं.
देश में CAA के खिलाफ प्रोटेस्ट का केंद्र रहा शाहीनबाग खाली कराया दिया गया है. आज 101वें दिन पुलिस ने टेंट उखाड़ दिया. हालांकि कुछ लोगो ने विरोध किया जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है.
अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस वहां मौजूद हैं. पुलिस का कहना है कि अभी खाली करवाने की कार्रवाई चल रही है. कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण हम पहले अफील कर रहे थे लेकिन आज सुबह हमने इस कार्रवाई की शुरुआत की है. शुरुआती तौर पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. अभी तक 10 से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनपर कानूनी कार्रवाई होगी.
बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में कई महीनों से नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था. कुछ प्रदर्शनकारी कोरोना के मद्देनज़र दिल्ली में लगाए गए धारा 144 को भी मानने से इनकार कर रहे थे.
इसी साल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार नागरिकता संशोधन कानून लेकर आई थी. नागरिकता संशोधन कानून 2019 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और क्रिस्चन धर्मों के प्रवासियों के लिए नागरिकता के नियम को आसान बनाया गया है. देश भर में इस कानून को लेकर विरोध हुआ. कई लोगों का कहना था कि यह कानून धर्म के आधार पर बना है जो देश के संविधान के मूल प्रस्तावना के खिलाफ है.
दिल्ली में धारा 144 लागू
कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए सोमवार को 'लॉकडाउन' का दिल्ली में कम असर देखने को मिला. जिसके चलते दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने रात करीब आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में तत्काल प्रभाव से धारा 144 का कड़ाई से पालन करने के आदेश जारी कर दिए. दिल्ली पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि, दिल्ली में जो लोग प्राइवेट संस्थानों में काम कर रहे हैं, उन्हें कर्फ्यू -पास लेना जरूरी होगा. कर्फ्यू पास निकटतम जिला डीसीपी कायार्लय जारी करेगा. जबकि राष्ट्रीय राजधानी की सीमा से बाहर (गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा)दिल्ली में प्रवेश करने वालों के लिए कर्फ्यू पास उनके निकटस्थ दिल्ली जिले के पुलिस डीसीपी कायार्लय से संपर्क करना होगा.
आज 24 मार्च का राशिफल
मेष:
आपकी राशि का स्वामी मंगल मकर राशि का होकर दशम कार्य केंद्र में है, आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक ही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।
वृषभ:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र द्वादश भाव में संचार कर रहा है। शुक्र संपूर्ण शुभ दृष्टि से तृतीय पराक्रम भाव को देख रहा है। राज्य-मान प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। आज चंद्रमा भी दशम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।
मिथुन:
आपकी राशि का स्वामी बुध नवम त्रिकोण भाव मे विराजमान कुंभ राशि में है। फलत: आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डाल सकते हैं।
कर्क:
राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से नवम चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संत्तान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।
सिंह:
राशि का स्वामी सूर्य मंगल के साथ होकर अष्टम आयु भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के सप्तम भाव में होने से व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।
कन्या:
आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे, ऋतंभरा प्रज्ञा से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक रह सकता है। बहस व टकराव से बचें।
तुला:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से सप्तम भाव में कोष वृद्धि व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। मीन का चंद्रमा षष्ठ चंद्र श्री कुर्यात' के अनुसार श्री एवं सौंदर्य में वृद्धि कर सकता है। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।
वृश्चिक:
राशि का स्वामी मंगल उच्च राशि पराक्रम भाव में चंद्रमा पंचम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।
धनु:
आपकी राशि का स्वामी देवगुरू बृहस्पति पिछले कईं दिनों से धनु राशि में चल रहा है, चंद्रमा भी आज चतुर्थ भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष वृद्धि कर सकता है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे कोई स्थाई सफलता मिल जाएगी।
मकर:
आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से प्रथम घर में और चंद्रमा तृतीय भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।
कुंभ:
आज आपकी राशि से एकादश में गुरु व केतु का योग और मीन राशि में चंद्रमा भाग्य वृद्धि करेगा। धन कर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।
मीन:
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति धनु: राशि का होकर दशम भाग्य त्रिकोण संतान भाव में चल रहा है। मनोर्थ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि और निकट की यात्रा भी संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।
नई दिल्ली| कोरोना वायरस (कोविड 19) के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार ने घरेलू विमान सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है कल रात 12 बजे से देशभर की घरेलू विमान सेवाओं को 31 मार्च तक बंद कर दिया जाएगा| कार्गो विमान के परिचालन में यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा| बता दें कि देश में रोजाना 7 हजार विमानों से करीब दस लाख लोग सफर करते हैं| इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने अपने बयान में कहा है कि कार्गो विमानों के संचालन के लिए घरेलू या विदेशी एयर आपरेटरों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है|
नई दिल्ली । कोरोनावायरस ( Coronavirus ) का असर देशभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। देशभर में सोमवार को कोरोना के चलते 8वीं मौत की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में एक शख्स ने कोरोना की वजह से दम तोड़ा। महाराष्ट्र में कोरोना से ये तीसरी मौत है। वहीं देशभर में कोरोनावायरस की वजह से अब तक 419 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। यही वजह है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें कड़े कदम उठाते हुए इससे निपटने में जुटी है। इस बीच जो बड़ी खबर आ रही है वो ये कि 31 मार्च से पहले एक बार फिर जनता कर्फ्यू लगाया जा सकता है।
मोदी सरकार ( Modi govt ) इसको लेकर गंभीरता से विचार कर रही है।
कोरोना वायरस की चुनौतियों का सामना करने के लिए देशभर में फिलहाल 97 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। ये वो जिले हैं जहां पर कोरोनावायरस के पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
आपको बता दें कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान कुछ शहरों में लोग ताली,थाली पीटने के लिए सड़कों पर उतर आए थे। ऐसे में कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। यही वजह है कि इसको लेकर भी केंद्र सरकार ने चेतावनी जारी कर दी है।
इस बीच जो बड़ी खबर सामने आ रही है वो ये कि केंद्र सरकार एक बार फिर 31 मार्च से पहले जनता कर्फ्यू लागू कर सकती है।
31 मार्च तक देश के कई जिलों में लॉकडाउन रखने का फैसला हुआ है। जरूरत पड़ने पर 31 मार्च से पहले फिर से जनता कर्फ्यू का आह्वान किया जा सकता है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में राज्यों के कैबिनेट और मुख्य सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक हुई।
तीसरे चरण से रोकने की तैयारी
इस बैठक में कोरोना के रूप में आई महामारी को हर हाल में तीसरे चरण में आने से रोकने पर गंभीर मंथन हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों की स्थिति का आकलन किया गया और कोरोना प्रभावित लोगों की संख्या बढने पर ऐसी स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में 75 जिलों में लॉकडाउन, एक से दूसरे राज्यों को जोड़ने वाली बस सेवाओं को 31 मार्च तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
जनता कर्फ्यू की सफलता पीएम खुश
पीएमओ सूत्रों के मुताबिक पीएम ने जनता कर्फ्यू का दिन भर फीडबैक लिया। इसे मिली सफलता से पीएम खुश हैं। माना जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर 31 मार्च से पहले पीएम फिर जनता कर्फ्यू की अपील कर सकते हैं।
पीएम के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक में भी सभी राज्य सरकारों से अपने अपने राज्यों के स्थिति के अनुरूप लॉक डाउन, धारा 144 सहित अन्य जरूरी फैसले लेने के लिए कहा गया है।
अर्धसैनिक बलों की मूवमेंट भी रोकी
कोरोनावायरस के खतरे के बीच सेना ने बड़ा कदम उठाया है। अर्धसैनिक बलों ने अपने दस लाख जवानों की सभी मूवमेंट को तत्काल प्रभाव से पांच अप्रैल तक स्थगित कर दिया है।
जवानों को निर्देश दिया गया है कि वे जहां हैं, वहीं रहें। बलों ने सभी जवानों पर अधिकारियों को घोषणा पत्र भरकर यह बताने को कहा उनके परिवार में से किसी ने हाल में विदेश की यात्रा नहीं की है।
अगर किसी ने विदेश यात्रा की है तो उनकी जांच कराई जाए और मामला दर मामला उन्हें आइसोलेशन में रखा जाए।
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि लोग देश में लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मोदी ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए अपने आप और अपने परिवार को बचाएं।
नई दिल्लीः देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. कल रात तक भारत में 396 मरीज कोरोना से संक्रमित थे लेकिन इसके बाद कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 418 हो गई है. ICMR यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक कल रात तक 396 केस थे जिसमें महाराष्ट्र के 67 मामले थे लेकिन अब महाराष्ट्र में मामले बढ़कर 89 हो गए हैं.
इस तरह देश में कोरोना से पॉजिटिव मामले 22 बढ़कर कुल मामले 418 हो गए हैं. बता दें कि देश में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है.
विश्व के अन्य देशों की स्थिति
अब तक कोरोना वायरस के चलते चीन में 3261, अमेरिका में 419, स्पेन में 1756, ईरान में 1685 और फ्रांस में 674 लोग मारे गए हैं. वहीं अच्छी खबर ये हैं कि चीन के वुहान में लगातार पांचवें दिन कोई भी केस सामने नहीं आया है.
देश के कई राज्यों में लॉकडाउन
अब तक कोरोना वायरस के चलते जो नुकसान हो चुका है उसे देखते हुए कई राज्य सरकारों ने अपने यहां लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. दिल्ली में 31 मार्च तक तालाबंदी रहेगी और यूपी के 16 शहरों में 25 मार्च तक फिलहाल लॉकडाउन करने का एलान किया गया है.
लगातार बिगड़ती स्थिति के चलते सरकारें चौकस
कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसके चलते सरकारों ने कई तरह के उपायों पर काम किया है. इसके अलावा कल देश में जनता कर्फ्यू का लोगों ने अच्छे से पालन किया और आज भी जिन-जिन शहरों में लॉकडाउन है वहां लोग इसका पालन करते दिख रहे हैं.
इन राज्यों में लॉकडाउन का एलान
कोरोना वायरस की दहशत के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल,छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, राजस्थान और नागालैंड में अलग-अलग तारीखों तक के लिए आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश के कौड़ीराम के सोहगौरा से एक खबर सामने आई है | जानकारी मिली है कि सोहगौरा निवासी रागिनी त्रिपाठी ने रविवार की सुबह महिला जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया | 22 मार्च रविवार को देश में जनता कर्फ्यू लगाया गया था | जनता कर्फ्यू के दिन इस बच्ची का जन्म हुआ, इसके कारण बच्ची के माता-पिता ने बच्ची का नाम ‘कोरोना’ रखा है । इसके पीछे परिजनों का तर्क है कि कोरोना वायरस के चलते लोगों ने असल जिंदगी को पहचाना है और सफाई का महत्व जाना है ।
रागिनी के पिता अरुण पांडेय और देवर नीतेश त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना नाम भले ही जेहन में लोगों के बीच दहशत पैदा करता हो, लेकिन इसने जीवन में सफाई के महत्व को भी लोगों को बता दिया है. उन्होंने बताया कि परिवार में दो पीढ़ी बाद बेटी का जन्म हुआ है. हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है. जब यह बड़ी होगी तो इसे बताया भी जाएगा कि किस वजह से इसका नाम कोरोना रखा गया है ।
नई दिल्ली | एयर एशिया इंडिया की पुणे-दिल्ली फ्लाइट में मचा हड़कंप जब पता चला कि फ्लाइट में सर्दी - जुकाम से पीड़ित एक मरीज यात्रा कर रहा है । पूरे विश्व में कोरोना वायरस की महामारी से हाहाकार मचा हुआ है ऐसे में ये घटना होना स्वाभाविक है | कोरोना की मात्र आशंका से विमान के दूसरे यात्री और क्रू के सदस्य इतने घबरा गए कि विमान के लैंडिंग के बाद पायलट-इन-कमांड ने कॉकपिट के सेकेंडरी एक्जिट के द्वारा विमान से बाहर छलांग लगा दी । जानकारी के अनुसार यह घटना 20 मार्च की है, पुणे से दिल्ली आए एयर एशिया इंडिया के प्लेन I5-732 में ये घटना सामने आई है । एयरपोर्ट पर विमान में सवार सभी यात्रियों की जांच की गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली ।
इस संबंध में एयर एशिया इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, 20 मार्च 2020 को I5-732 प्लेन में पुणे से नई दिल्ली फ्लाइट में संदिग्ध COVID-19 यात्री के सवार होने का मामला सामने आया था । जानकारी के अनुसार संदिग्ध यात्री विमान के फर्स्ट रो में बैठा था जिसके कारण पूरे विमान में दहशत का माहौल था । सुरक्षा उपाय के रूप में लैंडिंग के बाद विमान को अलग खड़ा किया गया था। यात्रियों को पीछे के रास्ते उतारा गया | प्रवक्ता ने कहा कि विमान को पूरी तरह से सैनेटाइज किया गया । हमारे चालक दल इस प्रकृति की घटनाओं के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं।
आज 23 मार्च का राशिफल
मेष :
आज आपकी राशि पर द्वादश भाव में चंद्रमा तथा दशम भाव में शनि आ जाएंगे। फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर निश्चित होने की संभावना है।
वृषभ :
आपकी राशि का स्वामी शुक्र मित्र घर में है। नवम भाव में मंगल विराजमान धन भाव को शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अत: आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध हो सकती है।
मिथुन :
नवम भाव में चंद्रमा और राशि से सप्तम भाव में धनु: राशि का बृहस्पति आज आपको राज्य से सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋणभार में कमी होगी।
कर्क :
आपकी राशि पर धनु का बृहस्पति तथा नवम भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएगा। नए संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगलमय उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा।
सिंह :
आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचाने और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्म संतोष होगा। कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।
कन्या :
आपकी राशि से षष्ठम चंद्रमा संचार कर रहा है, शनि आज चतुर्थ भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ व्यय कारक है। अत: अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनानें का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात् कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।
तुला :
आज का दिन आपके लिए महानपुरुषों से मेल जोल कारक है। अकस्मात अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।
वृश्चिक :
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।
धनु :
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।
मकर :
आज आपकी राशि से तृतीय चंद्रमा पास और दूर की यात्रा तथा राज्य विजयकारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।
कुंभ :
राशि का स्वामी शनि द्वादश राज्य में राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंद्वी आपसे पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभव्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।
मीन :
आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलने की संभावना है। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है। अत: अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्तिभाव पूर्ण रखें।
सुकमा, जिले के बुर्कापाल और चिंतागुफा थाना अंर्तगत रानीडोगंरी के पहाड़ में शुक्रवार को सीआरपीएफ, एसटीएफ, कोबरा व डीआरजी के 300 जवान सॄचग में निकले थे। लगभग ढ़ाई घंटे चली भीषण मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियो को करारा जवाब देते हुए खदेड़ दिया लेकिन नक्सलियों के एम्बूश में फंसे 17 जवान शहीद हो गये है। सभी शहीद 17 जवानों के शव मिल गये हैं। मुठभेड़ में 07 से 08 की संख्या में नक्सलियों के मारे जाने के प्रमाण मिले हैं। वहीं घायल 15 जवानों को एअरलिफ्ट कर देर रात्रि में रायपुर पहुंचाया गया है। जिसकी पुष्टि आईजी सुंदरराज पी ने किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को सीआरपीएफ, एसटीएफ, कोबरा व डीआरजी के 300 जवान सॄचग में निकले थे। नक्सलियों ने उन्हें रानीडोगंरी के पहाड़ तक अपने एम्बूश में आने दिया, पहाड़ पर छिपे नक्सलियों ने अचानक लौटते जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, नक्सलियों के एम्बूश में फंसने से 17 जवानों के शहीद जवान हो गए हैं। जिसमें 05 एसटीएफ के और 12 डीअरजी के जवान शहीद हुए हैं। घायल 15 जवानों को एअरलिफ्ट कर देर रात्रि में रायपुर पहुंचाया गया है। जिसमे से दो जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है, बाकी 13 जवान खतरे से बाहर हैं। नक्सली जवानों के 15 एके 47 और एक यूबीजीएल सहित कुल 16 हथियार लूटकर ले गये।
आईजी सुंदरराज पी ने 17 जवानों के शहीद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल 15 जवानों में से दो जवान की स्थिति गंभीर तथा बाकी 13 जवान के खतरे से बाहर है। शहीदो के शव सुकमा लाया जा रहा है। जहां गार्डआफ आनर दिये जाने के बाद उन्हे गृह ग्राम रवाना किया जायेगा।
नईदिल्ली, जनता कर्फ्यू के बीच देश के शाहीन बाग इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ तीन महीने से भी ज्यादा समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रदर्शन स्थल पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोप लगाया है. इन लोगों का कहना है कि रविवार को धरनास्थल के समीप पेट्रोल बम फेंका गया है. इस घटना को अंजाम देने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.
बैरिकेड के पास प्लास्टिक के एक बोतल में कुछ विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया है. विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा है कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल पर जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को केवल 4-5 महिलाएं ही बैठी हुई हैं.
Delhi: Forensic investigation team and Delhi Police officials inspect the site near Shaheen Bagh anti CAA protest where a fire broke out allegedly after a petrol bomb was hurled, earlier today pic.twitter.com/DfQgVTEGJn
— ANI (@ANI) March 22, 2020
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया है गेट नंबर 7 पर स्थित प्रोटेस्ट साइट पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर के पेट्रोल बम फेंका है. प्रोटेस्ट साइट पर अभी भी कांच के टुकड़े पड़े हुए हैं. चश्मदीदों ने बताया कि फायरिंग की आवाज़ सुनी गई, जब वे वहां आए देखा तो उन्होंने फायरिंग का धुआं देखा. दो लोग पल्सर बाइक से आए थे. हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि जामिया प्रदर्शन स्थल पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.
इससे पहले कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन-स्थल से हटाने की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है. सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. सुप्रीम कोर्ट 23 मार्च को इस पर सुनवाई करेगा.
नई दिल्ली, भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अब भारत में कुल 315 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. शुक्रवार शाम तक भारत में कुल 236 कोरोना के मरीज थे लेकिन अगले ही दिन यानी शनिवार को यह बढ़कर 315 हो गए.
इन 315 कोरोना मरीजों में 39 विदेशी मूल के नागरिक हैं. राहत की बात ये है कि इसमें 23 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं इस वायरस से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. ये बीमारी भारत के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं जहां 63 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं. वहीं केरल में 40, उत्तर प्रदेश में 24, दिल्ली में 26, तेलंगाना में 21, राजस्थान में 17, हरियाणा में 17, पंजाब में 13 और कर्नाटक में 15 मामले सामने आए है. वहीं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो पुडुचेरी में 1, लद्दाख में 13, जम्मू कश्मीर में 4 और चंडीगढ़ में 1 मामला सामने आया है.
आपको बता दें कि भारत में कोरोना टेस्ट करने के लिए 111 लैब हैं. वहीं केंद्र सरकार ने इस बीमारी से निपटने के लिए कई केंद्रीय और राज्य सरकार की जगहों में आइसोलेशन और क्वारांटाइन फैसिलिटी बनाई है. वहीं इसको रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगो से रविवार को जनता कर्फ्यू में रहने की अपील की है.
इन आंकड़ों से साफ है कि देश में कोरोना वायरस अब तेजी से पैर पसार रहा है. देश में कोरोना वायरस अभी दूसरी स्टेज पर है. लेकिन जिस तरह से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि भारत में कोरोना कभी भी तीसरी स्टेज में एंन्ट्री कर सकता है.
भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक देश की सभी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. इस दौरान खाली माल गाड़ी चलाने का फैसला रेलवे ने लिया है. देश में कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. सड़कों से लेकर प्लेटफॉर्मों तक कम से कम लोग घरों से बाहर निकले इसके लिए सरकार विभिन्न कदम उठा रही है. स्कूल, कॉलेज, स्मारकों और इमारतों समेत भीड़-भाड़ वाली सभी जगहों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसी कड़ी में ट्रेनें भी कैंसिल की जा रही हैं.

रेल मंत्रालय की ओर से सभी महाप्रबंधकोंको जारी निर्देश के अनुसार 31 मार्च की उक्त अवधि के दौरान कोई भी जोन अपने यहां से कोई ट्रेन नहीं चलाएगा. इसका मतलब हुआ कि देश भर में रोजाना चलने वाली 2400 पैसेंजर ट्रेने तथा 1300 मेल/एक्सप्रेस ट्रेने नहीं चलेंगी. रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, 31 मार्च तक मालगाड़ियां चलेंगी. कोरोना के संक्रमण से आम जनता को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है. ट्रेनों में सामान्यम रूप से अक्स र भीड़ होती है. सारे कोच खचाखच भरे रहते हैं. ऐसे में संक्रमण बहुत घातक रूप ले सकता है.
आज 22 मार्च का राशिफल
मेष :
आज प्रात: 9 बजकर 21 मिनट तक दसवां का उपरांत एकादश चंद्रमा मध्यम फल कारक है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलने की संभावना है। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्रोध व भावुकता में लिया गयाा निर्णय कष्टकारी हो सकता है। व्यर्थ की उलझनें रह सकती हैं।
वृषभ :
राशि स्वामी शुक्र द्वादश भाव में और चंद्रमा दशम भाव में होने के कारण व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
मिथुन :
अष्टम भाव में मकर राशि का मंगल और दशम राज्य में चंद्रमा उत्तम फलकारक है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। भाई व पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। प्रियजन से भेंट संभव।
कर्क :
राशि चंद्रमा अष्टम भाव में और राशि पर गुरु की षष्ठम स्थिति विजय विभूति कारक है। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
सिंह :
मंगल उत्तराषाढ़ नक्षत्र पर मकर राशि का चतुर्थ केन्द्र सुख भाव में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। जीविका की दिशा में सफलता मिलेगी। दूर की यात्रा के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की उलझने रहेंगी।
कन्या :
आपकी जन्म राशि का स्वामी बुध चतुर्थ सुख भाव में विराजमान है। आपके शत्रु नतमस्तक होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य शिथिल रहने के योग हैं। अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
तुला :
राशि से पंचम भाव में चंद्रमा बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने का संकेत है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलने की संभावना है। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। विरोधियों का पराभव होगा।
वृश्चिक :
आपकी राशि का स्वामी मंगल उ.षा. नक्षत्र में प्रविष्ट कर गया है। पंचम प्रमुख केंद्र में चंद्रमा होने से व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। प्रणय सबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहने की आशंका है।
धनु :
राशि स्वामी गुरु यद्यपि मार्गी चल रहा है तो भी स्व राशि में बुध व शुक्र के योग से शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। रुका हुआ कार्य संपन्न होने का प्रबल योग है।
मकर :
सुख भाव स्वामी भोम उत्तराषाढ़ नक्षत्र पर प्रवेश कर गया है किंतु मकर राशि का होने के कारण दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
कुंभ :
आपकी राशि का स्वामी शनि एकादश लाभ भाव में केतु से युक्त है। सूर्य शनि पिता पुत्र हैं। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ रहेगी। सायंकाल से लेकर अर्धरात्रि तक किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने से पुण्य मिलेगा।
मीन :
आज आपकी राशि से दशम घर में चंद्रमा विजय विभूति सफलता कारक है। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। अप्रिय समाचार मिल सकता है।



















