BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर: पीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर...

बड़ी खबर: पीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर...

कोला। खबर मिल रही है की महाराष्ट्र के आकोट जिले में 2 अज्ञात हमलावरों ने प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपी) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।


पढ़े पूरी खबर-
पुलिस ने कहा कि पीजेपी के अकोला जिले के पूर्व प्रमुख तुषार पुंडकर को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गोली मारी गई। शनिवार तड़के अकोला के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुंडकर शुक्रवार रात करीब 10 बजे आकोट के पुलिस कॉलोनी इलाके में टहल रहे थे, तभी मोटरसाइकल सवार 2 लोगों ने उन्हें पीछे से 2 गोली मारी जिसके बाद वे जमीन पर गिर गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें आकोट शहर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को घटनास्थल से एक बंदूक और 2 खाली कारतूस मिले हैं। पुंडकर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अकोला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
हाइवा की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, ट्रक चालक पुलिस की गिरफ्त में...

हाइवा की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, ट्रक चालक पुलिस की गिरफ्त में...

दल्लीराजहरा। डौंडी मुख्य मार्ग पर राजहरा डैम साइड क्षेत्र में 12 चक्का हाइवा ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिस पर राजहरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार हाइवा ट्रक क्रमांक सीजी 24 एन 4796 जो राजहरा से कच्चे माइंस की ओर जा रही थी। इसी दरमियान राजहरा से कुछ सामानों की खरीददारी कर पल्सर मोटरसाइकिल में सवार दिनेश जैन 18 वर्ष एवं सोनू जैन 18 वर्ष जो ग्राम कराटी थाना भानूप्रतापपुर निवासी थे वह अपने घर लौट रहे थे जब यह मोटरसाइकिल सवार राजहरा डैम साइड क्षेत्र पहुंचे तभी इनके मोटरसाइकिल हाइवा ट्रक से टकरा गई जिससे मोटरसाइकिल दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हुए तथा घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। राजहरा पुलिस ने हाईवे ट्रक चालक रोहित कुमार एवं ट्रक को अपनी हिरासत में ले लिया पुलिसवाला मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है तथा पुलिस की सूचना पाकर मृतकों के परिजन राजहरा पहुंच चुके हैं।
ट्रंप दंपत्ति की सुरक्षा में लंगूरों की होगी तैनाती, किया जा रहा जबरदस्त सुरक्षा का इंतजाम, जाने पूरी खबर...

ट्रंप दंपत्ति की सुरक्षा में लंगूरों की होगी तैनाती, किया जा रहा जबरदस्त सुरक्षा का इंतजाम, जाने पूरी खबर...

नईदिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा दौरे को देखते हुए जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किया जा रहा है। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार की सुरक्षा का जिम्मा अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के पास होगी। लेकिन बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी और यूपी पुलिस के हवाले है। सुरक्षा ऐसी की गई है कि आकाश से पाताल तक, परिंदा भी पर न मार सके। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को एक खास चिंता सता रही है। इस इलाके में बंदरों ने काफी उत्पात मचा रखा है, लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो जाए इसके लिए खासतौर पर लंगूरो को भी तैनात किया जा रहा है, ताकि बंदरों के उत्पात को रोका जा सके। ऐसे पांच लंगूरों की तैनाती राष्ट्रपति ट्रंप के रूट पर की जा रही है।


गौरलतब है कि 24 फरवरी को प्रस्तावित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा को लेकर सुरक्षा घेरा तैयार कर लिया गया है। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अफसरों को कुछ भी बताने का निर्देश नहीं है, लेकिन जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार 10 कंपनी अर्धसैनिक बल, 10 कंपनी पीएसी के साथ एटीएस और एनएसजी के कमांडो को तैनात किया जाएगा। एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं।

ताजमहल का दीदार करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया 24 फरवरी को आगरा आएंगे। आगरा प्रशासन के मुताबिक, ताजमहल और एयरपोर्ट के बीच सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई जिलों की पुलिस को लगाया गया है। पैरा मिल्रिटी फोर्स, पीएसी, एनएसजी कमांडो, एटीएस सड़क और छतों पर तैनात रहेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ अमेरिकी टीम सैटेलाइट से भी निगरानी करेगी। इस वजह से ट्रंप जहां से भी गुजरेंगे वहां के मोबाइल ऑटोमेटिक बन्द हो जाएंगे। पुलिस के वायरलेस और सीयूजी फोन्स की फ्रीच्ेंसी पहले से दे दिए जाने के कारण उनके संचार के साधन चलते रहेंगे। ट्रंप के करीब रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने का काम अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां ही करेंगी। यात्रा के दौरान ट्रंप की दो कारें काफिले में होंगी और वो किस कार में होंगे यह केवल कुछ ही लोगों को जानकारी होगी। यह कार सिर्फ अमर विलास होटल तक ही जा सकती है। कोर्ट की गाइडेंस के चलते इसके आगे 50 मीटर तक रास्ता बैट्री वाहन या गोल्फ कार से ही तय किया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज की कब्रों की पहली बार मडपैक ट्रीटमेंट के जरिए सफाई की जा रही है, ताकि उस पर एक भी दाग न दिखे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दोनों कब्रों पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाकर गंदगी और दाग मिटाने का काम शुरू कर दिया है। ताजमहल बनने के बाद यह पहला मौका है जब एएसआई कब्रों पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर मडपैक ट्रीटमेंट से सफाई कार्य करवा रहा है।
 बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 2 IAS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे लिस्ट...

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 2 IAS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे लिस्ट...

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार तबादले का दौर जारी है इसी कड़ी में भोपाल से जारी आदेश के मुताबिक  2 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। 
 
1.आनंद शर्मा-उज्जैन कमिश्नर बनाए गए हैं। 
2.अजीत कुमार-संचालक,प्रशासन अकादमी बनाए गए हैं।
कोरोना वायरस से अब तक  2345 लोगो की हुई मौत , 76,288 लोग वायरस से संक्रमित, पढ़े पूरी खबर...

कोरोना वायरस से अब तक 2345 लोगो की हुई मौत , 76,288 लोग वायरस से संक्रमित, पढ़े पूरी खबर...

बीजिंग । चीन में कोरोना वायरस से शुक्रवार को 109 और लोगों की मौत के साथ ही इस जानलेवा बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2345 हो गयी है जबकि 397 नये मामले आने के साथ अबतक कुल 76,288 मरीजों में इस वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है।


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर सबसे अधिक 106 लोगों की मौत हुई जबकि झेजियांग, शंघाई, कंस्ट्रक्शन कॉर्पस और हेबेई में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। ये सभी नये मामले हैं और इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 2345 हो गयी है।

आयोग ने कहा,देश के 31 प्रांतों से मिली सूचना के अनुसार लगभग 76,288 मरीजों में अब तक कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से 53,284 लोग अभी भी बीमार हैं, जिसमें से 11,477 मरीजों की हालत नाजुक है। वहीं 20,659 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का पहला मामला चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में गत वर्ष दिसंबर के आखिर में सामने आया था और अब यह देश के 31 प्रांतों में फैल गया है। मौजूदा समय में यह संक्रमण भारत सहित दुनिया के 25 से अधिक देशों में फैल चुका है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जनवरी के आखिर में इस घातक विषाणु के प्रकोप को देखते हुए वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की थी।
मुठभेड़ लश्कर के दो आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद भी बरामद...

मुठभेड़ लश्कर के दो आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद भी बरामद...

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गए।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल के जवानों ने शुक्रवार की देर रात अनंतनाग जिले के संगम में संयुक्त रूप से घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवानों की वहां छुपे हुए आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ के दौरान शनिवार तड़के लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। घटना स्थल से मारे गये आतंकवादियों के शव और हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किए गए हैं। मारे गये आतंकवादियों में से एक की पहचान लश्कर के शीर्ष कमांडर फुरकान के तौर पर हुई है। सूत्रों ने बताया कि किसी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। 
बेटी के लव मैरिज करने के बाद नाराज परिजनों ने की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव को 80 किमी दूर नहर में फेंका, जाने पूरा मामला...

बेटी के लव मैरिज करने के बाद नाराज परिजनों ने की बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव को 80 किमी दूर नहर में फेंका, जाने पूरा मामला...

नईदिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय बेटी के लव मैरिज करने से खफा परिजनों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद कार से उसका शव लेकर परिजन 80 किलोमीटर दूर गए और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की जावा नहर में फेंक आए। इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ, जब युवती के प्रेमी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखवाई है। इस मामले में परिवार के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान शीतल चौधरी के रूप में हुई है।

 

मामले में शुक्रवार को मृतका के पिता रवींद्र, माता सुमन, अंकल संजय, ओम प्रकाश, फूफेरा भाई प्रवेश और रिश्तेदारी में ही लगने वाला एक अन्य दामाद अंकित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक युवती का पड़ोस के ही एक युवक के साथ पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध था। बाद में उन्होंने घर में बिना बताए आर्य समाज मंदिर में अक्टूबर 2019 में शादी भी कर ली थी। काफी समझाने पर भी वह शादी तोडऩे के लिए तैयार नहीं हुई तो परिवार वालों ने उसकी हत्या की योजना बनाई और 30 जनवरी को वारदात को अंजाम दे डाला।
 
बाद में युवती के शव को अलीगढ़ की एक नहर में फेंक दिया। जब युवती के पति ने उसे फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया, जिसके चलते उसने न्यू अशोक नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब शीतल के परिवार वालों से पूछताछ की तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई है। लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने परिवार वालों की कॉल डिटेल निकाली। कॉल डिटेल में कुछ नंबरों पर 30 जनवरी के आसपास ही काफी बात हुई थी। जिन-जिन नंबरों पर युवती के माता-पिता की ज्यादा बात हुई थी, उन सभी को अलग-अलग करके पुलिस ने पूछताछ की पहले तो सभी ने मामले को टालने का प्रयास किया लेकिन बाद में वे टूट गए और सब सच उगल दिया।
बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, 7 ACS व PS स्तर के अधिकारियों के विभागों में बदलाव...

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, 7 ACS व PS स्तर के अधिकारियों के विभागों में बदलाव...

भोपाल। इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जहां राज्य शासन ने आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है, जिसके तहत 7 ACS व PS स्तर के अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। देखे सूचि-

कई अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, बदले गए इन जिलों के कलेक्टर...

कई अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, बदले गए इन जिलों के कलेक्टर...

भोपाल। खबर मिल रही है की मध्‍य प्रदेश शासन में शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। सरकान ने बैतूल, सतना और छतरपुर कलेक्‍टर को हटाकर मंत्रालय में उपसचिव बना दिया है। 


पढ़े पूरी खबर-
वल्लभ भवन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार 6 IAS अधिकारियों के तबादले में राकेश सिंह बैतूल कलेक्टर, शैलेंद्र सिंह छतरपुर कलेक्टर, अक्षय कटेसरिया सतना कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं तेजस्वी एस. नायक, उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सतेन्द्र सिंह, उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मोहित बुंदस, उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाए गए हैं।
 
आज दिनांक 22 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 22 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 22 फरवरी का राशिफल

मेष:

यदि आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी का ऐडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना। आज के दिन इन सब कार्यों को एक एक करके निपटा लेंगे।

वृषभ:

आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। संगी साथी आपको मदद देने के लिए तैयार तो हैं परन्तु उस पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा।

मिथुन:

यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले हमसफर से सलाह ले लें। आगे बढऩा है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है।

कर्क:

आज के दिन किसी नये प्रॉजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट मिल जाए। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह:

अगर सैर सपाटे की योजना बन रही है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। उतावलेपन के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है।

कन्या:

आपकी मनोदशा कुछ तनाव से ग्रस्त रहेगी। यदि आप किसी प्रेम प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक क्षुब्ध हो सकता है। यदि दांपत्य सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी तो सायंकाल के बाद घर परिवार में भी कटुता व्याप्त हो सकती है।

तुला:

तीर्थयात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है।

वृश्चिक:

अपने बिजनस या जॉब आस्पेक्ट को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक क्षेत्र में अभी ज्यादा प्रेशर नहीं है। हल्की-फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आयेगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है।

धनु:

किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।

मकर:

शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किए गए उपाय या एक्सरसाइज योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुन: संचालन हो जाएगा।

कुंभ:

आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजऱों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी।

मीन:

आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। विपरीत हालातों से मन को व्यथा होगी। युवा वर्ग को दांपत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधों को लेकर शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।

आज दिनांक 21 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 21 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 21 फरवरी का राशिफल

मेष:

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन और बदलाव आने से आप कभी भी घबराते नहीं हैं। आज सरकार अथवा व्यवस्था की तरफ से कुछ ऐसे बदलाव आ रहे हैं जिसमें आपकी हिम्मत जवाब दे रही है। किसी प्रकार के कानूनी फन्दे में भी आप फंसना नहीं चाहते हैं ऐसे में पलायन करना भी ठीक नहीं है, जो कर रहे हैं करते रहें।

वृषभ:

आप हमेशा ही दूसरों के भरोसे बैठकर अपने लिए भी कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा। एक न एक दिन आपको अपने लिए भी परिश्रम करना पड़ेगा।

मिथुन:

आपके काम में आज कुछ लोग अड़ंगा डाल सकते हैं या यह भी हो सकता है कि किसी अटकलबाजी के कारण आप अपने लक्ष्य से पीछे हट जाएं। इस प्रकार से अगर उत्साह भंग होता गया तो आपकी प्रगति रुक जाएगी।

कर्क:

समाजसेवा एक ऐसा क्षेत्र है जहां आपकी राशि को दिन दूनी और रात चौगुनी उन्नति मिलती है। यदि आप किसी ठोस संगठन से जुड़े हैं तो बहुत अच्छी बात है। आजकल इन दिनों आपके लिए कई मौके निकल हैं, जिससे फायदा होगा।

सिंह:

आपके प्रयास अब रंग ला रहे हैं। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने अधीनस्थ सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदारतापूर्ण होगा और उनकी ढेर सारी गलतियों को भी आप माफ करने को तैयार हो जाएंगे।

कन्या:

अपने मित्रों और प्रियजनों की खातिर आप कुछ ज्यादा ही चिन्तित हो जाते हैं। अपने काम को छोड़कर भी आप दूसरों के साथ उनके फालतू समय में शरीक होकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर लेते हैं। आज के दिन भी आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना है। कामकाज की स्थिति अनुकूल हो रही है।

तुला:

आपको अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा ही दूसरों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। कभी-कभी अपनी शर्तों पर काम करने की कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है सही समय पर काम की शुरुआत करने से आपकी व्यग्रता और तनाव अपने आप ही घट जाएं।

वृश्चिक:

आज कुछ भावनात्मक और दिल से जुड़े हुए प्रसंग सामने आएंगे। आपकी करुणा और उदारता कहीं कहीं पर आपके लिए ही भारी पड़ जाती है। यदि यह किसी प्रकार की न्याय नीति का मामला हो या कानूनी दायरे में कुछ कर दिखाने की इच्छा हो आपके पास एक ठोस युक्ति भरा प्लान तैयार रहता है।

धनु:

काफी समय के बाद आज कुछ अच्छी खबर आपको मिलेगी। कोई जरूरी काम बन जाने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी और आगे का समय अच्छा कटने का उत्साह रहेगा। इसके बाद यह भी एक अच्छा सौभाग्य होगा कि कहीं पर आपका रुका हुआ धन भी शाम तक हाथ में आ जाएगा।

मकर:

आज आप कई प्रकार की उलझनों में फंसे रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दबाजी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आकर आपका वाहन आदि भी साथ नहीं देगा। ऐसे वक्त पर आपको अपनी सूझबूझ बहुत काम आएगी।

कुंभ:

अपनी मंजिल पर पहुंचकर भी आप अपने आपको बहुत पीछे महसूस करते हैं। पूरा फासला तय करने में अभी एक सांस की दौड़ और लगानी है, ऐसे में अगर आप हौसले पस्त हो जाएंगे तो आपकी जीत कैसे होगी।

मीन:

काफी अर्से से आप किसी सन्त महात्मा या दार्शनिक विचारों पर बहुत अच्छी तरह गौर कर रहे हैं। किसी काम के बिगडऩे से आपको खीज या प्रतिक्रिया नहीं होती बल्कि आप उल्टा शान्त और गम्भीर नजऱ आते हैं, हो सकता है यह असर आपके ग्रहों के संचार बदलाव से हो रहा है या फिर कोई शुभ ग्रह आपको प्रेरित कर रहा है।

 

एनबीडब्ल्यू पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, टाल दी गई कर्नाटक के डीजीपी की गिरफ्तारी...

एनबीडब्ल्यू पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, टाल दी गई कर्नाटक के डीजीपी की गिरफ्तारी...

नईदिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय की ओर से राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) पर गुरुवार को रोक लगा दी।


कर्नाटक सरकार की याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा राज्य के डीजीपी और आईजीपी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट रद्द करने की माँग की गई है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की खंडपीठ के सामने मामले का विशेष उल्लेख किया।

मेहता ने कहा कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है, जो अमान्य है, लिहाजा शीर्ष अदालत गैर जमानती वारंट रद्द करें। कर्नाटक में एक डीएसपी का सर्विस केस था जिसमें उच्च न्यायालय ने डीजीपी को कोर्ट में पेश होने को कहा था, लेकिन डीजीपी ने खुद उच्च न्यायालय न जाकर अपने जूनियर पुलिस अधिकारी को अदालत भेज दिया था, जिससे नाराज़ होकर उच्च न्यायालय ने डीजीपी को ग़ैरज़मानती वारंट जारी कर दिया था।
कार और ट्रक की भिंड़त में हुई एक ही परिवार के पांच सदस्य की मौत, जाने कहा की है यह घटना...

कार और ट्रक की भिंड़त में हुई एक ही परिवार के पांच सदस्य की मौत, जाने कहा की है यह घटना...

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के घागवाल क्षेत्र में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यहां बताया कि कार ट्रक से उस समय टकरा गई जब वह कठुआ से जम्मू जा रही थी। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे और दुर्घटना में मौके पर ही उन सबकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाशों को बाहर निकाला। फिलहाल, मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है और पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृतकों में अर्जुन सिंह (85), शाब जीत सिंह (20), मंजीत सिंह (55), दर्शन सिंह (80) और दर्शन कौर (65) शामिल हैं। ये सभी जम्मू में नानक नगर के दीगियाना आश्रम के रहने वाले हैं। 
 डेयरी में बन रहा था शैम्पू से दूध, छापा-मार कर पुलिस ने किया खुलासा, जाने कहा की है ये खबर

डेयरी में बन रहा था शैम्पू से दूध, छापा-मार कर पुलिस ने किया खुलासा, जाने कहा की है ये खबर

भिंड| मध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने छापे-मारी करके शैम्पू से बन रहे दूध का पर्दाफास किया है| आपको बता दे की डेयरी प्लांटों में छापेमारी के दौरान पाया गया कि दूध में डिटर्जेट, यूरिया, हाइड्रोजन लूब्रिकेंट, क्रिप्टो ऑयल जैसे कई खतरनाक रासायनिक पदार्थ खुलेआम मिलाए जा रहे हैं|

पढ़े पूरी खबर-
खबरों के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत एक्शन लिया गया और छापा मार कार्यवाई किया गया| भिंड जिले में पुलिस और प्रशासन ने एक बड़े डेयरी प्लांट में नकली दूध की बनाने वाले करोबार का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे थे| करोबारी नकली दूध बनाकर बाजार में सप्लाई करते थे यही नहीं, करोबारी नकली दूध कई तरह के खतरनाक केमिकल से बनाते थे जिसके लम्बे समय तक इस्तमाल करने पर जान को भी खतरा हो सकता है|

जब्त की गई मिलावटी सामग्री-
पुलिस और प्रशासन ने डेयरी बड़ी मात्रा में नकली दूध बनाने की सामग्री जब्त की जिसमें सैकड़ों बोरियों में भरा पाउडर, सिंथेटिक दूध बनाने का 300 लीटर केमिकल सहित मिलावटी दूध बनाने की अन्य सामग्री भी बरामद हुई है|

जिला पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया| दरअसल, भिंड के फूप कस्बे के रामनगर इलाके में संचालित एक डेयरी में लंबे समय से नकली दूध बनाने का कारोबार चलाया जा रहा था जिसकी किसी को खबर नहीं थी|

लहार के के एसडीएम ओम नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस बल ने फूप कस्बे के रामनगर इलाके में संचालित सुधीर डेयरी पर छापा मारा जिस वक्त छापा मारा गया उस दौरान भी भारी मात्रा में सिंथेटिक दूध तैयार किया जा रहा था वहीं, डेयरी से टीम को दूध से भरा हुआ टैंकर भी मिला जिसका सैम्पल लिया गया है दोषी पाए जाने पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी| 

छापे के दौरान जब फूप बीएमओ डॉ. डीके शर्मा ने एथेनॉल के डिब्बे देखे तो वो हैरान रह गए उन्होंने बताया कि इतना प्योर स्प्रिट अस्पतालों में घाव साफ करने और ऑपरेशन के औजार साफ करने में होता है| आमतौर पर एथेनॉल या एल्कोहल का उपयोग शराब में किया जाता है|

डॉक्टरों का कहना है की-
डॉक्टर एस.एस जैन बताते हैं कि एथेनॉल स्प्रिट होता है. यदि इसका सेवन लगातार किया जाए तो आंत, लीवर, गुर्दे संबंधी बीमारियां होती हैं यहां तक कि कैंसर भी हो सकता है|

एसडीएम ओम नारायण सिंह ने बताया कि कारखाने के पास इतनी तेज गंध आ रही थी कि खड़ा होना मुश्किल था यह काम काफी समय से धड़ल्ले से चल रहा था इसके बावजूद किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई| नकली दूध को सड़क पर बहाकर नष्ट कराया गया है|
 
 दो हुक्का बारों में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, 8 लोगों की मौत 5 घायल, जाने कहा की है यह खबर...

दो हुक्का बारों में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, 8 लोगों की मौत 5 घायल, जाने कहा की है यह खबर...

बर्लिन।

जर्मनी में भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें करीब 8 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कम से कम 5 लोग घायल हो गए हैं। जर्मन मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया है कि जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार की शाम हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं।  बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दो हुक्का बार को निशाना बनाया।

 


 

बताया जा रहा है कि संदिग्ध फरार हैं। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पहला हमला हनाऊ शहर के मिडनाइट बार में हुआ। वहीं दूसरी गोलीबारी की घटना अरेना बार में घटित हुई।

 


 

पुलिस और स्थानीय मीडिया के अनुसार रात मिडनाइट शीशा बार में रात के 10 बजे (स्थानीय समय) आठ से नौ गोलियां चलाई गई थीं। हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है। घटना को अंजाम देने के बाद एक वाहन को घटनास्थल से रवाना होते हुए देखा गया।

 

इसके बाद दूसरे शीशा बार- अरेना बार में गोलाबारी हुई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिल्ड न्यूजपेपर के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया है। 

 


पुलिस ने बुधवार रात को कहा कि उन्हें हमलावरों की पृष्ठभूमि के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने की अपील की है। हालांकि घटना के पीछे के मकसद का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इससे कुछ दिनों पहले बर्लिन म्यूजिक वेन्यू में हुई गोलीबारी में एक की मौत और चार लोग घायल हो गए थे।
निर्भया कांड: दोषी विनय कुमार ने खुद को किया घायल, फांसी से बचने के लिए अपना रहे है कई हथकंडे...

निर्भया कांड: दोषी विनय कुमार ने खुद को किया घायल, फांसी से बचने के लिए अपना रहे है कई हथकंडे...

नईदिल्ली। निर्भया गैंगरेप और मर्डर के दोषी नया डेथ वारंट जारी होने के बाद से अपनी कार्यशैली में बदलाव कर दिया है। निर्भया के दोषी फांसी से बचने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। इनमें से एक दोषी विनय शर्मा ने अपने आप को घायल कर लिया है ताकि उनकी फांसी रुक जाए। आपको बताते जाए कि कोर्ट ने फांसी के लिए 3 मार्च का दिन तय कर दिया है। 


तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले में दोषी विनय कुमार ने खुद को चोटिल पहुंचाने का प्रयास किया था। विनय कुमार ने खुद का सिर दीवार पर दे मारा। 16 फरवरी को हुई इस घटना में विनय को कुछ हल्की चोटें आई हैं। इस मामले में वकील एपी सिंह का कहना है कि नया डेथ वारंट जारी होने के बाद से विनय की मानसिक स्थिति खराब हो गई हैं। इसने अपनी मां को भी पहचानने से इनकार कर दिया है। जेल अधिकारियों का कहना है कि विनय की हालत ठीक है।

जेल अधिकारियों ने बताया कि फांसी की सजा पाने वाले दोषी कई बार हिंसक बर्ताव पर उतर जाते हैं, ऐसे में अगर दोषी को चोट पहुंचती है तो फांसी को कुछ वक्त के लिए और टाला जा सकता है। जेल अधिकारियों का कहना है कि दोषी अगर घायल हो जाता है या उसके वजन में कमी आती है तो ठीक होने तक फांसी को टाल दिया जाता है।
बस-कंटेनर की भिड़ंत में 19 की मौत और 20 से अधिक घायल, जाने कहा की है यह घटना...

बस-कंटेनर की भिड़ंत में 19 की मौत और 20 से अधिक घायल, जाने कहा की है यह घटना...

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में केरल राज्य परिवहन की बस और लॉरी की टक्कर से 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह अविनाशी कस्बे के पास हुआ। प्राइवेट यात्री बस से शवों को निकालकर तिरुपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बस बेंगलुरु से तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही थी। अविनाशी के डेप्युटी तहसीलदार ने बताया कि मरने वालों में 14 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से लॉरी के नीचे आ गया। हादसे वाली जगह पर क्रेन की मदद से लॉरी और बस को अलग किया गया। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है।


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस 48 सीटर थी और पूरी भरी हुई थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में सवार लोग सो रहे थे। अचानक हुई टक्कर में बस के अंदर से चीखों की आवाज आने लगीं।
बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 26 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि....

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 26 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि....

भोपाल| मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बंपर तबादले ​किए हैं। जारी आदेश में 26 आईपीएस अधिकारियों का नाम शामिल है। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के मंत्रालय वल्लभ भवन के गृह विभाग से जारी किया गया है। देखे पूरी लिस्ट-

राजधानी में गैंगवार ने की ताबरतोड़ फायरिंग, 50 राउंड फायरिंग में एक की मौत...

राजधानी में गैंगवार ने की ताबरतोड़ फायरिंग, 50 राउंड फायरिंग में एक की मौत...

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से गैंगवार का मामला सामने आया है जहां बुधवार देर रात दिल्ली गैंगवार से दहल गई। दिल्ली के कंझावला इलाके में स्कॉर्पियो सवार युवक पर ताबड़तोड़ 50 राउंड फायरिंग हुई। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस हमले के पीछे गैंगवार का शक जताया है।

पढ़े पूरी खबर-

 

दिल दहलाने वाले हादसे का खुलासा तब हुआ, जब राहगीरों ने सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो पर गोलियों के निशान देखे। राहगीरों ने खून से लथपथ शव देखा। आपको बता दे की स्कॉर्पियो पर हमलावरों ने एक के बाद एक 50 गोलियां दागीं। 20 गोली स्कॉर्पियो सवार अंचिल नाम के युवक को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मौके पर पहुंचने और छानबीन करने के बाद युवक की शिनाख्त हो पाई। उसका नाम अंचिल बताया गया है। खबरों के अनुसार अं‍चिल पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। खबरों के अनुसार गोगी या नीरज बवानिया गैंग पर शक है। जांच में 6 से 8 लोगों के हमले में शामिल होने की बात सामने आ रही है।

आज दिनांक 20 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 20 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 20 फरवरी का राशिफल

मेष :

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन और बदलाव आने से आप कभी भी घबराते नहीं हैं। आज सरकार अथवा व्यवस्था की तरफ से कुछ ऐसे बदलाव आ रहे हैं जिसमें आपकी हिम्मत जवाब दे रही है। किसी प्रकार के कानूनी फन्दे में भी आप फंसना नहीं चाहते हैं ऐसे में पलायन करना भी ठीक नहीं है, जो कर रहे हैं करते रहें।

वृषभ :

आप हमेशा ही दूसरों के भरोसे बैठकर अपने लिए भी कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा। एक न एक दिन आपको अपने लिए भी परिश्रम करना पड़ेगा।

मिथुन :

आपके काम में आज कुछ लोग अड़ंगा डाल सकते हैं या यह भी हो सकता है कि किसी अटकलबाजी के कारण आप अपने लक्ष्य से पीछे हट जाएं। इस प्रकार से अगर उत्साह भंग होता गया तो आपकी प्रगति रुक जाएगी।

कर्क :

समाजसेवा एक ऐसा क्षेत्र है जहां आपकी राशि को दिन दूनी और रात चौगुनी उन्नति मिलती है। यदि आप किसी ठोस संगठन से जुड़े हैं तो बहुत अच्छी बात है। आजकल इन दिनों आपके लिए कई मौके निकल हैं, जिससे फायदा होगा।

सिंह :

आपके प्रयास अब रंग ला रहे हैं। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने अधीनस्थ सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदारतापूर्ण होगा और उनकी ढेर सारी गलतियों को भी आप माफ करने को तैयार हो जाएंगे।

कन्या :

अपने मित्रों और प्रियजनों की खातिर आप कुछ ज्यादा ही चिन्तित हो जाते हैं। अपने काम को छोड़कर भी आप दूसरों के साथ उनके फालतू समय में शरीक होकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर लेते हैं। आज के दिन भी आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना है। कामकाज की स्थिति अनुकूल हो रही है।

तुला :

आपको अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा ही दूसरों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। कभी-कभी अपनी शर्तों पर काम करने की कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है सही समय पर काम की शुरुआत करने से आपकी व्यग्रता और तनाव अपने आप ही घट जाएं।

वृश्चिक :

आज कुछ भावनात्मक और दिल से जुड़े हुए प्रसंग सामने आएंगे। आपकी करुणा और उदारता कहीं कहीं पर आपके लिए ही भारी पड़ जाती है। यदि यह किसी प्रकार की न्याय नीति का मामला हो या कानूनी दायरे में कुछ कर दिखाने की इच्छा हो आपके पास एक ठोस युक्ति भरा प्लान तैयार रहता है।

धनु :

काफी समय के बाद आज कुछ अच्छी खबर आपको मिलेगी। कोई जरूरी काम बन जाने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी और आगे का समय अच्छा कटने का उत्साह रहेगा। इसके बाद यह भी एक अच्छा सौभाग्य होगा कि कहीं पर आपका रुका हुआ धन भी शाम तक हाथ में आ जाएगा।

मकर :

आज आप कई प्रकार की उलझनों में फंसे रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दबाजी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आकर आपका वाहन आदि भी साथ नहीं देगा। ऐसे वक्त पर आपको अपनी सूझबूझ बहुत काम आएगी।

कुंभ :

अपनी मंजिल पर पहुंचकर भी आप अपने आपको बहुत पीछे महसूस करते हैं। पूरा फासला तय करने में अभी एक सांस की दौड़ और लगानी है, ऐसे में अगर आप हौसले पस्त हो जाएंगे तो आपकी जीत कैसे होगी।

मीन :

काफी अर्से से आप किसी सन्त महात्मा या दार्शनिक विचारों पर बहुत अच्छी तरह गौर कर रहे हैं। किसी काम के बिगडऩे से आपको खीज या प्रतिक्रिया नहीं होती बल्कि आप उल्टा शान्त और गम्भीर नजऱ आते हैं, हो सकता है यह असर आपके ग्रहों के संचार बदलाव से हो रहा है या फिर कोई शुभ ग्रह आपको प्रेरित कर रहा है।