नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाई: राइस मिल, सुगर मिल सहित कई मिल मालिकों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दी दबिश...

आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाई: राइस मिल, सुगर मिल सहित कई मिल मालिकों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दी दबिश...

भोपाल| आयकर विभाग की छापा-मार कार्यवाई से हड़कंप मचा हुआ है| छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को आयकर विभाग के अफसरों ने एक साथ दबिश दी है। इसी बीच खबर आ रही है कि भोपाल में आयकर विभाग के अफसरों ने शहर के कई शुगर मिल, राइस मिल  है। बताया जा रहा है कि आयकर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और देर शाम कई अहम खुलासे हो सकते हैं।


पढ़े पूरी खबर-
 जानकारी के अनुसार सुगर मिल, राइस मिल मालिकों के खिलाफ कर चोरी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद केंद्रीय आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को 100 से अधिक अफसरों के साथ अलग-अलग विभागों के अफसर बनकर दबिश दी।

हो सकता है खुलासा-
बताया जा रहा है कि वेदांत माहेश्वरी परिवार के शाहपुरा ए सेक्टर स्थित आवास, गुलमोहर में ग्रीन हाईट्स स्थित और होशंगाबाद के कई मिल संचालकों के घर पर कार्रवाई लगातार जारी है। आशंका जताई जा रही है कि दबिश देने वाले अफसर देर शाम बड़ा खुलासा कर सकते हैं।
 पति ने की पत्नी के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने वाले युवक की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला...

पति ने की पत्नी के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने वाले युवक की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला...

झारखंड| एक युवक को व्हाट्सएप में Good morning का रिप्लाई करना बहुत भारी पड़ गया जब वह मैसेज महिला के पति ने देख लिया| आपको बता दे की एक युवक ने सुल्ताना गांव में रहने वाली महिला के मैसेज का रिप्लाई दिया था जिससे नराज होकर महिला के पति फैसल ने युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया|

पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की यह मामला हजारीबाग शहर के कटकमदाग थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक का नाम मो. सलमान अंसारी था जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है| सलमान सुल्ताना गांव का रहने वाला था सलमान के परिवार ने बताया अभी 15 दिन पहले ही युवक की शादी हई थी|

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले ही बड़कागांव की रहने वाली युवती का गुड मॉर्निग मैसेज आया था| मृतक सुलतान की पत्नी ने अपनी सहेली का मैसेज समझकर उसे रिप्लाई कर दिया सुलतान की पत्नी का मायका भी सुल्ताना गांव में ही है| आरोपी फैसल ने जब मैसेज देखा तो उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की पत्नी ने बताया कि ये नंबर उसके मायके में रहने वाले सलमान का है| इस बात से भड़कर आरोपी फैसल अपने भाई और दो आदमियों के साथ गांव पहुंचा और इस बात की जानकारी पत्नी के घरवालों को दी, जिसके बाद पत्नी के पिता और कुछ लोगों के साथ आरोपी फैसल सलमान के घर पहुंचकर पूछताछ की| इस दौरान दोनों पक्षों ने विवाद हो गया| मामला इतना बढ़ा गया कि गुस्से में आरोपी फैसल ने सलमान पर चाकू से हमला कर दिया, सलमान घायल होकर गिर गया| इसको देखते ही बाकी लोग मौके से फरार हो गए| परिजनों ने घायल सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने इलाज दौरान दम तोड़ दिया|  जिसके बाद नाराज ग्रमीणों और परिजनों ने हजारीबाग-सिमरिया मार्ग जाम कर दिया| पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हालात को कंट्रोल किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
राज्य में अब मुफ्त में दिया जायेगा मरीजों को खून, सरकार ने दी जनता को बड़ी सौगात, पढ़ें पूरी खबर

राज्य में अब मुफ्त में दिया जायेगा मरीजों को खून, सरकार ने दी जनता को बड़ी सौगात, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल | मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है | मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के लोगों को एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार अब मरीजों को मुफ्त में खून उपलब्ध कराएगी । स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद प्रदेशभर में इस सुविधा को लागू कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुफ्त में खून दिया जाएगा। मरीज चाहे किसी भी श्रेणी का हो उसे खून उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि यह सुविधा सिर्फ सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को ही मिलेगी।जानकारी के अनुसार अभी तक सिर्फ गरीब तबके के मरीजों को ही मुफ्त में खून दिया जाता था, लेकिन अब यह सुविधा सभी श्रेणी के मरीजों को सुलभ होगी।

 

61 वर्षीय महिला के शरीर में पेशाब की जगह बन रही है शराब, विशेषज्ञ भी यह देख हैरान, पढ़ें पूरी खबर

61 वर्षीय महिला के शरीर में पेशाब की जगह बन रही है शराब, विशेषज्ञ भी यह देख हैरान, पढ़ें पूरी खबर

पिट्सबर्ग। अमेरिका के पिट्सबर्ग में पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के अस्पताल से एक अजीबो गरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | खबर मिली है कि अमेरिका की 61 साल की एक महिला के शरीर में शराब यानी अल्कोहल बन रहा है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। जानकारी के अनुसार विशेषज्ञों का कहना है कि, यह दुर्लभ स्थिति है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में यूरिनरी ऑटो-ब्रेवरी सिंड्रोम कहते हैं। ऐसे मामले में ब्लेडर में अल्कोहल बनता है। मामला अमेरिका की पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के अस्पताल में सामने आया है।

लिवर ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की तलाश भी
बुजुर्ग महिला लिवर सिरोसिस और डायबिटीज से जूझ रही हैं। उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन डोनर नहीं मिलने के कारण यह नहीं हो पाया। महिला को अल्कोहल एब्यूज ट्रीटमेंट की सलाह दी गई है।

ब्लड टेस्ट में नहीं मिले अल्कोहल के प्रमाण
जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग मेडिकल सेंटर में महिला की कई जांच की गईं, सभी टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। इससे आशंका बढ़ी कि वे शराब पीने की बात को छिपा रही है। इसे समझने के लिए ब्लड टेस्ट कराया गया, लेकिन खून में अल्कोहल के प्रमाण नहीं मिले। एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित केस रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की यूरिन में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा निकली, जिसे हाइपरग्लाइकोसूरिया कहते हैं।

ब्लेडर में एथेनॉल का स्तर बढ़ता गया

डायबिटीज की मरीज होने के कारण यूरिन में शुगर की मात्रा ज्यादा पाई गई। शोधकर्ताओं के मुताबिक, महिला के ब्लेडर में काफी मात्रा में यीस्ट जमा हैं, जो शुगर (ग्लूकोज) को एथेनॉल में बदल रहे हैं। यीस्ट ने लगातार फर्मेंटेशन (ग्लूकोज को एथेनॉल में बदलना) की प्रक्रिया जारी रखी और नतीजातन ब्लेडर में एथेनॉल (अल्कोहल) का स्तर बढ़ता गया।

एंटी-फंगल ट्रीटमेंट भी नाकाम रहा

महिला के शरीर में मौजूद यीस्ट का नाम कैंडिडा ग्लैबेरेटा है, जो आमतौर पर शरीर में पाया जाता है। महिला में यह जितनी मात्रा में मिला, ऐसा बहुत कम मामलों में होता है। कई बार इसे एंटी-फंगल ट्रीटमेंट की मदद से हटाने की कोशिश की गई, लेकिन नाकामी मिली। इस दौरान ब्लड शुगर भी बढ़ती गई |

दिल्ली हिंसा पर सोनिया, मनमोहन समेत कई कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

दिल्ली हिंसा पर सोनिया, मनमोहन समेत कई कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

नईदिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पार्टी के अन्य नेता दिल्ली हिंसा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंप दिया है। आपको बताते जाए कि यह ज्ञापन दिल्ली हिंसा को लेकर दिया गया है। इस हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई में आज दिल्ली हिंसा को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हटाने की मांग की है। 

ज्ञापन देकर लौटने पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि दिल्ली हिंसा को लेकर हमने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गृहमंत्री अमित शाह को हटाने की मांग की है। गत चार दिनों से दिल्ली जल रही है। केन्द्र सरकार हिंसा रोकने में नाकामयाब रही है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति राजधर्म निभाना चाहिए। दिल्ली हिंसा होना केन्द्र सरकार की नाकामी दर्शाती है। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता गुलाब नबी आजाद, एके एंटनी, कुमारी शैलेजा, अविनाश पांडे, पी चिदंबरम और रणदीप सुरेजवाल आदि नेता मौजूद थे।
बीयर बनाने वाली कंपनी में ताबड़तोड़ गोलीबारी में हुई सात की मौत, पढ़े पूरी खबर...

बीयर बनाने वाली कंपनी में ताबड़तोड़ गोलीबारी में हुई सात की मौत, पढ़े पूरी खबर...

वाशिंगटन। अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत में बीयर बनाने वाली एक कंपनी में गोलीबारी की खबर है। बताया जा रहा है अब तक घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। मिल्वौकी जर्नल सेंटिनल ने यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में कई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मिल्वौकी शहर में बुधवार को मोल्सन कूर्स बीयर ब्रूअरी में हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर को मोलसन कूर्स कॉम्प्लेक्स में एक हथियारबंद व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जब तक हमलावर पर काबू पाया जाता कई लोगों की मौत हो चुकी थी। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना पर दुख जताया है। विस्कॉन्सिन के मेयर टॉम बैरेट ने कहा, यह बहुत ही भयावह था। कई लोगों की मौत हुई है, मुझे लगता है कि हमलावर भी मारा गया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर उसी कॉम्पलेक्स में काम करता था जहां उसने गोलीबारी की। इस बीयर बनाने वाली यूनिट में करीब 600 लोग काम करते हैं। मौवाकी में जिस जगह पर गोलीबारी हुई उसे मिलर वेली कहते हैं। बता दें कि मिलर वेली में 160 साल पुरानी बीयर बनाने वाली कंपनियां हैं। 

पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि वह वेस्ट स्टेट स्ट्रीट के 4000 ब्लॉक में हुयी 'गंभीर दुर्घटनाÓ की कार्यवाही कर रहा है। एफबीआई और अल्कोहल ब्यूरो, तम्बाकू, आग्नेयास्त्रों और विस्फोटक (बीएटीएफ) भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मदद से गोलीबारी की जवाबी कार्यवाही की है।
बहन के अजन्मे बच्चे की हत्या के आरोप में भाई को साढ़े तीन साल की जेल, पढ़े पूरी खबर...

बहन के अजन्मे बच्चे की हत्या के आरोप में भाई को साढ़े तीन साल की जेल, पढ़े पूरी खबर...

मुंबई। मुंबई की एक सेशन्स कोर्ट ने एक ऐसे केस में फैसला सुनाया जो शायद ही पहले कभी दिया गया हो। कोर्ट ने 23 साल के युवक को अपनी बहन के अजन्मे बच्चे की मौत का जिम्मेदार मानते हुए साढ़े तीन साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने मनोज कराखे को आईपीसी की धारा 316 के तहत दोषी माना, जिसमें अजन्मे बच्चे की गैरइरादतन हत्या के लिए अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान होता है। आरोपी पर चोट पहुंचाने के लिए अलग से धाराएं लगाई गईं जिनके लिए अलग सजा दी गई है। 


मनोज कराखे ने 2017 में अपनी गर्भवती बहन के पेट पर लात मार दी थी। सरकारी वकील प्रांजलि जोशी ने कहा कि जिन लोगों ने मामले में गवाही दी, उनमें पीडि़त युवती, उसकी मां, बहन और पति शामिल थे। कराखे की बहन ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति के साथ रहती थी जबकि कराखे पड़ोस में रहता था। उन सबको पता था कि 16 अक्टूबर, 2017 को वह चार महीने की गर्भवती थी।

कराखे की बहन ने बताया सुबह करीब 10 बजे उसकी बहन और मनोज का आपस में झगड़ा हो गया। जब उसने बीच में दखल दिया तो मनोज से उसके साथ गाली-गलौच की और यह जानते हुए कि मैं प्रेग्नेंट हूं फिर भी मेरे पेट पर लात मार दी। इससे वह गिर पड़ी और बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां सोनॉग्रफी के बाद डॉक्टर ने बताया कि भ्रूण नहीं बच सका और उसे अबॉर्शन कराना पड़ा। उसने मनोज के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान सहित पत्नी और बेटे सीतापुर जेल में शिफ्ट, पढ़े क्या है पूरा मामला...

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान सहित पत्नी और बेटे सीतापुर जेल में शिफ्ट, पढ़े क्या है पूरा मामला...

रामपुर। गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान, पत्नी तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को एक रात रामपुर जेल में गुजारनी पड़ी। इसके बाद गुरुवार तड़के उन्हें सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस सुबह करीब 5 बजे आज़म खां, उनकी पत्नी तजीन फात्मा औऱ अब्दुल्ला आज़म को रामपुर के जिला कारागार से सीतापुर ले गई। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आज आजम खां से मुलाकात कर सकते हैं। 


दरअसल, रामपुर के एसपी ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि रामपुर जेल में आजम और उनके परिवार को रखने पर कानून-व्यवस्था गड़बड़ा सकती है, लिहाजा उन्हें बरेली या किसी अन्य जेल शिफ्ट किया जाए। इसके बाद 27 फरवरी को तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया। इससे पहले सपा सांसद और पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी विधायक पत्नी डॉक्टर तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को स्थानीय अदालत ने बुधवार को रामपुर जेल भेज दिया था। अदालत ने यह आदेश अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में दिया था। 
बड़ी खबर : राजधानी में पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी में पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली। इस वक्त रोहिणी जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां रोहिणी जिले में रहने वाले दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली| इंस्पेक्टर का नाम जय भगवान (56) बताया जा रहा है जय भगवान दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी विंग में तैनात थे| पुलिस इंस्पेक्ट के खुदकुशी की पुष्टि उच्च पुलिस अधिकारियों ने की है।

पढ़े पूरी खबर- 

खबर मिल रही है की जिस रिवाल्वर से जय भगवान ने खुद के सीने में गोली मारी वो उनका सर्विस रिवॉल्वर बताया जा है| पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार कब्जे में लिया है शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है| मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है वहीं पुलिस अब घर के सदस्यों से पूछताछ कर आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगा हुआ है, जिसके बाद ही स्पष्ट होगा कि उन्होंने ये घातक कदम क्यों उठाया।


उच्च अधिकारियों के मुताबिक-

इंस्पेक्टर का शव रोहिणी स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में मिला| घटना का पता तब चला जब उनकी पत्नी दफ्तर से घर वापिस लौटीं, घटना किस वक्त घटी इसकी जांच की जा रही है घटना का खुलासा बुधवार शाम करीब 7-8 बजे के करीब हुआ| इंस्पेक्टर जय भगवान सपरिवार रोहिणी सेक्टर 8 में रहते थे. वे कई थानों में एसएचओ भी रहे थे|

 

स्कूल से देर शाम घर नही लौटी दो नाबालिग सगी बहनें, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट...

स्कूल से देर शाम घर नही लौटी दो नाबालिग सगी बहनें, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट...

जबलपुर। एक बार फिर लापता का मामला सामने आया है आपको बता दे की आय दिन लापता जैसे खबर सामने आते रहते है इसी कड़ी में एक खबर मिल रही है की दो नाबालिग सगी बहनें के रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है| दोनों बहने स्कूल गई थी। लेकिन दोनों देर शाम घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। कुछ पता नहीं चलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पढ़े पूरी खबर-
खबर मिल रही है की दोनों बच्चियां इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के रहने वाले हैं। वहीं संजय नगर के जीएम स्कूल में पढ़ते है। दोनों बहने हर दिन की तरह बुधवार को स्कूल गई हुई थी। आधारताल थाना पुलिस केस दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है। लेकिन देर शाम दोनों घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। स्कूल में जाकर पतासाजी की। नाबालिग की परिचितों से भी पूछताछ करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है।
आज दिनांक 27 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 27 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 27 फरवरी का राशिफल

मेष :

राशि का स्वामी मंगल-पापग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रूका काम बनने की संभावना है।

वृषभ :

आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए रिसर्च के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन :

किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रूका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क :

चंद्रमा दशम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह :

राशी का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या :

रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला :

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा।

वृश्चिक :

आपकी राशि से तृतीय शनि एवं पंचम चन्द्र योग अभी सात दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें।

धनु :

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर :

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ :

आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि मार्गी उदय चल रहा है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें।

 

मीन :

आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है।

बस-बोलेरो की टक्कर से 5 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, जाने कहा की है यह घटना...

बस-बोलेरो की टक्कर से 5 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, जाने कहा की है यह घटना...

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बोलेरो और बरात की बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के ढकिया मार्ग पर हुआ है। बता दें कि राणा शुगर मिल के कर्मचारी गन्ना की अवैध आवाजाही रोकने के लिए ढकिया मार्ग पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बोलेरो की टक्कर बरात की बस से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मिल के प्रबंधन अस्पताल पहुंचे। वहीं, सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
आज दिनांक 26 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 26 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 26 फरवरी का राशिफल

मेष:
आज आप जिस बात की आशंका कर रहे हैं वह बात नही होगी। यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं तो वहां जाना सार्थक हो सकता है। किसी से कोई वादा भी नहीं करें। दूसरों की मदद करेंगे तो आपके सभी कार्य बनते जाएंगे।

वृषभ:
आज आपके कंधे पर कुछ अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। यदि आप नौकरी में हैं तो कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है। रही बात घरेलू समस्याओं की वहां भी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हो सकता है कोई ठोस सलाह आपके काम आ जाएं।

मिथुन:
कुछ उत्तरदायित्व वाला काम आज आपको मिलने वाला होगा। चलते फिरते भी अचानक में कोई प्रियजन मिल सकता है जिसकी तत्काल मदद भी आपको करनी होगी। कुछ कठिनाई के बावजूद आप स्वयं को कमजोर नहीं समझें।

कर्क:
एकाएक ही आवेश के वशीभूत होकर आप कभी कभी भारी गलती कर बैठते हैं। ऐसे मे फिर आगे चलकर वहीं कार्य आपके लिए मुसीबत बन जाता है। कृपया दूसरों के लिए अच्छा जरूर सोचें और करें भी।

सिंह:
अपने चारों तरफ के वातावरण पर कड़ी नजऱ रखनी होगी। आपको पता होना चाहिए कि आपके आस-पास क्या हो रहा है। कोई व्यक्ति जो आपका विरोधी है या फिर बिजनस में राइवल उसका पूरा ध्यान आपके पीछे लगा हुआ है।

कन्या:
कोई आपसे प्रेम प्रणय का हाथ बढ़ा रहा है तो अपना स्टेट्स देखकर ही उसका जवाब दें। हो सकता है वह आपसे कोई शारीरिक फायदा उठाना चाह रहा होगा। कुछ फेर बदल भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में करनी हैं जिनके द्वारा भी सहयोग मिल सकता है उसे लेकर अपने काम को अपडेट कर लें।

तुला:
यदि आप किसी उलझन में हैं या फिर किसी प्रेमीजन के किसी ऑफर से परेशान हैं तो आपको अपनी मजबूरी या असमर्थता साफ साफ जाहिर कर देना चाहिए और कोई ऐसा संकेत भी नहीं देना चाहिए जिससे आपके रिलेशन खराब हों।

वृश्चिक:
यदि आप आज कोई नई नौकरी खोज रहे हैं या फिर नया कारोबार करना चाहते हैं तो अपने ही इर्द गिर्द लोगों की मदद लें। हो सकता है इनमें से कोई आपके लिए मददगार साबित हो जाए। आपने अपने स्तर पर जो भी करना है उसे समय रहते ही कर लें।

धनु:
आज आप अपने काम को निकालने में कुछ जल्दीबाजी करें। यदि आप ढीले रहे तो सभी महत्वपूर्ण कार्य और भी विलंब का शिकार हो सकते हैं। हो सकता है जिस कार्यभार को आप प्राप्त करना चाहते हैं वहां कोई पहले पहुंचकर अपना उल्लू सीधा कर ले।

मकर:
आज आपके लिए किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। आपने किसी देवता के मंदिर में मनौती मांग रखी है तो उसके लिए तत्परता से निकल पड़ें। जितना भी आप किसी मामले को लंबा खींचने की कोशिश में रहेंगे आगे चलकर उसी में आपकी मुसीबत बढ़ जाएगी और खर्च भी।

कुंभ:
काफी अर्से बाद आपके रूटीन लाइफ मे बदलाव आ रहा है। यदि कोई नया ओहदा या पद आपको मिल रहा है तो आप उसके स्वीकार करने में देर नहीं लगाये हो सकता है यहीं से आपके लिए तरक्की का द्वार खुल जाए।

मीन:
आज आपको सज धजकर कहीं पर जाना पड़ सकता है या फिर किसी सभा समारोह के लिए तैयार होना पड़ सकता है। फिजूल की तड़कभड़क से दूर रहें और किसी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला नहीं करें। आज आपके लिए कुछ लोगों का ध्यान भी आकर्षित होगा।
भारत पहुचें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की ट्रम्प की अगुवाई, जाने पूरी खबर

भारत पहुचें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की ट्रम्प की अगुवाई, जाने पूरी खबर

गुजरात | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे | अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की अगुवाई की। 

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का 22 किमी. लंबा रोड शो होगा । इस दौरान वे सभी साबरमती आश्रम में रूकेंगे । जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ अहमदाबाद, दिल्ली और आगरा का दौरा करेंगे ।

 

जिले में हुई भारी ओलावृष्टि, किसान बोरे में ओले भर कर पहुंचे कलेक्ट्रेट, जाने पूरी खबर

जिले में हुई भारी ओलावृष्टि, किसान बोरे में ओले भर कर पहुंचे कलेक्ट्रेट, जाने पूरी खबर

उमरिया | उमरिया जिले से एक खबर सामने आ रही है | जिले में अचानक हुई भारी ओलावृष्टि | ओलावृष्टि के बाद किसान बोरे में ओले भरकर कलेक्ट्रेट पहुंचे । जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं । यहां सैकड़ों की तादात में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने कहा है कि ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है । 

आज दिनांक 24 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 24 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 24 फरवरी का राशिफल

मेष:

आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ:

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन:

पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क:

बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति से स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा।

कन्या:

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी।

तुला:

आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक:

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा, प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु:

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

मकर:

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ:

पत्नी को अकस्मात शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन:

वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

डॉक्टर कफील के मामा की गोली मारकर हत्या,पढ़े पूरी खबर

डॉक्टर कफील के मामा की गोली मारकर हत्या,पढ़े पूरी खबर

गोरखपुर। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2017 में बड़ी संख्या में हुई बच्चों की मौत के मामले से चर्चा में आए डॉक्टर कफील खान के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात सम्पत्ति और धन के लेनदेन के विवाद को लेकर हुई है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कफील के मामा एवं पेशे से प्रॉपर्टी डीलर डॉक्टर नुसरतउल्ला वारसी की शनिवार रात करीब पौने 11 बजे राजघाट थाना क्षेत्र के बनकटीचक स्थित उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक वारसी शनिवार रात पड़ोस में ही रहने वाले अपने मित्र सिराज तारिक के घर से लौट रहे थे कि तभी उनके घर के सामने खड़े एक व्यक्ति ने उनके सिर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में इमामउद्दीन और अनिल सोनकर नामक व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वारसी ने पिछले साल नंवबर में इमामउद्दीन से साढ़े चार एकड़ जमीन पर कब्जे का मुकदमा जीता था। दोनों के बीच सिद्धार्थनगर जिले के इटवा इलाके में भी 10-12 एकड़ जमीन को लेकर विवाद था, वहीं अनिल सोनकर ने वारसी की प्रॉपर्टी डीलिंग कम्पनी में 1 करोड़ 95 लाख रुपए निवेश किए थे, जिन्हें वह वापस लेना चाहता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

वारसी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के निलंबित प्रवक्ता और इस वक्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मथुरा जेल में बंद डॉक्टर कफील खान के मामा थे।



 

कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी BJP में शामिल हुई ,जानिये क्या रही वजह

कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी BJP में शामिल हुई ,जानिये क्या रही वजह

कृष्णागिरी। कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी विद्या रानी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी मुरलीधर राव और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधाकृष्णन इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
भाजपा की सदस्यता लेने पर विद्या रानी ने कहा कि मैं अपनी जाति और धर्म के बावजूद गरीबों और वंचितों के लिए काम करना चाहती हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं लोगों के लिए हैं और मैं उन्हें लोगों तक ले जाना चाहती हूं। अन्य राजनीतिक दलों के 1000 से अधिक सदस्य भाजपा में शामिल हुए।

खूंखार चंदन तस्कर था वीरप्पन :

खूंखार चंदन तस्कर वीरप्पन के कई खौफनाक किस्से हैं। कहा जाता है कि वीरप्पन ने पहले अधिकारी का सिर काटा, फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उससे फुटबॉल खेली। 18 अक्टूबर 2004 को मौत के घाट उतारे जा चुके वीरप्पन की बेटी विद्या रानी पेशे से वकील हैं। वीरप्पन की पत्नी सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं।

 

राजधानी में दामाद ने की अपने ही सास की गोलीमार हत्या, पत्नी के गर्भपात कराने का था शक, जाने पूरी खबर

राजधानी में दामाद ने की अपने ही सास की गोलीमार हत्या, पत्नी के गर्भपात कराने का था शक, जाने पूरी खबर

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने अपनी सास की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. दरअसल, उसे शक था कि उसकी पत्नी के दो बार गर्भपात  कराने के फैसले के पीछे उसकी सास थी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि मृतका पश्चिम विहार के एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थीं. 14 फरवरी को जब वह मुंडका की तरफ आ रही थीं तो उनकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि मृतका के दामाद पंकज और उसके दो साथियों उज्ज्वल डबास और अजीत ने महिला पर कथित रूप से गोलियां चलाईं, जब वह ई-रिक्शा में थीं. उन्हें पांच गोलियां मारी गई थीं. महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी.
सूचना के आधार पर बुधवार को एक आरोपी उज्जवल डबास को लाडपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, अन्य दो आरोपी अजीत और पंकज अभी भी फरार हैं. उज्जवल के पास से एक पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद किये गये हैं. साथ ही अन्य दो आरोपियों अजीत और पंकज की तलाश अभी जारी है.
 
शादी की जिद को लेकर नाबालिग युवती चढ़ी पानी के टंकी पर, परिजनों को दी कूद कर जान देने की चेतावनी, जाने कहा की है ये खबर

शादी की जिद को लेकर नाबालिग युवती चढ़ी पानी के टंकी पर, परिजनों को दी कूद कर जान देने की चेतावनी, जाने कहा की है ये खबर

फतेहपुर | मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के फतेहपुर इलाके से एक खबर सामने आई है | बताया जा रहा है कि एक नाबालिग युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद्द को लेकर पानी की टंकी में चढ़ गई है और परिजनों को ये चेतावनी दी कि यदि उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं कराई गई तो वे पानी की टंकी से कूदकर अपनी जान दे देगी | युवती के पानी की टंकी में चढ़ने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवती नाबालिग है और अपने प्रेमी से शादी की जिद्द कर रही है, जबकि उसके परिजन उसके बालिग होने के बाद शादी कराने को राजी है युवती को मनाने महिला पुलिस सहित कोतवाली, फिजीकल और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची | लेकिन परिजनों और पुलिस के किसी भी भरोसे को मानने युवती तैयार नहीं थी | घंटों चले मश्क्कत के बाद मां और महिला पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाया जिसके बाद नाबालिग टंकी से उतरी |