BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
धान खरीदी की तारीख 29 फरवरी तक बढ़ाने बृजमोहन ने रखी मांग

धान खरीदी की तारीख 29 फरवरी तक बढ़ाने बृजमोहन ने रखी मांग

रायपुर,पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने धान खरीदी की तारीख 29 फरवरी तक बढ़ाने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी को लेकर अव्यवस्था का आलम है। बीते माह बारिश की वजह से भी प्रदेश भर में धान खरीदी रुकी रही। इसके अलावा कही बारदाने की कमी व अन्य कारणों से भी धान खरीदी में रुकावट निरंतर रही। जिसके चलते किसान धान बेचने से वंचित रह गया।
साथ ही उन्होंने कहा कि 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने की घोषणा की गई है। सरकार को यहां सुनिश्चित करना चाहिए की जितनी पंजीकृत कृषि जमीन किसानों की है उसके अनुसार धान खरीदा जाए। ज्यादातर जगहों से इस संबंध में किसानों की शिकायतें सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी में अव्यवस्थाओं के चलते प्रदेश का किसान सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करा रहा है। यह बात सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है। सरकार को चाहिए कि तत्काल प्रभाव से निर्णय लेते हुए धान खरीदी की तारीख 29 फरवरी तक बढ़ाये। 

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बोले, GST 21वीं सदी का सबसे बड़ा पागलपन

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बोले, GST 21वीं सदी का सबसे बड़ा पागलपन

हैदराबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने महत्वपूर्ण कर सुधार माने जा रहे माल एवं सेवाकर (जीएसटी) को बुधवार को 21वीं सदी का सबसे बड़ा पागलपन बताया। उन्होंने कहा कि देश को 2030 तक महाशक्ति बनने के लिए सालाना 10 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ आगे बढ़ना होगा।
स्वामी ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव को उनके कार्यकाल में किए गए सुधारों के लिए देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिए जाने की भी मांग की।

सुब्रमण्यम स्वामी ने एक कार्यक्रम में कहा कि समय समय पर हालांकि, देश ने आठ प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर हासिल की है लेकिन कांग्रेस नेता द्वारा आगे बढ़ाए गए सुधारों में आगे कोई बेहतरी नहीं दिखाई दी।

स्वामी ने कहा, 'ऐसे में हम उस 3.7 प्रतिशत (निवेश इस्तेमाल के लिये जरूरी दक्षता कारक) को कैसे हासिल करेंगे। इसके लिए एक तो (हमें जरूरत है) भ्रष्टाचार से लड़ने की और दूसरे निवेश करने वालों को पुरस्कृत करने की जरूरत है। आप उन्हें (निवेशकों को) आयकर और जीएसटी, जो कि 21वी सदी का सबसे बड़ा पागलपन है, इसके जरिये आतंकित मत किजिये।'
राज्य सभा सांसद ने कहा कि जीएसटी इतना जटिल है कि कोई भी यह नहीं समझ पा रहा है कि कहां कौन सा फार्म भरना है। और वे चाहते हैं कि इसे कंप्यूटर पर अपलोड किया जाए।

स्वामी ने निवेश के मामले में दक्षता स्तर में सुधार के मुद्दे पर कहा, 'कोई राजस्थान, बाड़मेर से आया ... उसने कहा हमारे पास बिजली नहीं है, हम कैसे इसे अपलोड करें? इस पर मैंने उससे कहा कि इसे अपने माथे पर अपलोड कर लो और प्रधानमंत्री के पास जाकर उन्हें कहो।'
उन्होंने कहा कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए अगले दस साल तक हर साल 10 प्रतिशत की दर से आर्थिक वृद्धि हासिल करनी होगी। उन्होंने कहा कि यह गति बनी रहती है तो 50 साल में चीन को पीछे छोड़ देंगे और अमेरिका को पहले स्थान के लिए चुनौती दी जा सकती है।


 

सुहागरात के अगले दिन दुल्हन बनी मां, परिवार पहुंच गया थाने,क्या है पूरा मामला पढ़े ये खबर

सुहागरात के अगले दिन दुल्हन बनी मां, परिवार पहुंच गया थाने,क्या है पूरा मामला पढ़े ये खबर

हरियाणा के अंबाला शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात के एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दिया है। शादी के बाद पेट दर्द होने पर दूल्हे के परिवार ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया है। अंबाला के मनमोहन नगर निवासी युवक की वेलेंटाइन डे के एक दिन बाद 15 फरवरी को 20 साल की युवती से शादी हुई। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद दूल्हे का पूरा परिवार चौंक गया। इसके बाद दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन और बच्ची को अपनाने से इंकार कर दिया है। वहीं लोग हैरान हैं कि दुल्हन के 9 महीने के गर्भवती होने के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। वर पक्ष को पहले हुआ था शक विवाहिता के गर्भवती होने का शक वर पक्ष को हो गया था। दुल्हन के मोटे पेट को देखकर विवाहिता पक्ष से पूछा था। उस समय विवाहिता पक्ष ने कहा कि युवती को थाइराइड की दिक्कत है। जिसके कारण पेट थोड़ा मोटा रहता है। लेकिन विवाहिता के बच्ची को जन्म देने के बाद इसका खुलासा हुआ है।


गर्भवती होने का ऐसे पता लगा

15 फरवरी को शादी होने के बाद 16 फरवरी को रिसेप्शन किया गया। सुहागरात के एक दिन बाद 17 को युवती के रक्तस्त्राव शुरू हो गया। जिसके बाद दूल्हा पक्ष ने विवाहिता पक्ष से बात की तो पीरियड की बात कही गई। लेकिन शक होने पर दूल्हे पक्ष के लोग विवाहिता को लेकर अस्पताल पहुंच गए। जिसमें खुलासा हो गया कि युवती गर्भवती है। इसके बाद अस्पताल में स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया।

परिजनों ने जानकारी से किया इंकार

बता दें कि इस मामले के बारे में जब दूल्हन के घरवालों को पता चला तो लड़की की दादी और बहन ने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। बड़ी बहन ने बताया कि बच्ची के जन्म के बाद उसकी बात फोन पर हुई थी।

पुलिस थाने पहुंच गया है मामला

सुहागरात के एक दिन बाद ही बच्ची को जन्म देने का मामला पुलिस थाने पहुंच गया है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। हालांकि अभी तक मामला दर्ज नहीं कराया गया है। अंबाला महिला थाना प्रभारी सुनीता ढाका का कहना है कि दुल्हन ने शाम को बच्ची को जन्म दिया है। अभी इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 चलती शव वाहन में आदिवासी शिक्षिका से तीन लोगों ने किया गैंगरेप,कहा हुई ये शर्मशार घटना पढ़े ये खबर

चलती शव वाहन में आदिवासी शिक्षिका से तीन लोगों ने किया गैंगरेप,कहा हुई ये शर्मशार घटना पढ़े ये खबर

कवर्धा. निर्भया मामले में आरोपियों की लगातार टलती फांसी की तिथि से लोगों ने वैसे ही आक्रोश पनप रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के वनांचल में निर्भया जैसा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने मिलकर स्कूल में पढ़ाने वाली बैगा युवती के साथ शव वाहन सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

आरोपी युवक

मिली जानकारी के अनुसार तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में बैगा युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आदिवासी युवती शाला संगवारी योजना के तहत बच्चों को पढ़ाती है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शव वाहन में तीनों आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने जंगल में ही छोड़ दिया था। वहां से जैसे-तैसे युवती वापस आई और तरेगांव थाना में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

शिमला मिर्च के अंदर जिंदा मेंढक देख उड़े गए होश,आखिर क्या है पूरा मामला पढ़े

शिमला मिर्च के अंदर जिंदा मेंढक देख उड़े गए होश,आखिर क्या है पूरा मामला पढ़े

कनाडा में एक कपल के साथ कुछ दिन पहले बड़ा ही अजीबोगरीब वाकया घटा। दरअसल यह कपल खाना बनाने के लिए बाज़ार से सब्जी खरीदकर लेकर आए। डिनर तैयार करते समय जब उनको शिमला मिर्च के अंदर से जीवित मेंढक मिला तो उनके होश उड़ गए।
क्यूबेक के स्गुएने के निकोल गागन और गेरार्ड ब्लैकबर्न 9 फरवरी को रात का खाना बना रहे थे, उस वक्त उनको शिमला मिर्च के अंदर से जीवित मेंढक मिला। इस घटना की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही थी कि जो शिमला मिर्च वो खरीद कर लाए थे उसमें कोई छेद भी नहीं था, इसके बावजूद उसमें से मेंढक निकला।
मेंढक निकालने के बाद इस कपल ने इसे अलग जार में रख दिया। वे दोनों यह जानकार चौंक गए कि जब उन्हें बाद में पता चला कि असल में यह एक ग्रीन ट्री फ्रॉग है। इसके बाद उन्होंने सुपरमार्केट से शिकायत की। फिलहाल मेंढक और शिमला मिर्च दोनों की ही लैब में जांच चल रही।
कपल ने बताया कि उन्हें यह जीवित मेंढक जिस शिमला मिर्च के अंदर से ही मिला था, जिसे उन्होंने क्यूबेक के कृषी, फिशरीज एंड फूड मंत्रालय में भेज दिया। यह खबर सोशल मीडया पर वायरल हो गई और लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन्स दिए।
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्ट साझा की गई तभी कई लोगों ने शिमला मिर्च न खाने की कसम खाई। एक यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा कि अब जब भी मैं शिमला मिर्च काटता हूं तो अलग तरह का डर लगता है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ''मुझे अब हर फल के अंदर कीड़ा दिखाई देने का डर सता रहा है।

 

रेलवे अब अवैध कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा, ज्यादा संख्या में मिल सकेंगे तत्काल टिकट

रेलवे अब अवैध कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा, ज्यादा संख्या में मिल सकेंगे तत्काल टिकट

रेलवे ने यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए तत्काेल टिकट उपलब्धक कराने की सुविधा प्रदान की हुई है, लेकिन अवैध सॉफ्टवेयरों के जरिए टिकटों की कालाबाजारी की जा रही थी, जिससे रेलयात्री बहुत परेशान थे। अब आरपीएफ ने शिकंजा कस दिया है और रेलवे ने अपने सिस्टम की सफाई कर इन सॉफ्टवेयरों को बाहर फेंक दिया है, जिससे अब शीघ्र और ज्याहदा मात्रा में तत्काकल टिकट मिल सकेंगे।
खबरों के मुताबिक, रेलवे एजेंटों को तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं देता और पिछले 2 महीनों में आरपीएफ ने लगभग 60 अवैध एजेंटों को पकड़ा जो अवैध सॉफ्टवेयरों के जरिए टिकट बुक कर रहे थे। इस कार्रवाई के बाद यात्रियों के लिए अब तत्काल टिकट घंटों तक उपलब्ध होंगे।

रेलवे सुरक्षाबल (आरपीएफ) के महानिदेशक अरुण कुमार के अनुसार, इससे पहले विंडो खुलते ही मिनटों में गायब हो जाने वाले तत्काल टिकट अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर घंटों तक भी बुक हो रहे हैं। रेलवे ने अपने सिस्टम में सेंध लगाने वाले अवैध एएनएमएस, मैक और जगुआर सॉफ्टवेयरों का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है।

यात्रा से 24 घंटे पहले सुबह 10 एसी व 11 बजे स्लीपर के तत्काल टिकट आईआरसीटीसी पर बुक होते हैं, लेकिन शिकायत बनी हुई थी कि कि यह बुकिंग बहुत मुश्किल से होती है।

एक यूजर को आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुक करने में औसतन 2.55 मिनट लगते हैं, जबकि गैरकानूनी सॉफ्टवेयर से एजेंट औसतन 1.48 सेकंड में टिकट बना रहे थे।

 

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, अधिकांश किसान अपना धान बेच चुके,धान बेचने से वंचित किसानों के लिए आज भी कट रहा टोकन

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, अधिकांश किसान अपना धान बेच चुके,धान बेचने से वंचित किसानों के लिए आज भी कट रहा टोकन

रायपुर, खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने आज मंत्रालय में अफसरों की बैठक लेकर धान खरीदी को लेकर आ रही समस्याओं के त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया है। यही नहीं बारदाने की कमी बताए जाने पर मंत्री ने छोटी समितियों में जहां अधिक बारदाना गया है, उसे तत्काल बड़ी समितियों में लाने का निर्देश भी दिया है। इससे विभिन्न समितियों में धान खरीदी को लेकर आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण हो जाएगा।
खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने आज मंत्रालय में धान खरीदी को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर अफसरों की बैठक ली। बैठक में मंत्री श्री भगत ने सीधे अफसरों से पूछा कि धान खरीदी को लेकर आखिर समस्या क्या आ रही है? किन-किन जिलों में समस्या अधिक है तथा शिकायतें कहां अधिक मिल रही हैं। इस पर अफसरों ने बताया कि अब तक अन्य जिलों से बारदाना कमी की शिकायत आ रही थी, लेकिन आज रायपुर जिले से भी इस तरह की शिकायतें आ रही हैं कि बारदाने की कमी है। जिन जिलों में ज्यादा शिकायतें मिली हैं, उनमें बलौदाबाजार, कवर्धा, मुंगेली, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा जिला शामिल है। इसके अलावा आज रायपुर जिले से भी यही शिकायत आ रही है। इस पर मंत्री श्री भगत ने अफसरों को निर्देश दिया कि जिन छोटी समितियों में अधिक बारदाना गया है, उसे तत्काल वापस लाकर ऐसी समितियों में वितरित कराया जाए, जहां किसानों का पंजीयन अधिक हुआ है तथा बारदाने की कमी को इससे तत्काल दूर किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को भी धान खरीदी को लेकर आ रही समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया है।
ज्ञात हो कि किसानों की मांग पर राज्य सरकार ने धान खरीदी की तिथि में वृद्धि करते हुए इसे 20 फरवरी कर दिया है। पूर्व में धान खरीदी की अंतिम तिथि 15 फरवरी थी। इधर मैदानी क्षेत्रों में समस्या अधिक दिखाई दे रही है। बताया जाता है कि ऐसे किसान जिन्होंने टोकन कटा लिया है, उनका धान भी बारदाने की कमी बताकर नहीं लिया जा रहा है। इसमें छोटे-मंझोले और बड़े किसान भी शामिल हैं। वहीं विभागीय मंत्री श्री भगत ने दावा किया कि प्रदेश में 90 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत किसानों से धान खरीदा जा चुका है। इसमें छोटे किसान जिनकी दो से ढाई एकड़ जमीन है 91 प्रतिशत किसान अपना धान बेच चुके हैं। ढाई एकड़ से 5 एकड़ तक किसानी करने वाले किसान 93 प्रतिशत तथा पांच एकड़ से ज्यादा रकबा में किसानी करने वाले 93.55 प्रतिशत किसान अपना धान बेच चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने किसानों को अपनी प्राथमिकता में रखा है, जिस प्रकार से अंतिम तिथि को लेकर किसान हड़बड़ा रहे हैं, कुछ लोगों द्वारा किसानों को उकसाया जा रहा है। उन्हें गलत जानकारी देकर भड़काया जा रहा है। श्री भगत ने कहा कि राज्य में 19 लाख 55 हजार किसान पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 18 लाख 5 हजार किसान अपना धान बेच चुके हैं। आज की तिथि में किसानों को 14 हजार 469 करोड़ का भुगतान हो चुका है। आज भी टोकन कट रहा है, किसानों के मन में संशय है। मैं आश्वत करता हूं कि यह किसानों की सरकार है और किसानों के हित में काम करने वाली सरकार है। पिछले साल भी हमने धान खरीदा था। आज दिन भर समय है, टोकन कट रहा है। हमने अफसरों को बुलाया था, समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया है। मंत्री श्री भगत ने कहा कि इस लाइन के पुराने खिलाड़ी अपना खेल रहे हैं, जबकि हमारा प्रयास है कि राज्य के बाहर और बिचौलियों के धान न बिके। इस काम में हमें काफी सफलता मिली है।
 

फिर एक बार हुआ हनी ट्रैप के मामले का भंडाफोड़, विडियो वायरल करने की धमकी के कर लाखों रुपये ऐंठे, जाने कहा की है ये खबर

फिर एक बार हुआ हनी ट्रैप के मामले का भंडाफोड़, विडियो वायरल करने की धमकी के कर लाखों रुपये ऐंठे, जाने कहा की है ये खबर

गुना | गुना के फतेहगढ़ थाने क्षेत्र से एक सनसनी खेज खबर मिली है | जानकारी मिली है कि गुना के फतेहगढ़ थाने में बारां राजस्थान के रहने वाले एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि गाँव के एक स्थानीय व्यक्ति और युवती ने युवक का प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए नगदी और सोने चांदी के सामान ले लिए है। मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी मिली है कि बारां राजस्थान निवासी संजय नागर फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में किराए के मकान पर रहता है। प्रार्थी ने बताया कि 14 फरवरी को उसके पहचान का एक व्यक्ति युवती से मिलाने के लिए कर्राखेड़ा के जंगल में बुलाया था। इस दौरान संजय ने युवती से शारीरिक संबंध बनाया, जिसका युवती ने वीडियो बना लिया। इसके बाद युवती और व्यक्ति मिलकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संजय को ब्लैकमेल करने लगे । पैसे और जेवरात लेने के बाद भी युवती और युवक मिलकर संजय को ब्लैकमेल करते रहे। परेशान होकर संजय ने 17 फरवरी को फतेहगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है ।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश- सिविल जज बार कोटे से जिला जजों के पदों के लिए सीधी भर्ती के पात्र नहीं, पढ़ें पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट का आदेश- सिविल जज बार कोटे से जिला जजों के पदों के लिए सीधी भर्ती के पात्र नहीं, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि सिविल जज कोटे के तहत जिला जज के तौर पर सीधी नियुक्ति के पात्र नहीं हैं। इसके लिए वकालत में सात साल की प्रैक्टिस जरूरी है। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट की खंडपीठ ने कहा कि सिविल जज बार कोटे से जिला जजों के पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। संविधान के अनुच्छेद 233(दो) के तहत जिला जज के पद पर पात्रता के लिए सात साल का प्रैक्टिस आवश्यक है।

न्यायालय ने कहा कि मजिस्ट्रेट या मुंसिफ की जिला जज के पद के लिए सीधे तौर पर नियुक्ति नहीं हो सकती। उन्हें भी बाकी उम्मीदवारों की तरह सात साल की प्रैक्टिस के बाद इम्तिहान पास होने की शर्त पूरी करनी होगी। न्यायालय ने यह भी उच्च न्यायिक सेवाओं में वकीलों की सीधी भर्ती परीक्षा के लिए भी सात साल की वकालत का अनुभव जरूरी है।
दिल्ली हाईकोर्ट में पांच अतिरिक्त जिला जज (एडीजे) की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे, इसमें शर्त रखी गई थी कि इस पद के लिए वकील को सात साल की प्रैक्टिस होना अनिवार्य है और इसके अलावा उम्र और शैक्षणिक योग्यता भी शामिल थी। स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट हरियाणा (अंबाला) नीतिन राज सहित कई जजों ने भी इसी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
हालांकि, जजों का आवेदन यह कहते हुए रद्द कर दिया गया था कि निचली अदालतों के जज एडीजे की परीक्षा के लिए योग्य नहीं हैं। इस मामले को नीतिन राज ने 23 जनवरी को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करके चुनौती दी थी।
 
कोठारी सीवीसी और जुल्का होंगे भारत देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त, जाने पूरी खबर

कोठारी सीवीसी और जुल्का होंगे भारत देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त, जाने पूरी खबर

नई दिल्ली | राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी अब देश के नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) और बिमल जुल्का नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) होंगे। बता दें कि आईएएस संजय कोठारी फिलहाल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव हैं। बिमल जुल्का और संजय कोठारी दोनों आईएएस अधिकारी रहे हैं। संजय कोठारी हरियाणा कैडर के साल 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, बिमल जुल्का मध्यप्रदेश कैडर के साल 1979 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम हुई चयन समिति की उच्चस्तरीय बैठक में इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई। मुख्य सतर्कता आयुक्त का पद जून 2019 से खाली था।

जानकारी के मुताबिक इनकी मंजूरी को लेकर कांग्रेस के नेता सदन और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आपत्ति जताई है। चौधरी ने कहा कि जिस नाम पर सर्च कमेटी ने विचार ही नहीं किया। उसे किसी गुण-दोष पर विचार किए बिना इतने बड़े पद पर नियुक्त किया जा सकता है?
बैठक में अधीर रंजन चौधरी ने तर्क दिया है कि पीएमओ द्वारा सीवीसी की नियुक्ति के लिए जो कागजात दिए गए हैं उसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं है इसमें बहुत सारी कमियां हैं। उनकी आपत्ति यह थी कि वित्त सचिव राजीव कुमार जो खुद सर्च कमेटी के सदस्य, सीवीसी के लिए एक आवेदक भी बन गए हैं और अंत में सर्च कमेटी द्वारा सीवीसी के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी आपत्ति को दरकिनार करते हुए बहुमत के फैसले से कोठारी की नियुक्ति पर मुहर लगा दी।
बैठक में सुरेश पटेल के नाम पर भी विवाद हुआ। छंटनी प्रक्रिया को पूरी तरह दोषपूर्ण करार देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने सतर्कता आयुक्त के पद पर सुरेश पटेल के नाम का विरोध करते हुए कहा कि जब पीएम राजीव कुमार का नाम पैनल में आने को प्रक्रियागत खामी मानते हैं तो पटेल की नियुक्ति कैसे की जा सकती है? कमेटी में शामिल मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी इस आपत्ति को भी सिरे से खारिज कर दिया और पटेल की नियुक्ति को भी हरी झंडी दे दी।
बहुमत के फैसले से पैनल ने सुरेश पटेल को सतर्कता आयुक्त और अनीता पांडोव को सूचना आयुक्त नियुक्त किया। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव कोठारी अभी भारत के राष्ट्रपति के सचिव हैं, जबकि पूर्व सूचना और प्रसारण सचिव जुल्का वर्तमान में सूचना आयुक्त हैं।
अधीर रंजन चौधरी के अलावा मंगलवार शाम की बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, पीएमओ कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव सी चंद्रमौली भी मौजूद थे ।
अगर आपके पास भी है दो वोटर कार्ड, तो हो जाइये सावधान, जाने क्या है पूरा मामला...

अगर आपके पास भी है दो वोटर कार्ड, तो हो जाइये सावधान, जाने क्या है पूरा मामला...

नईदिल्ली। अगर आपके पास दो वोटर कार्ड है तो आप भी सतर्क हो जाएं क्योंकि अब चुनाव में किसी तरह की भी हेराफेरी को चुनाव आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा। चुनाव ईमानदारी से और नियम के अनुसार हो इसी के चलते चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

चुनाव आयोग ने सरकार के साथ चुनाव सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की एक बार फिर पहल करते हुए प्रत्याशियों द्वारा गलत हलफनामा देने और फर्जी खबरों के प्रसार को निर्वाचन प्रक्रिया दूषित करने वाले अपराध की श्रेणी में रखने का प्रस्ताव दिया है, जिससे निर्वाचित होने के बाद दोषियों की सदस्यता समाप्त की जा सके।

चुनाव सुधार को लेकर मंगलवार को विधि मंत्रालय में सचिव जी नारायण राजू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने मांग की थी जनप्रतिनिधि एक्ट में बदलाव कर उसे आधार को वोटर लिस्ट से जोडऩे की इजाजत दी जाए, ताकि गलत तरीके से वोटर आई कार्ड बनवाने वालों पर लगाम लग सके। इस मुद्दे पर चर्चा की गई और मंत्रालय ने सहमति जता दी है।  

आधार को वोटर आई कार्ड से जोडऩे के मुद्दे पर कानून मंत्रालय ने चुनाव आयोग को कहा है कि वह इस बात को सुनिश्चित करे कि लिंक होने का बाद आधार के जरिए सूचना लीक नहीं हो सके। आयोग ने हाल ही में डेटा लीक को रोकने के लिए जरूरी कदमों की सूची बनाई है। अगर चुनाव प्रक्रिया में बदलाव हुआ तो प्रवासी उस क्षेत्र में तब ही वोट कर सकेगा जब वह वहां रहा हो। 

चुनाव आयोग चाहता है कि वह अधिक से अधिक युवाओं को वोटर लिस्ट में शामिल करे। इसके लिए भी वह सुधार करना चाहता है। आयोग इसके लिए अधिक विकल्प की मांग कर रहा है। वर्तमान में नए वोटरों के लिए रजिस्ट्रेशन का एक विकल्प है यानी 1 जनवरी को 18 साल की उम्र पूरा होने पर ही वोटर लिस्ट में रजिस्टर किया जाता है। आयोग अब मल्टीपल विकल्प चाहता है, ताकि और युवाओं का लिस्ट में नाम आ सके। आयोग ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि अबतक सुधार को लेकर 40 अलग-अलग प्रपोजल मंत्रालय के पास पेंडिंग हैं।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक आज, मंदिर निर्माण शुरू करने की तारीख पर हो सकती है घोषणा, पढ़ें पूरी खबर

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक आज, मंदिर निर्माण शुरू करने की तारीख पर हो सकती है घोषणा, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक बुधवार को शाम 5 बजे दिल्ली में होगी। इसमें शामिल होने के लिए अयोध्या के तीनों ट्रस्टी महंत दिनेद्र दास, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और डॉ. अनिल मिश्र दिल्ली आ गए है। शंकराचार्य बासुदेवानन्द जी सरस्वती मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। इसके अलावा जानकारी मिली है कि महंत नृत्यगोपाल दास और विहिप नेता चंपत राय को भी ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक के दौरान नृत्य गोपाल और विहिप नेता चंपत राय को ट्रस्ट में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।

बुधवार को शाम पांच बजे ट्रस्ट की बैठक होगी। जो तीन से चार घंटे तक चलने की उम्मीद है। बैठक में सभी सदस्य अपने अपने तरफ से सुझाव रखेंगे। सूत्रों ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट की पहली बैठक राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पते आर-20, ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 में ही होगी। यह वरिष्ठ वकील के. परासरण का घर है।
 
आज दिनांक 19 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 19 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 19 फरवरी का राशिफल

मेष:

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक है। नवम भाग्य भाव में चंद्रमा राज्य से सम्मान तथा रूके कार्यों की सिद्धि कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगति होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।

वृषभ:

राशि का स्वामी शुक्र एकादश आय प्रमुख केंद्र भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि कारक है। चंद्रमा अष्टम भाव में मंत्रणा शक्ति का विस्तार और सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ कराएगा। अवसर लाभ उठाने के लिए सचेत रहें।

मिथुन:

आपकी राशि का स्वामी बुध कुंभ राशि सूर्य के साथ नवम भाव में अस्त चल रहा है। अकारण शत्रुत्पत्ति, निर्मूल चिंताकारक है। आज सप्तम चंद्रमा, माता को कष्ट कर सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए सुख-शांति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। राशि का स्वामी चंद्रमा पंचम भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय कारक है। राशि पर वृश्चिक राशि का गुरू पत्नी को रोग मुक्त व पत्नी पक्ष से लाभकारक रहेगा।

सिंह:

आपकी राशि का स्वामी सूर्य सप्तम भाव में कुंभ राशि का होकर संचार कर रहा है। चंद्रमा पंचम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराकर कोष वृद्धि करेगा। सांय के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।

कन्या:

आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। महान पुरूषों के सहयोग से शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से मनोमालिन्य दूर करने का दिन है।

तुला:

आपकी राशि के स्वामी शुक्र का मीन में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात्रि में किसी विशेष समारोह में महान व्यक्ति के मिलने से महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी।

वृश्चिक:

आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि से तृतीय शनि योग बना हुआ है। विेवेक से काम लें, निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा, खानपान में सावधानी बरतें।

धनु:

आपकी राशि पर मंगल अग्रि, चोर भायकारक है। सप्तम भाव में मिथुन राशि राहु भी व्यर्थ व्यय व पत्नी को कष्टकारक है। नजदीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। द्वितीय भाव में मकर राशि का चंद्रमा सांयकाल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा।

मकर:

आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। द्वादश व्यय भाव में चंद्रमा भूमि, जमीन-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है। श्रेष्ठ पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा।

कुंभ:

आपकी राशि का स्वामी शनि, मकर राशि का होकर द्वादश भाव में विराजमान है। चंद्रमा आज एकादश घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। शत्रु व प्रतिद्वंदी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन:

राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कईं दिनों से धनु राशि का होकर दशम भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज एकादश घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जायेगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

अब  ATM से पैसा निकालना हो सकता है महंगा, एटीएम ऑपरेटर्स ने की मांग

अब ATM से पैसा निकालना हो सकता है महंगा, एटीएम ऑपरेटर्स ने की मांग

आने वाले दिनों में ATM से पैसा निकालना महंगा पड़ सकता है। एटीएम ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने भारतीय रिजर्व बैंक
(RBI) से इंटरचेंज फी बढ़ाने की मांग की है।

फी बढ़ाने के पीछे ऑपरेटर्स का तर्क है कि आरबीआई के सुरक्षा मानकों का पालन करने के से एटीएम को चलाने मंस आने वाली लागत बढ़ती जा रही है।

मशीन के मेंटेनेंस में भी लागत बढ़ गई है जबकि उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा है। इस कारण इंटरचेंज फी बढ़ाना आवश्यक हो गया है।

ट्रांजेक्शन फेल होने पर लगता है चार्ज : यदि कोई ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से रुपए निकालता है लेकिन पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का कारण यह ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है उस पर चार्ज लगता है।

यह चार्ज प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपए होगा। इस पर टैक्स अलग से लगता है। ये नियम एसबीआई और आईडीबीआई बैंक सहित कई बैंकों पर लागू है।

आरबीआई ने प्रति ग्राहक मुफ्त ट्रांजेक्शन की अधिकतम सीमा 5 और इंटरचेंज फी प्रति ट्रांजेक्शन 15 रुपए तय कर रखी है।

एटीएम इंडस्ट्री या कंफेडरेशन ऑफ इंडियान इंडस्ट्री (सीएटीएमआई) का कहना है कि कंपनियों को कारोबार चलाने के लिए यह रकम पर्याप्त नहीं है।

आरबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी को 13 फरवरी को भेजे गए एक पत्र के अनुसार कं‍पनियों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है, जो एटीएम बिजनेस पर असर डाल रहा है। इससे नए एटीएम लगाने की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है।

 

NPR को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, पढ़े पूरी खबर

NPR को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, पढ़े पूरी खबर

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) की प्रक्रिया को नहीं रोकेंगे। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वे राज्य में NRC लागू नहीं होने देंगे।
ठाकरे ने आश्वासन दिया कि वह एनपीआर के सभी कालम की जांच खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि एनपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में महाराष्ट्र में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

ठाकरे ने ट्वीट किया कि सीएए और एनआरसी अलग हैं और एनपीआर अलग है। अगर सीएए लागू होता है तो किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। एनआरसी अभी नहीं है और राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनपीआर राज्य में लागू होगा क्योंकि उसमें कुछ भी विवादास्पद नहीं है।
ठाकरे ने कहा कि वह राज्य में NRC लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर एनआरसी लागू होगा तो इससे हिंदू या मुस्लिम ही नहीं आदिवासी भी प्रभावित होंगे। एनपीआर जनगणना है और मुझे नहीं लगता कि इससे कोई प्रभावित होगा क्योंकि यह हर दस साल में होती है।
 

कांग्रेस का अब ये बड़ा नेता आयकर विभाग के निशाने में,आखिर क्या है पूरा मामला पढ़े ये खबर

कांग्रेस का अब ये बड़ा नेता आयकर विभाग के निशाने में,आखिर क्या है पूरा मामला पढ़े ये खबर

नईदिल्ली, कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल को आयकर विभाग ने समन जारी किया है. पटेल को 400 करोड़ रुपये के हवाला ट्रांजेक्शन मामले में ये नोटिस जारी कर पेश होने का आदेश दिया गया है. अहमद पटेल को ये समन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष पद पर रहने के दौरान के लिए दिया गया है.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट विभिन्न कंपनियों द्वारा भेजे गए हवाला ट्रांजेक्शन की जांच कर रहा है. आरोप है कि हवाला की रकम कांग्रेस के खातों में भी आया था. बताया जा रहा है कि करीब 400 करोड़ से ज्यादा की रकम कांग्रेस के खातों में आई थी. पटेल को ये नोटिस मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत से कांग्रेस के खातों में आए पैसों की बाबत दिया गया है.
इसके पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अहमद पटेल को 11 फरवरी को समन जारी किया था और 14 फरवरी को पेश होने को कहा था. ये समन आईटी एक्ट के सेक्शन 131 के तहत जारी किया गया था. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस मामले में कांग्रेस के लेखा डिवीजन के अधिकारियों के दफ्तर में भी छापेमारी की थी.
हालांकि, अहमद पटेल 14 फरवरी को तबीयत खराब होने की दलील देकर पेश नहीं हुए थे. उन्होंने कहा था कि उन्हें सांस की दिक्कत है और वह फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती हैं.
 

 बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 22 आईएएस अफसरों सहित 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि...

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: 22 आईएएस अफसरों सहित 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि...

पटना| इस वक्त एक बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की खबर मिल रही है जहां विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले एक बार फिर बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने प्रशासनिक अफसरों के बड़े स्तर पर तबादले ​किए हैं। जारी आदेश में 22 आईएएस अफसरों का नाम शामिल है। आदेश में 12 जिलों के कलेक्टरों का भी नाम शामिल है। वहीं, तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।  

देखे पूरी लिस्ट-
कंवल तनुज-कटिहार जिलाधिकारी, अमन समीर-बक्सर जिलाधिकारी, प्रशांत कुमार सी एच-अररिया जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल-मोतिहारी जिलाधिकारी, कुंदन कुमार-बेतिया जिलाधिकारी, चन्द्र शेखर घोष-खगड़िया जिलाधिकारी, कौशल कुमार-सहरसा जिलाधिकारी, हिमांशु शर्मा-पटना नगर आयुक्त, आदित्य प्रकाश-किशनगंज जिलाधिकारी, यशपाल मीणा-नवादा जिलाधिकारी, अमित कुमार पांडेय-सीवान जिलाधिकारी, सौरभ जोरवाल-औरंगाबाद जिलाधिकारी, दिओर नीलेश-मधुबनी जिलाधिकारी|
दिलदहला देने वाली एक बड़ी खबर: 8 साल की मासूम के साथ 16 हैवानो ने किया दुष्कर्म, मासूम की मौत के बाद हुआ खुलासा...

दिलदहला देने वाली एक बड़ी खबर: 8 साल की मासूम के साथ 16 हैवानो ने किया दुष्कर्म, मासूम की मौत के बाद हुआ खुलासा...

नई दिल्ली। चेन्नई के विलुपुरम से दिलदहला देने वाला एक खबर सामने आई है जहां 16 हैवानो ने 8 साल की मासूम को अपना शिकार बनाया है जी हाँ बता दे की16 दरिंदों ने मासूम के साथ करीब दो साल तक हैवानियत की। इस बीच बच्ची के रिश्तेदारों ने भी उसके साथ क्रूरता की। उसकी मौत के बाद मामले का खुलासा हुआ।


पढ़े पूरी खबर-
बता दें कि यह मामला चेन्नई के विलुपुरम का है। 16 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बताया कि स्कूल में लड़की जब अचानक बेहोश हो गई तो उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लड़की के साथ रेप का खुलासा हुआ। लड़की के साथ कुछ रिश्तेदारों सहित कुछ लोगों ने 2 सालों तक रेप किया। लड़की की मां ने तिंडिवनम में 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की थी और 16 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पेट दर्द से परेशान थी मासूम-
आपको बता दे की क्लास 3 में पढ़ने वाली लड़की अपनी मां, बड़ी बहन, सौतेले पिता और सौतेले भाई के साथ रहती थी। वहीं उसे वह छोड़कर चली गई थी। वापस आने संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। पूछताछ में पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से वह पेट दर्द से परेशान थी। वहीं अचानक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।
अब रेलवे स्टेशनों पर नहीं मिलेगा फ्री वाई-फाई, जाने क्या है वजह

अब रेलवे स्टेशनों पर नहीं मिलेगा फ्री वाई-फाई, जाने क्या है वजह

ई दिल्ली | टेक दिग्गज गूगल ने कहा कि उसने 2020 तक भारत सहित पूरी दुनिया में अपने स्टेशन प्रोग्राम को बंद करने का फैसला किया है। गूगल का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में इंटरनेट और ऑनलाइन सेवा पहले की तुलना में अधिक आसान और सस्ती हो गई है।

अमेरिकी कंपनी ने कहा है कि वह मौजूदा साइटों से हटने के लिए अपने साझीदरों के साथ काम कर रही है, ताकि ये बाद में भी उपयोगी बनी रहे। गूगल ने 2015 में भारतीय रेल और रेलटेल के साथ मिलकर स्टेशन प्रोग्राम शुरू किया था, ताकि 2020 के मध्य तक देश में 400 रेलवे स्टेशनों पर लोगों के लिए मुफ्त वाई-फाई सुविधा मुहैया कराई जा सके।
गूगल के वाइस प्रेजिडेंट (पेमेंट्स एंड नेक्स्ट बिलियन यूजर्स) ने अपने ब्लॉग में लिखा है, हमने तय संख्या को जून 2018 में ही पार कर लिया। सेनगुप्ता ने भारत का उदाहरण दिया, जहां मोबाइल डेटा पूरी दुनिया में सबसे सस्ता है। उन्होंने कहा, इसीलिए हमने 2020 तक धीरे-धीरे स्टेशन प्रोग्राम को बंद करने का फैसला किया है।
 
 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: IPL 2020 का शेड्यूल जारी, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: IPL 2020 का शेड्यूल जारी, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

मुंबई| क्रिकेट के प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार इस बार आईपील 2020 26 मार्च को शुरू होगा और 24 मई तक चलेगा। शनिवार और रविवार को होने वाले दो मुकाबलों की संख्या घटा दी गई है, इस बार सबसे कम छह डबल हैडर होंगे, जिसकी वजह से टूर्नामेंट 57 दिन तक खिंच गया है।

पढ़े ये खबर-
जारी शेड्यूल के अनुसार इस सत्र की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।