नई दिल्ली। चेन्नई के विलुपुरम से दिलदहला देने वाला एक खबर सामने आई है जहां 16 हैवानो ने 8 साल की मासूम को अपना शिकार बनाया है जी हाँ बता दे की16 दरिंदों ने मासूम के साथ करीब दो साल तक हैवानियत की। इस बीच बच्ची के रिश्तेदारों ने भी उसके साथ क्रूरता की। उसकी मौत के बाद मामले का खुलासा हुआ।
नई दिल्ली | टेक दिग्गज गूगल ने कहा कि उसने 2020 तक भारत सहित पूरी दुनिया में अपने स्टेशन प्रोग्राम को बंद करने का फैसला किया है। गूगल का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में इंटरनेट और ऑनलाइन सेवा पहले की तुलना में अधिक आसान और सस्ती हो गई है।
अहमदाबाद | गुजरात में अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक विमान के इंजन में अचानक आग लग गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। एयरपोर्ट के निदेशक मनोज गंगल ने बताया कि अहमदाबाद से बेंगलुरु जाने वाले गो एयर के विमान के इंजन में पक्षी के टकरा जाने से अचानक आग लग गई। आग पर काबू कर लिया गया है। विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से बेंगलुरु जाने वाले गोएयर के विमान के दाहिने इंजन में उड़ान भरते समय फॉरेन ऑब्जेक्ट डैमेज हो गया था जिस वजह से उसमें थोड़ी सी आग भी गई जिसे बाद में बुझा दिया गया। गोएयर प्रवक्ता ने बताया, विमान का फॉरेन ऑब्जेक्ट डैमेज (फैन का एक ब्लेड क्षतिग्रस्त) पक्षी के टकराने के कारण हुआ। गोएयर की इंजिनियरिंग टीम एयरक्राफ्ट की जांच कर रही है।
आज 18 फरवरी का राशिफल
मेष:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक है। नवम भाग्य भाव में चंद्रमा राज्य से सम्मान तथा रूके कार्यों की सिद्धि कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगति होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।
वृषभ:
राशि का स्वामी शुक्र एकादश आय प्रमुख केंद्र भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि कारक है। चंद्रमा अष्टम भाव में मंत्रणा शक्ति का विस्तार और सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ कराएगा। अवसर लाभ उठाने के लिए सचेत रहें।
मिथुन:
आपकी राशि का स्वामी बुध कुंभ राशि सूर्य के साथ नवम भाव में अस्त चल रहा है। अकारण शत्रुत्पत्ति, निर्मूल चिंताकारक है। आज सप्तम चंद्रमा, माता को कष्ट कर सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए सुख-शांति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। राशि का स्वामी चंद्रमा पंचम भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय कारक है। राशि पर वृश्चिक राशि का गुरू पत्नी को रोग मुक्त व पत्नी पक्ष से लाभकारक रहेगा।
सिंह:
आपकी राशि का स्वामी सूर्य सप्तम भाव में कुंभ राशि का होकर संचार कर रहा है। चंद्रमा पंचम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराकर कोष वृद्धि करेगा। सांय के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
कन्या:
आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। महान पुरूषों के सहयोग से शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से मनोमालिन्य दूर करने का दिन है।
तुला:
आपकी राशि के स्वामी शुक्र का मीन में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात्रि में किसी विशेष समारोह में महान व्यक्ति के मिलने से महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी।
वृश्चिक:
आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि से तृतीय शनि योग बना हुआ है। विेवेक से काम लें, निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा, खानपान में सावधानी बरतें।
धनु:
आपकी राशि पर मंगल अग्रि, चोर भायकारक है। सप्तम भाव में मिथुन राशि राहु भी व्यर्थ व्यय व पत्नी को कष्टकारक है। नजदीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। द्वितीय भाव में मकर राशि का चंद्रमा सांयकाल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा।
मकर:
आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। द्वादश व्यय भाव में चंद्रमा भूमि, जमीन-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है। श्रेष्ठ पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा।
कुंभ:
आपकी राशि का स्वामी शनि, मकर राशि का होकर द्वादश भाव में विराजमान है। चंद्रमा आज एकादश घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। शत्रु व प्रतिद्वंदी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं।
मीन:
राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कईं दिनों से धनु राशि का होकर दशम भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज एकादश घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जायेगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
राजिम | छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मां घटारानी मंदिर में चोरो ने किया हाथ साफ । अज्ञात चोरो ने रविवार-सोमवार की आधी रात को चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मां घटारानी के चांदी के झूमर और दान पेटी में रखे लगभग 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए । सुबह मंदिर के पुजारी ने जब मंदिर खोला तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई । मामले की जानकारी मिलने पर फिंगेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डाग स्क्वायड की सहायता से चोरों का सुराग लेने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई ।
जानकारी मिली है कि घटारानी मंदिर में दो माह में यह चोरी की तीसरी घटना है | पुलिस मामले की जाँच कर रही है | पुलिस ने जल्द ही चोरों का खुलासा करने का दावा किया है |
नई दिल्ली | निर्भया केस के चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने को लेकर सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोषियों के खिलाफ एक बार फिर डेथ वारंट जारी कर दिया है। नए डेथ वारंट में दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश दिया गया है। इसके पूर्व भी दो डेथ वारंट जारी किए गए थे लेकिन दोनों बार ही कानूनी पेचिदगियों की वजह से दोषियों को फांसी नहीं हो सकी थी। यह डेथ वारंट 22 जनवरी और 1 फरवरी के दिन के लिए जारी किए गए थे।
कोर्ट के आदेश को लेकर दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा अभी लीगल ऑप्शन्स बाकी हैं। उन्होंनें कहा कि अभी बहुत कानूनी विकल्प बाकी है। जब तक सभी कानूनों का इस्तेमाल न हो जाए तब तक फांसी की सजा देना सही नहीं है।
गुरुग्राम। पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा के हत्याकांड से पर्दा उठा कर बड़ा खुलासा किया है बताया जा रहा है की पुलिस ने उसके पति सुनील को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पति ने बताया कि बीवी के किसी दूसरे के साथ प्रेम-संबंध चल रहा था। इससे वह परेशान था। छुटकारा पाने उसकी हत्या कर दी।
मुंबई| इस वक्त मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहा के जीएसटी भवन में आग लग गई है| बाइकुला के मझगांव में स्थित जीएसटी भवन में सोमवार दोपहर आग लगी मौके पर दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंच गई है| फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है| इस हादसे में किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है|
बड़ी खबर: महिला विधायक की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या, घात लगाकर बैठे हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग...
हिसार | जिले नारनौंद इलाके मे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां नारनौंद से उचाना मार्ग पर राखी शाहपुर गांव में खड़े ट्रक में एक ईको गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है।
नईदिल्ली। जामिया हिंसा के दौरान घायल छात्र शय्यान मुजीब द्वारा 2 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई की। हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है।

छात्र ने अपनी याचिका में कहा है कि वह पुस्तकालय में बैठा था, पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिससे दोनों पैर उसके फ्रैक्चर हो गए। इलाज में 2.5 लाख खर्च हुए हैं।
मुंबई | यवतमाल में सोमवार को एक पिकअप वैन के पुल से नीचे गिरने से 8 की मौत हो गई और 18 जख्मी हो गए। वैन सवार लोग रिश्तेदार की अस्थि विसर्जन के लिए कोठेश्वर मंदिर गए थे। संस्कार पूरा करने के बाद वे जोडमोहा लौट रहे थे कि अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वैन पेड़ से टकराकर पुल से 25 फीट नीचे गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 18 लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
राजधानी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर | तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मेन रोड नेवरा के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मोहित यादव 40 वर्ष पिता पुलिसिया यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट खगेरा तिल्दा नेवरा निवासी भागवत यादव 60 वर्ष ने नेवरा थाने में दर्ज करायी थी। घटना की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
नई दिल्ली। खबर मिल रही है की सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए सरकार को आदेश दिया है कि महिलाओं को सेना में स्थायी कमिशन दिया जाए।
आज 17 फरवरी का राशिफल
मेष :
आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेकिन आप सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
वृषभ :
आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष होगा। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन :
पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें।
कर्क :
राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का षष्ठम होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।
सिंह :
राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी संपन्नता होगी। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा।
कन्या :
आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी।
तुला :
आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।
वृश्चिक :
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु :
आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।
मकर :
आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे।
कुंभ :
पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा।
मीन :
वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के द्वारा छत्तीसगढ़ के शहरों के अंदर हेलमेट नहीं पहनने पर चालान की कार्यवाही रोकने के लिए छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी मांग की।। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी ने आज छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू से निवेदन किया है कि शहरों के अंदर हेलमेट को अनिवार्य ना किया जाए। क्यों की शहरों के अंदर सभी गाड़ियां कार से लेकर बाइक तक चलती है। हेलमेट पहनने के पश्चात गाड़ियों की हारन की आवाज भी कम सुनाई देता है तथा आजू-बाजू की देखने में समस्या होती है। और अभी वर्तमान में अगले माह होली का त्यौहार होने के कारण बाजार में भीड़ भाड़ चल रही है।शासन के द्वारा हेलमेट ना पहनने पर जुर्माना किया जा रहा है जिससे कि लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतः माननीय श्री ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री जी से अनुरोध है कि शहर के अंदर हेलमेट के कारण हो रहे चालान को रोकने का आदेश करें तथा हाईवे पर चेकिंग जारी रखें और वहां पर कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना हुआ है तो उसके ऊपर जुर्माना किया जाए ।
आज 16 फरवरी का राशिफल
मेष:
राशि का स्वामी मंगल-पापग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रूका काम बनने की संभावना है।
वृषभ:
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए रिसर्च के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन:
राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। कोई रूका कार्य पूरा होगा। मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
कर्क:
चंद्रमा पंचम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।
सिंह:
राशी का स्वामी सूर्य कुंभ राशि सप्तम केंद्र भाव में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है।
कन्या:
रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।
तुला:
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनो से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा।
वृश्चिक:
आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती कुछ दिन और चलेगी। कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें।
धनु:
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रि सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर:
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा।
कुंभ:
आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि उदय चल रहा है। निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मीन:
आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।
नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने उसके नेटवर्क से बाहर के अस्पतालों में मातृत्व सेवाओं का लाभ उठाने वाली गर्भवती महिलाओं को निगम की योजना के तहत भुगतान किए जाने वाले प्रसूति व्यय को बढ़ाकर 7,500 रुपए करने का निर्णय किया है। अभी यह 5,000 रुपए है।
प्रसूति व्यय उन लाभार्थी महिलाओं को दिया जाता है जो ESIC नेटवर्क के अस्पताल या औषिधि केंद्रों तक पहुंच नहीं होने के चलते अन्य अस्पतालों में मातृत्व सेवाओं का लाभ उठाती हैं।
श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में हुई ESIC की एक बैठक में यह निर्णय किया गया। जीवन यापन की लागत के लगातार बढ़ने को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है।
श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जीवन यापन लागत सूचकांक में वृद्धि को देखते हुए प्रसूति व्यय बढ़ाने का निर्णय किया गया है। यह 5,000 रुपए से बढ़ाकर 7,500 रुपए किया गया है।



















