आज 15 फरवरी का राशिफल
मेष:
आज सप्तम केन्द्र भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सांय 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृषभ:
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी-विवाद में पराजय। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन:
आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। आपका दिन शुभ रहेगा।
कर्क:
आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
सिंह:
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है। लेकिन धर्म-आध्यात्म के मामले पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।
कन्या:
आज आपसी वार्ता-व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आये इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय आर्थिक स्थिति में और भी सुधार होगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक:
माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: कार्यशील रहें। परिवार में सुख- शांति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नये कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
मकर:
आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।
कुंभ:
आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। सेहत सेहत संबंधी मामलों में धन खर्च का योग है। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-विचार कर करें।
मीन:
आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की आर्थिक सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।
जिन लोगों ने अब तक FASTags नहीं लगवाया है, उनके लिए खुशखबरी है। आगामी 15 फरवरी से 29 फरवरी तक FASTags लगावाने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। यानी नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा जारी किए जाने वाले FASTags पर इस अवधि के दौरान 100 रुपए का चार्ज नहीं लगेगा। केंद्र सरकार ने यह छूट दी है, जिसका फायदा नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकृत पॉइंट्स से उठाया जा सकता है। बता दें, शुल्क की छूट दी गई है। सिक्यॉरिटी डिपोजिट और मिनिमम बैलेंस पहले की तरह रहेगा। FASTag को बढ़ावा देने के लिए इससे पहले 22 नवंबर से 15 दिसंबर 2019 तक भी NHAI ने इसी तरह की छूट दी थी।
बता दें, FASTags व्यवस्था को लेकर सरकार उत्साहित है। नवंबर 2019 के मुकाबले दिसंबर 2019 में FASTags के जरिए हुआ कलेक्शन डबल हो गया है। यानी नवंबर में 23 करोड़ रुपए मिले थे, जो दिसंबर में 50 रोड़ रुपए हो गया। वहीं 14 जनवरी 2020 तक इसका डेली कलेक्शन 30 लाख रुपए हो गया है।
15 फरवरी से 29 फरवरी के बीच करें यह काम
NHAI ने सभी टॉल प्लाजा पर FASTag का काउंटर खोले हैं। साथ ही RTOs, कॉमन सर्विस सेंटर, ट्रांसपोर्ट हब्स, पेट्रोल पम्प और अन्य जगहों पर भी यह व्यवस्था की गई है। किसी भी अधिकृत काउंटर या सेंटर पर वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और कोई भी पहचान-पत्र दिखाकर FASTag बनवाया जा सकता है। इसके लिए NHAI ने विभिन्न बैंकों से करार दिया है। अभी FASTag बनवाने के लिए 100 रुपए का शुल्क वसूला जा रहा है, जो 15 फरवरी से 29 फरवरी तक नहीं लिया जाएगा।
ऐसे पता करें अपना नजदीकी सेंटर
NHAI FASTag point-of-sale लोकेशन का पता लगाने की तीन तरीके हैं। MyFASTag ऐप्लिकेशन के जरिए यह जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा www.ihmcl.com पर या कस्टमर केयर नंबर 1033 पर कॉल करके भी पता लगाया जा सकता है।
हो जाइये सावधान: धरती की ओर 55,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है विशालकाय ऐस्ट्रॉयड...
वॉशिंगटन। इस वक्त अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी एक खबर मिल रही है की एक विशालकाय ऐस्ट्रॉयड तेजी से धरती की ओर बढ़ रह है। बुर्ज खलीफा के साइज का यह ऐस्ट्रॉयड पृथ्वी की तरफ 55,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। नासा के CNEOS के मुताबिक, यह बेहद खतरनाक ऐस्ट्रॉयड शनिवार को शाम 5 बजे धरती के रास्ते में आएगा।
नईदिल्ली, केंद्र सरकार सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स के लिए नया कानून बना रही है। इस महीने के अंत तक यह कानून आने की संभावना है। वर्तमान समय में हर तीसरा इंसान सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में आसानी से सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट भी बनाए जाते हैं, जिसके जरिए आसानी से फेक न्यूज फैलाई जाती है। इस नए नियम के मुताबिक, अगर सरकार फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर और टिक टॉक एप के मालिकों से सभी यूजर्स की पहचान उजागर करने के बारे में जानना चाहे तो इसकी जानकरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के संस्थापकों को देनी होगी। यानी गुमनाम पहचान को आसानी से नए नियम के अनुसार सामने लाया जा सकता है। ऐसे में स्पष्ट है कि नया कानून आने पर देश के करीब 40 करोड़ सोशल मीडिया यूजर्स की गोपनीयता खत्म हो जाएगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज, चाइल्ड पोर्न, रंगभेद और आतंकवाद संबंधित कंटेंट के प्रसार को देखते हुए पूरी दुनिया में उनकी जिम्मेदारी तय करने की कोशिशें हो रही हैं। इसके लिए सोशल मीडिया से संबंधित नियम-कायदे बनाए जा रहे हैं, लेकिन भारत में बन रहा कानून इन सबसे विस्तृत है। इसके तहत सोशल मीडिया कंपनियों को सरकार का निर्देश मानना ही होगा और इसके लिए वारंट या अदालत के आदेश की अनिवार्यता भी नहीं होगी।
भारत सरकार ने सोशल मीडिया से संबंधित दिशानिर्देश दिसंबर, 2018 में जारी किए थे और इस पर आम लोगों से सुझाव मांगे गए थे। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नए प्रावधानों का विरोध करते हुए इन्हें निजता के अधिकार के खिलाफ बताया था, लेकिन जानकारी के मुताबिक सरकार इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं करने जा रही। प्रस्तावित कानून में सोशल मीडिया कंपनियों को सरकार के आदेश पर 72 घंटे के अंदर पोस्ट का मूल पता करने का प्रावधान किया गया था। भारत में करीब 50 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विदेशी यूजर्स इस कानून के दायरे में आएंगे या नहीं।
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने नाकेबंदी करके दो युवक को गिरफ्तार कर उनके पास से करोड़ो रूपए बरामद किया गया है| आपको बता दे की दोनों युवक कार से झांसी से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों से पूछताछ की। दोनों के उटपटांग बयान सुनने के बाद जब कार की तलाशी ली तो पुलिस ने करोड़ों रुपए बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बरामद किए गए रुपए कहां से और किसके लिए ले जा रहे थे। अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों से अभी पूछताछ कर रही है।
भुज| इस वक्त गुजरात के भुज से एक बेहद शर्मनाक खबर आई है| भुज में मौजूद सहजानंद कॉलेज में 68 लड़कियों की अंडरवियर उतरवाकर इस बात की जांच कराई कि वे मासिक धर्म से गुजर रही हैं या नहीं|
रायपुर | पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षा के समय सारणी में संशोधन किया है |
संशोधित समय सारणी देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत वर्ष पुलवामा में जघन्य हमले में प्राण गंवाने वाले वीर शहीदों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा'ये शहीद हमारे राष्ट्र की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले असाधारण व्यक्ति थे। भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंड़ाफोड़ कर लगा वहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बीजिंग । चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63851 हो गई है और इस घातक विषाणु से अब तक 1380 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार 13 फरवरी की मध्यरात्रि तक 31 प्रांतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के 5548 नये मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 63851 हो चुकी है जिसमें से 10204 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। अब तक 1380 लोगों की मौत हो चुकी हैं तथा 6723 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।
बिलासपुर-रायपुर | चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन के निर्देश पर सिविल जजों का थोक में तबादला आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल कार्यालय से जारी आदेश में सिविल न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी हो गया है।
रीवा | मध्यप्रदेश लोकायुक्त की टीम ने आज एक और अधिकारी के घर दबिश दी | आय से अधिक संपत्ति मामले में आज लोकायुक्त की टीम ने सिरमौर में पदस्थ सिंचाई विभाग के लेखा अधिकारी आनंद शुक्ला के घर पर छापा मारा है।
जानकारी के अनुसार आज सिंचाई विभाग के लेखा अधिकारी आनंद शुक्ला के यहां छापेमार कार्रवाई चल रही है। 35 सदस्यीय टीम द्वारा चोरहटा थाना क्षेत्र के अमवा गांव में अधिकारी के पैतृक निवास में यह छापेमारी चल रही है। लाखों के दस्तावेज को लोकायुक्त की टीम खंगाल रही है। छापामार कार्रवाई पूरी होने के बाद जब्त किए गए राशि का खुलासा लोकायुक्त की टीम द्वारा किया जायेगा |
भिलाई | बीते दिनों भिलाई शहर के आकाश गंगा सुपेला स्थित पारख ज्वेलर्स में चोरो ने हाथ साफ किया था | चोरी के इस वारदात में पुलिस ने 2 करोड़ 47 लाख रुपए चोरी का खुलासा किया है। एक आरोपी लोकेश पुलिस के हत्थे चढ़ा है, आरोपी लोकेश कई जगहों में चोरी कर फरार था । आरोपी ने ही गुरुवार की रात को ज्वेलर्स शॉप में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था । आरोपी के पास से 05 किलो 558 ग्राम चोरी के जेवरात और नगदी बरामद किया गया है।
आज 14 फरवरी का राशिफल
मेष:
आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे। रात्रि में इन लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है।
वृषभ:
आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान से बचें। आलस्य का त्याग करें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। धनु: राशि वाला कोई व्यक्ति आपके समक्ष प्रस्ताव पेश करेगा, लेकिन उसके बहकावे में न आए। आज वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
मिथुन:
आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन-जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क:
भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यावसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। बिजनस में घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी।
सिंह:
नीजि संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म समागम में व्यतीत होगा।
कन्या:
सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।
तुला:
आज आपको बहुकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन नीजि संबंधो के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगी कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं।
वृश्चिक:
आपकी राशि पर शनि-गुरू का द्विद्वादश योग मिश्रित फलकारक है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
धनु:
सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। आज समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नजऱ रखें।
मकर:
आप व्यवसाय परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजऱ सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आ सकती हैं।
कुंभ:
राशि स्वामी शनि के द्वादश भाव में होने से निजी संबंधो पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।
मीन:
आपने जो उम्मीदें संजो रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।
रायपुर। कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया संगठन की बैठक लेने राजधानी रायपुर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए पुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधान-मंत्री बने थे, तब संसद में सीढ़ियों पर मत्था टेककर प्रवेश किया था। अब उसी संसद का अपमान करने वाले कानून पास करवा रहे हैं। नाथूराम गोडसे ने भी इसी तरह पहले गांधी जी के पैर छुए फिर उनको गोली मार दी। यह इनकी संस्कृति है। पुनिया ने कहा भाजपा और RSS के लोग जिनका सम्मान करने का दिखावा करते हैं उन्हीं को समाप्त भी करते हैं।
जालौन| उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के एक गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां अपनी प्रेमिका से मिलने गया एक युवक को लड़की के घर वालो ने बंधक बना कर जबरन उसकी शादी करा दी गई|
धार। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है जहां आयकर विभाग ने छापा मार कार्यवाई की है आपको बता दे की धार में भूमाफिया भोला तिवारी और भाजपा नेता साकेत अग्रवाल के घर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार आईटी की टीमें पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है।
लोनावाला । राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने गुरुवार को महाराष्ट्र के लोनावाला में नौसैनिक पोत 'आईएनएस शिवाजी' को ध्वज प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आईएनएस शिवाजी ने पिछले कई वर्षों से देश के लिए शानदार सेवा दी है और पेशेवर उत्कृष्टता का रिकॉर्ड बनाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा, ' राष्ट्र, आईएनएस शिवाजी को उसकी समर्पित सेवाओं के लिए सलाम करता है। आईएनएस शिवाजी की उपलब्धियों पर हम सभी को गर्व है। हम भारतीय नौसेना में इसके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हैं।'
उन्होंने कहा कि देश के समुद्री हित आमतौर पर इसकी अर्थव्यवस्था और इसके लोगों की भलाई से भी जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा 'हमारे व्यापार का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा समुद्री मार्गों द्वारा होता है। ऐसे में यह राष्ट्रीय सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आर्थिक सुरक्षा के मामले में भी भारतीय नौसेना की भूमिका के महत्व को बढ़ाता है ,जो समूचे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया के व्यापक संदर्भ में भी देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि एक प्रमुख शक्ति के रूप में, भारत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिमानों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के एक प्रमुख ताकत के रूप में तेजी से उभरने की प्रक्रिया में 'हमारे सशस्त्र बलों की क्षमताओं और शौर्य ने बड़ी भूमिका निभाई है।' कोविन्द ने विश्वास व्यक्त किया कि आईएनएस शिवाजी व्यावसायिकता और सक्षमता के साथ अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आगे भी नई उपलब्धियां और उत्कृष्टता हासिल करना जारी रखेगा।



















