नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
जनगणना 2021 से पहले होगा हाउस होल्ड सर्वे, पूछे जाएंगे आपसे 31 सवाल, जाने क्या सवालो के जवाब देने है आपको

जनगणना 2021 से पहले होगा हाउस होल्ड सर्वे, पूछे जाएंगे आपसे 31 सवाल, जाने क्या सवालो के जवाब देने है आपको

नई दिल्ली। जनगणना 2021 (Census 2021) के तहत पहले चरण में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक घरों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इस बार 16 भाषाओं में जनगणना होगी। इस पर करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। 31 लाख से ज्यादा कर्मचारी जनसंख्या में भाग लेंगे। इस बार की जनसंख्या में शौचालय से लेकर आपके खाने के अनाज तक के बारे में सवाल पूछा जाएगा।

इस बार एनपीआर और जनगणना का कार्य एक साथ होगा। इसमें तीन काम होंगे- एनपीआर, सेंसस और हाउसहोल्ड सर्वे। तो तैयार रहिए हाउस होल्ड सर्वे के 31 सवालों के लिए, जो कर्मचारी आपके घर कर पहुंचकर आपसे पूछेंगे...

कौनसे होंगे वे 31 सवाल :
1. मकान का नंबर, नगर निगम या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा दिया हुआ।
2. जनगणना का मकान नंबर।
3. मकान के फर्श, दीवार, छत में प्रयुक्त सामग्री।
4. मकान का क्या उपयोग हो रहा है। (जैसे- कारखाना, दुकान, किराएदार)
5. मकान की स्थिति।
6. परिवार का क्रमांक।
7. परिवार के सदस्यों की संख्या।
8. परिवार के मुखिया का नाम।
9. परिवार के मुखिया का‍ लिंग।
10. परिवार के मुखिया कौन-सी जाति है।
11. मकान का स्वामी कौन है।
12. मकान में कमरों की संख्या।
13. परिवार में कितने शादीशुदा व्यक्ति हैं।
14. पेयजल का मुख्य स्तोत्र क्या है।
15. पेयजल कहा से आता है।
16. बिजली का मुख्य स्तोत्र।
17. शौचालय की जानकारी।
18. शौचालय के प्रकार।
19. गंदे पानी की निकासी।
20. बाथरूम की उपलब्धतता।
21. रसोईघर और एलपीजी पीएनपीजी कनेक्शन की उपलब्धता।
22. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन क्या है।
23. रेडियो या ट्रांजिस्टर है या नहीं।
24. टीवी घर में है या नहीं।
25. इंटरनेट की सुविधा।
26. लैपटॉप या कम्प्यूटर है या नहीं।
27. साइकल, स्कूटर, मोटरसाइकल, मोपेड है या नहीं।
28. कार, जीप या वैन है या नहीं।
30. परिवार द्वारा खाया जाने वाला मुख्य अनाज।
31. मोबाइल नंबर (जनगणना की सूचना देने के लिए)।

मोबाइल ऐप से एकत्र होगा डेटा : डेटा एकत्र करने के लिए मोबाइल एप और निगरानी के लिए केंद्रीय पोर्टल का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे जनगणना का काम बेहतर तरीके से जल्दी निपटाया जा सकेगा। एप का बटन दबाते ही डेटा भेजा जा सकता है।

पहली बार बनेगा NPR : 2021 की जनगणना में पहली बार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) तैयार किया जाएगा, जो कानून-व्यवस्था, लैंगिक समानता जैसे कई मुद्दों में सहयाता करेगा।

 

एयरटेल का शानदार ऑफर,मोबाइल रिचार्ज कराने पर 2 लाख का जीवन बीमा,पढ़े पूरी खबर

एयरटेल का शानदार ऑफर,मोबाइल रिचार्ज कराने पर 2 लाख का जीवन बीमा,पढ़े पूरी खबर

बिल्ट-इन जीवन बीमा कवर के साथ इनोवेटिव प्रीपेड बंडल के लांच के बाद रविवार को दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ मिलकर 179 रुपए के प्रीपेड प्लान पर 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर देने की घोषणा की।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि 179 रुपए का एयरटेल का नया प्रीपेड बंडल किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड
कॉलिंग, 2 जीबी डेटा एवं 300 एसएमएस के साथ भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस की ओर से 2 लाख रुपए का टर्म जीवन बीमा कवर प्रदान करता है। इस पैक की वैधता 28 दिन है।
एयरटेल के इस नए प्रीपेड बंडल प्लान ने 179 रुपए मासिक व्यय के साथ बेसिक इंश्योरेंस कवर को आम लोगों तक पहुंचाने में नए मापदंड स्थापित किए हैं और इसे विश्वस्तरीय टेलीकॉम सेवाओं के साथ जोड़कर किफायती बना दिया है।
यह पैक अर्द्ध शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में एंट्री लेवल के स्मार्टफोन यूजरों एवं फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
यह इन ग्राहकों को सहज एवं सुविधाजनक चैनल प्रदान करेगा, जिसके द्वारा वे हर बार एयरटेल का रिचार्ज करवाकर खुद को एवं अपने परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकेंगे।
भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास सेठ ने कहा कि यह इंश्योरेंस कवर 18 से 54 वर्ष तक के ग्राहकों को उपलब्ध होगा और इसके लिए किसी पेपरवर्क या मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं होगी।
बीमा सर्टिफिकेट या पॉलिसी डिजिटल रूप में तत्काल भेज दी जाएगी और बीमा की फिज़िकल प्रति निवेदन पर भेजी जाएगी।
हमारी साझेदारी हर रिचार्ज के साथ प्रत्येक ग्राहक के लिए जीवन बीमा का कवर सुनिश्चित करेगी और उन्हें इसके फायदे लेने में मदद करेगी। इस गठबंधन से देश में बीमा की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष राजपथ में छत्तीसगढ़ की झांकी करेगी नेतृत्व ,झांकी के साथ सांस्कृतिक दल करेंगे ककसार नृत्य का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष राजपथ में छत्तीसगढ़ की झांकी करेगी नेतृत्व ,झांकी के साथ सांस्कृतिक दल करेंगे ककसार नृत्य का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर विभिन्न राज्यों व विभागों की ओर से निकलने वाली झांकियों में इस बार छत्तीसगढ़ की झांकी नेतृत्व करेगी। शनिवार को राष्ट्रीय रंगशाला कैम्प में जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने झांकी निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक दलों से भी मुलाकात की और उनका उत्साह वर्धन किया छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचल नारायणपुर से आए आदिवासी कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही हे ।


गौरतलब है कि नई दिल्ली के राजपथ पर इस बार छत्तीसगढ़ की झांकी भी निकलेगी, राजपथ पर निकलने वाली विभिन्न राज्यों की झाँकियों के क्रम में में छत्तीसगढ़ राज्य की झाँकी का क्रम सबसे पहले होगा। छत्तीसगढ़ की झाँकी जिसमें प्रदेश की कला और आभूषण का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकी का निर्माण राष्ट्रीय रंगशाला कैम्प नई दिल्ली में किया जा रहा, जिसके निरीक्षण के लिए आज छत्तीसगढ़ से जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा भी पहुँचे। झांकी के अवलोकन के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ से झांकी में शामिल होने पहुँचे सांस्कृतिक दल के कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया। राजपथ पर झांकी के साथ छत्तीसगढ़ के नृतक दल ककसार नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।
 

16 हजार किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर बिहार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,गिनिज बुक में दर्ज होगा नाम

16 हजार किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर बिहार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,गिनिज बुक में दर्ज होगा नाम

पटना, जल-जीवन-हरियाली मिशन के साथ नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को बिहार में मानव श्रृंखला बनाई गई. तकरीबन 4.25 करोड़ लोगों की भागीदारी के साथ 16 हजार किमी से अधिक लंबी कतार बनाकर बिहार ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है. मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में हुआ, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में मानव श्रृंखला बनाई गई.
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी हिस्सा लेंगे. इनके अलावा बिहार सरकार के आला अधिकारियों का दल भी एक दूसरे के हाथ से हाथ जोड़े खड़े रहे. बता दें कि इसके पहले बिहार ने साल 2017 में नशा मुक्ति (शराबबंदी) अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व की सबसे लंबी 11,292 किमी मानव श्रृंखला बनाई थी जो एक रिकॉर्ड था.
अपने इस रिकॉर्ड को बिहार ने वर्ष 2018 में दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ 13,654 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर तोड़ा था. एक बार फिर 16 हजार किमी से अधिक लंबी कतार बनाकर बिहार रिकॉर्ड बना दिया.
इस बार की मानव श्रृंखला के लिए हेलीकॉप्टर से फोटोग्राफी की गई, जिसे गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड को भेजा जाएगा. मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए नोडल शिक्षा विभाग ने सभी विभागों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया था. इसके चलते रविवार को सभी सरकारी दफ्तर खोले गए.

 

सीसीटीवी कैमरे पर रंग पोत कर चोरों ने ए टी एम् चोरी का किया प्रयास

सीसीटीवी कैमरे पर रंग पोत कर चोरों ने ए टी एम् चोरी का किया प्रयास

भिलाई। शहर में न्यू खुर्सीपार स्थित देना बैंक के एटीएम में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटने का प्रयास किया। हालांकि चोर अपने मनसूबों में कामयाब नही हो पाए। चोरों मे सीसीटीवी कैमरे पर काला स्प्रे किया ताकि विडियो नही मिल सके। सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। 

छत्तीसगढ़ी कलेवा तिहार 2020- राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास करेंगे सामाजिक संगठनों से चर्चा

छत्तीसगढ़ी कलेवा तिहार 2020- राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास करेंगे सामाजिक संगठनों से चर्चा

रायपुर | श्रीदूधाधारी मठ के प्रमुख महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास की प्रेरणा व मार्गदर्शन में फरवरी माह में होने वाले छत्तीसगढ़ी कलेवा तिहार 2020 के संदर्भ में मंगलवार, 21 जनवरी 2020 को दूधाधारी मठ सत्संग भवन में बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। आगामी कलेवा तिहार 2020 को सभी वर्गों से मिल रहे समर्थन तथा सहयोग को ध्यान में रखते हुए यह बैठक रखी गई है। बैठक में सभी जन-प्रतिनिधियों, समाज के मुखिया तथा गणमान्य नागरिकों से आयोजन को ऐतिहासिक तथा सफल बनाने हेतु  आह्वान किया जाएगा।  

पढ़ें : राजधानी में पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे मिला नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप

उक्ताशय जानकारी देते हुए तिहार के सामाजिक संपर्क प्रभारी माधव लाल यादव व संयोजक आदेश ठाकुर ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि डॉ. महंत रामसुंदर दास के अनुसार यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में खान-पान की अति विकसित वैज्ञानिक परंपरा रही है। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदेश की सरकार ने विशेष अभियान चलाया और व्यजनों का व्यापक प्रचार हुआ। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ी थाली जो अपने आप में पौष्टिकता से परिपूर्ण होने के बावजूद घर से बाहर उपलब्ध नहीं होती है। छत्तीसगढ़ राज्य की थाली को परिभाषित व प्रचारित करने के लिए छत्तीसगढ़ी कलेवा तिहार 2020 का विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में देश-विदेश से प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ में प्रचलित विविध व्यंजनों का दुनिया भर में प्रचार हो। बैठक की तैयारी हेतु माधव लाल यादव ने सामाजिक संगठनों के प्रमुखों से अपील की है कि वे बैठक में अवश्य उपस्थित रहने की अपील की।
 
युवक के द्वारा शराब पीने से मना करने पर आरोपी ने युवक पर किया जानलेवा हमला, जाने कहा की है ये घटना

युवक के द्वारा शराब पीने से मना करने पर आरोपी ने युवक पर किया जानलेवा हमला, जाने कहा की है ये घटना

रायपुर । शहर के भनपुरी इलाके में शराब पीने से मना करने के बाद पर एक आरोपी ने एक युवक पर नुकीली चीज से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 जनवरी की रात करीब 10 बजे आरोपी बिल्लू सतनामी भनपुरी स्थित रवि किराना दुकान के पास बैठकर शराब पी रहा था। प्रार्थी योगेश साहू पिता श्रवण 20 वर्ष निवासी भनपुरी पुरानी बस्ती ने जब उक्त युवक को वहां शराब पीते देखा तो उसे वहां शराब पीने से मना किया। इस बात पर आरोपी गुस्से में आकर प्रार्थी के सीने पर नुकीली चीज से जानलेवा हमला कर दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 324 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 

राजधानी में महिला ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचा, महिला के खिलाफ 420 का मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी में महिला ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचा, महिला के खिलाफ 420 का मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर । फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के मामले में दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

घटना की शिकायत श्रीमती शारदा सिंह निवासी सिटी पैराडाईल बिल्डिंग वीआईपी रोड मौलीमाता विहार तेलीबांधा ने थाने में की है। प्रार्थिया द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपिया इंद्रजीत कौर से शारदा सिंह ने अग्रोहा कालोनी स्थित 4800 वर्ग फीट जमीन जिसका खसरा नंबर 370/1,2 का भाग प्लाट नं पी 4/5 क्रय किया था। जमीन खरीदने के बाद शारदा सिंह को पता चला कि इंद्रजीत कौर ने उक्त जमीन का फर्जी मुक्तयारनामा तैयार कराकर उसे बेची है। पुलिस ने प्रार्थियां की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
 
राजधानी में युवक ने शादी का प्रलोभन देकर पहले गर्भ ठहराया, फिर गर्भपात करा शादी से किया इंकार, जाने पूरी खबर

राजधानी में युवक ने शादी का प्रलोभन देकर पहले गर्भ ठहराया, फिर गर्भपात करा शादी से किया इंकार, जाने पूरी खबर

रायपुर । शहर के तेलीबांधा क्षेत्र में एक आरोपी युवक द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पहले एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भ ठहराया फिर गर्भपात कराकर शादी करने से इंकार करने का मामला प्रकाश में आया है। 

घटना की शिकायत पीडि़त युवती ने तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी याश कुवत अली उर्फ यासु 25 वर्ष निवासी श्यामनगर तेलीबांधा के खिलाफ धारा 376, 2एन के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।

 
राजधानी में 20 जनवरी को बैंक रहेंगे बंद, विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी बैठेंगे हड़ताल पर, जाने पूरी खबर

राजधानी में 20 जनवरी को बैंक रहेंगे बंद, विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी बैठेंगे हड़ताल पर, जाने पूरी खबर

रायपुर । बैंकिंग एम्पलाईज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आव्हान पर विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी 20 जनवरी को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपना कामकाज बंद कर हड़ताल पर रहेंगे। संघ के अध्यक्ष डी के मुखर्जी के अनुसार रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति हो, वेतन वृद्धि तत्काल हो, बैंकों का निजीकरण न किया जाए  एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिले में स्थित बैंक के शाखाओं के कर्मियों की ड्यूटि न लगाकर नई नियुक्ति की जाय। 

 
राज्य में शव का पोस्टमार्टम कराने छः घंटे भटकते रहे परिजन, डॉक्टरों के हड़ताल के कारण हुई परेशानी, जाने पूरी खबर

राज्य में शव का पोस्टमार्टम कराने छः घंटे भटकते रहे परिजन, डॉक्टरों के हड़ताल के कारण हुई परेशानी, जाने पूरी खबर

कोरबा । डॉक्टरों की बेमियादी हड़ताल जहां जिंदा मरीजों के लिए आफत बन गई है, मौत के बाद मृतक के परिजनों के लिए भी बेइंतहां परेशानी वजह बन रहा । सुसाइड केस में किसी अपने को खो चुका एक परिवार सुबह से लेकर शाम तक पोस्टमार्टम कराने के लिए भटकता रहा। पहले तो उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, पर कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। परिजनों ने जब हंगामा किया, तो उन्हें रानी धनराज कुंवर धरम अस्पताल भेज दिया गया। यहां आकर भी परेशानी खत्म नहीं हुई और डॉक्टर का इंतजार जारी रहा। आखिर में ग्रामीण क्षेत्र से आए चिकित्साधिकारी ने यह प्रक्रिया पूरी की।

पढ़ें : राजधानी में पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे मिला नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप


हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार की सुबह सामने आया यह मामला रजगामार क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एसईसीएल कर्मचारी संजय कुमार द्विवेदी ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पंचनामा कार्रवाई के बाद रजगामार पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंची। यहां हड़ताल के कारण कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला। सुबह से दोपहर तक इंतजार करते एक-एक कर छह घंटे गुजर गए पर ऐसे वक्त में भी कोई डॉक्टर मदद को तैयार न था। सब्र टूटा तो परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया तब कहीं जाकर ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ एक चिकित्सा अधिकारी को कॉल किया गया। इसके बाद शव को रानी धनराज कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां के लिए निर्धारित पुरानी बस्ती स्थित चीरघर में शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस तरह समझा जा सकता है कि बीमारी से पहले ही परेशान होकर अपने दर्द की राहत की उम्मीद लेकर अस्पतालों का चक्कर लगा रहे मरीज इन दिनों किस कदर परेशान होने मजबूर हैं। उल्लेखनीय होगा कि एक दिन पहले भी बुंदेली के एक मरीज की मौत के बाद उसके पोस्टमार्टम के लिए पुलिस व परिजनों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी और काफी इंतजार के बाद प्रक्रिया पूरी की जा सकी थी।
 

राजधानी में पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे मिला नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप, जाने पूरी खबर

राजधानी में पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे मिला नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप, जाने पूरी खबर

रायपुर | राजधानी के राजेन्द्र नगर स्थित पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे बीती रात नर कंकाल मिलने से इलाके में मचा हड़कंप । तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुच कर मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है | 

आज दिनांक 19 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 19 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 19 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है।

वृषभ:

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्यकौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन:

राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट आ सकती है। अपराह्न के बाद नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभीष्ट सिद्धि मिलेगी। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क:

आज आपके ग्रह नक्षत्र सुख भाव में वृद्धि का संकेत दे रहे हैं। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रुचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे साम्यक कार्यों में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। चतुर्थ घर में धनु: राशि का बृहस्पति उच्च फलकारक है, अवरोध-विरोध के होने पर भी सकल्पित कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या:

तृतीय भाव में चन्द्रमा योग और तृतीय पराक्रम घर में मंगल उत्तम संपत्ति के देने वाले हैं। अत: समाज में आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढऩे से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराएं नहीं। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला:

आज जन्म का राशि स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें।

वृश्चिक:

आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। सांयकाल का समय देव दर्शन-प्रसाद-भक्तिभाव में व्यतीत होगा।

धनु:

आज एकादश का चन्द्रमा पारिवारिक अशान्ति तथा आस-पास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। किन्तु आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात्रि का समय अच्छा बीतेगा।

मकर:

आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ:

राशि स्वामी शनि पूर्व में उदय हो चुका है। चन्द्रमा नवम भाव में किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में पिछले 4 दिनों से चला आ रहा मनोमालिन्य (पत्नी से) भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।

मीन:

राशि का स्वामी बृहस्पति धनु: राशि का होकर दशम भाव में संतान पक्ष से संतुष्टि व हर्षदायक है। दिन अच्छा है, जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा।

फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी कार दुर्घटना में हुई घायल

फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी कार दुर्घटना में हुई घायल

महाराष्ट्र रायगढ़, अभिनेत्रि शबाना आज़मी और उनका ड्राइवर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कहलपुर के पास दुर्घटना में घायल हो गए। कार में जावेद अख्तर भी मौजूद थे, लेकिन वह सुरक्षित हैं। 

पुणे से मुंबई जाते समय उनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया था। घायल को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया

 

 

पल्स पोलियो अभियान में प्रदेश के करीब 36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा, जाने कब से शुरू हो रहा है पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो अभियान में प्रदेश के करीब 36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा, जाने कब से शुरू हो रहा है पल्स पोलियो अभियान

रायपुर | राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत 19 जनवरी को शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में 14 हजार 396 बूथ बनाए गए हैं। 19 जनवरी को पोलियो ड्रॉप पीने से छूट गए बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के लिए गठित मोबाइल टीमें 20 और 21 जनवरी को घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। तीन दिवसीय इस व्यापक अभियान के लिए 28 हजार 792 टीमें गठित की गई हैं। अभियान के दौरान प्रदेश के करीब 36 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है।

पढ़ें : आधार में नाम, पता और जन्मतिथि बदलवाने के लिए यूआईडीएआई ने जारी किए नए नियम

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जन तथा सह अधीक्षक जिला अस्पताल और जिला टीकाकरण अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उच्च जोखिम वाले, कठिन व पहुंचविहीन, नियमित टीकाकरण व पिछले अभियानों में कम उपलब्धि वाले तथा सर्वाधिक पलायन वाले श्रमिक क्षेत्रों के लिए विशेष सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर लक्षित सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
19 से 21 जनवरी तक तीन दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान के दौरान मेलों, सामूहिक उत्सवों और प्रमुख रेलवे स्टेशनों में भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की व्यवस्था रहेगी। नवजात तथा पांच वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूट न जाए, इसके लिए टीकाकरण दलों द्वारा घर-घर भ्रमण किया जाएगा। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्रसूति गृहों के मुख्य द्वार के पास पोलियो ड्रॉप पिलाने स्वास्थ्य विभाग की टीम तीनों दिन सवेरे आठ बजे से रात आठ बजे तक मौजूद रहेंगी। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए दो हजार 879 पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।

 

 शिरडी साई मंदिर के सीईओ बोले न दे अफवाहों पर ध्यान, खुला रहेगा मंदिर का द्वार, जाने पूरी खबर...

शिरडी साई मंदिर के सीईओ बोले न दे अफवाहों पर ध्यान, खुला रहेगा मंदिर का द्वार, जाने पूरी खबर...

मुंबई| साईं बाबा के जन्मस्थान को लेकर चल रहे विवादों की अफवाहों पर शिरडी साई मंदिर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) ने कहा है कि रविवार को मंदिर खुला हुआ है। आपको बता दे की साईं बाबा के जन्मस्थान को लेकर जारी विवाद के बीच शिरडी मंदिर के बंद होने की कई खबरें सामने आई थी| जिसके बाद शिरडी साई मंदिर के चीफ ने यह बयान दिया|

शिरडी स्थित साईं मंदिर के सीईओ दीपक मुग्लीकर ने कहा-
"मीडिया में कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं कि 19 जनवरी को शिरडी का साईं मंदिर बंद रहेगा। मैं इस संबंध में स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह केवल एक अफवाह है। मंदिर 19 जनवरी को खुला रहेगा।"

पढ़े पूरी खबर-
वहीं, इससे पहले शुक्रवार देर रात साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के बी वाकचौरे ने कहा था, "अफवाहों के खिलाफ हमने 19 जनवरी से शिरडी को बंद रखने की घोषणा की है। शनिवार शाम को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। अगर श्रद्धालु शिरडी आते हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।" 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा कथितरूप से साईं बाबा का जन्मस्थान परभणी स्थित पाथरी को बताया गया था, जिसके बाद साईं मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की बात सामने आई। दरअसल, शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के नवनियुक्त उद्धव ठाकरे ने कथितरूप से पाथरी को साईंबाबा का जन्मस्थान बताने के बाद इसके विकास के लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए जाने की घोषणा की थी। पाथरी की शिरडी से दूरी तकरीबन पौने तीन सौ किलोमीटर है। साईंबाबा के जन्म स्थान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। जबकि शिरडी से उनके जुड़ाव के बारे में कहा जाता है कि वह यहां आकर बस गए थे। शिरडी आने के बाद वह यहीं रहने लगे। शिरडी साईं मंदिर को बंद करने की बात तब सामने आई जब कहा जाने लगा कि लोगों को पाथरी के विकास की बात नहीं अखरी है, लेकिन इसे साईं बाबा का जन्मस्थान कहना पसंद नहीं आया।
 
प्रदेश में काले बादल व ठंड के साथ फिर बन रहे है बारिश के आसार, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

प्रदेश में काले बादल व ठंड के साथ फिर बन रहे है बारिश के आसार, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

रायपुर। तेज गड़गड़ाहट के साथ साथ बन रहे है ओले गिरने के आसार बताया जा रहा है की उत्तरी भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रवात पूर्वी मध्यप्रदेश पर बना हुआ हैं वही से एक द्रोणिका उत्तरी छत्तीसगढ़ से गुजर रही हैं जिसके कारण उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना हैं।
 
 
मौसम वैज्ञानिकों ने बलरामपुर, सरगुजा , कोरिया, सूरजपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बदले मौसम का प्रभाव मध्य क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा जिससे आने वाले 2 दिनों में हल्के बादल छाए रहेंगे। कड़कड़ाती ठंड पड़ने के बाद बादल छाने की वजह से अचानक तापमान बढ़ा है जिससे ठंड कम हो गयी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में फिर कड़कड़ाती ठंड का सामना लोगों को करना पड़ेगा।
 दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति का खिताब जीतने वाले खगेंद्र थापा मागर का निमोनिया से हुआ निधन

दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति का खिताब जीतने वाले खगेंद्र थापा मागर का निमोनिया से हुआ निधन

काठमांडू। दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति खगेंद्र थापा मागर का शुक्रवार को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खगेंद्र के भाई महेश थापा मागर ने बताया कि निमोनिया के चलते खगेंद्र पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान निमोनिया के चलते उनके दिल पर भी असर पड़ा जिस कारण उनका निधन हो गया। शुक्रावर को उन्होंने तीन बजे आखिरी सांस ली। नेपाल के रहने वाले महज 67.8 सेंटीमीटर लंबे खगेंद्र थापा का नाम दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति का रिकॉर्ड था।  
 
 
मागर को पहली बार 2010 में उनके 18 वें जन्मदिन के बाद दुनिया का सबसे छोटा आदमी घोषित किया गया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के अनुसार थापा के पिता बताते हैं कि जब वह पैदा हुए थे तो वह हाथ की हथेली में भी समा नहीं पाते थे, लेकिन फिर भी मुझे उसके पिता होने पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने सिर्फ अपने लिए नाम ही नहीं कमाया है बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। हालांकि साल 2012 में गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया के सबसे नाटे जीवित व्यक्ति का खिताब नेपाल के चांद्र बहादुर दांगी को दिया था। 72 वर्ष के दांगी की लम्बाई केवल 56.4 सेंटीमीटर और वजन 12 किलोग्राम थी लेकिन साल 2015 में दांगी के देहांत के बाद मागर एक बार फिर से दुनिया के सबसे छोटे आदमी बन गए। 
 तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, जाने कहा की है यह घटना..

तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, जाने कहा की है यह घटना..

अंबिकापुर| खबर मिल रही है की अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सरगवां के पास स्कूटी के तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई है और वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है बताया जा रहा है की टक्कर के बाद हाइवा के सामने वाले हिस्से में स्कूटी फंस गई, जिससे स्कूटी चला रहा व्यक्ति काफी दूर तक घिसटता चला गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक छिटक कर सडक़ पर गिरा।  उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर लिया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया तथा पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भेजा। 

जाने पूरी खबर-
शहर के मिशन चौक निवासी रामजतन राम 65 वर्ष अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीएफ-4012 से सरगवां से शनिवार की दोपहर लगे सुअरफार्म के पास 55 वर्षीय शिवरतन तरफदार के साथ गया था। दोनों दोपहर करीब 3.15 बजे प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित ग्राम सरगवां पंचायत भवन के पास पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर से तेज रफ्तार में जा रहे हाइवा क्रमांक सीजी 15 एसी-3051 ने टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठा शिवरतन छिटक कर सडक़ पर जा गिरा, जबकि रामजतन स्कूटी के साथ ही हाइवा के सामने वाले हिस्से में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस-
सडक़ दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भेजा गया। इधर मृतक के परिजनों को जब हादसे की खबर लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने हाइवा जब्त कर लिया।
 
सड़क निर्माण में लगे 6 वाहनों पर नक्सलियों ने किया आगजनी, जाने पूरी खबर...

सड़क निर्माण में लगे 6 वाहनों पर नक्सलियों ने किया आगजनी, जाने पूरी खबर...

सुकमा। जिले के तोंगपाल थाने से 15 किलोमीटर दूर सड़क निर्माण में लगी 06 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तोंगपाल से चिड़पाल के मध्य सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। आज दोपहर में मौके पर नक्सली आ धमके और सड़क निर्माण में लगे 06 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से नक्सली वारदातों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है नक्सलियों के द्वारा लगातार आगजनी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बस्तर के सबसे बड़े नक्सलियों नेता माने जाने वाले रमन्ना की मौत के बाद नक्सली संगठन कमजोर पढऩे का अनुमान लगाया जा रहा था, जिसे लेकर नक्सली संगठन यह दर्शाना चाहते हैं, कि रमन्ना के मौत के बाद भी नक्सली संगठन की मजबूती में कोई कमी नहीं आई है।

पड़ें : शिरडी साई मंदिर के सीईओ बोले न दे अफवाहों पर ध्यान, खुला रहेगा मंदिर का द्वार

सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि तोंगपाल थाने से 15 किलोमीटर दूर नक्सलियों ने आगजनी की वारदात को आंजाम दिया है। उन्होने बताया कि  ठेकेदार को बगैर सुरक्षा के कार्य करने के लिए मना किया गया था, मनाही के बावजूद ठेकेदार अपनी जिम्मेदारी पर सड़क निर्माण का काम करा रहा था।  आगजनी की वारदात के बाद सुरक्षाबल मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। राकेश पांडे