BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नगर निगम रायपुर के नवनिर्वाचित 70 पार्षदों ने ली शपथ, जाने पूरी खबर

नगर निगम रायपुर के नवनिर्वाचित 70 पार्षदों ने ली शपथ, जाने पूरी खबर

रायपुर । नगर निगम रायपुर के नवनिर्वाचित 70 पार्षदों ने आज निगम मुख्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

निगम मुख्यालय के सभा हॉल में आज नगर निगम के नवनिर्वाचित 70 पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। पीठासीन अधिकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन ने सभी पार्षदों को शपथ दिलायी। शपथ लेने वालों में 34 कांग्रेस के, 29 भाजपा के एवं 7 निर्दलीय पार्षद है। शपथ ग्रहण के बाद दोपहर 12.30 बजे से नगर निगम के महापौर, सभापति एवं अपील समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
 
आज दिनांक 06 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 06 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 06 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज आपके जन्म स्थान से प्रथम चंद्रमा तथा नवम शनि-सूर्य का योग बना हुआ है। अत: प्रयास करके व्यवसाय के सभी आवश्यक कार्य निपटा लें। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है।

वृषभ:

आज राशि का स्वामी शुक्र-बुध के साथ नवम भाव में कोई नई परेशानी पैदा करेगा। आज पूरे दिन कार्य की अधिकता रहेगी। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। सायंकाल से रात्रि तक शुभ कार्य में खर्चा होगा जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन:

प्रथम भाव में मिथुन राशि का राहूऔर षष्ठम शत्रु भाव में बृहस्पति होने के कारण आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जायेगी।

कर्क:

आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की स्थिति रहेगी। बड़े बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में हरेक प्रकार की मदद करेंगे। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है।

सिंह:

दिन के पूर्वाद्ध में कार्यक्षेत्र में कुछ खटपट रहेगी। साहस व धैर्य से काम लेना होगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापिस आने का समय है। सायंकाल में कार्य संबंधी दूर या पास की यात्रा का योग है।

कन्या:

आज आपकी राशि का स्वामी बुध चतुर्थ भाव में सूर्य के साथ संचार कर रहा है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। सायंकाल के समय व्यापार में कुछ की आशा बंधेगी। जिसका आपको आगे चलकर अत्यंत फायदा होगा।

तुला:

वृष राशि का चंद्रमा अष्टम भाव में आज पराक्रम व धन की वृद्धि करेगा। कानूनी मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। सायंकाल के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक:

राशि का स्वामी मंगल वृश्चिक राशि पर और चंद्रमा वृष राशि सप्तम भाव में संचार कर रहा है। 'सप्तम चन्द्र श्री कुर्यात-मनसंतोष द्वितीयक'प्रमाण के अनुसार आज आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा।

धनु:

नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे। आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। अन्यथा आपके ऊपर कोई झूठा आरोप भी लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक व्यवसाय संबंधी यात्रा का योग है। लेकिन कार्यों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ होगा।

मकर:

आपकी राशि का स्वामी शनि द्वादश भाव में और राशि से द्वादश भाव धनु: राशि का गुरु आज आपको सुव्यवस्था का कोई कार्य दिलवाएगा। इसके अलावा आज आपके राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे सोच-समझकर ही स्वीकार करें।

कुंभ:

चंद्रमा चतुर्थ भाव में वृष राशि पर संचार कर रहा है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से औरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कार्यक्षेत्र में अरसे से रुका हुआ कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।

मीन:

राशि का स्वामी धनु: में तथा तृतीय पराक्रम आयु केंद्र भाव में चंद्रमा राज्य विजय कारक है। आज आप अपने विरोधियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। इच्छित कार्यों की सफलता में चल रहा व्यवधान समाप्त हो जाएगा। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

राजधानी के बंद पड़े पुराना शराब भट्टी में रखा हुआ था 122 पेटी अवैध शराब, जाँच में जुटी पुलिस..

राजधानी के बंद पड़े पुराना शराब भट्टी में रखा हुआ था 122 पेटी अवैध शराब, जाँच में जुटी पुलिस..

शराब जब्त कर जांच में जुटी पुलिस 

रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर बंद पड़े शराब भट्टी  के अंदर से 122 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि मुजगहन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिलीप चंद्राकर के प्लाट में बंद पड़े शराब दुकान के अंदर छापा मारकर  122 पेटी अंग्रेजी शराब जिस पर हरियाणा का लेबल लगा हुआ है जब्त किया है। जब्त किये शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्लाट दिलीप चंद्राकर का है उसी में बने पुराने शराब भट्टी जो की बंद पड़ा हुआ है उसके अंदर बड़ी मात्रा में शराब रखने की सूचना मिला हुआ था। छापे की कार्रवाई के बाद शराब को जब्त कर पुलिस शराब रखने वाले आरोपी की पतासाजी कर रही है। वहीं घटना के संबंध में प्लाट मालिक दिलीप चंद्राकर से पूछताछ की जा रही है। 
शादी का प्रलोभन देकर महिला के साथ दुष्कर्म, जाने कहा का है यह मामला

शादी का प्रलोभन देकर महिला के साथ दुष्कर्म, जाने कहा का है यह मामला

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के एक गांव में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी उसी गांव में डाकपाल के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी ने बसना थाने में इस संबंध में शिकायत भी की है, जिसके आधार पर पुलिस ने दिलीप के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। शिकायत के अनुसार गांव में ही डाकपाल के रूप में पदस्थ दिलीप कुमार साहू ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना 16 नवंबर 2019 को शाम 6 बजे की बताई जा रही है। घटना के दौरान प्रार्थी शासकीय आवास में अकेली थी। 

 एक परिवार के 5 लोगों की हत्या, मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस..

एक परिवार के 5 लोगों की हत्या, मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस..

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सोरांव थाना स्थित यूसुफपुर सेवाइत में शनिवार देर रात एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या से हड़कंप मचा गया| सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गया है. पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में आपसी रंजिश में घटना को अंजाम देना सामने आया है, फिर भी कई बिंदुओं में जांच की जा रही है| मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा|
 
मौके के लिए फारेंसिट टीम जांच में जुटी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई| जानकारी के अनुसार सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर सेवाइत निवासी सोम दत्त तिवारी उनकी पत्नी व दो बच्चों व एक अन्य की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया| घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया.पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में आपसी रंजिश में घटना को अंजाम देना सामने आया है, फिर भी कई बिंदुओं में जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस की टीम वारदात की जांच पड़ताल में जुट गई है|
 राजधानी से तीन नाबालिग लापता, गुम इंसान का मामला दर्ज

राजधानी से तीन नाबालिग लापता, गुम इंसान का मामला दर्ज

रायपुर। टिकरापारा व खमतराई थाना क्षेत्र से तीन नाबालिगों के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवनगर संतोषीनगर टिकरापारा निवासी पीडि़त 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि किसी ने प्रार्थी की बेटी 17 वर्ष को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह विजयनगर भनपुरी निवासी 26 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की भतीजी 14 साल 3 दिन को किसी ने बहलाफुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामलादर्ज कर लिया है। वहीं विजय नगर भनपुरी में पिता 36 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी 11 साल 1 दिन को बहला फुसलाकर किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर लिया है। 
 चौकीदार की पत्नी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

चौकीदार की पत्नी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। जिले के छाल थाना अंतर्गत एडू नदी संगम देवरास स्थल ठाकुर देव् स्थल में चौकीदारी करने वाली महिला लता बाई यादव 40 वर्ष पति जागेश्वर यादव की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी जांच में जुटी पुलिस टीम मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे। एडू संगम में स्थित देवरास की पति पत्नी चौकीदारी करते थे।

एक महीने में 219 नवजात बच्चों ने तोडा दम, नहीं थम रहा नवजात बच्चो की मौत का सिलसिला, जाने पूरी खबर...

एक महीने में 219 नवजात बच्चों ने तोडा दम, नहीं थम रहा नवजात बच्चो की मौत का सिलसिला, जाने पूरी खबर...

अहमदाबाद| एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आरही है जहां राजस्थान के कोट स्थित जेके लोन अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रही है बतया जा रहा है की अहमदाबाद के राजकोट स्थित एक सिविल हॉस्पिटल में पिछले एक महीने में 85 नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया है। जबकि पूरे राजकोट में पिछले महीने यानी दिसंबर में 134 नवजात बच्चों ने दम तोड़ा है। अहमदाबाद और राजकोट में पिछले एक महीने में 219 बच्चों की मौत हुई है। हालाकि इसके पीछे कारण बच्चों का कुपोषण का शिकार होना, जन्म से पहले बीमारी और वक्त से पहले बच्चे का जन्म समेत मां का खुद कुपोषित होना बताया जा रहा है। 


हर महीने 400 बच्चे अस्पताल में दाखिल-
बच्चों की मौत पर अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर गुणवंत राठौर का कहना है, 'हर महीने 400 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में दाखिल होते हैं, उस हिसाब से मृत्युदर 20 फीसदी जितना ही है। यहां सुविधाओं की कमी नहीं है, निजी अस्पतालों और बाकी सरकारी अस्पतालों से बच्चा क्रिटिकल कंडीशन में सरकारी अस्पताल भेजा जाता है। ऐसे में बच्चों की मौत पर आंकड़ा केवल सरकारी अस्पतालों में देखने को मिलता है। हर महीने 400 बच्चे अस्पताल में दाखिल होते है, जिसमें से 80 फीसदी बच्चे स्वस्थ होकर जाते हैं'।

हजारो बच्चे है कुपोषित-
गुजरात सरकार ने सरकार ने खुद विधानसभा में स्वीकार किया था कि 2019 तक राज्य में कुपोषण से 1,41,142 बच्चे पीड़ित हैं। आदिवासी इलाकों में कुपोषण की हालत और भी खराब है। दाहोद और नर्मदा कुपोषण से सबसे ज़्यादा प्रभावित जिले हैं। दाहोद में कुपोषित बच्चों की संख्या 14,191 है। जबकि नर्मदा जिले में 12,673 बच्चे कुपोषित हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक-
राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर रविवार को 110 पहुंच गया है। बता दें कि अस्पताल में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद सरकार ने जांच पैनल नियुक्त किया था। विशेषज्ञों की टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हाइपोथर्मिया के कारण बच्चों की मौत हुई है। अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी भी इसकी वजह हो सकती है।  
 सराफा व्यवसायी ने ऑनलाइन शॉपिंग कर मंगाया स्लीपर, खाता से 99,999 रुपए पार, जाने कहा का है यह मामला

सराफा व्यवसायी ने ऑनलाइन शॉपिंग कर मंगाया स्लीपर, खाता से 99,999 रुपए पार, जाने कहा का है यह मामला

कोरबा। ऑनलाइन शॉपिंग से ठगी के मामले सामने आने के बाद भी पढ़े-लिखे युवा किसी न किसी तरह से ठगी का शिकार हो रहे हैं। नित नए तरह की ऑन लाइन शॉपिंग कंपनियां अपने लुभावने और छूट वाली आकर्षक योजनाओं में उलझाकर जेब पर डाका डाल रही है। कटघोरा के सराफा व्यवसायी का पुत्र भी महज एक स्लीपर खरीदने के चक्कर में 99,999 रुपए गंवा बैठा।

कटघोरा थाना अंतर्गत बिलासपुर मार्ग में विजय ज्वेलर्स के संचालक शुभम अग्रवाल पिता विजय कुमार अग्रवाल 24 वर्ष के साथ यह ठगी हुई है। शुभम ने 26 दिसंबर को लाइम रोड एप में स्लीपर का आर्डर सुबह करीब 10 बजे दिया था। 21 मिनट बाद आर्डर कैंसल होने का मैसेज आया तब उसी समय दूसरा आर्डर लाइमरोड एप में कंपनी को दिया। इसके कुछ मिनट बाद 10.35 बजे से फोन आना शुरू हो गया। कंपनी ने शुभम के पता से संबंधित जानकारियां, मोबाइल नंबर, ई.मेल आई डी पूछा और आर्डर प्रोसेस में होना बताकर मोबाइल बंद नहीं करने की बात कही। दूसरे नंबर का ऑप्शन पूछने पर शुभम ने अपने बैंक खाता से लिंक नंबर उपलब्ध कराया। इसके बाद 10.50 बजे से मोबाइल पर मैसेज आना शुरू हुआ जिसे देख शुभम के होश उड़ गए। उसके एसबीआई बैंक में संचालित खाता से पहले 49 हजार 999 रुपए कटा जो कुछ समय बाद वापस खाता में जमा करा दिया गया। इसके बाद फिर से 49,999 रुपए, 40 हजार रुपए और 10 हजार रुपए कुल 99,999 रुपए कट गए। शुभम ने धोखाधड़ी का आभास होते ही तत्काल अपना बैंक खाता ब्लाक कराया और थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि का जुर्म दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की है।
 भाजपा ने जिला व नगरी जनपद के लिए प्रत्याशियों की अधिकृत सूची की जारी...

भाजपा ने जिला व नगरी जनपद के लिए प्रत्याशियों की अधिकृत सूची की जारी...

नगरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा नेता प्रदेश मंत्री निरंजन सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष रामू रोहरा, जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, जिला महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला, पूर्व विधायक सिहावा द्वय श्रवण मरकाम, पिंकी शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गोलछा, विकल गुप्ता, नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, कुकरेल मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, बेलर मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री रामगोपाल साहू, हृदय साहू, राकेश चौबे, वामन साहू,मनोहर मानिकपुरी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं की अनुशंसा से आज जनपद पंचायत नगरी एवं सिहावा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों की अधिकृत सूची जारी की गई।

जनपद पंचायत नगरी के 25 सीटों व 3 जिला पंचायत के सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों नगरी सिहावा क्षेत्र से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11,12,13 से क्रमश: श्रीमती गौरी बाई ध्रुव छूही अजजा महिला, श्रीमती राधिका बाई साहू अमाली अनारक्षित महिला, श्री पीला राम कोर्राम अजजा  मुक्त भाजपा अधिकृत प्रत्याशी होंगे।

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से 25 तक क्रमश: कुकरेल शैलेन्द्र कुमार साहू, छूही श्रीमती रीतु बाई साहू, केरेगांव  प्रीत राम सोरी, सियारीनाला  श्रीमती अमिता बाई मंडावी, गट्टासिल्ली सुश्री संगीता मरकाम, दुगली बंशीलाल सोरी, घोटगांव भगवान  सिंह मरकाम, राजपुर उत्तम नेताम, डोंगरडुला श्रीमती रीनू ध्रुव, भड़सिवना श्रीमती बिरसा बाई मरकाम, देवपुर श्रीमती भुनेश्वरी धृतलहरे, छिपली हृदय साहू, भैसमुड़ा श्यामंत बिसेन, भुरसीडोंगरी सुकचंद मरकाम, बेलरगांव हुमित लिमजा, कसपुर  श्रीमती ईश्वरी नेताम, पांवद्वार  सुश्री चम्पा ध्रुव, सेमरा श्रीमती प्रीति यदु, सिहावा श्रीमती अंचला यदु, मल्हारी नारद राम साहू, सांकरा श्रीमती सुलोचना साहू, रतावा 22 व बोराई 23 में प्रत्याशी घोषित नहीं, खल्लारी गजेन्द्र पद्माकर, मेचका श्रीमती प्रेमलता नागवंशी भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी होंगे।
राजधानी से नरसिंहनाथ दर्शन के लिए जा रही पिकअप पलटी, 2 की मौत 4 घायल

राजधानी से नरसिंहनाथ दर्शन के लिए जा रही पिकअप पलटी, 2 की मौत 4 घायल

पिकअप वाहन में 10 लोग थे सवार, खमतराई के पास डिवाईडर से टकरायी 

रायपुर। गुढिय़ारी से ओडिशा नरसिंहनाथ के दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 10 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर जाते समय खमतराई के पास डिवाइडर से टकराकर वाहन पलट जाने से पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गोकुलनगर, रामनगर गुढिय़ारी निवासी शनिवार को देर रात्रि पिकअप वाहन में सवार होकर करीब 10 लोग ओडिशा नरसिंहनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी खमतराई के पास पिकअप क्रमांक सीजी 04 एमपी 1891 वाहन डिवाईडर से टकराकर पलटी हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक सहदेव को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई जिसके चलते पिकअप वाहन अशोक लिलेंडर अनियंत्रित होकर पलट गई। मालवाहक पिकअप में सवार गीता कन्नौजे 24 वर्ष पति सुनील कन्नौजे निवासी गोकुल नगर गुढिय़ारी व देवकी 40 वर्ष पति मंथीर कन्नौजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं राधा कन्नौजे, बबली कन्नौजे, विजय घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नजदीकी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 सोशल मीडिया पर निजी जानकारी पोस्ट करना खतरे से खाली नहीं, ऑनलाइन चोर ग्रुप हुए सक्रिय..

सोशल मीडिया पर निजी जानकारी पोस्ट करना खतरे से खाली नहीं, ऑनलाइन चोर ग्रुप हुए सक्रिय..

निजी जानकारी के आधार पर आपराधिक तत्व चोरी को दे रहे अंजाम 
रायपुर। सोशल मीडिया पर आए दिन फालोवर्स द्वारा छोटी-छोटी निजी जानकारियां आए दिन पोस्ट की जाती है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर एक ऐसा गु्रप इन दिनों सक्रिय है जो जानकारी के आधार पर अपराध को अंजाम देने की रणनीति बनाता है। जन्म दिन शादी ब्याह की वर्षगांठ, किसी कार्यक्रम में पुरस्कृत होना सहित, अनेक स्थलों पर सेल्फी लेना तक तो ठीक किन्तु परिवार की महिला सदस्यों की फोटो पोस्ट करना इसके साथ ही बाहर पर्यटन क्षेत्र में जाने की जानकारी शेयर करना आदि खतरे की स्थिति से खाली नहीं है। आपराधिक गिरोह कौन व्यक्ति परिवार सहित घर छोड़कर कितने दिनों के लिए पर्यटन/कामकाज के सिलसिले में बाहर है। आदि की जानकारी उसके गिरोह के सदस्यों द्वारा गिरोह के मुखिया तक पहुंचाई जाती है। सूने मकानों में आए दिन चोरियां हो रही हैं। इस संबंध में अनेकों बार पुलिस प्रशासन की साईबर सेल द्वारा निजी जानकारी पोस्ट नहीं करने की सलाह सोशल मीडिया पर रहने वालों को दी गई है उसके बावजूद भी कुछ लोग अतिरेक उत्साह में आकर जानकारी सोशल मीडिया में डाल रहे हैं जिसका फायदा आपराधिक गिरोह के लोग आए दिन उठाते रहते हैं। 
राजधानी के रिंग रोड नं.1 में डिवाईडर टूटने से दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि, जाने पूरी खबर...

राजधानी के रिंग रोड नं.1 में डिवाईडर टूटने से दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि, जाने पूरी खबर...

रायपुर। टाटीबंध से तेलीबांधा को जोडऩे वाली रिंग रोड नं. 1 में आर्च ब्रिज के पास कटोरातालाब से राजेन्द्र नगर को जोडऩे वाली रोड में डिवाईडर टूटने से दुर्घटनाओं में आए दिन वृद्धि हो रही है। उक्त क्षेत्र के रहवासियों के अनुसार विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को रोड क्रास करते समय अचानक ब्रेक नहीं लगने पर आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्र के रहवासियों ने दुर्घटनाओं पर विराम लगाने के लिए डिवाईडर को पुन: बंद करने की मांग जिम्मेदारों से की है। 

रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर, सभापति एवं अपील समिति के सदस्यों के चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी...

रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर, सभापति एवं अपील समिति के सदस्यों के चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी...

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर, सभापति एवं अपील समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। चुनाव 6 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे से निगम कार्यालय के सभागार में किया जाएगा। रायपुर नगर निगम आयुक्त की ओर से जारी संशोधित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रथम सम्मेलन की अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन करेंगे। 

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहीं निगम की स्वच्छता गतिविधियां, तीसरे स्थान पर रायपुर, जाने पूरी खबर

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहीं निगम की स्वच्छता गतिविधियां, तीसरे स्थान पर रायपुर, जाने पूरी खबर

गतिविधियों को सोशल मीडिया में प्रसारित करने में देश में दूसरे स्थान पर कोरबा तथा तीसरे स्थान पर रायपुर ने बनाया स्थान

कोरबा। देश की सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, स्वच्छता मंच सहित अन्य सोशल मीडिया में नगर पालिक निगम कोरबा की स्वच्छता गतिविधियों ने धूम मचा रखी है। शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा 04 जनवरी 2020 को जारी परिणाम में पूरे देश में अपने कोरबा शहर ने इसमें दूसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं राजधानी रायपुर तीसरे स्थान पर रहा है।

यहां उल्लेखनीय है कि आयुक्त  राहुल देव के कुशल मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विगत अनेक माह से जमीनी स्तर पर विविध स्वच्छता गतिविधियों का संचालन अनवरत रूप से किया जा रहा है, इन सभी गतिविधियों एवं कार्यो को प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रेषण के साथ-साथ सोशल मीडिया यथा फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, स्वच्छ मंच आदि पर निगम के सोशल मीडिया सेल के द्वारा प्रतिदिन डाला जा रहा था, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के विभिन्न अवयवों में सोशल मीडिया पर अपलोडिंग भी एक मुख्य अवयव है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के मद्देनजर 31 दिसम्बर 2019 तक इसकी अंतिम तारीख थी। शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-जोश-टेऊकर के माध्यम से इसका परिणाम निकालकर जारी किया गया, इस परिणाम में पूरे देश में केारबा शहर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, वहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर को तीसरा स्थान मिला है, जबकि इंदौर शहर इसमें प्रथम स्थान पर रहा है।

प्लास्टिक फ्री कोरबा अभियान ने मजबूत की बुनियाद- आयुक्त  राहुल देव ने कोरबा नगर निगम में अपनी पदस्थापना के तुरंत बाद ही प्लास्टिक फ्री कोरबा का महाअभियान शहर में संचालित कराया, जिसमें स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया। छात्र-छात्राओं ने स्कूलों में सैकड़ों इवेंट आयोजित कर पेटिंग, रंगोली, स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता प्रतियोगिताएं, अपशिष्ट से माडल का निर्माण आदि विभिन्न माध्यमों से प्लास्टिक फ्री कोरबा व शहर की स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इसी प्रकार स्वयंसेवी संगठनों, स्वसहायता समूहों, शहर की प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा समस्त शहरवासियों ने इस अभियान में अपना भरपूर सहयोग दिया।

स्वच्छ कोरबा स्क्वाड की भूमिका रही महत्वपूर्ण- आयुक्त  राहुल देव ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता लाने, लोगों को प्रेरित करने, प्लास्टिक फ्री कोरबा अभियान केा जन-जन तक पहुंचाने में महती भूमिका के निर्वाह हेतु स्वच्छ कोरबा स्क्वाड का गठन किया तथा उन्हें इन सबका दायित्व सौपा, स्क्वाड के सदस्यों ने वार्ड, बस्तियों, साप्ताहिक एवं दैनिक बाजारों, स्कूल, कालेजों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों में पहुंचकर नुक्कड़ नाटक तथा दृश्य एवं श्रब्य के विविध माध्यमों से स्वच्छता व प्लास्टिक फ्री कोरबा का भरपूर प्रचार प्रसार किया, आमनागरिकों को इससे जोड़ा, इन सभी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर निरंतर डाला गया, जिसके परिणाम स्वरूप कोरबा को यह गौरव प्राप्त हुआ।

स्वच्छता महाअभियान का हुआ आगाज- कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के मार्गदर्शन तथा आयुक्त  राहुल देव के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 25 नवम्बर 2019 से 18 दिसम्बर 2019 तक दो चरणों में निगम के सभी 08 जोन के वार्डो में स्वच्छता महाअभियान चलाया गया, जो एतिहासिक रूप से सफल रहा, इस स्वच्छता महाअभियान के दौरान चलाई गई वृहद स्वच्छता ड्राइव एवं संबंधित गतिविधियों को भी प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर डाला गया।

आयुक्त ने की अपील और अधिक दें सहयोग, बढ़ाएं कोरबा का मान - आयुक्त  राहुल देव ने शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस संबंध में जारी परिणाम में पूरे देश में कोरबा को दूसरा स्थान प्राप्त होने पर समस्त शहरवासियों को अपनी बधाईयां दी हैं तथा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। आयुक्त  देव ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत मोबाईल फोन के माध्यम से सिटीजन फीडबैक लेने का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है, मोबाईल फोन के माध्यम से नागरिकों से शहर की स्वच्छता के संबंध में प्रश्न पूछे जाएंगे, अत: अपने उत्तर में निगम के बेहतर साफ-सफाई कार्यो की जानकारी देकर कोरबा को उच्च रैंकिंग दिलाने में अपना सहयोग दें तथा कोरबा का मान बढ़ाएं।

क्या आप जानते हैं कि आपके शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण होने जा रहा है- सिटीजन फीडबैक के दौरान मोबाईल फोन पर प्रश्नकर्ता द्वारा यह प्रश्न भी पूछा जाएगा कि क्या आप जानते हैं कि आपके शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत शहर की स्वच्छता का सर्वे होने जा रहा है, इसके साथ ही स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे जाएगेंं, अत: आवश्यक है कि प्रत्येक शहरवासी अवगत हों कि शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण शीघ्र ही होने वाला है, क्योंकि इन प्रश्नों के उत्तर के लिए भी अंक निर्धारित हैं, जो अपने केारबा शहर को उच्च रैंकिंग दिलाने में महत्वपूर्ण होंगे। 
आज दिनांक 05 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 05 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 05 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:
राशि का स्वामी अष्टम आयु भाव केंद्र में वृश्चिक राशि का होकर संचार कर रहा है। नवम त्रिकोण में धनु: राशि का बृहस्पति यद्यपि मार्गी है, तो भी उत्तम राज योग का सृजन कर रहा है। आज आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। हो सकता है कुछ आकस्मिक लाभ भी हो जाए। सत्कर्म में खर्चा हो सकता है।

वृषभ:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र नवम भाव में सूर्य साथ मार्गी है। चंद्रमा आज प्रथम भाव में राज्य से सम्मान दिलाएगा। सप्तम केंद्र भाव में वृश्चिक राशि का मंगल, देवता गुरु ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना जागृत करेगा। आप अपने किये कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। रात्रि के समय किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का चांस है।

मिथुन:
राशि का स्वामी बुध धनु: राशि का होकर सप्तम भाव में विराजमान होकर लग्न को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। शत्रु पक्ष के क्रियाकलाप आपको परेशान करते रहेंगे। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।

कर्क:
आपकी राशि पर धनु: राशि का बृहस्पति सर्वत्र विजय- विभूति सफलता दिलाने वाला है। आज चंद्रमा भी दशम भाव में मनोरथों को पूरा कराने वाला है। पुराने किसी महान सत्तारूढ़ पुरुष की कृपा से मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। चार पांच माह पूर्व खोई मूल्यवान वस्तु अचानक ही मिल सकती है। सायं से लेकर रात्रि तक सक्रिय राजनीति में बिजी रहेंगे।

सिंह:
आज आप पूरा दिन विरोधियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अचानक ही किसी पुराने निवेश से लाभ का योग बन रहा है। इसके अलावा आज के दिन आप चाहें तो शेयर आदि में भी निवेश कर सकते हैं। किसी नए व्यवसाय के बारे में भी विचार कर सकते हैं।

कन्या:
काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावटें हट जाएंगी। इसके अलावा आज आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान, विज्ञान- कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी।

तुला:
वैसे तो आप इस प्रकार के काम करते रहते हैं जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं। लेकिन आज बहुत सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं। किसी नए कार्य को शुरू करने से पहले उसके बारे में गहन अध्ययन कर लें। इसके अलावा सारे संबंधित कागजात देख-समझ लें। ताकि भविष्य में किसी भी तरह का अफसोस न हो।

वृश्चिक:
आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पाएंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनैतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।

धनु:
जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं उसका निदान आज करना है। क्योंकि जिस तरीके से आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा।

मकर:
आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद और तनाव भी समाप्त होने लगते हैं।

कुंभ:
आजकल एकदम से बहुत सारे काम आपके आगे पीछे आ रहे हैं। आपके विरोधी भी कुछ ऐसा प्रयास करेंगे कि आप पूरा दिन फालतू कामों में उलझे रहें। ऐसे में आपको अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इसके बाद ही आपको किसी कार्य को अपने हाथ में लेना होगा। अन्यथा परेशानियां फिलहाल दस्तक देती रह सकती हैं। लेकिन जल्दी ही स्थितियां आपके हक में होने वाली हैं। राशि स्वामी शनि धनु राशि का होकर एकादश भाव में बहु व्यय कारक है।

मीन:
जितना भी हो सके आज आप अपने रोजगार को ठीक तरह से संभालने का प्रयास करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधायें भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक लाभ भी। आज के दिन किसी भूमि को खरीदने का योग बन रहा है।
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऊर्जा पार्क के पास  फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित :  क्रेडा द्वारा निःशुल्क चार्जिंग की सुविधा

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऊर्जा पार्क के पास फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित : क्रेडा द्वारा निःशुल्क चार्जिंग की सुविधा

 

रायपुर । पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ में गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत एवं ऊर्जा संरक्षण के कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजधानी रायपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग हेतु व्हीआईपी रोड, ऊर्जा पार्क के पास एक फास्ट चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गई है। फास्ट चार्जिंग स्टेशन में इलेक्ट्रिक वाहनों के निःशुल्क चार्ज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से पहली बैटरी चलित इलेक्ट्रिक कार का क्रय ईईएसएल से किया गया है। क्रेडा द्वारा यह निर्णय लया गया है कि भविष्य में वाहनों के निष्प्रयोज्य होने पर केवल इलेक्ट्रिक कार का ही क्रय किया जाएगा जिसका अनुसरण अन्य विभागों को भी किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण होगा वहीं वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण स्तर में कमी लायी जा सकेगी।

 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गैर-पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों और ऊर्जा संरक्षण परियोजना अंतर्गत भारत सरकार के नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लान 2020 के अंतर्गत आम जनता के बीच इन वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। क्रेडा द्वारा महिन्द्रा से 5 इलेक्ट्रिक आटो रिक्शाओं का क्रय भी किया गया है जिनका उपयोग राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों में स्थापित ‘‘क्रेडा अक्षय ऊर्जा शिक्षा उद्यान’’ में किया जाएगा। ईईएसएल द्वारा 5 वर्षों तक फ्री मेन्टेनेन्श की शर्त के साथ वाहन प्रदाय किया गया है। क्रेडा द्वारा बैटरी चलित वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा में कार्य करते हुए सौर ऊर्जा चार्जिंग स्टेशन विकसित करने की योजना प्रस्तावित की जा रही है। चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा बढ़ने से बैटरी चलित वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

ईईएसएल के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त वाहन के एक बार चार्जिंग करने पर लगभग 140 किमी तक का सफर किया जा सकता है जिससे लगभग 7 से 10 लीटर ईंधन की बचत की जा सकती है। वाहन को फास्ट चार्जिंग स्टेशन से एक बार फुल चार्ज करने में लगभग 80 मिनट का समय लगता है, जिसमें 16 यूनिट विद्युत की खपत होती है। इस प्रकार इस वाहन में लगभग 90 पैसे प्रति कि.मी. का व्यय होता है। अतः वाहन के सतत् उपयोग करने पर लगभग रू. 1.5 लाख प्रतिवर्ष की बचत की जा सकती है। ई-व्हीकल के उपयोग करने से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नही होता है। इसके अतिरिक्त ई-व्हीकल के 1 लाख किलोमीटर चलने से 10 टन कार्बन डाईआक्साइड उत्सर्जन की बचत होगी। 10 टन कार्बन डाईआक्साइड को अवशोषित करने के लिए 500 वृ़़क्षों की आवश्यकता होती है। इस प्रकार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ई-व्हीकल बहुत उपयोगी है। 

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर में चलाया जा रहा था देह व्यपार, चार युवक व् युवतियों सहित महिला गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर में चलाया जा रहा था देह व्यपार, चार युवक व् युवतियों सहित महिला गिरफ्तार

मऊ। पुलिस ने छापेमारी कर घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है बताया जा रहा है की उत्तरप्रदेश के मऊ जिले के एक घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था|  देह व्यापार में लिप्त नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार युवक-युवतियों के साथ देह व्यापार चला रही एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 


सुचना पर छापेमारी-
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी बाजार स्थित एक घर में महिला के द्वारा सेक्स रैकेट चलने की काफी दिनों से सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से चार जोड़े को पुलिस ने घर के अंदर से पकड़ा। महिला मकान मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। एसपी के अनुसार पकड़े गए सभी का देह व्यापार निवारण एक्ट की धारा में चालान किया गया।
अवैध रेत परिवहन में लगे बीस ट्रेक्टर-ट्राली जप्त, जाने कहा का है यह मामला

अवैध रेत परिवहन में लगे बीस ट्रेक्टर-ट्राली जप्त, जाने कहा का है यह मामला

कोरबा। रेत खदानों में अवैध उत्खनन व परिवहन जारी है। खनिज विभाग की कार्यवाही के बाद भी अवैध उत्खनन व परिवहन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पसान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तहसीलदार ने अवैध उत्खनन व परिवहन में लगे बीस ट्रेक्टर-ट्राली रेत जप्त किया है। पोड़ी उपरोड़ा वन विभाग के अंतर्गत पसान क्षेत्र में गौण खनिज का अवैध दोहन किये जाने की शिकायत अधिकारियों को मिल रही थी। जिस पर प्रशासन की टीम निगरानी बनाए हुए थी। इसी बीच वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली कि पसान के नदी किनारे से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। मौके पर पसान तहसीलदार ने छापामार कार्यवाही करते हुए बीस ट्रेक्टर-ट्राली जप्त किया है। खनिज विभाग द्वारा मामले में विवेचना की जा रही है। 

पंचायत चुनाव में 18 प्रकार के दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान, जाने पूरी खबर

पंचायत चुनाव में 18 प्रकार के दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान, जाने पूरी खबर

कांकेर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में मतदान केन्द्र पर मत डालने के लिए मतदाता को अपनी पहचान स्थापित करने हेतु विभिन्न 18 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी या इस निमित्त मतदान अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। यह दस्तावेज निम्नानुसार है:- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया पहचान पत्र, बैंक एवं डाकघर का फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान पत्र, आधार कार्ड, राज्य एवं केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान पत्र, केन्द्रीय अथवा छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त नि:शक्तता प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस और छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसीईआर द्वारा ऑनलाईन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची इत्यादि दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता पंचायत निर्वाचन में मतदान कर सकते हैं।