50-50 रुपए के नकली नोट भी बरामद
217 पव्वा देशी व अंग्रेजी शराब जब्त
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए हो रहे मतदान के शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं. 11 बजे तक रायपुर जिले के अन्तर्गत आने वाले रायपुर नगर पालिक निगम, 3नगर पालिका परिषद एवं 4नगर पंचायत में कुल 21% मतदान हुआ है।बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय के लिए शाम 5 बजे तक मतदान किए जा सकेंगे। इस बार ईवीएम की जगह बैलेट पेपर के जरिए वोट डाले जा रहे हैं।
देखिए कहां कितना हुआ मतदान-

रायपुर। शेयर धारकों की आमसभा बैठक में सवाल पूछने के दौरान दो पक्ष आपस में भीड़ गए। गंज थाने में पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शंकरनगर खम्हारडीह निवासी ब्रम्हसिंह मलिक 66 वर्ष पिता रघुवीर सिंह मलिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 20 दिसंबर को होटल ग्रांड राजपूताना तेलघानी नाका में यूपी वेन्चर प्राईवेट लिमिटेड की आमसभा बैठक में सवाल पूछने पर प्रार्थी की बेटी हिमांशु मलिक एवं बेटा परवीन कुमार मलिक के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर संजीव उपाध्याय 46 वर्ष पिता ओमप्रकाश उपाध्याय एवं विवेकचंद, यतेन्द्र सिंह, नरेन्द्र निवासी ग्राम महिलापुर थाना जलालपुर जिला जौनपुर निवासी यूपी ने मारपीट किया।
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक फर्जी मतदाता को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने चचेरे भाई के नाम का वोट खुद देने पहुंच गया था। जैसे ही पीठासीन अधिकारी को शक हुआ, मतदाता पर्ची की जानकारी का मिलान करने पर यह बात उजागर हुई। इसके बाद फौरन पुलिस बुलवा कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली थाने पहुंची।
रायपुर। क्रेडिट कार्ड को हैंग कर हजारों रूपए खाते से निकाल लेने की रिपोर्ट राजेन्द्र नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मकान नंबर ए-72 आम्रपाली सोसायटी न्यू राजेन्द्र नगर निवासी पेमेन्द्र चन्द्राकर 35 वर्ष पिता मोहन लाल चन्द्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 दिसंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी का बैंक ऑफ बड़ौदा मुंबई खाता के क्रेडिट कार्ड को हैंग कर खाते से 9865 रूपए आहरण कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर: प्रदेश के 151 नगरीय निकायों के लिए सुबह 8 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। इसके साथ ही लोग मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर गड़बड़ी की खबरें भी सामने आने लगी है। राजधानी रायपुर से खबर आ रही है कि कई मतदाताओं के नाम दो—दो वार्डों में जोड़ा गया है। कालीमाता वार्ड और नेताजी सुभाषचंद्र वार्ड में 50 से अधिक मतदाताओं का नाम दोनों वार्डों में होने की खबर मिली है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,समाज सुधारक और प्रसिद्ध रचनाकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती 21 दिसम्बर पर छत्तीसगढ़ के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास,छुआ-छूत,रूढिवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। सामाजिक चेतना की आवाज हर घर तक पहुंचाने का अविस्मरणीय कार्य उन्होने किया। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। श्री बघेल ने कहा कि पंडित सुदरलाल शर्मा का व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में आज शनिवार को भी नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और NRC के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। आरजेडी ने सीएए के विरोध को लेकर बिहार बंद का ऐलान किया है। उत्तरप्रदेश पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने वाले लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। हिंसा के मामले में 250 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 8,000 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है
उत्तरप्रदेश में कल शुक्रवार को हुई हिंसा के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। बिहार में राजद कार्यकर्ताओं ने गांधी सेतु जाम कर दिया गया है। पटना-हाजीपुर में आगजनी की गई। इससे यातायात ठप हो गया।
वैशाली के भगवानपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने मवेशियों के साथ हाईवे एनएच-77 को जाम कर दिया। इन मवेशियों पर टंगे पोस्टरों में लिखा था- मैं विदेशी नहीं हूं और एनआरसी बिल और सीएए का विरोध करता हूं।

उत्तरप्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। किसी निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उप्र में अब स्थिति शांतिपूर्ण है। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी राज्यपाल से मुलकात कर प्रदर्शनों के बाद के हालातों पर चर्चा करेंगे।
कांकेर। शासकीय अभियोजक सौरभ मिण मिश्रा ने बताया कि 9 मई 2019 की शाम चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिदा निवासी 45 वर्षीय दुर्गा प्रसाद तारम पिता तिरथ राम तारम 08 वर्षीय पीड़ीता को चॉकलेट व बिस्कीट का लालच देकर अपने घर बुलाया व हाथ बाह पकड़ घर के कोठा में ले गया। कोठा में लेकर जाकर बोरा में बिठाकर दुश्कर्म करने का प्रयास किया। उसी दौरान मां ने पीड़ीता को बुलाई तो पीड़ीता रोते हुए आई व घटना की पूरी बात मां को बताई, जिसके बाद मां ने गांव में बैठक करवाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पेंड्रा। पेंड्रा में दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट की खबर आ रही है। मतदान केन्द्र 11 में मतदान को प्रभावित करने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने स्थिति को काबू किया। जानकारी के अनुसार मतदान केन्द्र के बाहर प्रत्याशी वोटरों से वोट की अपील कर रहे थे। इस बीच एक पक्ष ने वोटरों को प्रभावित करने का आरोल लगाकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद गहरा गया। विवाद मारपीट में बदल गया था। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू किया। बावजूद अभी भी विवाद की स्थिति बनी हुई है।






छत्तीसगढ़ में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव में यदि आपको मतदाता पर्ची नही मिली है आपको अपना नाम व मतदान केंद्र खोजने में असुविधा हो रही है तो निचे दिए लिंक से आप अपना पूरा विवरण देख सकते है
रायपुर नगरी निकाय चुनाव में इस वर्ष वोटिंग मशीन की जगह मतपत्र से चुनाव को युवा वर्ग एक नए तरीके से ले रहा है कई ऐसे युवा है

जिन्होंने पहली बार मतपत्र का उपयोग किया जिसके चलते उनका उत्साह देखते बन रहा है साथ ही साथ कई जगह पर मत डालने में असुविधा होने की बात सामने आ रही है बहरहाल मतदान शांतिपूर्णतरीके से चल रहा है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चंदखुरी में पर्यटन परिपथ के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का करेंगे शुभारंभ
आज 21 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
राशि स्वामी मूल नक्षत्र के प्रथम चरण पर चल रहा है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। बृहस्पति धनु राशि पर मार्गी होगा, इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। सायंकाल में विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
वृषभ:
आज संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख शा का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक कला संगीत का आनंद भी मिल सकता है।
मिथुन:
नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा, नए सुन्दर सुन्दर वस्त्रों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी तथा व्यवसाय में भी भागीदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें।
कर्क:
आज पश्चिम दिशा की राजकीय यात्रा का योग है। संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से वस्त्रादि का उपहार मिलेगा। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। सायंकाल से रात्रि तक अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा। रात्रि में शयन सुख की विशेषता रहेगी।
सिंह:
घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता व व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढऩे, अकस्मात बड़ी मात्रा में में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
कन्या:
कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में यथोचित वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। क्रोध से बचें। संतान पक्ष से भी उच्च शिक्षा, शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज सांयकाल के समय संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है।
तुला:
आज आपकी इच्छा के विरूद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। परिवार में सर्वत्र सुख शान्ति रहेगी। अकस्मात् अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय धार्मिक साहित्य पढऩे में रुचि बढ़ेगी। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा।
वृश्चिक:
राशि का स्वामी मंगल एकादश में, कन्या राशि का होकर शुक्र से एकादश योग बन रहा है। माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। बहुत समय से रूका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु:
राशि स्वामी बृहस्पति आज राशि से प्रथम भाव में मार्गी हो रहा है। प्रथम भाव में शनि भी कार्यक्षेत्र में कठिनाई व परिश्रम की अधिकता रखेगा। बातचीत में संयम बरतें। किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। सायंकाल से लेकर आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है।
मकर:
तुला राशि पर मंगल तथा सूर्य राज्य, मान, प्रतिष्ठा की वृद्धि कर रहा है। द्वादश भाव में गुरु उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। आज आपके भाग्य का उदय, धन, कर्म, कीर्ति की वृद्धि, शत्रु चिंताओं का दमन प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता की प्राप्ति, हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोर्थ सिद्धि होगी।
कुंभ:
आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय मे वृद्धि होगी। अधिक क्रोध से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाए। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है।
मीन:
आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। देश देशांतर से शुभ समाचार मिलेंगे। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में हो रहे नगर-निकाय चुनाव में अपनी ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में लोकसभा चुनाव की तरह फिर मुंह की खाने जा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि एक साल के अपने कुशासन का खामियाजा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इस बार उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सालभर के अपने शासनकाल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लोगों को छलने और ठगने का काम किया और जनता के कल्याण व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के काम को छोड़कर फिजूल की राजनीतिक नौटंकियों में अपना वक्ता जाया किया। सत्ता के अहंकार में मुख्यमंत्री, मंत्री और कांग्रेस के नेताओं की बेकाबू भाषा ने प्रदेश की संवेदनाओं के साथ-साथ संवैधानिक पदों की गरिमा को तार-तार किया है। धोखाधड़ी, छलावा, वादाखिलाफी और झूठ-फरेब की मिसाल बन चुकी कांग्रेस निकाय चुनावों में अब मतदाताओं के सामने जाने का नैतिक साहस ही नहीं जुटा पाई। कांग्रेस के नेता और सत्ताधीश भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन और अपनी तयशुदा शर्मनाक हार को देखकर बदहवास हो गए हैं।
भाजपा अध्यक्ष श्री उसेंडी ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास गिनाने के लिए सालभर में कोई भी उपलब्धि नहीं है। विकास के नाम पर एक ईंट तक मौजूदा कांग्रेस सरकार नहीं रख पाई, उल्टे भाजपा शासन के स्वीकृत विकास कार्यों को रोककर उनमें अड़ंगा डाला। जनसुविधाओं के ढोल पीटने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं को भी राजनीतिक प्रतिशोध से ग्रस्त होकर छीनने का काम किया। उन्होंने कहा कि इन तमाम चीजों का खामियाजा कांग्रेस को आज के चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्थानीय निकाय चुनाव में प्रदेश के सभी मतदाताओं से कल 21 दिसंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव में मतदान को लोकतंत्र का महापर्व बताकर अपील की है कि प्रत्येक नागरिक को स्थानीय सरकार का चुनाव करने के लिए मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान एक लोकतांत्रिक अधिकार होने के साथ-साथ हमारा लोकतांत्रिक कर्तव्य भी है। एक आदर्श लोक कल्याणकारी स्थानीय निकाय सरकार के रूप में सबको साथ लेकर सबका विकास करते हुए आपका नगर, आपका क्षेत्र, एक विकसित एवं आदर्श नगर और क्षेत्र के रूप में स्थापित हो, इसके लिए जनता को मतदान करने की अपील डॉ. रमन सिंह ने की है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुनील सानी ने प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर के निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत के दावे को महज खयाली-पुलाव पकाने की कवायद बताया है। श्री सोनी ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री-विधायक और नेता भी इस हकीकत को स्वीकार कर रहे हैं कि सालभर के कांग्रेसी कुशासन के चलते इस बार भी कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं आने वाला है।
इसलिए मो. अकबर धमकी दे रहे हैं कि अगर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पार्षद नहीं जीतते हैं और महापौर नहीं बनता तो विकास नहीं होगा। ऐसे ही भूपेश मंत्री मंडल के कवासी लखमा धमतरी में धमकी दे चुके हैं कि अगर यहां से कांग्रेस को नहीं जीताते हो तो विकास का सारा पैसा बस्तर चला जाएगा। इस पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुनील सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता हाथ जोड़ने से वोट देती है, धमकी देने से नहीं। उन्होंने भूपेश बघेल और उनके मंत्री मंडल को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को अभी तक नहीं समझा है।
सांसद श्री सोनी ने कहा कि झूठे वादों और प्रलोभन के चलते कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भले ही बहुमत हासिल कर लिया लेकिन कांग्रेस सरकार के लक्षणों ने चार माह में ही लोकसभा में कांग्रेस को उसकी जगह बता दी थी और यह बात कांग्रेस नेताओं व सत्ताधीशों को समझ लेनी थी। मंत्री अकबर के इस कथन पर कि अब हमारे पास सालभर की उपलब्धियों का ब्यौरा है, श्री सोनी ने तंज कसा कि प्रदेश सरकार के उपलब्धियां प्रदेश के मतदाता छलावा, झूठ-फरेब और भ्रम की राजनीति, वादाखिलाफी के रूप में देख रहे हैं। सालभर में विकास की एक ईंट तक नहीं रख पाने वाली प्रदेश सरकार के सालभर के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, नागरिकों व महिलाओं की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। राजधानी के अंबेडकर अस्पताल में मुख्यमंत्री के पत्र के बावजूद प्रदेश सरकार मरीजों को संजीवनी कोष से इलाज की सुविधा तक तो दे नहीं पा रही है। क्या इन्हीं सारी अव्यवस्थाओं, परेशानियों को मंत्री अकबर अपनी सरकार की उपलब्धि मान बैठे हैं?
सांसद श्री सोनी ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी और धान खरीदी में प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी का जो प्रदर्शन हुआ है, मंत्री अकबर यह तय मान लें कि छला और ठगा गया प्रदेश का अन्नदाता किसान फसल बोने के बाद फसल काटना भी अच्छी तरह जानता है। श्री सोनी. ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सेंट्रल पूल में चावल खरीदने का निर्णय लेकर छत्तीसगढ़ के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का परिचय दिया है लेकिन प्रदेश की सरकार अब इसमें भी मीन-मेख निकालने की अपनी दुराग्रही प्रवृत्ति का परिचय देकर किसानों के साथ छलावा करने की नीयत जता रही है। अपने सालभर के कुशासन और दुराग्रही राजनीतिक चरित्र के चलते कांग्रेस को नगरीय निकाय चुनावों में प्रदेश के मतदाता करारी शिकस्त देने का पक्का मन बना चुके है।




















