BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,रमन सिंह की सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है, जाने क्या है पूरा मामला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,रमन सिंह की सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है, जाने क्या है पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। सत्ता से हटने के बाद वे बौखला गए है और अपने बयान में खीज निकाल रहे है। मुख्यमंत्री बघेल ने रमन सिंह द्वारा नगरीय निकाय चुनाव की एक सभा में कांग्रेस सरकार पर लगाए गए उन सभी आरोपो पर तंस कसते हुए कहा कि रमन सिंह ने अपने 15 साल के कार्यकाल में सिर्फ अपने परिवार के अलावा कुछ और सोचा ही नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब उन्हें समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि सत्ता से हटने के बाद से रमन सिंह अपना आपा खो बैठे है और बौखलाहट में अपने भाषणों के जरिए खीज निकाल रहे है। 

बघेल ने सरकार के एक साल के कार्यकाल पर भाजपा द्वारा प्रदेश में विकास कार्य रूक गया है के आरोप पर कहा कि भाजपा विकास-विकास इसलिए चिल्ला रही है, क्योंकि उनका खुद का विकास रूक गया है। भाजपा शासनकाल में 15 साल तक सिर्फ कमीशनखोरी का काम चला है, लेकिन पिछले एक साल से ये सब बंद हो गया है,  जिसकी पीड़ा भाजपा नेताओं को हो रही है। बघेल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए सरकार द्वारा आमंत्रण नहीं देने के प्रश्र पर कहा कि हम सभी को आमंत्रण दे रहे है और रेणुका सिंह को भी आमंत्रण देंगे। मुख्यमंत्री बघेल नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आज तीन जिले जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव मेंं चुनावी सभा व रैली में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने जनता से अपील करेंगे। श्री बघेल राजनांदगांव में प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो भी करेंगे। 
फतेहपुर गैंगरेप की पीड़िता ने मानी अपनी जिंदगी से हार, रेप के बाद जिन्दा जलाया था पीड़िता को आरोपियों ने...

फतेहपुर गैंगरेप की पीड़िता ने मानी अपनी जिंदगी से हार, रेप के बाद जिन्दा जलाया था पीड़िता को आरोपियों ने...

कानपुर। एक बार फिर दिल दहलादेने वाली घटना सामने आया है उन्नाव रेप पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना के बाद ऐसे मामलों की बाढ़ सी आ गई है। कानपुर के हैलट अस्पताल में एक ऐसी ही पीड़ित ने दम तोड़ दिया है। फतेहपुर गैंगरेप की पीड़िता ने आज तड़के जिंदगी की जंग हार गई है। पीड़ित से रेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जिंदा जला दिया था। पीड़ित 90 फीसदी से ज्यादा झुलस गई थी। डॉक्टर्स के मुताबिक आग से झुलसने के बाद युवती के लंग्स खराब हो गए थे। उसे वेंटिलेटर के सहारे सांस दी जा रही थी।

 मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग से नकली पुलिस बन कर की ठगी, मामला दर्ज...

मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग से नकली पुलिस बन कर की ठगी, मामला दर्ज...

दुर्ग। पुलिस चेकिंग के नाम पर एक बुजुर्ग गुरुवार सुबह दुर्ग में ठगी का शिकार हो गया। बाइक सवार युवकों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को सिंधी कॉलोनी के भीड़-भाड़ वाले इलाके में सोने की चैन और कीमती अंगूठी उतरवा लिया। जब तक बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ तब तक युवक मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मोहन नगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि पीडि़त मालवीय नगर दुर्ग का निवासी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 
 जमीन पर टाउनशिप बनाने का झांसा देकर करोडों रूपये की हेरा फेरी कर फरार आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरी खबर...

जमीन पर टाउनशिप बनाने का झांसा देकर करोडों रूपये की हेरा फेरी कर फरार आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक फर्जीवड़ा का मामला सामने आया है जहां एक युवक दूसरे की जमीन पर टाउनशिप बनाने का झांसा देकर करोडों रूपये लेकर पिछले पांच साल से फरार था। जिसे पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित डाहके ने साल 2011 में मैग्नेटो माल एवीएन इन्फ्रास्ट्राक्चर नाम का एक ऑफिस खोलकर जमीन प्लाट की खरीदी बिक्री का कारोबार शुरू किया था। साथ ही लोगों को सस्ती दरों पर मकान बनाकर देने का सपना दिखाकर दूसरे की जमीन को अपना बताकर लोगों से एडवांस लेकर करीब 20 लाख रूपयों से ज्यादा की रकम लेकर फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ 12 से अधिक शिकायतें तेलीबांधा थाने में दर्ज है। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी कर रही थी। पिछले दिनों आरोपी के नागपुर में होने की सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रायपुर लाने पर आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। 
नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

कोरबा। नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साजिश और धोखाधड़ी का केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि कानपुर के लाठी मोहल्ला मेें रहने वाले पास्टर अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है। अंकित ने धर्म बदलने के बाद अपना नाम पास्टर अंकित सिंह रख लिया है। मसीही धर्म का प्रचार करने के लिए अंकित का अक्सर छत्तीसगढ़ में आना.जाना है। वह बालकोनगर क्षेत्र में भी आया था। इस दौरान अंकित ने कुछ महिलाओं को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया था। उसने लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश और बैक ऑफ बड़ौदा में भी नौकरी लगाने का आश्वासन दिया था। झांसे में आकर पायल चौहान नाम की महिला ने तीन लाख 27 हजार रुपए, फुलेश्वरी टंडन ने एक लाख 65 हजार, शरद और रितू नाम के व्यक्ति से तीन लाख, प्रियजाना से एंडवांस के तौर पर 10 हजार रुपए लिया था। कई माह बीत जाने के बाद भी लोगों को नौकरी नहीं मिली। उन्होंने पैसे की मांग की। तब अंकित सिंह आनाकानी करने लगा। पीडि़त लोगों ने बालकोनगर थाने में केस दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने अंकित सिंह को कानपुर के लाठी मोहल्ला इलाके से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अंकित ने आराम दायक जिंदगी गुजाराने के लिए ठगी करना स्वीकार किया है।

 पागल कुत्ते का आतंक, 23 लोगों को काट कर किया घायल, जाने कहा की है घटना...

पागल कुत्ते का आतंक, 23 लोगों को काट कर किया घायल, जाने कहा की है घटना...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में पागल कुत्ते के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। किरन्दुल के रिहायसी इलाके में घुस आये पागल कुत्ते ने 23 लोगों को काटा लिया, जिसमें बच्चों की संख्या ज्यादा थी, जिन्हें कुत्ते के काटने से गहरे जख्म हो गये हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार किरंदुल में पागल कुत्ते के आतंक से देर शाम स्थानीय निवासियों के मध्य अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। पागल कुत्ते की हरकत ऐसी थी कि जो भी सामने दिख रहा था, वह उस पर हमला कर काटता जा रहा था। घायलों में अधिकतर छोटे बच्चे। जिनके गाल, मूंह, हाथ व पैरों में आई गहरी चोटें। जिसके बाद फुटबॉल ग्राउंड से ओल्ड डबल स्टोरी कॉलोनी की ओर बढ़ रहे पागल कुत्ते को क्षेत्र के कुछ लोगों ने मारकर भगाने का प्रयास किया। जिससे बाद पागल कुत्ता रेलवे ट्रेक की ओर भाग गया, तब जाकर लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में शिकायत के बावजूद नगर पालिका प्रशासन आवारा कुत्तों को पकडऩे का प्रयास तक नहीं करता। 
बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, जाने पूरी खबर

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, जाने पूरी खबर

जगदलपुर। निकाय चुनाव के लिए चल रहे चुनाव प्रचार अभियान में दोनों ही प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। चुनाव के अंतिम दौर में आते ही सभी दलों के दिग्गज नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटे हुए हैं, लेकिन इस बीच बीजेपी ने सत्ता पक्ष पर आचार संहिता का उल्लघंन करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मंत्री, सांसद और विधायक अपने भाषणों में घोषणा करते हुए लोगों को प्रलोभन देने का काम कर रहे हैं।  


बीजेपी ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा शहर के वार्डों में सभा लेने के दौरान चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। राजीव गांधी वार्ड में भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कवासी लखमा ने वार्डवासियों के सामने 6 महीनों के अंदर शहरी पट्टा वितरण करने की घोषणा की, जो आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है। बीजेपी का आरोप है कि बस्तर के सांसद दीपक बैज भी खुलेआम सामुदायिक भवन निर्माण करने जैसी घोषणाएं कर रहे हैं। इसके अलावा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने भी अपनी विधायक निधि से सामुदायिक भवन बनाने जैसी घोषणाएं की हैं, जबकि निवार्चन आयोग के नियम अनुसार आचार संहिता के दौरान कोई भी घोषणा नहीं की जा सकती है। भाजपा नेता शेषनारायण तिवारी का कहना है कि कांग्रेस की चुनावी घोषणा के विरोध में जिला निर्वाचन और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की गई है। बीजेपी नेता का कहना है कि बस्तर में हुए दो उपचुनाव में जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धांधली कर चुनाव जीता था। ऐसे में निकाय चुनाव भी निष्पक्ष रूप से हो इसके कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
 मोवा व तेलीबांधा क्षेत्र में चला चाकू और हुआ मारपीट, जाने पूरी खबर...

मोवा व तेलीबांधा क्षेत्र में चला चाकू और हुआ मारपीट, जाने पूरी खबर...

रायपुर। बेवजह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर युवक को चाकू से मारकर घायल करने की रिपोर्ट मोवा व तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दुबे कालोनी मोवा पंडरी निवासी शिव जलम दुबे आयु 39 वर्ष पिता हरीराम दुबे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का भतीजा अभिषेक दुबे उम्र 30 वर्ष को बुधवार को दुबे कालोनी मोवा में कुलेश्वर फलीकर ने बेवजह गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चाकू से जांघ पर मारकर चोट पहुंचाया। इसी तरह सेक्टर - 2 काशीराम नगर तेलीबांधा निवासी अनिल कुमार कन्नौजे आयु 17 वर्ष पिता स्व. लक्ष्मीचंद कन्नौजे ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि राहुल चनेकर एवं कांके निवासी कांशीराम नगर ने सुरेश किराना दुकान के पास प्रार्थी व उसके साथी कुंदन साहू को पूर्व विवाद के चलते गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व धारदार औजार से मारकर लहुलुहान कर दिया। घटना के बाद आरोपियों ने प्रार्थी के परिवार वालों को भी जान से मारने की धमकी दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।  
 राजधानी के गढ़कलेवा पार्किंग में खड़ी स्कूटर चोरी, मामला दर्ज

राजधानी के गढ़कलेवा पार्किंग में खड़ी स्कूटर चोरी, मामला दर्ज

रायपुर। गढ़कलेवा सिविल लाइन पार्किंग में खड़ी स्कूटर चोरी हो जाने की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अमन नगर मोवा पंडरी निवासी सुरेश कुमार वर्मा आयु 42 वर्ष पिता घनाराम वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गढ़कलेवा पार्किंग सिविल लाइन में बुधवार को प्रार्थी ने अपनी हीरो ड्यूट स्कूटर क्रमांक सीजी 04 एलजेड 2409 कीमत 33 हजार रुपये को किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
शोर-गुल के साथ चुनावी प्रचार का आज अंतिम दिन, रात्रि 12 बजे के बाद थम जायेंगे प्रचार प्रसार...

शोर-गुल के साथ चुनावी प्रचार का आज अंतिम दिन, रात्रि 12 बजे के बाद थम जायेंगे प्रचार प्रसार...

रायपुर | नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार का आज आखरी दिन है। रात्रि 12 बजे के बाद शोर-गुल थम जाएगा। निर्धारित समय के बाद अगर किसी प्रत्याशी या उनके समर्थकों द्वारा शोर-गुल करते पाये गये तो राज्य चुनाव आयोग द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

नगरीय निकाय के लिए मतदान 21 दिसंबर को होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान के 
लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। रात 12 बजे तक ही प्रचार की अनुमति है। इसके बाद चुनाव का शोर-गुल पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएगा। इसके बावजूद अगर कोई प्रत्याशी या उसके समर्थकों द्वारा शोर-गुल करते हुए चुनाव प्रचार करता है तो उसके खिलाफ आयोग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि नगरीय निकाय मेें इस बार 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका परिषद एवं 103 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे है।
इसके लिए कुल 5406 मतदान केन्द्र बनाए है। जिसमें लगभग 40 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव के साथ 21 दिसंबर को ही नगर पालिक निगम बीरगांव जिला रायपुर के वार्ड क्रमांक 27 एवं नगर पालिक निगम भिलाई जिला दुर्ग वार्ड क्रमांक 3 एवं 10 में उपचुनाव भी होंगे। इसके लिए भी आयोग ने सारी तैयारियां कर ली है। बीरगांव में 01 वार्ड के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 02 मतदान केन्द्र बनाए गए है। यहां करीब 1454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं भिलाई के 02 वार्ड के लिए 26 मतदान केन्द्र बनाए गए है जहां 21 हजार 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद 24 दिसंबर को मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। 
 
इंजीनियरिंग छात्रा पर बाइक सवार युवको ने फेका तेजाब, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस...

इंजीनियरिंग छात्रा पर बाइक सवार युवको ने फेका तेजाब, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस...

नागपुर। महाराष्ट्र के गोंडिया इलाके से एक बार फिर खौफनाक वारदात सामने आ रहा है जहां अज्ञात युवकों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार युवती नागपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा है। वह हर​ दिन की तरह अपने समय पर कालेज जा रही थी। इस दौरान बाइक से आए अज्ञात दो युवकों ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। जब तक वह कुछ समझ पाती दोनों आरोपी फरार हो गए। बाद में उसकी हालत खराब हो गई और वह वहीं पर गिर पड़ी, स्‍थानीय लोगों ने उसकी मदद की और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 


युवती ने कराई थी शिकायत दर्ज-
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दो युवक युवती का पीछा कर रहे थे। युवती ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। वहीं कॉलेज जाने के दौरान बदमाशों ने एसिड अटैक की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राजधानी कि दुकानों में दिल्ली कंपनी के अधिकारीयों ने मारा छापा, बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद....

राजधानी कि दुकानों में दिल्ली कंपनी के अधिकारीयों ने मारा छापा, बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद....

बड़ी मात्रा में नकली सामान पकड़ा

गंज पुलिस ने किया मामला दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में नकली सामान बेचने वाले दो दुकानों में दिल्ली से आई कंपनी की टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुकान के संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पीछे गुप्ता मिल व शंकर हार्डवेयर सेंटर में ड्रिल मशीन से जुड़े नकली सामान बेचने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसकी शिकायत उक्त सामान से संबंधित दिल्ली कंपनी तक पहुंची जिसके बाद दिल्ली से कंपनी के  अधिकृत अधिकारी संजीव बहल ने इन दोनों दुकानों की जांच की थी। जांच में दुकानों में सुपर ड्राइव कटिंग डिवाईस 125 एमएम के 28 पैकेट, जेके सुपर कटिंग डिवाईस के 25 पैकेट, जेके सुपर डिवाईस टेपर-228, जेके सुपर ड्राइव फाईल 9 पैकेट, जेके सुपर पेपर फाईल 12 पैकेट नकली पाए गए। इसके बाद जांच अधिकारी ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने मामले में दुकान के संचालक श्रीकांत गुप्ता और राजकुमार आहुजा निवासी समता कालोनी के खिलाफ कॉपी राईट के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है। 
आज दिनांक 19 दिसम्बर  का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 19 दिसम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 19 दिसम्बर का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आपकी राशि का स्वामी मंगल तुला राशि का होकर सप्तम भाव प्रमुख केंद्र में है, आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र मकर राशि में संचार कर रहा है। शुक्र संपूर्ण शुभ दृष्टि से कर्क राशि को देख रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। आज चंद्रमा भी पंचम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन:

आपकी राशि का स्वामी बुध षष्ठम शत्रु भाव में मंगल से तप्त एवं विकल है। फलत: आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।

कर्क:

कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से तृतीय चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह:

राशि का स्वामी सूर्य धनु राशि का होकर चतुर्थ सुख भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। शुक्र के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या:

आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ सकते हैं, आज सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आ सकते हैं। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से चतुर्थ भाव में पराक्रम वृद्धि व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक:

राशि का स्वामी मंगल द्वादश शुभ व्यय भाव में व चंद्रमा एकादश घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु:

आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति पिछले कई दिनों से धनु राशि प्रथम भाव में चल रहा है, चंद्रमा भी आज दशम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे कोई स्थायी सफलता मिलने की संभावना है।

मकर:

आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से बारहवें घर में और चंद्रमा दशम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ:

आज आपकी राशि का स्वामी शनि एकादश भाव में आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन:

आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति धनु राशि का होकर दशम भाग्य पिता भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

जनसैलाब के बीच रमन की हुंकार- प्रदेश में विकास थम सा गया है

जनसैलाब के बीच रमन की हुंकार- प्रदेश में विकास थम सा गया है

रायपुर। नगर निगम चुनाव में रायपुर शहर के चारों विधानसभा क्षेत्र के रामनगर, माना कैम्प, मंडी गेट, आरडीए कॉलोनी टिकरापारा में नगरीय निकाय रायपुर के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में बुधवार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सभाएं ली। सभा पूर्व दोपहर खमतराई से भाजयुमो के सैकड़ों मोटरसाइकिल की अगुवाई डॉ रमन सिंह का रोड शो कोटा रोड रामनगर पहुँचा। जहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ।


सभा में उपस्थित विशाल जनसैलाब के समक्ष डॉ. रमन ने भूपेश सरकार को चुनौती दी कि आकर इसी मंच से जनमत संग्रह करा ले कि जनता वास्तव में किसे चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता का यह विशाल जनसमुद्र साफ इंगित कर रहा है कि वह 1 साल के लबरा कांग्रेस सरकार से तंग आ चुकी है । बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि । महिला स्व सहायता समूह का 1100 करोड़ रुपये का कर्जा माफ, छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस से जनता इस नगरी निकाय चुनाव में भूपेश से इन सारे किए गए झूठे वादों का हिसाब मांगेगी।
उन्होंने प्रदेशभर के किसानों को धान बेचने में आ रहे तकलीफों को देखते हुए कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन में किसान को कभी आंदोलन करने की आवश्यकता नहीं पड़ी । आज पुलिस अन्नदाता किसान के घर जा रही हैं। 1 साल हो गए राष्ट्रीयकृत बैंकों के किसानों के कर्ज आज भी माफ नहीं हुए हैं । धान खरीदी में जितने प्रपंच भूपेश सरकार कर रही है उससे तो लगता है कि वह 2500 रुपये समर्थन मूल्य देना तो दूर किसान का आधा धान भी नहीं खरीदेगी।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सरकार ने 1 साल में 15000 करोड़ का कर्जा लिया, यह कर्जा छत्तीसगढ़ के हर जनता के हिस्से में जाएगा। उन्होंने कहा कि अब बाते बहाने बनाने से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को 1 साल से रुके पुल, पुलिया ,सड़क और विकास के कार्य चालू करवाने होंगे। जनता अब आपके बहकावे में नहीं आएगी।
डॉ रमन सिंह ने जनता से पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट अपील करते हुए कहा कि मेरे भाजपा के एक - एक पार्षद प्रत्याशियों को कमल छाप पर मुहर लगा कर जिताना है और रायपुर में भारतीय जनता पार्टी का महापौर बनाना होगा।
जनसभा में रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी,राजेश मूणत,श्रीचंद सुन्दरनी, नंदे साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मोतीलाल साहू, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, संजय श्रीवास्तव, छगन मुंदड़ा एवं भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशी उपस्थित थे।
 

डिजिटल रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ रहा टॉप पर, हरियाणा को मिला तीसरा स्थान, जानिए अपने राज्यों की डिजिटल रैंकिंग

डिजिटल रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ रहा टॉप पर, हरियाणा को मिला तीसरा स्थान, जानिए अपने राज्यों की डिजिटल रैंकिंग

देश भर में डिजिटल इंडिया तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। नीति और बुनियादी ढांचा तैयार होने तथा मिशन मोड वाली परियोजनाओं के प्रदर्शन मे छत्तीसगढ़ शीर्ष पर रहा है। भारत के डिजिटल राज्य रिपोर्ट 2019 में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर रहा है। जबकि महाराष्ट्र दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा है। आंध्र प्रदेश को चौथा तो मध्य प्रदेश को पांचवा स्थान मिला है।

कुछ साल पहले तक डिजिटल इंडिया सिर्फ कुछ बड़े राज्यों, विशेष रूप से दक्षिण और पश्चिम के राज्यों तक ही सीमित था। धीरे-धीरे अब इसमें उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्य भी शामिल हो रहे हैं। 2017 में मध्य प्रदेश इस सूची में पहले स्थान पर था। इस साल के अध्ययन में मध्य प्रदेश पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इस बार हरियाणा ने कमाल की बाजी मारी है।

दो साल पहले नहीं था टॉप पांच में

डिजिटल राज्य रिपोर्ट 2017 में हरियाणा टॉप 5 में भी नहीं था। लेकिन डिजिटल राज्य रिपोर्ट 2019 में हरियाणा ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। जो 2017 में दसवें स्थान पर था। हरियाणा के अलावा और भी कई राज्य और संघ शासित प्रदेश हैं जो लंबी छलांग लगाने में सफल हुए हैं। उनमें गोवा, बिहार, चंडीगढ़ और असम शामिल हैं।

इस आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट

यह रिपोर्ट राज्यों और संघ शासित प्रदेशो में दो व्यापक मानकों नीति और बुनियादी ढांचे की तैयारी और मिशन मोड परियोजनाओं के प्रदर्शन के आकलन के आधार पर तैयार की गई है। इस आकलन में पीआईआर और एमएमपी के 128 मानकों को शामिल किया गया है।

    

पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाए बच्चे और महिलाएं,आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाए बच्चे और महिलाएं,आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। आदिवासी अंचल भोले भाले बालक-बालिकाओं, महिलाओं को कुछ लोग ज्यादा पैसों मे काम दिलाने का लालच देकर अन्य राज्यों में बंधुआ मजदूरी कराए जाने की शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए कोंडागांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबी जांच पड़ताल और घेराबंदी के बाद 5 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है और इनके चंगुल से 70 ऐसे बच्चों और महिलाओं को मुक्त कराया गया है जो अन्य राज्यों में बंधुआ मजदूर के तौर पर बेच दिए गए थे।

कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि सिटी कोतवाली थाना कोण्डागांव में पिछले दिनों बालिका सूपति सोरी की मां सैनी सोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि माह सितम्बर-अक्टूबर 2018 में कुछ लोग उसकी बेटी सुपति और क्षेत्र के अन्य बालक-बालिकाओं को बहला फुसला कर अधिक मजदूरी दिलाने का लालच देकर चेन्न्ई ले गए हैं, जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है।

बीमारी की हालत में भी उनसे मजदूरी कराई जा रही है और उन्हें वापस घर लौटने नहीं दिया जा रहा। इसी तरह थाना माकड़ी क्षेत्र में भी अधिक मजदूरी का लालच देकर कुछ महिलाओं और बालिकाओं को दूसरे राज्य ले जाने व जबरन बंधक बनाकर मजदूरी कराने की शिकायत मिली थी।

इसी बीच पुलिस थाना फरसगांव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव के रहने वाले बादसाय नेताम और रामसाय नेताम क्षेत्र के 15 लोगों को जिनमें अधिकांश नाबालिग हैं, उन्हें बहला फुसलाकर हैदराबाद ले जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए जिला पुलिस की विशेष टीम तमिलनाडु के सेलम रवाना हुई और उनके द्वारा सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर आरोपितों को पकड़ा गया

आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। पूरे रेस्क्यू अभियान में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 42 बालिकाओं 28 बालक को सकुशल वापस लाया गया। पुलिस का कहना है कि अभी करीब 300 और बालक बालिकाएं और महिलाएं बंधकों के कब्जे में हैं और इनसे सेलम, चेन्न्ई, हैदराबाद सहित कुछ अन्य शहरों के उद्योगों में बतौर बंधुआ मजदूर काम लिया जा रहा है। इन्हें भी जल्द ही छुड़ा लिया जाएगा। 

 मुख्यमंत्री ने सीपत को तहसील का  दर्जा देने घोषणा की और कहा गांधी जी के ग्राम स्वराज की कल्पना होगी साकार

मुख्यमंत्री ने सीपत को तहसील का दर्जा देने घोषणा की और कहा गांधी जी के ग्राम स्वराज की कल्पना होगी साकार

 

  छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने के लिये सुराजी गांव योजना क्रियान्वयन की जा रही है। इस योजना में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के संवर्धन और विकास के काम शुरू किए गए है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंधी में आयोजित पंच-सरपंच महासम्मेलन और कृषि उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने सीपत को तहसील का दर्जा देने और गांव के हायर सेकेण्डरी स्कूल को शहीद विनोद कौशिक के नाम पर करने की घोषणा भी की। उन्होंने इस अवसर पर 18 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकापर्ण-भूमिपूजन किया।
    कार्यक्रम में उपस्थित पंच-सरपंचों को संबोधित करते हुए श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सुराज गांव योजना के तहत गांवों मंे 5 से 10 एकड़ जमीन सुरक्षित रखकर वहां गौठान निर्माण किया जा रहा है। लेकिन गौठानों में प्रबंध करने का कार्य ग्रामीणों का है। गौठानों में गायों की सेवा बारहों महीने की जाएगी। ग्रामीण दिन में अपने गायों को गौठान में लाये और रात को घर ले जायें। अभी 1500 गौठान प्रदेश में बनाये गये हैं। आने वाले साल में 3 हजार गौठान बनाये जायंेगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि आपके सामने है। किसानों का ऋणमाफी, बिजली बिल हाफ करना, 35 किलो चावल, वन अधिकार पत्र, नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के अभिनव कार्य किये गये। हमारे पुरखों का सपना साकार करना है और यह तभी होगा जब छत्तीसगढ़ का एक-एक व्यक्ति सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ न्याय होगा और हर हाल में उनके जेब में प्रति क्विंटल धान का 25 सौ रूपये जायेगा। मुख्यमंत्री ने किसानों से अनुरोध किया कि वे आस-पड़ोस के राज्यों से धान लाकर बेचने वाले कोचिया, दलालों को रोकने में मदद करें। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपने ऋण-पुस्तिका से दूसरे का धान नहीं बेचे और यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसे भी रोकें। 

मुख्यमंत्री ने पैरा दान की सराहना की 
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आस-पास के ग्रामों के किसानों द्वारा गौठानों के लिये स्वेच्छा से पैरा दान के लिए  लाए गए पैरा से भरे 21 ट्रेक्टर को हरी झण्डी दिखाकर गौठानों की ओर रवाना किया। उन्होंने किसानों के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहली बार वे यह देख रहे है कि किसी कार्यक्रम में किसान पैरा दान करने के लिये ट्रेक्टर में पैरा लेकर आये हैं। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में धान के पैरे को जलाया जाता है, जिससे राजधानी दिल्ली में धुआं बढ़ जाता है और वहां के लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के किसान पैरे को खेतों में नहीं जलाते। उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों को धन्यवाद और बधाई दी कि उनकी एक अपील पर किसान गौठानों मंे पैरा दान कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को बताया कि पैरा को जलाने से प्रदूषण बढ़ता है और मवेशी के चारा नहीं मिलता। साथ ही खेत के मिट्टी की उर्वरता शक्ति भी कम होती है। इस कार्यक्रम को तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, मस्तूरी के पूर्व विधायक श्री दिलीप लहरिया ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन श्री अटल श्रीवास्तव ने दिया। 

लोकार्पण एवं भूमिपूजन

     

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में लगभग 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया तथा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। उन्होंने किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र, धान खरीदी भुगतान पत्र, गौठान समितियों को 10-10 हजार का चेक, कृषकों को सोलर पंप और पशुपालक किसानों को पशु-पक्षी व चूजों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चिकित्सकों और सड़कों की मांग भी पूरी करने की बात कही। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे। जहां विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलों का भ्रमण भी किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री चन्द्रप्रकाश बाजपेयी एवं सियाराम कौशिक, श्री गुलाब राज, श्री प्रमोद नायक, रमेश कौशिक, अभय नारायण राय सहित क्षेत्र के सैकड़ों जनप्रतिनिधि, किसान, ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

 

 

सांसद सरोज पाण्डेय के रोड शो में भिड़े दो गुटें, पुलिस को करनी पड़ी लाठी चार्ज, जाने पूरी खबर

सांसद सरोज पाण्डेय के रोड शो में भिड़े दो गुटें, पुलिस को करनी पड़ी लाठी चार्ज, जाने पूरी खबर

दुर्ग | विधानसभा चुनाव में करारी हर के बाद भाजपा के बड़े नेता नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे है | भाजपा प्रत्याशियों के लिए राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय भी रोड शो कर रहीं थी इसी बीच दो गुटों में झड़प हो गई। यह विवाद निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ, जिसके बाद यहां पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ गया |

खबर मिली है कि निर्दलीय प्रत्याशी अरुण सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई है। भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी की रैली आमने सामने आने पर विवाद हुआ। दुर्ग के वार्ड नंबर 21 से अरुण सिंह निर्दलीय प्रत्याशी हैं। विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के डंडे से भी कई लोग चोटिल हो गए हैं। फिलहाल वार्ड 21 में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के एक प्रत्याशी के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, पूरी घटना हुई सीसीटीवी में कैद

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के एक प्रत्याशी के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, पूरी घटना हुई सीसीटीवी में कैद

लोरमी। लोरमी के वार्ड क्रमांक 4 के प्रत्याशी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के चन्द्रप्रभा दास के बेटे को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रत्याशी द्वारा बीजेपी प्रत्याशी के रिश्तेदार पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि धमकी देने का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है। इधर विवाद के चलते दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस शांति से मामले को सुलझाने में लगी हुई है।

दिन दहाड़े ज्वेलरी शॉप से दो युवक ले उड़े सोने-चांदी से भरा बॉक्स, जाने कहा की है ये घटना

दिन दहाड़े ज्वेलरी शॉप से दो युवक ले उड़े सोने-चांदी से भरा बॉक्स, जाने कहा की है ये घटना

हासमुंद । झलप स्थित एक ज्वेलरी दुकान में दिन दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। सामान खरीदने के बहाने दो युवक ज्वेलरी दुकान में आए और दुकानदार को उलझाकर ड्राज में रखे जेवरातों से भरे एक डिब्बे को चुरा कर ले गए। जब पता चला तो चोरी की रिपोर्ट पटेवा थाने में दर्ज कराई। यह घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। वार्ड क्रमांक 5 झलप निवासी महेन्द्र कंसारी पिता गोरेलाल (35) ने बताया कि गांव में शांति ज्वेलर्स के नाम की दुकान है। दोपहर 12 बजे पैदल दो व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष की थी। दोनों दुकान आए और अंगूठी व हार दिखाने को कहा। दुकान में भाभी अनिमा कंसारी थी। सामान दिखाते समय एक व्यक्ति बातों में उलझाए रखा। इसी दौरान एक व्यक्ति ड्राज में रखे एक एक डिब्बे को चुरा लिया। थोड़ी देर बाद दोनों बिना सामान खरीदे ही दुकान से चले गए। जब ड्राज में रखा डिब्बा नहीं दिखा तो, चोरी होने की आशंका हुई। तत्काल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा। जिसमें सामान खरीदने आए दो व्यक्ति में से एक ड्राज से डिब्बा निकालते हुए दिखा। इसके बाद आसपास दोनों युवकों की पतासाजी की, लेकिन नहीं दिखे। इसके बाद उक्त घटना की जानकारी पटेवा थाने को दी। सूचना पर पुलिस ने भी आसपास पतासाजी की, लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चला। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। डिब्बे में थे जेवरात पुलिस के अनुसार चोरी हुए डिब्बे में एक सोने का हार, दो नग लॉकेट व तीन नग फुल्ली था। जिसकी कीमत करीब 35 हजार रूपए है। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर युवकों की पतासाजी कर रहे हैं। ये आरोपी दोपहर में ज्वेलर्स दुकान सामान खरीदने गए थे। उसी दौरान घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।