रायपुर। नशामुक्ति केन्द्र इलाज कराने आए युवकों ने सुपरवाईजर के साथ मारपीट कर आलमारी में रखे नगदी लाखों रूपये लूटकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट आमानाका थाना दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बजाज कालोनी सेक्टर-1 निवासी श्रीमती ममता शर्मा 53 वर्ष पति संजय शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थिया नशामुक्ति केन्द्र टाटीबंध में अध्यक्ष है, गुरूवार को नशामुक्ति पुर्नवास केन्द्र ऊर्जा सोसायटी अप्पा मंदिर टाटाबंध में अपना इलाज कराने भर्ती श्रवण सिंह 22 वर्ष पिता लखविन्दर सिंह एवं देवेंदर सिंह 30 वर्ष पिता रणवीर सिंह व एक अन्य युवक ने नशामुक्ति केन्द्र में कार्यरत सुपरवाईजर हरिओम शुक्ला 55 वर्ष पिता मुरलीधर शुक्ला के साथ मारपीट कर आलमारी में रखे नगदी एक लाख 50 हजार रूपये लूटकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज धारा 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
राजनांदगांव। जिले के डोंगरगाँव थाना क्षेत्र के आरी गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बलात्कार पीडि़ता युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। वह 60 फीसदी जल चुकी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रेप के आरोपी दो युवक लगातार अश्लील वीडियो के नाम पर युवती को धमकी दे रहे थे और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। मामले में दोनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में हैं।
सुनसान इलाके में आए दिन लोगों से होती है लूटपाट
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में निर्दलीय नगरीय निकाय चुनाव लड़ रही एक महिला प्रत्याशी के पति ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाकया जिले के दर्री पुलिस थाना क्षेत्र का है। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 53 से रामबाई पटेल निर्दलीय प्रत्याशी है। बीती रात 8 बजे उसके पति कोमल पटेल 50 वर्ष घर से बिना कुछ बताए बाहर निकले और देर रात तक वापस नहीं लौटे। रात में उनकी तलाश की गई, पर वे नहीं मिले। आज सुबह कुछ लोगों ने उनका शव वार्ड के बाहर राखड़ बांध के पास एक पेड़ पर फांसी पर लटका देखा। लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। नगर पुलिस अधीक्षक खोमनलाल साहू ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है, लेकिन जांच का हवाला देकर उसके तथ्यों को गोपनीय रखा है। उधर मृतक के परिजनों ने एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी की ओर से लगातार दी जा रही धमकी को खुदकुशी का कारण बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका आम/उप निर्वाचन 2019 में मतदान करने के लिए मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग की वेबसाईट के दाहिनी ओर लिंक वोटर सर्च दिया गया है। इसमें मतदाता लिंक का प्रयोग कर 18 पहचान पत्रों में से अपने नाम की मतदाता पर्ची स्वत: निकाल सकते हैं और मतदान के लिए इस मतदाता पर्ची का प्रयोग पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं।
आज 20 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले के द्वारा पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को आज रात पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पार्टी से बाहर हुए लोगों का विवरण इस प्रकार हैः वार्ड- 1 से श्रीमती दुर्गा राजेश सोनी, वार्ड -2 मनोज डांडे, वार्ड-4 से श्रीमती सुमित्रा जितेन्द्र साहू, वार्ड-5 से रघुवर दयाल वर्मा, वार्ड -8 से गोपेश कुमार साहू, वार्ड-12 से नंदकुमार जंघेल, वार्ड-17 से श्रीमती मंजू सेन, वार्ड-23 से घासीराम बागा एवं मनोज दास, वार्ड- 24 खेमलाल साहू, वार्ड-25 हरपाल सिंह भामरा, वार्ड- 30 से श्रीमती ऋतु सिंह शर्मा, वार्ड- 35 से संजय सोलंकी, वार्ड- 36 से श्रीमती रोशनी साहू एवं हासीब कुरैशी, वार्ड- 38 जवा सोनकर, वार्ड- 39 से अमरचंद बंसल, वार्ड- 43 रमेश यदु, वार्ड 44- श्रीमती जयश्री शुक्ला एवं श्रीमती शकुन सोनी, वार्ड 45 से श्रीमती लक्ष्मी गिरधर रावत एवं श्रीमती प्रतिभा घनश्याम सोनी, वार्ड 47 से श्रीमती संजना संतोष हियाल एवं निशा प्रधान ठाकुर, वार्ड 49 श्रीमती कामिनी वर्मा, वार्ड- 50 से बनमाली छूरा एवं धनीराम साहू, वार्ड- 52 से श्रीमती श्रद्धा गोविंद मिश्रा, श्रीमती नीरा चंद्राकर, श्रीमती कामिनी वर्मा, वार्ड- 54 से श्रीमती उमा चन्द्रहास निर्मलकर, वार्ड 56 से राकेश दत्ता, टेकेन्द्र कुमार साहू, वार्ड 57 से राजकुमार वाडिया (अप्पू), वार्ड 58 से श्रीमती नीतू राजेश सोनी, श्रीमती नेहा खूबचंद साहू, वार्ड- 60 से श्रीमती कावेरी साहू, वार्ड- 62 से ऋषि कुमार साहू, वार्ड- 63 से प्रमोद कुमार साहू, वार्ड 67 से हेमकिशोर भरने, वार्ड 68 से किशोर पटले, मनोज कुमार केशरवानी, वार्ड 70 से कामेश सिंह ठाकुर, नवीन देवागन के नाम शामिल हैं।
अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु नाम प्रेषित
भाजपा के सक्रिय सदस्यों के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी पार्टी के द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रदेश कार्यालय को नाम प्रेषित किया गया है। जो निम्नानुसार हैं- सिविल लाईन मंडल से श्याम चावला, भनपुरी मंडल से बबला धीवर, रामसागरपारा मंडल से अम्बिका ठाकुर, सिविल लाईन मंडल से विवेक वर्धन, सदर बाजार मंडल से गिरधर राव राउत, धर्मेन्द्र राव राउत, कैलाश राव राउत।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने अपने खिलाफ ईओडब्ल्यू में की गई शिकायत को बदलापुर की राजनीति बताया है। श्री श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं की इस शिकायत को झूठ का एक नया दस्तावेज बताया और कहा कि कांग्रेस निकाय चुनावों में भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन और अपनी करारी हार को सामने देखकर चरित्र-हनन के शर्मनाक हथकंडों पर उतर आई है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बघेल निकाय चुनावों में कांग्रेस की तयशुदा पराजय को देखते हुए अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं जो उनकी बेकाबू भाषा और अहंकार से प्रदर्शित हो रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले ही 10 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है । देखे पूरी सूचि-

छाजा| आनंदपुरी थाना क्षेत्र के छाजा गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने व्यापारी के घर पर धावा बोलकर लाखो रूपये लेकर फरार हो गए| बताया जा रहा है की चौकीदार को बंधक बनाकर मकान व दुकान का शटर तोड़ लूट की वारदात को अंजाम दिया। लाठी और पत्थर हाथों में लेकर पहुंचे बदमाशों ने लूट के दौरान जागे पड़ोसी पर हमला कर दिया।
नईदिल्ली। नागरिकता कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित , स्वराज इंडिया के नेता योगेन्द्र यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र - छात्राओं को आज पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में हिरासत में ले लिया। इस बीच गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में मोबाइल सेवाएं घंटों तक पूरी तरह बंद कर दी गई थी। हालांकि, अब मोबाइल सेवाएं बहाल होने की खबर है। नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को कुछ?हिस्सों में मोबाइल सेवाएं सस्पेंड करने को कहा था। संबंधित इलाकों में सभी तरह की मोबाइल सेवाओं यानी मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और वॉइस कॉल सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया था। दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली को नोएडा से जोडऩे वाले महामाया फ्लाईओवर से नोएडा गेट तक करीब 3 किमी. लंबा जाम लग गया।
भिलाई। खुर्सीपार थानाक्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बेचने के जुर्म में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 103 पौव्वा अवैध शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सड़क नंबर 21 खुर्सीपार में अवैध शराब बेचने की सूचना पर छापा मारकर टी.पार्वती पति टी.मिकेल के पास से 35 पव्वा मसाला शराब एवं 68 पव्वा गोवा व्हीस्की के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से कुल 103 पव्वा शराब जब्त किया गया है जिसकी कीमत 9 हजार 5 सौ रूपए आंकी गई है। आरोपिया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है।





















