


मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री लेकर रवाना हुए मतदान दल
राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 27 से 29 दिसम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों तथा पड़ोसी देशों से प्रतिभागी कलाकार और अधिकारी आएंगे। महोत्सव में आने वाले कलाकारों और अधिकारियों के आतिथ्य व्यवस्था में समन्वय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से संस्कृति विभाग सचिव श्री सिद्वार्थ कोमल परदेशी द्वारा आदेश जारी किया गया है।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में श्रीलंका, युगांडा, बेलारूस के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री सौरभ कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आवास व्यवस्था का प्रभारी श्री आलोक हेड़ाऊ और परिवहन व्यवस्था प्रभारी श्री आशीष तिवारी व फैजल मोहम्मद को बनाया गया है। इसी प्रकार मालदीव, थाईलैण्ड, बांग्लादेश के प्रतिभागियों से समन्वय की जिम्मेदारी भारतीय वन सेवा के अधिकारी श्री पंकज राजपूत को और आवास व्यवस्था प्रभारी श्री भानुप्रताप सिंह मरकाम को एवं परिवहन व्यवस्था प्रभारी श्री रफुद्दीन शेख को बनाया गया है। जूरी के साथ समन्वय के लिए भारतीय वन सेवा के श्रीमती मर्सीबेला को जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के प्रतिभागियों के समन्वय के लिए भारतीय वन सेवा के श्री विशेष कुमार, आवास व्यवस्था श्री वेदांत श्रीवास्तव और परिवहन प्रभारी श्री पवन लहरे को बनाया गया है।
हिमांचल प्रदेश और जम्मू के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए भारतीय वन सेवा के श्री मयंक अग्रवाल, आवास व्यवस्था श्री मनोज खरे और परिवहन व्यवस्था श्री लक्ष्मीकांत शर्मा। सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर के प्रभागियों से समन्वय के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के श्री मनीष सिंह, आवास व्यवस्था श्री सी.एम.शर्मा, परिवहन व्यवस्था श्री हेमनारायण धु्रव। अरूणांचल और लद्दाख के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, आवास व्यवस्था श्री विनय ठाकुर, परिवहन व्यवस्था श्री नंद कुमार धु्रव। गुजरात के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के श्री विभोर अग्रवाल, आवास व्यवस्था श्री कमलेश देवांगन, परिवहन व्यवस्था श्री शेख मोहम्मद। महाराष्ट्र एवं अण्डमान के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए श्री विनय कुमार अग्रवाल, आवास व्यवस्था श्री दिलीप साहू, परिवहन व्यवस्था श्री कृष्ण कुमार सरकार। झारखण्ड, बिहार के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए श्री शंशाक पाण्डेय, आवास व्यवस्था श्री पोखराज पुरी गोस्वामी और परिवहन व्यवस्था श्री राजेन्द्र शर्मा। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए श्री विश्वास मेश्राम, आवास व्यवस्था श्री भिरेन्द्र धिवर और परिवहन व्यवस्था श्री धमेंन्द्र शर्मा। तमिलनाडु, तेलंगाना के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए सुश्री अनुप्रिया मिश्रा, आवास व्यवस्था श्री देवेन्द्र मारको, परिवहन व्यवस्था श्री किशोर साहू। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और केरल के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए श्री कीर्ति सिंह राठौर, आवास व्यवस्था श्री मोतीलाल जैन, परिवहन व्यवस्था श्री संजीव मेश्राम, मध्यप्रदेश के प्रतिभागियों से समन्वय के लिए श्री अनुपम आशीष टोप्पो, आवास व्यवस्था श्री लतेल सिंह नेताम, परिवहन व्यवस्था श्री अरूण धीवर, छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों से समन्वय एवं मंच समन्वय के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के श्री पुलक भट्टाचार्य को जिम्मेदारी दी गई है। आवास व्यवस्था श्री संजय झरबड़े और परिवहन व्यवस्था प्रभारी श्री सुभाष गिरी गोस्वामी होंगे। ग्रीन रूम व्यवस्था के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के सुश्री भारती चंद्राकर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.tribalfest2019.in पर उपलब्ध है।
अधिक जानकारी के लिए संस्कृति विभाग के
उप संचालक श्री राहुल कुमार सिंह मोबाइल नम्बर 94252-27484,
श्री जे.आर. भगत 94242-85511 एवं
संग्रहाध्यक्ष श्री प्रतापचंद पारख मोबाइल नम्बर 94252-08910
अथवा सहायक प्रोग्रामर श्री तापस बसाक मोबाइल नम्बर 93290-14634 और
फोन नम्बर 0771-2221008 से सम्पर्क किया जा सकता है।

जगदलपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2019 के अन्तर्गत नगर पालिका निगम जगदलपुर में 21 दिसम्बर को होने वाले मतदान के एक दिन पूर्व ही दो राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशियो के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कल देर रात गांधी नगर वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह डाँगी और भाजपा के प्रत्याशी रवि कश्यप, गंगा मुंडा चौपाटी में दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई,देर रात 10 बजे हुई मारपीट की जानकारी लगने के बाद बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है, और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह डाँगी की शिकायत दर्ज की है। बोधघाट थाना प्रभारी सुरेंद्र बघेल बताया कि शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, और धारा 294,506,147 लगा कर जांच शुरू करने की बात कही है।
दंतेवाड़ा | नगर के आवराभाटा कलेक्टर ऑफिस के सामने वार्ड क्रमांक 07 में नगर पालिका ने सीसी सड़क तो बनवा दी पर खम्बे को सड़क से हटाना भूल गई। सड़क के बीचों-बीच बिजली के खम्बे को सीसी सड़क निर्माण कार्य के पश्चात भी विभाग ने नही हटाया। यह सड़क मेन रोड से हुडको कॉलोनी, टेकनार को जोड़ती है। खम्बे की वजह से चार पहिया वाहन इस मार्ग से नही गुजर सकती।
उन्नाव रेप केस में तीस हजारी कोर्ट का बड़ा फैसला
कांकेर| कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। मामले की हकीकत तब सामने आई जब नाबालिग ने मृत बच्ची को जन्म दिया।
नईदिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे करीब एक दर्जन कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी शामिल हैं। आपको बताते जाए कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल आक्रमक रूख अपनाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को लेफ्ट और समाजवादी पार्टी ने भी प्रदर्शन किया था। लेकिन बाद में प्रदर्शन हिंसक रूप धारण कर लिया गया था। लखनऊ में एक पुलिस चौकी और कई दर्जन गाडियों को आग लगा दी गई थी। संभल में भी चार बसों में आग लगा दी गई थी।
रायपुर। निर्दलीय प्रत्याशी पर बाईक सवार दो युवकों ने गोली चलाकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं. पंचायत कुरा थाना धरसींवा निवासी पास अली सैय्यद कमर ऊर्फ राजा 40 वर्ष पिता सैय्यद गुलाम अली कोल डिपो कुंरा के पास दो मोटर साइकिल सवार नकाबपोश युवकों ने प्रार्थी को कार से आते समय रोककर एक गोली कार के बोनट पर व दूसरी गोली उसके ऊपर चला दी। गोली चलाते ही प्रार्थी कार के अंदर नीचे की ओर झुक गया जिसके चलते गोली कार की कांच को छेदते हुए अंदर की ओर निकल गयी। संयद कमर उर्फ राजा नगर पंचायत कुंरा वार्ड 11 से निर्दलीय प्रत्याशी है व जमीन खरीदी बिक्री का भी काम करता है। प्रार्थी के अनुसार वह गुरूवार की रात्रि11/50 बजे कार क्र0 सीजी 04 एचडी 4386 में ओम पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर अटल आवास जाने के लिये निकला था कि कोल डिपो कुंरा के पास एक हाई स्पीड मोटरसाइकिल ऑरेंज कलर मे सवार दो युवक आकर कार के सामने मोटरसाइकिल खड़ी किया बाईक चालक हेलमेट पहना था पीछे बैठे युवक अपने चेहरे पर कपडा बांध रखा था बाईक से उतरकर आरोपी कार के पास आकर रिवाल्वर से पहले बोनट पर फायर किया। उसके बाद ड्राविंग सीट कांच में गोली चला दी व दोनो बाईक में बैठकर बिलासपुर रोड तरफ भाग गये। बाईक ऑरेंज कलर का था नंबर नही देख पाया। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित कर आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत 25,27 आम्र्स एक्ट के साथ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
नईदिल्ली। दिल्ली में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ हो रहे लगातार विरोध प्रदर्शन ने दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। जामिया से उठा विरोध का स्वर अब राजधानी के अन्य इलाकों में फैलने लगा है, जहां अल्पसंख्यक बहुतायत में रहते हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों को सोशल साइट्स पर खास ध्यान रखने को कहा गया है।
हसिये से मारकर पत्नी व दो बच्चों को किया लहुलुहान
नई दिल्ली। झारखंड के सरायकेला से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक 60 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की मर्जी से 35 साल की महिला से दूसरी शादी की है। दोनों की शादी करवाने के लिए पत्नी ने समाज के सभी लोगों से चर्चा की, जिसके बाद हंसी खुशी परिवार के अन्य लोग भी शामिल हुए। वहीं, बुजुर्ग ने पूरे रीति-रिवाज के साथ सात महिला के साथ सात फेरे लिए। ये मामला झारखंड के सरायकेला की है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की दूसरी शादी करवाई है।
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले बागी कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई है। नगर निगम समेत जिले के अन्य निकाय से 38 बागियों को छह वर्ष के लिए पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कार्रवाई करते हुए कहा है कि संगठन विरोधी कार्य में संलग्न कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है। पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ताओं में नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 से गणेशी भरत चंद्र, 11 से रुपेश सुनालिया, 14 से रामकुमार साहू, 21 से धन्नुदास वैष्णव, 22 से नागेंद्र शर्मा, 31 से सरस्वती पटेल, 33 से राकेश मिश्रा, 33 से चंद्रभूषण विश्वकर्मा, 45 से सावित्री यादव, 46 से सरोज सांडिल्य, 47 से गीता बाई, 48 से बंधन सिंह कंवर, 49 से जय सिदार, 50 से सुनीता कुर्मवंशी, 54 से डॉ. भूषण राजपूत, 61 से तिरथ कर्ष शामिल हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद कटघोरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक से रामकुमार जायसवाल, दो से मुक्ता जायसवाल व राजकुमारी पटेल, चार से रेणु अग्रवाल, पांच से खुमेश्वर जायसवाल, छह से राधिका डिक्सेना, सात से सोहन यादव, आठ से राजकुमारी साहू, दस से अभिलाष पांडे, 11 से ममता गुप्ता, 14 से दुलीचंद पटेल व विदेशीराम पटेल, नगर पालिका परिषद दीपका से वार्ड क्रमांक एक से लता साहू, दो से ईश्वरी जायसवाल, तीन से बेबी शर्मा, सात से गीता देवी दास व सीमा सोनी, 14 से कुसुमलता कैवर्थ, 17 से धीरेंद्र तिवारी व 20 से नरेंद्र तिवारी तथा नगर पंचायत छुरी के वार्ड छह से देवेंद्र देवांगन शामिल हैं।
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हादसा पामगढ़ के मेंहदा गांव की है। बताया जा रहा है कि अंधे मोड़ में दोनों बाइक सवार युवक आपस में टकरा गए। जोरदार भिड़ंत होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक युवकों का नाम पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव की निशाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं, शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस विवेचना कर रही है।
रायपुर। पत्नी के साथ मेला घूमने गए युवक के साथ मारपीट किये जाने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। नहरपारा गुरूद्वारा के पीछे देवपुरी निवासी राजकुमार बंजारे 24 वर्ष पिता नंदलाल बंजारे ने टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपने पत्नी के साथ गुरूघासी दास मेला घूमने गया था। मेले में घूम रहे दो तीन युवकों ने प्रार्थी की पत्नी को धक्का मार दिया विरोध करने पर आरोपियों ने युवक की पिटाई कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।
रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने नगर निगम रायपुर के विभिन्न वार्डों से 07 बागी सदस्यों को पार्टी से तत्काल निष्कासित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बागी सदस्यों के निष्कासन की सूची जारी की है। जिसमें रामसागरपारा वार्ड क्रमांक 02 से अम्बिका ठाकुर, भनपुरी वार्ड क्रं.07 से बबला धिवर, सिविल लाईन के वार्ड 47 से श्याम चावला, सिविल लाईन के वार्ड 57 से विवेक वर्धन एवं सदर बाजार के वार्ड 45 से गिरधर राव राउत, धर्मेन्द्र राव राउत एवं कैलाश राव राउत के नाम शामिल है। ये सभी निष्कासित सदस्य पार्टी से खड़े प्रत्याशियों के विरूद्ध कार्य कर रहे थे।
कोरबा। चिटफंड कंपनी बी एन गोल्ड रियल स्टेट अलाइट लिमिटेड कंपनी के दो डायरेक्टरों को कुसमुंडा पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिहोर जेल से ट्रांजिट रिमांड पर कोरबा लेकर आई है। इस मामले में चिटफंड कंपनी की संपत्ति को कुर्क कर निवेशकों के पैसे वापस किए जाएंगे। छत्तीसगढ में विभिन्न जगहों में निवेशकों के पैसे से आरोपितों ने जमीन व मकान खरीदा है। न्यायालय व राज्य शासन से कुर्की की अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले का एक आरोपित को वर्ष 2017 में गिरफ्तार किया जा चुका है।