मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण तथा अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक। बैठक में दोनों प्राधिकरणों से स्वीकृत किए गए कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधूरे निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों के निर्वाचन की आचार संहिता को देखते हुए इन दोनों प्राधिकरणों में आने वाले शहरी क्षेत्रों की समीक्षा नही की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत गांवों में आदर्श और दर्शनीय गौठानों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। वहां मापदंडों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में बन रहे गौठानों का सतत रूप से निरीक्षण करने का आग्रह किया। बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया कि केन्द्र सरकार से सीएसआर के नियमों में संशोधन करने का आग्रह किया जाए। बैठक में प्राधिकरणों के सदस्यों ने कहा कि सीएसआर के कामों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस मद से स्वीकृत किए जाने वाले कार्यो को मंजूरी देने वाली समिति में शामिल किया जाए। जिससे सीएसआर मद से स्थानीय आवश्यकता वाले कार्यो को स्वीकृति दी जा सके। मुख्यमंत्री ने दोनों प्राधिकरणों के सदस्यों से अगले दस दिन में नये प्रस्ताव देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि गांवों में ग्राम पटेलों की नियुक्ति की जाए और उन्हें नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी योजना से जोड़ा जाए। बैठक में मिनी माता स्वावलंबन योजना और कृषकों के असाध्य सिंचाई पंपों के विद्युतीकरण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने नरवा योजना के अंतर्गत भूमिगत जल रिचार्ज करने और सतही जल को रोकने के लिए नाला बंधान और छोटे डेम के कार्यो को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में इसरो की मदद से तैयार किए गए सेटेलाइट नक्शों का उपयोग किया जाए और बंधान कार्य में स्थानीय ग्रामीणों के सुझाव भी लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 30 हजार नाले हैं। वर्तमान में 1028 नालों का डीपीआर तैयार कर लिया गया है।
बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, पंचायत मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, श्री गुहाराम अजगले और श्री संतोष पाण्डेय सहित दोनों प्राधिकरणों के सदस्य, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
नई दिल्ली। निवाड़ी थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है जहा टिकटॉक वीडियो बनाने को लेकर लड़की को फटकार लगाने के बाद वह घर से ही भाग गई। दरअसल गाजियाबाद में सामने एक घटना ने बेटी की हरकत देख परिवार वाले हैरान रह गए। पुलिस की मदद के बाद मामला शांत हुआ हैं।
बिलासपुर| स्टॉल लगाकर नामांकन फार्म बांट रहे जिला प्रशासन के अधिकारी उस वक्त हक्के-बक्के रह गए जब एक प्रत्याशी 5 हजार रुपए की चिल्लर बोरी में भरकर नामांकन फार्म खरीदने पहुुंचा। बिलासपुर शहर के मंगला क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 निवासी अखिलेश मिश्रा शनिवार को कलेक्ट्रट परिसर में नामांकन फार्म खरीदने पहुंचे थे। ज्ञात हो कि शहर की सरकार के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद अब नामांकन फार्म खरीदने की होड़ भी शुरु हो गई है। चुनावी सरगर्मी के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में नेताओं का जमावड़ा भी शुरु हो गया है। अब तक शहर के विभिन्न वार्डों के 22 से अधिक लोगों ने फार्म खरीद लिए हैं। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं शहर में सियासी पारा भी चढ़ता दिखाई दे रहा है।
केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित साहिल ऑटो के शो-रूम में आगजनी की घटना में पूरी शो-रूम जलकर खाक हो गई। साथ ही वहां खड़ी 80 बाइक भी पूरी तहर से जल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात शो-रूम संचालक ने रोजाना की तरह अपने शो-रूम को बंद कर घर चले गये थे। रात्रि करीब 12.30 बजे आसपास के लोगों ने आग की लपटें देखी, इसके बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंच पाती, तब तक पूरी शो-रूम और वहां रखी गई नई बाईक पूरी तरह जल गई।
रायपुर। भारत माता स्कूल से स्कूली छात्रों को महासमुंद जिले के सिरपुर स्थित महानदी पिकनिक के लिए स्कूल की तरफ से ले गया था। नदी के रेत पर घूमते समय अचानक दो छात्रा नदी में डूब गये जिसके चलते उनकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर दोनों छात्रों का शव निकालकर पंचनामाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल से 170 स्कूली छात्राओं को पिकनिक के लिए महासमुंद जिले में सिरपुर व महानदी घूमने के लिए स्कूल की तरफ से बच्चों को बस में भरकर स्कूल प्रबंधन ले गया था।

महानदी रेत के ऊपर घूमते समय अचानक दो नवमीं क्लास के छात्र अमन शुक्ला व खुशदीप संधू की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।
हमलावर सीसीटीवी में कैद
नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पॉश इलाके गुलाबी बाग में शनिवार सुबह एक महिला की लाश उसके फ्लैट से बरामद हुई। महिला की हत्या की गई है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या जिस क्रूरता से की गई है, मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी हैरत में है। महिला की उम्र करीब 55 साल है। वह फ्लैट में अकेली रहती थी।
धुले। महाराष्ट्र के धुले तहसील में एक पिकअप वैन के पुल से नीचे नदी में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात 2 से 3 बजे की बीच धुले-सोलापुर रोड के पास स्थित विंचूर गांव में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए वैजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है।
नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को ही इस बार साइबर ठगों ने निशाने पर ले लिया। साइबर अपराधियों ने चेक क्लोनिंग के जरिए अस्पताल के दो अलग-अलग बैंक खातों से करीब 12 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। इस घटना की जानकारी होते ही एम्स प्रशासन में हड़कंप मचा गया। सूत्रों के मुताबिक, जालसाजों द्वारा करोड़ों रुपये की चपत लगाए जाने के बाद इस घटना के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को एम्स ने सूचित कर दिया है।
रायपुर। जुआ खेलते पाये जाने पर पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हजारों रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानीबस्ती थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते पाये जाने पर 29 नवंबर को राधास्वामी नगर में पुरानीबस्ती में छापामारकर जसवंत सिंह 49 वर्ष पिता ओंकार सिंह एवं अन्य 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 51 हजार 2 सौ रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है।
रायपुर। सड़क हादसे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को एपीक कालेज के पास माना बस्ती में सड़क किनारे खड़े धमराज कौर 50 वर्ष पिता विद्याधर कौर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट किशोर कौर 56 वर्ष पिता राजबो कौर ने माना कैम्प थाने में दर्ज करायी है। इसी तरह मंदिर हसौद निवासी हिरेन्द्र कुमार सिन्हा आयु 35 वर्ष पिता जुगल किशोर सिन्हा को सायकल से जाते समय ग्राम मुनगी पचपेड़ा मेन रोड तालाब के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 28 नवंबर को जोरदार ठोकर मार दिया जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया था ईलाज के लिये मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया है।
रायपुर। मोटरसाइकिल से पेट्रोल चोरी करके भाग रहे युवक को पकडऩे पर पत्थर से मारकर सिर फोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार कैलाशनगर बीरगांव निवासी राधा कृष्ण पाण्डे 24 वर्ष पिता महेश पाण्डे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मोटरसाइकिल से 29 नवंबर को राकेश वर्मा 19 वर्ष पिता स्व.राजेन्द्र वर्मा पेट्रोल चोरी कर रहा था प्रार्थी को देखते ही भागने लगा,दौड़ाकर पकडऩे पर राधा कृष्ण पाण्डे को जमीन पर पटकर पत्थर से सिर पर मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग,अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
पंसद नहीं होने की बात कहकर पति करता था आये दिन परेशान
रायपुर। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी ने युवक को बेल्ट व हाथ मुक्का से मारकर चोट पहुंचाया एवं युवक की एक्टिवा में तोडफ़ोड़ किया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गाजीनगर बीरगांव निवासी कामदेव सिन्हा 20 वर्ष पिता सनत कुमार सिन्हा को आडवानी स्कूल के पास मो. जुबेर 21 वर्ष ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा नहीं देने पर आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व बेल्ट से मारकर चोट पहुंचाया व एक्टिवा को तोडफ़ोड़ किया। घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर। मायके से सोफासेट व दहेज में कम रूपये लाने की बात कहकर महिला को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किये जाने की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कस्तुरबा स्कूल पुरानी रेस्ट हाऊस राजनांदगांव निवासी महिला ने रिपोर्ट कराई है कि प्रार्थिया का विवाह 10 दिसम्बर 2013 के बाद से ही पति व ससुराल वालों के द्वारा दहेज में कम रूपये व सोफासेट नहीं लाने की बात को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। घटना के रिपोर्ट पर पुलिस पति निर्मल कुमार चौबे, लक्ष्मी चौबे, नागेश चौबे, करण चौबे, डीडीनगर निवासी के खिलाफ धारा 498 ए/34 के तहत दहेज प्रताडऩा व मानसिक प्रताडऩा का अपराध दर्ज कर लिया है।















.jpg)



