BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मां-बेटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदली पढ़े पूरी खबर ...

मां-बेटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदली पढ़े पूरी खबर ...

अंबिकापुर- रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर राजपुर के नवकी मोड़ के पास स्कॉर्पियो वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने और दुकान के शटर से जाकर टकरा जाने से वाहन में सवार मां- बेटे की मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए हैं। स्कार्पियो सवार लोग रिश्तेदार की शादी से राजपुर से वापस ग्राम बघिमा लौट रहे थे। उसी वक्त यह हादसा हो गया ।घटना से विवाह की खुशियां मातम में बदल गई ।घायलों को अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज व मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक ग्राम बघिमा की युवती का विवाह शनिवार को राजपुर के अग्रसेन भवन में आयोजित था। विवाह समारोह में सगे संबंधी शामिल होने आए हुए थे।

ग्राम बघिमा से भी परिचित व रिश्तेदार विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राजपुर के अग्रसेन भवन गए हुए थे। हंसी खुशी विवाह की सारी रस्म पूरी होने के बाद रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम बघिमा तथा बिहार से आए रिश्तेदार स्कॉर्पियो क्रमांक बीआर 21 पी 4121 से वापस राजपुर से बघिमा लौट रहे थे ।

राजपुर के नवकी मोड़ के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे तीन- चार बार पलटते हुए नजदीक के दुकान के सटर से जा टकराई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चारों चक्का ऊपर हो गया था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया ।

आसपास रहने वाले लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए । घायलों को वाहन से निकाला गया । दुर्घटना में ग्राम बघिमा निवासी चंदन श्रीवास्तव की धर्मपत्नी रीमा श्रीवास्तव 30 वर्ष तथा बड़े बेटे समर कुमार 4 वर्ष की सिर में गंभीर चोटें आने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

दुर्घटना में घायल चंदन श्रीवास्तव के छोटे पुत्र चिराग 3 वर्ष के अलावा बिहार से आए रिश्तेदार ममता देवी पति प्रमोद लाल 35 वर्ष, प्रमोद पिता मथुरा 40 वर्ष,इनके पुत्र प्रशांत 6 वर्ष के अलावा सिपाही लाल पिता स्वर्गीय गंगालाल 52 वर्ष व वाहन चालक संजय प्रसाद 35 वर्ष घायल हो गया घायलों को तत्काल आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले जाया गया ।

यहां चालक को छोड़कर शेष घायलों के सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आयी है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रिफर कर दिया गया। घायलों को अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल व होली क्रॉस मिशन हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है । सभी घायलों को गंभीर चोटें आई है ।

हादसे के बाद मौके पर परिजन भी पहुंच गए थे, जैसे ही विवाह स्थल पर घटना की खबर लगी मातम पसर गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोग मां बेटे का शव देख बिलख उठे । दुखद हादसे से ग्राम बघिमा में भी शोक का माहौल है।

 

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

रायपुर, बलौदाबाजार जिला पुलिस ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रूपयों की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चंद्रशेखर पांडेय, नवीन तिवारी एवं कपिलेश्वर पुरी शामिल है। इनमें चंद्रशेखर इस गिरोह का सरगना है जो कोरबा का रहने वाला है, वहीं अन्य दोनों आरोपी बिलासपुर के रहने वाले है। पुलिस ने पहले चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया फिर उसकी निशानदेही पर उसके साथियों तक पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरोह के रूप में काम करते थे और ग्रामीण परिवेश के युवकों को अपना शिकार बनाते हुए मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर उनसे लाखों रूपये वसूल कर धोखा दिया करते थे। आरोपी खुद को बड़े नेताओं और अफसरों का करीबी भी बताया करते थे। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद 50 हजार रूपये, लेपटाप व मोबाईल जब्त किया है। आरोपियों ने अब तक कितने बेरोजगार युवाओं को ठगी का शिकार बनाया है इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस को यह भी संदेह है आरोपियों के गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हो सकते है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

हुनर से रोजगार कार्यक्रम  के अंतर्गत होटल प्रबंधन में मिलेगा युवाओं को प्रशिक्षण आवेदन अब10 दिसम्बर तक कहा कर सकते,पढ़े पूरी खबर

हुनर से रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत होटल प्रबंधन में मिलेगा युवाओं को प्रशिक्षण आवेदन अब10 दिसम्बर तक कहा कर सकते,पढ़े पूरी खबर

रायपुर  हुनर से रोजगार कार्यक्रम में युवाओं को होटल प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण के लिए अब 10 दिसम्बर 2019 तक आवेदन किये जा सकते है। पहले इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवम्बर निर्धारित की गई थी। 

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा दिए जा रहे इस प्रशिक्षण में युवाओं को फ्रंट ऑफिस एसोसिएट, हाऊस कींपिंग, रूम अटेंड के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। फ्रंट ऑफिस एसोसिएट के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा रूम अटेंड के लिए 5वीं निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र का प्रारूप नियम तथा शर्तों की जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट www.tourism.cg.gov.in  के साथ ही छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड रायपुर के कार्यालय और होटल प्रबंधन संस्थान नवा रायपुर से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। 

    चयनित उम्मीदवारों को होटल प्रबंधन संस्थान, उपरवार, नवा रायपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने पर उन्हें पाठ्यक्रम अनुसार नियमानुसार वजीफा दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। प्रशिक्षण के बाद इन्हें संबंधित संस्थानों रोजगार के अवसर मिल सकेगा।

    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार, पर्यटन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम हॉस्पिटैलिटी एवं होटल प्रबंधन से जुड़े कार्यों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हुनर से रोजगार का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दूरभाष नम्बर 0771-2972411 एवं ई-मेल hsrtraipur@gmail.com  से भी प्राप्त की जा सकती है।

 कोटक महेंद्रा बैंक में नौकरी लगाने के बहाने साझा देकर ओटीपी नंबर मांगा, खाते से हो गए रुपये पार,आनलाईन ठगी पर कब लगेगी लगाम

कोटक महेंद्रा बैंक में नौकरी लगाने के बहाने साझा देकर ओटीपी नंबर मांगा, खाते से हो गए रुपये पार,आनलाईन ठगी पर कब लगेगी लगाम

रायपुर,कोटक महेंद्रा बैंक में नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला के खाते से हजारों रुपये निकाल लेने की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मारूति रेसीडेंसी अमलीडीह निवासी ऋचा गुप्ता 26 वर्ष पिता प्रमोद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 30 नवंबर को प्रार्थियां के मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन क्रमांक 88027 23523 मोबाइल नंबर से कॉल करके स्वयं को कोटेक महेंद्रा बैंक से होना बताकर प्रार्थियां को 12 हजार रुपये महीने पर नौकरी देने की बात कहकर एसबीआई बैंक व डेविड कार्ड एवं कागजात व ओटीपी नंबर को लिंक भेजकर सम्मिट करने को कहा। प्रार्थियां ने जैसे ही लिंक पर ओटीपी नंबर व अपनी जानकारी भेजते ही प्रार्थियां व उसके मां के खाते से 70 हजार 5 सौ 97 रुपये कट गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाइल फोन धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

NSUI के यूथ कार्निवाल में बोले भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण

NSUI के यूथ कार्निवाल में बोले भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण

रायपुर, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए। युवाओं के बदौलत बदलाव, क्रांति और परिवर्तन होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नवनिर्माण में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारे प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अपनी प्रतिभा के बदौलत समाज में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को अपनी प्रतिभा को परिष्कृत करते रहना चाहिए।  भूपेश बघेल ने प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य की नौकरियों और रोजगार में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी छत्तीसगढ़ के युवाओं की रहेगी।  बघेल ने उक्त बातें आज  बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 'यूथ कार्निवाल को सम्बोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में खाद्य और संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर के छात्र-छात्राएं यूथ कार्निवाल में उपस्थित हुए हैं। इनमें से बहुत से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के सम्मान, उनके उज्ज्वल भविष्य और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।  बघेल ने कहा कि आगामी जनवरी माह में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय यूथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम युवाओं के नाम पर होगा। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रदेश के शहरों और गांवों के विकास के लिए युवाओं को सामने आने को कहा, ताकि प्रदेश के कोने-कोने का सुव्यवस्थित विकास हो सके। उन्होंने इस मौके पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जीवनी पर आधारित नाटिका की प्रशंसा की। कार्यक्रम में गिरीश दुबेकन्हैया अग्रवालआकाश शर्मा, अमित शर्मा , संकल्प मिश्रा सहित प्रदेशभर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-3 मिसाइल का पहली बार रात में हुआ सफल परीक्षण

परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-3 मिसाइल का पहली बार रात में हुआ सफल परीक्षण

बालासोर (ओडिशा)। परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम एवं सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-3 बैलिस्टिक मिसाइल का शनिवार को यहां एक मोबाइल लॉंचर से प्रथम रात्रिकालीन परीक्षण किया गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह मिसाइल 3500 किमी से अधिक दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

यह परीक्षण ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप स्थित समन्वित परीक्षण रेंज से किया गया।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और व्यास दो मीटर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक सूत्र ने कहा कि अग्नि-3 श्रृंखला में यह चौथा उपयोगकर्ता परीक्षण है जो मिसाइल के कार्य निष्पादन को दोहराने के लिए किया गया।

पहली बार रात के समय में परीक्षण किया गया। अग्नि-3 हाईब्रिड दिशा-निर्देशन और नियंत्रण प्रणाली से लैस है। इस पर अत्याधुनिक कंप्यूटर भी लगा हुआ है।

धमतरी में पत्थर गिरोह ने की 1 करोड़ से अधिक की चोरी, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

धमतरी में पत्थर गिरोह ने की 1 करोड़ से अधिक की चोरी, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

धमतरी में लगातार 8 चोरीयों को अंजाम दे चुके पत्थर गिरोह के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं. वीडियो में चोर अच्छी कद काठी के दिख रहे हैं. चोरों ने हाथ में पत्थर रखा हुआ है और सभी के कमर में चाकू या पेचकस जैसी चीज भी दिख रही है. सभी ने कपड़े भी एक जैसे ही पहन रखे हैं. गिरोह में लगभग 6 सदस्य हैं. हालांकि इन्होंने मुंह में नकाब लगा रखा है, लेकिन एक जगह इनके चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

धमतरी पुलिस  के मुताबिक गिरोह की तलाश में लगी पुलिस को इस फुटेज से कुछ मदद जरूर मिलेगी. अब धमतरी पुलिस ने गिरोह की सूचना देने वालों के लिये इनाम का ऐलान करने का भी फैसला किया है. इनाम की राशि का ऐलान पुलिस जल्द कर सकती है. धमतरी में इस गिरोह ने लोगों में दहशत फैला रखा है. गिरोह के सदस्य साजिशन घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस को भी इनकी तलाश लंबे समय से है.

23
दिन में 8 चोरियां
धमतरी पुलिस के मुताबिक पत्थर गिरोह कहे जाने वाले इन चोरों ने 23 दिन के भीतर लगातार धमतरी की पाश कालोनी के 8 मकानो का ताला तोड़ा और एक करोड़ रुपये से ज्यादा का माल उड़ा चुके हैं. इस गिरोह को पकड़ना पुलिस के लिये चुनौति बना हुआ है. अब तक तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे. धमतरी के एसपी बीपी राजभानू का कहना है कि अब सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस गिरोह के सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी. पुलिस सक्रियता से इस दिशा में काम कर रही है.

प्रदेश में धान खरीदी आज से, 85 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य, पहले दिन से ही हो जायेगा भुगतान चालू ,जानिए कितनी राशि मिलेगी किसानो को

प्रदेश में धान खरीदी आज से, 85 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य, पहले दिन से ही हो जायेगा भुगतान चालू ,जानिए कितनी राशि मिलेगी किसानो को

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू हो रही है। प्रदेश की 2048 केन्द्रों में 1815 और 1835 रुपए की दर पर धान खरीदी 15 फरवरी तक की जाएगी।  इस साल 54 नए खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। जबकि 48 मंडियों एवं 76 उपमंडियों के प्रांगण का उपयोग भी खरीदी के लिए किया जाएगा। सरकार द्वारा घोषित 25सौ रुपए मे से अंतर की राशि किसानों को अलग से जाएगी। हालांकि 1815 रुपए का पेमेंट रविवार से ही होने लगेगा। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाए।

सरकार ने इस साल 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लगभग 4 लाख 25 हजार बारदानों की व्यवस्था की गई है। इनमें 2 लाख 70 हजार नए, जबकि शेष पुराने बारदानों  का उपयोग किया जाएगा।खरीदी केन्द्रों में कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर के अलावा मॉयश्चर मशीन भी उपलब्ध कराई गई है। वहीं किसानों को परेशानी से बचाने के लिए सभी केन्द्रों में एक टाेल फ्री नंबर भी चस्पा किया गया है। बड़े किसानों के लिए अधिकतम पांच बार धान बेचने की परमिशन दी गई है।

इस साल प्रदेश के 19 लाख 56 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है, जो कि पिछले साल की तुलना में दो लाख 58 हजार ज्यादा है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को अंतर की राशि देने के लिए बनाई गई पांच मंत्रियों की समिति तेलंगाना की रइत बंधु और ओडिशा की कादिया पॉलिसी का अध्ययन करेगी। समिति को दो महीने में रिपोर्ट सौपने के लिए कहा गया है। कमेटी आगामी बजट सत्र के पहले सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। सीएम भूपेश पहले ही कह चुके हैं कि किसानो को हर हाल में 25 सौ रुपए प्रतिक्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। सरकार ने शीतकालीन सत्र के अनुपूरक बजट में 205 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 

पुलिस विभाग में हुए तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट

पुलिस विभाग में हुए तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट

दंतेवाड़ा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने और प्रशासनिक हित में 25 पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया है. एसपी ने रोटेशन में फेरबदल करते हुए 20 एसआई, 2 एएसआई, सहित 3 सहायक आरक्षकों को जिले के अलग-अलग थानों में तबादले किए हैं. कर्मियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर आमद देने के कहा गया है.

 

आज दिनांक1 दिसम्बर  का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक1 दिसम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 1 दिसम्बर का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा 

मेष:यदि आप समय के अनुसार चल रहे हैं तो जरूरत के मुताबिक यह भी महसूस कर रहे हैं कि आपको रिस्क लेने के लिए तैयार रहना है तो आप इस मामले में अकेले पड़ सकते हैं। जब भी आपको छोटी-मोटी रकम या सहायता की जरूरत होगी।

वृषभ:आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई महसूस कर रहे हैं। एक साथ कई प्रकार के काम हाथ में ले लेने से ऐसा महसूस होना जरूरी भी है। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो कोई संदेह नहीं की आप कारोबार में परेशानियों पर काबू पा लें।

मिथुन:काफी समय के बाद आज आपको अपने व्यक्तिगत जीवन पर सोच विचार करने की फुर्सत मिलेगी। आगामी दिनों को ध्यान में रखते हुए आपने अपने वस्त्र आभूषण आदि का रखरखाव भी समय पर करवा लेना चाहिए।

कर्क:आज के दिन आपके लिए ढ़ेर सारे कार्यक्रम तैयार पड़े हैं। एक ओर जहां आपने आगे की जाने वाली यात्रा का बन्दोबस्त करना है वहां अपने काम को बढ़ाने के लिए संपर्क और गठजोड़ भी करने हैं।

सिंह:आज के दिन आपको अपने कामकाज के अलावा रोमांस और मन की इच्छाओं का भी ध्यान रखना पड़ेगा। भाग्य की एक रेखा आपके जीवन में खींची जा रही है। कभी कभी ज्यादा परिश्रम करते करते जब आप बोर हो जाते हैं तो मनोरंजन में खो जाते हैं।

कन्या:अपने जीवन में रचनात्मक कार्य की बजाय प्रेम, रोमांस और लक तथा सौभाग्य को ही आपने ज्यादा महत्व दिया है। यदि इन सबसे पहले रचनात्मक कार्यों में ज्यादा तल्लीन रहते तो आपको अपने परिवार का भी समर्थन मिल जाता।

तुला:अपने स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन आपको कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक हैं। इस चर्चा के साथ ही आपको अपने नौकर चाकर या सहयोगीजनों के भुगतान की भी चिन्ता करनी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आप किसी समस्या से घिर जाएंगे।

वृश्चिक:आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव और उतार चढ़ाव इस दौरान आ रहे हैं। आज भी आप अपने मनचले स्वभाव के कारण प्रेम और नफरत के दायरे में घूम रहे हैं वहां अस्थिरता और पलायन करने की नौबत भी आपके जीवन में पैदा हो रही है।

धनु:रोमांस के मामले में आपके जीवन में नफरत और प्रेम का लेखा जोखा बराबर रहता है। आपमें से कई लोग ऐसे हैं, जिनको इन दिनों अपने गृहस्थ जीवन को संवारने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। कुछ लोग अपने प्रेम संबंधो को विवाह में तब्दील करने की कोशिश भी कर सकते हैं।

 

मकर:आज के दिन आप अपने करियर दाम्पत्य जीवन तथा माता पिता सहित संतान और परिवार के सदस्यों पर अधिक केंद्रित हो सकते हैं। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको किसी अच्छे काम का पुरस्कार भी मिल सकता है। घर में आपका माहौल बहुत शान्त है।

कुंभ:आज आपको अपने मन पर पूरा ही नियंत्रण रखना पड़ेगा। किसी साथी या पड़ोसी के द्वारा कही गई बात पर आप अचानक ही भड़क सकते है, लेकिन ध्यान रखें कि झगड़ा मोल लेने के बाद सुलह सफाई करने की भी गुंजाइश रखनी चाहिए।

मीन:कार्यक्षेत्र में इस समय अच्छी ख्याति और यश बटोर सकते हैं। अगर गम्भीर होकर अपने कार्य में तत्पर हैं तो उन्नति की उच्च सीमा तक भी जा सकते हैं। समय का सहयोग अगर मिलता रहा और आपकी इच्छाशक्ति इसी तरह से कायम रही तो वह समय भी दूर नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के वैवाहिक पत्रिका मंगल माधुरी का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के वैवाहिक पत्रिका मंगल माधुरी का विमोचन किया

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री बघेल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के मुख पत्र संगठन युग का वार्षिकांक ‘मंगल माधुरी’ वैवाहिक पत्रिका का विमोचन किया।

प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री अजय दानी, सचिव श्री जयप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री प्रकाशानंद अग्रवाल, श्री व्ही.के. अग्रवाल, श्री उमेश अग्रवाल तथा श्री धरम अग्रवाल उपस्थित थे। 

वनांचल ग्राम रिकोकला का नाम नए धान उपार्जन केंद्र की सूची में शामिल कराने किसानों का आंदोलन

वनांचल ग्राम रिकोकला का नाम नए धान उपार्जन केंद्र की सूची में शामिल कराने किसानों का आंदोलन

बलौदाबाजार- बलौदाबाजार जिले कसडोल विकासखण्ड के सुदूर और दूर्गम पहाड़ियों के बीच बसे ग्राम रिकोकला में धान का नया खरीदी केंद्र नही खोलने से, रिकोकला के समर्थन में बया समिति के 41 गांवों के किसान सरकार के इस फैसले नाराज है।ग्राम के उप सरपंच राजीव अवस्थी ने बताया की इस गाव में अगर धन उपार्जन केंद्र खुल जाता है तो यहाँ के लोगो को सहुलियत होगी इसी मुद्दे को लेकर वे राजधानी में सभी आला अधिकारियो से मुलाकात कर उपार्जन केंद्र खोलने हेतु ज्ञापन दिया है

 

छतवन, दुमरपाली, रिकोखुर्द, रुंझहुनी और लुकाउपाली के 500 किसान सरकार के सरकार के फैसले के खिलाफ लामबंद होकर आंदोलन के राह में चले गए है। इन पांच गावों के किसानों ने रिकोकला में नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग की है। यह मांग इस क्षेत्र की बहुत पुरानी जायज मांग है। पिछले 15 सालों से इस क्षेत्र के किसान लगातर अपनी जायज मागों को लेकर छलते आ रहे है। छत्तीसगढ़ में नई सरकार और किसान पुत्र श्री भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने पर बलौदाबाजार जिले के इस वनांचल क्षेत्र के किसानों में भारी उम्मीद थी, लेकिन यह उम्मीद भी निराशा में बदल गई। सरकार द्वारा जारी की गई नए धान खरीदी केंद्रों में रिकोकला का नाम नही होने से 5 गावों के समर्थन में पूरे 41 गांव के किसान एकजुट हो रहे है। 5 गांव के किसान पिछले 4 दिनों से आंदोलन-धरना प्रदर्शन का रुख अख्तियार कर चुके है। सभी किसान धरने में बैठने आए पहले छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत अरपा पैरी के धार-महानदी है आपारकी स्तुति से शुरू होती है। अपनी पारम्परिक परिवेश में हाथों में डंडा लेकर स्व:स्फूर्त शामिल हो रहे है।

 

नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंत्री शिव कुमार डहरिया को कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की कमान,जाने और कौन है शामिल

नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंत्री शिव कुमार डहरिया को कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की कमान,जाने और कौन है शामिल

 कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का ऐलान कर दिया है. मंत्री शिव कुमार डहरिया, टीएस सिंहदेव, मोहम्मद अकबर घोषणा पत्र समिति में शामिल रहेंगे. विधायक महापौर और नगर पालिका के अध्यक्षों को भी कमेटी में शामिल किया गया है.समिति में कुल 21 सदस्य शामिल हैं. घोषणा पत्र समिति में मंत्री शिव डहरिया, मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक शिशुपाल सोरी, पीसीसी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सुभाष शर्मा, महापौर प्रमोद दुबे, महापौर देवेंद्र यादव, महापौर अजय तिर्की, महापौर जतिन जयसवाल, शैलेश नितिन त्रिवेदी, किरणमयी नायक, फुलोदेवी नेताम, सुशील आनंद शुक्ला, रविंद्र सिंह, विक्रम पटेल, विकास चोपड़ा, स्वप्नील उपाध्याय, अजीत लकड़ा, आशा सूर्यवंशी और राजकुमारी सिन्हा शामिल किए गए. मंत्री शिव कुमार डहरिया चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक होंगे. 

 नामांकन प्रक्रिया शुरु होते ही उम्मीदवारों की लगी होड़, अब घर बैठे  भर सकते है नामांकन फ़ॉर्म...

नामांकन प्रक्रिया शुरु होते ही उम्मीदवारों की लगी होड़, अब घर बैठे भर सकते है नामांकन फ़ॉर्म...

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है. नामांकन फ़ॉर्म ख़रीदने के लिए उम्मीदवारों की होड़ लगी हुई है. दो बजे तक सौ से ज़्यादा नामांकन फ़ॉर्म बिक चुका है. सामान्य वर्ग पुरूष के लिए 5 हजार शुल्क है, जबकि सामान्य वर्ग महिला और एसटी-एससी, पिछड़ा वर्ग अन्य महिला पुरूष प्रत्याशी के लिए 2500 रुपये नामांकन शुल्क है. कलेक्ट्रेट परिसर में ही निर्वाचन की 6 अलग-अलग स्टॉल लगी हुई है, जहां से नामांकन फार्म खरीदा जा रहा है|

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 6 दिसंबर को 3 बजे तक अंतिम समय होगा. नगरीय निकाय चुनाव में 10 नगर निगम 38 नगर पालिका परिषद और 103 नगर पंचायत में चुनाव होना है. जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. वहीं प्रत्याशियों से अपील करते हुए आयुक्त ने कहा कि इसकी ऑनलाइन व्यवस्था भी है. जिसमें काटा छाटी गलती होने की गुंजाइश कम है घर बैठे भी नामांकन भरा जा सकता है. उसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है| उन्होंने कहा कि साथ ही सभी जगह ऑफ़लाइन नामांकन फ़ार्म दिया जा रहा है. वहाँ भी प्रत्याशी पूर्ण रूप से जानकारी ले सकें इसके लिए अलग-अलग स्टॉल लगाया गया है. जिससे किसी भी प्रकार की गलती न हो, फ़ॉर्म में गलती होने से उम्मीदवारों का छँटनी हो जाता है|
 
वहीं फ़ार्म ख़रीदने पहुँचे महंत लक्ष्मी नारायण दास  वार्ड क्रमांक ४३ से वैभव कुमार बीबे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने समर्थको के साथ फार्म ख़रीदा है उन्होंने बताया की लोगों में उत्साह का माहौल है.वैभव ने यह भी कहा की ऑनलाइन से ज्यादा अच्छा ऑफलाइन ही ठीक है इसमें अगर कुछ दस्तावेज छुट रहा हो तो सम्बन्धित अधिकारी उसे तुरंत बता कर पूरा करवाने में मदद कर देते है. 
 बढ़ते दामों के साथ चोरी हो रही है प्याज, अगर आपके घर भी है प्याज तो हो जाइये साबधान....

बढ़ते दामों के साथ चोरी हो रही है प्याज, अगर आपके घर भी है प्याज तो हो जाइये साबधान....

नई दिल्ली। प्याज के बढ़ते दामों के बीच देश के कई राज्यों से प्याज चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में चोरों ने एक ट्रक से करीब 25 लाख की प्याज चुरा लिया। प. बंगाल के मिदानपुर से 100 किलो और गुजरात में सूरत मंडी से करीब 250 किलो प्याज पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नासिक के व्यापारी प्रेमचंद शुक्ला ने जावेद नाम के ट्रांसपोर्टर को नासिक से गोरखपुर के लिए ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 8318 में लगभग 25 लाख रुपए की प्याज रवाना की थी, लेकिन माल रास्ते में ही गायब कर दिया गया। ट्रक शिवपुरी में मिल गया, लेकिन प्याज गायब है।


संबंधित व्यापारी ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले में शिकायत की है और शिवपुरी के रहने वाले एक ट्रक मालिक के खिलाफ प्याज चोरी करने का मामला दर्ज करने की मांग की है। गुजरात में सूरत के पालनपुर पाटिया मार्केट के पास करीब 250 किलो प्याज चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि प्याज 5 बोरी में रखी हुई थी और हर बोरी में 50 किलो प्याज थी। चोरी होने के बाद व्यापारी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि पहले टमाटर और अब प्याज के बढ़ते दामों से देशभर में हाहाकार मच गया है। कई जगहों पर प्याज की कीमत 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। महंगे प्याज को लेकर जब केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सबकुछ मेरे हाथ में नहीं है।
एक कलयुगी पिता ने अपने नवजात बेटे की तोड़ दी 28 हड्डियां, दोषी पिता को हुई आजीवन कारावास की सजा....

एक कलयुगी पिता ने अपने नवजात बेटे की तोड़ दी 28 हड्डियां, दोषी पिता को हुई आजीवन कारावास की सजा....

नई दिल्ली। एक पिता ने अपने नवजात बेटे को इतना जोर से झकझोरा कि उसकी 28 हड्डियां टूट गई। घटना के कुछ रोज बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी पिता की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री मिली। पिता ने सर्च किया था- 'मैंने अपने बच्चे को बहुत जोर से पकड़ा जिससे उसके शरीर पर निशान हो गए.' 'क्या आपने कभी अपने बच्चे को रोने के दौरान दुर्घटनावश चोट पहुंचाई है।' ये मामला ब्रिटेन के केन्ट का है। एक स्थानीय अदालत ने 29 नवंबर को दोषी पिता ली वर्नन (21) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उन्हें कम से कम 16 साल जेल में रहना होगा।


पिता ने पिछले साल जुलाई में अपने बच्चे के सिर में गंभीर चोट पहुंचाई थी। घटना के बाद लंदन के हॉस्पिटल में बच्चे की मौत हो गई थी। पिता ने खुद इमर्जेंसी सर्विस के लिए कॉल किया था। इमरजेंसी सर्विस के एजेंट्स से पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता, बच्चे की ऐसी हालत कैसे हुई। बाद में पुलिस पूछताछ में पिता के दिए बयान और मेडिकल रिपोर्ट्स की बातें अलग-अलग कहानी कह रहे थे। डॉक्टरों के मुताबिक, हॉस्पिटल लाने के दिन से पहले भी कम से कम दो मौकों पर बच्चे को चोट पहुंचाई गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह भावनात्मक रूप से गहरा और काफी जटिल केस था। लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स की मदद से पुलिस जांच पूरी कर सकी। प्रॉसेक्यूटर ने कोर्ट से पिता को सख्त सजा देने की मांग की थी ताकि वह दोबारा किसी बच्चे को चोट न पहुंचा सके।
 एक कार चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण लगा 9.8 लाख रूपए का जुर्माना, अब तक का सबसे बड़ा चलान...

एक कार चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण लगा 9.8 लाख रूपए का जुर्माना, अब तक का सबसे बड़ा चलान...

गुजरात। नए ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद अब तक का सबसे बड़ा चालान काटा गया है। अहमदाबाद में पोर्शे 911 स्पोर्ट्स कार के मालिक पर आरटीओ ने 9.8 लाख रूपए का जुर्माना लगाया है। आरटीओ के मुताबिक वैध दस्तावेज और नंबर प्लेट नहीं होने के कारण गाड़ी चालक पर कार्रवाई की गई है। अहमदाबाद पुलिस ने शुक्रवार (29 नवंबर) को ट्वीट कर यह जानकारी दी। अहमदाबाद वेस्ट में रूटीन चेकिंग के दौरान पोर्श 911 कार का नंबर प्लेट और वैध दस्तावेज नहीं मिला। कार को जब्त कर 9 लाख 80 हजार का जुर्माना लगाया गया। इस कार की बाजार में कीमत 2 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण तथा अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की समीक्षा

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण तथा अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की समीक्षा

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण तथा अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक। बैठक में दोनों प्राधिकरणों से स्वीकृत किए गए कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधूरे निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों के निर्वाचन की आचार संहिता को देखते हुए इन दोनों प्राधिकरणों में आने वाले शहरी क्षेत्रों की समीक्षा नही की गई। 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना के अंतर्गत गांवों में आदर्श और दर्शनीय गौठानों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। वहां मापदंडों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में बन रहे गौठानों का सतत रूप से निरीक्षण करने का आग्रह किया। बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया कि केन्द्र सरकार से सीएसआर के नियमों में संशोधन करने का आग्रह किया जाए। बैठक में प्राधिकरणों के सदस्यों ने कहा कि सीएसआर के कामों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस मद से स्वीकृत किए जाने वाले कार्यो को मंजूरी देने वाली समिति में शामिल किया जाए। जिससे सीएसआर मद से स्थानीय आवश्यकता वाले कार्यो को स्वीकृति दी जा सके। मुख्यमंत्री ने दोनों प्राधिकरणों के सदस्यों से अगले दस दिन में नये प्रस्ताव देने का आग्रह किया। 
    मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि गांवों में ग्राम पटेलों की नियुक्ति की जाए और उन्हें नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी योजना से जोड़ा जाए। बैठक में मिनी माता स्वावलंबन योजना और कृषकों के असाध्य सिंचाई पंपों के विद्युतीकरण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने नरवा योजना के अंतर्गत भूमिगत जल रिचार्ज करने और सतही जल को रोकने के लिए नाला बंधान और छोटे डेम के कार्यो को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में इसरो की मदद से तैयार किए गए सेटेलाइट नक्शों का उपयोग किया जाए और बंधान कार्य में स्थानीय ग्रामीणों के सुझाव भी लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 30 हजार नाले हैं। वर्तमान में 1028 नालों का डीपीआर तैयार कर लिया गया है।
    बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, पंचायत मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, श्री गुहाराम अजगले और श्री संतोष पाण्डेय सहित दोनों प्राधिकरणों के सदस्य, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tiktok की ऐसी दीवानगी की घर वाले के मना करने पे घर से भागी बेटी, परिवार वाले हुए हैरान...

Tiktok की ऐसी दीवानगी की घर वाले के मना करने पे घर से भागी बेटी, परिवार वाले हुए हैरान...

नई दिल्ली। निवाड़ी थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है जहा टिकटॉक वीडियो बनाने को लेकर लड़की को फटकार लगाने के बाद वह घर से ही भाग गई। दरअसल गाजियाबाद में सामने एक घटना ने बेटी की हरकत देख परिवार वाले हैरान रह गए। पुलिस की मदद के बाद मामला शांत हुआ हैं।


जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों ने उसे टिकटॉक चलाने से मना किया था। इसी पर लड़की नाराज हो गई और उसने घर छोड़ दिया। इस पर परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से लड़की का पता लगा लिया। लड़की सुशांत सिटी में अपनी सहेली के घर से चली गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर वाले टिक टॉक नहीं बनाने देते इसलिए नाराज होकर घर छोड़ दिया था। पुलिस की समझाइश के बाद लड़की मानी और घर वालों के साथ घर गई।
नगरीय निकाय चुनाव के आवेदन खरीदने के लिए पहले दिन 5 हजार रुपए की चिल्लर बोरी में भरकर,नामांकन फार्म खरीदने पहुुंचा प्रत्याशी

नगरीय निकाय चुनाव के आवेदन खरीदने के लिए पहले दिन 5 हजार रुपए की चिल्लर बोरी में भरकर,नामांकन फार्म खरीदने पहुुंचा प्रत्याशी

बिलासपुर| स्टॉल लगाकर नामांकन फार्म बांट रहे जिला प्रशासन के अधिकारी उस वक्त हक्के-बक्के रह गए जब एक प्रत्याशी 5 हजार रुपए की चिल्लर बोरी में भरकर नामांकन फार्म खरीदने पहुुंचा। बिलासपुर शहर के मंगला क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 निवासी अखिलेश मिश्रा शनिवार को कलेक्ट्रट परिसर में नामांकन फार्म खरीदने पहुंचे थे। ज्ञात हो कि शहर की सरकार के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद अब नामांकन फार्म खरीदने की होड़ भी शुरु हो गई है। चुनावी सरगर्मी के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में नेताओं का जमावड़ा भी शुरु हो गया है। अब तक शहर के विभिन्न वार्डों के 22 से अधिक लोगों ने फार्म खरीद लिए हैं। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं शहर में सियासी पारा भी चढ़ता दिखाई दे रहा है।


शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासन द्वारा नामांकन फार्म खरीदी के लिए इस्टॉल लगाए गए। कार्यालय खुलते ही वार्डों के नेता फार्म खरीदने पहुंचने लगे। कार्यालय के आसपास काफी भीड़ देखी गई। बिलासपुर नगर निगम चुनाव के एलान के बाद भाजपा, कांग्रेस, जकांस, बीएसपी, सपा सहित तमाम राजनैतिक पार्टियों में टिकिट बंटवारे को लेकर होड़ मच गई है। सबसे ज्यादा कॉम्पटीशन भाजपा-कांग्रेस पार्टियों में दिखाई दे रहा है