जम्मू। कश्मीर घाटी और लद्दाख में नवंबर के महीने में लगातार पश्चिमी हवाओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बर्फबारी ने घाटी में 60 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। नवंबर के महीने में सामान्य से 300 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार, पश्चिमी हवाओं और अरब सागर में उठे महा साइक्लोन के मिलाप के कारण जम्मू कश्मीर और लद्दाख में काफी बारिश और बर्फबारी हुई है। इसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी पड़ा है।
नवंबर के पहले सप्ताह में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में 7 और 8 नवंबर को भीषण बर्फबारी हुई। केवल 24 घंटों में 2 फीट से लेकर 4 फीट तक घाटी में बर्फ गिरी। इसके बाद 11 नवंबर को घाटी में फिर मौसम बदला और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिशों का सिलसिला 3 दिनों तक चला। अब एक बार फिर इन पश्चिमी हवाओं ने कश्मीर और लद्दाख का रुख किया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह हवाएं उत्तरी पाकिस्तान से आई हैं और इसका असर जम्मू कश्मीर पर पड़ा है। इसके कारण प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। यही कारण था कि खराब मौसम व लगातार हो रही बारिश के बीच वैष्णो दवी तीर्थस्थान में हिमकोटि क्षेत्र में पहाड़ से पत्थर गिरने से बैटरी कार मार्ग को बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ पुराने परंपरागत मार्ग से यात्रा जारी है।
कल भी मौसम खराब रहा। लगातार बारिश होती रही और तेज बर्फीली हवाएं चलती रहीं। इस बीच हेलीकाप्टर सेवा बीच-बीच में प्रभावित रही, लेकिन भवन मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा और वैष्णो देवी भवन और भैरव घाटी के बीच चलने वाली केबल कार सेवा जारी रही। ताजा बर्फबारी व बारिश के बाद तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप भी ओर बढ़ गया है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 6.1 व न्यूनतम 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वहीं जम्मू का अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 4.5 व न्यूनतम माइनस 3.5, लेह का अधिकतम तापमान 9.7 व न्यूनतम माइनस 7.3, जबकि कारगिल का अधिकतम तापमान 3.8 और न्यनूतम माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर संभाग में सबसे अधिक बारिश कुपवाड़ा में 36.1 एमएम और जम्मू संभाग में बटोत में 25.6 एमएम रिकार्ड की गई।
इसके अलावा जम्मू में 7.6 एमएम बारिश हुई। ताजा बर्फबारी के बाद उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा और अधिक बढ़ गया गया है। मौसम विभाग व प्रशासन ने बांडीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा, बड़गाम, अनंतनाग, गांदरबल, शोपियां व कुलगाम जिलों के ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मुरादाबाद। अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग से एक करोड़ रुपए से ज्यादा वसूलने के आरोप में महिला ने अपने कार चालक समेत 5 लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने गुरुवार को कहा कि महिला की शिकायत पर मझौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
रायपुर| वीआइपी चौक विधायक कालोनी के पास रहने वाले महेंद्रा ट्रैवल्स के ड्राइवर प्रेम सिंह से बात करने के दौरान श्यामनगर के बलदेव सिंह ने चाकू से हमला कर दिया। हमले को प्रेम ने हाथ से रोका, इससे उसके हाथ में चोट आई। शिकायत पर गंज पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।
धमतरी। शहर में इन दिनों चोरों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है. चोर एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार को एक सूने मकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है. यहां लाखों रूपयों पर हाथ साफ किए हैं. शहर की पॉश कॉलोनी आकाश गंगा हाउस का ये मामला है|
नईदिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज यानी आरआईएल ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इस कीर्तिमान को हासिल करने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी बन गई है। रिलायंस के शेयर में आई तेजी की वजह से मार्केट कैप में उछाल आया है। एनएसई पर रिलायंस का शेयर फिलहाल (10:41 एएम) 0.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कोराबार कर रहा है। यह 1580 रुपये ऊपर बना हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। शेयर ने एक हफ्ते में 2 फीसदी, एक महीने में 10 फीसदी, तीन महीने में 24 फीसदी, 9 महीने में 29 फीसदी और एक साल में 40 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।
गरियाबंद। जिले के कई गांव के सरपंच को नक्सली बनकर धमकी देने वाले 6 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर रही गरियाबंद पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मवेशी तस्करी के मामलों में अभी भी कमी नहीं आई है राजधानी रायपुर से सटे खमतराई इलाके में बीती रात ट्रक में भरकर 30 भैंसों को गोंदिया ले जाते हुए बरामद बरामद किया गया। खमतराई थाना अंतर्गत बिलासपुर रोड़ से गोंदिया जा रही ट्रक से भरी 30 भैंस बरामद किया गया है। हरीश पेट्रोल पंप के पास कल देर रात ट्रक डिवाइडर से टकराकर एक्सीडेंट हो गया। जिसकी सूचना आसपास के लोगों को सुबह मिलते ही उन्होंने रोड जाम कर दिया।
अंबिकापुर| जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र से दो छात्राओं की खुदकुशी का मामला सामने आया है। खबर है कि दो स्कूली छात्राओं ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि छात्राओं ने क्यों खुदकुशी की है। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसके मना करने के बावजूद सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गुंटूर जिला के सवल्यापुरम ब्लॉक के पोटलुरु गांव निवासी सिद्दला चिन्ना नसरैया ने अपनी पत्नी गोरापति सुवर्था (19) की पहले गलाघोंट कर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को श्मशान में जला दिया।

रायपुर। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज भाजपा सदस्यों ने प्रदेश में किसानों से धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास करते हुए जमकर हंगामा किया। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सरकार हर हाल में किसानों से 2500 रूपये की दर से धान खरीदेगी। ये धान केन्द्र द्वारा तय दर 1815 व 1835 रूपये प्रति क्विंटल में खरीदी जाएगी वहीं दोनों राशि में फर्क की शेष राशि किसानों के खातों में जमा कराने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई समिति अतिशीघ्र तय करेगी। मंत्री के इस जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।
स्कूलों में दूध पावडर के पैकेट उपलब्ध करा रहा शासन
जिले में पीएम आवास निर्माण में नहीं मिली है कोई शिकायत
रायपुर। कम उम्र की लड़कियों के साथ यौन शोषण की घटनाओं में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार इजाफा होते जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम घीवरा पोस्ट खरोरा निवासी नरेश साहू ने नाबालिग युवती को घर से बहला फुसलाकर शादी करूंगा कहकर अपनी बुआ के घर भगाकर ले गया एवं उसके साथ दैहिक संपर्क स्थापित किया। उक्त मामले में थाना खरोरा से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नरेश साहू के खिलाफ पास्को एक्ट 6 एवं आईपीसी की धारा 363, 366 एवं 376 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना धरसींवा क्षेत्र में उक्त दर्ज में ही रेलवे स्टेशन खोली सिलयारी बंधवापारा निवासी विवेक वर्मा पिता रामगोपाल वर्मा ने 22 वर्षीय युवती के साथ मोबाइल पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लेकमेल कर डरा धमककर उसका शारीरिक शोषण किया। उक्त मामले में धरसीवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 बी, एवं 294 के तहत मामला कायम किया है। जांच जारी है।





.jpg)



.jpg)






