मध्य प्रदेश। आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा देने के विरोध के बीच अब जिला पंचायत ने केंद्रों को मुर्गी देने का प्रस्ताव पास किया है। अब से केंद्रों को अंडा के बजाए मुर्गी वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को बैठक के बाद प्रस्ताव भेजा गया है। बता दें भाजपा पहले ही केंद्रों में अंडा देने का विरोध कर रही है, लेकिन अब मुर्गी वितरण से जमकर हंगामा होने वाला है। बता दें नीमच जिला पंचायत भाजपा समर्थित है।
दुर्ग। सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर दो मृतक के परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा 25 -25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के ग्राम पाउरखेड़ा निवासी सोहनलाल पिता स्वर्गीय मनीष सिंह पुडो की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। स्व. सोहनलाल की माता लच्छो बाई पुडो के लिए 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार दुर्ग जिले के ग्राम अछोटी निवासी ग्वालिन बाई की सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर उनके पुत्र शिवकुमार देशमुख के लिए 25 हजार रूपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई है।
आज 30 नवम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:पंकज इस्पात सहित कारोबारियों के घर व दफ्तर पर सर्चिंग जारी
रांची| नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा से करीब 1 दर्जन लोगों ने अपनी हवस पूरी की है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मामले को लेकर पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
रायपुर। घर में रखे 25 हजार रुपये चोरी कर बेटा शराब और जुआ में हार गया। घटना की रिपोर्ट गोलबाजार थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कुसुम ताई दाबके स्कूल के पास नयापारा रायपुर निवासी माया भालकर आयु 55 वर्ष पति विजय भालकर ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह अपने पति के साथ होटल व्यावसाय का काम करती है। 26 नवंबर को घर के अंदर भगवान के मंदिर में 25 हजार रुपये छोटे बेटे के द्वारा चोरी कर लेने की डर से रखी हुई थी। प्रार्थियां का बड़ा बेटा ने 25 हजार रुपये रखने के लिए दिया था। छोटे बेटे ने अमित भालकर ने घर में रखे 25 हजार रुपये को चोरी कर शराब व जुएं में हार गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
तलाश में जुटी पुलिस
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हो रहे बीमार
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। फोर्स ने महिला नक्सली कोसी उर्फ शांति सहित तीन बड़े माओवादियों को गिरफ्तार की है। इनमें 3 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर हड़मा भी शामिल है। सभी नक्सली 12 मामलों में आरोपी हैं। सभी को नहाड़ी की जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। अरनपुर थाना क्षेत्र का ये मामला है।
मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस
कोरबा। नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान नामांकन दाखिल करने कलेक्टोरेट परिसर में आने वाले अभ्यर्थियों से संवाद और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने के लिये दो स्थानों पर मीडिया सेंटर बनाया जायेगा। जिला पंचायत कार्यालय के सामने बिहान की दुकानों वाले स्थान पर एक मीडिया सेंटर होगा जबकि एटीएम गेट से प्रवेष करने वाले अभ्यर्थियों से बातचीत के लिये गार्ड रूम के पास भी मीडिया सेंटर बनाया जायेगा। मीडिया सेंटर में पत्रकारों को बैठने की सुविधा होगी। इन दोनों जगहों पर ही पत्रकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों से वार्तालाप कर सकेंगे और बाईट आदि ले सकेंगे। समय-समय पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की अद्यतन जानकारी भी इन मीडिया सेंटरों के माध्यम से ही मीडिया के प्रतिनिधियों को दी जावेगी।
रायपुर। रेल पुलिस अधीक्षक ने जीआरपी के 4 निरीक्षक, 3 एसआई तथा 11 एएसआई का तबादला आदेश जारी किया है। रायपुर जीआरपी थाना प्रभारी सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नई पदस्थापना मिली है। रायपुर थाने का प्रभार राजकुमार बोर्झा को दिया गया है।
आज 29 नवम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की गुरुवार शाम महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री के रूप में ताजपोशी होने जा रही है। उद्धव के साथ 6 और विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे के साथ शपथ लेने वालों में शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के जयंत पाटिल, छगन भुजबल और कांग्रेस के बाला साहेब थोराट, नितिन राउत शामिल हैं।
ऐसी अटकलें हैं कि एनसीपी से बागी होकर भाजपा का साथ देने वाले अजित पवार को अगले विस्तार में कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। उन्हें उद्धव का डिप्टी बनाया जा सकता है।
इस बीच, शपथ से पहले तीनों दलों ने साझा न्यूनतम कार्यक्रम भी जारी किया है, जिसमें धर्मनिरपेक्षता की बात कही गई है। कहा गया है कि राज्य में किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाएगा।




.jpg)



.jpg)







.jpg)



