BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव हेतु मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव हेतु मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिसंबर माह में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत पूरे भारत वर्ष में सभी राज्यों को आमंत्रण दिया जाना है जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन ने अपने सभी मंत्रियों एवं विधायकों को एक-एक राज्य का जिम्मा सौंपा है वे मंत्री संबंधित राज्य का दौरा कर वहां के कलाकारों को आमंत्रित करेंगे|
 
ये है पूरी लिस्ट कौन से मंत्री किस राज्य का दौरा करेंगे-
 
सुपोषण अभियान के तहत गर्भवती और शिशुवती माताओं को मुख्यमंत्री ने परोसा गरम पका पौष्टिक भोजन

सुपोषण अभियान के तहत गर्भवती और शिशुवती माताओं को मुख्यमंत्री ने परोसा गरम पका पौष्टिक भोजन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी प्रवास के दौरान धमतरी के  टिकरापारा निवासी दंपति श्रीमती सुनीता लाल और और श्री राजेश लाल को जागरूक दंपति होने का प्रशस्ति पत्र सौंपा । दरअसल इनकी 28 दिन की पुत्री का जन्म से पैर टेढ़ा है। बच्ची के पैदा होने के कुछ दिनों बाद अभिभावकों को आभास हुआ कि उसका पैर सही नहीं। इसलिए नौ नवम्बर को नयापारा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक में टिकरापारा स्वास्थ्य सुविधा केंद्र के लिए आयोजित शिविर में ये दंपति पहुँचे। मौजूद चिकित्सकों ने जांचकर पैर टेढ़ा होने की पुष्टि की तथा बच्ची के उपचार और आपरेशन के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया। इस 28 दिन की बच्ची का इस सप्ताह उपचार भी किया जाएगा। अभिभावकों की इस जागरूकता और मुख्यमंत्री शहरी स्लम क्लिनिक योजना के प्रति चेतना से प्रसन्न हो मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इन्हें प्रोत्साहित करने प्रशस्ति पत्र दिया तथा उन्हें अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।  

धमतरी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल इतवारी बाजार स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम क्लिनिक योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में पहुँचे थे। यहां सुबह 9 बजे से स्वास्थ्य शिविर लगा था। इस दौरान 132 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुर्रे ने मौके पर बताया कि गत 2 अक्टूबर से अब तक शहर के 28 में से 25 स्लम बस्ती के लिए शिविर लगाकर 1672 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। इनमे 11 प्रकरणों को उच्च संस्था में रेफेर किया गया, जिनमे एक टीबी, एक कुष्ठ और एक क्लब फुट का केस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 03 बच्चों को पोलियो और रोटावायरस का ड्राप पिलाया तथा आज बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिवस पर अपने हाथों से दो बच्चों को चश्मा पहनाया। साथ ही उन्होंने अपने स्वयं का ब्लड शुगर जांच कराया। मुख्यमंत्री ने शिविर की प्रगति पर संतोष जताते हुए आगे भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधा सतत मुहैय्या कराने शिविर आयोजित करने पर बल दिया।

इस स्थल में साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण अभियान के तहत शिविर लगाया गया था। यहां हटकेश्वर और दानीटोला वार्ड के पांच नन्हे-मुन्ने कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट मुख्यमंत्री ने अपने हाथों सौंपते हुए, किट में रखे फलों, पौष्टिक लड्डू खाने कहा। उन्होंने इस मौके पर दानीटोला वार्ड की 05 गर्भवती और शिशुवती माताओं को गरम पका भोजन अपने हाथों से परोसा और स्वस्थ्य रहने का आशीर्वाद भी दिया। इस में गोभी भाजी, सोयाबीन बड़ी, उबला अंडा, अंकुरित अनाज, दाल-चावल रोटी, पौष्टिक लड्डू, अचार-पापड़ शामिल है। ज्ञात हो कि गत 02 अक्टूबर से शुरू हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत जिले के 155 केंद्रों का चिन्हांकन कर केंद्र के दायरे में आनेवाले बच्चों को सुपोषित करने की कवायद की जा रही है। धमतरी शहरी के 11 और ग्रामीण के 37, कुल 48 चिन्हाकिंत केंद्रों में बच्चों, गर्भवती माताओं और 06 माह तक के बच्चों की माताओं को गरम पका भोजन जिसमे पौष्टिक लड्डू, अंकुरित अनाज के साथ उबला अंडा अथवा सोयाबीन बड़ी दी जा रही। इस मौके पर श्री मोहन लालवानी, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू सहित नागरिक उपस्थित थे।    

कोरे स्टॉम्प और चेक पर साइन कराकर फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने कहा की है ये खबर

कोरे स्टॉम्प और चेक पर साइन कराकर फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने कहा की है ये खबर

हासमुंद | कोरे स्टॉम्प पेपर और ब्लैंक चेक पर साइन कराकर ब्याज में पैसे बांटने और चुकाने के टाइम पर जमीन  फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने पिथौरा  निवासी आनंद अग्रवाल के घर पर छापा मारा। करीब 8 घंटे चली छापामार कार्रवाई में पुलिस को 65 से अधिक ऋण पुस्तिका के साथ कई चेक, स्टॉम्प पेपर, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, बैंकों के विड्रॉल फॉर्म मिले हैं। पुलिस की मानें तो ब्याज के पैसे के नाम पर फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री करने का काम किया जाता रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आनंद अग्रवाल समेत उसके दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ल ने बताया कि एक दिन पहले ही पटेवा में जनचौपाल के दौरान खपराखोल निवासी टेकराम बरिहा ने बताया कि उनके पिता ने आनंद अग्रवाल से ब्याज में पैसे लिए थे, जब लौटाने गए तो उनकी जमीन रजिस्ट्री की बात सामने आई। पूर्व में भी संबंधित के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी। इसी आधार पर पिथौरा पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में इनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का अपराध होना पाया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120बी और 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
देर शाम पुलिस ने दी दबिश, पौने 3 बजे तक चली कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी से मिले निर्देश के बाद पिथौरा एसडीओपी पुप्लेश पात्रे ने टीआई कमला पुसाम के साथ मिलकर छापेमारी की रूपरेखा तैयार की। देर शाम एसडीओपी ने पुलिस की टीम के साथ आनंद अग्रवाल के घर पहुंची। यहां घर के हर एक कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी में घर के अलग-अलग कमरे, दीवान, कपड़ों के नीचे से एक के बाद एक दस्तावेज मिलते गए। जानकारी के अनुसार पुलिस को करीब 7 झोले दस्तावेज मिले हैं। पुलिस की कार्रवाई करीब पौने 3 बजे तक चली। 
दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंची राजस्व टीम
इधर, बड़ी मात्रा में ऋण पुस्तिका, स्टॉम्प पेपर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए सुबह राजस्व अमले को बुलाया गया। एसडीएम बीएस मरकाम ने बताया कि दस्तावेजों की जांच के लिए थाना प्रभारी का फोन आया था, जिसके बाद नायाब तहसीलदार और आरआई को जांच के लिए भेजा गया था। इधर, नायाब तहसीलदार सतीश रामटेके ने इस मामले में कहा कि मैं इस मामले में कुछ भी नहीं बता सकता। एसडीओपी पुप्लेश पात्रे ने बताया कि मामले में जांच जारी है। कई लोगों के जमीन के ऋण पुस्तिका के भाग 1 और 2 मिले हैं। इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि इन्हें पता ही नहीं है कि उन्होंने जमीन कब बेची है। फिलहाल जांच जारी है। कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है इसकी जांच जारी है। 
कर्मचारियों के नाम पर जमीन की खरीदी
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि आनंद अग्रवाल के घर तेजराम दीवान और भाव सिंग दीवान नामक दो कर्मचारी काम करते थे। आनंद इनका उपयोग जमीन खरीदी और बिक्री के लिए करता था। आदिवासियों की जमीन की खरीदी-बिक्री में भी इन दोनों के दस्तावेजों का उपयोग करने के साथ ही कई मामलों में इनको गवाह के रूप में शामिल किया जाता था। 
 

 

मोबाइल गेम के जरिये युवक ने गर्भवती महिला से की दोस्ती,मिलने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

मोबाइल गेम के जरिये युवक ने गर्भवती महिला से की दोस्ती,मिलने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

भोपाल। मोबाइल गेम से एक गर्भवती महिला से दोस्ती कर गुजरात के युवक ने उसे मुंबई बुला लिया। जहां उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। जिसको दिखाकर वह उसे धमकाते हुए गुजरात लेकर चला गया। जहां आरोपित और उसके दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के गायब होने के बाद उसके पति ने गौतमनगर पुलिस की मदद से महिला का मोबाइल ट्रेस कर गुजरात पहुंचे और महिला को बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार गौतम नगर निवासी 23 वर्षीय महिला गृहणी है। उसके पति व्यापारी है। पति ने बताया कि पत्नी घर पर अकेली रहती थी, इस कारण से वह मोबाइल गेम खेलती थी। इस दौरान शुभम जाधव नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। 30 सितंबर को आरोपित ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुंबई बुलवा लिया। जहां आरोपित ने उसको रेलवे स्टेशन से रिसीव किया। उसे एक होटल में रुकवाया। जहां महिला के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। महिला को जब होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। आरोपित आया तो उसने महिला को उसका अश्लील वीडियो दिखाया। जिसको देखकर महिला डर गई।


वीडियो दिखाकर गुजरात ले गया
आरोपित शुभम जाधव मूलतः वलसाड़ गुजरात का रहने वाला बताया जा रहा है। वह महिला को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर वलसाड़ ले गया। जहां आरोपित ने उसको एक होटल में रखा और यहां आरोपित व उसके दोस्तों ने मिलकर ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर, महिला के पति ने गौतम नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। वह उसकी तलाश कर रहा था। इस दौरान गौतमनगर पुलिस महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर वलसाड़ के स्थानीय थाने पहुंची। जहां पर आरोपित और महिला को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए गए। इसके बाद महिला को भोपाल पुलिस के साथ भोपाल भेज दिया गया। इधर, शुरुआती जांच में यह मामला संदिग्ध लग रहा है।

पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर, इसलिए महिला आयोग में शिकायत
पीड़िता के पति का कहना है कि भोपाल लौटने के बाद 6 अक्टूबर को उनकी पत्नी का गर्भपात हो गया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब उनकी पत्नी की तबीयत में सुधार हुआ तो वह उसकी शिकायत करने गौतम नगर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद मंगलवार को महिला आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि बुधवार को डीआईजी भोपाल को शिकायत करेंगे।
छत्तीसगढ़ से आया एक और हनीट्रैप का मामला सामने, अश्लील वीडियो बनाकर, किया जा रहा था ब्लैकमेल..

छत्तीसगढ़ से आया एक और हनीट्रैप का मामला सामने, अश्लील वीडियो बनाकर, किया जा रहा था ब्लैकमेल..

रायपुर| राजधानी रायपुर से एक और हनीट्रैप का मामला सामने आया है। खबर है कि आरोपी दंपत्ति ने आदिम जाति कल्याण विभाग के रिटायर्ड ड्राफ्टमैन अश्लील वीडियो बनाकर पिछले दो महीने से ब्लैकमेल कर रहे थे। मामले को लेकर पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शाम तक पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। 


मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निवासी आरोपी दंपत्ति तपन मजूमदार और रूपा मजूमदार ने आदिम जाति कल्याण विभाग के रिटायर्ड ड्राफ्टमैन का अश्लील वीडियो बना लिया था। बताया गया कि रूपा मजूमदार ने अंबिकापुर और भिलाई में ड्राफ्टमैन का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद रूपा अपने पति के साथ मिलकर पिछले दो महीने से रिटायर्ड ड्राफ्टमैन को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही थी। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि अरोपी दंपति ने अब तक कितने रुपए की वसूली की है
कड़कनाथ मुर्गे का शौकीन तेंदूआ पकड़ाया, जाने कहा की है ये घटना

कड़कनाथ मुर्गे का शौकीन तेंदूआ पकड़ाया, जाने कहा की है ये घटना

कांकेर जिले के समीप ग्राम ठेलकाबोड़ के कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म में पिंजरे की मदद से एक तेंदुए को पकड़ा गया। वह पिछले 15 दिनों से उसी पोल्ट्रीफार्म में घुसकर कड़कनाथ मुर्गों को अपना निवाला बना रहा था। तेंदुए से परेशान फार्म के मालिक ने इसकी शिकायत गुरूवार को वन विभाग के अफसरों से की थी।  जिसके बाद 4 नवंबर से फार्म में पिंजर लगाकर रखा गया था, 15 दिन के बाद आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

उल्लेखनीय है कि लगभग डेढ़ महीने पहले भी एक और तेंदुए को इसी जगह से पकड़ा गया था। तब फार्म के लगभग 70 मुर्गों को तेंदुए ने मार डाला था। जब वह तेंदुआ पकड़ा गया था, उस दौरान फार्म के मालिक ने राहत की सांस ली ही थी लेकिन दो दिन बाद पुन: फार्म में एक और तेंदुए के द्वारा मुर्गों को अपना निवाला बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद फार्म के मालिक ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम ने पोल्ट्री फार्म में पिजरा लगाया। तेंदुआ जैसे ही पिंजरे में रखे मुर्गे को निवाला बनाने अंदर गया वैसे ही पिंजरे का गेट गिर गया और तेंदुआ पकड़ा गया। 
 
गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए स्विटजरलैंड निकला यूवक, लेकिन पहुंच गया पाकिस्तान जेल,जाने क्या है पूरा मामला

गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए स्विटजरलैंड निकला यूवक, लेकिन पहुंच गया पाकिस्तान जेल,जाने क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान ने दो भारतीय युवको को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना ने दोनों युवको पर घुसपैठ का आरोप लगाया है। इनमें से एक प्रशांत वैंदम भारतीय राज्य हैदराबाद का बताया जा रहा है। वहीं, दूसरे शख्स की पहचान वाली लाल के तौर पर हुई है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत पेश से सॉफ्टवेयर इंजिनियर है। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने स्विटजरलैंड जान के लिए निकला था। लेकिन वह गलती से पाकिस्तान पहुंच गया। फिलहाल वह चोलिस्तान की जेल में बंद है। बता दें कि सोमवार को पाक मीडिया ने दावा किया था कि चोलिस्तान में बिना वैध दस्तावेजों के 2 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। एक की पहचान हैदराबाद के इंजिनियर प्रशांत और दूसरे की पहचान वाली लाल के तौर पर हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशांत काफी लंबे समय से फेसबुक पर एक लड़की को डेट कर रहे थे। दोनों के बीच मिलने की भी बात हुई थी। जिसके बाद प्रशांत ने गर्लफ्रेंड से मिलने स्विटजरलैंड जाने की बात कही थी। लेकिन वह स्विटजलरलैंड जाने की जगह पाकिस्तान पहुंच गया। अब पुलिस ये जांच करने में जुटी है कि वह पाक कैसे पहुंचे। सोमावार से प्रशांत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह तेलुगु में अपने मां-बाप से बात करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह यह कहते दिख रहे हैं कि एक महीने के अंदर वह पाकिस्तान की जेल से छूट जाएंगी। लेकिन वायरल वीडियो में उन्होंने ये नहीं बताया की वजह पाकिस्तान कैसे पहुंच गए।
 
 रेलवे ने की एक बड़ी लापरवाही,ट्रेन की बोगी हुई गायब,लोगो ने जमकर किया हंगामा...

रेलवे ने की एक बड़ी लापरवाही,ट्रेन की बोगी हुई गायब,लोगो ने जमकर किया हंगामा...

कटनी। रेलवे की लापरवाही से करीब 1 दर्जन यात्रियों को जबलपुर से कटनी स्टेशन पर परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को रेलवे द्वारा एस-11 की रिजर्वेशन टिकट तो दे दी गई थी, लेकिन ट्रेन में एस-11 बोगी ही गायब थी। परेशान यात्रियों ने कटनी स्टेशन पर हंगामा किया।

यह है पूरा मामला-
जबलपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली महाकोशल एक्सप्रेस ट्रेन की बोगियों में से एस-11 बोगी गायब हो गई। इतना ही नहीं, रेलवे द्वारा यात्रियों को एस-11 बोगी की रिजर्वेशन की टिकट भी दी गई थी। रिजर्वेशन की टिकट लेकर यात्री परेशान होते रहे। परेशान यात्रियों ने कटनी स्टेशन पर हंगामा किया। करीब 20 मिनट तक चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकी रही। यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेन में टीसी उपलब्ध नहीं था, इस कारण उन्हें अपनी रिजर्वेशन सीट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। टीसी के एस-10 की बोगियों के पास पहुंचने के बाद ट्रेन स्टेशन से रवाना हो सकी। यात्रियों का कहना था कि रेलवे यात्रियों से यात्रा की राशि तो ले लेता है, लेकिन सुविधा के नाम पर खोखले दावे सामने आते हैं।
 TikTok पर वीडियो वायरल करने के सौख ने दो युवकों को पहुंचाया जेल,अगर आप भी बनाते है वीडियो तो हो जाइये सावधान...

TikTok पर वीडियो वायरल करने के सौख ने दो युवकों को पहुंचाया जेल,अगर आप भी बनाते है वीडियो तो हो जाइये सावधान...

अगर आपको भी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर वीडियो बनाने का शौक है सावधान हो जाइए। TikTok पर वीडियो वायरल करने के शौक ने दो युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। युवाओं को रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट ने दोनों युवकों को पुलिस रिमांड पर सौंपा है। मल्हारगढ़ पुलिस के अनुसार महू-नीमच राजमार्ग पर दो युवकों ने मोटरसाइकल पर पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो बनाया और उसे TikTok ऐप पर डाल दिया था। पुलिस ने वीडियो देखा और उसके बाद वीडियो में दिखी जगह चिन्हित की तो वह महू-नीमच राजमार्ग पर ही सूंठोद के पास की निकली। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कन्हैया और राहुल के रूप में की। पुलिस को कन्हैया के पास से 32 बोर की पिस्टल, एक कारतूस मिली, जबकि राहुल की जेब से दो कारतूस और एक मोटरसाइकल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। 
पचास करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पचास करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बड़ी खबर सामने आई है.दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दो तस्करों को कथित रूप से पचास करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान संजीत कुमार सिंह (34) और प्रदीप कुमार यादव (24) के रूप में की गई है. दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों को रोहिणी के सेक्टर 24 से गिरफ्तार किया है|

 

पुलिस ने बताया कि दोनों तस्करों ने मणिपुर की एक महिला से हेरोइन खरीदी थी. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों के पास से कुल 14 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पचास करोड़ रुपए से अधिक है. मंगलवार को पुलिस को दो तस्करों के हेरोइन के साथ रोहिणी आने की गोपनीय सूचना मिली थी. इसके बाद सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को रोहिणी के सेक्टर 24 में सुबह 7 बजे गिरफ्तार कर लिया गया. जांच के दौरान उनके बैग से सात-सात किलो हेरोइन के दो पार्सल बरामद किए गए. पूछताछ में पता चला कि आरोपी मणिपुर की एक महिला से हेरोइन लाते थे जो नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश से हेरोइन मंगाती है|
चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने कितने तीव्रता मापी गयी

चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने कितने तीव्रता मापी गयी

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। हालांकि अभी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अलावा लखनऊ, चंडीगढ़, नोएडा, गुरुग्राम, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के अन्य कई शहरों में भी झटके महसूस किए गए हैं।  

जानकारी के मुताबिक, कुछ जगहों पर भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के ये झटके करीब 7 बजकर 5 मिनट पर महसूस किए गए।
रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का इपिसेंटर जमीन के 1.3 किलोमीटर नीचे रहा. 2015 में नेपाल में भूकंप की वजह से भारी तबाही मची थी। इस भूकंप की वजह से हजारों लोगों की मौत हो गई थी। नेपाल को इस भूकंप में बड़ी तबाही झेलनी पड़ी थी।
बता दें, सोमवार शाम 7 बजे के बाद गुजरात में भी भूकंप के झटके लगे थे। जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। भूकंप के डर से लोग खुले में भागने लगे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई थी। जबकि भूकंप का केंद्र भचाऊ से लगभग 23 किमी दूर था, जो कच्छ जिले में पड़ता है।
 
कचरे के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में मचा हडकंप, जाने कहा की ये घटना

कचरे के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में मचा हडकंप, जाने कहा की ये घटना

भिलाई | कुर्सीपार जोन-3 केनाल रोड के पास कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु का शव मिलने से आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कुर्सीपार जोन-3 के पास कचरे के ढेर में पड़ी शिशु के शव को कुत्तों ने नोचकर खा लिया है। जिसके चलते हाथ व सीना शरीर से गायब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पुछताछ कर रही है। वहीं क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

9 माह बाद सखी सेंटर से घर लौटी अंजली जैन, कड़ी सुरक्षा के साथ पति को किया सुपुर्द

9 माह बाद सखी सेंटर से घर लौटी अंजली जैन, कड़ी सुरक्षा के साथ पति को किया सुपुर्द

रायपुर । छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित अंजली जैन   को आज 9 महीने बाद सखी सेंटर से रिहा किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज अंजली को उसके पति आर्यन आर्य को सौंपा गया। इस दौरान अंजली ने एक बार फिर अपने पिता से उसे जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। 
धमतरी जिले के रहने वाली अंजली जैन को 19 मार्च से सखी सेंटर में रखा गया था। 23 वर्षीय अंजली ने धमतरी जिले का रहने वाला आर्यन आर्य (33) से आर्य समाज में शादी कर ली है। शादी के बाद पता चला था कि आर्यन हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम युवक है जिसका नाम मोहम्मद इब्राहिम है। हालांकि आर्यन ने दावा किया है कि शादी के पहले ही उसने हिन्दू धर्म अपना कर अपना नाम बदल लिया था। इस मामले का पता जब अंजली के परिवार वालों को चला तो अंजली के पिता इस शादी के खिलाफ हो गए। जिसके बाद मामला बढ़ते हुए कोर्ट तक जा पहुंचा। चूंकि अंजली आर्यन के साथ ही रहना चाहती था और अपने पिता से खुद की जान का खतरा बता रही थी। जिसके चलते अंजलि को सखी सेंटर में रखा गया था। सखी सेंटर में लगभग 9 महीने रहने के बाद आज आखिरकार अंजली को यहां से रिहा कर दिया। चूंकि मामला बेहद संवेदनशील है इसलिए अंजली की रिहाई आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। अंजली ने पहले ही कह चुकी थी वो अपने पति के साथ रहना चाहती है। इसलिए आज सखी सेंटर से रिहाई के बाद अंजली को उसके पति आर्यन के सुपुर्द किया गया। सखी सेंटर से रिहाई के दौरानएसएसपी आरिफ  शेख और एसडीएम प्रणव सिंह भी मौजूद रहे।
सखी सेंटर से बाहर निकलने के बाद अंजलि जैन ने कहा कि मैं अपनी मर्जी से पति के साथ जा रही हूं। थोड़े समय के लिए मुझे सुरक्षा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने पिता से खतरा है। लेकिन मैं अपने परिवार वालों से अपील करती हूं वो इन चीजों को स्वीकार कर ले। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपने परिवार से रिश्वता नहीं तोड़ूंगी ओर उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करूंगी। 
करोड़ों की लौह सामग्री खरीदी और विक्रेता को दिया फर्जी चेक, मामला दर्ज

करोड़ों की लौह सामग्री खरीदी और विक्रेता को दिया फर्जी चेक, मामला दर्ज

रायपुर | करोड़ों रूपये की रा मटेरियल लोहे की खरीददारी में आए दिन मॉल के भुगतान को लेकर हेराफेरी होती  रहती है। अक्सर खरीददार विक्रेता को बैंक में फर्जी चेक के जरिये भुगतान कर धोखाधड़ी करता है। ऐसा ही एक मामला गणपति वर्कस प्रा. लि. के डायरेक्टर आशीष गुप्ता एवं सुनील गुप्ता के खिलाफ  प्रकाश इंडस्ट्रीज गोगांव के निदेशक नंद किशोर अग्रवाल पिता मुरारी लाल अग्रवाल ने गुढिय़ारी थाने में दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त नंदकिशोर अग्रवाल को गणपति वर्कस के निदेशक आशीष गुप्ता एवं सुनील कुमार गुप्ता द्वारा जीआईवायर राड एवं अन्य माल खरीदी का भुगतान 2 करोड़ 70 लाख रूपये का एवं 8889790 रूपये का चेक प्रार्थी के पक्ष में दिया गया था। जिसे प्रस्तुत करने पर उक्त चेक खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गया। उक्त मामले में गुढिय़ारी थाने में आशीष गुप्ता एवं सुनील गुप्ता के खिलाफ धारा  420 के तहत अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। 

 वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बाद अब जियो ने भी दिया अपने कस्टमर्स को झटका,जाने क्या है पूरी खबर...

वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बाद अब जियो ने भी दिया अपने कस्टमर्स को झटका,जाने क्या है पूरी खबर...

वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बाद अब रिलायंस जियो ने भी अपने कस्टमर्स को झटका दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि अगले कुछ सप्ताह में वह अपने टैरिफ की कीमत बढ़ाएगी। ये बढ़ी हुई कीमतें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों पर ही लागू होंगी। रिलायंस जियो ने कहा, दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तरह हम भी सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। हम नियामकीय व्यवस्था के मुताबिक सेवाएं देते हुए उद्योग की स्थिति में मजबूती लाएंगे ताकि भारतीय ग्राहकों को फायदा हो। हम अगले कुछ हफ्तों में टैरिफ में उचित वृद्धि करने जा रहे हैं।

एक दिन पहले ही वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने अपने प्लान्स की कीमत बढ़ाने की घोषणा की है। वोडाफोन आइडिया की ओर से बयान में कहा गया कि वह 1 दिसंबर से अपनी मोबाइल सर्विसेज के रेट बढ़ाएगी। इसकी वजह चल रहा वित्तीय संकट है। आगे कहा कि अपने कस्टमर्स को वर्ल्ड क्लास डिजिटल एक्सपीरियंस देना जारी रखने के लिए वोडाफोन आइडिया उचित मात्रा में अपने टैरिफ के दाम 1 दिसंबर 2019 से बढ़ाने वाली है। 

एयरटेल ने भी दिसंबर से अपनी सेवाओं के दाम बढ़ाने का एलान किया है। एयरटेल ने बयान में कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के साथ काफी पूंजी की आवश्यकता होती है। इसमें लगातार निवेश की जरूरत होती है। इस कारण यह बहुत जरूरी है कि डिजिटल इंडिया के विचार का समर्थन करने के लिए उद्योग को व्यवहारिक बनाए रखा जाए. इस देखते हुए एयरटेल दिसंबर महीने में उचित दाम बढ़ाएगी।
 
 विधायक भीमा मंडावी की हत्या मामले में राज्य सरकार को झटका, जाने क्या कहा हाई कोर्ट ने

विधायक भीमा मंडावी की हत्या मामले में राज्य सरकार को झटका, जाने क्या कहा हाई कोर्ट ने

राज्य सरकार की अपील याचिका खारिज
रायपुर। प्रदेश के दंतेवाड़ा विधायक स्वर्गीय भीमा मंडावी की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने एनआईए से जांच कराए जाने हेतु केंद्र के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा लगाई गई याचिका को खारिज करते हुए बड़ा झटका दिया है। 

दंतेवाड़ा के विधायक स्व. मंडावी के काफिले में नक्सलियों ने हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। स्व. मंडावी की हत्या की जांच केन्द्र की एनआईए कर रही है। राज्य सरकार की ओर से एनआईए की जांच के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील याचिका लगाई थी, जिस पर सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। आज हाईकोर्ट ने फैसला जारी किया है जिसमें राज्य सरकार की अपील को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि एनआईए एक्ट के प्रावधान स्पष्ट करते हैं कि उसे जांच का अधिकार है, और उसकी कानूनी बाध्यता को मानना अनिवार्य है। हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच और अभिलेख एनआईए को सौंपने के भी निर्देश दिए है। इधर राज्य सरकार की ओर से प्रकरण में पैरवी कर रहे महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है यह कानूनी प्रावधान है। चूंकि राज्य सरकार ने एनआईए एक्ट को ही चुनौती दी है इसलिए इसके लिए हम सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेंगे।
 मोबाईल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन 5 दिसंबर तक मंगाए गए

मोबाईल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन 5 दिसंबर तक मंगाए गए

बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में
धमतरी। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मोबाईल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के इच्छुक जिले के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं से आगामी 05 दिसंबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण के दौरान बेसिक कम्प्यूटर और उद्यमशील बनने का हुनर भी दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवा नियत तिथि तक आधार कार्ड, राशनकार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, चार पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 88395-42410 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
छात्रावास मैनेजर ने काशन मनी मांगने पर की मारपीट, मामला दर्ज

छात्रावास मैनेजर ने काशन मनी मांगने पर की मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर। बेटी व भतीजी के नाम से छात्रावास में जमा काशनमनी वापस मांगे जाने पर आरोपियों ने गाली-गलौच व मारपीट का चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट सरस्वतीनगर  थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मकान नं. 549 सिंधिया नगर  दुर्ग निवासी राजन सिंह 39 वर्ष पिता जगदीश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 नवम्बर को के के कन्या छात्रावास गीतानगर में प्रार्थी अपने बेटी व भतीजी के नाम से जमा काशन मनी को वापस मांगने गया तो छात्रावास का मैनेजर मोनू मिश्रा एवं अन्य तीन लड़कों ने मिलकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर रूपये लौटाने से मनाकर हाथ मुक्का से मारकर चोट पहुंचाया। घटना के रिपोर्ट पर पुलिस ने छात्रावास मैनेजर व अन्य आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

राष्ट्रपति शासन पर राज्यसभा में रिपोर्ट पेश करेंगे शाह

राष्ट्रपति शासन पर राज्यसभा में रिपोर्ट पेश करेंगे शाह

आज संसद में गूंजेगा महाराष्ट्र का मामला

नईदिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सोमवार और मंगलावर को विपक्ष ने कई मसलों पर केंद्र सरकार को घेरा। आज यानि बुधवार को राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के मसले पर रिपोर्ट पेश करेंगे। विपक्ष की ओर से लगातार इस मसले को उठाया जा रहा है।

बता दें कि 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नतीजे आने के बाद से ही सियासी घमासान मचा हुआ है। गठबंधन में चुनाव लडऩे वाले भाजपा और शिवसेना की राहें अलग हो गईं। कई दिनों से सरकार गठन पर चर्चा जारी है। लेकिन सरकार नहीं बन रही है, शिवसेना ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया तो एनसीपी-कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात सामने आ रही है।

केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रपति शासन लगाने पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं, इसी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके अलावा, शहरी मामलों से जुड़ी संसदीय कमेटी प्रदूषण पर चर्चा करेगी। इस कमेटी की पिछली बैठक पर काफी विवाद हुआ था, क्योंकि कमेटी के अधिकतर सदस्य बैठक में ही नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद में राज्यसभा चेयरमैन, लोकसभा स्पीकर की ओर से नाराजगी जताई गई थी। कमेटी की ओर से डीडीए, दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को समन किया गया है। मंगलवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठा था।
 
पैदल जा रहे युवक का मोबाईल झपटकर एक्टिवा सवार भागा, मामला दर्ज

पैदल जा रहे युवक का मोबाईल झपटकर एक्टिवा सवार भागा, मामला दर्ज

रायपुर। पैदल जा रहे व्यक्ति के हाथ से मोबाईल फोन झपटकर एक्टिवा सवार युवक फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार हर्षित विहार उरकुरा निवासी हृदयशंकर पटेल 32 वर्ष पिता रामूलाल पटेल नें रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 सितम्बर को शुक्ला होटल बीनू पेट्रोल पंप के पास भनपुरी में मोबाईल पर बात करते हुए पैदल जाते समय पीछे से आ रहे एक्टिवा सवार युवक ने वीवो कंपनी का मोबाईल  कीमत 15 हजार रूपये झपटकर फरार हो गया। घटना के रिपोर्ट को पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।