नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
अवैध धान तस्करी की जानकारी देने पर होंगे पुरस्कृत

अवैध धान तस्करी की जानकारी देने पर होंगे पुरस्कृत

कोंडागांव। जिले में धान के समर्थन मूल्य में अवैध खरीदी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे है। कलेक्टर नीलकंठ टीकाम के द्वारा अपील की गई है कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगो की सूचना तथा ऐसे अवैध धान तस्करी करने वाले वाहनों की जानकारी देने वालो को यथा योग्य पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही उनका नाम गोपनीय रहेगा। इस हेतु इस संबंध में जिले के समस्त जागरूक एवं प्रबुद्ध नागरिक जिला कलेक्टर 9425598888, पुलिस अधीक्षक 9479190084, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोंडागांव 8839392611, फरसगांव 9406474135, केशकाल 8827662723 एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोंडागांव 8226062057, फरसगांव 9479190093, केशकाल 9479194010 के मोबाइल नंबरो पर सूचना/व्हाट्सअप/मेसेज भेज सकते  है।


जिले के सीमा से लगे उड़ीसा राज्य से कुछ बिचैलियो के द्वारा धान छत्तीसगढ़ में लायी जाकर खपाने के प्रयास किये जाते रहे है, जिससे स्थानीय किसानों के हितों को निश्चित रूप से नुकसान होता है। साथ ही साथ राज्य शासन को आर्थिक क्षति भी होती है। 
छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री माया साहू के मामले में आया नया मोड़,जानिए क्या है पूरी खबर...

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री माया साहू के मामले में आया नया मोड़,जानिए क्या है पूरी खबर...

भिलाई| छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री माया साहू को फोन पर धमकी कोई और नहीं उसके फिल्म का प्रमोटर सागर साहू ही देता था। वह माया का मुंहबोला भाई भी है। पुलिस ने सागर और उसके एक दोस्त लकेश्वर उर्फ लक्की साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इधर सागर ने बड़ा खुलासा करते हुए मामले में एक और नया मोड़ ला दिया है। उसने कहा है कि वह माया के कहने पर ही उसे धमकी देता था। पुलिस ने बताया कि मामले में माया साहू के कपड़े और घटना स्थल पर गिरे तरल पदार्थ के सैंपल कलेक्ट किया है। उसे एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट में यह मामला स्पष्ट हो जाएगा।


माया का हीरो से अफेयर है, पत्नी को फंसाने दिलवार्ई धमकी-
सागर ने बताया कि वह बिरगांव में रहता है। फिल्म के डायरेक्टर मोहित कुमार साहू और फिल्म का हीरो दिलेश साहू भी उसी के गांव से है। उसे फिल्म में प्रोड्यूसर बनाया है। छह माह पहले माया से मुलाकात फिल्म के दौरान हुई। उसके साथ मिलकर फिल्म का प्रमोशन करता था। उसने बताया कि दिलेश और माया का अफेयर है। इस बात को लेकर दिलेश और उसकी पत्नी लक्ष्मी साहू के बीच विवाद भी चल रहा है।  माया, लक्ष्मी को फंसाना चाहती थी। माया ने सागर से कहा कि मुझे किसी से धमकी दिलवा दो ताकि दिलेश की नजर में उसकी पत्नी लक्ष्मी बुरी बन जाए। साथ ही सागर का कहना है कि माया ने कसम दी थी कि यह बात किसी को बताएगा नहीं। माया ने यह भी कहा कि उसने दिलेश से शादी कर ली है। शादी की फोटो उसके पास है।

सागर के कहने पर माया को फोन पर धमकी दी-
सागर ने माया को धमकी देने का प्लान बनाया। उसने अपने साथ बजरंग फैक्ट्री में काम करने वाले अपने दोस्त लक्की साहू से कहा कि तुम माया के मोबाइल पर कॉल कर उससे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देना। दो मोबाइल नंबर भी दिया। उसकी बातों में लक्की आ गया और अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। लक्की ने बताया कि उसने सागर को ऐसा करने से रोका और खुद को भी नहीं धकेलने कहा, लेकिन वह नहीं माना। उसने बताया कि माया को ज्यादा कुछ नहीं बोला हूँ। दो-तीन बार गाली गलौज किया।

पब्लिसिटी के लिए कोई अपनी जान क्यों इस तरह जोखिम में डालेगा-
माया ने बताया कि आरोपी सागर को वह भाई की तरह मानती थी। माया का कहना है कि सागर ने बताया था कि उसके फोन पर कोई फिल्म को लेकर धमकी दे रहा है। फिर माया के नंबर पर भी धमकी आने लगी। इस पर 14 नवंबर को वह सुपेला थाना मौखिक शिकायत करने गई। इस दौरान सागर भी साथ था। घटना के बाद सागर को लगा कि पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी तो उसने अपने मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया।

माया ने बताया शादी और अफेयर अफवाह-
माया का कहना है कि फिल्म के हीरो दिलेश के साथ शादी और अफेयर अफवाह है। फिल्म के कैरेक्टर में रहते हैं तो मांग में सिंदूर लगाते हैं, मंगलसूत्र पहनते हैं। उसी में से कोई फोटो लेकर सागर अफवाह फैला रहा है। माया ने बताया जिसके साथ काम करुंगी, उससे अफेयर हो, यह गलत है। मैं मुंबई से यहां काम करने आई हूं। पब्लिसिटी के लिए कोई खुद की जान को क्यों जोखिम में डालेगा।

माया ने नहीं दिया प्रामोटर पर ध्यान-
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एएसपी रोहित झा ने बताया कि आरोपी सागर फिल्म प्रमोट करने के दौरान माया पर मोहित हो गया था। उसकी फिल्म के प्रमोशन के लिए वह भिड़ जाता था, लेकिन माया ने उस पर कभी ध्यान नहीं दिया। सागर और उसका दोस्त लक्की इसलिए धमकी भरा फोन कॉल करते थे। जांच में सामने आया है कि तीन बार माया के फोन पर कॉल किया है।

माया का चल रहा इलाज-
फिल्म एक्ट्रेस के फोन पर धमकी देने वाले लक्की साहू और धमकी दिलाने वाले आरोपी सागर साहू को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस अभी तक माया पर हमला करने वाले युवकों तक नहीं पहुंच पाई है। आखिर उस पर हमला क्यों किया गया, यह भी पता नहीं चला है। घटना को चार दिन बीत गए। पुलिस माया का बयान नहीं दर्ज कर सकी। पुलिस माया से पूछताछ शुरू की, तो उसे चक्कर आने लगा। पुलिस का कहना है कि माया का इलाज चल रहा है।


इसलिए पुलिस के संदेह के दायरे में यह मामला
पुलिस ने घटना स्थल व आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागते नहीं दिखा।
 
घटना के बाद पहले सुपेला फिर बाद में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने माया का मुलाहिजा किया, लेकिन किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही उसके हाथ की स्किन में कोई बदलाव हुआ। डॉक्टर ने सामान्य बताया है। सिर पर चोट को लेकर सीटी स्कैन कर चुके हैं लेकिन रिपोर्ट सामान्य आई। माया बार-बार हाथ में जलन की बात कह रही थी, इसलिए मंगलवार तक उसे जिला अस्पताल में रखा गया।


 
 नर्सिंग कॉलेज की एक होशियार छात्रा ने खाया जहर,जानिए आखिर क्या थी मज़बूरी...

नर्सिंग कॉलेज की एक होशियार छात्रा ने खाया जहर,जानिए आखिर क्या थी मज़बूरी...

धमतरी| छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। गंभीर अवस्था में उसे मसीही अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला-
यह मामला शहर के गोकुलपुर वार्ड का है। पुलिस ने बताया कि किसान संतोष साहू की पुत्री विद्या साहू (20) रायपुर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा थी। वह पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका रायपुर के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। दो महीने से छुट्टी पर वह घर में ही थी।

इलाज के दौरान हुई मौत
काफी इलाज कराने के बाद भी जब उसकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं आया, तो उसने बीते 18 नवंबर की सुबह अपने घर में सल्फास का सेवन कर लिया। परिजनों को जब इसका पता चला तो तत्काल उसे लेकर मसीही अस्पताल आए। मंगलवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पढाई में थी होशियार
पुलिस ने बताया कि किसान संतोष साहू के एक पुत्र और दो पुत्री थी। मृतका विद्या साहू पढ़ाई में काफी होशियार थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पढ़-लिखकर वह पीडि़त मानवता की सेवा करना चाहती थी।
 
 होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, कुछ ही देर में होनी थी बेटे की सगाई

होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, कुछ ही देर में होनी थी बेटे की सगाई

घटना के बाद जमा हुए लोग 

जशपुर शहर की घटना, लिफ्ट के खराब होने की वजह से हुआ हादसा
सगाई कार्यक्रम में शामिल होने इलाहाबाद से आया था परिवार 
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में होटल की खराब लिफ्ट एक बुजुर्ग की मौत का कारण बन गई। गुरुवार की सुबह तीसरी मंजिल की ऊंचाई से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। शहर के होटल निर्वाणा यह घटना हुई। कुछ ही देर में बुजर्ग के बेटे की सगाई इसी होटल में होनी थी। इससे पहले हुई इस घटना की वजह से अब परिवार में मातम है। ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद बुजुर्ग को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गयी है। मृतक का नाम संतोष सिंह है। इलाहाबाद से बेटे की सगाई के सिलसिले में परिवार के साथ यह जशपुर आए हुए थे।

इस वजह से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक होटल की लिफ्ट में कुछ खराबी थी। जब तीसरे माले से नीचे उतरने संतोष सिंह ने लिफ्ट का इस्तेमाल करना चाहा तो लिफ्ट उपरी हिस्से में अटक गई। इसके बावजूद तीसरे माले में बना लिफ्ट का दरवाजा खुल गया, संतोष को लगा कि लिफ्ट का चुकी है, अंधेरा होने की वजह से उन्होंने पैर आगे बढ़ाया और सीधे नीचे गिर गए। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ होटल के बाहर जमा हो गई। फौरन घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। तनाव के हालात देखते हुए पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद है। जशपुर के रहने वाले एक परिवार में मृतक के बेटे की शादी तय हुई थी। इस मामले में अब होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की बातें भी सामने आ रही हैं।
लोन दिलाने के नाम पर 82 हजार रुपए ठगी

लोन दिलाने के नाम पर 82 हजार रुपए ठगी

बैंगलोर के दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

महासमुंद। लोन का झांसा देकर अज्ञात ने युवक से 82 हजार रुपए ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने बैंगलोर के दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

बागबाहरा कला निवासी हरदेव पिता झब्बूलाल वर्मा (30) के अनुसार उन्होने 2 फरवरी 2019 को लोन के लिए टाटा कैपिटल फाइनेंस के कंपनी के टोल फ्री नंबर *******7065 से संपर्क किया। टोल फ्री नंबर रिसीवर के कहने पर उन्होने अंक सूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड और फोटो एक ईमेल आईडी से भेज दी। इसके बाद हरदेव को लोन स्वीकृति का मैसेज आया और देवकुमार जोहरी नामक व्यक्ति से बात करने के लिए मोबाइल नंबर *******701 दिया। इसके बाद एक अन्य नंबर *******076 पर देवकुमार जोहरी से बात हुई और उनके द्वारा दिए ललित मोहन त्रिपाठी नामक युवक के खाता नंबर पर फाइल चार्ज के लिए 55 सौ रुपए बागबाहरा के पीएनबी बैंक से जमा किया। इसके बाद उक्त नंबरधारकों ने अलग-अलग चार्ज के बहाना बताकर 6 फरवरी को 22800 रुपए, 8 फरवरी को 18730 रुपए, 14 फरवरी को 35 हजार रुपए, 18 मई को 10 हजार रुपए जमा करवा लिए। जिसके बाद भी उन्हे कोई रकम नहीं मिली। बहरहाल, पुलिस ने शिकायत जांच के बाद बैंगलूरू कर्नाटक निवासी देवकुमार जोहरी और ललित मोहन त्रिपाठी के खिलाफ धारा 420/34 के तहत अपराध दर्ज किया है। 
 कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विवि में छात्रों द्वारा किया जा रहा है विरोध-प्रदर्शन...

कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विवि में छात्रों द्वारा किया जा रहा है विरोध-प्रदर्शन...

रायपुर।  कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि में जेएनयू की फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में उतरे पत्रकारिता के स्टूडेंटृस ने नारेबाजी करते हुए धरना- प्रदर्शन कर रहें हैं। छात्रों ने नारे लगाते हुए कहा कि महंगी दाल नहीं गलेगी, फीस वृद्धि नहीं चलेगी।

यहां प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि सबको समान शिक्षा का अधिकार होना चाहिए। हम सभी छात्र जेएनयू के छात्रों का समर्थन करते हैं। हम जेएनयू के छात्रों के साथ है। सरकार अगर सस्ती शिक्षा और स्वास्थ्य नहीं दे सकती तो फिर सरकार निक्कमी है| 

पुलिस की कार्यवाही की निंदा
प्रदर्शनकारी छात्र छात्राओं का कहना है कि सरकार बातें कुछ और करती है फैसला कुछ और ले रही है। जेएनयू में जो फीस बढ़ाया गया है और इसका विरोध कर रहे छात्रों के साथ जो बर्बरता से पुलिस ने पिटाई की है इसकी हम निंदा करते हैं। जेएनयू में जो आंदोलन हो रहा उसके समर्थन में आज हमने क्लास बंद कर पूर्ण रूप से समर्थन दिया है। जरूरत पड़ने पर दिल्ली जाकर आंदोलन करेंगे।
 
जैन पब्लिक स्कूल द्वारा तीन दिवसीय इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 नवम्बर से, जाने पूरी खबर

जैन पब्लिक स्कूल द्वारा तीन दिवसीय इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 नवम्बर से, जाने पूरी खबर

रायपुर | जैन पब्लिक स्कूल द्वारा तीन दिवसीय इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट "जे पी एस ट्रॉफी" का आयोजन किया जा रहा है जो 24 नवम्बर से प्रारंभ होगा | सभी मैच जैन पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में खेले जायेंगे | इस टूर्नामेंट में 16 स्कूल की टीम भाग लेंगी |

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 24 नवम्बर को प्रातः 9:00 बजे होगा एवं 26 नवम्बर को शाम 4:30 बजे समापन होगा |
 निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक से मिला लापता बच्चे का शव,जांच में जुटी पुलिस...

निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक से मिला लापता बच्चे का शव,जांच में जुटी पुलिस...

दुर्ग। उतई के छाटा गांव में बुधवार शाम लक्की के लापता होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने सर्चिंग की तो गांव के ही निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक से बच्चे का शव बरामद किया गया है। गांव में पीएम आवास योजना के तहत सेप्टिक टैंक का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। 

यह घटना कैसे हुई फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है । बुधवार की शाम से बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने गुमशुदकी की रिपोर्ट उतई थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस सहित परिजन भी लगातार बच्चे की तलाश कर रहे थे । आज सुबह परिजनों की नजर पास बने सेप्टिक टेंक पर गई जहां उनका 6 वर्षीय बेटा लक्की यादव का शव पानी में तैरता हुआ नजर आया । तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकलवाने की कार्रवाई करने के साथ-साथ जांच में जुट गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बच्चा खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में डूब गया होगा । 
गुटखा खाने वाले हो जाये सावधान, कही आप मैग्नीशियम कार्बोनेट युक्त गुटखा तो नहीं खा रहे, जाने क्या है यह

गुटखा खाने वाले हो जाये सावधान, कही आप मैग्नीशियम कार्बोनेट युक्त गुटखा तो नहीं खा रहे, जाने क्या है यह

रायपुर| खाद्य विभाग ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया है। खाद्य विभाग की टीम ने खुलासा करते हुए बताया कि गुटखा के नाम पर पाउच में जहर बेचा जा रहा है। फिलहाल विभाग ने गुटखा बनाने वाली कंपनियों को नोटिस जारी कर एक माहीने के भीतर जवाब मांगा है। 

मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम ने रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बिकने वाले गुटखा के पाउच में मैग्नीशियम कार्बोनेट होने की पुष्टि की है। बता दें कि मैग्नीशियम कार्बोनेट चूने से मिलता-जुलता रासायनिक पदार्थ है। इसके सेवन से मुंह कम खुलता है और कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। मैग्नीशियम कार्बोनेट के सेवन से किडनी और लिवर तक डैमेज हो सकते हैं।

मैग्नीशियम कार्बोंनेट घातक
मैग्नीशियम कार्बोनेट इंसान के लिए खतरनाक रसायन है। इसके ओवरडोज से कई परेशानी हो सकती है। इससे मिचली, उल्टी, डायरिया तथा मुंह, होंठ, जीभ व गले में सूजन तथा हाइपर टेंशन जैसी परेशानियों के साथ डिप्रेशन, मांसपेशियों की कमजोरी, पेशाब में रुकावट सहित हृदयाघात की भी आशंका बढ़ जाती है।
अज्ञात कार चालक की ठोकर से युवक की मौत, मामला दर्ज

अज्ञात कार चालक की ठोकर से युवक की मौत, मामला दर्ज

 रायपुर। तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण शहर में आए दिन दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। पुलिस विभाग द्वारा राडार मशीन के जरिए स्पीड को नियंत्रित करने का कार्य नहीं करने के दुष्परिणाम स्वरूप दुर्घटनाएं होती रहती है। इसी क्रम में दीपक अल्दा आयु 30 वर्ष पिता लक्ष्मण अल्दा निवासी कुमार दुर्गा थाना सिंध मुनी जिला पश्चिम सिंह भूमि झारखंड को तेज रफ्तार वाहन चलाकर अज्ञात वाहन चालक द्वारा चंदनडीह बाइपास रोड पर टक्कर मारी गई जिसके चलते एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। आमानाका टीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुरानी रंजिश के चलते युवक की कर दी पिटाई , मामला दर्ज

पुरानी रंजिश के चलते युवक की कर दी पिटाई , मामला दर्ज

 रायपुर। पुरानी रंजिश के चलते हाथ मुक्का व राड से मारकर युवक को घायल कर देने की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अश्वनी नगर सोनकर बाड़ी के पास डीडी नगर निवासी नवोदित धु्रव 21 वर्ष पिता संतराम धु्रव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का दोस्त विष्णु नारायण सोनी आयु 24 वर्ष को पुरानी रंजिश के चलते टीकम एवं लहरी डंगनिया निवासी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व राड से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


 गर्लफ्रेंड के साथ जबरदस्ती करना पड़ा युवक को महंगा,भाई और मां ने उतारा मौत के घाट...

गर्लफ्रेंड के साथ जबरदस्ती करना पड़ा युवक को महंगा,भाई और मां ने उतारा मौत के घाट...

कोरबा। मंगलवार को कुसमुंडा थाना क्षेत्र से मिला युवक के शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है नरईबोध में बस्ती के बीच कुएं में  युवक की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ही निकली। जिसने अपने भाई और मां के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा है कि आरोपी लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा था। ये सब देखकर भाई और मां ने उसकी हत्या कर दी। 

बता दें कि मृतक जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पंतोरा के महेंद्र प्रताप सिंह तंवर के रूप में हुई थी। प्रथम दृष्टया में हत्या का मामला लग रहा था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो महेंद्र के नरईबोध गांव के परित्यकता फूलबाई चौहान से प्रेम संबंध होने का पता चला। संदेह पर फूलबाई से पूछताछ की तो वह गुमराह करने की कोशिश करती रही, लेकिन कड़ाई से पूछने पर वह टूट गई। उसने अपने भाई रामकुमार और मां गुलाब बाई के साथ महेंद्र की हत्या करना स्वीकार किया।

उसने बताया कि 13 नवंबर काे महेंद्र नशे में उसके घर पहुंचा था। इसके बाद वह संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर महेंद्र ने उसे पीटा। गुस्से में उसने डंडे से महेंद्र के सिर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर उसके भाई और मां पहुंचे। उन्होंने उसके हाथ-पांव पकड़ लिए। रामकुमार सीने पर बैठ गया। फूलबाई ने कपड़े से उसका नाक-मुंह दबा दिया। दम घुटने से महेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने उसके शव को पास के कुएं में डाल दिया। घटना हादसा लगे इसके लिए साइकिल भी कुएं के पास गिरा दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को उसके भाई और मां के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
 
जम्मू की घाटी में सेना ने आतंकियों की साजिश को किया नाकाम, जाने पूरी खबर

जम्मू की घाटी में सेना ने आतंकियों की साजिश को किया नाकाम, जाने पूरी खबर

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आईईडी बरामद

श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर अनंतनाग के पास सुरक्षा बलों ने आईईडी बरामद किया है। इसे डिफ्यूज करने के लिए एंटी बम स्च्ॉड को बुलाया गया। सयम रहते इस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया जिससे बड़ा हादसे होने से टल गया। अभी कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के पल्लनवाला सेक्टर में एलओसी के पास एक आईईडी धमाका हुआ था। इसमें सेना का एक जवान शहीद हुआ था जबकि दो जवान घायल हुए थे।
इससे पहले मंगलवार को जम्मू-पुंछ नेशनल हाइवे पर एक आईईडी विस्फोटक को समय रहते पहचान कर डिफ्यूज कर दिया गया था। जिसकी वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई थी। अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि पुंछ जिले में कल्लर मोड़ के पास सेना को विस्फोटक मिला, जिसे आतंकवादियों द्वारा रखे जाने की आशंका जताई गई। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने बताया कि व्यस्त हाइवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
दिल्ली के आईटीओ सेल्स टैक्स दफ्तर में लगी भीषण आग

दिल्ली के आईटीओ सेल्स टैक्स दफ्तर में लगी भीषण आग

दमकल की पांच गाडियों ने किया आग पर काबू

मध्य दिल्ली जिले के आईटीओ इलाके में स्थित बिक्री कर विभाग की इमारत में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, और दमकल की गाडिय़ों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू कर लिया है। आग की सूचना दिल्ली दमकल मुख्यालय को सुबह करीब 8.36 बजे मिली। आग 13वीं मंजिल पर स्थित एक छोटे कमरे में लगी थी। धुंआ उठने पर आग लगने का पता चला। जिस कमरे में आग लगी, वह बहुत ही छोटा है। इस कमरे में दफ्तर का ही सामान रखा रहता है। 

आग की सूचना मिलते ही पांच दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गए, और 8.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रथमदृष्ट्या आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट सामने आई है। हालांकि विस्तृत जांच अभी जारी है। कैंटल के मुताबिक, जिस वक्त आग लगने की घटना घटी, उस समय कमरा बंद था। ऑफिस भी नहीं खुला था।
रायपुर के एक युवती से फेसबुक पर अश्लील मैसेज व् फोटो वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रायपुर के एक युवती से फेसबुक पर अश्लील मैसेज व् फोटो वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रायपुर के कबीर नगर निवासी युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर अश्लील तस्वीरें और मैसेज पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीहोर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दो सालों से फरार था। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया। आइपी एड्रेस के आधार पर पुलिस ने जब छानबीन की तो मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में नसरुल्लागंज थाना अंतर्गत अकाउलया ग्राम के रहने वाले राहुल गड़िया (24) पिता भगवान सिंह द्वारा युवती का फेसबुक अकाउंट हैक करना और उस पर गैरकानूनी तरीके से पोस्ट करना पाया गया। पुलिस ने मध्यप्रदेश से आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व कबीर नगर में रहने वाली 24 साल की युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके फेसबुक अकाउंट को हैक कर अश्लील फोटो- मैसेज पोस्ट किया जा रहा है।
 कबाड़ से भरा दो ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

कबाड़ से भरा दो ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

कोरबा।  राताखार में कबाड़ से भरा दो ट्रक देखा गया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें में एक रायपुर का कबाड़ व्यवसायी शामिल है। कोतवाली पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली थी कि राताखार में कबाड़ से भरा दो ट्रक देखा गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस राताखार रोड पर नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक सीजी 10 एएल 3450 और सीजी 10सी 9284 को रोककर जांच पड़ताल की। दोनों ट्रक में 300 च्ंिटल से अधिक कबाड़ लोड था। पुलिस ने आवश्यक कागजात मांगाए पर दोनों ट्रक के चालक बिलासपुर हिर्री निवासी मनहरण दास महंत पिता बुधराम महंतए गीता प्रसाद साहू पिता देवलाल साहू कागजात नहीं दिखा पाए। पुलिस ने रायपुर के कबाड़ व्यवसायी फि रोज खान पिता सिराज खान को भी गिरफ्तार किया है। ट्रक में लोड सामान चोरी का होने के संदेह में 41.1.4, 379 के तहत तीनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लाखों के कबाड़ से भरे दोनों ट्रक को कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया गया है। वहीं आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।

नशे का सामान देने से मना करने पर नाबालिग ने युवक की चाकू मारकर की हत्या,मामला दर्ज

नशे का सामान देने से मना करने पर नाबालिग ने युवक की चाकू मारकर की हत्या,मामला दर्ज

रायपुर। गोलबाजार थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जिसमे आधी रात नशे का सामान देने से मना करने पर नाबालिग ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की इस वारदात से इलाके में भय का माहौल है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात एक बजे राजीव आवास मकान नंबर डी-32 निवासी विकास वंशी (18) बस्ती के शिव मंदिर के पास चार-पांच साथियों के साथ बैठकर नशा कर रहा था। इसी बीच वहां पर नशे की हालत में नाबालिग आरोपित बाइक से साथी मच्छी के साथ आया। उसने विकास से कहा कि कुछ नशा करने का सामान है क्या? विकास ने मना किया तो नाबालिग ने विवाद करते हुए चाकू निकालकर उसके सीने व गले में ताबड़तोड़ वार कर दिया। 


गंभीर रूप से घायल विकास को तत्काल साथियों ने आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित नाबालिग को पुराना चीरघर के पास स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

मृतक के भाई सूरज वंशे ने पुलिस को बताया कि वह सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता है। मंगलवार की रात डेढ़ बजे वह घर में सो रहा था, तभी दोस्त हरीश ने मोबाइल पर कॉल करके बताया कि छोटे भाई विकास को नाबालिग ने चाकू मार दिया है, विकास को आकाश नायक, मुकेश नायक अस्पताल लेकर जा रहे हैं। यह जानकारी मिलते ही सूरज ने घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि विकास के सीने व गले से खून निकल रहा था। पूछने पर मुकेश नायक ने बताया कि विकाश वंशे, अमन बघेल समेत पांच लोग बैठकर नशा कर रहे थे, तभी वहां पर नशे की हालत में नाबालिग ने आकर विकास से नशे का सामान मांगा। विकास ने देने से मना किया तो उसने चाकू मार दिया। सूरज की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपित को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
नौसिखिए व अर्धज्ञानी वाहन चालकों के चलते शहर में बढ़ी दुर्घटनाएं

नौसिखिए व अर्धज्ञानी वाहन चालकों के चलते शहर में बढ़ी दुर्घटनाएं

पदयात्रियों के लिए सड़क के दोनों ओर छोड़ी गई जमीन पर भी होता है चारपहिया वाहनों का कब्जा 

रायपुर। राजधानी में रायपुर रेलवे स्टेशन से मेकाहारा से सब्जी मार्केट सहित अन्य स्थानों में आने जाने के लिए ज्यादातर लोग दूरी कम होने के चलते पैदल ही एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं लेकिन शहर के अंदर पदयात्रियों के लिए पाथवे का निर्माण सही ढंग से नहीं होने के चलते आए दिन पदयात्री दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। वहीं सड़क के दोनों ओर पदयात्रियों के लिए छोटी सी जगह तो छोड़ी गई है लेकिन इस पर भी चारपहिया वाहन चालक अपनी कार व अन्य गाडिय़ों को खड़ी कर दे रहे हैं जिसके चलते पैदल यात्री सड़क पर चलने पर मजबूर हैं। ज्ञातव्य हो कि केंद्र सरकार द्वारा ट्रैफिक रूल्स को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं इसके बावजूद भी नौसिखिए व मनमानीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। शहर के अधिकांश चौक में सिग्नल जंप करते वाहन चालक दिन भर देखे जाते हैं इसके बावजूद भी इन पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती। मनमानीपूर्वक चारपहिया व दोपहिया चालक कहीं भी अपनी वाहन खड़ी कर देते हैं या फिर अचानक से गाड़ी घूमा लेने के चलते शहर में दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। पदयात्रियों का कहना है कि शहर में खरीदी व अन्य अन्य कामों के लिए पैदल जाने के लिए सड़क के दोनों ओर तीन-तीन फीट ऊंचाई का पाथवे का निर्माण कर ना चाहिए ताकि पाथवे के ऊपर से दोपहिया व चारपहिया वाहन न पार्किंग कर सके व न ही उसके ऊपर से गुजर सके। अधिकांश चालकों को यातायात नियमों की जानकारी नहीं होने के कारण तेज गति से पीछे आती गाड़ी को ओव्हरटेक करने के चक्कर में अचानक दायें या बाएं बिना इंडीकेटर दिए गाड़ी मोडऩे से गंभीर दुर्घटनाएं हो रही है। इसी तरह रात के समय चारपहिया वाहनों की हाईस्पीड लाइट की रोशनी में गुजरते दोपहिया वाहनों को अपर डीपर का ज्ञान नहीं होने के कारण आंखे चौधियाने की वजह से रात के समय दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। शहर में नौसिखिए एवं अर्धज्ञानी वाहन चालकों के चलते शहरियों का जीवन आए दिन खतरे में रहता है। सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एसडी शर्मा, जीएस राममूर्ति एवं एसके भार्गव ने पुलिस अधीक्षक रायपुर से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों एवं पाथवे पर अवैध कब्जा कर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आम लोगों की आवाजाही सुगमतापूर्वक तत्काल होने के संबंध में यातायात अमले को निर्देश देने की मांग की है। 
स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बनाने की ओर अग्रसर रायपुर शहर : मुख्यमंत्री

स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बनाने की ओर अग्रसर रायपुर शहर : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रायपुर शहर अब स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बनाने की ओर अग्रसर होने लगा है। यहां नागरिकों को जरूरी सुविधाओं की सुगम उपलब्धता हो, इसके लिए आवश्यक संसाधनों के निर्माण और विकास कार्यों के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है।

 
मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर में आज 'मोर रायपुर संबंधी आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिक निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे ने की। कार्यशाला का आयोजन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्मेण्ट के तत्वावधान में किया गया था। कार्यशाला में शहरों के सुनियोजित विकास में आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में शहरों के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जा रही है। शहरों के विकास के लिए उसका व्यवस्थित बसाहट पहली जरूरत है। आज पूरे देश के हर शहर में आबादी की अधिकता बड़ी समस्या हो गई है। इसके समाधान के लिए हमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना होगा और वहां रोजगार के अधिक से अधिक नये अवसर पैदा करने होंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ होने पर शहरों से आबादी गांव की ओर अग्रसर होंगे और वहां  आबादी के दबाव में कमी ला पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि शहरों के सुनियोजित विकास के लिए उसके व्यवस्थित बसाहट के साथ-साथ शहरों की नियमित साफ-सफाई  कचरे तथा गंदे पानी के उचित निपटारा के उपायों पर भी विशेष ध्यान देना होगा। 
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज के दौर में पर्यावरण प्रदूषण भी एक गंभीर चुनौती है। शहरों को सुंदर और स्वच्छ शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रदूषण की समस्या के निदान पर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक जल स्रोतों, नदियों, तालाबों को स्वच्छ व पुनर्जीवित करने संबंधी कार्यों को अधिक से अधिक शामिल किया जाए। इससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और निरन्तर घटते सतही तथा भू-गर्भ जल की रोकथाम हो सकेगी। श्री बघेल ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी की महत्वपूर्ण योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत प्रदेश में वर्तमान में एक हजार 28 नालों को पुनर्जीवित करने का अहम कार्य किया जा रहा है। इसी तरह लगभग दो हजार गौठानों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां गौठानों से निर्मित गोबर के दीये की चर्चा प्रदेश ही नहीं, अपितु देश के दूरदराज अंचल तथा राजधानी दिल्ली तक होने लगी और इसे व्यापक बाजार भी मिला। साथ ही गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट से खेत-बाड़ी में जैविक खेती से उत्पादन को भी बढ़ावा मिल रहा है, जो पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन के लिए बेहतर है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सुनील नामदेव ने किया। 
भाजपा के 11 जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी

भाजपा के 11 जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने 11 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी की है। बुधवार को 11 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की पार्टी ने घोषणा की है जिसमें

धमतरी- शशि पवार,

गरियाबंद-  राजेश साहू,

महासमुंद- रूपकुमारी चौधरी,

बलौदाबाजार- डॉ. समन जांगड़े,

कोरिया- कृष्ण बिहारी जायसवाल

नारायणपुर - बृजमोहन देवांगन,

सुकमा- हुंगाराम मरकाम,

बीजापुर- नवास मुद्लियार,

कोण्डागांव- दिपेश अरोरा,

दंतेवाड़ा- चैतराम अटामी

बिलासपुर- रामदेव कुमावत को जिलाध्यक्ष बनाया गया।