रायपुर | देशभर में लगातार कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा तो वही राजधानी में भी बीती रात में 560 पॉजिटिव मिले। राजधानी के इन इलाको को कंटेंटमेंट जोन बनाया गया जिसमे - निगम कॉलोनी, गांधी चौक-नेवरा, अविनाश कैपिटल हाउस, एम्स (4 लोग), प्रोफेसर कॉलोनी (3 लोग), अश्वनी नगर (2), सुंदर नगर (5 लोग), राजा तालाब-पुराना दुर्गा चौक, प्रकाश नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (3 लोग), गुढिय़ारी (6 लोग), महादेव घाट (2), मठपुरैना, सरोना (3 लोग), उरकुरा, टाटीबंध (13 लोग), टिकरापारा, पंडरी (4 लोग), खमतराई (4 लोग), हीरापुर (5 लोग) |
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में इस बार नहीं होगा रावण दहन एवं दशहरा उत्सव, पढ़ें पूरी खबर
आकाश नगर, कबीर नगर (12 लोग), खरोरा, डॉ.बरमा हॉस्पिटल, हर्ष नगर-दलदल सिवनी (4 लोग), लक्ष्मी निवास-लक्ष्मी नगर, शंकर नगर (8 लोग), मेकाहारा, पंचवटी नगर-कापा, माना (6 लोग), अवंति विहार (5 लोग), विशाल नगर, आदर्श नगर 2, महात्मा गांधी नगर (4 लोग), भाठागांव (3 लोग), संतोषी नगर (5 लोग), विशाल नगर (3 लोग), प्रियर्दशनी नगर (3 लोग), समता कॉलोनी (7 लोग), कृष्णा नगर-गुढिय़ारी (5 लोग), पुलिस लाइन, लाभांडी, फाफाडीह (5 लोग), वीर सांवरकर नगर (2 लोग), महावीर नगर (3 लोग), कचना 2, रामसागरपारा, सदर बाजार, लक्ष्मी निवास, हनुमंत भवन, रेलवे स्टेशन, फूल चौक, पार्थिवी पेसिफिक, पेंशनबाड़ा (3 लोग), बूढ़ापारा (4 लोग), होटल सॉलिटियर, देवपुरी |
सड्डू (5 लोग), गनपति नगर-चंगोराभाठा (10 लोग), सीआरपीएफ, मोवा, पुरानी बस्ती (5 लोग), हॉस्पिटल कॉलोनी, पचपेड़ी नाका, लालपुर, एनएचएमएमआई, महामाया चौक, नेवरा-तिल्दा (15 लोग), अटल नगर, बिरगांव (11 लोग), सरोरा (3 लोग), उरला, रावाभाठा (5 लोग), जिंदल मंदिरहसौद (13 लोग), डंगनिया (4 लोग), मिलेनियम चौक, विवेकानंद नगर, शिवानंद नगर (5 लोग), शैलेंद्र नगर (4 लोग), देवेंद्र नगर 2, वीना विहार कॉलोनी, अनुपपुर, श्याम नगर, विजय नगर, सीजी नगर, न्यू शक्ति नगर, पुलिस मुख्यालय-न्यू रायपुर 2, कटोरा तालाब, रावतपुरा (3 लोग), कालीबाड़ी |
पढ़ें : बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर
लक्ष्मी नगर 2, छोटापारा, जोरापारा, बोरियाखुर्द, मुजगहन, फुंडहर, कुकरीपारा-सुभाष नगर, चौबे कॉलोनी (3 लोग), डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, हिमालय हाइट्स, डीडी नगर, सेजबहार, बढ़ईपारा, अमलीडीह, विजय नगर, गोकुल नगर, मठपुरैना 2, संतोषी चौक-कुशालपुर, कैपिटल सिटी, भीम नगर-लाखे नगर, संजय नगर, तेलीबांधा, अग्रसेन नगर, शिक्षक कॉलोनी, प्रेम नगर-मोवा, अशोक नगर-गुढिय़ारी, बैजनाथपारा, सड्डू-मोवा, विकास नगर, धरसींवा (38 लोग), आरंग, डीडीयू नगर (2), बैरनबाजार, राजातालाब, आदिवासी कॉलोनी, गोंदवारा |
पढ़ें : राजधानी के एक कपड़ा कारोबारी के साथ देर रात मारपीट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
मोहबाबाजार, टैगोर नगर (2), छोटापारा, नयापारा, मारूति विहार कॉलोनी, मठपुरैना, पटेवा-अभनपुर, शांति नगर (2 लोग), खम्हारडीह, गोंदवारा, कारगिल चौक, आरडीएम कॉलोनी, भवानी नगर, बूढ़ापारा, सोनडोंगरी, राठौर चौक, सिटी कोतवाली, लोकमान्य सोसायटी-रोहणीपुरम, नूरानी चौक, प्रोफेसर कॉलोनी, दुबे कॉलोनी-मोवा (5 लोग), बसंत विहार, रवि नगर, श्रीनगर, गोबरा नवापारा (4 लोग), चंपारण्य, सीआरपीएफ-रावतपुरा कॉलेज पचेड़ा (30 लोग), कटोरा तालाब।
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि आगामी दशहरा उत्सव एवं रावण दहन के मद्देनजर बुधवार 30 सितंबर 2020 को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विनीत नंदनवार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रायपुर एवं लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर तथा दशहरा उत्सव एवं रावण दहन समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
पढ़ें : बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर
बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों से चर्चा कर राय ली गई कि कोरोना वायरस (कोविड़ -19) महामारी के इस दौर में दशहरा उत्सव को किस प्रकार मनाया जाना है अथवा नहीं मनाया जाना है। बैठक के दौरान कुछ दशहरा उत्सव एवं रावण दहन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा कोरोना महामारी के इस दौर में दशहरा उत्सव एवं रावण दहन का कार्यक्रम नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित समस्त लोगों के द्वारा समितियों का प्रोत्साहन करते हुये प्रशंसा की गई।

अबू धाबी | दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली और हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल 13 का मुकाबले खेला गया जिसमें निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने के कारण श्रेयस पर जुर्माना लगाया गया है।
हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से पराजित किया था। आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली की टूर्नामेंट में यह पहली गलती थी इसलिए श्रेयस पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। श्रेयस पर न्यूनतम ओवर रेट के मामले में आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के तहत जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था।
पढ़ें : बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईन्दरचन्द्र धाड़ीवाल का दिल का दौरा पडऩे से बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर लोगों ने संवेदना जताई है। सदर बाजार निवासी ईन्दरचन्द्र धाड़ीवाल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भी रह चुके थे। राजनीति के अलावा वह खेल और सामाजिक गतिविधियों से भी बहुत करीब से जुड़े रहे। वह भारतीय जैन संगठना में भी सक्रिय रहे।
पढ़ें : लाल मुंह के बंदर से परेशान थे कॉलोनीवासी, केले का लालच देकर वन विभाग ने पिंजरा में किया कैद
उनके निधन पर साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सुराना, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा, स्थानकवासी जैन युवक संघ के संरक्षक ओम प्रकाश बरलोटा, अशोक मुकीम, कमल डागा, हरख मालू समत कई लोगों ने गहरी संवेदना जताई है।
मरवाही उपचुनाव में सरकार और परिवार के बीच,जीत परिवार के प्यार की होगी।मुझे पापा के अधूरे काम और सपनों को पूरा करना हैं।बाक़ी लोगों के लिए ये चुनावी दंगल होगा, मेरे लिए पुत्र धर्म का निर्वहन।पापा के आशीर्वाद से 10 नवंबर को ही 4 दिन पहले मरवाही का मेरा परिवार दिवाली मनाएगा। pic.twitter.com/PsyuJP1oGH
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) September 30, 2020
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर हैंडल से दी है। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति की पत्नी का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें वह निगेटिव मिली हैं। कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।
The Vice President of India who underwent a routine COVID-19 test today morning has been tested positive. He is however, asymptomatic and in good health. He has been advised home quarantine. His wife Smt. Usha Naidu has been tested negative and is in self-isolation.
— Vice President of India (@VPSecretariat) September 29, 2020
रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्यपाल को कृषि बिल के विरोध में ज्ञापन सौंपने के बाद एक बयान जारी कर मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार कृषि क्षेत्र में भी ज़ोर-शोर से निजीकरण ला रही है। 2022 तक किसानों का मुनाफा दोगुनी करने का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार जब तक एक नया बिल नहीं लाती है, जो किसानों को एमएसपी की गारंटी दे,स्वामीनाथन फॉर्मूला, जिसका भाजपा ने 2014 में वादा किया था। तब तक सरकार 2022 तो क्या, वर्ष 2032 तक भी किसानों की आय दोगुनी नहीं कर पायेगी। विकास उपाध्याय ने सवाल किया कि क्या इनमें से कोई भी बिल है जो फ़सल का रेट तय करने की बात करता हो? किसान इसी की माँग कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी भी। उन्होंने तो इस बात पर जोर देते हुए कहा खुद किसानों के नियंत्रण वाले बाज़ार होने चाहिए। विकास उपाध्याय ने यहाँ तक कहा जब केंद्र सरकार राज्य सरकारों के विषय कृषि में अतिक्रमण कर ही चुकी है, तो मोदी सरकार के पास इस बिल को जिसमें एमएसपी तय हो को ना लाने का और इसे पास ना कराने का भला क्या कारण होगा? सिर्फ एक ही कारण हो सकता है कि मोदी सरकार किसानों की नहीं वह कॉरपोरेट घरानों की ही हितैषी है। विकास उपाध्याय ने ऐसी स्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सुझाव का वकालत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को संविधान के अनुच्छेद 254(2) के तहत क़ानून पारित करने के संदर्भ में विलम्ब नहीं करना चाहिए।
दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में कई बदलाव किए हैं। सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना 1 अक्टूबर, 2020 से पूरे देश में लागू होगी। नए नियम के तहत अब ट्रैफिक पुलिस बीच सड़क पर लोगों को रोककर वाहनों के दस्तावेजों की जांच नहीं कर पाएगी। दरअसल, केंद्र सरकार का कहना है कि देश में आईटी सेवाओं और इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग के जरिए ट्रैफिक नियमों को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकता है। इससे काफी समय की बचत होगी। वहीं, जिन वाहन मालिकों के दस्तावेज पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें ई-चालान मिलेगा।
सरकार के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 अक्टूबर से ट्रैफिक पुलिस सड़क पर चेकिंग करने वाले लोगों को नहीं रोकेगी। वाहनों के पंजीकरण संख्या के माध्यम से दस्तावेजों का ई-सत्यापन किया जाएगा। ऐसे मामलों में, ई-चालान उन वाहनों को भेजा जाएगा जिनके दस्तावेज अधूरे हैं। सीधे शब्दों में कहें, अब सड़क पर ड्राइवरों से भौतिक दस्तावेजों की मांग नहीं की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सूचित किया गया है कि अब ड्राइवरों की सभी जानकारी पोर्टल में दर्ज की जाएगी। यह रिकॉर्ड समय-समय पर अपडेट भी किया जाएगा। इस पोर्टल पर भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों से प्रमाण पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं और उपलब्ध कराए जा सकते हैं। दस्तावेज़ से संबंधित कई जानकारी ट्रैफ़िक विभाग के ई-पोर्टल पर तुरंत प्राप्त की जा सकती है।
दस्तावेज़ की जांच करने के लिए समय और दिन की मुहर में अधिकारी की पहचान शामिल है। नए नियमों के तहत, यदि प्रवर्तन अधिकारी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से दिए गए दस्तावेजों की जानकारी सही पाई जाती है, तो वाहन मालिक से परीक्षा के लिए उन दस्तावेजों की हार्ड कॉपी नहीं मांगी जाएगी। इस पोर्टल में ऐसे मामले भी शामिल हैं जिनमें वाहन मालिक के दस्तावेजों को अपराध के कारण जब्त कर लिया गया
हाथरस घटना: परिवार की मर्जी के खिलाफ आधी रात पुलिस ने किया पीड़िता का अंतिम संस्कार, लोगो में आक्रोश
नई दिल्ली, हाथरस जिले में 19 साल की लड़की के साथ जो हुआ उससे ज्यादा भयानक और हैवानियत भरा कुछ नहीं हो सकता। वहीं, 2:40 बजे बिना किसी रीति रिवाज के साथ पुलिस ने पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान पीड़िता की मां पुलिस के आगे गिड़गिड़ाती। घरवाले गुहार लगाते रहे। वो भीख मांगते रहे कि 15 मिनट के लिए बेटी के आखिरी दर्शन कर लेने दिए जाएं, लेकिन परिवार वालों की एक न सुनी गई और जबरन पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि भी पुलिस वालों ने ही दी। इसको लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक, हाथरस जिले की 19 साल की लड़की का शव दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार की रात 12:50 बजे उसके पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान पूरा गांव छावनी जैसा नजर आया। दरअसल, प्रशासनिक अधिकारियों की मंशा थी कि सुबह होने से पहले शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाए। जबकि परिवार वालों का कहना था कि वह सुबह होने पर अंतिम संस्कार करेंगे। इसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। महिलाएं एंबुलेंस के सामने लेट गईं। रात करीब सवा दो बजे तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। बाद में पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक एंबुलेंस के सामने लेटी महिलाओं को हटाया। इस दौरान धक्कामुक्की और खींचतान भी हुई।
इस दौरान एसपी-डीएम लड़की के बेबस पिता को अंतिम संस्कार के लिए समझाते रहे। लेकिन घरवालों की तो बस इतनी सी इच्छा थी कि वो अपनी बेटी का रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करें। परिजन शव को अपने घर लेकर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस अपनी जिद से टस से मस नहीं हुई। लड़की की मां ने कहा कि हम अपनी बच्ची की विदाई करना चाहते हैं। हल्दी लगानी होती है। तभी आखिरी विदाई होती है दरवाजे से। करीब 200 की संख्या में पुलिसवाले घरवालों की मांग ठुकराते हुए लाश को रात 2 बजकर 20 मिनट पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिसवालों ने अंतिम संस्कार के वक्त घेरा बना लिया। किसी को चिता के पास जाने तक नहीं दिया।
करीब 25 मिनट बाद खुद ही पुलिस ने चिता को आग लगा दी। पुलिस के इस रवैये पर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। हालांकि इस मामले में प्रशासन अब सफाई दे रहा है कि घरवालों के सहयोग से ही लड़की का अंतिम संस्कार किया गया है। तो वहीं, पीड़ित के भाई ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। भाई ने कहा कि उसकी बहन को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली एम्स रेफर किया गया था। लेकिन उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया। अगर बहन को सही वक्त पर इलाज मिल गया होता तो वह आज जिंदा होती। परिवार वालों ने नाराजगी जाहिर करते हुए यह भी कहा है कि उन्हें यूपी पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है।
आज 30 सितम्बर का राशिफल
मेष राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में अपने को व्यस्त रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ राशि :-
आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक बढ़ेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें। संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।
कर्क राशि :-
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खुद पर संयम रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। धन और यश की हानि होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।
सिंह राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। बड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच पुराना तनाव खत्म होगा और रिश्ते मजबूत बनेंगे।
कन्या राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी तथा कारोबार के क्षेत्र में धनलाभ के योग हैं। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम बरतें। नए कार्यों को शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से मन खुश रहेगा। अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे।
तुला राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। धन संबंधित लेन-देन में सतर्क बरतें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव रहेगा। परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। रिश्तों में मजबूती भी आएगी।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी। वाहन के रख-रखाव में खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि :-
आज का दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। अपने कार्यों से आपको यश की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे।
मकर राशि :-
आज का दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
कुम्भ राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें।
मीन राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंदायक रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किये गये काम सफल होंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी।
रायपुर | प्रदेश में आज कुल 2197 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | आज प्रदेश में कुल 3095 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31225 है |


सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......
राजधानी के क्वींस क्लब गोलीकांड मामले में दो और आरोपी हुए गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
बड़ी खबर: सांसद पीएल पुनिया गिरफ्तार, हाथरस में हुई हैवानियत को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
BIG BREAKING: मरवाही विधानसभा उप चुनाव की तारीख का ऐलान, जाने कब होंगे चुनाव और कब आएंगे नतीजे
कलयुगी बेटे ने की कुदाली मारकर पिता की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी
मुंबई में एक और नवोदित अभिनेता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बड़ी खबर: झीरम घाटी केस की सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका खारिज
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कृषि बिल के विरोध में राजभवन तक निकाला पैदल मार्च
शहर अनलॉक होते ही सब्जियों की कीमतों में आई गिरावट, लॉकडाउन में चोरी छिपे बिक रही थी महंगी सब्जियां
रायपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शी विष्णु देव साय जी ने आज अपनी कार्यकारणी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों कि घोषणा कर दी है|
देखे सूचि :-






















