नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर से की जिलों के लिए प्रभारी सचिव की नियुक्ति, देखे पूरी लिस्ट

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर से की जिलों के लिए प्रभारी सचिव की नियुक्ति, देखे पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के ACS  और सचिव स्तर के अधिकारियों को जिलों का प्रभार दिया है। 25 अफसरों को जिम्मेदारी दी गयी है। ACS रेणुजी पिल्ले को धमतरी, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को सरगुजा और बलरामपुर, जबकि गौरव द्विवेदी को बिलासपुर और मनिंदर कौर द्विवेदी को महासमुंद का प्रभारी बनाया गया है।

सचिव एम गीता बेमेतरा और कबीरधाम, सोनमणि बोरा को बस्तर, डीडी सिंह को बलौदाबाजार, रीता शांडिल्य को मुंगेली, परदेशी सिद्धार्थ कोमल को दुर्ग, अविनाश चंपावत को दंतेवाड़ा, निरंजन दास को रायगढ़, प्रसन्ना आर को राजनांदगांव, उमेश अग्रवाल को बालोद, अन्बलगन पी को कोरबा, अलरमेलमंगई डी को रायपुर, धनंजय देवांगन को जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गयी है

वहीं विशेष सचिव एस प्रकाश को कोरिया, अंकित आनंद को कांकेर, संचालक पी दयानंद को सूरजपुर, विशेष सचिव सीआर प्रसन्ना, हिमशेखर गुप्ता को गरियाबंद, कैसर अब्दुल हक को जीपीएम, नीरज कुमार बंसोड सुकमा, प्रियंका शुक्ला को नारायणपुर कोंडागांव, तंबोली अय्याज फकीर भाई को बीजापुर का प्रभारी बनाया गया है।
 बड़ी खबर: कलयुगी पुत्र ने की अपने पिता की हत्या, जानिए आखिर क्या थी वजह

बड़ी खबर: कलयुगी पुत्र ने की अपने पिता की हत्या, जानिए आखिर क्या थी वजह

धमतरी। थाना नगरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम खरखा निवासी प्रार्थी शांतु राम कमार पिता दुल्लू राम कमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात्रि करीबन 11.30-12.00 बजे पारिवारिक विवाद के चलते सदाराम कमार अत्यधिक आक्रोश में आकर अपने पिता सुलाल कमार के सिर में फर्शी पत्थर से प्राणघातक वार कर संघातिक चोट पहुंचाया, जिससे मौके पर उसके चाचा सुलाल कमार का भेजा बाहर आ गया और लहूलुहान घर के सामने मृत पड़ा है। उक्त रिपोर्ट पर आरोपी सदाराम कमार के विरुद्ध धारा 302 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

उक्त गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु को मिलने पर घटनास्थल से भौतिक व परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्रित कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने तथा आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी नीतिश ठाकुर के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी नगरी अपने स्टाफ के साथ तत्काल रवाना होकर घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पीएम हेतु रवाना कर भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र किया गया। आरोपी सदाराम कमार घटना के बाद फरार हो गया जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। थाना प्रभारी नगरी विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में गठित टीम घेराबंदी करते हुए आस-पास के गांव में आरोपी की लगातार पतासाजी कर रही थी। नक्सल प्रभावित ग्राम में नगरी पुलिस की सक्रियता और चौतरफा घेराबंदी कर दबिश देने पर आरोपी घने जंगल में छिपा हुआ मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते फर्शी पत्थर से अपने पिता के सिर में वार कर हत्या करना स्वीकार किया। विवेचना क्रम में प्रार्थी-गवाहों के कथन, अपराध स्वीकारोक्ति, मेमोरेंडम कथन एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी सदाराम कमार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सदाराम कमार पिता सुलाल कमार, उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम खरखा थाना नगरी जिला धमतरी संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी विनय कुमार पम्मार, उपनिरीक्षक संतोष साहू, सहायक उपनिरीक्षक एनआर साहू, गोविंद राजपूत, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण साहू, आरक्षक आनंद कटकवार एवं आरक्षक चालक हेमलाल ध्रुव का विशेष योगदान रहा।
 स्थानीय युवा जुड़ेंगे रोजगार से, युवाओं में होगा उद्यमशीलता का विकास: भूपेश बघेल

स्थानीय युवा जुड़ेंगे रोजगार से, युवाओं में होगा उद्यमशीलता का विकास: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश के स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं को समस्त विभागों के निर्माण कार्याें में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देष्य से ‘‘एकीकृत-ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली‘‘ लागू की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ एकीकृत ई श्रेणी पंजीयन प्रणाली के अंतर्गत प्रकाशित ‘‘बेरोजगार पंजीयन पुस्तिका‘‘ का विमोचन किया। इस पुस्तिका का प्रकाशन लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं का ई-श्रेणी में पंजीयन किया जाएगा। इस योजना में बेरोजगार युवाओं को ब्लॉक स्तर पर ही सीमित निविदा के माध्यम से 20 लाख रूपए तक लागत के कार्य प्रदाय किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली से स्थानीय बेरोजगार युवा रोजगार से जुड़ेंगे और उनमें उद्यमशीलता का विकास होगा। इस योजना के माध्यम से कार्याें की गुणवत्ता सुनिश्चित होने के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों में निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी की सहज उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। जिससे निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो सकेंगे। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस योजना के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। निर्माण कार्य आसानी से सम्पादित किए जा सकेंगे। कार्याें की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी और बेरोजगारी पर काफी हद तक लगाम लगेगी। 

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बेरोजगार युवकों को रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने के लिए समस्त विभागों के निर्माण कार्याें के लिए ‘‘ई-श्रेणी‘‘ में पंजीकृत युवकों को 20 लाख रूपए तक के कार्य ब्लॉक स्तर पर प्रदाय किए जाने की योजना लागू की गई है। इस योजना से बेरोजगारों को अपने विकासखण्ड के विकास कार्याें में सहभागिता का पर्याप्त अवसर मिलेगा। ‘‘ई-श्रेणी‘‘ पंजीयन स्नातकधारी बेरोजगारों तथा अनुसूचित क्षेत्र के लिए हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं के लिए होगा। ‘‘ई-श्रेणी‘‘ पंजीयन ब्लॉक स्तर तथा नगर निगम सीमा क्षेत्र में पंजीयन एवं स्पर्धा के लिए एक इकाई मानकर किया जाएगा। 

‘‘ई-श्रेणी‘‘ में पंजीयन के लिए विस्तृत जानकारी लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट https://pwd.cg.nic.in से प्राप्त कर पंजीयन कराया जा सकता है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी और रूचिर गर्ग भी उपस्थित थे।
 
 किसानों में भारी आक्रोश: धान खरीदी केंद्र में जड़ा ताला, समिति प्रबंधक और दूसरे कर्मचारियों को बनाया बंधक

किसानों में भारी आक्रोश: धान खरीदी केंद्र में जड़ा ताला, समिति प्रबंधक और दूसरे कर्मचारियों को बनाया बंधक

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में किसानों के आक्रोश की खबरें आ रही हैं। धान खरीदी केन्द्र में टोकन की व्यवस्था में आई कमी से नाराज किसानों ने धान खरीदी केन्द्र में ताला जड़ दिया है। समिति प्रबंधक और दूसरे कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। तनावपूर्ण माहौल की सूचना मिलते ही पुलिस अब मौके पर पहुंच गई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मुंगेली के ही दाउपारा धान खरीदी केन्द्र की है। यहां बारदाना की कमी है, जिसके कारण समिति प्रबंधक और कर्मचारी किसानों को धान खरीदी के लिए टोकन नहीं दे रहे हैं। इस बात से किसान बेहद नाराज हैं।

नाराजगी की हद यहां तक पहुंच चुकी है कि किसानों ने समिति प्रबंधक और कर्मचारियों को धान खरीदी केन्द्र में ही बंधक बनाकर ताला जड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। इतना सब कुछ होने के बाद राजस्व की टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल, किसानों से बातचीत की कोशिश की जा रही है।
 बेघरों को घर देने की भूपेश सरकार की कोशिशों को केंद्र ने सराहा, पुरस्कार की घोषणा

बेघरों को घर देने की भूपेश सरकार की कोशिशों को केंद्र ने सराहा, पुरस्कार की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन को मिली उपलब्धियों की भारत सरकार ने सराहना की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मोर जमीन मोर मकान योजना के समावेशी मॉडल की प्रशंसा करते हुए राज्य को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगरपालिकाओं की श्रेणी में डोंगरगढ़ को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार एक जनवरी 2021 को दिया जाएगा। 

भारत सरकार द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बहुप्रतीक्षित सम्मान समारोह की घोषणा की गयी। एक जनवरी, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में वर्चुअल समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को स्पेशल कैटेगॉरी में पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में मोर ज़मीन मोर मकान योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ आवास बनाने वाली छत्तीसगढ़ के हितग्राही अंजू साहू (धमतरी), मुमताज़ बेगम (धमतरी) एवं ममता वर्मा (कवर्धा) को भी सम्मानित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की जनता, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं सभी नगरीय निकायों को बधाई देते हुए सभी बेघर व्यक्तियों को पक्का आवास उपलब्ध कराए जाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। नगरीय प्रशसान एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभाग, नगरीय निकायों एवं सम्मानित किए जा रहे हितग्राहियों को बधाई दी है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई है।
 
मछली पालन आय का बेहतर जरिया हो रहा साबित

मछली पालन आय का बेहतर जरिया हो रहा साबित

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालकों को सभी जरूरी सहायता उपलब्ध करा रही है। मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन की उच्च तकनीकी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन, मत्स्य बीज उपलब्ध कराने के साथ मत्स्य पालन के लिए उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोण्डा विकासखण्ड के ग्राम टिकनपाल के श्री पोदियाराम ताती ने राज्य शासन के मछली पालन विभाग की सहायता से मत्स्य पालन का कार्य शुरू किया है। वे इससे अच्छा फायदा कमा रहे हैं।  

पढ़ें : मलाइका अरोड़ा ही नहीं, अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने भी शेयर की हैं अपनी कातिलाना तस्वीरें


    श्री पोदियाराम खेती के साथ-साथ अपनी आजीविका चलाने के लिये गांव में मजदूरी का काम भी करते थे। उनकी रूचि मछली पालन में थी। मछली पालन विभाग ने उनकी रूचि को देखते हुए  कृषक पोदियाराम को दस दिवसीय विभागीय मछुआ प्रशिक्षण के लिए राज्य के बाहर अपनायी जाने वाली उत्कृष्ट तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव के लिए अध्ययन भ्रमण पर भेजा।

पढ़ें : मादा भालू ने छोड़ा दो शावकों का साथ, ग्रामीण कर रहे शावकों की देखभाल, दे रहे मानवता की मिसाल

अध्ययन भ्रमण पश्चात मछली पालन विभाग की सहायता से उन्होंने अपनी स्वयं की भूमि में मछलीपालन के लिए एक हेक्टेयर पर तालाब निर्माण कराकर मछलीपालन का कार्य प्रारंभ किया। कृषकों को विभागीय योजना से मत्स्य बीज, परिपूरक आहार, जाल, आईस बाक्स, झींगा बीज, सीफेक्स आदि सहायता का लाभ प्रदाय कर उन्नत तकनीक एवं विभागीय मार्गदर्शन में मछलीपालन करने का सलाह दी जा रही है।

पढ़ें : सटोरियों पर कसा रायपुर पुलिस का शिकंजा: सट्टा-पट्टी व नकदी समेत 3 गिरफ्तार


    जिससे वर्तमान में कृषक पोदियाराम के द्वारा मछलियों का उत्पादन के साथ ही झींगा, देशी मांगूर का पालन कर उससे 2 लाख से 2.5 लाख रूपये की आमदनी वर्ष में प्राप्त कर रहा है। प्राप्त आय से तालाब के पास एक मकान बनवाया है। इस तरह मत्स्य पालन व्यवसाय को अपनाने से कृषक के परिवार को रोजगार का साधन प्राप्त हुआ एवं उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।कृषक पोदियाराम सतत् रूप से जिले के मत्स्य पालन विभाग के सम्पर्क में रह कर नयी-नयी तकनीकों से मछली पालन का कार्य कर रहे हैं । वे दूसरे कृषकों के लिए मत्स्य पालन के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हुए हैं।

 छत्तीसगढ़ विधानसभा: ध्यानाकर्षण में बृजमोहन और शिवरतन ने उठाया कोरोना प्रबंधन पर अव्यवस्था का मामला

छत्तीसगढ़ विधानसभा: ध्यानाकर्षण में बृजमोहन और शिवरतन ने उठाया कोरोना प्रबंधन पर अव्यवस्था का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान आज विपक्षी विधायक बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा ने सदन में राज्य सरकार के कोरोना प्रबंधन व्यवस्था पर सदन का ध्यानाकृष्ठ किया। सदन में विधायकों ने कहा कि शासन एवं प्रशासन की लापरवाही के चलते पूरा प्रदेश कोरोना के प्रकोप से कराह रहा है।
 
 
छत्तीसगढ़ के मौत के मामलों ने बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ में पहली मौत 29 मई को हुई थी, और आज यह आंकड़ा 31 सौ के पार पहुंच गया है। 23 नवंबर को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में 42 वर्षीय संबलपुर निवासी सोमरकाम देवांगन कमर दर्द का इलाज कराने गया और कोविड-19 के वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। 4 घंटे के भीतर भोले-भाले ग्रामीण की मौत हो गई। 

 
चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतक की कोरोनावायरस की नीतियों से निपटने में इस कदर अमानवीय है। 10 दिसंबर की स्थिति में बिलासपुर के जिला अस्पताल के 50 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन लिस्ट में है। इस अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के चारों ओर कोरोना केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं।

 
इस बेतुके निर्णय से ऑपरेशन के आभाव में 10 से अधिक मरीजों की जान चली गई है। बाकि बचे मरीज अपना घर-द्वार और जेवर गिरवी रखकर निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को बाध्य हुए हैं। नवंबर 2019 में राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन के आभाव में एक अधेड़ की मौत हो गई। दूरस्थ देवभोग के आदिवासी इलाकों में तो सरकार 10 दिसम्बर 2020 की स्थिति में 14 सौ से अधिक लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद भी महज 50 लोगों की ही जांच कराई गई। कोविड सेंटरों में अव्यवस्था के चलते प्रदेश में वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 50 हजार से अधिक पहुंच गई है। प्रतिदिन कोविड-19 के सेंटरों में कोई ना कोई आत्महत्या कर रहा है, राज्य सरकार के कोरोना महामारी के ईलाज के कुप्रबंधन के चलते पूरे राज्य की जनता में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है। 
 
 कामन सर्विस सेंटर को किया गया सील, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

कामन सर्विस सेंटर को किया गया सील, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर बस्तर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार सुश्री जोगेश्वरी पोयाम द्वारा घोटिया ग्राम में स्थित कामन सर्विस सेंटर को सील किया गया। विगत दिनों इस सर्विस सेंटर से सेवाओं के बदले निर्धारित दर से अधिक राशि लेने की शिकायत मिली थी। कलेक्टर श्री बंसल के निर्देशानुसार एसडीएम बस्तर ने कार्यवाही करवाई।
 बड़ी खबर: रायपुर प्रेस क्लब में व्यक्ति ने की कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश

बड़ी खबर: रायपुर प्रेस क्लब में व्यक्ति ने की कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक खबर सामने आ रही है की रायपुर प्रेस क्लब में एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने प्रेस क्लब की रसीद कटवाकर प्रेस कांफ्रेंस ली थी, लेकिन खबर प्रकाशित न होने से वह परेशान था, उसने थोड़ा कीटनाशक पी भी लिया है। पुलिस ने इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 
 प्रदेश में ठंड का व्यापक असर: रायपुर बिलासपुर समेत प्रदेश भर में शीतलहर चलने की सम्भावना

प्रदेश में ठंड का व्यापक असर: रायपुर बिलासपुर समेत प्रदेश भर में शीतलहर चलने की सम्भावना

रायपुर/बिलासपुर। बदलते मौसम के साथ एक तरफ जहां कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली थी वही आज फिर रायपुर बिलासपुर समेत प्रदेश भर में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग की माने तो गुरुवार से प्रदेश में उत्तर पूर्व से हवा आने लगी है जिससे प्रदेश के मैदानी इलाकों बस्तर समेत अन्य जिलों में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है।

इस दौरान प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान-

स्थान-         अधिकतम         न्यूनतम
रायपुर                 28.3                                  11.2
बिलासपुर            27.2                                   9.8
अम्बिकापुर          21.8                                  7.3
जगदलपुर            28.2                                  7.1
दुर्ग                     29.8                                  7.6
कोरिया                24.1                                  9.0
ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है खासकर बच्चों व बुजुर्गों में मौसमी बीमारी बढ़ रही है इसके कारण चिकित्सालय में वायरल एवं फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है हालांकि डॉ एडवाइजरी जारी कर लोगों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं।
 क्रिसमस: राजधानी सहित प्रदेशभर में  रात 12 बजे चर्च के घंटे बजते ही मेरी क्रिसमस का पर्व होगा शुरू

क्रिसमस: राजधानी सहित प्रदेशभर में रात 12 बजे चर्च के घंटे बजते ही मेरी क्रिसमस का पर्व होगा शुरू

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश के मसीही समाज द्वारा मेरी क्रिसमस का पर्व मनाये जाने के लिए राजधानी के गिरजाघरों सहित प्रदेशभर के गिरजाघरों में सजावट की गई है। साथ ही प्रवेश द्वार पर सितारे लटकाकर प्रभु के आगमन का इंतजार किया जा रहा है। आज रात 12 बजते ही चर्च के घंटों के बीच मसीह समाज द्वारा हेप्पी मेरी क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। क्रिसमस का यह जश्न आधी दुनिया में 01 जनवरी नववर्ष तक मनाया जाएगा। बाईबिल में उल्लेखित तथ्यों के अनुसार ईसा पूर्व प्रभु जीसस का जन्म फिलिस्तीन के यरूशलम नामक शहर में गौशाला में हुआ था। प्रभु जीसस का संदेश वर्र्षों पूर्व दिया गया। आज भी प्रासंगिक है दुनिया में शांति का अभाव है। ऐसे समय प्रभु ईसा मसीह के संदेश ही मानवता के कल्याण के लिए विस्तृत रूप से मार्ग दर्शन करते हैं। शहर के सेंटपाल चर्च, राजा तालाब चर्च, सेंट जोसेफ चर्च बैरनबाजार, टाटीबंध, अमलीडीह, शंकरनगर एवं अन्य गिरजाघरों में मसीही समाज के सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 की गाईडलाईन के अनुसार उत्सव मनाया जाएगा। इस वर्ष क्रिसमस का पर्व अन्य उत्सवों की भांति फीका रहेगा। लेकिन समाज के युवक युवतियों द्वारा लेकिन समाज के युवक युवतियों द्वारा प्रभु जीसस के जीवन प्रसंगों पर आकर्षक झांकियों का निर्माण किया गया है। साथ ही कलाकारों द्वारा केरोल वादन के साथ ही प्रभु के भजन चर्च में गाये जा रहे हैं। 
 बड़ी खबर: 500 किलो गांजा सहित 01 गांजा तस्कर ट्रक के साथ गिरफ्तार

बड़ी खबर: 500 किलो गांजा सहित 01 गांजा तस्कर ट्रक के साथ गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के नगरनार पुलिस ने 500 किलो गांजा परिवहन करते हुए एक वाहन सहित आरोपी गांजा तस्कर ट्रक चालक सुशांत कुमार नायक निवासी ओडि़सा को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त करते हुए आरोपी के विरूध्द एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत अपराध पंजीबद्व कर लिया है। 

नगरनार टीआई शिवशंकर गेंदले ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडि़सा की तरफ से एक ट्रक में संदिग्ध सामान गांजा लेकर  जगदलपुर की तरफ आ रहा है, जिसे पुलिस ने माचकोट-तिरिया मार्ग में नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस ने ओडि़सा की तरफ से आ रहे एक ट्रक एमपी 06 एचसी 1236 को रोककर पुलिस ने चालक से पूछताछ करते हुए वाहन की तलाशी में पुलिस ने ट्रक में छुपाकर रखे गये 500 किलो गांजा बरामद किया। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 25 लाख रुपये आंकी गई है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
बचेंगे पेड़ और स्वच्छ होगा पर्यावरण, गौ काष्ठ से दूर होगा प्रदूषण

बचेंगे पेड़ और स्वच्छ होगा पर्यावरण, गौ काष्ठ से दूर होगा प्रदूषण

रायपुर | नरवा,गरवा,घुरवा और बाड़ी, छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी, येला बचाना है संगवारी...यह कथन अब हर छत्तीसगढ़ियों की जुबान में रच-बस गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा नरवा,गरवा,घुरवा और बाड़ी के माध्यम से ग्रामीणों की प्राचीन संस्कृति को सहेजने और आर्थिक समृद्धि को पुनर्जीवित करने जो कदम उठाया गया है, उसी राह पर चलते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने भी नई पहल शुरू की है।

पढ़ें : कामाख्या देवी के दर्शन कर विधायक विकास उपाध्याय ने असम में शुरू किया अभियान, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने गोठानों में गोबर से तैयार गौ काष्ठ का उपयोग ठण्ड भगाने के लिए अलाव के रूप में करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश भर के नगरीय निकाय क्षेत्रों में ठण्ड के दिनों में आम नागरिकों को ठण्ड से बचाने के लिए चौक-चौराहों पर अलाव जलाए जाते हैं। इसमें अभी तक सूखी लकड़ी का इस्तेमाल होता आया है।

पढ़ें : क्रिसमस पर बंद रहेगा छत्तीसगढ़ में स्थित एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च, पढ़ें पूरी खबर

अलाव में लकड़ी का इस्तेमाल होने से पेड़ कटाई को जहां बढ़ावा मिलता है वहीं व्यस्ततम चौक-चौराहों पर लकड़ी के जलने से धुआं और प्रदूषण भी फैलता है। मंत्री डॉ डहरिया की इस पहल से जहां पेड़ों की कटाई पर अंकुश लगेगा, वहीं प्रदूषण पर रोकथाम के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। ईंधन के विकल्प के रूप में गौ काष्ठ का उपयोग होने से नगरीय निकायों को लाखों रुपए की बचत भी होगी और महिला स्व-सहायता समूह की आमदनी और रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

पढ़ें : इस देश में कोरोना की नई स्ट्रेन से लोगों में दहशत, अब तक दो रूप आए सामने

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के नगरीय निकायों के अंतर्गत गोठान में तैयार होने वाले गौ-काष्ठ का उपयोग ठण्ड में अलाव के रूप में अनिवार्यतः किया जाए। उन्होंने कहा है कि गौ-काष्ठ की लागत और कीमत लकड़ी की अपेक्षा कम है। इससे पेड़ों की कटाई कम होगी और चौक-चौराहों पर जलाए जाने वाले लकड़ी के अलाव से निकलने वाले धुएं से भी मुक्ति मिलेगी। मंत्री डॉ. डहरिया ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालित गोठानों में गौ-काष्ठ के निर्माण को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार गरीबों को एक रुपए में चावल दे रही है और गौ-पालकों से दो रुपए किलो में गोबर खरीद रही है। इससे प्रदेश में पशुओं और पशुपालकों का सम्मान बढ़ा है। गोठानों से निकलने वाले गोबर और खरीदे गए गोबर का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट में होने के साथ गौ-काष्ठ के निर्माण में होने से महिला स्व-सहायता समूहों को भी इसका लाभ मिलेगा।


लकड़ी के आकार का होता है गौ-काष्ठ
प्रदेश में गाय के गोबर के कण्डे बनाए जाते हैं। गोठानों के माध्यम से गोबर के कण्डे के आकार में परिवर्तन कर लकड़ी के आकार का बना दिया जाता है। पेड़ों की तरह गोलाईनुमा आकार में एक से तीन फीट तक लंबाई वाले सूखे गोबर को ही गौ-काष्ठ कहा जाता है। अमूनन ढ़ाई किलो के गोबर से एक किलो और एक फीट लंबा गौ काष्ठ का निर्माण होता है। जिसकी कीमत लगभग 8 रुपए हैं।


400 सौ अधिक स्थानों पर जलता है अलाव
आमतौर पर नगरीय निकाय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में ठण्ड और शीतलहर को देखते हुए आम नागरिकों के लिए चौक-चौराहों पर अलाव जलाए जाते हैं। अनुमानित 400 सौ से भी अधिक स्थानों पर लकड़ी के अलाव जलाए जाते हैं। यह संख्या ठण्ड और शीतलहर के हिसाब से घटती बढ़ती रहती है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अनुमानित 51 स्थानों पर अलाव जलाए जाते हैं। नगर निगम धमतरी में 7, बिलासपुर में 16, कोरबा में 12, रायगढ़ में 15, अंबिकापुर में 12, जगदलपुर में 4 स्थानों में अलाव की व्यवस्था की जाती है। नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी स्थानीय निकायों द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती है। प्रदेश में नगरीय निकाय के अंतर्गत नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की संख्या कुल 166 है। स्वाभाविक है कि बड़ी संख्या में गौ काष्ठ का उपयोग अलाव के रूप में होने से पेड़ां की लकड़ी का इस्तेमाल कम होगा।


स्वच्छ वातावरण के निर्माण में होगा उपयोगी
प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ने के साथ चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था तो कर दी जाती है, लेकिन अधिकांश चौक या चौराहा शहर के मध्य ही स्थित है। इन चौक-चौराहों में लकड़ी को जलाने पर भारी मात्रा में कार्बन उत्सर्जित होता है। ठण्ड के दिनों में यह लकड़ी धुआं कुहरे के रूप में कुछ दूर ऊपर ही ठहर जाता है। इससे प्रदूषण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। यहीं नहीं लकड़ी का अलाव बहुत जल्दी राख में तब्दील हो जाता है। इन सबकी अपेक्षा गौ काष्ठ के अनेक फायदे हैं। इको-फ्रेण्डली होने के साथ इसका धुआं पर्यावरण के लिए अधिक नुकसानदायक नहीं होता है। पेड़ो की कटाई और सूखी लकड़ी की कीमत की अपेक्षा यह कम कीमत में उपलब्ध हो सकता है। इसका अलाव भी देर तक राख में तब्दील नहीं होता है।

 

 बड़ी खबर: भाई-बहन से लूट करने वाले दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: भाई-बहन से लूट करने वाले दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गीदम। भाई-बहन से लूट करने वाले दो आरोपियों को गीदम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी गीदम गोविंद कुमार यादव ने बताया कि 29 सितंबर काे हाउरनार पटेलपारा निवासी दीपिका अतरा अपने भाई लखन के साथ स्कूटी बनवाने गीदम आई हुई थी। इसी दौरान उसने अपने एटीएम से 3 हजार रुपए निकाले और 1 हजार रुपए वह घर से लेकर आई थी।
 
 
वह कपड़ा खरीदकर गीदम से आस्था विद्या मंदिर क्रमांक 2 जावंगा अपने भाई के साथ जा रही थी। रास्ते में बालाजी ईटा भट्टी के पास मेन रोड पर दो बाइक सवार पीछे से आए और हाथ से पॉलीथिन का बैग लूटकर गीदम को ओर भाग गए। उस पॉलिथीन में मोबाइल फोन, 3 हजार रुपए, एटीएम कार्ड रखा हुआ था।
 
 
कैमरे की फुटेज में दिखे फिर पकड़े गए: प्रार्थिया दीपिका की रिपोर्ट के आधार पर गीदम थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया। फिर पुलिस ने गीदम नाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी कार्तिक दास निवासी जिला गंजा, ओडिशा व आउल काली निवासी नारायणपुर, जिला गंजाम ओडिशा ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से घटना में लूटे गए मोबाइल को बरामद किया। कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक गुरुवंता वर्गे, जोहरु राम बघेल व अन्य आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 
 सटोरियों पर कसा रायपुर पुलिस का शिकंजा: सट्टा-पट्टी व नकदी समेत 3 गिरफ्तार

सटोरियों पर कसा रायपुर पुलिस का शिकंजा: सट्टा-पट्टी व नकदी समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर। सवैध सट्टा-जुआ के खिलाफ राजधानी पुलिस सक्रिय है। रायपुर में अलग अलग स्थानों से पुलिस ने सटोरियों की धरपकड़ की है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। 
 
 
गंज थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 1 और 2 में सट्टेबाजी की शिकायत मिली थी। मौके पर पुलिस की टीम ने से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमे रेलवे स्टेशन के गेट 1 से शंकर राव तेलगू (पिता प्रसाद राव, उम्र 33 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से सट्टा पट्टी व 700 रू नकदी जप्त किया गया।
 
 
वहीं स्टेशन के गेट 1 से आरोपी दिनेश तांडी (पिता स्व.मुक्कड ताण्डी उम्र 25 वर्ष), को सट्टापट्टी व 600 रू नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। तीसरे मामले में नर्मदापारा, राधा कृष्ण पास से आरोपी संजय यादव (पिता स्व.मन्नू यादव उम्र 33 वर्ष) को सट्टापट्टी व 750 रू नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनो आरोपियों के खिलाफ गंज थाना में जुआ एक्ट: 4 क के तहत जुर्म दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 
कामाख्या देवी के दर्शन कर विधायक विकास उपाध्याय ने असम में शुरू किया अभियान, पढ़ें पूरी खबर

कामाख्या देवी के दर्शन कर विधायक विकास उपाध्याय ने असम में शुरू किया अभियान, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | असम दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कांग्रेस को मजबूत करने का अभियान 24 दिसंबर गुरुवार से प्रारंभ कर दिया। गुरुवार की सुबह उन्होंने कामाख्या मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए निकल पड़े।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कार्यरत अनियमित कर्मचारीयों की मंत्रालय ने मंगाई जानकारी, नए साल में मिल सकता है कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

बता दें हाल ही में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने विकास उपाध्याय को एआईसीसी में महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करते हुए सक्रेट्री बनाया था और असम का सह प्रभारी बनाया था।

पढ़ें : क्रिसमस पर बंद रहेगा छत्तीसगढ़ में स्थित एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च, पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने विकास उपाध्याय की संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए असम में कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने के लिए विकास उपाध्याय ने असम पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद करना शुरू कर दिया है।

छगविस : विपक्ष ने सदन में किया जमकर हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

छगविस : विपक्ष ने सदन में किया जमकर हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

रायपुर | छत्तीगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पर विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को आसंदी घनेन्द्र साहू ने अग्राह्य कर दिया, जिसके बाद सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। भारी शोर-शराबा के बीच सदन 5 मिनट के लिए स्थगित किया गया।

क्रिसमस पर बंद रहेगा छत्तीसगढ़ में स्थित एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च, पढ़ें पूरी खबर

क्रिसमस पर बंद रहेगा छत्तीसगढ़ में स्थित एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ में पहली बार क्रिसमस आया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनी सरकारी गाइडलाइन की वजह से क्रिसमस का पूरा समारोह बदला-बदला रहेगा। छत्तीसगढ़ के कुनकुरी में स्थित एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च इस बार श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कार्यरत अनियमित कर्मचारीयों की मंत्रालय ने मंगाई जानकारी, नए साल में मिल सकता है कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

10 हजार से अधिक लोगों की बैठक क्षमता वाले इस चर्च में क्रिसमस पर इससे कहीं अधिक लोगों की भीड़ जुटती रही है। इस बार क्रिसमस की विशेष प्रार्थना सभा के लिए चर्च में केवल पुरोहित वर्ग मौजूद रहेगा।

पढ़ें : मादा भालू ने छोड़ा दो शावकों का साथ, ग्रामीण कर रहे शावकों की देखभाल, दे रहे मानवता की मिसाल


चर्च में क्रिसमस के लिए कोई विशेष साज-सज्जा भी नहीं हुई है। हांलाकि ईसा मसीह के जन्म की झांकी दिखाने वाली चरनी जरूर बनाई जाएगी। यह आयोजन बेहद सादगी से संपन्न करने की तैयारी है।


महागिरिजाघर के प्रवक्ता प्रफुल्ल बड़ा ने बताया, इस बार क्रिसमस की तैयारियों में कोरेाना से बचने के सारे मापदंडों के हिसाब से तैयारी की जा रही हैं। चर्च में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रार्थना की जाएगी।

पढ़ें : इस देश में कोरोना की नई स्ट्रेन से लोगों में दहशत, अब तक दो रूप आए सामने
उन्होंने बताया, महागिरजाघर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी वहा सिर्फ पुरोहित ही क्रिसमस की प्रार्थना करेंगे। लोगो के लिए लोयला स्कूल, होलीक्रॉस अस्पताल और संत अन्ना प्रॉविन्सलेट में प्रार्थना सभाओं की व्यवस्था की जा रही है।


बताया जा रहा है, जशपुर जिले में इस चर्च के साथ 2 लाख से अधिक अनुयायी जुड़े हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि चर्च ने आयोजन को लेकर कोई दिशानिर्देश भी जारी नहीं किया है। चर्च प्रबंधन से स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर आयोजन की तैयारी करने को कहा गया है।


बेल्जियम के वास्तुकार की परिकल्पना
जशपुर की पहाड़ियों से घिरे इस चर्च के वास्तुकार बेल्जियम के जेएस कार्सो थे। इस चर्च का निर्माण 1962 में शुरू हुआ जो 1979 में पूरा हुआ। चर्च का लोकार्पण 1982 में हुआ। 3400 वर्गफीट आकार के इस चर्च में सात छतें और सात दरवाजे हैं। यहां 10 हजार से अधिक श्रद्धालु एक साथ बैठ सकते हैं।


ऐसा है कुनकुरी का प्रसिद्ध चर्च
इस चर्च का निर्माण एक बीम के सहारे किया गया है जिसमें सात छतें टिकी हैं। इस चर्च के निर्माण में सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया है। इस चर्च में जीजस की मूर्ति के पास सभी धर्म के प्रतीक चिन्ह बने हुए हैं जो धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है।
गिरिजाघर का अर्धगोलाकार आकार जीजस द्वारा लोगों को बाहें फैलाकर प्रेम का संदेश देना है। इसकी सात छतें पूर्णता व पवित्रता की प्रतीक हैं जो ईसाई धर्म के सात संस्कारों को बताती है।


नगालैंड में है सबसे बड़ा चर्च
बताया गया, एशिया का सबसे बड़ा चर्च नगालैंड में है। उसे सुमी बैप्टिस्ट कहते हैं। उसके बाद दूसरा सबसे बड़ा चर्च कुनकुरी में बना है।

 

छगविस : सदन में उठा गुणवत्ताहीन ट्रायसाइकिल खरीदी का मामला, पढ़ें पूरी खबर

छगविस : सदन में उठा गुणवत्ताहीन ट्रायसाइकिल खरीदी का मामला, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज बेमेतरा विधायक ने दिव्यांगों को वितरित करने समाज कल्याण विभाग से ट्रायसाइकिल खरीदी में घाल-मेल का मामला उठाया।

पढ़ें : इस देश में कोरोना की नई स्ट्रेन से लोगों में दहशत, अब तक दो रूप आए सामने

इस पर जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में मामले की जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मादा भालू ने छोड़ा दो शावकों का साथ, ग्रामीण कर रहे शावकों की देखभाल, दे रहे मानवता की मिसाल

मादा भालू ने छोड़ा दो शावकों का साथ, ग्रामीण कर रहे शावकों की देखभाल, दे रहे मानवता की मिसाल

सरगुजा | जिले का उदयपुर क्षेत्र जंगल व जंगली जानवरों से आबाद है। इस क्षेत्र में हाथियों के साथ भालुओं की संख्या भी अच्छी खासी है। ऐसे में ग्रामीणों का सामना भालुओं या हाथियों के साथ होता रहता है। जिसके परिणाम हमेशा सुखद नहीं होते। आए दिन ग्रामीण इन जंगली जानवरों के हमले के शिकार भी होते रहते है।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कार्यरत अनियमित कर्मचारीयों की मंत्रालय ने मंगाई जानकारी, नए साल में मिल सकता है कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

भालू के नाम से वैसे ही लोग खौफ खाते है, लेकिन खरसुरा के गामीणों के साथ एक भालू के रिश्ते ने मानवता की मिसाल पेश की है। जन्म के बाद अपने बच्चों को बस्ती किनारे छोड़ गई मादा भालू के दो शावकों का ग्रामीण वन विभाग की निगरानी में पूरा ख्याल रख रहे हैं। ग्रामीण शावकों को बोतल से दूध पिला रहे हैं और बड़े जतन से उनकी देखभाल कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर विकासखंड से लगे ग्राम खरसुरा में 16 दिसम्बर को एक मादा भालू ने खेत में दो शावकों को जन्म दिया था। शावकों को जन्म देने के बाद मादा भालू जंगल में चली गई थी। बस्ती किनारे भालू के शावक को जन्म देने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल था। भालू के शावक तीन दिनों तक वन विभाग की निगरानी में बस्ती किनारे ही रह रहे थे।

पढ़ें : इस देश में कोरोना की नई स्ट्रेन से लोगों में दहशत, अब तक दो रूप आए सामने


इस बीच 19 दिसम्बर को मादा भालू अपने शावकों को लेकर जंगल में चली गई थी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अब फिर से मादा भालू दोनों शावकों को बस्ती किनारे छोड़कर चली गई है। सुबह जब ग्रामीणों की नजर शावकों पर पड़ी, तो गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए पहुंच गए।
वन विभाग का कहना है कि मादा भालू अपने शावकों को बस्ती किनारे छोड़कर जंगल में भोजन की तलाश में चली जाती है और रात को वापस बस्ती किनारे आती है। शावकों की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। वन विभाग की निगरानी में ग्रामीणों ने भालू के शावकों को दूध पिलाया। शावक काफी छोटे और कमजोर हैं। इसके कारण ग्रामीण ही उनकी देखभाल कर रहे हैं।
मादा भालू अपने शावकों को लेकर काफी संवेदनशील होती है। जिस तरह ग्रामीण शावक के नजदीक जा रहे हैं, उससे उन्हें खतरा भी बना हुआ है। यदि ग्रामीणों की मौजूदगी के समय मादा भालू अपने शावकों के पास लौटी, तो निश्चित रूप से वह ग्रामीणों पर हमला कर सकती है। हालांकि वन विभाग भी लोगों को भालू के शावकों से दूर रहने और उनसे ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह दे रहा है।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कार्यरत अनियमित कर्मचारीयों की मंत्रालय ने मंगाई जानकारी, नए साल में मिल सकता है कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कार्यरत अनियमित कर्मचारीयों की मंत्रालय ने मंगाई जानकारी, नए साल में मिल सकता है कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालयों/ निगम/ मंडल/ आयोग/ संस्था आदि में पूर्व से कार्य कर रहे अनियमित कर्मचारी/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है | छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मांगो पर अब मंत्रालय में हलचल शुरू हो गई है। फेडरेशन की मांगो पर कार्यवाही शुरू करते हुए मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों व जिलों से जानकारी मंगाई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागों को इसके लिए निर्देश पत्र जारी किया है। पत्र जारी होने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि बहुत जल्द ही प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण किया जायेगा।

 

28 दिसंबर को कांग्रेस 136वें कांग्रेस स्थापना दिवस मनायेंगी

28 दिसंबर को कांग्रेस 136वें कांग्रेस स्थापना दिवस मनायेंगी

रायपुर | 28 दिसंबर 2020 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 28 दिसंबर 2020 सोमवार को कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राज्य सरकार ने प्रदेश में 2 जनवरी तक नाईट कर्फ्यू का किया ऐलान, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। 
 
 
इस अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा। साथ ही स्थानीय सुविधा एवं आवश्यकतानुरूप आप अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जा सकते है। पार्टी के इस कार्यक्रम में मोर्चा संगठनों सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एवं एनएसयुआई को इसमें पूरी तरह सम्बध्द किया जाने के निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जारी की है। 

जिला, शहर, नगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों मनाने के पश्चात उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने के लिये निर्देशित किया गया है।  
 दुकान का शटर तोड़कर लाखों रूपये के मोबाइल चोरी: 9 लोगो ने मिलकर दिया चोरी की घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

दुकान का शटर तोड़कर लाखों रूपये के मोबाइल चोरी: 9 लोगो ने मिलकर दिया चोरी की घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। नेशनल हाईवे मार्ग में स्थित शहर के विकास मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर महंगे मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह को ढूंढने में, धमतरी के साथ रायपुर क्राइम ब्रांच भी काम कर रही है। राजधानी के विभिन्न सीसी टीवी कैमरे को खंगाला गया है। चोरी करने वालों में 9 लोग शामिल थे। जो संभवत: बिहार के रहने वाले हैं।
 
19-20 दिसंबर की दरम्यानी रात भगवती लॉज के नीचे विकास मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रूपये के महंगे मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान दुकान में 6 आरोपियों के घुसने की जानकारी सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से मिली है। जिस तरीके से मोबाइल दुकान में सेंधमारी हुई उससे लगता है कि चोर गिरोह प्रोफेशनल और अन्य राज्य के हो सकते हैं। आरोपियों ने बस के माध्यम से धमतरी तिवारी बाड़ा के पास जिसमें से 6 लोग दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने में जुटे रहे, जबकि तीन अन्य साथी बैग लेकर मुसाफिर की तरह मुसाफिर की तरह खड़े होकर आसपास टहलते रहे। साथ में वह यह भी नजर रखे हुए थे कि कोई आ जा रहे तो नहीं। इस घटना को लेकर पुलिस महकमा गंभीर है। 

अलग-अलग टीम शहर के बाहर जाकर आरोपियों का पतासाजी कर रही है। धमतरी पुलिस ने रायपुर क्राइम ब्रांच से भी बातचीत कर उनसे जानकारी एकत्रित् की है। इसके अलावा रायपुर के भी सीसी टीवी कैमरे को खंगाला है जिसमें 9 लोग शामिल होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा रास्ते में पडऩे वाले मोबाइल टॉवर से भी पतासाजी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु ने बताया कि मोबाइल दुकान में चोरी की घटना चुनौतीपूर्ण है। वर्ष के अंत में हुई यह घटना को सबक के रूप में लेकर कार्य कर रहे हैं। पुलिस की टीम अलग अलग क्षेत्र में जाकर आरोपियों का पता लगा रही। बहुत जल्द आरोपियों का पता चल पाएगा। 
 बड़ी कार्यवाई: इस राईस मिल से एक हजार क्विंटल धान किया गया जप्त

बड़ी कार्यवाई: इस राईस मिल से एक हजार क्विंटल धान किया गया जप्त

उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों तथा मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा गत दिवस पखांजूर तहसील हाॅकेर स्थित कृष्णा राईस मिल से 25 सौ बोरा लगभग 01 हजार क्विंटल धान को जप्त किया गया है, जो इस वर्ष जिले में अब तक की सबसे बड़ी जप्ती की कार्यवाही है।
 
 
इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार मोहित साहू, खाद्य निरीक्षक जतिन देवांगन और मंडी उप निरीक्षक बलराम कोर्राम शामिल थे। उक्त टीम द्वारा धान खरीदी केन्द्र हाॅकेर में टोकन से ज्यादा धान की तौलाई का मामला भी पकड़ा गया तथा 104 बोरा मोटा धान जप्त किया गया।
 
 
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा इस वर्ष काफी सक्रियता बरतते हुए दिन-रात धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। तहसीलदार शेखर मिश्रा ने बताया पखांजूर तहसील के 05 धान खरीदी केन्द्रों पी.व्ही. 32, पी.व्ही. 121, माटोली, छोटेबेठिया, कुरेनार के केन्द्र प्रभारी को हटा दिया गया है तथा कुल तीन समिति प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। बांदे समिति के एक मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुका है।
 रायपुर में 23 से 31 दिसम्बर तक ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

रायपुर में 23 से 31 दिसम्बर तक ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

रायपुर। जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 से 31 दिसम्बर तक रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 
 

 

ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक लोटस इन्टरप्राईजेस, रायपुर ने ऑनबोर्डिग एक्सीक्यूटीव के 140 पदों पर न्यूनतम 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती वेतनमान 16 हजार प्रतिमाह की दर पर की जानी है। भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित अतिम तिथि 31 दिसम्बर तक इस लिंक shorturl.at/iA035 के माध्यम से अपनी शैक्षणिक और तकनीकी शिक्षा संबंधी विवरणी भेज सकते है। ताकि योग्य आवेदकों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।