महासमुंद। एनएच 53 में सरायपाली से महासमुंद की ओर आ रही बस पिथौरा में ग्राम टेका पुल के पास स्टीयेरिंग कंट्रोलर खराब होने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बस में सवार पांच घायल हो गए। जिनमें तीन को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है।
रायपुर | राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के वालफोर्ट सिटी के सामने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है।
ये शव आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुची पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर | रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 को सुन्दर नगर वार्ड स्थित भीमनगर बस्ती के बच्चों को ब्रिटेनिया चिप्स एवं बस्ती के निवासियों को मास्क क्लब के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता एवं सुन्दर नगर वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे द्वारा वितरित किया गया | सभी बच्चों में ब्रिटेनिया चिप्स पाकर अत्यंत उत्साह के साथ हर्ष व्याप्त हुआ और बस्ती के वृद्ध महिलायें एवं निवासियों को मास्क वितरित किया गया |

रायपुर। राजनांदगांव राइस मिलर द्वारा मिलिंग में गड़बड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। विधानसभा में इस मामले को कांग्रेस विधायक दिलेश्वर साहू ने उठाया। कांग्रेस विधायक के सदन में मामले को उठाकर अपने ही सरकार के मंत्री को घेरा। विधायक श्री साहू ने राजनांदगांव जिले राइस मिलर्स द्वारा बिजली कट होने के बावजूद मिलिंग करने का आरोप लगाया।
पढ़ें : बड़ी खबर: हथियार के बल पर बदमाशों ने महिला टीचर को किया किडनैप, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
विधायक श्री साहू ने मंत्री से राजनांदगांव राइस मिल में धान की मिलिंग में गड़बड़ी होने के इस मामले की जांच कराये जाने की मांग की है। विधायक के सवाल पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने प्रकरण की जांच कराये जाने की घोषणा की है। उधर धान की कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर सरकार को विपक्ष ने भी घेरा। विपक्ष का आरोप है कि कई स्थानों पर समय पर कस्टम मिलिंग नही हो पाने से किसान परेशान हो रहे हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर: सुहागरात के दिन पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट, जानिए आखिर हुआ क्या ऐसा
विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि समय पर मिलिंग न हो पाने से संग्रहण केंद्रों में धान सड़ रहा है। सवालों का जवाब देते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कस्टम मिलिंग पूरा होने के बाद ही जानकारी दी जा सकेगी। खाद्य मंत्री श्री भगत ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि 15 साल तक आप की सरकार रही।
पढ़ें : सेक्स रैकेट: ऑनलाइन बाल सेक्स रैकेट चलाकर नाबालिगों का कर रहा था शोषण, आरोपी गिरफ्तार
कितना धान खराब हुआ है आप बताएं। कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में तीखी नोकझोंक हुई। खाद्य मंत्री ने कहा हमारी सरकार में 4000 से अधिक शेड और चबूतरे बनाए गए। बारिश पर किसी का रोक नहीं है बचाव के लिए पूरे उपाय सरकार कर रही है।
रायपुर, महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक 24 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे रखी गई है। उक्त जानकारी नगर निगम रायपुर के सचिव नेतराम चंद्राकर ने दी है।
रायपुर। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ने एक बार फिर से कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। इसी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को अब 14 दिन का क्वारंटाइन रहना जरूरी होगा।
नोवेल कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के संक्रमण पर नियंत्रण के संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से ब्रिटेन से भारत पहुंचने वाले एवं छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के एयरपोर्ट अथवा अन्य मार्ग से राज्य में आने पर देश के एयरपोर्ट पर कराए गए आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट की जांच के निर्देश किए गए हैं।
देखे आदेश :-

राकेश यादव एक वाहन चालक है। वाहन से समय पर मुसाफिरों को उसके मंजिल तक पहुचाना उसके पेशे का हिस्सा है। समय का पाबंद राकेश के पास फुर्सत ही कहा था कि वह अपने निजी काम के लिए जरूरत से ज्यादा वक्त निकाल सकें। समय के साथ सड़कों पर दौड़ने और मुसाफिरों को मंजिल तक पहुचाने वाला राकेश की अपनी पीड़ा थी। दिनभर वाहन चलाने की वजह से ठण्डी में उसका कमर दर्द बढ़ गया था, इसके बावजूद वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा था। वह अपना इलाज तो कराना चाहता था लेकिन कई अस्पतालों में पहले अपाइंटमेंट, फिर इलाज के लिए लंबी कतार उसे अस्पताल तक जाने से मानों रोक दिया करती थीं। ऐसे कई दिन गुजर गए, राकेश के लिए वह समय आया ही नहीं कि वह अधिक समय निकालकर अपना इलाज करा सकें। एक दिन जब वह अपने काम पर निकल रहा था। घर के पास अपने वार्ड में मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट की बस उसे दिखी। उसके पास बहुत अधिक समय तो था नहीं, इसलिए यह सोचकर बस के पास गया कि, यहां क्या हो रहा है? देख लेता हूं। पास जाकर देखा तो मालूम हुआ कि डाक्टर है। लोग इलाज करा रहे हैं। तब भीड़ कम थी। राकेश ने घड़ी देखी और सोचा,क्यों न कम भीड़ में मौके का फायदा उठाया जाए। वह तुरंत मोबाइल मेडिकल यूनिट के पास पहुंचा और अपना पंजीयन कराया। उसने अपनी तकलीफ बताई। मौके पर मौजूद डाक्टरों ने राकेश की समस्या सुनी और तत्काल ही कमर दर्द की दवा और मलहम उसे दिया। मोबाइल मेडिकल यूनिट से चंद मिनटों में ही जांच और दवा मिल जाने और इलाज में उसका कीमती समय बर्बाद नहीं होने पर राकेश का जैसे खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की जमकर प्रशंसा की और कहा कि वास्तव में मुझ जैसे जरूरतमंदों के लिए यह बहुत ही लाभकारी हैं।

प्रोफेसर कालोनी रायपुर में रहने वाले राकेश यादव ने बताया कि उनके वार्ड में जब मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम पहुंची तो उसने भी अपने कमर दर्द का उपचार कराया। यहां डाक्टरों ने उसकी समस्या को सुनकर दवाइयां दी और मलहम लगाने को कहा। मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम के माध्यम से राकेश को बहुत राहत मिली। उसने बताया कि वह बहुत व्यस्त रहता है। ऐसे में बिना किसी डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिए, बिना कतार में लगे और बिना परामर्श शुल्क दिए आसानी से उपचार करा पा रहा है, वह उसके लिए बहुत बड़ी राहत की बात है।
इसी तरह पेशे से इलेक्ट्रीशियन नेरन्द्र कुमार सोनी को बीपी और शुगर की समस्या थी। वह निजी अस्पताल के क्लीनिक में अपनी जांच के लिए हमेशा पैसे खर्च करता था। आज जब अपने घर के पास वार्ड में मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम को देखा तो तत्काल वहां पहुचकर अपना जांच कराया। नरेन्द्र से बिना कोई शुल्क लिए डाक्टरों ने उसके बीपी ,शुगर की जांच की और दवाइयां दी। अपना इलाज बिना पैसे के आसान तरीके से घर के पास ही हो जाने पर नरेन्द्र ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना की जमकर तारीफ की और कहा कि गरीब व्यक्तियों का मुफ्त में उनके ही घर के पास उपचार करने का यह तरीका बहुत ही सराहनीय है।
1900 कैंपों में एक लाख से अधिक का उपचार, 86 हजार को दवा वितरित
मुुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया द्वारा राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर 2020 को मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किए जाने बाद अभी तक 1900 शिविर प्रदेश के 14 नगर निगमों में लगाए जा चुके हैं। इन 1900 शिविरों में एक लाख से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर लाभान्वित किया गया है। रायपुर में सबसे अधिक 575 शिविर में 29 हजार से अधिक मरीज लाभान्वित हुए है और 25 हजार से अधिक मरीजों को दवा का वितरण किया गया है। कोरबा में 179 कैंप में 8488, बिलासपुर में 168 कैंप में 12011, दुर्ग में 159 कैंप में 8497 और राजनांदगांव में 166 शिविर में 7392 मरीज लाभान्वित हुए हैं। खास बात यह भी है कि इन 1900 कैंपों में लगभग 25 हजार मरीजों का लैब टेस्ट भी हुआ है। नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना झुग्गी इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो रही है।
रायपुर। शासकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय रायपुर में नवप्रवेषित छात्रों हेतु सात दिवसीय ऑनलाइन इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नवप्रवेषित छात्रों को प्रोत्साहन देने और उन्हें किताबी ज्ञान के अलावा मौलिक और ज़रूरी गूढ़ विद्या सिखाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञ अपने अनुभव उनसे साझा कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
कांकेर। शीतलहर की वजह से जिले में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है, ठंड से बचाव के लिए गांवों और शहरों के चौक-चौराहों में अलाव जलाने के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार ने जनपद पंचायत के सीईओ और नगरपालिका, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है।
आज दुर्ग में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मोतीलाल वोरा को मध्यप्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 22, 2020
अविभाजित मध्यप्रदेश के नेताओं की पूरी पीढ़ी चली गई है। वे अजातशत्रु राजनेता थे, सहज-सरल स्वभाव के धनी थे व आम आदमी के मुख्यमंत्री थे। pic.twitter.com/uqgnKT0hBa


















