नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आज दिनांक  16 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 16 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 16 मई का राशिफल

मेष:

नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा और सरकारी कार्य संपन्न होंगे। कई लोगों के लिए दिन भर आलस्य का माहौल रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा।

वृषभ:

आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति मन को शांत रखेगी और विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। प्रफेशनल मामले में सावधानी बरतने से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। निवेश के मामले में आज फायदा उठाया जा सकता है।

मिथुन:

आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें और नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। स्टूडेंट अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने धंधे में नई तकनीकें अपना सकते हैं।

कर्क:

आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। कुछ अलग हटकर करना आज के दिन की विशेषता रहेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। आज कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। परिवार में मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे।

सिंह:

आपके व्यापार में आज विस्तार होगा और नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर करने का समय है। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी होगी।

कन्या:

आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है, विचारों में शीघ्र परिवर्तन होगा। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी आएंगे। ईमानदारी से जो काम करेंगे वह फलदायक रहेगा।

तुला:

आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें, मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। लेनदेन और बिजनस में खतरा हो सकता है। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांस के मामले में भी आज अच्छा दिन है, खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है।

वृश्चिक:

आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे। जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। दिन के पहले हिस्से में मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कईं मौके आएंगे।

धनु:

हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। आज आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कईं अच्छाएं आज पूरी होंगी।

मकर:

आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगी। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। दिन भर काम करने लायक बहुत से काम हैं लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है।

कुंभ:

आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें।

मीन:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, धनप्राप्ति के योग हैं, हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाऐं। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें क्योंकि आज आपके खर्च वैसे ही ज्यादा होंगे।

 

राजधानी पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता: नशीली कफ सीरप के गिरोह का पर्दाफास, तिरुपति फार्मा के संचालक गिरफ्तार

राजधानी पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता: नशीली कफ सीरप के गिरोह का पर्दाफास, तिरुपति फार्मा के संचालक गिरफ्तार

रायपुर,कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आ रही है कि रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आपको बता दे कि लम्बे समय से चल रहे नशीली कफ सीरप के गिरोह का पर्दाफास किया गया। तिरुपति फार्मा के संचालक राजेश अग्रवाल को मौदहापारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
आपको बता दे कि यह मामला 2019 का हैं जिसमे पुलिस को सुचना मिली थी की टाटीबंध में नशीली सीरप बेचीं जाती हैं। उस वक़्त पुलिस ने छापा मार कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसी रैकेट के मुख्य आरोपी को आज पुलिस ने धर दबोचा और आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए,अब प्रदेश में हो गए कुल इतने एक्टिव केस

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए,अब प्रदेश में हो गए कुल इतने एक्टिव केस

जांजगीर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है यहाँ पर 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है इसके साथ कोरिया जिले से भी एक नए मरीज मिलने की खबर आ रही है इसके साथ छत्तीसगढ़ में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 10 हो गयी है , जानकारी के मुताबिक जांजगीर में मिले सभी मरीज प्रवासी मजदूर हैं, जो गुजरात से लौटे हैं। ये सभी जैजेपुर के बम्हनीडीह के रहने वाले हैं। वहीं कोरिया में मिला मजदूर हल्दीबाड़ी चिरमिरी का रहने वाला है।

वर्त्तमान में एक्टिव मरीज सूरजपुर 1, दुर्ग 2,बालोद 1,कोरिया 1,जांजगीर 5 के है

शराब की बिक्री पर गाइडलाइन की मांग कर रहे याचिकाकर्ताओं पर SC ने 1-1 लाख का हर्जाना लगाया

शराब की बिक्री पर गाइडलाइन की मांग कर रहे याचिकाकर्ताओं पर SC ने 1-1 लाख का हर्जाना लगाया

नई दिल्ली, देश भर में शराब की दुकानों को बंद करने और शराब की बिक्री पर दिशानिर्देश तय किए जाने की मांग कर रहे दो याचिकाकर्ताओं पर कोर्ट ने आज 1-1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने इन याचिकाओं को समय बर्बाद करने वाला बताया. कहा, “ऐसी याचिकाएं सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दाखिल की जाती हैं." दोनों ही मामले में याचिकाकर्ता पेटीशनर इन पर्सन थे. यानी बिना वकील के खुद याचिकाकर्ता सीधे पेश हुए थे. जस्टिस एल नागेश्वर राव, संजय किशन कौल और बी आर गवई के सामने पहले याचिकाकर्ता जो आइटम नंबर 6 में पेश हुए, उनका नाम था प्रशांत कुमार.


याचिकाकर्ता ने दलील दी कि शराब की दुकानों को खोल दिए जाने से जो भीड़ उमड़ी है, उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है. इसलिए, सभी दुकानों को बंद कर दिया जाए. इस पर कोर्ट ने कहा, “सरकार और स्थानीय प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं. दुकानदार बाहर खड़ा होकर नहीं देख सकता है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह से पालन हो रहा है या नहीं. अगर कहीं इसका उल्लंघन हो रहा है, तो इसे देखना प्रशासन का काम है. इसकी शिकायत प्रशासन को की जा सकती है."


याचिकाकर्ता ने एक बार फिर अपनी दलील को दोहराया. लेकिन कोर्ट ने कहा, “इस तरह की याचिकाएं सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दाखिल की जाती हैं. इन्हें सुनना सिर्फ समय की बर्बादी है. हम आपके ऊपर ऐसी याचिका दायर करने के लिए 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हैं." थोड़ी ही देर में आइटम नंबर 8 के लिए एक और पेटीशनर इन पर्सन पेश हुए. गौतम सिंह नाम के याचिकाकर्ता से कोर्ट ने कहा, “हमने अभी-अभी ऐसी ही एक याचिका को खारिज किया है. "इस पर याचिकाकर्ता ने कहा, “मैं शराब की दुकानों को बंद करने की मांग नहीं कर रहा. लेकिन इनकी बिक्री पर कोर्ट को दिशा निर्देश जारी करना चाहिए."


जजों ने इस याचिकाकर्ता को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा हमने पिछली याचिका में भी कहा था कि इस तरह के मामले बिना किसी ठोस आधार के सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दाखिल कर दिए जाते हैं. बिक्री को लेकर दिशा निर्देश जारी करना सरकार का काम है और वह ऐसा कर भी रही है. कोर्ट सरकार की भूमिका नहीं निभा सकता. हम इस याचिका को खारिज करते हैं. आपके ऊपर भी 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है.


 source:ABP News

इस राज्य में 31 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, जाने पूरी खबर

इस राज्य में 31 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, जाने पूरी खबर

मुंबई। चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने भारत में तेजी से असर दिखाना शुरू किया है| देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित दिख रहा है| महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 27,524 तक पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए केस ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1602 नए मामले सामने आए हैं| महाराष्ट्र में अब तक 1019 लोगों की मौत हो चुकी है| मामले की गंभीरता को देखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ाने के संकेत दिए हैं|

महाराष्ट्र सरकार की बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने की बात कही गई| बैठक में कहा गया कि कुछ जगहों पर छूट दी जा सकती है लेकिन मुंबई, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद और मालेगांव में लॉकडाउन में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी| बैठक में कहा गया कि जहां भी 50 से अधिक केस हैं वहां पर किसी भी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी| बैठक में बताया गया कि ग्रीन जोन वाले इलाकों को अधिक छूट दी जा सकती है|

बता दें कि देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक महाराष्ट्र के मुंबई की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है| मुंबई में पिछले 24 घंटों में 998 पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि 25 लोगों की मौत हुई है| मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़ों को देखें तो हर एक घंटे में एक मरीज की जान गई है| मुंबई में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 16,579 हो गई है जबकि 621 लोगों की जान जा चुकी है|
मधुमक्खी पालन हेतु 500 करोड़ रूपए हुए स्वीकृत, साथ ही हर्बल खेती को दिया जायेगा बढ़ावा – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

मधुमक्खी पालन हेतु 500 करोड़ रूपए हुए स्वीकृत, साथ ही हर्बल खेती को दिया जायेगा बढ़ावा – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 500 करोड़ रुपये मधुमक्खी पालन पर खर्च किए जाएंगे. दो लाख से ज्यादा मधुमक्खी पालकों को इससे मदद मिलेगी.
वित्त मंत्री ने कहा कि हर्बल खेती को बढ़ावा देने के लिए 4000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. अगले 2 साल में 10,00,000 हेक्टेयर जमीन को कवर किया जाएगा | टमाटर, आलू और प्याज के लिए लागू योजना को सभी फलों व सब्जियों के लिए लागू किया जाएगा. इसके तहत अधिकता वाले इलाके से कमी वाले इलाके में भेजने के लिए 50 फीसद सब्सिडी कोल्ड स्टोरेज और परिवहन के लिए दी जाएगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि आवश्य वस्तु अधिनियम 1955 में संशोधन किया जा रहा है. आलू, प्याज, खाद्यान्न, खाद्य तेल, तिलहन, दाल आदि के लिए स्टॉक सीमा को खत्म किया जा रहा है. हालांकि विशेष आपदा परिस्थितियों में इसके लिए सीमाएं निर्धारित की जा सकती हैं.

 

UPDATE : केंद्र सरकार ने मत्स्य पालन और पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए किया विभिन्न योजनाओं की शुरुआत, जाने क्या है वे योजनायें

UPDATE : केंद्र सरकार ने मत्स्य पालन और पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए किया विभिन्न योजनाओं की शुरुआत, जाने क्या है वे योजनायें

नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने समुद्री और अंतर्देशीय मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 20,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की योजना शुरू की है. इस योजना से 55 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. साथ ही फुट एंड माउथ डिजीज और ब्रुसेलोसिस के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 13,343 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि 15,000 करोड़ रुपये का पशुपालन बुनियादी ढांचा विकास कोष शुरू किया जाएगा. इससे पशुपालन से जुड़े लोगों को मदद मिलेगी.

 

बड़ी खबर : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए बनाये गए पैकेज की जानकारी दी, जाने क्या कहा वित्त मंत्री ने

बड़ी खबर : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए बनाये गए पैकेज की जानकारी दी, जाने क्या कहा वित्त मंत्री ने

नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि माइक्रो फूड एंटरप्राइजेज (एमएफई) के लिए सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये की योजना शुरू की है. यह योजना पीएम के 'वोकल फॉर लोकल' मुहिम को बल देगा.
साथ ही यह भी कहा कि बिहार में मखाने, कर्नाटक में रागी और मोटा धान, तेलंगाना में हल्दी आदि के क्लस्टर विकसित किए जा सकते हैं. इससे लोकल के लिए वोकल और फिर ग्लोबल के विजन को साकार करने में मदद मिलेगी.

 

बड़ी खबर : आर्थिक पैकेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रेस कांफ्रेंस शुरू, जाने क्या कहा वित्त मंत्री ने

बड़ी खबर : आर्थिक पैकेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रेस कांफ्रेंस शुरू, जाने क्या कहा वित्त मंत्री ने

नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज की घोषणाओं में कृषि और उससे संबंधित गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा.
वित्त मंत्री ने कहा कि मैं आज 11 घोषणा करूंगी, जिनमें से 8 बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, क्षमता और बेहतर लॉजिस्टिक के निर्माण से संबंधित हैं, जबकि बाकी 3 प्रशासनिक सुधारों से संबंधित हैं.

आत्म निर्भर भारत के लिए पीएम ने सप्लाय चेन और टेक्नोलॉजी सुधारों का ज़िक्र किया था. भारत के किसानों ने हमेशा विपरीत हालात में अपनी क्षमता दिखाई है. भारत दूध, जूट का नम्बर वन उत्पादक है. गन्ने कपास समेत कई उत्पादों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि एमएसपी के लिए 74,300 करोड़ दिए गए हैं. पीएम किसान फंड के तहत किसानों को 18700 करोड़ रुपये दिए गए हैं. साथ ही भंडारण की कमी होने के कारण किसानों को परेशानी होती है. कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं. इससे कोल्ड स्टोरेज आदि बनाए जाएंगे | 

 

मुख्यमंत्री ने 17 मई को लॉकडाउन के बाद की रणनीति पर केन्द्र को दिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव: जाने इससे जुडी पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने 17 मई को लॉकडाउन के बाद की रणनीति पर केन्द्र को दिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव: जाने इससे जुडी पूरी खबर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 मई को समाप्त होने वाले लॉकडाउन के उपरांत आगे की रणनीति के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 मई को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रें स में मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन के बाद आगे की रणनीति पर सुझाव मांगे थे। 

मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में सुझाव देते हुए लिखा है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए व्यापारिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को सावधानी बरतते हुए पुन: प्रारंभ किया जाना आवश्यक है। इसके लिए कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शेष सभी क्षेत्र में आवश्यक के साथ-साथ गैर आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति दी जानी चाहिए। वाहनों की बिक्री करने वाले समस्त प्रकार के शोरूम एवं वर्कशाप संचालन की अनुमति हो। समस्त प्रकार के ई-कामर्स के लिए अनुमति दी जा सकती है। होटल व्यवसाय को फि जिकल डिस्टेंस के पालन की शर्तों के तहत केवल रहवासी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अनुमति दी जा सकती है। होटलों में संचालित रेस्टोरेंट, बार, स्पा इत्यादि को अभी अनुमति न दी जाए। इसी प्रकार व्यक्तिगत रूप से सेवाएं देने वाले सभी प्रकार के टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मिस्त्री इत्यादि के लिए अनुमति दी जानी चाहिए साथ ही उनको अपने टूल्स, उपकरण एवं अन्य सामग्री के लिए दुकान संचालन की भी अनुमति देनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि नगरीय क्षेत्रों में भी समस्त प्रकार के निर्माण कार्य हेतु अनुमति फिजिकल डिस्टेंस के पालन की शर्त पर देनी चाहिए। इसके लिए श्रमिकों के परिवहन की व्यवस्था के लिए पास की अनुमति होना अनिवार्य किया जा सकता है। राज्यों को उनके विभिन्न जिलों को रेड जोन, ऑरेंज जोन एवं ग्रीन जोन में वगीकृत करने का अधिकार होना चाहिए। इसके लिए पारदर्शी मापदंड केन्द्र सरकार निर्धारित करे। उन्होंने लिखा है कि अंतर्राज्यीय सीमाओं को अभी खोलना उपयुक्त नहीं होगा। अंतर्राज्यीय परिवहन केवल फं से हुए श्रमिकों एवं अन्य श्रेणीयों के व्यक्तियों के लिए होना चाहिए। इन व्यक्तियों के आने की सूचना राज्यों के बीच साझा की जानी चाहिए ताकि क्वारेंटीन सहित अन्य आवश्यक उपाय किए जा सकें। गैर आवश्यक अंतर्राज्यीय परिवहन पर 15 जून तक प्रतिबंध रखना फि लहाल आवश्यक है। केवल अत्यावश्यक कारणों से अनुमति सहित परिवहन होना चाहिए। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त नई ट्रेने केवल संबंधित राज्यों की सहमति से ही चलायी जानी चाहिए। इसी प्रकार वायु मार्ग से व्यक्तियों का परिवहन केवल फंसे हुए व्यक्तियों के लिए होना चाहिए। सामान्य एवं गैर आवश्यक कारणों से आने-जाने की अनुमति अभी दिया जाना उपयुक्त नही होगा। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को फि लहाल स्थगित रखा जाना उपयुक्त होगा। 

बघेल ने पत्र में लिखा है कि कोविड-19 के नियंत्रण के लिए किए जा रहे राष्ट्रीय प्रयासों में छत्तीसगढ़ ने अपना योगदान बखूबी दिया है। संक्रमण पर नियंत्रण के साथ-साथ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के काम में भी केन्द्र सरकार और अन्य राज्य सरकारों का निरंतर सहयोग हमारी सरकार कर रही है। प्रथम चरण के लॉकडाउन उपरांत धीरे-धीरे विभिन्न प्रकार की छूट भारत सरकार द्वारा दी गई है। साथ ही बड़ी संख्या में अन्य कोरोना संक्रमण प्रभावित प्रदेशों से छत्तीसगढ़ में श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों का आगमन हो रहा है। इससे छत्तीसगढ़ में पुन: संक्रमण के फैलने की आशंका है। अत: आगामी कुछ माह में सावधानी की दृष्टि से अंतर्राज्यीय सीमाएं खोलना उपयुक्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से इन सुझावों पर विचार करने का अनुरोध करते हुए लिखा है कि राज्यों को सशक्त करने से निश्चित रूप से कोरोना से लडऩे में उनकी क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। केन्द्र शासन एवं अन्य राज्य सरकारों के सहयोग के लिए हमारी सरकार सदैव तैयार है।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र: अंतर्राज्यीय और राज्य के भीतर परिवहन व्यय का भुगतान राज्य आपदा मोचन निधि से हो

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र: अंतर्राज्यीय और राज्य के भीतर परिवहन व्यय का भुगतान राज्य आपदा मोचन निधि से हो

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर श्रमिकों तथा अन्य व्यक्तियों के अंतर्राज्यीय परिवहन तथा राज्य के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान पर होने वाले परिवहन व्यय के भुगतान हेतु एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन निधि) में समुचित प्रावधान करने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि राज्य के 1.50 लाख से अधिक श्रमिक तथा अन्य व्यक्ति अन्य राज्यों में अवरूद्ध हैं तथा लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण वे अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ की वापसी हेतु व्यग्र हैं। अन्य राज्यों से श्रमिकों की वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। लगभग 27 हजार से अधिक श्रमिक स्वयं के साधनों तथा राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बस सुविधा से गृह राज्य लौट चुके हैं। इसके अतिरिक्त लगभग एक लाख 32 हजार श्रमिकों को रेल तथा बसों के माध्यम से लाने की प्रक्रिया 11 मई से प्रारंभ हो चुकी है। श्रमिकों के लिए रेल तथा बस परिवहन में हुए व्यय का भुगतान एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन निधि) से किए जाने का प्रावधान वर्तमान में नहीं है। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ होकर अन्य राज्यों को जाने वाले श्रमिकों हेतु भी भोजन, पानी तथा संबंधित राज्य की सीमा तक बस में छोड़े जाने के उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। श्रमिकों के परिवहन तथा अन्य सुविधाओं में बड़ी राशि व्यय होने की संभावना है। 

बघेल ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा कोविड-19 को आपदा की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने भारत सरकार, गृह मंत्रालय नई दिल्ली के 14 मार्च 2020 के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस पत्र में राज्य आपदा मोचन निधि से क्वारेंटीन में रखे जाने, व्यक्तियों के नमूना संग्रह और स्क्रीनिंग के उपाय कलस्टर कन्टेंनमेंट ऑपरेशन, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन निधि) की प्रावधानित राशि में से 25 प्रतिशत सीमा तक व्यय किए जाने का प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रयोगशाला की स्थापना, आवश्यक उपकरणों का क्रय, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवाओं के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा किट क्रय किए जाने, थर्मल स्केनर, वेंटिलेटर, वायु शुद्धिकरण यंत्र तथा हॉस्पिटल में प्रयुक्त होने वाले अन्य सामग्री क्रय किए जाने के लिए एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन निधि) राशि से 10 प्रतिशत सीमा तक व्यय का प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त प्रवासी श्रमिकों तथा जरूरतमंद बेघर-बार व्यक्तियों के लिए लॉकडाउन अवधि में राहत शिविरों के संचालन हेतु एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन निधि) से व्यय किए जाने हेतु भारत सरकार, गृह मंत्रालय के 28 मार्च के पत्र द्वारा प्रावधान रखा गया है। 

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि श्रमिकों के परिवहन तथा अन्य सुविधाओं में बड़ी राशि व्यय होने की संभावना है। इन परिस्थितियों में श्रमिकों तथा अन्य व्यक्तियों के अंतर्राज्यीय परिवहन तथा राज्य के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान पर होने वाले परिवहन व्यय के भुगतान हेतु एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन निधि) में समुचित प्रावधान किया जाना आवश्यक है। बघेल ने इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय को यथोचित निर्देश देने का अनुरोध प्रधानमंत्री मोदी से किया है।
जिले में थाना प्रभारी का हुआ स्थानांतरण: एक को किया गया निलंबित तो कोतवाली थाना प्रभारी लाइन अटैच

जिले में थाना प्रभारी का हुआ स्थानांतरण: एक को किया गया निलंबित तो कोतवाली थाना प्रभारी लाइन अटैच

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी राकेश खुंटेश्वर को निलंबित करते हुए लाइन अटैच किया गया है।

जानकारी के मुताबिक खल्लारी में पदस्थ थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे को कोतवाली थाने का प्रभार दिया गया है। इसी क्रम में रक्षित केन्द्र से नंद कुमार स्वर्णकार को पिथौरा, तुमगांव प्रभारी प्रदीप मिंज को कोमाखान, कोमाखान प्रभारी शरद ताम्रकार को तुमगांव, पिथौरा प्रभारी कमला पुसाम को तेंदूकोना और तेंदूकोना प्रभारी शिवदयाल बघेल को रक्षित केन्द्र भेजा गया है। यातायात प्रभारी दींपा केंवट को खल्लारी और रक्षित केन्द्र में पदस्थ दीपेश जायसवाल को यातायात का प्रभार सौंपा गया है। सिंघोड़ा थाना प्रभारी फिलमोन टोप्पो को रक्षित केंद्र और बलौदा चौकी प्रभारी चंद्रकांत साहू को सिंघोड़ा थाने का प्रभार दिया गया है। उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजय को सरायपाली से बलौदा और अनिल पालेश्वर को पिथौरा से सरायपाली थाने में पदस्थ किया गया है। इधर, कोतवाली में पदस्थ राकेश खुंटेश्वर को मालखाने में जब्त शराब में कमी पाए जाने के मामले निलंबित कर लाईन अटैच किया गया है। इस संबंध में एएसपी मेघा टेम्भूरकर ने बताया कि मालखाने में जब्त शराब कम पाए जाने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की गई है।
बड़ी खबर : लॉकडाउन के बीच भूकंप के झटकों से हिली देश की राजधानी, रिक्टर स्केल पर 2.2 तीव्रता मापी गई

बड़ी खबर : लॉकडाउन के बीच भूकंप के झटकों से हिली देश की राजधानी, रिक्टर स्केल पर 2.2 तीव्रता मापी गई

नई दिल्ली। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बीच देश की राजधानी दिल्ली में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता केवल 2.2 थी। जिसके चलते बहुत ही कम लोगों को भूकंप के झटके का एहसास ही नहीं हुआ। बता दें कि पिछले कुछ दिनों पहले भी राजधानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं आज आए भूकंप से ज्यादा जानमान की हानि की खबर नहीं है।
  8 वर्षीय बच्चे ने बहन समेत 4 लड़कियों को गिरफ्तार करने पुलिस से लगाई गुहार, जानिए आखिर क्या है यह पूरा मामला

8 वर्षीय बच्चे ने बहन समेत 4 लड़कियों को गिरफ्तार करने पुलिस से लगाई गुहार, जानिए आखिर क्या है यह पूरा मामला

नई दिल्ली। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच एक अजीबो-गरीब खबर सामने आ रही है की केरल में 8 वर्षीय बच्चे ने पुलिस थाने में अपनी बहन और 4 लड़कियों की शिकायत दर्ज कराई की, वो लोग लॉकडाउन में घर में और मेरे साथ साथ खेलते नहीं है। उसने कहा कि वो सब मेरा मजाक उड़ाती हैं, क्योंकि मैं एक लड़का हूं। इसलिए पुलिस उन पांचों लड़कियों को गिरफ्तार करो।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की उमर निडार ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दी कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में उसकी बहन और 4 लड़कियां उसके साथ खेलती नहीं है। वे मजाक उड़ा रही हैं क्योंकि मैं एक लड़का हूं। वे मुझे लूडो, बैडमिंटन, चोर-पुलिस खेलने नहीं दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक, इन लड़कियों में एक उसकी बहन और 4 पड़ोसी हैं। बच्चा कक्षा तीन का विद्यार्थी है। लॉकडाउन के चलते वह नहीं खेलने से परेशान था। उसने लिखित में शिकायत लिखकर दो पुलिस अधिकारियों को सौंपा। शिकायत मिलने पर कसबा पुलिस स्टेशन के सिविल पुलिस अधिकारी बच्चे के घर पहुंचे और बैठकर खेलने के मुद्दे को सुलझाया। लड़के की बहन ने कहा कि उसने यह कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ नहीं खेलने पर वह पुलिस से शिकायत कर देगा।
बड़ी खबर :प्रदेश में  मिला एक नया करोना संक्रमित मरीज ,एम्स ने ट्विट कर दी जानकारी

बड़ी खबर :प्रदेश में मिला एक नया करोना संक्रमित मरीज ,एम्स ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर,प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद जिले से एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है जिसकी उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है , उसकी ट्रेवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है .
इस मरीज को रायपुर एम्स में भर्ती कराया जाएगा,वाही अब कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 4 हो गयी है
 

आज दिनांक  15 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 15 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 15 मई का राशिफल

मेष:

आपको साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में नम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए लाभ का दिन है।

वृषभ:

व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेंगे और आपके पूरे परिवार पर ईश्वर की कृपा होगी।

मिथुन:

करियर की प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधों में उन्नति के आसार हैं और वाहन ध्यान से चलाएं। बाहर जाना अगर जरूरी न हो तो अधिकांश समय घर पर ही रहें और सुरक्षित रहें।

कर्क:

कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा। आपका समय अच्छा आएगा।

सिंह:

किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, विपरीत लिंगी से उचित दूरी बनाए रखें। अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। परेशानी के इस वक्त में आपको परिस्थितियों का डटकर सामना करने की जरूरत है।

कन्या:

कार्यस्थल में किसी से उलझें नहीं। अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। घर पर ख़ुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ मस्ती करने को मिल सकती है।

तुला:

अपना धैर्य बनाए रखें। गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है, प्रति उत्तर देते समय सावधानी बरतें कि कहीं मुंह से कुछ भी गलत न निकल जाएं। अधिक जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक:

दिनचर्या व्यस्त रह सकती है और आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। धुम्रपान से बचें। परिवार के साथ रहने से सभी समस्याओं का समाधान होगा। इसलिए आप घर पर रहकर अच्छा समय आने का इंतजार करें।

धनु:

घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है। प्रयास करते रहने से ही आपको सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा।

मकर:

यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें। बाहर के खाने से बचें। इस वक्त आपको ही मामले में खुद पर नियंत्रण रखना जरूरी है नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं।

कुंभ:

आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा। जो आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति से भर देगा। आपको इस वक्त खुश रहने की कोशिश करनी होगी ताकि तनाव वाला यह समय गुजर जाए।

मीन:

आपको एक पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे। दोस्तों के साथ से किसी समस्या का हल निकल आएगा।

 

राहत भरी खबर: राज्य में एक और मरीज हुआ ठीक ,अब बचे सिर्फ इतने ,एम्स ने ट्विट कर दी जानकारी

राहत भरी खबर: राज्य में एक और मरीज हुआ ठीक ,अब बचे सिर्फ इतने ,एम्स ने ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर, एम्स रायपुर से सूरजपुर के एक रोगी को ठीक होने के बाद 14 मई, 2020 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में यहां कोविड-19 के 3 रोगी उपचार प्राप्त कर रहे हैं। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।  

राज्य में 6 और लोगों की रेपिड टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव,एम्स भेजे गए सभी के सैंपल

राज्य में 6 और लोगों की रेपिड टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव,एम्स भेजे गए सभी के सैंपल

महासमुंद, आज रैपिड टेस्ट में 6 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खबर मिली है कि सरायपाली के सिंघोड़ा चेकपोस्ट में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का रैपिड टेस्ट किया गया है। इस रैपिड टेस्ट में एक नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी और स्वास्थ्य कर्मी के सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। एक ही दिन में जिले में रैपिड टेस्ट से 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है।


आज सुबह तीन और लोगों की रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। RT-PCR जांच के लिए सभी के सैंपल एम्स भेजे गए हैं।रिपोर्ट से फाइनल रिजल्ट सामने आएंगे।


आपको बता दें छत्तीसगढ़ में अब तक 59 केस सामने आए। इनमें फिलहाल अभी 3 एक्टिव केस हैं। वहीं 56 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

 

बिन्दुवार जाने : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी बाते

बिन्दुवार जाने : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी बाते

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज की कॉन्फेंस प्रवासी श्रमिकों, सड़क के किनारे स्टॉल या रेहड़ी लगाने वालों, छोटे व्यापारियों, स्वरोजगार वालों और छोटे किसानों पर केंद्रित है.


1 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसानों के लिए 86 हजार 600 करोड़ लोन की मंजूरी दी जा रही है. 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जा रहे हैं.


2 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि अब तक 3 करोड़ किसानों ने 4.22 लाख करोड़ के कृषि ऋण पर तीन माह तक लोन मोरिटोरियम का लाभ उठाया है. मार्च 2020 में नाबार्ड में सहकारी बैंकों और ग्रामीण बैंकों की मदद के लिए 29 हज़ार 500 करोड़ सहायता के लिए दिए गए. राज्यों को कृषि उत्पादोन्नकी खरीद के लिए मार्च 2020 से अब तक 6700 करोड़ रुपए की कार्यशील पूंजी दी गई है.


 

3 शहरी गरीबों के लिए भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलान किए हैं. उन्होंने कहा कि राज्यों को राज्य आपदा प्रबंधन कोष से खर्च की इजाजत दी गई. केंद्र सरकार ने राज्यों को 11002 करोड़ रुपए SDRF को मजबूत करने के लिए दिए गए. इससे शेल्टर बनाए गए जिसमें तीन समय का भोजन उपलब्ध कराया गया. 12 हज़ार स्वयं सहायता समूह ने 3 करोड़ मास्क और 1.20 लाख लीटर सेनेटाइजर का उत्पादन किया गया. 15 मार्च के बाद से 7200 हज़ार नए स्वयं सहायता समूह बनाये गए.


 

4 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहत पैकेज की दूसरी किस्त जारी करते हुए कहा कि तीन करोड़ छोटे किसान पहले ही कम ब्याज दर पर चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज ले चुके हैं.


 

5 मनरेगा को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 14.62 करोड़ कार्य दिवस का काम 13 मई 2020 तक उपलब्ध कराया गया है. 10 हज़ार करोड़ का खर्च हुआ है. पिछले साल के मुकाबले 40 से 50 प्रतिशत अधिक लोगों को काम दिया गया. पिछले साल के मुकाबले दिए जाने वाले पारिश्रमिक को 185 से बढाकर 202 रुपये कर दिया गया है.


 

6 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए तीन कदम- सभी प्रवासी मजदूरों को दो महीने तक मुफ्त अनाज, कार्ड होल्डर्स को गेंहू चावल पहले ही मिलता है. पहले के ऐलान वैसे ही चलते रहेंगे लेकिन जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें 5 किलो चावल और एक किलो चना दिया जाएगा. राज्य ये मदद मजदूरों तक पहुंचाएंगी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि किसी भी राज्य का राशन कार्ड दिखाकर कहीं भी राशन लिया जा सकेगा. सरकार जल्द ही एक देश एक राशन कार्ड योजाना लाने जा रही है


 

7 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा मिनिमम वेज को यूनिवर्सल प्रावधान में लाएंगे इससे सभी मजदूरों को फायदा होगा. संसद में इसके लिए काम जारी है. भत्ते में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करना है. सभी मजदूरों के लिए सालाना स्वास्थ्य चेकअप भी किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मजदूरों का कल्याण हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर है. न्यूनतम मजदूरी वर्तमान में केवल 30% श्रमिकों पर लागू होती है. हम इसे सभी के लिए बनाना चाहते हैं

 


8 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि शहरों में प्रवासी मजदूरों के लिए किफायती दामों पर अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करेंगे. काम करने की जगह पर किराए पर घर मिल सकेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ला सकते हैं. उद्योगपति अगर ऐसे घर बनाते हैं तो उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा.


9 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि शहरों में प्रवासी मजदूरों के लिए किफायती दामों पर अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करेंगे. काम करने की जगह पर किराए पर घर मिल सकेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ला सकते हैं. उद्योगपति अगर ऐसे घर बनाते हैं तो उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा.


10 सीतारमण ने कहा कि 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को 5000 करोड रुपये के कर्ज की व्यवस्था की जाएगी. एक महीने में ये योजना लांच होगी. हर स्ट्रीट वेंडर को 10 हज़ार का कर्ज मिल पायेगा, डिजिटल पेमेंट करने वालों को इनाम दिया जाएगा.


11 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कैंपा फंड का इस्तेमाल कर 6000 करोड़ रुपये के रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इससे आदिवासी और जनजातिय समूहों के हाथ में सीधे पैसा पहुंचेगा
 

 UPDATE: 20 लाख करोड़ के पैकेज पर निर्मला सीतारमण की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की अब तक की बाते

UPDATE: 20 लाख करोड़ के पैकेज पर निर्मला सीतारमण की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की अब तक की बाते

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज की कॉन्फेंस प्रवासी श्रमिकों, सड़क के किनारे स्टॉल या रेहड़ी लगाने वालों, छोटे व्यापारियों, स्वरोजगार वालों और छोटे किसानों पर केंद्रित है.

 

• 50 हजार से कम मुद्रा लोन वालों को 2 प्रतिशत की राहत।

• राशनकार्ड का इस्तेमाल कहीं हो पाएगा। हर राज्य में मान्य होगा राशन कार्ड।

• एक देश, एक राशन कार्ड से 67 करोड़ लोगों को होगा फायदा।

• सभी मजदूरों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र।

• जोखिम वाले क्षेत्र के मजदूरों को ग्रेच्युटी।

• मजदूरों के लिए सोशल सिक्योरिटी फंड।

• महिलाओं को रात में काम करने की मिलेगी छूट।

• सभी मजदूरों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र।

• जोखिम वाले क्षेत्र के मजदूरों को ग्रेच्युटी।

• मजदूरों के लिए सोशल सिक्योरिटी फंड।

• महिलाओं को रात में काम करने की मिलेगी छूट।

• सबको न्यूनतम मजदूरी मिले, इसके लिए काम जारी है।

• श्रम कानूनों में सुधार का काम चल रहा है।

• 10 से कम कर्मचारियों वाली कंपनी को ईएसआई की सुविधा।

• जोखिम वाले कामों में मजदूरों को ईएसआई की सुविधा।

• प्रवासी मजदूरों को मिलेगा मनरेगा में काम। अर्थात प्रवासी मजदूरों को अब उनके इलाके में ही काम मिलेगा। इसके लिए करवाना होगा रजिस्ट्रेशन।

• फसल खरीद के लिए 6700 करोड़।

• शेल्टर होम में 3 वक्त का खाना।

• अप्रवासी मजदूरों की मदद के लिए SDRF के माध्यम से राज्यों को 11 हजार करोड़।

• किसानों के लिए 63 लाख ऋण मंजूर किए गए।

• 86 हजार 600 करोड़ के लोन को मंजूरी।

• सहकारी बैंकों को 29 हजार 500 करोड़।

• किसानों को 4 लाख करोड़ रुपए की मदद दी गई।

• 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए।

• 31 मई तक किसानों को कर्ज के ब्याज में छूट।

• रेहड़ी-पटरी वालों की मदद करेगी सरकार। प्रवासी मजदूरों के लिए भी होंगी आज घोषणाएं।

• छोटे किसानों के लिए भी होगा मदद का एलान।

• गरीब कल्याण योजना में भी मजदूरों की मदद की जाएगी।