मनरेगा को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 14.62 करोड़ कार्य दिवस का काम 13 मई 2020 तक उपलब्ध कराया गया है. 10 हज़ार करोड़ का खर्च हुआ है. पिछले साल के मुकाबले 40 से 50 प्रतिशत अधिक लोगों को काम दिया गया. पिछले साल के मुकाबले दिए जाने वाले पारिश्रमिक को 185 से बढाकर 202 रुपये कर दिया गया है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मध्यम वर्ग, किसानों और गरीबों के लिए बड़े एलान कर सकती हैं. वित्त मंत्री 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को लेकर विस्तृत जानकारी देंगी
मुंबई | महाराष्ट्र के मुंबई शहर में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है. संक्रमण के चलते बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बीईएसटी) के एक और कर्मचारी की मौत हो गई. जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई. पिछले 24 घंटे में बीईएसटी के 10 और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिससे संक्रमित कर्मचारियों की संख्या 95 पर पहुंच गई. बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट, मुंबई के लिए सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक परिवहन की सेवा प्रदान करता है.
नई दिल्ली | भारतीय रेलवे ने 30 जून के पहले तक बुक सभी टिकट्स रद्द कर दिए हैं। इस तारीख तक बुक सभी टिकटों की राशि रिफंड कर दी गई है। हालांकि सभी विशेष ट्रेनें और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहले की ही तरह चलती रहेंगी। इन ट्रेनों के टिकट नहीं कैंसल किए गए हैं। रेलवे ने इससे पहले 17 मई तक ट्रेनों के टिकट कैंसिल किए थे। हालांकि अब रेलवे ने 30 जून तक सभी टिकटों को कैंसिल करने का फैसला लिया है।
महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में उस वक्त हड़कंप की स्थिति पैदा हे गई कि जब वहां तीन कोरोना संदिग्ध मिलने की खबर फैली। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों ओडिशा के प्रवासी मजदूर बताये जा रहे हैं। तीनों ही मजदूरों के सैंपल को राजधानी रायपुर के एम्स में जांच के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि ओडिशा से आये तीनों मजदूरों का प्रशासन ने रेपिट टेस्ट कराया जिसमें वे पाजीटिव पाये गये हालांकि एम्स में स्वाब सैंपल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी पुष्टि। इधर रेपिट कीट में पाये गये पाजीटिव एक मजदूर बागबाहरा ब्लाक का और दो मजदूर पिथौरा ब्लाक का है। जिसके बाद प्रशासन ने पूरे इलाकों को सील कर जांच में जुटा है।
मुरैना | मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 55 वर्षीय एक शिक्षक द्वारा अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर हाथ-पैर बांधकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में घटित इस घटना में इस शिक्षक की पत्नी भी कथित तौर आरोपी की मदद करती थी। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी उसे नंगा कर देते थे और मारपीट करते थे। पीड़िता के शरीर पर काटने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। इस बारे में मुरैना कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि शिक्षक द्वारा अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। नियम के अनुसार शिक्षक को शीघ्र निलंबित किया जाएगा, क्योंकि उसने शिक्षक के पद की गरिमा के विरुद्ध कृत्य किया है।
आज 14 मई का राशिफल
मेष:
आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे।
वृषभ:
राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।
मिथुन:
दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा।
कर्क:
नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
सिंह:
आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।
कन्या:
आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।
![]()
तुला:
नये कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।
वृश्चिक:
नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को दोबारा से जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है।
धनु:
नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।
मकर:
पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों।
कुंभ:
आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।
मीन:
कार्यक्षेत्र में फालतू की बातो में न उलझें। गप्पे मारने से बचें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
नई दिल्ली, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में PM CARES Fund से 3100 करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री कार्यालय ने की है. पीएमओ की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि 3100 करोड़ में से 2000 करोड़ रुपये वेंटिलेटर (जीवन रक्षक प्रणाली) खरीदने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे. 1000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों के कल्याण के लिए किया जाएगा और 100 करोड़ रुपये वैक्सीन के डेवलपमेंट पर खर्च किए जाएंगे.
PM-CARES Fund Trust Allocates Rs. 3100 Crore for Fight against COVID-19. https://t.co/jMaY8ZTE7F
— PMO India (@PMOIndia) May 13, 2020
via NaMo App pic.twitter.com/fwlgJYVeRO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के मामले देश में सामने आने के बाद PM CARES Fund की शुरुआत की थी और लोगों से इस मद में दान करने की अपील की थी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बाते:-
- वित्त मंत्री ने कहा कि समाज के कई वर्गों से बातचीत कर पैकेज तैयार किया गया है. पैकेज के जरिए ग्रोथ को बढ़ाना है. भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, इसलिए इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान कहा जा रहा है.
- वित्तभ मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रें स में कहा कि स्थानीय ब्रांड को दुनिया में पहचान दिलानी है. आत्मनिर्भर भारत का मतलब आत्मविश्वासी भारत है. जो स्था्नीय स्तार पर उत्पाद बनाकर ग्लोबल उत्पादन में योगदान करे, अपने तक सीमित न रहे.
- संकट में फंसे मध्यपम, लघु और सूक्ष्मक उद्योगों (MSME) के लिए 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित. MSME को चार साल तक बिना गारंटी के 3 लाख करोड़ तक का लोन दिया जाएगा. 2 लाख MSME को 20 हजार करोड़ रुपये से लाभ होगा.
- मध्य.म, लघु और सूक्ष्मल उद्योगों (MSME) को विस्ताकर के लिए 50 हजार करोड़ रुपये आवंटित. इस फंड से MSME रुका हुआ काम शुरू कर सकेंगी. अपनी क्षमता बढ़ाने में इससे उन्हेंम मदद मिलेगी.
- 1 करोड़ रुपये तक का निवेश और 5 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाली कंपनियां माइक्रो यूनिट में आएंगी.
- 10 करोड़ रुपये तक का निवेश और 50 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाली कंपनियां स्मॉ्ल यूनिट में आएंगी.
- 20 करोड़ रुपये तक का निवेश और 100 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाली कंपनियां मीडियम यूनिट में आएंगी.
- 200 करोड़ रुपये का टेंडर अब ग्लोबल टेंडर नहीं माना जाएगा. इससे आत्मंनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया को बल मिलेगा.
- 45 दिनों के अंदर मध्यडम, लघु और सूक्ष्मन उद्योगों (MSME) के सरकारी स्तर पर बकाया धनराशि का भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा.
- 15 हजार रुपये से कम सैलरी वाले कर्मचारियों का ईपीएफ सरकार देगी. सरकार अगस्त तक यह देगी. इससे 72.22 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा. सरकार 12 फीसदी नियोक्ता का हिस्साे और 12 फीसदी कर्मचारी का हिस्सा. सरकार देगी.
- अगले तीन महीने तक नियोक्ता और कर्मचारी के लिए पीएफ में 12-12 फीसदी के बजाय 10-10 फीसदी जमा करने का प्रावधान. सीपीएसई और स्टेट पीएसयू में एम्पीलॉयर 12 फीसदी ही हिस्सा् डालेंगे. यह नीति उनके लिए है जिन्हेंम पीएम गरीब कल्यााण पैकेज के तहत सरकार की ओर से 24 फीसदी ईपीएफ की सहायता नहीं मिल पाएगी.
- NBFC के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीकम 2.0 के तहत 45000 करोड़ रुपये.
- देश में काम कर रहे कॉन्ट्रे्क्ट र्स को अधिकतम छह महीने तक की राहत दी गई है.
- बिजली कंपनियों को 90 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद.
- रेलवे, सड़क, हाईवे और अन्य़ जगह काम कर रही निर्माण कंपनियों को राहत दी गई है. यह राहत 6 महीने के समय के रूप में है. 25 मार्च 2020 को और उसके बाद खत्म होने वाले प्रोजक्टम की रजिस्ट्रेंशन और कंप्लीणशन की डेट को 6 महीने आगे बढ़ाने का प्रावधान किया जाएगा. ठेकेदारों को काम पूरा करने के लिए 6 महीने और मिलेंगे.
- 31 मार्च 2021 तक टीडीएस और टीसीएस दर में 25 फीसदी की कटौती की गई है.
- वर्ष 2019-2020 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न की अंतिम तारीख को 31 जुलाई और 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 कर दी गई है.
नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 15 हजार रुपये से कम वेतन वालों का ईपीएफ केंद्र अगस्त तक देगा| गरीब कल्याण योजना में EPF का 12 प्रतिशत नियोक्ता और कर्मचारी का अंशदान भारत सरकार देगी| पूर्व में इसे मार्च अप्रैल और मई के लिए दिया गया था| अब इसे अगले तीन महीनों यानी जून, जुलाई और अगस्त के लिए दिया जाएगा| इससे 2500 करोड़ की सहायता होगी| अगले तीन माह के लिए EPF योगदान संस्थानों और कर्मचारियों के लिए 12 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया जा रहा है| अगले तीन महीने के लिए सभी कर्मचारी अपना और उपक्रम नियोक्ता अंशदान 10 प्रतिशत का दे सकेंगे| इससे उनके हाथ में आने वाली लिक्विडिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी|
रायपुर | राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और कृषि आदान सहायता हेतु ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ प्रारंभ करने का अनुमोदन किया गया। इस योजना का शुभारंभ आगामी 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि से किया जाएगा। खरीफ 2019 में पंजीकृत एवं उपार्जित रकबे के आधार पर धान, मक्का एवं गन्ना (रबी) फसल हेतु 10 हजार प्रति एकड़ की दर से डीबीटी के माध्यम से किसानों को आदान सहायता अनुदान की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
खरीफ 2020 से आगामी वर्षो हेतु धान, मक्का, गन्ना, दलहन-तिलहन फसल के पंजीकृत /अधिसूचित रकबे के आधार पर निर्धारित राशि प्रति एकड़ की दर से किसानों को कृषि आदान सहायता अनुदान दिया जाएगा।
अनुदान लेने वाला किसान यदि गत वर्ष धान की फसल लगाया था एवं इस साल धान के स्थान पर योजना के तहत शामिल अन्य फसल लगाता है तो उस स्थिति में किसानों को प्रति एकड़ अतिरिक्त सहायता अनुदान देने का निर्णय लिया गया।
उत्कृष्ठ हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के शालाओं का संचालन पंजीकृत सोसायटी के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। उत्कृष्ट शालाएं सभी जिला मुख्यालय, नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्र में न्यूनतम एक-एक होगी। लगभग 40 उत्कृष्ट शालाएं प्रारंभ की जाएंगी।
विकासखण्ड मुख्यालयों में 10वीं के बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए आईटीआई का रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स आरंभ करने का निर्णय लिया गया।
औद्योगिक नीति 2019-24 में Bespoke Policy के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में बायो-एथेनाल उत्पाद इकाईयों की स्थापना हेतु विशेष प्रोत्साहन पैकेज का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य में उद्योग स्थापना के लिए वांछित अनुमति-सहमति आदि प्रावधानों के सरलीकरण हेतु अध्यादेश प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य के लिए पिछड़ा वर्ग की समेकित सूची अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के निराकरण के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के कार्डो पर चना/चना दाल वितरण का अनुमोदन किया गया।
राज्य में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के उपायों के तहत चने का उपार्जन तत्काल किए जाने की आवश्यकता को देखते हुए माह अप्रैल से जून 2020 तक आवश्यक चने का उपार्जन नाफेड द्वारा प्रस्तावित दरों पर किए जाने का अनुमोदन किया गया।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हितग्राहियों को एक माह से अधिक का खाद्यान्न वितरण एक साथ करने का अनुमोदन किया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के लिए धान उठाव हेतु लोडिंग एवं अनलोडिंग दर पृथक से स्वीकृत करने का अनुमोदन किया गया।
कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव के उपायों के तहत छ.ग. राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन के फलस्वरूप यात्री वाहनों, माल वाहनों, स्कूल व सिटी बसों एवं प्राईवेट सेवायान बसों के देय मासिक/त्रैमासिक कर में आंशिक छूट के साथ जमा करने की छूट अवधि को 30 जून तक बढ़ाने और बसों के दो माह और ट्रकों के एक माह के टैक्स की राशि माफ करने का निर्णय लिया गया।
नजूल के स्थायी पट्टों की भूमि को फ्री-होल्ड किए जाने का शर्तो सहित अनुमोदन किया गया।
बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना के सर्वेक्षण इन्वेस्टिगेशन और डी.पी.आर. तैयार करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए देशी और विदेशी मदिरा के विक्रय पर ‘विशेष कोरोना शुल्क‘ अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत देशी मदिरा पर 10 रूपए प्रति बोतल तथा समस्त प्रकार की विदेशी मदिरा (स्प्रिट/माल्ट) के फुटकर विक्रय दर की 10 प्रतिशत की दर से विशेष कोरोना शुल्क अधिरोपित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार सभी शहरी परिवारों को दो कमरों का पक्का आवास दिलवाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आज मोर जमीन-मोर मकान योजना के तहत 40 हजार अतिरिक्त आवास बनाने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही मोर आवास-मोर चिन्हारी योजना के तहत अब किराएदारों को भी समाहित करते हुए न्यूनतम दर पर आवास उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में स्वयं की निधि अथवा अन्य किसी भी मद से शासकीय भूमि पर निर्मित दुकानों के आबंटन हेतु एक बार में एकमुश्त निबटान का निर्णय लिया गया। जिस शासकीय भूमि पर दुकान निर्मित है उस भूमि का आबंटन के लिए आयुक्त/मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा मांग किए जाने पर एक रूपए प्रति वर्गफूट की दर पर कलेक्टर द्वारा आबंटित की जाएगी।
अन्य प्रशासकीय निर्णय:-
1. लॉकडाउन की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश के सामान्य परिवारों एपीएल को भी रिफाइन्ड आयोडाईज्ड नमक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित करने का निर्णय लिया गया। एपीएल राशनकार्ड पर 10 रूपए प्रति किलो की दर से अधिकतम दो किलो नमक प्रति राशनकार्ड प्रति माह एक जून से प्रदान किया जाएगा।
इस योजना को लागू करने से राज्य के लगभग 9.04 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य के 56 लाख राशनकार्डधारकों को पात्रतानुसार रिफाइन्ड आयोडाईज्ड नमक का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
2. राज्य सरकार द्वारा जमीनों की खरीदी-बिक्री की शासकीय गाइडलाईन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट जो 30 जून 2020 तक दी गयी थी, जिसे अब पूरे वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
आज निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ। pic.twitter.com/mRGdrZJ4bB
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2020
नई दिल्ली | आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना विजन रखा | उन्होंने कहा कि सभी कदम आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उठाए जा रहे हैं| वित्त मंत्री ने कहा कि समाज के कई वर्गों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करने के बाद पीएम ने एक व्यापक दृष्टिकोण को आपके सामने रखा है|
पीएम ने 5 आधार सतम्भ बताए हैं| हमारा ध्यान होगा- लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉ पर | लोकल ब्रांड बनाने और उन्हें ग्लोबल बनाने व अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन में शामिल करने पर जोर होगा| वित्त मंत्री ने कहा कि गरीबों की लगातार मदद की जा रही है| उन्होंने कहा 18 हजार करोड़ के खाद्दान दिए गए|
वित्त मंत्री ने कहा कि 6 मेजर स्टेप MSME के लिए उठाए जा रहे हैं| MSME को 3 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया जाएगा. एक साल तक मूल धन नहीं चुकाना होगा| 45 लाख MSME यूनिट को इसका फायदा होगा| जिन्होंने लोन नहीं चुकाए हैं, उन्हें भी लोन दिया जाएगा | इसके साथ ही सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसमई) के बिना गारंटी के स्वचालित तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया जाएगा| इससे 45 लाख एमएसएमई इकाइयों को लाभ होगा | वित्त मंत्री ने बताया कि छोटे और मझौले उद्योगों को बैंक व गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं के जरिए बकाया लोन का 20% लोन ले सकेंगे आपात क्रेडिट लाइन के तहत 20 हज़ार करोड़ का प्रावधान किया गया है| इससे 2 लाख कुटीर उद्योगों को लाभ मिलेगा, इसमें NPA और तनाव झेल रहे MSME लाभान्वित होंगे| अच्छा कर रहे MSME जो विस्तार करना चाहते हैं वो फंड्स ऑफ फण्ड के जरिए 50 हज़ार करोड़ का लाभ ले सकेंगे |
निर्मला सीतारमण ने कहा कि MSME की परिभाषा में बदलाव किया गया है| निवेश सीमा को बढ़ाया जा रहा है| अब 1 करोड़ रुपये के निवेश वाली इकाई को भी सूक्ष्म माना जाएगा| इसी तरह 10 करोड़ के निवेश और 50 करोड़ के टर्न ओवर वाले उत्पादन आधारित उद्योग को लघु उद्योग माना जाएगा| सरकारी खरीद में 200 करोड़ तक के टेंडर ग्लोबल टेंडर नहीं होंगे| इससे MSME को उत्साह के साथ कारोबार करने में मदद मिलेगी| साथ ही इससे उन्हें मेक इन इंडिया को बढ़ाने में मदद मिलेगी| MSME को ई-मार्केट लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे| अगले 45 दिन में MSME के सरकारी उपक्रमों और सरकार के सभी बकाया बिल क्लीयर किए जाएंगे|
बड़ी खबर : राजधानी में ED की बड़ी कार्यवाही, कारोबारी सुभाष शर्मा की 7 करोड़ 85 लाख की अचल संपत्ति जब्त
रायपुर | लॉकडाउन के बीच राजधानी रायपुर के कारोबारी सुभाष शर्मा के खिलाफ ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सुभाष शर्मा की 7 करोड़ 85 लाख की अचल संपत्ति जब्त कर ली है। आपको जानकारी देदें कि सुभाष शर्मा के खिलाफ फर्जी कम्पनी बना कर करोड़ों के लेनदेन करने के मामले में कार्रवाई की गई है। सुभाष शर्मा के खिलाफ सीबीआई ने 2018 में मामला दर्ज किया था।
जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त की गई अचल संपत्ति में रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर सुभाष शर्मा के परिवार की सौम्या शर्मा के नाम पर जमीन और भवन, रायपुर के शैलेंद्र नगर स्थित सौम्या शर्मा के नाम पर आबंटित एचआईजी प्लाट, रायपुर पुराने धमतरी रोड स्थित जमीन और दुर्ग में उरला स्थित संपत्ति शामिल है। इन संपत्तियों का कुल मूल्य 7 करोड़ 85 लाख 85 हजार 893 रुपए आंका गया है।
नई दिल्ली | वंदे भारत मिशन के तहत 7 मई से शुरु की गई एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 43 इनबाउंड उड़ानों के जरिए 6 दिनों में 8503 भारतीयों की स्वदेश वापसी हुईहै।
नई दिल्ली | कोरोना संकट के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान करेंगी। मंत्री शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी साझा करेंगी।
Finance Minister Smt. @nsitharaman will address a Press Conference today, 13th May 2020, at 4 PM in New Delhi.#EconomicPackage#AatmanirbharBharat#AatmaNirbharBharatAbhiyan#IndiaFightsCoronapic.twitter.com/FmKcItA23C
— Ministry of Finance ???????? #StayHome #StaySafe (@FinMinIndia) May 13, 2020
आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में लगेगी डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय की प्रतिमा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय डॉ. पाण्डेय की स्मृति को चिरस्थायी रखने दी मंजूरी
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पद्मश्री अलंकार से विभूषित छत्तीसगढ़ महतारी के लाडले सपूत स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर स्थित नालंदा परिसर का नामकरण डॉ. पाण्डेय के नाम पर करने के साथ ही आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर रायपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने रखने के लिए नालंदा परिसर का नाम उनके नाम पर करने तथा आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में प्रतिमा स्थापित किए जाने की स्वीकृति दी है।
रायपुर | गंगाजल की कसम खाकर सरकार में आई कांग्रेस की भूपेश सरकार पूरी तरह से नाकाम और नकारा साबित हो रही है पूर्ण शराबबंदी का वादा करने के बाद आज तक शराबबंदी नहीं करी है बल्कि कोरोना जैसी महामारी मैं भी शराब की दुकानें बंद ना कर पाना इनकी नाकामी को दर्शाता है किसानों को 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य देने का वादा करने वाली यह सरकार आज तक अंतर की राशि किसान भाइयों को उपलब्ध नहीं करवा पाई है यह किसानों के साथ छल और धोखा करने वाली सरकार है |
आज इस सरकार के खिलाफ पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने घरों में रहकर तत्काल शराबबंदी की मांग किसानों को 25 सो रुपए समर्थन मूल्य के अंतर की राशि तत्काल उपलब्ध कराने प्रवासी मजदूरों को करो ना के लिए 1000 सहायता राशि देने जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक सपरिवार अपने अपने निवास पर धरना दिया इस धरने में मुख्य रूप से चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ विद्याकांत त्रिवेदी जी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष डॉ उपेंद्र त्रिवेदी जी चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी व परिवार के छोटे-छोटे बच्चे सौम्य त्रिवेदी शाश्वत त्रिवेदी व वान्या त्रिवेदी ने भी अपना योगदान दिया |





















